icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली के वसंत कुंज में नागल देवता के पास कार नाले में गिरकर युवक मौत

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: वसंत कुंज में नागल देवत रेड लाइट के पास, 20 साल के छात्र यशवेंद्र की कार एक नाले में गिरकर पलट गई, जिससे उसकी मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब वह फिसलन भरी सड़क पर तीखा मोड़ लेते समय गाड़ी पर से अपना कंट्रोल खो बैठा। मामले की आगे जांच चल रही है। दिल्ली: एक चश्मदीद, प्रदीप का कहना है, "24 तारीख को मैंने यहां पुलिस देखी... कार में तीन बच्चे थे, दो तो बाहर निकल चुके थे, लेकिन एक कार के अंदर ही फंसा हुआ था... JCB मशीन की मदद से कार को हटाया गया और उसे बाहर निकाला गया... जब हम उसे अस्पताल ले गए, तो उसे मृत घोषित कर दिया गया... यह पूरी तरह से DDA की लापरवाही है। यहां एक माफिया है जो एयरोसिटी से सीवर का पानी लाकर यहां डालता है। यह बारिश का पानी नहीं है, न ही यहां के किसी निवासी का पानी है, और इसी वजह से यह हादसा हुआ..."
0
0
Report

पीलीबंगा के विधायक विनोद गोठवाल पर 60 लाख रिश्वत का आरोप; CID-CB जांच

Hanumangarh, Rajasthan:पीलीबंगा राजस्थान ----------------- पीलीबंगा विधायक विनोद गोठवाल पर चेयरमैन बनाने के नाम पर 60 लाख रुपये रिश्वत का आरोप, CID-CB करेगी जांच — राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की पीलीबंगा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक विनोद गोठवाल एक गंभीर विवाद में घिर गए हैं। उनकी ही पार्टी की पूर्व पार्षद शारदा पूनिया ने उन पर नगरपालिका अध्यक्ष (चेयरमैन) बनाने का झांसा देकर 60 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच सीआईडी-सीबी (CID-CB) को सौंप दी है। पूर्व कांग्रेस पार्षद शारदा पूनिया का आरोप है कि विधायक विनोद गोठवाल ने उन्हें नगरपालिका चेयरमैन बनाने का भरोसा देकर 60 लाख रुपये लिए थे। हालांकि, चुनाव के दौरान पार्षदों की क्रॉस वोटिंग हो जाने के कारण वह चुनाव हार गईं। पूनिया का दावा है कि जब उन्होंने विधायक से अपने पैसे वापस मांगे, तो विधायक और उनके पीएसओ/पीए मोहित बिश्नोई ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया तथा उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने विधायक विनोद गोठवाल और उनके पीएसओ मोहित बिश्नोई के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। चूंकि मामला जनप्रतिनिधि (विधायक) से जुड़ा है, इसलिए इसकी विस्तृत जांच सीआईडी-सीबी को स्थानांतरित कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर, विधायक विनोद गोठवाल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और झूठा करार दिया है। विधायक का कहना है कि यह उनकी छवि खराब करने की एक राजनीतिक साजिश है। उन्होंने किसी से कोई पैसा नहीं लिया है, बल्कि उन्होंने तो शारदा पूनिया को पार्टी का टिकट दिलवाने में मदद की थी।
0
0
Report
Advertisement

सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक चोरी, पीछा करने पर चोर नाले में गिरा, लोगों ने दबोचा

JJournalistFollow1m ago
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर, नगर के सुल्तान राइस मिल के पास दिनदहाड़े बाइक चोरी का प्रयास लोगों की सतर्कता से विफल हो गया। जानकारी के अनुसार एक युवक अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर सब्जी खरीदने लगा। इसी दौरान एक चोर बाइक लेकर फरार होने लगा। बाइक स्वामी ने चोरी होते देख शोर मचाते हुए उसका पीछा किया। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने भी दौड़ लगा दी। खुद को घिरता देख चोर घबरा गया और तेज रफ्तार में बाइक समेत सड़क किनारे नाले में गिर पड़ा। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को कोतवाली ले गई और पूछताछ शुरू कर दी। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक भीड़ जुटी रही। नगर में बाइक चोर सक्रिय हैं और लगातार बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
0
0
Report

राजस्थान में बांग्लादेशी घुसपैठ के नेटवर्क का पर्दाफाश: हिंदू पहचान से फर्जी दस्तावेज़

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ के नेटवर्क की परतें अब एक-एक कर खुलती नजर आ रही हैं। नागौर, भीलवाड़ा और अजमेर में बांग्लादेशी महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद जयपुर पुलिस ने नारायण विहार इलाके में कार्रवाई करते हुए रूबिया नाम की एक महिला को हिरासत में लिया। शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला अवैध तरीके से भारत में रह रही थी। पूछताछ में पुलिस को कई चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। जांच के दौरान सामने आया कि महिला ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हिंदू रीति-रिवाज अपनाए हुए थे। वह मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र पहनती थी और मोबाइल फोन में कथित तौर पर एक हिंदू युवक के साथ शादी की तस्वीर भी लगा रखी थी। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह विवाह वास्तविक था या केवल पहचान छिपाने का जरिया। सूत्रों के अनुसार, अब तक नागौर, भीलवाड़ा, अजमेर और जयपुर से पकड़ी गई बांग्लादेशी महिलाओं के बीच आपसी संपर्क के संकेत मिले हैं। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि सभी ने अलग-अलग स्थानों पर हिंदू युवकों से शादी की थी। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही है। वही पुलिस ने जयपुर से दो बांग्लादेशी युवकों को भी गिरफ्तार किया है। जाँच में यह भी सामने आया है कि ये महिलाएं कथित तौर पर देह व्यापार से जुड़े नेटवर्क के लिए भारत आती थीं। हालांकि, इनका किसी देशविरोधी गतिविधि या संगठित मॉड्यूल से संबंध है या नहीं, इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस, खुफिया एजेंसियां और अन्य सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से जांच कर रही हैं। पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि भारत में कमाए गए पैसे एजेंटों के जरिए बांग्लादेश भेजे जाते थे। पुलिस को कोलकाता स्थित एजेंटों के माध्यम से रकम ट्रांसफर किए जाने के इनपुट मिले हैं। इस वित्तीय नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। महिला के पास से भारत का आधार कार्ड भी मिला है, जिसके फर्जी होने की आशंका जताई जा रही है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह दस्तावेज कहां और किसकी मदद से तैयार कराया गया। यदि दस्तावेज फर्जी पाए जाते हैं तो इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह असम के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई और फिर जयपुर पहुंची। उसके पास से बांग्लादेश का पासपोर्ट भी मिला है, लेकिन उसमें भारत आने-जाने की वैध इमिग्रेशन एंट्री दर्ज नहीं मिली। सूत्रों का दावा है कि पासपोर्ट आपात स्थिति में इस्तेमाल के लिए तैयार रखा गया था। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। अब जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि क्या यह केवल अवैध घुसपैठ और फर्जी दस्तावेजों का मामला है या इसके पीछे कोई बड़ा संगठित नेटवर्क सक्रिय है। फिलहाल पूरे नेटवर्क की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं.
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ में एनसीओआरडी की संयुक्त बैठक से नशे के खिलाफ अभियान तेज

Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले में नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए जिला स्तरीय नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर यानी एनसीओआरडी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलक्टर डॉ. मंजू और जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने की। जिला कलक्टर ने शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक न्याय विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण और अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रखने पर जोर दिया। बैठक में नशा मुक्ति केंद्रों की व्यवस्थाओं, उपचार सेवाओं और पुनर्वास गतिविधियों की भी विस्तार से समीक्षा की गई।
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद के खोड़ा में गाड़ी खड़ी को लेकर हिंसक संघर्ष, वीडियो वायरल

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र की प्रताप विहार कॉलोनी में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बड़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लात घूसों से हमला कर दिया। पास में मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल इरशाद और शादाब खोड़ा कॉलोनी की प्रताप विहार इलाके में अपने परिवार के साथ रहते हैं। दोनों के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों ने एक दूसरे पर लाठी डंडो से हमला करना शुरू कर दिया। पास में मौजूद अन्य व्यक्ति ने वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के आधार पुलिस ने शादाब और इरशाद को गिरफ्तार कर लिया है।
0
0
Report
Advertisement

लाडपुरा में कल्पनादेवी देवी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

Kota, Rajasthan:जिला कोटा विधानसभा लाडपुरा लाडपुरा कोटा खेड़ारामपुर स्कूल में विधायक कल्पनादेवी देवी ने हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत लगाए पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देस विधायक कल्पनादेवी द्वारा खेड़ारामपुर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया एवं लोगो को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रिंसिपल गिरिराज सिंगल ने बताया कार्यक्रम की मुख्यातिथि लाडपुरा विधायक कल्पनादेवी व अध्यक्षता सीबीईओ ममता चौधरी ने की। कार्यक्रम की शुरुवात विधायक कल्पनादेवी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के आगे दिप प्रज्वलित कर पूरे विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। शाला परिवार की ओर से मुख्य अतिथियो का दुपट्टा पहनाकर व पेन भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में विधायक कल्पनादेवी ने लोगो को पौधारोपण के महत्व के बारे में बताया एवं अधिक से अधिक पौधे लगाने का आवाहन किया। एवं पौधों की देख रेख व सार सम्माल करने की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही कल्पनादेवी द्वारा विधायक निधि से 30 लाख की राशि कक्षा कक्ष बनाने के लिए घोषणा की एवं बालिकाओं के लिए नवीन शौचालय बनाने की भी घोषणा की। इसके साथ ही ग्रामीणों द्वारा विधायक से गांव में व्याप्त समस्याओं के बारे में अवगत कराया जिस पर विधायक कल्पनादेवी ने मौके पर गई समस्याओं का निस्तारण किया। विधायक कल्पनादेवी ने विद्यार्थियों से सवांद कर उनके उज्ज्वल भविष्य की बात कही एवं विद्यार्थियों को पेन पेंसिल व स्टेशनरी वितरित की गई। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र नागर,विधायक प्रतिनिधि महेश खंडेलवाल, भगवती कुशवाह,प्रशांत व्यास,धनराज अजमेरा, बद्रीलाल कुशवाह, महावीर सैनी, सहित कई गणमान्य मौजूद रहे。
0
0
Report

आरा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी, धरना-प्रदर्शन के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी

Mumbai, Maharashtra:आज जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक भोजपुर मिस्टर राज के द्वारा भोजपुर जिले में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को ले डॉ. भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावास एवं आरा रेलवे स्टेशन का संयुक्त निरीक्षण किया गया। और छात्रों से बातचीत की गई। निरीक्षण के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावास में रह रहे छात्रों से संवाद स्थापित कर उनकी सुविधाओं, रहन-सहन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही, छात्रों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन के दौरान पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं विधिसम्मत तरीके से अपनी बात रखें तथा किसी भी भ्रामक सूचना, अफवाह या बहकावे में आकर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों में शामिल न हों। इसके उपरांत जिला प्रशासन के द्वारा आरा रेलवे स्टेशन एवं रेलवे प्लेटफॉर्म का भी गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित सुरक्षा कर्मियों एवं पदाधिकारियों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिले में प्रस्तावित छात्रों के धरने प्रदर्शन को ले काफी सतर्कता देखी जा रही है। जगह जगह दंडाधिकारी और भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किये गए है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना होने से रोकी जा सके। साथ ही साथ आरा रेलवे स्टेशन को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है。
0
0
Report
Advertisement

धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक और पत्नी को जमानत मिली

Shamli, Uttar Pradesh:एंकर ...शामली जनपद के चर्चित आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में जिला न्यायालय से बड़ा फैसला सामने आया है। मामले में नामजद आयुष मलिक की कथित पत्नी चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी को जिला न्यायालय ने जमानत दे दी है। जबकि इसमें अभी भी कई आरोपी गिरफ्तार होने बाकी हैं आपको बता दे कि शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी में दवा व्यापारी के बेटे आयुष मलिक द्वारा धर्मांतरण के मामले में जहां उसके पिता देवराज सिंह मलिक ने 10 लोगो पर मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें अब जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंद्रप्रीत सिंह जोश की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पिता-पुत्री की जमानत याचिका स्वीकार कर ली। इसके बाद दोनों को राहत मिल गई है। गौरतलब है कि आयुष मलिक शामली नगर के दवा व्यवसायी देवराज मलिक का पुत्र है। देवराज मलिक ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे का प्रॉपर्टी के लालच में कथित रूप से माइंडवॉश कर धर्मांतरण कराया गया। इस मामले ने जिले में काफी सुर्खियां बटोरी थीं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी इसे लेकर प्रदर्शन किए थे। अब जिला न्यायालय से चांदनी कुरैशी और इस्लाम कुरैशी को जमानत मिलने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। हालांकि, मुकदमे की सुनवाई और अन्य कानूनी प्रक्रिया अभी जारी रहेगी।
0
0
Report

सीतामढ़ी में थ्री जीरो के तहत मानव तस्करी के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान तेज

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी जिले में संचालित नया सवेरा अभियान थ्री जीरो के तहत मानव तस्करी के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर थाना क्षेत्र के रेड लाइट एरिया में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों को मानव तस्करी के दुष्परिणाम, कानूनी प्रावधानों एवं बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आमजन से अपील की गई कि मानव तस्करी, बाल तस्करी अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।
0
0
Report

बरडीहा के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील नकली तेल- मसाला से खतरे में

Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले के बरडीहा प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में मिड डे मिल (मध्याहन भोजन) में बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ के आरोप सामने आए हैं। बरडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीन कुमार ने मौके पर जाँच कर सेमरी गाँव के पीएम श्री विद्यालय और आदर गाँव के सरकारी विद्यालयों में परोसी जाने वाली सरसो के तेल और मसाले की जाँच की; दोनों उत्पाद नकली पाए गए। तेल असल नहीं बल्कि मोबिलयुक्त प्रतीत होता है और मसाला भी नाम मात्र का है। बीडीओ ने दोनों सैम्पल जप्त कर खाद्य विभाग को गहन जाँच के निर्देश दिए। अभिभावकों ने कहा कि अगर बच्चों को नुकसान हुआ तो जिम्मेदार कौन होगा। पूर्व में एक वर्ष पहले भी इस इलाके से पानी में खट्टा करने के लिए हार्पिक मिलाने और गुपचुप के आटे को गुदने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसे स्थानीय लोगों ने व्यापक रूप से देखा और हंगामा हुआ था।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top