icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203001
SSSaurabh SharmaFollow27 Sept 2024, 11:12 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धौलपुर में चोरी: दो मकानों में घुसे अज्ञात चोरों ने नगदी-आभूषण पार किए

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर जिले के कोतवाली थाना इलाके के गांव में भैंसेना का पुरा में अज्ञात चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाया एक मकान से नगदी और आभूषण पार किए हैं तो वही दूसरे मकान में दीवार तोड़ते समय जगार होने की वजह से चोर फरार हो गए घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया है गृहस्वामी रामबाबू लोधी निवासी भैंसेना का पुरा ने बताया बीती रात अज्ञात चोरों ने उसके मकान को निशाना बनाया है मकान का दरवाजा तोड़कर चोर अंदर घुस गए करीब 5000 की नगदी समेत सोने की करधनी मंगलसूत्र समेत अन्य आभूषण लेकर फरार हो गए दूसरा चोरी का प्रयास भैसेना गांव में किया है मकान की दीवार तोड़कर जैसे ही चोरों ने अंदर घुसने का प्रयास किया तो जगार हो गई इसके बाद चोर अंधेरे में फरार हो गए घटना से ग्रामीणों में दहाशत देखी जा रही है. मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है स्थानीय पंचायत के निवर्तमान सरपंच यादव सिंह लोधी ने बताया पुलिस को रिपोर्ट दी हैं. पुलिस ने मोके पर पहुंच कर जाँच पड़ताल की हैं. उधर चोरी की घटना से लोगों में भय का माहौल देखा जा रहा हैं.
0
0
Report

हनुमंगढ़ में 14 प्रतिभागी, चार को राज्य स्तर के लिए चुना गया

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ के गांव जोड़कियां स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रबल कार्यक्रम मंगलवार को खत्म हुआ। इसमें विभिन्न स्कूलों से आए छात्रों ने प्रतिभा और कौशल दिखाए। 14 प्रतिभागियों में से चार को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है, जो राज्य स्तर पर हनुमानगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में नाट्य प्रदर्शन, भाषण और पैनल चर्चा जैसी गतिविधियां हुईं। इनका मकसद छात्रों में नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति और संवाद कौशल विकसित करना था। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पन्नालाल कड़ेला ने समापन समारोह में कहा कि सिर्फ किताबी ज्ञान काफी नहीं, हर व्यक्ति के पास कम से कम एक हुनर जरूरी है। उन्होंने छात्रों को विभाग के तय 14 कौशलों में से चार-पाँच में दक्षता हासिल करने को कहा।
0
0
Report

मनोज पाण्डेय ने अखिलेश यादव के चुनाव आयोग बयान पर इस्तीफे की मांग खारिज की

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चुनाव आयोग को लेकर दिए बयान पर कहा, "चुनाव आयुक्त के सामने बनी हुई हिमाचल की वर्तमान सरकार, झारखंड की बनी हुई सरकार, केरल की बनी हुई सरकार, कर्नाटक की बनी हुई सरकार का क्या इंडिया गठबंधन इस्तीफा दिलाएगा? अगर वो मानते हैं कि ज्ञानेश जी के समय सारे चुनाव गलत हुए हैं, फेयर नहीं हुए, तो इस्तीफा दिलाएंगे? उत्तर प्रदेश में 37 सांसद चुनकर विपक्ष के गए हैं? अगर वो मानते हैं कि ज्ञानेश जी के समय जो चुनाव हुए हैं, फेयर नहीं हुए, तो क्या विपक्ष के लोग, समाजवादी पार्टी के लोग, अपने सांसदों का इस्तीफा कराएंगे?"
0
0
Report
Advertisement

बूंदी में महंत की पुण्यतिथि पर गौसेवा कार्यक्रम आयोजित

Jaipur, Rajasthan:बूंदी। महंत परमहंस 1008 बजरंग दास महाराज की नौवीं पुण्यतिथि पर ब्रह्मांडेश्वर गौशाला में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरु भाइयों और गौसेवकों ने गौशाला में मौजूद गोवंश को हरा चारा खिलाकर सेवा की तथा गौ माता के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया। इस दौरान 17 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय गौ माता दर्जा रैली में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की गई। इसके बाद श्रद्धालु बाणगंगा स्थित नृसिंह आश्रम लगे और गुरुदेव का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में गौसेवा और धार्मिक सेवा कार्यों के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।
0
0
Report

मध्य प्रदेश मंत्रालय में फेस रिकग्निशन से हाजिरी, ऑनलाइन पंजीयन अक्टूबर 2026 से

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी प्रशासनिक मशीनरी में कर्मचारियों को समय पर लाने की कोशिश अब मंत्रालय में फेस रिकग्निशन से हाजिरी की तैयारी मध्यप्रदेश मंत्रालय में कर्मचारियों के ऑनलाइन पंजीयन का रोस्टर जारी वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में फेस रिकग्निशन आधारित उपस्थिति प्रणाली लागू करने की तैयारी सामान्य प्रशासन विभाग ने अक्टूबर 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन का तिथिवार रोस्टर जारी किया 15 से 30 अक्टूबर तक अलग-अलग तिथियों में अधिकारियों और कर्मचारियों का पंजीयन होगा वल्लभ भवन के तीनों भवनों में अलग-अलग मंजिलों और कक्षों के अनुसार व्यवस्था विंध्याचल भवन में सी-विंग के तीसरे तल पर यूएनडीपी मीटिंग हॉल में पंजीयन सतपुड़ा भवन में ए-विंग के प्रथम तल पर पेंशन विभाग में पंजीयन की व्यवस्था तकनीकी सहायता के लिए भवनवार अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें तैनात फेस रिकग्निशन आधारित उपस्थिति व्यवस्था से मंत्रालय में हाजिरी की निगरानी डिजिटल तरीके से किए जाने की तैयारी
0
0
Report

धौलपुर नगर परिषद त्योहारों से पहले शहर की सफाई और रोशनाई पर जोर देगी

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर नगर परिषद की साधारण सभा में गूंजे विकास के मुद्दे, शरद महोत्सव, दीपावली और दशहरे से पहले शहर को चमकाने का बना प्लान धौलपुर: त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले धौलपुर नगर परिषद ने शहर की सूरत बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को नगर परिषद सभागार में सभापति गिरीश गर्ग की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई, जिसमें शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, चौक सीवरेज, जलभराव, स्ट्रीट लाइट, मौसमी बीमारियों के साथ-साथ आगामी शरद महोत्सव, दीपावली और दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर घंटों तक गहन मंथन चला। शहर को त्योहारों से पहले साफ-सुथरा, सुंदर और व्यवस्थित बनाना। जैसे ही बैठक शुरू हुई, पार्षदों ने एक-एक कर अपने वार्डों की समस्याओं का पिटारा खोल दिया। पार्षदों ने कहा कि कई वार्डों में अभी भी गंदगी, कीचड़, जलभराव और चौक सीवरेज की समस्या से जनता जूझ रही है। सड़कों पर अंधेरा पसरा है क्योंकि स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है, लेकिन दवा छिड़काव नहीं हो रहा है। पार्षदों और पार्षद प्रतिनिधियों ने कहा कि शहर की मूलभूत व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार जरूरी है। नए बोर्ड बनने के बाद जनता को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन जमीनी हालात अभी भी जस के तस हैं। शरद महोत्सव से पहले चमकेगा मचकुंड रोड: पार्षदों की नाराजगी के बाद सभापति गिरीश गर्ग ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शरद महोत्सव से पहले मचकुंड रोड की विशेष सफाई कराई जाएगी और सड़क किनारे डेरा डालकर रह रहे लोगों को हटाया जाएगा। मौसमी बीमारियों को देखते हुए बुधवार से सभी वार्डों में सफाई के साथ-साथ दवा छिड़काव का विशेष अभियान शुरू होगा। फोन नहीं उठाने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई: बैठक में पार्षदों ने नगर परिषद कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि कर्मचारी फोन नहीं उठाते हैं। इस पर सभापति ने सख्त लहजे में कहा कि यदि कोई भी कर्मचारी पार्षदों के फोन नहीं उठाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नालों की सफाई के दौरान होने वाली क्षति को रोकने के लिए नई मशीन लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। पुरानी बिल्डिंग में हेरिटेज रेस्टोरेंटबाइपास पर डिवाइडर का प्रस्ताव: शहर के सौंदर्यीकरण के लिए कई बड़े फैसले लिए गए। पुरानी नगर परिषद की बिल्डिंग में किराए पर हेरिटेज रेस्टोरेंट शुरू करने, मचकुंड रोड को आकर्षक बनाने और राजाखेड़ा बाइपास पर डिवाइडर लगाने की योजना पर चर्चा हुई। शरद महोत्सव और दशहरा की तैयारी तेज: पार्षदों ने कहा कि शरद महोत्सव धौलपुर की ऐतिहासिक पहचान है, इसे भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष प्रयास होने चाहिए ताकि पुरानी रौनक लौट सके। दशहरा पर्व को लेकर तय हुआ कि 20 अक्टूबर को शाम 4 से रात 8 बजे तक रामलीला का मंचन होगा, उसके बाद रावण दहन किया जाएगा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

रामपुर में पारिवारिक कलह पर नवजोत की गोलीबारी: पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में रिश्तों के विवाद में खूनी खेल,मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने फुफेरे भाई के साथ मिलकर नवजोत सिंह को गोलियों से भूना,\nकार वॉशिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ 4 गोलियां मारकर 25 साल के नवजोत की हत्या, पारिवारिक रंजिश निकली वारदात की वजह,\nमिलक खानम हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,दोनों आरोपी गिरफ्तार,वारदात में इस्तेमाल कार और अवैध हथियार बरामद,\nरामपुर में कार वॉशिंग सेंटर संचालक नवजोत सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है,जिस हत्या को लेकर कारोबारी रंजिश की आशंका जताई जा रही थी, उसकी वजह परिवार के भीतर पनप रही नाराजगी निकली, पुलिस के मुताबिक,मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने अपने फुफेरे भाई के साथ मिलकर नवजोत को रास्ते से हटाने की साजिश रची और फिर दुकान पर पहुंचकर उसे गोलियों से भून दिया,पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई ग्रे रंग की ऑल्टो कार भी बरामद की है,इसके अलावा 32 बोर की एक अवैध पिस्टल,दो जिंदा कारतूस, 315 बोर के दो अवैध तमंचे,चार जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं,अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के मुताबिक,पुलिस जांच में हत्या की वजह पारिवारिक रंजिश सामने आई हैज़पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है,
0
0
Report

नंद किशोर गुर्जर: राहुल गांधी को ‘पप्पू’ कहने की वजह सुप्रीम कोर्ट का दबाव

Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: BJP MLA नंदकिशोर गुर्जर कहते हैं, "इस देश की जनता देख रही है, इमरजेंसी लगाने वालों को, और उन लोगों को जिन्होंने बम से मासूम नागरिकों को मारने वाले आतंकवादियों को छोड़ने का प्रस्ताव रखा था। उनके असली चेहरे सामने आ गए हैं। उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। जहां तक ​​इलेक्शन कमीशन की बात है, और ज्ञानेश के बारे में, सब जानते हैं कि उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद, जनता इस बात को लेकर घबराहट या निराशा की भावना है कि वे इस तरह से वोट क्यों कर रहे हैं। मुझे लगता है कि इन तर्कों का अब कोई मतलब नहीं है; हालांकि, राहुल जिसके भी साथ जाएंगे, उसका पतन तय है। गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: BJP MLA नंद किशोर गुर्जर ने कहा, "राहुल गांधी को देश 'पप्पू' क्यों कहता है, इसकी एक वजह है। यह पहली बार है जब माननीय सुप्रीम कोर्ट के बाहर घेराव और विरोध प्रदर्शन किया गया है। आज तक, देश के अंदर कितनी भी बड़ी राजनीतिक घटनाएं क्यों न हों, किसी भी राजनीतिक पार्टी ने भारत के इतिहास में सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाने के लिए कभी विरोध प्रदर्शन नहीं किया है। जहां तक ​​उनकी कमियों की बात है, तो मैं पहले ही कह चुका हूं कि ये लोग 'पप्पू' हैं। जनता ने उन्हें पूरी तरह से नकार दिया है..."
0
0
Report

मतदाता जागरूकता अभियान से 2026 पंचायत चुनाव में शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य

Begun, Rajasthan:बड़ीसादड़ी, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी से पंचायत आम चुनाव 2026 को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान जारी है। स्वीप टीम जनजाति उपयोजना क्षेत्र में पहुंचकर ढोल-नगाड़ों और रैलियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक कर रही है। टीम प्रभारी भगवत सिंह शक्तावत के अनुसार, विभिन्न गांवों में विद्यार्थियों ने अपने परिजनों को मतदान अवश्य करने की शपथ दिलाई। अभियान के तहत रंगोली, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता और वोट चौपाल जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव 14 नवंबर और पंच-सरपंच चुनाव 16 नवंबर 2026 को होंगे। अभियान का उद्देश्य शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना है।
0
0
Report
Advertisement

संपत्ति के स्टाम्प मूल्यांकन में मिली कमी पर डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

ASAmit SinghFollow7m ago
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को दो विक्रय संपत्तियों के स्टाम्प मूल्यांकन का स्थलीय सत्यापन किया। जांच के दौरान मौजा टड़वा स्थित संपत्ति का स्टाम्प मूल्यांकन सही पाया गया, जबकि सोनूघाट स्थित दूसरी संपत्ति के मामले में स्टाम्प शुल्क की कमी सामने आई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सोनूघाट के निकट देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर स्थित मौजा टड़वा की एक विक्रय संपत्ति तथा सोनूघाट में स्थित दूसरी संपत्ति का मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया। जांच में टड़वा की संपत्ति के लेखपत्र में दर्ज स्टाम्प मूल्य सही पाया गया, जबकि सोनूघाट की संपत्ति के स्टाम्प मूल्यांकन में कमी मिली। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपत्तियों के क्रय-विक्रय के दौरान निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार स्टाम्प शुल्क का भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री से पूर्व स्टाम्प मूल्यांकन की समुचित जांच की जाए, ताकि राजस्व की हानि न हो। स्टाम्प शुल्क में कमी या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी निर्धारित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्टाम्प शुल्क संबंधी नियमों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सहायक महानिरीक्षक निबंधन अजय धर्मपाल सिंह एवं उप निबंधक उपस्थित रहे।
0
0
Report

गहलोत के EVM, वोटर लिस्ट और कानून-व्यवस्था पर हमला: सरकार घिरी

Bikaner, Rajasthan:गहलोत का EVM, वोटर लिस्ट और कानून व्यवस्था पर हमला, सरकार को घेरा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे नाल एयरपोर्ट, कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत स्काई बर्ड रिसॉर्ट में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर EVM और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल हरियाणा, महाराष्ट्र और बंगाल के चुनावों का जिक्र कर चुनाव प्रक्रिया पर जताई चिंता युवाओं पर टिप्पणीयों, निकाय चुनाव और छात्रसंघ चुनाव को लेकर भी सरकार को घेरा राजस्थान में अपराध की घटनाओं पर बोले गहलोत—अपराधियों में कानून का भय होना चाहिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सख्त रवैया अपनाने की नसीहत, अकाल प्रशासन पर भी उठाए सवाल
0
0
Report

दीपावली से पहले तेज मेंटेनेंस, Hanumangarh में 65 करोड़ बकाया से राहत

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) (Dist. Stringer - Kuldeep Sharma) दीपावली पर बिजली कटौती से मिलेगी राहत: अक्टूबर अंत तक मेंटेनेंस पूरा होगा; हनुमानगढ़ सर्किल में 65 करोड़ बकाया, नगर परिषद पर 12 करोड़ देनदारी Hanumangarh में जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने दीपावली पर हनुमानगढ़ के उपभोक्ताओं को बिना रुकावट बिजली देने की तैयारी तेज कर दी है। हनुमानगढ़ और संगरिया डिविजन की समीक्षा बैठक में बिजली आपूर्ति, राजस्व वसूली और मेंटेनेंस कार्यों की समीक्षा की गई। अधीक्षक अभियंता आरसी चारण ने बताया कि सितंबर तक राजस्व वसूली 91 प्रतिशत रही, जबकि लक्ष्य 100 प्रतिशत है। घरेलू और सरकारी उपभोक्ताओं पर करीब 65 करोड़ रुपए बकाया हैं, जिसमें नगर परिषद पर अकेले 12 करोड़ रुपए की देनदारी है। दीपावली पर बिजली कटौती से बचने के लिए मेंटेनेंस कार्य शुरू हो गया है। कोशिश है कि अक्टूबर के आखिर तक सभी जरूरी काम पूरे हो जाएं। इसके लिए टीमें बनाई गई हैं, जो फीडरवार मेंटेनेंस करेंगी। ज्यादा लोड वाले इलाकों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top