203001
बुलंदशहरः पहासू पुलिस ने 8 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा, मौके से कुल 19 हजार रुपए बरामद
Bulandshahr, Uttar Pradesh:पहासू थाना पुलिस को क्षेत्र में जुआ खेलने की काफी समय से मिल रही शिकायतों के बाद आज पुलिस ने 8 जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस ने जुआरियों के पास से 19 हजार रुपए बरामद किए। मुखबिर की सूचना पर एक मकान से जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। जुआरियों के पकड़े जाने से पहासू क्षेत्र के जुआ माफिया में हड़कंप मचा गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सासाराम में अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर अभियान, फुटपाथी दुकानों को उखाड़ा गया
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। सासाराम में पीला पंजा बुलडोजर का कहर देखने को मिल रहा है। सासाराम में बेदा इलाके में कल से ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में बेदा नहर के किनारे अवैध रूप से कब्जा कर बनाया गया फुटपाथी दुकानदार एवं झोपड़ी को हटा दिया गया है। सासाराम नगर निगम के द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। बता दे कि इस इलाके में जल्द ही वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाना है। ऐसे में जगह को चिन्हित किया जा रहा है। इसी को लेकर नगर निगम के द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। जेसीबी और बुलडोजर लेकर नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मी जब बेदा पहुंचे तो हड़कंप मच गया। इस दौरान प्रशासन ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण करने वालों की झोपड़ी आदि को उखाड़ दिया।0
0
Report
कोली की सुसाइट पर बहस तेज, वजहें क्या सामने आएंगी?
Noida, Uttar Pradesh:कोली की सुसाइट पर0
0
Report
गौ-सेवकों का गुस्सा: नगरपालिका कार्यालय के सामने मृत गाय पर हंगामा
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-मृत गाय लेकर नगरपालिका पहुंचे गौ-सेवक! CMO ऑफिस में शव रखकर हंगामा, बोले,‘गोवंश बचाओ या हादसों का इंतजार करो?’ एंकर-भिंड के गोहद में सड़क पर दम तोड़ते गोवंश को लेकर आज नगर पालिका में ऐसा हंगामा हुआ कि प्रशासनिक अमला भी सकते में आ गया। सड़क हादसे में गाय की मौत के बाद आक्रोशित गौ-सेवक मृत गाय को ट्रॉली में लेकर सीधे नगर पालिका परिषद पहुंच गए। यहां जमकर नारेबाजी की और विरोध जताते हुए मृत गाय को नगर पालिका CMO के कार्यालय में ही रख दिया। गौ-सेवकों का कहना है कि बरसात आते ही गोवंश सड़कों पर बैठने को मजबूर है। लंबे समय से मांग की जा रही है कि सड़क पर बैठे गोवंश को सुरक्षित तरीके से हटाकर गौशाला में पहुंचाया जाए, लेकिन आरोप है कि जिम्मेदारों ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। सड़कों पर बैठे गोवंश के कारण एक तरफ बेजुबान जानवर हादसों में जान गंवा रहे हैं, तो दूसरी तरफ इन्हें बचाने की कोशिश में वाहन चालक और राहगीर भी हादसों का शिकार हो रहे हैं। कुछ दिन पहले छीमका मोड़ पर हुआ हादसा इसकी भयावह तस्वीर दिखा चुका है। सड़क पर बैठे गोवंश को बचाने के प्रयास में मजदूरों से भरी पिकअप डंपर से जा भिड़ी थी। हादसे में कई मजदूरों की मौत हुई थी। ऐसे में आज गौ-सेवकों का गुस्सा सड़क से निकलकर सीधे नगरपालिका के CMO ऑफिस तक पहुंच गया। मृत गाय को कार्यालय में रखकर दिया गया संदेश साफ था—जब शिकायतों से बात नहीं बनी, तो प्रशासन को समस्या की गंभीरता दिखाने के लिए मृत गोवंश को ही नगरपालिका के दरवाजे तक लाना पड़ा। -अब सवाल बड़ा है, सड़कों पर बेसहारा गोवंश कब सुरक्षित होंगे? हादसों और मौतों का सिलसिला कब रुकेगा? और जिम्मेदार नगरपालिका प्रशासन आखिर कब जागेगा? प्रदीप शर्मा ज़ी मीडिया भिण्ड0
0
Report
Advertisement
रायपुर: उद्योग नीति से छत्तीसगढ़ में 8 लाख करोड़ निवेश का दावा
Begun, Rajasthan:रायपुर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन का बयान उद्योग भारती के कार्यक्रम में देशभर से करीब 300 लघु उद्यमी प्रतिनिधि पहुंचे बोले- नवाचार और विचारों के आदान-प्रदान से छत्तीसगढ़ को लाभ मिलेगा मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने का किया है आह्वान नई उद्योग नीति में 8 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिलने का दावा लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए सब्सिडी और ऑनलाइन जमीन आवंटन की सुविधा सिंगल विंडो और JAM पोर्टल से प्रक्रियाओं के सरलीकरण का दावा कांग्रेस पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन का बड़ा हमला-- कहा- 5 साल कांग्रेस की सरकार रही, धोखे से कांग्रेस की सरकार बन गई थी कांग्रेस पर 36 वादे कर एक भी पूरा नहीं करने का लगाया आरोप कोयला, शराब, महादेव सट्टा और DMF में घोटाला किए 5 साल में विकास का कोई नामोनिशान नहीं था भाजपा अच्छा काम कर रही है तो कांग्रेसियों के पेट में दर्द हो रहा है बाइट-लखन लाल देवांगन, उद्योग मंत्री0
0
Report
चंद्रशेखर आज़ाद: 8 रैलियाँ तय, 2027 यूपी विधानसभा के लिए क्रांतिकारी तैयारी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, "...इस महीने हमारी लगभग 8 रैलियां तय हैं...हम 2027 के यूपी विधानसभा चुनावों के लिए ज़ोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं, और हमें विश्वास है कि इस बार के नतीजे क्रांतिकारी होंगे और बदलाव लाएंगे..."0
0
Report
मोहनिया में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन से टक्कर में तीन युवक मौत
Khajuria Khurd, Bihar:मोहनिया में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत ग्राम दसौती से मोहनिया आ रहे युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाके में शोक मोहनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत दसौती से मोहनिया आ रहे बाइक सवार युवकों के साथ एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी। दो बाइकों पर सवार कुल पाँच लोग ग्राम दसौती से मोहनिया की ओर आ रहे थे, तभी रास्ते में एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ जाने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई。 घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया थाना अध्यक्ष आलोक कुमार एवं पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल, मोहनिया पहुँचाया。 पंचनामा और परिजनों के बयान के आधार पर मृतकों की पहचान ग्राम बधिनी, थाना मोहनिया, जिला कैमूर निवासी के रूप में हुई है: - दिल खुवाराय (उम्र लगभग 16 वर्ष), पिता - जैनुद्दीन राय - बिट्टू कुमार (उम्र लगभग 18 वर्ष), पिता - रामाशंकर चौधरी - विकास कुमार उर्फ विकास कुमार चौधरी (उम्र approximately 18 वर्ष) घटना के संबंध में परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सभी युवक किसी काम से मोहनिया आ रहे थे। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा。 पुलिस द्वारा कागजी कार्रवाई और पंचनामा पूरा करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजने की तैयारी की जा रही है。 मोहनिया डीएसपी दयानंद कुमार ने बताया कि घटना की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बघिनी गांव के पास दो बाइक आपस में टकरा गई है जिसमे तीन की मौत और दो घायल हैं。 बाइट - दयानंद कुमार डीएसपी मोहनिया बाइट - कामेश्वर राय बाइट - अरुण चौधरी मृतक के चाचा0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर में आपदा मॉक ड्रिल से प्रशासन की तैयारी और समन्वय का प्रदर्शन
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में आपदा से पहले परखी गई प्रशासन की ताकत,भूकंप- रासायनिक रिसाव और आग से बचाव की राज्य स्तरीय हुआ मॉक ड्रिल; तीनों तहसीलों में राहत-बचाव का अभ्यास बलरामपुर जनपद में आपदा आने के बाद राहत-बचाव शुरू करने से पहले प्रशासन ने अपनी तैयारियों की ताकत परखी। भूकंप के झटके, चीनी मिल के एथनॉल प्लांट में रासायनिक रिसाव और आग लगने जैसी आपात स्थिति मानकर शुक्रवार को जिले में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज कराई गई। बलरामपुर चीनी मिल, तुलसीपुर तहसील परिसर और उतरौला के मो. यूसुफ उस्मानी इंटर कॉलेज में अलग-अलग परिस्थितियों में राहत एवं बचाव का अभ्यास किया गया। जिलाधिकारी एवं रिस्पॉन्सिबल ऑफिसर डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में हुई मॉक ड्रिल में पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, एसएसबी समेत विभिन्न विभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य आपदा के समय विभागों के बीच समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता और रिस्पॉन्स टाइम को परखना रहा। बलरामपुर चीनी मिल के केमिकल डिवीजन में भूकंप के बाद एथनॉल प्लांट में लीकेज और आग लगने की स्थिति बनाई गई। इसमें 15 मजदूरों और कुछ कर्मचारियों के फंसे होने की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने वायरलेस के जरिए संबंधित टीमों को अलर्ट किया। एसडीआरएफ, अग्निशमन, एसएसबी और मिल की सुरक्षा टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया। मेडिकल टीम ने घायलों की जांच कर अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया भी दोहराई। तुलसीपुर तहसील में आग लगने की स्थिति में राहत-बचाव का अभ्यास हुआ। वहीं उतरौला के मो. यूसुफ उस्मानी इंटर कॉलेज में भूकंप के दौरान बच्चों को सुरक्षित निकालने और अग्नि सुरक्षा की मॉक ड्रिल कराई गई। बच्चों को आपदा के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। डीएम ने कहा कि बलरामपुर भूकम्प की दृष्टि से जोन-4 में आता है। ऐसे अभ्यास से आपदा से पहले तैयारियों को परखने और कमियों को दूर करने का अवसर मिलता है。0
0
Report
समान नागरिक संहिता शरियत में मुदाखलत, इसलिए मुसलमानो को मंजूर नहीं
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली:- भारत सरकार के ग्रह मंत्री अमित शाह जी के समान नागरिक संहिता पर दिए गए बयान को लेकर देश में एक बहस छिड़ गई है। वहीं मुस्लिम संगठनों ने देश व्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान भी किया है। इस पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रेस को जारी किए गए बयान में कहा कि समान नागरिक संहिता कानून को लागू करने के लिए संविधान ने कुछ शर्तें रखी है, उसमें खास बात ये कही गई है, कि जिस राज्य में ये कानून लागू किया जाएगा, वहां रहने वाले हर समुदाय व हर सम्प्रदाय के व्यक्तियों की राए ली जाएगी। अगर सभी नागरिक Ucc कानून बनाने पर सहमत है, तो राज्य में कानून लागू किया जाएगा, अन्यथा नहीं। मौलाना ने कहा कि समान नागरिक संहिता का डराफ जिन जिन राज्यों में बनाया जा रहा है, वो सिर्फ एक ही राज्य का मौडल है। जबकि अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग मुद्दे व मसाइल है, और अलग-अलग धर्मों के मानने वालों की जनसंख्या है। इसलिए एक राज्य का मौडल सभी राज्यों पर लागू नहीं किया जा सकता। मौलाना ने कहा कि एक कानून एक देश को भारत में लागू करने के लिए बड़ी समस्याओं से गुजरना पड़ेगा, बिल्कुल ऐसे ही समान नागरिक संहिता का कानून हैं। क्योंकि संविधान ने जाती , जन जाति और दूसरे कबीलों व आदिवासीयों को अलग-अलग सुहूलते उपलब्ध कराई है। Ucc को लागू करने में सबसे बड़ी समस्या नार्थ ईस्ट के राज्यों में आएगी, क्योंकि नागालैंड में नागा समुदाय, मिज़ोरम में मिज़ोरम समुदाय और दूसरे जन जाति समुदाय को Ucc के दायरे में नहीं लाया जा सकता। नार्थ ईस्ट राज्यों में इन समुदाय की नागरिए व देहात क्षेत्रो में अपने अलग-अलग कानून ढांचे सालों से स्थापित है, और इनको संविधान भी संरक्षण देता है। इसलिए इनसे छेड़छाड़ करना अच्छा नहीं होगा। मौलाना ने आगे कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के साथ ही सभी समुदाय को धार्मिक आजादी दी गई है। अगर समान नागरिक संहिता द्वारा धार्मिक आजादी को छीनने की कोशिश होगी, तो ये देश हित में नहीं होगा। भारत के 30 करोड़ मुसलमानो का मानना है कि Ucc शरियत में मुदाखलत करता हुआ कानून हैं, इसलिए इसको लागू न किया जाए, अगर लागू किया जाता है, तो इस पर अमल करने के लिए मुसलमानो को मजबूर न किया जाए। मौलाना ने तमाम मुस्लिम संगठनों से अपील करते हुए कहा कि जम्हूरी व्यवस्था में धरना प्रदर्शन करना हर व्यक्ति का अधिकार है। मगर इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि एहतजाज के दौरान भीड़ हिंसक ना हो , प्रदर्शन कारियों को ये बात खूब अवगत करा देना चाहिए कि एहतजाज अम्न व शांति के साथ में किया जाएं। किसी तरह भी उकदरभ न हो और हर काम कानून के दायरे में रहकर किया जाएं।0
0
Report
अमेठी मां-बेटे हत्याकांड: अदालत ने पांच दोषियों को आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. अमेठी में साल 2017 में हुए मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड और लूट के मामले में करीब नौ साल बाद अदालत का फैसला आया है। जिसमें रायबरेली के अपर जिला एवं सत्र न्यायालय प्रथम ने पांच दोषियों को धारा 396 के تحت आजीवन कारावास और एक लाख रुपये अर्थदंड तथा धारा 412 के تحت 10 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अमेठी ज़िले में थाना मोहनगंज के इस मामले में 06 अभियुक्तगण में से 05 अभियुक्तगण ओमप्रकाश उर्फ जगदीश पुत्र लाल बहादुर 2.कल्लू उर्फ वीरेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश उर्फ जगदीश, टिल्कू उर्फ समर बहादुर पुत्र लाले उर्फ रामफेर निवासीगण पूरे गढ़ी अलादीन मजरे भीखीपुर थाना मोहनगंज अमेठी,आशीष उर्फ नन्हा पुत्र इन्द्रपाल वनमानुष ,मुकेश उर्फ अरविन्द पुत्र सर्वजीत निवासीगण असनी थाना महराजगंज जनपद रायबरेली दोष सिद्ध हुए हैं। न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम जनपद रायबरेली द्वारा अभियुक्तों को 17 अक्टूबर को धारा 396 भादवि में आजीवन कारावास व एक लाख अर्थदण्ड व धारा 412 भादवि में 10 वर्ष का कठोर कारावास व 50,000 रू0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड न अदा करने पर 01 वर्ष अतिरिक्त कारावास की सजा सुनायी गयी। न्यायालय में विचारण के दौरान 01 अभियुक्त सुरेश उर्फ मनोज पुत्र शिवबहादुर वनमानुष निवासी अमरहा थाना डलमऊ जनपद रायबरेली की मृत्यु हो गयी। मामला 24 मई 2017 का है जब तहरीरी सूचना के आधार पर अज्ञात बदमाशों द्वारा वादी की मां (श्यामा) व भाई (मदन) की हत्या कर देना व घर का सामान लूट ले जाने पर मुकदमा दर्ज हुआ था।0
0
Report
Advertisement
क Congress का अंबेडकर पार्क धरना: अंकिता भंडारी मामले में न्याय की मांग
Bahara Boj, Uttarakhand:राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस ने आज अंबेडकर पार्क पर धरना दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा के वीआईपी का नाम सामने आया था लेकिन आज तक उस वीआईपी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई और ना ही अंकिता भंडारी को न्याय मिल सका। उन्होंने भाजपा पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।0
0
Report
रीवा CBSE वेस्ट ज़ोन बॉक्सिंग में आर्यन शर्मा ने कांस्य पदक जीता
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर रीवा में आयोजित CBSE West Zone Boxing Championship 2026 में आर्यन शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। 66 किलो भार वर्ग में दमदार मुकाबले खेलते हुए वेस्ट जोन स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। आर्यन महात्मा गांधी इंटरनेशनल CBSE स्कूल में कक्षा 11 के विद्यार्थी हैं। वे मुकेश नवहाल के पुत्र हैं। प्रतियोगिता में राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आर्यन की उपलब्धि की खास बात यह रही कि उन्होंने बॉक्सिंग की तैयारी नियमित सेल्फ प्रैक्टिस के जरिए की। लगातार अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण के दम पर उन्होंने वेस्ट जोन स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया। आर्यन की सफलता पर विद्यालय सचिव एवं प्राचार्य आनंद बबेरवाल ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और भविष्य की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और परिजनों ने भी आर्यन की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।0
0
Report
BPCL परिसर में मॉक ड्रिल से आपदा प्रतिक्रिया की तैयारी परखा गया
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना टीलामोड़ क्षेत्र स्थित भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) परिसर में शुक्रवार को आपदा की स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में स्वास्थ्य विभाग, NDआरएफ, फायर विभाग और स्थानीय पुलिस समेत विभिन्न विभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। मॉक ड्रिल के दौरान एक गैस से भरे कैप्सूल ट्रक में आग लगने और कई लोगों के घायल होने की स्थिति बनाई गई। घटना की जानकारी मिलते ही भारत पेट्रोलियम की सिक्योरिटी टीम ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने के साथ संबंधित विभागों को जानकारी दी। इसके बाद फायर विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। फायर विभाग की टीम ने गैस कैप्सूल ट्रक में लगी आग पर काबू पाने का अभ्यास किया, जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घायल लोगों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की। मॉक ड्रिल के दौरान NDRESP सहित सभी संबंधित विभागों ने आपदा की स्थिति में आपसी समन्वय, राहत एवं बचाव कार्य और घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया। अधिकारियों ने इस अभ्यास के जरिए आपात स्थिति में विभिन्न विभागों की तैयारियों और प्रतिक्रिया व्यवस्था को परखा0
0
Report
Advertisement
सपोटरा के अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा
Karauli, Rajasthan:सपोटरा(करौली) उपजिला अस्पताल सपोटरा के बिगड़े हाल, मौसमी बीमारियों के चलते अस्पताल में रोगियों की भरमार, स्टाफ की कमी के कारण लोगों को नहीं मिल पा रहा समय पर इलाज, जांच के नाम पर मरीजों को घंटों लंबी लाइन की कतार में लगकर उठानी पड़ रही परेशानी, ब्लड सैंपल लेने वाले और जांच करने वालों की कमी से परेशान हो रहे मरीज, डॉक्टरों की कमी से मरीजो को नहीं मिल रहा उपचार, सामान्य मरीजों को भी कर दिया जाता है रेफर, जिम्मेदार अधिकारियों का व्यवस्थाओं को सुधारने में नहीं कोई ध्यान, जांच करवाने पहुंचे मरीजों ने परेशान होकर अस्पताल में फैल रही अव्यवस्थाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल।0
0
Report
निथारी मर्डर केस: सुरिंदर कोली की आत्महत्या पर नया सवाल
Noida, Uttar Pradesh:Noida (Uttar Pradesh): Nithari Murder Case/ Surinder Koli Dies Allegedly By Suicide In Bhupatwala Area Of Haridwar / Visuals / Visuals From Noida/ Father Of A Victim Of The Nithari Case Reax वो आत्महत्या नहीं अगर आत्महत्या करनी होती उसे तो जेल में कर सकता था। हैं? अब तो वहां जेल से छूट गया था। अब तो अपनी दुकान खोली? हुई काहे की चाय की काहे की खोली? अपन कमा रहा था अपने बच्चों के साथ रह रहा था। तो वैसे सुसर्ज करने का कोई मतलब ही नहीं। यह जो मुनींदर साथ में रह कर के बच्चे मरवा रहा था, कटवा रहा था, तो यह सोचता होगा कि अब कोई राज खोलने वाला होगा, तो इसलिए किसी ने मार दिया इसको। अपने आप सुसाइड क्यों करेगा वह? जेल में नहीं किया? इसने। कितने साल बंद रहा हमारे बीवी बच्चे वहां गांव में हैं, मैं यहां पर बेकार फंस गया तो यहीं कर लूं सुसाइड। यहाँ क्यों नहीं किया? खाली हरिद्वारे में सुसाइड कर सकता था। इसको कोई बात यह बताने वाला होगा, तो therefore से उसको मार दिया गया।0
0
Report
बरेली में 6.320 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार,कीमत 30 लाख रुपये
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली:मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भमोरा पुलिस और एएनटीएफ यूनिट बरेली की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के कब्जे से 6 किलो 320 ग्राम अफीम बरामद की है। बरामद अफीम की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।एएनटीएफ यूनिट बरेली के मुताबिक, टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए इफ्को फैक्ट्री के मैटेरियल गेट के पास से आरोपी विशाल को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में अफीम के अलावा एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और 770 रुपये नकद बरामद हुए।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी झारखंड से अफीम लेकर आया था और इसे पंजाब में सप्लाई करने की तैयारी में था। एएनटीएफ टीम ने मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बरेली के भमोरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना भमोरा पुलिस और एएनटीएफ टीम आरोपी से पूछताछ कर अफीम की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
