203001
आतंक का पर्याय बने दो शातिर बदमाशों को बुलंदशहर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। ये चोर कोतवाली देहात क्षेत्र के मकान और दुकानों से इन्वर्टर, सिलेंडर और डीवीआर चोरी करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 सिलेंडर, 5 बैटरी, 1 डीवीआर और 1 मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार असलम पर 14 और फारुख पर 6 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने प्रेस वार्ता कर इस मामले का खुलासा किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भिवंडी में गोविंदा पथक ने दहीहंडी फोड़कर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया
Thane, Maharashtra:भिवंडी - मध्यरात्री दहीहंडी फोडून कृष्ण जन्मोत्सव... नवतरुण मित्र मंडळाने रात्री 12 वाजता फोडली दहीहंडी... कृष्ण जन्माष्टमी देशभरात उत्साहात साजरी होत असतानाच भिवंडीतील नवतरुण मित्र मंडळ गोविंदा पथकाने मध्यरात्री ठीक 12 वाजता दहीहंडी फोडून भगवान श्रीकृष्णाचा जन्मोत्सव जल्लोषात साजरा केला. भिवंडीतील नवतरुण मित्र मंडळ गोविंदा पथकाने श्रीकृष्ण जन्माष्टमीचे औचित्य साधून रात्री 12 वाजता विधिवत पूजन केले आणि परिसरात उभारलीली मानाची दहीहंडी फोडून जन्मोत्सव साजरा केला. यावेळी फटाक्यांची आतषबाजी करण्यात आली. त्यानंतर बँजोच्या तालावर तरुणाईने दही-काला उत्सवाचा मनमुराद आनंद लुटला. धार्मिक परंपरा जपत हा सोहळा मोठ्या जल्लोषात पार पडला.0
0
Report
गंगा बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, नावों से आवागमन जारी
Buxar, Bihar:बक्सर में गंगा नदी में आई बाढ़ का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। गांवों में बाढ़ का पानी चारों तरफ फैल गया है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि तिवाय पावर हाउस के अंदर भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है, जिससे बिजली आपूर्ति को लेकर समस्या उत्पन्न होने लगी है। बाढ़ के पानी के कारण कई मुख्य मार्गों पर भी पानी चढ़ गया है, जिससे आवागमन प्रभावित होने लगा है। जिन सड़कों पर गाड़ियां दौड़ती थीं, अब वहां नाव चल रही है, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही की रफ्तार थम गई है। लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। बाढ़ के कारण ग्रामीण इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और घरों से निकलने में लोगों को परेशानी हो रही है। राहत की बात यह है कि गंगा नदी का पानी बढ़ना रुक गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 60.55 मीटर तक पहुंचा था; जलस्तर बढ़ोतरी रुकने से ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन बाढ़ का पानी अभी भी कई इलाकों में फैला हुआ है।0
0
Report
ट्रॉनिका सिटी की फैक्ट्री में भीषण आग, दमकलों ने घंटों की मशक्कत के बाद बुझाई
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में कपड़े के बैग बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद मौके पर ट्रॉनिका सिटी से 4 गाड़ियां, साहिबाबाद मोदीनगर, कोतवाली, वैशाली, नोएडा, बागपत और खेकड़ा से घटनास्थल पर गाड़ियां बुलाई गई। मौके पर 1 दर्जन से अधिक गाड़ियां पहुँची। दमकल विभाग की टीम ने भीषण आग को बुझाना शुरू किया और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि ट्रोनिका सिटी फायर स्टेशन पर एक सूचना प्राप्त होती है कि बैग बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लगी हुई है। आग बुझाने के लिए गाड़ियां मौके पर भेजी गई। मौके पर देखा गया कि आग बहुत ज्यादा विकराल है, जिसे देखते हुए अन्य फायर स्टेशन और अन्य जनपदों से गाड़ियां मौके पर मंगाई गई। फैक्ट्री के बड़े क्षेत्रफल में आग लगी हुई थी और टीन-शेड भी गिर गया था, जिसको देखते हुए जेसीबी से दीवार तोड़ते हुए 8 से 10 हौज लाइन चलाई गई। लगातार पंपिंग करके आग को बुझाना शुरू किया गया। कई घंटो की कढ़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।0
0
Report
Advertisement
मोहनिया चेकपोस्ट पर चालान-ऑनलाइन के बजाय मैनुअल चालान से अवैध वसूली का आरोप
Khajuria Khurd, Bihar:मोहनिया चेकपोस्ट पर परिवहन विभाग के नाम पर चालान काटने और अवैध वसूली का मामला गरमा गया है। बाहरी राज्यों से आने वाले ट्रक ड्राइवरों ने आरोप लगाया है कि चेकपोस्ट पर ऑनलाइन के स्थान पर मैनुअल पर्ची थमाकर अवैध वसूली की जा रही है। सवाल उठाने और विरोध करने पर ड्राइवरों के साथ बदसलूकी और मारपीट की धमकी दी जाती है। इसपर जिला परिवहन पदाधिकारी कैमरे पर बोलने से इंकार कर रहे हैं। जबकि चेक पोस्ट पर 24 घंटा इESI की तैनाती होती है इन्हीं के हैंडल से रसीद काटा जा रहा है घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक डीएसपी दल-बल के साथ तुरंत मोहनिया चेकपोस्ट पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस دوران गुजरात से बंगाल जा रहे ट्रक चालक मोहम्मद अहसान अंसारी ने ट्रैफिक डीएसपी को आपबीती सुनाई। चालक का आरोप है कि उसकी गाड़ी का ओवर हाइट का चालान काटा गया है और उसे ऑनलाइन के बजाय 'मैनुअल चालान' थमा दिया गया है। और पर्ची पर मैनुअल चालान लिखा भी है। जब उसने ऑनलाइन रसीद मांगी, तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक डीएसपी ने ड्राइवरों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और चालान के कागजात देखे। उन्होंने चालकों को आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की धांधली या अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएसपी ने कहा कि वे इस पूरे मामले की गहन जांच कर रहे हैं। जांच के बाद इस विषय में पुलिस अधीक्षक (एसपी) और जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) से बात कर नियमानुकूल सख्त कार्रवाई की जाएगी। चेकपोस्ट पर हंगामे और जांच के चलते काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।0
0
Report
कोडरमा घाटी में काली मंडा के पास तेल टैंकर पलटते ही लूट मची
Koderma, Jharkhand:कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट तेल का टैंकर के पलट जाने के बाद स्थानीय लोग तेल की लूट में लग गए। करीब एक घंटे तक तेल टैंकर से तेल लूट का सिलसिला जारी रहा। जिसे जो मिला वह हाथ में लेकर पहुंचा और उसमें टैंकर से तेल भरकर भागने लगा। तेल लूट में शामिल लोगों ने बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल रहे। तेल लूटने में लोग इतने व्यस्त हो गए कि उन्हें यह भी अंदाजा नहीं लगा कि टैंकर से पलटने से कोई घायल तो नहीं हुआ। लोग इधर-उधर देखने के बजाय तेल लूटने मशगूल रहे। लोगों की संवेदनहीनता की वजह से इस घटना में टैंकर का ड्राइवर काफी देर तक टैंकर में फंसा रहा। हालांकि बाद में किसी ने मामले की सूचना को पुलिस को दी तो मामूली रूप से घायल ड्राइवर को सदर अस्पताल पहुचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों को खदेड़ा और तेल लूटने से रोका. इसके बाद क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा किया गया। जानकारी के मुताबिक पाम ऑयल से भरा टैंकर हरदिया की ओर आ रहा था, तभी काली मंडा के पास किसी वाहन के द्वारा पास लेने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर पलट गया।0
0
Report
कैमूर: भभुआ उत्पाद थाना से कैदी हाजत से फरार, अधिकारी सवालों के घेरे में
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर उत्पाद हाजत से कैदी फरार, थाना प्रभारी पर सवाल गुंजेश कुमार के कार्यकाल में तीसरी बार भागा आरोपी; हर बार कार्रवाई से बच निकलते हैं उत्पाद थाना प्रभारी भभुआ कैमूर जिले के उत्पाद थाना भभुआ में प्रशासनिक लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार हरियाणा निवासी अभियुक्त दीपक 04 सितंबर की सुबह हाजत से फरार हो गया। इस घटना के बाद जिला पदाधिकारी के कड़े निर्देश पर तीन गृहरक्षकों को हटा दिया गया है और प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जांच बैठाई गई है। हालांकि, इस पूरी घटना ने उत्पाद थाना भभुआ के प्रभारी गुंजेश कुमार की कार्यशैली और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुंजेश कुमार के कार्यकाल के दौरान कैदी भागने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी भभुआ उत्पाद थाना में तैनाती के दौरान हाजत से कैदी फरार हो चुका है। इसके बाद जब उन्हें मोहनिया चेक पोस्ट का उत्पाद प्रभारी बनाया गया था, तब भी वहां हाजत से कैदी भाग निकला था। अब दोबारा भभुआ उत्पाद थाना प्रभारी बनने पर फिर से अभियुक्त का फरार होना सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी पोल खोलता है। लगातार तीन बार कैदी फरार होने के बावजूद थाना प्रभारी गुंजेश कुमार के खिलाफ अब तक कोई ठोस विभागीय कार्रवाई न होना चर्चा और संशय का विषय बना हुआ है। देखना होगा कि इस बार जिला प्रशासन केवल निचले स्तर के कर्मियों पर गाज गिराता है या थाना प्रभारी की जवाबदेही तय करते हुए कोई सख्त कदम उठाता है।0
0
Report
Advertisement
बड़हिया में गंगा जलस्तर बढ़ने से टाल क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति; SDRF तैनात
Lakhisarai, Bihar:ANCHOR - लखीसराय के बड़हिया में गंगा के बढ़ते जलस्तर और नदियों के बैक फ्लो से टाल क्षेत्र में बड़ी बाढ़ की स्थिति का जिला प्रशासन ने जायजा लिया. डीएम शैलेंद्र कुमार ने बड़हिया के बीएनएम कॉलेज घाट समेत कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया. डीएम के साथ डीडीसी सुमित कुमार, एसडीएम नीरज कुमार, स्थानीय बीडीओ एवं सीओ समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने फदरपुर, कोठवा, पाली, बटोरा और ऐजनीघाट सहित प्रभावित गांवों में पहुंचकर जलस्तर और आगमन की स्थिति का जायजा लिया. डीएम ने कहा कि कई गांव में जनजीवन प्रभावित हुआ है. हालांकि फिलहाल मुख्य सड़के सुरक्षित है. बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने SDRF की टीम को तैनात किया है. आपदा मित्रों की भी प्रतिनियुक्ति की जा रही है. प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों के साथ नाव परिचालन शुरू करने का निर्देश दिया गया है. डीएम ने लोगों से सतर्क रहने और पानी में आवश्यक जाने से बचने की अपील की.0
0
Report
नरसिंहपुर के पलोहा में नदी किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी
Narsinghpur, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग नरसिंहपुर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पलोहा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार करने की कार्रवाई शुरू की है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।0
0
Report
लातेहार के छुपे खिलाड़ियों ने नेशनल अवॉर्ड जीता, झारखंड का नाम रोशन किया
Latehar, Jharkhand:कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो कोई भी मुश्किलें आड़े नहीं आती कुछ ऐसा ही कर दिखाया लातेहार जिले अति पिछड़ा क्षेत्र होने के बावजूद यहाँ के गांव छुपे खिलाड़ियों ने कम संसाधन में अच्छे खेल का प्रदर्शन कर न केवल जिला बल्कि राज्य का नाम रौशन किया है । ग़ौरतलब है झारखंड सरकार ने खेल को आगे बढ़ाने को लेकर कई योजनाएं चला रही है उन योजनाओं को धरातल पर उतारने को लेकर जिला प्रशासन भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है । गांव टोला में छुपे खिलाड़ियों चिह्नित कर उन खिलाड़ियों मंच देकर अच्छा खेल का प्रदर्शन करने अवसर दे रही ताकि गांव जिला और राज्य का नाम रौशन कर सके । ज्ञात हो कि लातेहार जिला एथलेक्टिस वॉली बॉल के क्षेत्र में कई खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन कर नेशनल अवार्ड 13 स्वर्ण , 6 रजत और 3 कांस्य अपने नाम कर चुके है । जबकि 70 खिलाड़ी ऐसे है राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुके है जिसकी प्रसंसा लातेहार में खूब हो रही है । वॉली - बॉल खेल के क्षेत्र में डे वोडिंग सेंटर काफ़ी प्रयास कर रही है । वही खिलाड़ियों ने बताया लातेहार जिला अति पिछड़ा के साथ साथ नक्सल प्रभावित जिला था हमलोगों के खेल के प्रति उतनी रुचि नहीं नहीं थी । लेकिन झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन खेल के प्रति प्रेरणा और अच्छा खेल का प्रदर्शन कर खेलों और इनाम पाओ की घोषणा से प्रेरित हवा और आज नेशनल लेवल में खेलने का अवसर मिला और कई पदक लाया हूँ । जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि झारखंड के सभी जिलों में जिला खेल पदाधिकारी नियुक्ति की ताकि पिछड़े और छुपे खिलाड़ी को खेल प्रति मंच मिले जिसको लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे है । लातेहार डीसी संदीप कुमार ने बताया कि लातेहार से कई खिलाड़ियों ने अच्छा खेल का प्रदर्शन कर खेल के क्षेत्र में लातेहार जिला और राज्य का नाम रौशन किया साथ ही साथ खेल को बढ़ावा देने को लेकर लातेहार खेल गांव के नाम से विकसित किया जा रहा ताकि यहां के खिलाड़ी अच्छे खेल का प्रदर्शन कर सके ।0
0
Report
Advertisement
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद टीईटी के ऑफलाइन विकल्प पर विचार शुरू
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार शिक्षकों के लिए TET परीक्षा आयोजित कराई जानी है। राज्य सरकार ने पहले न्यायालय के समक्ष यह पक्ष भी रखा था कि कई शिक्षक पूर्व की पात्रता शर्तों व परीक्षाओं के आधार पर नियुक्त हुए हैं, लेकिन न्यायालय के निर्देश के पालन में सरकार टीईटी कराने की दिशा में आगे बढ़ी। शिक्षकों और शिक्षक संघों को TET देने से आपत्ति नहीं थी, लेकिन परीक्षा केवल ऑनलाइन माध्यम से होने से उन वरिष्ठ शिक्षकों को परेशानी आ रही थी जो पुराने दौर के हैं और कंप्यूटर संचालन के अधिक अभ्यस्त नहीं हैं। यह विषय माननीय मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में लाया गया, जिसके बाद उन्होंने निर्देश दिया कि यदि शिक्षकों को ऑनलाइन परीक्षा में कठिनाई है, तो इसे ऑफलाइन माध्यम से कराने पर भी विचार किया जाए। विभाग ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है ताकि आगामी समय में TET परीक्षा ऑफलाइन भी आयोजित की जा सके। इसके साथ ही परीक्षा के नामांकन/आवेदन की अंतिम तिथि को भी आगे बढ़ाया जा रहा है।0
0
Report
झारखंड में मानसून राहत के बाद अगले तीन दिनों में बारिश संभव
Ranchi, Jharkhand:बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद मानसून ने दी राहत झारखंड में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल तेज बारिश की संभावना नहीं अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी 8 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना निम्न दबाव के कारण 9 और 10 सितंबर को रांची सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम में बदलाव दिखेगा 9 और 10 सितंबर को बारिश की संभावना जताई जा रही है निम्न दबाव का क्षेत्र झारखंड से होते हुए एमपी और यूपी की तरफ बढ़ा0
0
Report
झारखंड में कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, MMDR संशोधन पर विरोध तेज
Ranchi, Jharkhand:आगामी 7 सितंबर यानि सोमवार को कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ राजधानी रांची सहित राज्य भर में शक्ति प्रदर्शन देखने को मिलेगा।पोस्टरों के जरिए शुरू हुई सियासी हलचल अब सोमवार को सड़क पर उतरने वाली है। राजधानी रांची के चौक-चौराहों पर लगे कांग्रेस के पोस्टर एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 और ‘चंदा चोरी’ के मुद्दे पर बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान कर रहे हैं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में लोक भवन, रांची में विशाल प्रदर्शन और महाधरना होगा, जबकि प्रदेश के सभी प्रखंडों में भी विरोध-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। कांग्रेस का आरोप है कि खान-खनिज से जुड़े इस संशोधन का सीधा असर झारखंड जैसे खनिज संपदा वाले राज्य के हितों पर पड़ेगा। यही वजह है कि पार्टी ने पोस्टरों के जरिए आम लोगों तक अपना विरोध पहुंचाना शुरू कर दिया है। चौक-चौराहों पर दिखाई दे रहे ये पोस्टर अब सिर्फ प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि कांग्रेस के आंदोलन का सियासी संदेश बन चुके हैं। सोमवार को होने वाला प्रदर्शन कितना बड़ा रूप लेता है और कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ किस तरह मोर्चा खोलती है, इस पर सबकी नजर रहेगी。0
0
Report
Advertisement
दक्षिण 24 परगना के मकरहाट बाजार बाइक मरम्मत दुकान में आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका
Jalabaria, West Bengal:দাউদআউড়ে জ্বলছে বাইক সারানোর দোকান দক্ষিণ 24 পরগনা মগরাহাট থানার খনকার বাজারে একটি বাইক সারানোর দোকানে গভীর রাতে আগুন লাগে আগুন লেগে পুরোপুরি দোকানটি পুরোপুরি পুরে ছাই হয়ে যায় , পুলিশের প্রাথমিক ধারণা ইলেকট্রিকের শর্ট সার্কিট থেকে এই আগুন জ্বলেছে তদন্ত করা হচ্ছে বলে এমনটাই জানা যায়।। আগুনের তীব্রতা এতটাই ছিল কাছাকাছি গিয়ে আগুন নেভানোর কাজ করতে পারেনি স্থানীয়রা এমনটাই জানাচ্ছেন প্রশাসন।0
0
Report
CP व्यापारियों का भारी आक्रोश NDMC के इनर सर्कल को गाड़ी‑मुक्त बनाने के प्रस्ताव पर
New Delhi, Delhi:CP के इनर सर्कल को गाड़ी‑मुक्त करने के प्रस्ताव पर व्यापारियों में भारी आक्रोश - सड़क पर उतरकर विरोध की चेतावनी NDMC के सुझाव पर CTI का कड़ा विरोध - CP के व्यापार को खत्म करने की साज़िश CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने NDMC चेयरमैन मनोज द्विवेदी को लिखा पत्र नई दिल्ली, 5 सितंबर 2026 नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) के नए चेयरमैन मनोज द्विवेदी द्वारा कनॉट प्लेस के इनर सर्कल को गाड़ियों से मुक्त (Vehicle-Free) करने के संबंध में सोशल मीडिया पर राय मांगे जाने के बाद दिल्ली में विरोध के सुर उठने लगे हैं। दिल्ली में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) और नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है। CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि NDMC चेयरमैन मनोज द्विवेदी के इब सुझाव के बाद कनोट प्लेस के अनेकों व्यापारियों ने CTI से संपर्क किया है , अगर यह प्रस्ताव लागू हुआ तो CTI और व्यापारी सड़क पर उतरकर विरोध करने को मजबूर होंगे। "इस तरह के फैसले से कनॉट प्लेस के कारोबार पर सीधा असर पड़ेगा और इनर सर्कल का ट्रैफिक बंद होने से आउटर सर्कल और आसपास की सड़कों पर जाम की समस्या और बढ़ सकती है। अगर यह प्रस्ताव लागू हुआ तो सड़क पर उतरकर विरोध कर सकते हैं। कनॉट प्लेस के शोरूम, दुकानों, रेस्टोरेंट और अन्य प्रतिष्ठानों तक ग्राहकों की आसान पहुंच कारोबार के लिए महत्वपूर्ण है। इनर सर्कल में गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगाने से ग्राहकों को दूर पार्किंग स्थलों पर गाड़ी खड़ा करना पड़ेगा। इससे खासतौर पर महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांगों को परेशानी होगी। पहले भी ऐसी पहल की गई थी, लेकिन वह सफल नहीं रही। इनर सर्कल से गाड़ियों की आवाजाही बंद करने पर ट्रैफिक खत्म नहीं होगा, बल्कि उसका दबाव आउटर सर्कल और आसपास की फीडर सड़कों पर बढ़ जाएगा। इससे पहले से जाम वाले इलाकों में स्थिति और खराब होने की आशंका है।" "यह प्रस्ताव कनॉट प्लेस के कारोबार को नुकसान करने जैसा है। अगर प्रस्ताव लागू हुआ तो एसोसिएशन हर तरीके से विरोध कर सकती है। कनॉट प्लेस पर जगह-जगह अवैध रेहड़ी-पटरी और अतिक्रमण बढ़ रहा है। इस पर संबंधित विभाग को सख्ती बरतने की जरूरत है।" बृजेश गोयल ने कहा कि कनॉट प्लेस , देश का सबसे सुव्यवस्थित तरीके से डिजाइन किया हुआ बाजार है , यहां पर पहले से ही 15 फीट कवर्ड और 20 फीट नाॅन कवर्ड एरिया को मिलकर कुल 35 फीट पैदल चलने का एरिया है , यह अंग्रेजों और मुगलों के जमाने का बाजार है और इसकी अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत है CTI की 3 मांगें NDMC से: 1. कोई भी फैसला व्यापारियों से बातचीत के बाद ही हो: NDMC चेयरमैन ने X पर पूछा है कि क्या हम CP को विदेशी शहरों के मॉल रोड की तरह गाड़ी-मुक्त बना सकते हैं, क्या पूरे दिन के लिए या गर्मियों में शाम 6 से आधी रात और सर्दियों में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक लागू करें। इस पर बिना CTI और NDTA से मीटिंग के कोई ट्रायल भी न किया जाए। 2. पहले अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाओ: इनर सर्कल में ट्रैफिक रोकने से रेडियल सड़कों और आउटर सर्कल पर भी शाम में जाम लगेगा। NDMC पहले अवैध हॉकर्स को हटाकर राहगीरों के कॉरिडोर को खाली करे और अवैध पार्किंग को रोक कर इनर सर्कल की भीड़ कम करे। 3. ग्राहकों की पहुंच बनी रहनी चाहिए: CP में पार्किंग की पहले से समस्या है, गाड़ी बंद करने से व्यापार 50% तक गिर जाएगा।0
0
Report
पिहोवा मेन चौक पर दो युवकों ने महिला से बालियाँ उतरवाकर ठगी की घटना
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में मेन चौक पर 2 युवकों ने महिला को बहला-फुसলाकर उसकी सोने की बालियां उतरवा लीं और फरार हो गए। दोनों युवक पहले महिला के पास पहुंचे और आपस में बातचीत करने लगे। इस दौरान वे उस महिला के साथ भी बातें बनाने लगे। उन्होंने महिला को भरोसे में ले लिया। इसके बाद वे उसे चौक से कुरुक्षेत्र रोड पर पानी की टंकी के पास ले गए। वहां युवकों ने महिला को काफी सारे पैसे दिखाए और बातों में उलझाकर उसकी बालियां उतरवा कर उसे वापस मेन चौक पर भेज दिया। महिला को लगा कि वे थोड़ी देर तक वापस आ जाएंगे, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी नहीं आए। पिहोवा निवासी राजदुलारी ने बताया कि वह मेन चौक पर खड़ी थी। इसी दौरान 2 युवक उसके पास आए और आपस में बातचीत करने लगे। उनमें से एक युवक ने कहा कि उसके साथ खड़े लड़के के पास किराया देने के पैसे नहीं हैं और उसे अगले गांव तक जाना है। उसने यह भी कहा कि उसके पास खुले पैसे नहीं हैं। उसे पैसे की गड्डी दिखाकर ले गए साथ युवक ने उससे कहा कि उसके पास पैसे गड्डी है, लेकिन 5-10 रुपए के लिए गड्डी से पैसे नहीं निकाल रहा। इसलिए वो उसके किराए के पैसे या उसे खुले पैसे देकर उसकी मदद कर दे। वह उनकी बातों में आ गई और मदद करने के लिए तैयार हो गई। उसने किराए के पैसे देने चाहे, तो उसे चौक से आगे लेकर जाने लगे। दोनों युवक महिला को मेन चौक से कुरुक्षेत्र रोड पर पानी की टंकी के पास ले गए। यहां उन्होंने महिला को काफी सारे पैसे दिखाए। पैसे देखकर और युवकों की बातों में आकर महिला उन पर भरोसा कर बैठी। इसी दौरान युवकों ने उसे बहला-फुसलाकर उसकी बालियां उतरवाकर अपने पास रख ली और उसे वापस चौक पर भेज दिया। चौक पर पहुंचने के बाद नहीं लौटे युवक। महिला उनके कहने पर वापस मेन चौक पर आ गई और दोनों युवकों के लौटने का इंतजार करती रही। काफी समय बीतने के बाद भी दोनों युवक वापस नहीं आए। तब महिला को अपने साथ ठगी होने का पता चला और वह रोते लगी। महिला को रोता देखकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से घटना की जानकारी ली.0
0
Report
Advertisement
