Bulandshahr - खेत में अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी
Bulandshahr, Uttar Pradesh:ईख के खेत में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई,आशंका है कि पहले हत्या कर फिर शव को खेत में फेंका गया है। मृतका की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पायी,पुलिस महिला के शिनाख़्त में जुट गई है। मौके पर सीओ समेत अधिकारी पहुंचे,फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पंचायतनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। मामला बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव भदौरा के बाहर ईख के खेत का है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
