icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

तिंवरी में गरबा-डांडिया का रंगीला संगम: माता रानी के भक्तों में उत्साह

Jodhpur, Rajasthan:तिंवरी में इन दिनों माता रानी की भक्ति और गुजराती संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। तिंवरी स्थित हिंगलाज माता मंदिर में गरबा और डांडिया नृत्यों की धूम मची हुई है। हिंगलाज महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाएं माता रानी के गुजराती भजनों और मधुर गीतों की धुन पर गरबा नृत्य कर रही हैं। मंदिर परिसर में पारंपरिक अंदाज में गरबा और डांडिया की प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। माता रानी के जयकारों, भक्ति गीतों और गरबा की लय पर महिलाएं उत्साह के साथ नृत्य करती नजर आ रही हैं। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और श्रद्धा के साथ उत्सव की रौनक देखते ही बन रही है। हिंगलाज महिला मंडल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ-साथ भारतीय लोक संस्कृति और गुजराती परंपरा की झलक भी देखने को मिल रही है। गरबा और डांडिया के माध्यम से महिलाएं सामूहिक सहभागिता और सांस्कृतिक एकता का संदेश दे रही हैं।
0
0
Report

बड़ौदामेव इमलाली में रातों-रात 13 किसानों के बोरवेल केबल चोरी

Alwar, Rajasthan:बड़ौदामेव के इमलाली गांव में चोरों का आतंक: एक रात में 13 किसानों के बोरवेल निशाने पर, 1440 फुट केबल चोरी अलवर जिले के बड़ौदामेव कस्बे के समीपवर्ती इमलाली गांव में चोरों ने एक ही रात में 13 किसानों के खेतों पर लगे बोरवेल को निशाना बनाया। अज्ञात चोर बोरवेल के कमरों के ताले तोड़कर थ्री-फेज मोटरों की केबल और अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोर करीब 1440 फुट केबल समेट ले गए। वारदात रात करीब 12:30 बजे से सुबह 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को चोरी का पता चला तो हड़कंप मच गया। एक साथ 13 खेतों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में रोष है। ताले तोड़कर केबल और अन्य सामान किया चोरी पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, चोरों ने साबिर पुत्र अली मोहम्मद के खेत से 50 फुट, रफीक पुत्र कमरुद्दीन के खेत से 40 फुट, आजाद पुत्र जुहूर खां के खेत से 30 फुट और खुर्शीद पुत्र भोला के खेत से 400 फुट केबल चोरी कर ली। इसके अलावा रफीक के खेत से खाद के दो कट्टे भी चोरी किए गए। इसी तरह समरेद पुत्र भोला के खेत से 100 फुट, आबिद खां पुत्र कासम के खेत से 100 फुट, अमीन पुत्र नूर मोहम्मद के खेत से 90 फुट, इसराइल पुत्र रतभान के खेत से 50 फुट, जाकर पुत्र नसीब खां के खेत से 70 फुट, अख्तर पुत्र अजमत के खेत से 30 फुट और हमीद पुत्र रहीम खां के खेत से 80 फुट केबल चोरी होने की रिपोर्ट दी गई है। वहीं, अलवर-भरतपुर Road के पास स्थित गिर्राज मीना पुत्र बल्ल्या राम मीना मीना और ओमप्रकाश मीना पुत्र गंगल राम मीना के खेतों से भी 200-200 फुट केबल चोरी कर ली गई। इस प्रकार 13 किसानों के खेतों से करीब 1440 फुट केबल चोरी होने की बात सामने आई है। घटना से किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है और खेतों में सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है एएसआई ने किया मौका मुआयना, सीसीटीवी फुटेज खंगाली सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को बोरवेल की थ्री-फेज मोटरों की केबल और अन्य सामान गायब मिला। इसके बाद किसानों ने बड़ौदामेव थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एएसआई महेंद्र सिंह मीणा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई है। एक साथ 13 खेतों में चोरी से ग्रामीणों में रोष एक ही रात में 13 किसानों के खेतों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। किसानों का कहना है कि खेतों में लगी मोटरों की केबल चोरी होने से सिंचाई कार्य प्रभावित होता है। साथ ही, दोबारा केबल और अन्य सामान खरीदने पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने, चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने और चोरी हुआ सामान बरामद कराने की मांग की है。
0
0
Report
Advertisement

बांसवाड़ा में 1000 कन्याओं का पूजन, मां अंबे के जयकारों से गूंजा मंदिर

AOAjay OjhaJust now
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर स्थित पीपली चौराहा अंबे माता मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। यहाँ ऐतिहासिक आयोजन के तहत 1000 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर मां अंबे के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में गोसंत रघुवीर दास जी महाराज, मंगलेश्वर तीर्थ के दिवाकर भारती जी महाराज और घोड़ादरा के संत सीताराम बापा सहित अन्य साधु-संत मौजूद रहे। संतों के सान्निध्य में मां अंबे की भव्य महाआरती की गई。 कन्या पूजन के दौरान कन्याओं के पैर धोकर तिलक लगाया गया और चुनरी ओढ़ाकर खीर, पूरी, पकौड़ी सहित विभिन्न व्यंजनों का भोजन कराया गया। भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर और नगर पालिका अध्यक्ष हितेश पडियार ने भी कन्याओं का पूजन किया。 आयोजन में नितेश बैरागी, कमलेश टेलर, कमलेश कावड़िया, एडवोकेट हरेंद्र पाठक, अशोक जोशी सहित कई महिला-पुरुषों ने सहयोग किया। आयोजन ने मातृशक्ति के सम्मान और सनातन परंपरा का संदेश दिया。
0
0
Report

दीया कुमारी का शोक दौरा: किशनगढ़ में कंवरलाल पाटनी के निधन पर श्रद्धांजलि

Kishanganj, Bihar:राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी रविवार को किशनगढ़ के आरके हाउस पहुंचीं। उन्होंने आरके मार्बल ग्रुप के संस्थापक परिवार के वरिष्ठ सदस्य स्वर्गीय कंवरलाल पाटनी के निधन पर गहरा दुख जताया। उपमुख्यमंत्री ने दिवंगत कंवरलाल पाटनी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आरके मार्बल ग्रुप के चेयरमैन अशोक पाटनी, सुरेश पाटनी, विमल पाटनी और परिवार के अन्य सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय कंवरलाल पाटनी के उद्योग, समाजसेवा, धर्म और जनकल्याण के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने किशनगढ़ को विश्व स्तर पर मार्बल नगरी के रूप में स्थापित करने की मजबूत नींव रखी थी, और उनका निधन पूरे राज्य व समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उपमुख्यमंत्री के इस शोक दौरे के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तथा उद्योग जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग भी आरके हाउस पर मौजूद रहे। स्वर्गीय कंवरलाल पाटनी के निधन पर प्रदेशभर की राजनीतिक और औद्योगिक हस्तियों द्वारा शोक संवेदनाएं व्यक्त करने का सिलसिला लगातार जारी है।
0
0
Report

कलिंजरा थाना गांव में तलवारों से लूट, तीन घायल, एक आरोपी पकड़ा गया

Banswara, Rajasthan:जिला बांसवाड़ा, Kalam KalinJaRa थाना क्षेत्र के जूनी पाटन गांव में आधी रात तलवारों के दम पर लूट की वारदात को अंजाम देने पहुंचे बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। अचानक हुई इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार करीब 7 से 8 बदमाश लूट के इरादे से पहुंचे थे। परिवार ने विरोध किया तो बदमाशों ने तलवार से हमला कर दिया।हमले में परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया; एक आरोपी को पकड़ लिया गया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। घायल तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार बदमाशों की तलाश जारी है।
0
0
Report
Advertisement

बाई-रोणपुर में लकड़बग्घे के घुसने से हड़कंप, चार घंटे के प्रयास में पकड़ा गया

Alwar, Rajasthan:बड़ौदामेव के बाई-रोणपुर में लकड़बग्घे की दस्तक से दहशत, 4 घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पकड़ा अलवर के बड़ौदामेव थाना क्षेत्र के बाई और रोणपुर गांव में शनिवार को एक जंगली लकड़बग्घे के आबादी क्षेत्र में घुस आने से हड़कंप मच गया। जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंचे लकड़बग्घे ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी। करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। बाद में लकड़बग्घे को वन विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई。 प्रत्यक्षदर्शी लोकेश गुर्जर के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे बाई गांव की ओर जंगल से एक लकड़बग्घा आबादी क्षेत्र में आ गया। ग्रामीणों की हलचल देखकर वह बाई चौराहे के पास रामकिशन गुर्जर के मकान में घुस गया और नींबू के पेड़ों के घने झुंड में छिप गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह वहां से निकलकर रोणपुर गांव की ओर भाग गया。 रोणपुर में लकड़बग्घा महेश मीणा के मकान के पास गली में रखे ईंधन और लकड़ियों के ढेर के बीच छिप गया। इसके बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से उसे घेरने की कोशिश की। रेस्क्यू के संसाधनों की कमी पर उठे सवाल मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम के पास रेस्क्यू के पर्याप्त संसाधन नहीं होने के आरोप भी ग्रामीणों ने लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि टीम के पास न तो जाल और रस्सी थी और न ही लकड़बग्घे को बेहोश करने के लिए ट्रैंक्विलाइजर गन उपलब्ध थी। ऐसे में ग्रामीणों को खुद ही उसे पकड़ने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। करीब चार घंटे तक चले प्रयासों के बाद दोपहर लगभग तीन बजे ग्रामीणों ने घेराबंदी कर लकड़बग्घे को काबू में कर लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित रूप से वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया। बड़ौदामेव थाने के हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह ने बताया कि जंगली जानवर के आबादी क्षेत्र में आने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों के सहयोग से लकड़बग्घे को पकड़कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान किसी भी ग्रामीण को चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया।
0
0
Report

दिल्ली-यूपी सीमा पर ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा: सर्व सिंह की मौत से परिवार शोकमग्न

New Delhi, Delhi:बेलगाम ट्रैक्टर-ट्रॉली ने छीना परिवार का सहारा, सड़क पर तड़पते रहे सर्व सिंह; मौत से पसरा मातम दिल्ली-यूपी सीमा पर दर्दनाक हादसा, रॉन्ग साइड से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला; CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल दिल्ली-यूपी सीमा से सटे साहिबाबाद क्षेत्र में 13 अक्टूबर को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार सर्व सिंह की जान चली गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली विपरीत दिशा (रॉन्ग साइड) से आती दिखाई दे रही है। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में बाइक सवार आ जाता है और उसके पहियों के नीचे कुचलता हुआ वाहन आगे निकल जाता है। इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। घर के कमाने वाले सदस्य की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक सर्व सिंह शाहदरा जिले के ज्वाला नगर इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे। वह साहिबाबाद क्षेत्र में पुस्तक एवं स्टेशनरी का कारोबार करते थे। रोजाना की तरह 13 अक्टूबर को भी वह अपनी बाइक से कारोबार के सिलसिले में जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि सर्व सिंह की जान चली गई。 परिवार का सहारा छिनने से परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़ सर्व सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों के मुताबिक, वह परिवार के लिए आर्थिक सहारा थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार के सामने भावनात्मक संकट के साथ-साथ भविष्य को लेकर भी चिंता खड़ी हो गई है। जिस घर में रोजमर्रा की जिंदगी की रौनक थी, वहां अब अपनों को खोने का गम पसरा हुआ है। CCTV फुटेज वायरल, पुलिस की कार्रवाई पर परिजनों के सवाल हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फुटेज में ट्रैक्टर-ट्रॉली के विपरीत दिशा से आने और बाइक सवार के उसकी चपेट में आने का दृश्य दिखाई देता है। वहीं, परिजनों ने हादसे के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए हैं। परिवार हादसे के मामले में उचित कार्रवाई और न्याय की उम्मीद कर रहा है。 फिलहाल, इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार को ऐसा जख्म दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। सर्व सिंह की मौत से ज्वाला नगर स्थित उनके परिवार में शोक का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement

सुल्तानपुर में अधेड़ की हत्या का शक, पुलिस जांच जारी

Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना अंतर्गत पसियारा के पास एक खेत में 55 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. काफी देर बाद पता चला कि मृतक का नाम बढ़ोऊ है जो कोहरा गांव का रहने वाला है. मृतक की बेटी अंशिका ने थाना तहरीर देकर बताया कि आज सुबह लगभग 9 बजे उसे फोन से पता चला कि उसके पिता का शव पूर्वांचल के पसियारा गांव के एक खेत में पड़ा हुआ है. मौके पर देखने के बाद पता चला कि उसके पिता के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं. उसकी बेटी ने अपने पिता की हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जाहिर करते हुए गांव के ही एक व्यक्ति के ऊपर शक जाहिर की है. फिलहाल क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है.
0
0
Report

शाजापुर में संघ के शताब्दी वर्ष पर युवक यूनिट का पथ संचलन: संदेश जागरूकता से भरा

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर आज स्थानीय ओंकारेश्वर महादेव मंदिर के पास माधव सिंधिया पार्क से महाविद्यालय की युवा इकाई के द्वारा एक पथ संचलन का आयोजन किया गया। आयोजित यह पथ संचलन प्रातः 9:00 बजे प्रारम्भ हुआ, जो शहर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया। नगर महाविद्यालय कार्य प्रमुख नरेंद्र प्रजापति ने बताया कि विजयदशमी पर्व पर जो पथ संचलन निकाला जाता है यह पथ संचलन उससे अलग है और इस पथ संचलन के निकलने का उद्देश्य है कि युवाओं को संघ के प्रति जागरूक करना, युवाओं के बीच में एक अच्छा संदेश पहुंचना और यह देखना कि कितने युवा संघ की विचारधारा और संघ के साथ खड़े हुए हैं। प्रमुख मार्गो से होता हुआ निकला पथ संचालन, नगरवासियों ने बरसाए फूल पथ संचलन माधव सिंधिया पार्क से प्रारम्भ होकर शहर के वजीरपुर, सोमवारियां बाजार, कंस चौराहा, मगरिया चौराहा, टेंशन चौराहा, बस स्टैंड, नई सड़क, आज़ाद चौक, छोटा चौक, किला रोड से होता हुआ पुनः माधव सिंधिया पार्क पहुंचा जहां पथ संचलन का समापन किया गया, इस दौरान नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत सत्कार किया, इस दौरान बड़ी संख्या में पथ संचलन में महाविद्यालय के युवाओं की टोली उपस्थित थी।
0
0
Report

योगी ने गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में पूजा‑अर्चना की

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर पहुंचे। गोरखपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सीधे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे, जिनha उन्होंने गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद संतों और महंतों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा शारदीय नवरात्र और विजयादशमी के धार्मिक आयोजनों के लिहाज से अहम है। आज अष्टमी पर गोरखनाथ मन्दिर में होगा हवन पूजन, और महानिशा पूजा में सीएम शामिल होंगे। इसके अलावा गोरखनाथ मन्दिर में ही सीएम रात्रि विश्राम करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

खरगोन नवरात्र उत्सव में गरबा और महाकाली नृत्य से श्रद्धालुओं में आस्था का सैलाब

Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - ज्योति नगर खरगौन में नवरात्र उत्सव में भक्ति, गरबा और महाकाली नृत्य ने श्रद्धालुओं को आस्था के सैलाब में सराबोर कर दिया। सामूहिक महाआरती में सांसद गजेंद्र पटेल पूर्व कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक बालकृष्ण पाटीदार और एसपी रविंद वर्मा ने सपत्नी शामिल होकर आरती की । ललिता आसन स्वरुप में राजमहल में विराजित खरगोन की महारानी का दर्शन-पूजन जनप्रतिनिधियों एवं उमड़े जनसैलाब ने किया। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव और उत्साह के साथ माता रानी की सामूहिक आरती की। आरती के दौरान पूरा वातावरण आरती स्वर और जयकारों से गूंज उठा, जिससे वहां मौजूद हर व्यक्ति अध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। आरती के बाद कॉलोनी के सीनियर और जूनियर ग्रुपों ने रंगारंग गरबों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वही बाहर से हुए लोक नृत्य कलाकारों ने मां काली प्रस्तुति से हजारों की संख्या में उपस्थितजनों को भाव विभोर कर दिया।
0
0
Report

सतना नगर निगम के सुपरवाइजर बालकृष्ण आदिवासी रिश्वत लेते पकड़े गए

Satna, Madhya Pradesh:सतना। सफाईकर्मी की हाजिरी पूरी दर्ज करने के बदले रिश्वत मांगने वाले नगर निगम सतना के सुपरवाइजर को लोकायुक्त रीवा की टीम ने रविवार को 2 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी की पहचान बालकृष्ण आदिवासी (30) के रूप में हुई है। वह नगर निगम में सुपरवाइजर के पद पर पदस्थ है। लोकायुक्त टीम ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनयम के तहत मामला दर्ज किया गया है।लोकायुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सतना के वार्ड नंबर 39 निवासी राजकिशोर समुंद्रे नगर निगम में सफाईकर्मी हैं और वार्ड नंबर 15 में सफाई का काम करते हैं। सितंबर में उन्होंने 25 दिन काम किया था, लेकिन रजिस्टर में उनकी हाजिरी कम दर्ज की गई थी। इस संबंध में जब उन्होंने सुपरवाइजर बालकृष्ण आदिवासी से बात की, तो हाजिरी दर्ज करने के एवज में 3 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई । शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत लोकायुक्त रीवा में की। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा 1 हजार रुपए लेने की बात सामने आई। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप की योजना बनाई।रविवार को टीम ने बिरला हॉस्पिटल के सामने कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिकायतकर्ता से 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की संशोधित धारा 7 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। लोकायुक्त टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top