203001
सिकंदराबाद पथराव के बाद बुलंदशहर पुलिस अलर्ट, SSP ने किया फ्लैग मार्च
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के सिकंदराबाद में हुए पथराव की घटना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। SSP बुलंदशहर ने खुर्जा में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। SSP ने बताया कि सिकंदराबाद प्रकरण को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंचायत चुनाव 2026: खैराबाद-चेचट के 47 ग्राम पंचायतों में दूसरे चरण के मतदान शुरू
Kota, Rajasthan:Kota पंचायत राज चुनाव-2026,दुसरे चरण का मतदान जारी, खेराबाद एवं चेचट पंचायत समिति की 47 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच के लिए जारी मतदान, 47 सरपंच एवं 505 वार्ड पंच पदो के लिए 1.47 लाख मतदाता करेंगे मतदान, जिला परिषद के 6 और पंचायत समिति के 34वार्डों के लिए सम्पन्न हुआ मतदान, 181मतदान केंद्रों पर प्रत्येक मतदाता डालेंगे बैलेट पेपर से 2 मत, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीण SP सुजीत Shankar सक्रिय,फील्ड मॉनिटरिंग के साथ ASP स्तर के अधिकारी ले रहे मतदान केंद्रों का जायजा, खैराबाद-चेचट पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज खैराबाद और चेचट पंचायत समितियों की 47 ग्राम पंचायतों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। दोनों क्षेत्रों में सरपंच के 47 और वार्ड पंच के 505 पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। खैराबाद की 23 और चेचट की 24 ग्राम पंचायतों में कुल 1 लाख 47 हजार मतदाता वोट डालेंगे। मतदान के लिए 181 केंद्र बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।0
0
Report
बिजनौर के नरगदी नवादा में गुलदार पकड़ा गया; ग्रामीणों में दहशत
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--बिजनौर वन विभाग के पिंजरे मे कैद हुआ गुलदार। गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने ली राहत भरी सांस। गुलदार को देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भारी भीड़। नहटोर के नरगदी नवादा गांव मे कल भी एक गुलदार पकड़ा गया था आज दूसरा गुलदार पकड़ा गया। गुलदार के साये मे जीने को मजबूर ग्रामीण। खेत पर काम करने वाले ग्रामीणों को हर वक़्त सताता गुलदार का डर। बिजनौर जिले के नहटोर के नरगदी नवादा मे पकडा गया गुलदार。0
0
Report
फर्रुखाबाद में PET परीक्षा: 22 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच प्रवेश शुरू
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में PET परीक्षा को लेकर सख्ती, मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद प्रवेश आजमगढ़, इटावा, कन्नौज, कानपुर और हरदोई से PET परीक्षा देने फर्रुखाबाद पहुंचे अभ्यर्थी फर्रुखाबाद में भी 22 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई जा रही है। दोनों पालियों में 17 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हो रही है। परीक्षा देने के लिए दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी फर्रुखाबाद पहुंचे हैं。 फर्रुखाबाद में परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है। चेकिंग के दौरान चेन, लॉकेट और गले में पहनी माला तक उतरवाई जा रही है। इसके साथ ही एडमिट कार्ड और पहचान पत्र का मिलान करने के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है。 फर्रुखाबाद के NAKP डिग्री कॉलेज, बद्री विशाल डिग्री कॉलेज और क्रिश्चियन इंटर कॉलेज समेत सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात है। आजमगढ़, इटावा, कन्नौज, कानपुर और हरदोई समेत कई जिलों से अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे हैं。 सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन मौसम की परवाह किए बिना अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंच रहे हैं। पहली पाली की परीक्षा के बाद दूसरी पाली में भी परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारी लगातार केंद्रों की व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं。 परीक्षार्थियों का पक्ष – हरदोई से परीक्षा देने पहुंचे इंद्र प्रताप वर्मा दूसरी बार PET परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि तैयारी की है और अब परीक्षा के परिणाम का इंतजार रहेगा。 वहीं, कन्नौज से आई आकांक्षा त्रिपाठी ने बताया कि वह पहले भी PET परीक्षा दे चुकी हैं। इस बार भी पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देने पहुंची हैं। वह वर्ष 2021 से तैयारी कर रही हैं और सुपरटेट की भी तैयारी कर रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस बार सफलता जरूर मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
यूपी मंत्री गौतम: चुनाव से पहले नहीं, पूरे पांच साल जनता की सेवा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने भाजपा की राज्य कार्यसमिति की बैठक पर कहा, "हमारी पार्टी सिर्फ चुनाव के समय ही जनता के बीच नहीं जाती, हम पूरे 5 साल के कार्यकाल के दौरान जमीन पर रहते हैं और जनता की सेवा करते रहते हैं और तमाम कार्यक्रम करते रहते हैं...अब चुनाव भी हैं और हमारी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भी है, इसमें गृह मंत्री आ रहे हैं और जो भी उनके दिशानिर्देश होंगे, हम सभी उसका पालन करेंगे।"0
0
Report
पटना की Marine Drive पर रफ्तार कार का पहिया फट, भोजपुरी गायक सौरव सिंह घायल
Patna, Bihar:PMCH के सामने तेज रफ्तार कार का अचानक पहिया फट गया। इसके बाद चालक गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में कार चला रहे भोजपुरी गायक सौरव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास से गुजर रहे राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद घायल सौरव सिंह को कार से बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान अचानक पहिया फटने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि कार को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद मरीन ड्राइव पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घायल गायक को बाहर निकालने में मदद की। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। घटना की सूचना के बाद मौके पर यातायात थाने की पुलिस पब मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
दुर्ग के खंडेलवाल कॉलोनी में कार में आग, लोगों ने आग पर काबू पाया
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दुर्ग के खंडेलवाल कॉलोनी में मकान के सामने खड़ी कर एक भीषण आग लग गई देखते ही देखते कार धु धु कर जलकर स्वाहा हो गई दरअसल देर रात अचानक अंकित खंडेलवाल के घर के बाहर खड़ी कार में आग लग गई आग लगते ही फौरन और कॉलोनी निवासी बाहर निकले और सभी ने मिलकर लगभग आधे घंटे की कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर आबू पा लिया गनीमत ये रही कि आग कार के पेट्रोल टँकी तक नही पहुची औऱ कॉलोनी वासियो की सूझ भुज से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना बड़ा औऱ भीषण हादसा हो सकता था.0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर के सभी स्कूल-आंगनबाड़ियों में छुट्टी, अर्णव चक्रवात के चलते चेतावनी जारी
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर सभी आंगनबाड़ी और स्कूल में एक और दिन का अवकाश घोषित, 30 अक्टूबर को भी जिले के सभी शासकीय - निजी स्कूल और सभी आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, अर्णव चक्रवात के चलते मौसम विभाग ने जारी की है चेतावनी, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर का बड़ा निर्णय, कलेक्टर सूरजपुर ने को जारी किया आदेश0
0
Report
बागपत में अवैध तमंचे के साथ युवक का वीडियो वायरल: पुलिस जांच शुरू
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में अवैध तमंचे के साथ युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। हाथ में तमंचा लेकर सोशल मीडिया पर अपनी धाक जमाने की कोशिश कर रहे युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कैफ नाम का युवक हाथ में अवैध तमंचा लेकर दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने इलाके में अपना खौफ और वर्चस्व कायम करने के लिए इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वायरल वीडियो छपरौली थाना क्षेत्र के टांडा गांव का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर तमंचे का प्रदर्शन करने वाले युवक की हरकत ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, वीडियो का संज्ञान लेते हुए बागपत पुलिस जांच और कार्रवाई में जुट गई है। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ कब तक कार्रवाई करती है।0
0
Report
लखनऊ एयरपोर्ट पर स्मृति ईरानी भाजपा स्टेट वर्किंग कमिटी मीटिंग के लिए पहुँचीं
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): BJP Leader Smriti Irani Arrives At Lucknow Airport To Attend BJP State Working Committee Meeting0
0
Report
Advertisement
इंडिया गठबंधन की रैली: रामलीला मैदान की तैयारी पूरी, जलजमाव चिंता
Noida, Uttar Pradesh:रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। हालांकि, कल रात हुई बारिश के कारण मैदान के अंदर कई जगहों पर और रामलीला मैदान के बाहर सड़कों पर जलजमाव हो गया है।0
0
Report
उदयपुर के माणिक्य लाल वर्मा पार्क बदहाल, प्रशासन सुधारों की घोषणा जल्द
Udaipur, Rajasthan:लेकसिटी उदयपुर अपनी खूबसूरती, ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन स्थलों के लिए देश-दुनिया में विख्यात है। इस शहर की खूबसूरती को निहारने के लिए हर साल लाखों की संख्या में देशी-विदेशी सैलानी यहां पहुंचते हैं और अपने साथ सुनहरी यादें लेकर लौटते हैं। लेकिन इसी खूबसूरत शहर में कुछ ऐसे पर्यटन स्थल भी हैं, जो रखरखाव के अभाव में अपनी पहचान खोते जा रहे हैं। बदहाली की यह तस्वीर न केवल शहर की खूबसूरती पर दाग लगा रही है, बल्कि यहां आने वाले पर्यटकों के बीच उदयपुर की छवि को भी प्रभावित कर रही है। कुछ ऐसा ही हाल है स्वतंत्रता सेनानी माणिक्य लाल वर्मा के नाम पर विकसित किए गए पार्क का। कभी शहरवासियों और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहने वाला यह पार्क आज अनदेखी का शिकार होकर बदहाली के आंसू बहा रहा है। वीरों-1— झीलों के शहर उदयपुर में स्वतंत्रता सेनानी और पद्म भूषण से सम्मानित माणिक्य लाल वर्मा के नाम पर इस खूबसूरत पार्क को विकसित किया गया था। पिछोला झील के किनारे और माछला मगरा की पहाड़ियों के बीच स्थित इस पार्क से पिछोला झील की खूबसूरती के साथ सिटी पैलेस और पूरे शहर का विहंगम दृश्य दिखाई देता है। पार्क की हरियाली, सुंदर बगीचे और आकर्षक फव्वारे कभी शहरवासियों और पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र हुआ करते थे। यह पार्क शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाता था। सुबह से शाम तक यहां लोगों की आवाजाही बनी रहती थी। लेकिन उचित रखरखाव के अभाव में आज इस पार्क की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। पार्क के फवारे लंबे समय से बंद पड़े हैं। बगीचों से हरियाली गायब होती जा रही है। बच्चों के खेलने के लिए लगाए गए अधिकांश झूले और स्लाइड खराब हो चुके हैं। जिस पार्क में कभी बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां आज वीरानी पसरी हुई है। हालात ऐसे हैं कि यह पार्क अब नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है। इतना ही नहीं, स्वतंत्रता सेनानी माणिक्य लाल वर्मा की प्रतिमा भी बदहाली का शिकार होकर अपना स्वरूप खोती जा रही है। डब्ल्यूटी-01 प्रतिमा के पास किया गया 2.12 मिनट वाला डब्ल्यूटी। वीरों-2— ऐसा नहीं है कि स्थानीय नगर निगम ने माणिक्य लाल वर्मा पार्क की कभी सुध नहीं ली। समय-समय पर लाखों रुपये खर्च कर पार्क को खूबसूरत बनाने के प्रयास भी किए गए। यहां आकर्षक विद्युत पोल, फव्वारे और लाइटें लगाई गईं। लेकिन देखरेख के अभाव और असामाजिक तत्वों की हरकतों ने पार्क की खूबसूरती کو बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हालात यह हैं कि पार्क में कई विद्युत पोल टूट चुके हैं, जबकि जो पोल खड़े हैं, उनकी लाइटें तक फोड़ दी गई हैं। रखरखाव के अभाव में बंद पड़े फव्वारे और जंग खा चुकी रेलिंग अब इस पार्क की पहचान बनते जा रहे हैं। असामाजिक तत्व का अड्डा बन चुके इस पार्क में जगह-जगह शराब की टूटी बोतलें और बीयर के खाली कैन नजर आते हैं। डब्ल्यूटी-02 3.33 मिनट वाला डब्ल्यूटी। वीरों-3— पार्क के भीतर बच्चों के खेलने के लिए चाइल्ड पार्क भी विकसित किया गया था। यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए कई आकर्षक स्लाइड बनाई गई थीं। इन स्लाइड को बच्चों के लिए और अधिक आकर्षक बनाने के उद्देश्य से इन्हें वन्यजीवों की आकृतियों से भी जोड़ा गया था। कभी इन स्लाइड पर दिनभर बच्चों को खेलते हुए देखा जा सकता था, लेकिन आज यहां का पूरा इलाका सूना और वीरान पड़ा है। स्लाइड जगह-जगह से टूट चुकी हैं और कई पूरी तरह खराब हो गई हैं। ऐसे में बच्चों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है। यही वजह है कि अब अभिभावक भी बच्चों को यहां लाने से कतराने लगे हैं। बच्चों की हंसी और किलकारियों से गुलजार रहने वाला यह चाइल्ड पार्क आज बदहाली की तस्वीर बनकर रह गया है। डब्ल्यूटी-03 4.11 मिनट वाला डब्ल्यूटी। वीरों-4— माणिक्य लाल वर्मा पार्क में बड़ी संख्या में शहरवासी सुबह की सैर के लिए पहुंचते हैं। इसी को देखते हुए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत यहां ओपन जिम भी स्थापित किया गया था, ताकि लोग सैर के साथ सेहत का भी ध्यान रख सकें। लेकिन पार्क की बदहाली का असर अब ओपन जिम पर भी साफ दिखाई दे रहा है। जिम के कई उपकरण पूरी तरह टूट चुके हैं, तो कई लंबे समय से खराब पड़े हैं। हालात यह हैं कि सुबह के समय लोग पार्क में घूमने तो पहुंचते हैं, लेकिन ओपन जिम का इस्तेमाल करने से बचते हैं। जिस सुविधा को शहरवासियों की सेहत के लिए विकसित किया गया था, वह आज खुद बदहाली का शिकार है। डब्ल्यूटी-04 1.16 मिनट वाला डब्ल्यूटी। वीरों-5— शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल पिछोला झील के नजदीक विकसित किया गया यह पार्क रात होते ही अंधेरे में डूब जाता है। पार्क में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है और सुरक्षा के लिए भी कोई गार्ड तैनात नहीं रहता। ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका के चलते शाम ढलने के बाद शहरवासी और पर्यटकों यहां आने से कतराते हैं। पार्क की इस बदहाली का फायदा असामाजिक तत्व और नशेड़ी उठाते हैं। रात के अंधेरे में पार्क नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है। नशा करने के बाद यहां गंदगी फैलाना और तोड़फोड़ करना आम बात होती है। नतीजा यह है कि जिस जगह को शहर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए विकसित किया गया था, वही जगह अब शहर की छवि पर सवाल खड़े कर रही है। डब्ल्यूटी-05 5.09 मिनट वाला डब्ल्यूटी। वीरों-6— अनदेखी का शिकार हुए माणिक्य लाल वर्मा पार्क की हालत देखकर शहरवासियों के मन में भी पीड़ा है। पार्क की बदहाली के लिए कुछ लोग स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार मानते हैं, तो कुछ का कहना है कि सार्वजनिक संपत्तियों को सुरक्षित और सुंदर बनाए रखने की जिम्मेदारी आम लोगों की भी है। लोग मानते हैं कि प्रशासन की अनदेखी के साथ-साथ आमजन की लापरवाही भी इस बदहाली की बड़ी वजह है। ऐसे में पार्क की मौजूदा हालत के लिए सिर्फ जिम्मेदार अधिकारियों को ही नहीं, बल्कि यहां आने वाले लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। डब्ल्यूटी-06 6.55 मिनट वाला डब्ल्यूटी। वीरों-7— ऐसा नहीं है कि माणिक्य लाल वर्मा पार्क की बदहाली से नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि अनभिज्ञ हैं। नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी भी स्वीकार करते हैं कि माणिक्य लाल वर्मा पार्क के साथ ही शहर के कई अन्य पार्कों की हालत भी ठीक नहीं है। हालांकि, उन्होंने अभी कुछ समय पहले ही महापौर का पदभार संभाला है। उनका कहना है कि शहर की झीलों और पर्यटन स्थलों का संरक्षण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। आने वाले छः महीनों में इन व्यवस्थाओं को सुधारने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि शहर के पर्यटन स्थलों को फिर से उनकी पुरानी पहचान और खूबसूरती लौटाई जा सके। बाइट— पारस सिंघवी, महापौर, नगर निगम, उदयपुर0
0
Report
दुमका में शिबू सोरेन डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों के लिए सुविधाओं का केंद्र
Dumka, Jharkhand:दुमका में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) एवं जिला प्रशासन, दुमका के संयुक्त सहयोग से कचहरी परिसर स्थित पुराने सरकारी भवन को आधुनिक स्वरूप देकर तैयार की गई शिबू सोरेन डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण किया गया। इस लाइब्रेरी का उद्देश्य जिले के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री, बेहतर वातावरण और डिजिटल तकनीक के माध्यम से पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराना है। शिबू सोरेन डिजिटल लाइब्रेरी के नाम से बनाये गये पुस्तकालय में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साहित्य, विज्ञान, इतिहास, दर्शन सहित विभिन्न विषयों की पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा नीट, जेईई, यूपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी विशेष अध्ययन सामग्री की व्यवस्था की गई है। पुस्तकालय में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक फर्नीचर, शांत एवं अनुकूल अध्ययन वातावरण, निःशुल्क वाई-फाई और पेयजल की सुविधा उपलब्ध है। वहीं, डिजिटल लर्निंग लैब के माध्यम से विद्यार्थी देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों की ऑनलाइन कक्षाओं से जुड़कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की भी सुविधा होंगी। इसके साथ ही यहाँ के छात्र छात्राएँ एआई आधारित टूल्स और नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त कर अपने ज्ञान एवं कौशल को भी विकसित कर सकेंगे। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि यह आधुनिक पुस्तकालय विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई का बेहतर केंद्र साबित होगा। यहां उपलब्ध पुस्तकों, डिजिटल लाइब्रेरी और डिजिटल लर्निंग लैब का लाभ उठाकर विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उसे हासिल करने के लिए मेहनत, अनुशासन के साथ अपना भविष्य बना सकेंगे। आधुनिक पुस्तकालय में सभी तरह के सुविधाये उपलब्ध कराये गये हैं। वहीं, लाइब्रेरी की सुविधाओं को देखकर विद्यार्थी भी काफी उत्साहित नजर आए। विद्यार्थियों का कहना है कि अब जिले के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर संसाधन और आधुनिक अध्ययन सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे आने वाले समय में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।0
0
Report
Advertisement
झारखंड में राजद छठ के बाद grassroots मजबूती के लिए चुनावी रणनीति पर काम शुरू
Ranchi, Jharkhand:रांची झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल की प्राथमिक अब अपनी पार्टी को ग्रास रुट तक फिर से मजबूती देने है। झारखंड में राजद अब छठ पूजा बाद पंचायत से लेकर जिला और प्रदेश स्तर पर अपनी खोई हुई जमीन को फिर से वापस हासिल करने में पूरी ताकत लगाएगी ताकि आने वाले चुनाव में पार्टी को इसका लाभ सांगठनिक तौर पर मिल सके। जी मीडिया से बात किय राजद विधायक दल नेता सुरेश पासवान ने0
0
Report
सीतामढ़ी पुलिस ने ड्रग्स की बड़ी खेप विनष्ट कर नुकसान की पुष्टि की
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जब्त मादक पदार्थों की बड़ी खेप को नष्ट किया है। जिले के विभिन्न थानों में अलग-अलग पुलिस कार्रवाई के दौरान बरामद किए गए 3 हजार 657 किलोग्राम गांजा और 33 किलोग्राम चरस का विधिवत विनष्टीकरण किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। नशामुक्त बिहार अभियान के तहत सीतामढ़ी SP के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। जब्त किए गए इन मादक पदार्थों का नियमानुसार विनष्टीकरण कर दिया गया।0
0
Report
चोरी की घटना से परिवार में दहशत पुलिस जांच में जुटी
Bbrasi, Uttar Pradesh:बलुआ के इटवां गांव में चोरों का आतंक, लाखों के जेवरात और नकदी पर किया हाथ साफ; बीमार किशोर पर भी किया हमला चहनिया ।बलुआ थाना क्षेत्र के इटवां गांव में बेखौफ चोरों ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने मुन्ना प्रजापति के घर को निशाना बनाते हुए करीब 2 से 3 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 12 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के दौरान घर में सो रहे 17 वर्षीय बीमार किशोर के साथ भी चोरों ने अमानवीय व्यवहार किया। आरोप है कि चोरों ने किशोर के मुंह पर स्प्रे छिड़क दिया। जब किशोर ने विरोध किया तो चोरों ने उसके सिर और पीठ पर मारपीट की। इसके बाद चोर छत के रास्ते फरार हो गए। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। सूचना मिलते ही बलुआ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। वहीं थाना प्रभारी ने जल्द ही घटना का खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।0
0
Report
Advertisement
