203001
Bulandshahr - नववर्ष पर हुड़दंगियों को जेल भेजेगी पुलिस
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर, नववर्ष पर हुड़दंग को रोकने के लिए सड़क पर उतरी खाकी। एसएसपी ने भारी पुलिस बल और पीएसी के साथ किया फ्लैग मार्च। एसएसपी श्लोक कुमार के नसीहत शराब पीकर मचाया उत्पात तो जाना पड़ेगा जेल। आज जनपद के हर एक थाना क्षेत्र में पुलिस कर रही है फ्लैग मार्च।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी ने शहर-शहर दीया जलाए
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज। भाजपा की ओर से आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम बीजेपी नेता शाम 6 से 7 बजे जलाएंगे दीया。 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री आवास पर जलाएंगे दीया प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ अमर जवान ज्योति पर जलाएंगे दीया विधायक गोपाल शर्मा भी रहेंगे मौजूद उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी गोविंद देव मंदिर में जलाएंगी दीया。 प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल और जिला अध्यक्ष अमित गोयल भी रहेंगे मौजूद。 उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा अल्बर्ट हॉल पर जलाएंगे दीया。 राज्यसभा सांसद अलका गुर्जर और सांसद मंजू शर्मा भी रहेंगी मौजूद。 राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी आर्य समाज मंदिर आदर्श नगर में होंगे शामिल भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी होगा आशीर्वाद दीया कार्यक्रम प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ रहेंगे मौजूद。0
0
Report
नरसिंहपुर में सेवा संकल्प अभियान से नगर स्वच्छ, लोगों ने रक्तदान कर दिखाया मानवता
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत नगर को सुंदर और स्वच्छ बनाने का बीड़ा उठाया गया। इस महाभियान में पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल और कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने खुद सड़कों पर उतरकर श्रमदान किया। आला अधिकारियों और नेताओं को सफाई करते देख स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भी उत्साह के साथ इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वच्छता के साथ ही सेवा का संकल्प भी दोहराया गया। इसी अभियान के तहत शहर के पीजी कॉलेज में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यहां कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने पहुंचकर लोगों का उत्साह बढ़ाया और नागरिकों को रक्तदान कर मानवता की सच्ची सेवा करने के लिए प्रेरित किया。 बाइट- श्रीमती रजनी सिंह( कलेक्टर नरसिंहपुर)0
0
Report
विश्वकर्मा पूजा पर कोंडागांव में मजदूर-कारीगरों ने औजारों को पूजा, आस्था का माहौल
Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव। सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर गुरुवार को कोंडागांव शहर सहित जिलेभर में जगह-जगह श्रद्धा और आस्था का माहौल नजर आया। रोजमर्रा के काम में व्यस्त रहने वाले मजदूरों, कारीगरों, शिल्पियों और निर्माण से जुड़े लोगों ने इस दिन अपने काम से विराम लिया और उन औजारों की पूजा की, जिनके जरिए वे अपनी कला और मेहनत को आकार देते हैं। सुबह से ही विभिन्न कार्यस्थलों, वर्कशॉप, निर्माण स्थलों और शिल्पकारों के प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। कहीं फूल-माला से सजे भगवान विश्वकर्मा के दरबार में आरती हुई तो कहीं प्रसाद वितरण कर लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। औजारों को दिया सम्मान निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों ने तगाड़ी, फावड़ा, बेलचा, कुदाल सहित रोजमर्रा के काम आने वाले औजारों को साफ कर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के सामने रखा। इन औजारों पर फूल चढ़ाकर पूजा की गई। मजदूरों का कहना था कि इन्हीं औजारों के सहारे वे मेहनत कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, इसलिए विश्वकर्मा पूजा उनके लिए विशेष महत्व रखती है। वहीं कोंडागांव की शिल्प परंपरा से जुड़े कारीगरों ने भी अपने औजारों और शिल्प निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को आज काम में नहीं लगाया। हथौड़ी, छैनी, आरी, मशीनों और अन्य उपकरणों की पूजा कर शिल्पियों ने भगवान विश्वकर्मा से अपने हुनर और कारोबार में तरक्की की कामना की। काम से विराम, आस्था को समय कोंडागांव की पहचान हस्तशिल्प और कारीगरी से भी जुड़ी है। यहां बड़ी संख्या में कारीगर अलग-अलग शिल्प विधाओं के जरिए अपनी कला को जीवंत रखते हैं। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर इन कारीगरों के बीच भी विशेष उत्साह देखने को मिला। दिनभर औजारों को विश्राम देकर पूजा-पाठ और प्रसाद वितरण का दौर चलता रहा。0
0
Report
Advertisement
DCM की तेज रफ्तार ने तीन बाइकों को टक्कर, एक युवक की मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दिखा रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार डीसीएम ने तीन बाइक में मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल, टक्कर मारने के बाद DCM छोड़कर मौके से फरार हुआ चालक, घायलों को इलाज के लिए भेजा गया मेडिकल कॉलेज उरई, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, उरई कोतवाली क्षेत्र के NH-27 स्थित सरोवर पोर्टको के पास की घटना।0
0
Report
सायला नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव: भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार आमने-सामने
Jaipur, Rajasthan:सायलासायला नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर भाजपा से मोहनलाल मेघवाल अधिकृत उम्मीदवार घोषित सिंबल का खुला लिफाफा, मोहनलाल मेघवाल का नाम आया सामने मोहनलाल मेघवाल होंगे भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कांग्रेस से भोलाराम मेघवाल अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी मैदान में भाजपा से मोहनलाल मेघवाल, कांग्रेस से भोलाराम मेघवाल आमने-सामने सायला नगरपालिका अध्यक्ष पद का सियासी मुकाबला हुआ साफ अध्यक्ष पद को लेकर सायला में सियासी हलचल तेज0
0
Report
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर शाहजहांपुर अस्पतालों में सेवा पखवाड़ा का सफल आयोजन
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर आज देशभर में सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शाहजहांपुर के जलालाबाद में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल वितरित किए और प्रधानमंत्री की लंबी उम्र व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। शाहजहांपुर के जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (अस्पताल) में आज भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दल पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल व पौष्टिक आहार बांटे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों से निरंतर शीर्ष संवैधानिक पदों—पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री—के रूप में सेवा देना पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। उनके नेतृत्व में देश निरंतर विकास के नए आयाम छू रहा है। आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 76वां जन्मदिन है। इस उपलक्ष्य में हमने जलालाबाद अस्पताल में मरीजों की सेवा कर फल वितरण किया है। आदरणीय मोदी जी का पिछले 25 वर्षों से लगातार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करना हम सभी के लिए गर्व की बात है। हम ईश्वर से उनकी लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हैं। बाइट - मोहित मिश्रा, कार्यकर्ता बाइट - विनोद मिश्रा, कार्यकर्ता बाइट - आशुतोष गुप्ता, कार्यकर्ता बाइट - जितेंद्र प्रताप सिंह, कार्यकर्ता0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के चार शिक्षकों का शिक्षक गौरव अवॉर्ड चयन, दिल्ली में सम्मान
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—डूंडलोद, जिला—झुंझुनूं — डूंडलोद ग्रुप के चार शिक्षकों का शिक्षक गौरव अवॉर्ड चयन — दर्शनलाल कटारिया को डूंडलोद पब्लिक स्कूल डूंडलोद से सम्मान — हरिकेश कुमार डूंडलोद पब्लिक स्कूल झुंझुनूं से चयनित — रुचिरा का डूंडलोद गर्ल्स स्कूल बलवंतपुरा से चयन हुआ — वीरेंद्र शर्मा डूंडलोद पब्लिक स्कूल सोयला से चयनित — चारों शिक्षकों को दिल्ली में 20 सितंबर सम्मान मिलेगा0
0
Report
तोलासरिया: यूपीआई चार्ज 0.4% जनता के लिए लूट, तुरंत वापस लो
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—मंडावा, जिला—झुंझुनूं — विकसित तोलासरिया ने यूपीआई पेमेंट चार्ज को लेकर सवाल उठाए — 0.4 प्रतिशत चार्ज को जनता पर अप्रत्यक्ष लूट बताया — कहा, यूपीआई चार्ज से वस्तुओं की महंगाई बढ़ सकती है — व्यापारीयों को दोबारा नकद कारोबार की परेशानी होगी — सरकार से यूपीआई चार्ज तत्काल वापस लेने की मांग — तोलासरिया बोले, यह जनता से की गई वादाखिलाफी है0
0
Report
झुंझुनूं के मोदी वर्ल्ड स्कूल में ओजोन दिवस का आयोजन
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं — मोदी वर्ल्ड स्कूल में विश्व ओजोन दिवस पर कार्यक्रम организित — विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता संदेश दिया — हाउस-वाइज क्विज, भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं — वीनस हाउस क्विज प्रतियोगिता में विजेता घोषित किया गया — विद्यार्थियों ने ओजोन परत संरक्षण के उपाय बताए — स्कूल परिवार ने पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के शिक्षक हरिद्वार पहुँचे, 122 सह योग शिक्षक प्रशिक्षण में शामिल
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं — स्वामी रामदेव के सानिध्य में सह योग शिक्षकों का प्रशिक्षण — राजस्थान के 122 सह योग शिक्षक शिविर में शामिल — पवन सैनी के नेतृत्व में राजस्थान से शिक्षक पहुंचे हरिद्वार — झुंझुनूं के महेंद्र चौधरी समेत कई शिक्षक शामिल — प्रशिक्षण में आसन, प्राणायाम और योग क्रियाओं का अभ्यास — प्रशिक्षण बाद शिक्षक अपने क्षेत्रों में योग का प्रचार करेंगे0
0
Report
झुंझुनूं के युवाओं से भगतसिंह ने सकारात्मक दिशा और संस्कृति पर बात की
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं — आरएसएस के जिला प्रचारक भगतसिंह ने युवाओं से संवाद किया — भारत का जेन-जी राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाए — भगतसिंह ने युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने कहा — स्वामी विवेकानंद के विचारों का अनुसरण करने का आह्वान किया — युवाओं से संस्कृति और संस्कारों से जुड़े रहने की अपील — पंचपरिवर्तन, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी पर किया संवाद0
0
Report
झुंझुनूं के गांव बगड़ में जरूरतमंद छात्राओं के लिए 70 हजार की मदद
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—बगड़, जिला—झुंझुनूं छात्राओं की पढ़ाई के लिए 70 हजार दिए — जरूरतमंद छात्राओं की फीस और शैक्षणिक जरूरतों में मिलेगी मदद — विकास खटोड़ ने प्रधानाचार्या उमा पुरोहित को चेक सौंपा — ट्रस्ट लगातार जरूरतमंद छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहित कर रहा — आर्थिक कारणों से छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने देंगे — शिक्षा को समाज के विकास की आधारशिला बताया गया0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं महासंघ: पवन आलड़िया बने जिला अध्यक्ष, दोबारा जिम्मेदारी मिली
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—क्यामसर, जिला—झुंझुनूं पवन आलड़िया फिर बने महासंघ के झुंझुनूं जिला अध्यक्ष प्रदेशाध्यक्ष अशोक सामरिया ने दोबारा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी संगठन के प्रति कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए मिला महत्वपूर्ण दायित्व पवन आलड़िया सामाजिक क्षेत्र में भी वर्षों से सक्रिय हैं पंद्रह दिन में नई जिला कार्यकारिणी गठित करने का लक्ष्य एससी, एसटी, ओबीसी कर्मचारी हितों के लिए करेंगे काम0
0
Report
झुंझुनूं: कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्ला अगवान के नामांकन पर विवाद बढ़ा
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन को लेकर शिकायत मामला प्रत्याशी अब्दुल्ला अगवान ने नामांकन पर आपूर्ति का लिखित जवाब दिया भाई की नगर परिषद ठेकेदारी को लेकर शिकायत हुई थी अब्दुल्ला अपने वकील और खलील बुडाना साथ पहुंचे कार्यालय रिटर्निंग अधिकारी रामकरण सिंह को सौंपा गया लिखित जवाब कांग्रेस ने शिकायत को झूठी और पूरी तरह निराधार बताया वकील बोले—भाई वर्षों से अलग रहता, परिवार में शामिल नहीं अलग जन आधार, राशन कार्ड समेत दस्तावेज जवाब में लगाए अब जांच रिपोर्ट के बाद नामांकन पर फैसला होगा नगर परिषद झुंझुनूं में सभापति पद के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्ला गुलाम नबी अगवान के भाई द्वारा नगर परिषद में ठेकेदारी किए जाने की शिकायत और उनके नामांकन को रद्द करने की मांग के बाद अब्दुल्ला अगवान ने रिटर्निंग अधिकारी के नोटिस का लिखित जवाब पेश कर दिया है। अब्दुल्ला अगवान अपने अधिवक्ता मोहम्मद फारूक और कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष खलील बुडाना के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रामकरण सिंह को नोटिस का लिखित जवाब सौंपा। कांग्रेस ने शिकायत को झूठी और निराधार बताते हुए कहा कि अब्दुल्ला अगवान के भाई यूसुफ अगवान वर्षों से अलग रह रहे हैं और उनका अब्दुल्ला अगवान के साथ कोई साझा व्यापार या कारोबारी संबंध नहीं है। अब्दुल्ला अगवान के अधिवक्ता मोहम्मद फारूक ने बताया कि शिकायतकर्ता विपुल कुमार की ओर से यह आपत्ति दर्ज कराई गई थी कि अब्दुल्ला अगवान के भाई यूसुफ अगवान की फर्म नगर परिषद में ठेके लेती है और दोनों संयुक्त परिवार का हिस्सा हैं। अधिवक्ता ने नगरपालिका से संबंधित कानून का हवाला देते हुए कहा कि परिवार की परिभाषा में पति-पत्नी, बच्चे और साथ रहने वाले माता-पिता शामिल होते हैं। उनके अनुसार भाई इस श्रेणी में शामिल नहीं है। फारूक ने दावा किया कि यूसुफ अगवान वर्षों से अब्दुल्ला अगवान से अलग रह रहे हैं। दोनों के अलग-अलग जन आधार कार्ड, राशन कार्ड और अलग पारिवारिक रिकॉर्ड हैं। उन्होंने इन दस्तावेजों की प्रतियां भी रिटर्निंग अधिकारी को जवाब के साथ प्रस्तुत करने की बात कही। अधिवक्ता मोहम्मद फारूक ने कहा कि लिखित जवाब के साथ इस मामले से संबंधित सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रतिपादित कानून और फैसलों की प्रतियां भी रिटर्निंग अधिकारी को उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों के आधार पर यह स्पष्ट है कि अब्दुल्ला अगवान और उनके भाई के बीच कोई साझा कारोबार नहीं है। उनके अनुसार शिकायत तथ्यहीन है और केवल चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के उद्देश्य से की गई है। अब्दुल्ला अगवान के अधिवक्ता ने शिकायत के पीछे राजनीतिक मंशा होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि विरोधी पक्ष के पास पूर्ण बहुमत नहीं है, इसलिए नामांकन निरस्त करवाकर सभापति पद के चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, यह आरोप कांग्रेस पक्ष की ओर से लगाया गया है। इसका दूसरा पक्ष क्या है, यह प्रशासनिक निर्णय और संबंधित पक्ष के बयान के बाद ही स्पष्ट होगा। अधिवक्ता फारूक ने यह भी तर्क दिया कि अब्दुल्ला अगवान इसी वर्ष पार्षद का चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए हैं। उनकी पत्नी ने भी चुनाव लड़ा था और उस समय नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कोई ऐसी आपत्ति नहीं उठाई गई। उन्होंने कहा कि यदि अब्दुल्ला अगवान और उनके भाई के बीच ऐसा कोई संबंध होता, जिससे नामांकन प्रभावित होता, तो पार्षद चुनाव के समय भी आपत्ति उठाई जा सकती थी। उस समय नामांकन सही पाया गया और अब्दुल्ला अगवान को निर्वाचित घोषित कर शपथ भी दिलाई गई। अब्दुल्ला अगवान की ओर से जवाब पेश किए जाने के बाद अब पूरे मामले में रिटर्निंग अधिकारी के निर्णय पर नजर है। इससे पहले रिटर्निंग अधिकारी ने नगर परिषद आयुक्त से मामले की तथ्यात्मक जांच रिपोर्ट भी मंगाी थी। अब प्रत्याशी का स्पष्टीकरण और नगर परिषद से प्राप्त होने वाली रिपोर्ट के आधार पर नामांकन पर नियमों के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। सभापति चुनाव को लेकर झुंझुनूं में इस मामले ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है।0
0
Report
रामदेवरा मेले में राजस्थान पुलिस की जल सेवा से श्रद्धालुओं को मिली राहत
Jaisalmer, Rajasthan:राजस्थान पुलिस ड्यूटी के साथ जल सेवा कर रही है. मंदिर के मुख्य द्वार के आगे जवानों ने सेवा की जिम्मेदारी संभाली, लाखों श्रद्धालुओं को पिला रहे पानी. बाबा रामदेवजी के भादवा मेले में राजस्थान पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सेवा भाव की मिसाल भी पेश कर रहे हैं. बाबा रामदेवजी मंदिर के मुख्य द्वार के आगे पुलिस जवानों की ओर से जल सेवा की जा रही है. सुबह से शुरू हुई यह सेवा लगातार जारी है. भादवा मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शन के लिए रामदेवरा पहुंच रहे हैं. लंबी कतारों और भीड़ के बीच श्रद्धालुओं को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान पुलिस के कई जवान स्वयं जल सेवा में जुटे हुए हैं. जवान ड्यूटी निभाने के साथ श्रद्धालुओं को पानी पिलाकर उनकी सेवा कर रहे हैं. पुलिस जवानों की इस पहल से दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं को काफी राहत मिल रही है. तेज गर्मी और लंबी दूरी तय कर मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए जल सेवा विशेष रूप से उपयोगी साबित हो रही है. बाबा रामदेव का भादवा मेला इन दिनों अपने पूरे परवान पर चल रहा है ऐसे में देश के अलग-अलग स्थान से लाखों लोग रामदेवरा पहुंच रहे हैं. अन्य स्वयं से भी संस्थाओं की तरह पुलिस के जवान भी समय मिलने पर कतार में खड़े लोगों को पानी पिलाकर जन सेवा का कार्य कर रहे हैं जो एक अनुकरनीय सकारात्मक पहल है.0
0
Report
Advertisement
