203001
Bulandshahr - व्यावसायिक प्रतिद्वंदिता में दुकानदार को पड़ोस के दुकानदार ने पीटा
Bulandshahr, Uttar Pradesh:यूपी के बुलंदशहर में व्यवसायिक प्रतिद्वंदता में पड़ोसी दुकानदार को बाप- बेटे ने पीटा, पिटाई की वारदात CCTV कैमरे में हुई कैद, पीड़ित ने मारपीट कर जान से मारने की कोशिश करने और ₹ 16,000 लूट ले जाने के आरोप में बाप बेटे के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, 4 दिन से घटना को दबाए बैठी गुलावठी थाना पुलिस ने एसएसपी के आदेश के बाद दर्ज की एफआईआर, पीड़ित ने एसएसपी को दिखाया वारदात का वीडियो, गुलावठी थाना क्षेत्र का मामला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गणेश महोत्सव दानपात्र चोरी: शहर में दो धर्मशालाओं से चोरी का मामला
Dholpur, Rajasthan:शहर में गणेश महोत्सव में हो रही चोरी की घटनाएं,तीन स्थानों से हुई दानपेटी चोरी एक रात में पेटी चोर गिरोह ने अग्रवाल और सत्यनारायण धर्मशाला में दिया वारदात को अंजाम baड़ी शहर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर गणेश महोत्सव मनाये जा रहे रहे है। इन पंडालों में भगवान गणेश के लिए चढ़ाबे को लेकर रखी गई दानपेटीयो पर अब चोर गिरोह की निगाह बनी हुई है। ऐसे में शहर में दो स्थानों से भगवान गजानन के चरणों में से दान पात्रों के चोरी होने का मामला सामने आया है। शहर में लगातार एक के बाद एक हो रही चोरी की वारदातों से अब मंदिर और धार्मिक स्थल सुरक्षित दिखाई नहीं दे रहे। घटना को लेकर हालांकि कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन भक्तों और श्रद्धालुओं में आक्रोश देखा जा रहा है। शहर की अग्रवाल धर्मशाला में गणेश मंडल द्वारा 23 वां गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। गणेश मंडल के पदाधिकारी विशाल गर्ग ने बताया कि 23 वर्षों में वे एक ही जगह पर यह आयोजन करते आ रहे है। लेकिन कभी भी दान पत्र जैसी पवित्र चीज की चोरी नहीं हुई। यह पहली घटना है। अचंभे की बात यह है कि गणेश मंडल ने तीन चौकीदार भी पंडाल की सुरक्षा में लगा रखे हैं साथ में जिस धर्मशाला में यह आयोजन हो रहा है वह पूरी तरह से गेट बंद है। ऐसे में दानपात्र की चोरी की घटना से भक्तों को गहरा आघात लगा है। श्रद्धालुओं में आक्रोश है। घटना को लेकर कोतवाली थाने में शिकायत की है। पुलिस से मांग की जा रही है कि यह घटना का पर्दाफाश करते हुए चोरो को गिरफ़्तार किया जाये। वही शहर की सत्यनारायण धर्मशाला में भी गणेश पंडाल से शनिवार की रात दानपात्र के चोरी होने की घटना सामने आई है। यहां विनायक सेवा समिति द्वारा सामूहिक आयोजन किया जा रहा है। समिति के पवन गोयल ने बताया कि रात को गणेश भगवान के चरणों में दान पात्र रखा हुआ था। रविवार की सुबह वह गायब मिला है। जब धर्मशाला के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं तो उनमे एक चोर सीढ़ी के सहारे अंदर आया है और दानपात्र को ले गया है। वही बाइक पर तो चोर जाते हुए देखे गए है। चोरी की घटना को लेकर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर शिक्षिका से लाखों ठग गिरफ्तार
Mumbai, Maharashtra:जीवन साथी की तलाश में शिक्षिका से फर्जी सचिवालय सहायक ने ठगे लाखों रुपये। शिक्षिका के शिकायत पर साइबर थाना ने करवाई करते हुए फर्जी सचिवालय कर्मी को किया गिरफ्तार। कई लड़कियों के संपर्क में था फर्जी सचिवालय कर्मी। मामला आरा साइबर थाने की है जहां पटना निवासी एक महिला शिक्षिका ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई कि एक व्यक्ति ने उसी जीवन साथी डॉट कम पर शादी का झांसा दे लगभग 3 लाख 65 हजार रुपए ठग लिये है। शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि लगभग एक महीने से मैट्रिमोनियल साइट शादी डॉट कम पर वो एक शक्श से संपर्क में आई जो अपने आप को सचिवालय अनुभाग अधिकारी बताया और लगातार संपर्क के दौरान उसने शिक्षिका से लाखों रुपए ठग लिए। जब शिक्षिका को थोड़ा शक हुआ तो उसने आरा के साइबर थाना में फर्जी शक्श के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई जिसमें एस पी भोजपुर के निर्देश पर एक टीम का गठन कर उस शक्श को गिरफ्तार कर लिया और थाना ले आई। शिकायत करता शिक्षिका पटना जिले की रहने वाली है और वर्तमान में भोजपुर जिले में पदस्थापित है। जबकि फर्जी शक्श खगड़िया जिले के रहने वाला अरुण कुमार है जो जीवनसाथी डॉट कम और फेस बुक जैसे साइट पर 50 से ज्यादा लड़कियों के संपर्क में है और सभी से शादी का प्रलोभन दे ठगी का शिकार बनता है। फिलहाल पुलिस ने ठग को गिरफ्तार कर पूछ ताछ के बाद जेल भेज दिया है। और आगे की करवाई में जुट गई है।0
0
Report
शमशाबाद नदी के पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग; गोताखोर तलाश में जुटे
Vidisha, Madhya Pradesh:शमशाबाद ब्रेकिंग: सापन नदी के पुल से व्यक्ति ने लगाई छलांग, पुलिस और गोताखोर तलाश में जुटे. विदिशा। जिले के शमशाबाद स्थित सापन नदी के पुल से एक व्यक्ति द्वारा नदी में छलांग लगाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। व्यक्ति के कूदते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शमशाबाद थाना प्रभारी आशुतोष सिंह राजपूत पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटनास्थल पर पुल के किनारे व्यक्ति की चप्पलें उतारी हुई मिली हैं। थाना प्रभारी आशुतोष सिंह राजपूत ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नदी में कूदने वाला व्यक्ति पुरुष है। सापन नदी में डैम का बैकवॉटर होने के कारण पानी गहराई में है, जिसे ध्यान में रखते हुए गोताखोरों की टीम नाव के जरिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर व्यक्ति की तलाश कर रही है।0
0
Report
Advertisement
भोपाल एम्स के बाहर 19 वर्षीय छात्रा लापता, अपहरण की आशंका
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपालएम्स अस्पताल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा लापता बागसेवनिया इलाके से छात्रा के लापता होने का मामला 16 सितंबर की शाम से छात्रा का नहीं मिला सुराग रिषिका मन्ना नाम की छात्रा हुई लापता परिजनों के साथ एम्स अस्पताल आई थी छात्रा एडमिशन की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचा था परिवार पढ़ाई को लेकर मां से हुई थी छात्रा की बहस बहस के बाद टहलने का कहकर अस्पताल से निकली मोबाइल और पर्स रिश्तेदार के पास छोड़ गई थी छात्रा 15-20 मिनट बाद भी वापस नहीं लौटी रिषिका परिजनों ने अस्पताल और आसपास के इलाकों में तलाश की रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी तलाश सुराग नहीं मिलने पर थाने में दर्ज कराई शिकायत बागसेवनिया पुलिस ने अपहरण की आशंका में केस दर्ज किया0
0
Report
muzaffarpur के नगर पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्लाह अंसारी अमेरिका में सम्मान पाएँगे
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के नगर पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्लाह अंसारी को विदेश की धरती पर सम्मान मिलेगा। अमेरिका में आयोजित 7वें वर्ल्ड फेयर एंड फेस्ट–2026 के अवार्ड कार्यक्रम में उन्हें विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है और उनके सेवा, नेतृत्व, उपलब्धियों और समाज के प्रति योगदान की सराहना की गई है। कार्यक्रम 13 दिसंबर 2026 को Sheraton Tampa Brandon Hotel, Tampa, Florida, USA में होगा, जहां उन्हें “Award of Honour & Felicitation” से सम्मानित करने की बात भी निमंत्रण पत्र में कही गई है। इसके अलावा बिहार पुलिस के लिए यह गर्व की बात है कि मुज़फ्फरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक को विदेश में सम्मान मिलेगा, और इस खबर से बिहार पुलिस के कर्मियों में खुशी का माहौल है।0
0
Report
बलरामपुर के डालपुर बकौली में 10 फुट अजगर ने बकरी निगली, ग्रामीणों ने निकाला
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में धान के खेत में 10 फीट का अजगर , एक बकरी को भी बनाया अपना शिकार, क्षेत्र में दहसत बलरामपुर जनपद के डालपुर बकौली गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब धान के खेत में छिपे करीब 10 फीट लंबे अजगर ने बकरी को अपना शिकार बना लिया। बकरी की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो अजगर उसे अपने मुंह में खींच चुका था। ग्रामीणों के मुताबिक, अजगर बकरी को आधे से अधिक निगल चुका था। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बकरी को अजगर के मुंह से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें अजगर को कुछ लोग पढ़ते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, डालपुर बकौली निवासी सुखराज यादव के खेत में जमधरी निवासी मोहम्मद हनीफ की पत्नी जमीला बकरी चरा रही थीं। रविवार सुबह करीब 10 बजे धान के खेत में छिपे अजगर ने अचानक बकरी पर हमला कर दिया। अजगर ने बकरी को अपनी पकड़ में लिया और धीरे-धीरे उसे निगलने लगा। बकरी की चीख-पुकार सुनकर जमीला और आसपास मौजूद ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहां करीब 10 फीट लंबे अजगर को बकरी को निगलते देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर अजगर के मुंह से बकरी को बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद बकरी को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम घटना की जानकारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय यादव ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों की मौजूदगी में सावधानी बरतते हुए अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इसके बाद उसे आबादी से दूर जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।0
0
Report
Advertisement
अयोध्या: 14 कोसी परिक्रमा के लिए चौड़ीकरण के तहत जनौरा मार्ग पर बुलडोजर से तीन मकान ध्वस्त
Noida, Uttar Pradesh:Anchor - अयोध्या में नवंबर माह में प्रस्तावित 14 कोसी परिक्रमा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज जनौरा नाका स्थित परिक्रमा मार्ग पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। चौड़ीकरण की जद में आ रहे नजूल की जमीन पर बने तीन मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान मकान में रहने वाले लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन की टीम ने कार्रवाई जारी रखी।जिला प्रशासन के मुताबिक, जिन मकानों पर कार्रवाई की गई है, वे नजूल की जमीन पर बने थे। प्रशासन का कहना है कि भवन के मुआवजे का भुगतान भी संबंधित लोगों को किया जा चुका है। वहीं, कुछ प्रभावित लोग इस मामले को लेकर हाईकोर्ट भी गए थे। प्रशासन के अनुसार हाईकोर्ट से दिशा-निर्देश आने के बाद ही आज यह कार्रवाई की गई है। bulldozer एक्शन के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित भट्ट, सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी समेत पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही। नवंबर में होने वाली 14 कोसी परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन परिक्रमा मार्ग को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए चौड़ीकरण की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रहा है.0
0
Report
सोनभद्र में शराब से लदा ट्रक पलटा; चालक फरार, तस्करी पर सवाल
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में शराब तस्करी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र की रजखड़ घाटी में चावल की बोरियों और भूसी के बीच छिपाकर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर बिखरी शराब को कब्जे में लेते हुए ट्रक को हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस के मुताबिक शराब पंजाब निर्मित है और इसे बिहार ले जाया जा रहा था। वहीं, इस तरह शराब से लदे ट्रक के पहले भी पलटने की घटना सामने आ चुकी है, जिससे अंतरराज्यीय शराब तस्करी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दुद्धी कोतवाली से करीब एक किलोमीटर दूर रजखड़ घाटी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चावल की बोरियों और भूसी से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची दुद्धी पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो चावल की बोरियों और भूसी के बीच अंग्रेजी शराब की पेटियां छिपाकर रखी मिलीं। इनमें आईबी, रॉयल स्टैग समेत कई ब्रांड की क्वार्टर, हाफ और फुल बोतलें बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार शराब पंजाब निर्मित है और इसे उत्तर प्रदेश व झारखंड के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा था। ट्रक पलटने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति संभालते हुए शराब को अपने कब्जे में लिया। झारखंड नंबर के इस ट्रक से बरामद शराब की गिनती और आंकलन किया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया है और चालक की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, रजखड़ घाटी में इससे पहले भी शराब से लदा ट्रक पलटने का मामला सामने आ चुका है, ऐसे में इस मार्ग से अंतरराज्यीय शराब तस्करी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।0
0
Report
मुजफ्फरनगर के एक पति ने पत्नी पर धर्मांतरण ka दबाव डालने का आरोप लगाया
Noida, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर से एक पति की शिकायत सामने आई है... पति का आरोप है कि उसकी पत्नी उस पर धर्मांतरण का दबाव बना रही है.. फिलहाल पुलिस साक्ष्य जुटा रही है और सभी पक्षों के बयानों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है0
0
Report
Advertisement
नालंदा में वार्ड पार्षद के परिवार के साथ मारपीट और रोड़ेबाजी
Pariaunna, Bihar: Nalanda में Kendakpar इलाके में मोटरसाइकिल टक्कर के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना के दौरान जमकर मारपीट और रोड़ेबाजी हुई। आरोप है कि बिहारशरीफ नगर निगम के वार्ड नंबर-30 की वार्ड पार्षद सीमा गुप्ता, उनके पति राजेश गुप्ता, पुत्र पीयूष राज और अन्य के साथ मारपीट की गई। इसके बाद Ambedkar छात्रावास के दर्जनों छात्र मौके पर पहुँच गए और पीयूष राज के साथ मारपीट शुरू कर दी। परिवार के अन्य सदस्य भी चोटिल हुए। इस दौरान वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और घटना के बाद वार्ड पार्षदों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
कटनी के दो स्पा सेंटरों पर पुलिस दबिश, 16 लोग हिरासत में
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के आवा और नेचुरल स्पा सेंटर पर पुलिस ने दबिश देकर 10 लड़कियाँ और 6 लड़कों को पकड़ा। मौके से दवाइयां, आपत्तिजनक सामग्री और शराब की बोतलें बरामद हुईं। केंद्रों में मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों की लड़कियाँ भी काम करती थीं। सभी पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। डीएसपी शिवा पाठक और महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।0
0
Report
चिरमिरी में जायसवाल ने 7.46 करोड़ सड़क और सांस्कृतिक भवन का उद्घाटन
Muju, Jeonbuk State:चिरमिरी में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी विकास कार्यों की सौगात 7 करोड़ 46 लाख की लागत से सोनामनी नाका से पोड़ी चौक तक बनेगी सड़क स्वास्थ्य मंत्री ने पूजा-अर्चना कर किया सड़क निर्माण का भूमिपूजन 25 लाख की लागत से बने सांस्कृतिक भवन का किया लोकार्पण सांस्कृतिक भवन से सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को मिलेगी सुविधा भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी रहे मौजूद。0
0
Report
Advertisement
पटना में बेटे ने गैस सिलेंडर से मां को जिंदा जलाया
Patna, Bihar:पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के दीवान मोहल्ले में शनिवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 27 वर्षीय बेटे चिंटू कुमार ने अपनी 60 वर्षीय मां मुन्नी देवी को कथित तौर पर गैस सिलेंडर के जरिए आग लगाकर जिंदा जला दिया। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना रविवार सुबह पुलिस को मिली। जानकारी मिलते ही खाजेकला थाना की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए हैं। पटना सिटी एसडीपीओ-1 राज किशोर सिंह के अनुसार, आरोपी चिंटू कुमार ऑटो चलाता है और नशे का आदी बताया जा रहा है। शनिवार देर रात वह नशे की हालत में घर पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका अपनी मां से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद उसने घर में रखे गैस सिलेंडर की मदद से आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी चिंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसकी हालत स्पष्ट बयान देने की नहीं थी। पुलिस घटना के कारणों और पूरे मामले की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है।0
0
Report
राजा भैया के समर्थकों ने सीबीआई क्लोजर के बाद कुंडा में जश्न मना दिया
Pratapgarh, Uttar Pradesh:सीओ जियाउल हक हत्याकांड में कुंडा के बाहुबली विधायक व जनसत्ता के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया न्यायिक राहत! राजा भैया के शहर की कोठी पर सत्यमेव जयते का नारा, प्रताप सदन कोठी में फोड़े गए पटाखे और मिठाई खिला कर सीबीआई की न्यायिक राहत का मनाया गया जश्न, जनसत्ता दल के युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी के नेतृत्व में मनाया गया जश्न ए सत्य की जीत जश्न, बहुचर्चित सीओ जियाउल हक हत्या में विशेष सीबीआई अदालत द्वारा सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार किए जाने, तथा राजा भैया के खिलाफ आगे की कार्यवाही समाप्त किए जाने पर जश्न में डूबे जनसत्ता दल के नेता और कार्यकर्ता, 2 मार्च 2013 को कुंडा के बलीपुर में हुई थी सीओ की हत्या0
0
Report
लखीमपुर खीरी पलिया थाने की पुलिस ने स्मैक तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त किया
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पलिया थाना पुलिस की लगातार नसे के कारोबार में लगे तस्करों पर कार्रवाई जारी है। ताजा मामला इंडो नेपाल बॉर्डर से जुड़ा है। जहां नेपाल से स्मैक की तस्करी करने वाले गिरोह के 2 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों के पास से 186.7 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है। अब तक पुलिस ने नेपाल बॉर्डर पलिया थाना इलाके 16 तस्करों को गिरफ्तार कर इलाके में नशे की कमर तोड़ कर रखी दी है। आपको बता दें इससे पहले इलाके में नसे का कारबार भारी तादात में हो रहा था। आए दिन सड़कों पर नशेड़ियों का जमावड़ा रहता था खुलेआम यह अवैध कारोबार संचालित होने के वीडियो भी आते रहते थे। लेकिन पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में प्रयास करते नजर आ रहे है। थाना प्रभारी के इस कदम की लोगो द्वारा प्रशंसा की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
