icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203001
SSSaurabh SharmaFollow29 Dec 2024, 08:14 am

बुलंदशहर - गैंगस्टर त्रिलोकी के तीन मकानों को पुलिस ने किया कुर्क

Bulandshahr, Uttar Pradesh:

बुलंदशहर , सट्टा माफिया त्रिलोकचंद उर्फ त्रिलोकी के तीन मकानों को पुलिस ने किया कुर्क। कुर्क तीनों मकानों की कीमत बताई जा रही है ढाई करोड रुपए। सट्टा माफिया त्रिलोकी पर शहर में सामूहिक सट्टा करने का है आरोप। सट्टा माफिया त्रिलोकी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कुर्की की कार्रवाई। त्रिलोकी पर दर्ज है संगीन धाराओं में मुकदमे। एएसपी ऋजुल की मौजूदगी में भारी पुलिस बल के साथ की गई सट्टा माफिया त्रिलोक चंद और त्रिलोकी की मकान की कुर्की। बुलंदशहर सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा में पुलिस ने की कार्रवाई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना के गर्दनीबाग में दो मकानों से चोरी, सीसीटीवी से चोरों की तलाश

Patna, Bihar:चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब शातिर चोरों ने रिटायर्ड शिक्षक और कारोबारी के मकानों को निशाना बनाया है। गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के रोड नंबर-10, रिलायंस टावर स्ट्रीट स्थित अलकापुरी में दो अलग-अलग मकानों में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पहली घटना रिटायर्ड शिक्षक जवाहर झा के घर में हुई। उन्होंने बताया कि छठ पूजा के दौरान परिवार के साथ गांव गए हुए थे। 14 तारीख को पड़ोसी ने फोन कर घर में चोरी होने की जानकारी दी। इसके बाद 15 तारीख को ऑनलाइन पुलिस को सूचना दी गई। घर पहुंचने पर देखा कि सामान बिखरा पड़ा है। चोर करीब 500 ग्राम सोना, लगभग दो किलो चांदी, डेढ़ लाख रुपये नकद और बेटे-बेटी की विदेशी मुद्रा समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए। शातिर चोरो ने लगभग 70 लाख रुपए तक की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध चोरों की तस्वीर कैद हुई है。 वहीं, दूसरी वारदात ठीक सामने स्थित कारोबारी अमित कुमार सिंह के दो मंजिला मकान में हुई। इस मकान में कुल पांच फ्लैट हैं। चोरों ने सभी पांच फ्लैटों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। कारोबारी के मुताबिक, चार फ्लैटों में किरायेदार रहते हैं। सभी फ्लैटों के ताले टूटे हुए हैं और सामान बिखरा पड़ा है। चोरी गए सामानों का आकलन किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गर्दनीबाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। बाइट--जवाहर झा रिटायर्ड शिक्षक बाइट--अमित कुमार सिंह कारोबारी
0
0
Report

झालावाड़ अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त संकट, पुलिसकर्मियों ने रक्तदान से दी राहत

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिला अस्पताल के सरकारी ब्लड बैंक में इन दिनों रक्त का संकट गहराता नजर आ रहा है। ब्लड बैंक में कई ब्लड ग्रुप का स्टॉक खत्म होने से जरूरतमंद मरीजों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। जिला मुख्यालय पर प्रतिदिन करीब 40 यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है, जबकि ब्लड बैंक में फिलहाल महज 97 यूनिट रक्त ही उपलब्ध है। जिससे अगले 2 दिन की भी पूर्ति नहीं हो पाएगी। ऐसे संकट के समय में झालावाड़ police के जवान मसीहा बनकर सामने आए हैं। एसपी अमित बुडानिया के निर्देश पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी जिला अस्पताल पहुंचे और स्वेच्छिक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। पुलिस जवानों के इस प्रयास से गर्भवती महिलाओं, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और गंभीर मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, जिला अस्पताल के सरकारी ब्लड बैंक में रक्त की कमी के चलते मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन करीब 40 यूनिट रक्त की खपत होती है। गर्भवती महिलाओं की डिलवरी, थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के नियमित उपचार और सड़क दुर्घटनाओं सहित अन्य ट्रॉमा मामलों में रक्त की तत्काल आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। रक्त की इसी कमी को देखते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने मानवीय संवेदना देखते हुए पुलिस जवानों से रक्तदान की अपील की। एसपी के निर्देश पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान किया। पुलिस जवानों के इस मानवीय प्रयास से उन परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें अपने मरीजों के लिए रक्त की जरूरत पड़ती है। खासकर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और प्रसूताओं के लिए यह पहल बेहद मददगार साबित होगी। गौरतलब है कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है.. और किसी का दिया हुआ रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। ऐसे में पुलिस जवानों ने तो अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए रक्तदान की पहल की है, लेकिन ब्लड बैंक में रक्त की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए आमजन की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। जरूरत है, कि अधिक से अधिक लोग आगे आएं और स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता के इस अभियान में अपना योगदान दें।
0
0
Report

एक वोट से सरपंच जीत के बाद गांव में हंगामा, पुनर्मतगणना की मांग

Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर। 22 पीटीडी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर ग्रामीणों ने जोरदार हंगामा कर दिया। यह पूरा विवाद सरपंच पद के चुनाव परिणाम को लेकर शुरू हुआ, जहां प्रत्याशी नवनीत शर्मा को महज एक वोट से विजयी घोषित किया गया है। नतीजे सामने आते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने मतदान करवा रही पोलिंग पार्टी और रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) पर मतपेटियों में गड़बड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया है। लोगों का यह भी कहना है कि प्रशासन ने गड़बड़ी कर नवनीत शर्मा को एक वोट से जिताया। इस मामले में देर रात से ही स्कूल के बाहर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष जमा हैं। आक्रोशित ग्रामीण दोबारा मतगणना (रीकाउंटिंग) करवाने की मांग पर अड़े हुए हैं। उनकी स्पष्ट मांग है कि जब तक जिला कलेक्टर खुद मौके पर नहीं आते और उनकी मौजूदगी में दोबारा गिनती नहीं होती, तब तक वे शांत नहीं होंगे। मामाले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया है। सूरतगढ़ के अतिरिक्त जिला कलेक्टर भवानी सिंह पंवार, उपखंड अधिकारी पूनम चंद और तहसीलदार दर्शना इंदलिया सहित कई अधिकारी स्कूल परिसर में मौजूद हैं और आक्रोशित ग्रामीणों से लगातार समझाइश कर स्थिति को संभालने का प्रयास कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

कानपुर के राधिका अपार्टमेंट आग: अवैध निर्माण पर बिल्डर समेत 5 पर मुकदमा

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपूर। पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में लगी भीषण आग के बाद फीलखाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध निर्माण और लापरवाही के मामले में बिल्डर समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस हादसे में अपार्टमेंट में रहने वाले एक छात्र और एक महिला अपनी जान गंवा बैठे जबकि कई लोग घायल हुए थे। अब अपने बेटे को खोने वाले पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने फर्जी नक्शा दिखाकर धोखाधड़ी करने, घटिया सामान लगाने और आग से बचाव के इंतजाम न करने के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे में जान गंवाने वाले छात्र प्रांजुल बाथम के पिता अनिल बाथम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बिल्डर मोहित तिवारी, उसके साथी प्यारे खान, शफीक, मन्नू रहमान और जमीन की मालकिन सरबजीत कौर ने मिलकर नियमों को ताक पर रखकर यह बहुमंजिला इमारत बनाई है। आरोप है कि इन लोगों ने केडीए से नक्शा पास होने का झूठ बोला और फर्जी नक्शा दिखाकर दिसंबर 2024 में उन्हें पांचवीं मंजिल पर फ्लैट बेचे दिए। रहने के बाद पता चला कि दीवारों में दरारें हैं, सीलन है, लिफ्ट में करंट आता है और आग बुझाने का कोई इंतजाम नहीं है। जब लोगों ने इसका विरोध किया तो उन्हें डराया-धमकाया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि विभाग के इंजीनियरों और सुपरवाइजरों की मिलीभगत की वजह से कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। बता दें कि यह मामला सोमवार सुबह का है जब 12 फ्लैटों वाले राधिका अपार्टमेंट की पार्किंग में सुबह करीब साढ़े चार बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई थी। आग इतनी तेज थी कि इमारत के अंदर 35 से 40 लोग फंस गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया और एक बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों समेत करीब छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के बाद चार घायलों को उर्सला अस्पताल ले जाया गया था जहाँ डॉक्टरों ने राखी नाम की एक महिला और शिकायतकर्ता अनिल बाथम के बेटे प्रांजल बाथम जो जुगल देवी इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र है को मृत घोषित कर दिया। दोनों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। वहीं आग में बुरी तरह झुलसीं अनिल की पत्नी और प्रांजल की मां मीता बाथम का उर्सला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा जान बचाने के लिए इमारत से नीचे कूदने वाले वैभव गुप्ता नाम के युवक की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है, जिसे हेल्प अस्पताल के न्यूरो विभाग में रेफर किया गया है। मामले में फीलखाना थाना प्रभारी रीना ने बताया कि मृतक छात्र के पिता की शिकायत पर बिल्डर समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इमारत के पास हुए नक्शे, फायर एनओसी और बाकी तकनीकी चीजों की जांच कर रही है। सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

बागपत के वंदना चौक पर कार चालक ने ट्रैक्टर चालक को पीटा, वीडियो वायरल

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के वंदना चौक पर कार सवार युवक ने ट्रैक्टर चालक को पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई। युवक सफेद कार से आया और पहले ट्रैक्टर चालक को गालियां दीं। इसके बाद उसने कार से उतरकर सड़क पर चालक के साथ मारपीट की। वीडियो में 24 सेकंड के दौरान युवक ट्रैक्टर चालक को करीब सात थप्पड़ मारता और उसका हाथ मरोड़ता दिख रहा है। मारपीट के समय ट्रैफिक पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद थे। ट्रैक्टर चालक मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। मारपीट में ट्रैक्टर चालक घायल हुआ।
0
0
Report

8 दिन पहले दूल्हे की मौत, अलीगढ़ की शादी मातम में बदली

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ अपडेट ब्रेकिंग शादी से 8 दिन पहले शहीद हुआ दूल्हा, खुशियों वाले घर में पसरा मातम जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में बेसपॉइंट लोहलाम सौगाव में तैनात करन की मौत की खबर से हड़कंप मंच गया, अलीगढ़ में आर्मी जवान करन चौधरी की मौत से दो परिवारों की खुशियां मातम में बदलीं 24 नवंबर को होनी थी करन चौधरी और कल्पना की शादी 16 अप्रैल को हुई थी गोद भराई, लगुन और सगाई की रस्मों की चल रही थी तैयारी बेटी की शादी के लिए पिता ने सोने के जेवर, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर तक खरीद लिया था शादी के कार्ड रिश्तेदारों में बंट चुके थे, लॉज भी बुक था लेकिन शादी से महज 8 दिन पहले जवान करन की मौत खबर ने सब कुछ बदल दिया जिस घर से बेटी की डोली उठनी थी, वहां अब मातम पसरा है अलीगढ़ के छर्रा थाना क्षेत्र के सिरसा गांव का मामला।
0
0
Report
Advertisement

जालौन में विधानसभा मतदाता सूची प्रकाशन; 11.44 लाख नाम शामिल; अंतिम प्रकाशन जनवरी 2027

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में विधानसभा मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन, 11.44 लाख मतदाताओं के नाम शामिल, जालौन की तीनों विधानसभा सीटों पर कुल 11,44,064 मतदाता दर्ज, माधौगढ़ में 3,99,593, कालपी में 3,63,576 और उरई में 3,80,895 मतदाता, जनपद में 1575 बूथों पर मतदाता सूची का होगा निरीक्षण, 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए दावे-आपत्तियां होंगी, 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस, 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी, उरई के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जालौन समीर ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी।
0
0
Report

छतरपुर कलेक्ट्रेट जनसुनवाई हंगामा: NSUI-युवा कांग्रेस के प्रदर्शन से गेट तोड़फोड़ की कोशिश

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान जमकर हंगामा हो गया। आरोप है कि NSUI और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बैंड-बाजे के साथ पहुंचे और गेट पर तोड़फोड़ की कोशिश की। इस दौरान लाइन में लगे आवेदकों से भी झूमाझटकी हुई। बाद में कलेक्टर ने तीन लोगों को बुलाकर उनकी सुनवाई की और ज्ञापन लिया। अधिकारी ने कहा है कि CCTV और वीडियो देखकर जांच की जाएगी। बताया जा रहा है कि कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई चल रही थी। कलेक्टर और अन्य अधिकारीगण जनसुनवाई कर रहे थे। जिले के अलग-अलग हिस्सों से लेकर गौरीहार तक के लोग यहां आकर अपनी समस्याएं सुना रहे थे और कलेक्टर सर उनको सुन भी रहे थे। इसी बीच NSUI और युवा कांग्रेस के झंडे लेकर कुछ लोग आए और जो गेट है, जहां से आवेदक एंट्री करते हैं और अपनी समस्याएं सुनाते हैं, वहां तोड़फोड़ की कोशिश की, SDM का कहना है कि उसी समय लाइन में लगे आवेदक जो दूर-दराज से आए थे, उनसे झूमाझटकी हुई, कुछ लोग गिर भी गए। उन आवेदकों को चेक भी करवाया जा रहा है कि किसी को चोट तो नहीं आई है। यदि चोट आई होगी तो निश्चित रूप से कार्रवाई भी की जाएगी, उन्होंने कहा कि अगर कोई ज्ञापन देना था, कोई बात कहनी थी तो मैसेज करवा देते, हम में से कोई भी वरिष्ठ अधिकारी आकर ज्ञापन ले लेता और बात सुन लेता। यदि कलेक्टर से मिलना होता तो कलेक्टर से भी मुलाकात करवा दी जाती। बाद में कलेक्टर ने तीन लोगों को बुलाकर उनकी सुनवाई भी की, उनका ज्ञापन भी लिया और आश्वस्त किया कि वो जांच करवाएंगे। SDM ने कहा कि अभी कैमरे और वीडियो देखेंगे, यदि उसमें किसी को चोट पहुंची होगी या कोई दिक्कत आई होगी तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

यूपी चुनाव में राजस्थान की महिला ब्रिगेड यूपी में मोर्चा संभालेगी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर यूपी चुनाव में राजस्थान की महिला ब्रिगेड संभालेगी मोर्चा राजस्थान की 50 से अधिक महिला नेत्रियां यूपी भेजी जाएंगी 19 नवंबर को जयपुर से रवाना होगी महिला नेत्रियों की टोली यूपी में 7 दिन का प्रशिक्षण लेंगी राजस्थान की महिला नेत्रियां प्रशिक्षण के बाद विधानसभा क्षेत्रों में करेंगी प्रवास पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पूर्व महापौर भी टीम में शामिल महिला मतदाताओं के बीच पहुंच बनाने पर रहेगा फोकस बीजेपी के पक्ष में माहौल तैयार करेंगी राजस्थान की महिला नेत्रियां यूपी सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाएंगी महिला नेत्रियां
0
0
Report

अंकिता भंडारी मामला: उत्तराखंड राजनीति फिर गरम, विनोद आर्य के चैट से नया विवाद

Noida, Uttar Pradesh:अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर उत्तराखंड की सियासत में गरमा गया है। जेल में बंद मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अंकिता से जुड़ी कुछ व्हाट्सएप चैट सार्वजनिक कर दीं। इस कदम पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि विनोद आर्य खुद अपने बेटे को फांसी के फंदे तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो चैट जांच एजेंसियों के पास हैं और जांच का विषय हैं, उन्हें सार्वजनिक करना कानून सम्मत नहीं है। शम्स ने चेतावनी दी कि संवेदनशील मामले के साक्ष्यों को सार्वजनिक करने पर विनोद आर्य के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई भी कर सकती है। इस नए घटनाक्रम से यह संवेदनशील मामला एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी के केंद्र में आ गया है。
0
0
Report

तेजस्वी यादव ने पथ निर्माण के मुद्दे पर सवाल उठाए, नीतीश सेतु पर दावा

Patna, Bihar:पटना- पुल के नामकरण को लेकर तेजस्वी यादव ने सवाल खड़ा किया वहीं विपक्ष इसको को लेकर लगातार हमलावर है बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि तेजस्वी यादव जी को कोई मुद्दा नहीं है? और बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी को पूरे बिहार के लोगों ने हृदय से धन्यवाद दिया कि जो आधुनिक बिहार के निर्माता शिल्पकार विश्वकर्मा जिन्होंने जंगल राज से मुक्ति दिलाई, लालू राज से मुक्ति दिलाई, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नाम से नीतीश सेतु रखा और आज स्थिति यह है कि बिहार वासियों के लिए गर्व का विषय क्षण है, जब विश्व के सबसे बड़े नेता और NDए के प्रधानमंत्री भारत के प्रधानमंत्री Yashasvi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नीतीश सेतु का लोकार्पण 21 तारीख को करने जा रहे। और इन फैक्ट तेजस्वी यादव जी लालू यादव जी के बेटा है। लालू यादव भी समाजवादी नेता है। और नीतीश जी भी समाजवादी नेता है। तो लालू के बेटे को तेजस्वी को क्यों पेट में दर्द हो रहा है? वह जनता ने 15 साल उनके पिताजी को भी मौका दिया। वह भी अपने पिताजी के नाम पर एक सेतु बना लेते, लालू जी के नाम अपने सेतु बना लेते, अपने स्टेडियम नालंदा बनवा लेते। लेकिन आज तेजस्वी यादव जी को नीतीश सेतु पर चलने का अवसर मिला है। यह बड़ी उपलब्धि है कि नीतीश सेतु पर चलकर ही वे अपने विधानसभा जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान में SIT से अवैध खनन पर शिकंजा, टेक्नोलॉजी से निगरानी तेज

Jodhpur, Rajasthan:डीजीपी ने गठित की विशेष जांच टीम, पुलिस कमिश्नर अंशुमान भोमिया बोले- टेक्नोलॉजी से होगी निगरानी, अवैध खनन माफिया और परिवहन रूट होंगे चिह्नित जोधपुर. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद राजस्थान में जोजरी, लूणी और बांडी नदी में प्रदूषण और अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने की कवायद तेज हो गई है। राजस्थान के डीजीपी राजीव शर्मा ने इसके लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। जोधपुर पुलिस कमिश्नर अंशुमान भोमिया को एसआईटी का अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी अगुवाई में आईपीएस और आरपीएस अधिकारियों की टीम अब इन नदियों में अवैध खनन के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। जी मीडिया से खास बातचीत में पुलिस कमिश्नर अंशुमान भोमिया ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन रोकना एसआईटी की प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए पारंपरिक पुलिसिंग के साथ टेक्नोलॉजी का भी सहारा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सबसे पहले अवैध खनन में शामिल लोगों और माफिया नेटवर्क को चिह्नित किया जाएगा। इसके साथ ही अवैध खनन के हॉटस्पॉट, परिवहन के रास्तों और खनन सामग्री के स्टॉक करने वाले ठिकानों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। परिवहन रूट पर पुलिस की रहेगी नजर भोमिया ने बताया कि अवैध खनन के लिए इस्तेमाल होने वाले पूरे नेटवर्क और परिवहन मार्गों की जानकारी जुटाई जा रही है। जिन रास्तों से अवैध खनन सामग्री का परिवहन होता है, वहां पुलिस अपने तंत्र के जरिए संदिग्ध वाहनों और खननकर्ताओं पर निगरानी रखेगी। माइनिंग विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर संयुक्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत मिली तो होगी सख्त कार्रवाई एसआईटी अध्यक्ष ने यह भी कहा कि कई मामलों में सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत की शिकायतें और तथ्य सामने आते रहे हैं। यदि जांच के दौरान एसआईटी के संज्ञान में किसी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी संरक्षण नहीं दिया जाएगा। पांच जिलों के पुलिस अधिकारी भी एसआईटी में शामिल इस विशेष जांच दल में जोधपुर, पाली, बालोतरा, जोधपुर वेस्ट और जोधपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षकों को भी शामिल किया गया है। एसआईटी की पहली बैठक सोमवार को आयोजित हुई, जिसमें पुलिस कमिश्नर अंशुमान भोमिया ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अब टीम की प्राथमिकता अवैध खनन के नेटवर्क को चिह्नित कर उसके खिलाफ सुनियोजित और प्रभावी कार्रवाई करना है।
0
0
Report

चूरू में मतगणना तैयारी पूर्ण, 20 नवंबर से परिषद और 13 पंचायत समितियों की गिनती

Churu, Rajasthan:मतगणना तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित , स्ट्रांग रूम का जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा और एसपी निश्चय प्रसाद ने लिया जायजा, चूरू में 20 नवंबर को होगी जिला परिषद और 13 पंचायत समितियों की मतगणना, 2500 से अधिक कार्मिक संभालेंगे जिम्मेदारी, चूरू जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव संपन्न होने के बाद अब मतगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी को लेकर मतगणना की तैयारी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई और चूरू के लोहिया कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम का जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा और एसपी निश्चय प्रसाद ने अधिकारियो के साथ जायजा लिया. जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने बताया चूरू के राजकीय लोहिया कॉलेज में आगामी 20 नवंबर को जिला परिषद और 13 पंचायत समितियों की मतगणना होगी. मतगणना कार्य के लिए 2500 से अधिक कार्मिकों की तैनाती की गयी है जहाँ पंचायत समितिवार कुल 13 काउंटिंग रूम में मतगणना की व्यवस्था की गई है. मतगणना प्रक्रिया सुबह 8 बजे लोहिया कॉलेज के स्ट्रांग रूम में मतपेटियां खोलने के साथ शुरू होगी. सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी, इसके बाद ईवीएम से मतों की गणना होगी और दोपहर 12 बजे तक चुनाव परिणामों की तस्वीर साफ हो जाएगी. एसपी निश्चय प्रसाद एम ने कहा मतगणना स्थल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे लोहिया कॉलेज के आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि मतगणना शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके.
0
0
Report

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव: बाड़ाबंदी से घिरा प्रचार, भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में दावे

Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा जिले में पंचायतीराज चुनाव पूर्ण हो चुके हैं जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम मशीन में बंद है और 20 नवंबर को काउंटिंग होगी BEते एक माह से जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के भाजपा के समर्थित प्रत्याशियों को लेकर अलग अलग जगह पर उनको भ्रमण करवाया जा रहा था जो कि बीती शाम को भाजपा कार्यालय भीलवाड़ा पहुंचे थे उन्हें पुनः अलग अलग क्षेत्रों में पुनः बाड़े बंदी में ले जाया गया है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पंचायतीराज मंत्री कालू लाल गुर्जर ने बताया कि बाड़े बंदी करना कोई गैर कानूनी नहीं हैं प्रत्याशियों को जबरन और अपहरण करके ले जाया जाता हैं तो फिर गैर कानूनी हैं। वहीं पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर ने कहा कि इस बार भी जिला प्रमुख भाजपा का बनेगा और उनकी पत्नी सरोज देवी गुर्जर सबसे ज्यादा एक्सपिरियंस शुदा हैं उन्हें दो बार प्रधान के साथ जिला परिषद सदस्य का अनुभव हैं, जोड़ तोड़ का प्रयास करके उन्हें जिला प्रमुख बनाने की कवायद की जाएगी । बाइट कालू लाल गुर्जर पूर्व पंचायतीराज ग्रामीण विकास मंत्री बाड़े बंदी को गैरकानूनी नहीं मानते पूर्व मंत्री देखिए, बाड़ाबंदी या अपने-अपने कैंडिडेट को, अपने-अपने जो उम्मीदवार रहे हैं उनको इकट्ठा करना कानूनन कोई जुर्म नहीं है। अगर किसी को जबरदस्ती ले जाते हैं तो कानूनी जुर्म है और गैरकानूनी भी है। अब आपने टिकट दिया, चुनाव लड़ा, उसके बाद उनको एक साथ रखेंगे, उनका एक तरह से प्रशिक्षण करेंगे कि भाई आपको आगे जो है चेयरपर्सन के बोर्ड में भाग देना है, वोट कैसे डालना है, ये सारी प्रक्रियाएं उस बाड़ाबंदी में बताई जाती हैं। बाकी बाड़ाबंदी में क्या है? खुद खड़े हुए, पार्टी के टिकट पर खड़े हुए हैं और उनको कोई नई बात नहीं सिखाना है। केवल मात्र ये है कि हम जो पार्टी जो तय करेगी, जिसको देगी अध्यक्ष का चुनाव, जैसे प्रधान के टिकट देगी या जिला प्रमुख, उनको कैसे वोट देना है, इसीलिए बाड़ाबंदी या उनको इकट्ठा रखना है। तो ये अच्छी बात है, इसमें कोई बड़ी बात, कानूनी-गैरकानूनी नहीं है और मैं सोचता हूँ कि इसमें कोई बुरी बात नहीं है। जबरदस्ती ले जाना... कभी-कभी ऐसा होता है तो वो गलत है, वो अपराध है। सरोज देवी को जिला प्रमुख बनाए जाने पर बोले गुर्जर ये करना कोई बुरी बात तो है नहीं। और मेरी पत्नी ने अगर जिला परिषद का चुनाव लड़ा है और भगवान की कृपा से वो जीत जाती हैं, तो जनरल सीट है इसलिए जिला प्रमुख का भी प्रयास करेंगे हम और वो भी करेगी, लेकिन मैं भी करूंगा। मैं अगर बीजेपी में मंत्री रहा हूँ, तो इसका मतलब ये थोड़ी है कि भाई हम नहीं करें प्रयास। जरूर करेंगे। दो बार प्रधान के सफल कार्यकाल को अंजाम दिया है उन्होंने और इसके अलावा जिला परिषद की चौथी बार ये सदस्य बनेगी, जो शायद भीलवाड़ा जिले में और कोई चौथी बार जिला परिषद का सदस्य नहीं बनेगा। और फिर कृषि उपज मंडी की डायरेक्टर भी रही हैं, तो विभिन्न पदों पर रहकर अच्छा काम किया है, एक्सपीरियंस भी है, एडमिनिस्ट्रेशन का भी एक्सपीरियंस है। अगर पार्टी मौका देगी तो बहुत बढ़िया, पार्टी का एहसान मानेंगे और अच्छा प्रशासन जिला को बढ़िया चलाएंगे, ये मैं विश्वास दिला सकता हूँ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top