icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

छठ पूजा के लिए ट्रेनों में भीड़ तेज, रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की

Jamshedpur, Jharkhand:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जमशेदपुर से बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। ट्रेनों के साथ-साथ बसों में भी यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बिहार जाने वाली लगभग सभी नियमित ट्रेनों में टिकट हाउसफुल चल रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे की ओर से पटना, छपरा समेत बिहार के विभिन्न रूटों पर कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। शुक्रवार से छठ महापर्व की शुरुआत होने के मद्देनजर गुरुवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। खासकर बिहार जाने वाली ट्रेनों को पकड़ने के लिए सुबह से ही यात्री स्टेशन पहुंचने लगे थे। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल की ओर से स्टेशन पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। आरपीएफ और अन्य रेलकर्मियों की तैनाती की गई है। यात्रियों को स्टेशन के बाहर से ही कतारबद्ध तरीके से प्लेटफॉर्म पर प्रवेश कराया जा रहा है, ताकि प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ न हो और यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। गुरुवार को टाटानगर से बिहार जाने वाली ट्रेनों को लेकर यात्रियों में काफी उत्साह देखने को मिला। टाटानगर से थावे जाने वाली ट्रेन संख्या 18181 अपने निर्धारित समय रात 8:45 बजे रवाना हुई। इस ट्रेन को पकड़ने के लिए बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन पहुंचे थे। वहीं, टाटानगर से छपरा जाने वाली छठ पूजा स्पेशल ट्रेन 08185 का परिचालन भी किया गया। इस ट्रेन को पहले शाम 6:10 बजे रवाना होना था, लेकिन रेलवे की ओर से इसे रीशेड्यूल कर रात 9:30 बजे रवाना करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में टाटानगर के एरिया मैनेजर नीतीश कुमार ने कहा ने बताया कि छठ महापर्व को देखते हुए चक्रधरपुर मंडल के टाटानगर स्टेशन से गुरुवार को दो स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया। इनमें एक छठ पूजा स्पेशल ट्रेन दोपहर में रवाना की गई, जबकि दूसरी ट्रेन रात में रवाना हुई। इसके अलावा टाटानगर से थावे जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित दिन और समय के अनुसार रात 8:45 बजे रवाना हुई। उन्होंने बताया कि शाम 6:10 बजे रवाना होने वाली छपरा पूजा स्पेशल ट्रेन को रीशेड्यूल कर रात 9:30 बजे रवाना किया गया। एरिया मैनेजर ने बताया कि रेलवे अधिकारियों ने पूजा स्पेशल ट्रेन में यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। यात्रियों से बातचीत के दौरान यह बात सामने आई कि छठ पर्व के मद्देनजर रेलवे की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं और स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को लेकर यात्रियों ने संतोष जताया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्टेशन परिसर में छठ महापर्व को लेकर विशेष माहौल देखने को मिल रहा है। यात्रियों की सुविधा और पर्व की भावना को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर छठ के पारंपरिक गीत भी बजाए जा रहे हैं। इससे स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों में उत्साह का माहौल है। कई परिवार बच्चों और बुजुर्गों के साथ अपने गांव जाने के लिए ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों से अपील की जा रही है कि वे कतार में रहकर ट्रेन में चढ़ें, अनावश्यक जल्दबाजी न करें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। छठ पर्व को लेकर यात्रियों की भीड़ आने वाले दिनों में भी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में रेलवे प्रशासन की ओर से भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल परिचालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
0
0
Report

2027 के लिए NDA की रणनीति: निषाद-काश्यप बहुल सीटों पर जीत का लक्ष्य

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय कुमार निषाद ने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री, जो हमारे लिए एक मार्गदर्शक और संरक्षक की तरह हैं, उनसे मिला मार्गदर्शन, सलाह और सुझाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। हम उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं भी देना चाहते थे। हमने मछुआ समुदाय से जुड़े सामाजिक मुद्दों और 2027 में जीत हासिल करने की रणनीतियों पर चर्चा की। इसमें सामाजिक समीकरणों को समझना और पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करना शामिल था, क्योंकि हमारे कार्यकर्ता ही हमें चुनाव जिताते हैं। इसके अलावा, मैंने बताया कि पिछली बार हमने उन सीटों पर चुनाव लड़ा था जहाँ पहले हार मिली थी, और वहाँ हमने 16 में से 11 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत हासिल की। ​​अब हमें ऐसी और सीटों की पहचान करनी चाहिए जहाँ कश्यप और निषाद आबादी अधिक है, क्योंकि इन सीटों को भी जीत में बदला जा सकता है। जाहिर है, जब दो नेता मिलते हैं, तो आप समझ ही सकते हैं कि चर्चा किस तरह की रही होगी! 2027 में NDA एक ऐतिहासिक और प्रचंड बहुमत हासिल करने जा रहा है—हम ऐसा करके दिखाएंगे।"
0
0
Report

बारां में पंचायती राज चौथे चरण की वोटिंग शुरू, चार लाख से अधिक मतदाता

Baran, Rajasthan:बारां में पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण का मतदान शुरू बारां। जिले में पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण के तहत आज शनिवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। चार पंचायत समितियों अटरू, बारां, छबड़ा और छीपाबड़ौद क्षेत्र के 468 मतदान केंद्रों पर मतदाता जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। इस चरण में जिला परिषद के 16 वार्ड और पंचायत समिति के 78 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है। पंचायत समिति वार्डों में बारां में 15, अटरू में 19, छबड़ा में 19 और छीपाबड़ौद में 25 वार्ड शामिल हैं。 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने बताया कि अटरू में 114, छीपाबड़ौद में 155, छबड़ा में 106 और बारां में 93 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन चारों पंचायत समितियों में कुल करीब 4 लाख 22 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अंतिम मतदाता सूची के अनुसार अटरू में 1,03,181, छीपाबड़ौद में 1,41,330 और छबड़ा में 97,942 मतदाता दर्ज हैं। वहीं 16 नवंबर को चारों पंचायत समिति क्षेत्र की 133 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पद के लिए मतदान होगा।
0
0
Report
Advertisement

भीलवाड़ा के निजी स्कूलों ने RTE बकाया भुगतान के लिए आंदोलन का ऐलान

Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा में RTE भुगतान को लेकर निजी स्कूल संचालकों का महाआंदोलन का ऐलान 800 से ज्यादा निजी शिक्षण संस्थान एक मंच पर आए, सांसद दामोदर अग्रवाल को सौंपा 13 सूत्रीय मांग पत्र भीलवाड़ा में शिक्षा व्यवस्था पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं... RTE यानी शिक्षा के अधिकार के तहत मिलने वाला भुगतान लंबे समय से अटका हुआ है... करोड़ों रुपये के बकाया भुगतान को लेकर निजी स्कूल संचालकों का सब्र अब जवाब देने लगा है... ज्ञापन, आंदोलन और सरकारी आश्वासनों के बावजूद भुगतान नहीं हुआ, तो अब निजी स्कूल संचालकों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है... भीलवाड़ा में निजी स्कूल संचालकों का निजी शिक्षण संस्थान संवाद के नाम से महासम्मेलन आयोजित हुआ... जिसमें जिले के 800 से अधिक निजी शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया... सम्मेलन में RTE के लंबित भुगतान सहित 13 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की गई... संचालक… संचालकों ने सांसद दामोदर अग्रवाल को मांग पत्र सौंपकर बकाया भुगतान का जल्द निस्तारण करवाने की मांग उठाई... सम्मेलन में सबसे बड़ा संदेश निजी शिक्षण संस्थानो की एकजुटता का रहा... निजी स्कूल संचालक एक मंच पर नजर आए... सभी की एक ही मांग है कि RTE के तहत लंबे समय से अटके भुगतान को तत्काल जारी किया जाए... संचालकों का आरोप है कि सरकारी विभाग की मशीनरी की लापरवाही के चलते निजी विद्यालय आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं... जिले में 1200 निजी शिक्षण संस्थान हैं जिनमें RTE के तहत 2 लाख से अधिक बच्चे अध्ययनरत हैं उन्हें ईमानदारी से पढ़ाया जा रहा हैं लेकिन सरकारी अधिकारियों की लापरवाही के चलते निजी शिक्षण संस्थानो को मिलने वाला भुगतान अटका पड़ा हुआ हैं जिसके कारण निजी शिक्षण संस्थानो के सामने आर्थिक संकट को लेकर भारी समस्या पैदा हो रही हैं इसको लेकर भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल को भी अवगत करवाया गया हैं उन्होंने आश्वस्त किया हैं फिर भी समस्या ज्यों की त्यों रहती हैं तो फिर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा । बाइट/ सीपी डीडवानिया अध्यक्ष निजी शिक्षण संस्थान समिति भीलवाड़ा इधर सांसद दामोदर अग्रवाल ने संचालकों को आश्वासन दिया कि मांगों में जो कमियां रह गई हैं, उन्हें दूर करवाने का प्रयास किया जाएगा... साथ ही लंबित भुगतान के मामले को सरकार के समक्ष उठाकर समाधान करवाने की कोशिश करेंगे... आज भीलवाड़ा जिले की प्राइवेट स्कूल के संचालकों की एसोसिएशन का एक बड़ा कार्यक्रम था। मुझे उस कार्यक्रम में आने का अवसर मिला। हिन्दुस्तान में, राजस्थान में और भीलवाड़ा जिले में प्राइवेट स्कूल का एजुकेशन में बहुत बड़ा योगदान है। लगभग बारह सौ स्कूलें इस जिले में संचालित होती हैं और दो लाख से अधिक विद्यार्थी इन स्कूलों में पढ़ते हैं। ये राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं। आज मैंने यहाँ आकर इनसे संवाद स्थापित किया, इनकी समस्याओं को समझने की कोशिश की और सरकारी स्तर पर क्या सहूलियत हो सकती है, उस पर विचार करके कोशिश करेंगे कि इनके प्रोफेशन में सरकारी मदद मिल सके। बाइट / दामोदर अग्रवाल सांसद भीलवाड़ा फिलहाल दीपावली अवकाश के चलते स्कूलों में छुट्टियां हैं... लेकिन निजी स्कूल संचालकों ने साफ कर दिया है कि त्योहार के बाद आंदोलन को और तेज किया जाएगा... चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते बकाया भुगतान नहीं हुआ, तो इसके लिए विभाग जिम्मेदार होगा... अब जिले के 800 से अधिक निजी शिक्षण संस्थानों की एकजुटता ने सरकार और शिक्षा विभाग के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है ।
0
0
Report

भीलवाड़ा रीको एरिया की बरखा इंडिया फैक्ट्री अचानक बंद, 60 से अधिक मजदूर बेरोजगार

Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा शहर के रीको एरिया में स्थित एक निजी कपड़ा निर्माण फैक्ट्री को अचानक बंद कर देने ओर मजदूरों को बोनस और वेतन नहीं मिलने से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया। भीलवाड़ा शहर के रीको एरिया में स्थित बरखा इंडिया नामक कपड़ा फैक्ट्री को अचानक बंद कर देने का मामला सामने आया हैं जिससे कंपनी में मजदूरी करने वाले मजदूरों के सामने बेरोजगारी और भुखमरी आने की स्थिति पैदा हो रही हैं , वही मजदूरों को बोनस के साथ मिलने वाली सुविधाओं से भी मरहूम कर रखा था , मजदूरों ने आरोप लगाया कि कंपनी मालिक मजदूरों से बात करने को तैयार नहीं हैं वही शुक्रवार को मजदूरों को बाहर निकालकर कंपनी को ताला लगा दिया है कंपनी में कम करने वाले 60 से अधिक मजदूरों के सामने बेरोजगारी की समस्या पैदा हो गई हैं ।
0
0
Report
Advertisement

रातू घटना: युवती से दुष्कर्म के तीन गिरफ्तार, CCTV से खुला राज

Ranchi, Jharkhand:रातू में युवती से छेड़छाड़ और सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में पंकज लोहारा, अंशु राणा सहित एक नाबालिक भी शामिल... रांची के रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में 7 नवंबर को हुई थी घटना। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार। रातू में युवती से दुष्कर्म मामले में तीन गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज। ट्यूशन से वापस लौटने के दौरान आरोपियों ने सुनसान जगह पर दिया था सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम.... रांची SSP के निर्देश पर बनी डीएसपी 2 के नेतृत्व में SIT ने की कार्रवाई...घटना में शामिल आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे...
0
0
Report
Advertisement

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान: कांग्रेस का छत्तीसगढ़ में बीड़ा उठाने का संकेत

Jagdalpur, Chhattisgarh:वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने देशभर में अपना अभियान तेज कर दिया है, इसी कड़ी में नागपुर पश्चिम के विधायक विकास ठाकरे जगदलपुर स्थित राजीव भवन पहुंचे, यहां स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने विकास ठाकरे का जोरदार स्वागत किया, मीडिया से चर्चा करते हुए विकास ठाकरे ने बताया कि 1 नवंबर से राहुल गांधी के नेतृत्व में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान की शुरुआत की गई है, इसी अभियान के तहत वे छत्तीसगढ़ के पांच जिलों का दौरा कर चुके हैं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य बूथ स्तर तक पहुंचकर मतदाता सूची की जांच करना और यह पता लगाना है कि किन बूथों पर मतदाताओं के नाम काटे गए हैं और इसके पीछे क्या कारण हैं, अगले 15 दिनों तक कांग्रेस के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घूम घूम कर इसकी जांच करने इसको लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी दी गई है।
0
0
Report

हरियाणा विधायक की बेटी की शादी: 25-30 हजार मेहमान घी के पकवानों से रौशन

Charkhi Dadri, Haryana:हरियाणा के भाजपा विधायक की बेटी की शादी में शाही इंतजाम : पूरे हलके को मुनादी करवाकर भेजा न्योता, 25 से 30 हजार मेहमानों के लिए देसी घी के पकवान आज पैतृक गांव पातुवास में लग्न और प्रीतिभोज, सीएम नायब सिंह सैनी समेत कई मंत्री और विपक्षी नेता भी होंगे शामिल बाढ़ड़ा विधायक उमेद पातुवास की डॉक्टर बेटी दीक्षा की शादी 21 नवंबर को हिसार के डॉ. गोविंद के साथ होगी 4 एकड़ में लगा भव्य टेंट, 10 एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था; 9 नवंबर से जुटे हैं 70 हलवाई और 500 कारीगरों की टीम पारिवारिक समारोह किसी पार्टी विशेष का कार्यक्रम नहीं। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कई कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ विपक्षी दलों के प्रमुख नेता, और किसान नेता शिरकत करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ में पीपलखूंट का फ्लैग मार्च: शांतिपूर्ण चुनाव का संदेश

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की पीपलखूंट कस्बे में पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन और पुलिस का फ्लैग मार्च निकाला गया। एंकर/इंट्रो में कहा गया कि आम चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। फ्लैग मार्च उपखंड कार्यालय से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए अम्बेडकर चौराहे तक पहुंचा। इस दौरान अधिकारियों ने पैदल मार्च कर लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से इस फ्लैग मार्च में अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।
0
0
Report

बेगूसराय सदर अस्पताल में एक्स-रे मशीन एक सप्ताह से खराब, मरीज बेहाल

Begusarai, Bihar:एंकर बिहार सरकार प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने के लगातार बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन इन दावों की जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। ताजा मामला बेगूसराय सदर अस्पताल का है, जहां हाईटेक सुविधाओं से लैस अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है। जिसके कारण दूर-दराज से इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि रोजाना बड़ी संख्या में मरीज एक्स-रे कराने अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन मशीन खराब रहने के कारण उन्हें बिना जांच कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि एक दिन में करीब 100 से अधिक मरीज एक्स-रे कराने पहुंचे, लेकिन मशीन खराब रहने के कारण सभी को निराश होकर लौटना पड़ा। इसको लेकर मरीजों में स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं, अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि मशीन खराब होने की शिकायत विभाग को दे दी गई है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। आपको बताते चले कि बेगूसराय सदर अस्पताल की हैं, जहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के सरकारी दावों के बीच मरीजों को बुनियादी जांच के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है।दरअसल, सदर अस्पताल की एक्स-रे मशीन पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ी हुई है। जिसके कारण अस्पताल में एक्स-रे कराने पहुंच रहे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।कोई दूर-दराज के गांव से इलाज कराने पहुंचा है, तो कोई दुर्घटना में घायल होने के बाद एक्स-रे कराने आया है। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर जब मरीजों को पता चलता है कि एक्स-रे मशीन खराब है, तो उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ता है।मशीन खराब रहने के कारण अस्पताल परिसर में मरीजों की परेशानी साफ तौर पर देखने को मिली। मरीजों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जमकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि वे काफी उम्मीद लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन यहां जांच की सुविधा ही बंद पड़ी है।वहीं, अस्पताल में काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि पिछले करीब एक सप्ताह से एक्स-रे मशीन खराब है। इस दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज एक्स-रे कराने पहुंच रहे हैं। कर्मचारियों के मुताबिक, एक दिन में करीब 100 से अधिक मरीज एक्स-रे कराने आए, लेकिन मशीन खराब रहने के कारण उन्हें बिना जांच कराए ही वापस लौटना पड़ा।कर्मचारियों का कहना है कि मशीन खराब होने की जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई है, लेकिन अब तक मशीन को दुरुस्त नहीं किया जा सका है।बहरहाल, बेगूसराय सदर अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से एक्स-रे मशीन खराब रहने का मामला सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़ा कर रहा है। एक तरफ सरकार बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का दावा करती है, तो दूसरी तरफ सदर अस्पताल में मरीजों को एक्स-रे जैसी जरूरी जांच के लिए भी भटकना पड़ रहा है। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस समस्या को कब तक दूर कर पाते हैं।
0
0
Report

लखीसराय केकेआरके मैदान पर छठ पूजा सामग्री दुकानें विस्तारित, भीड़ उमड़ी

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय. लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर शहर का केआरके मैदान एक बार फिर गुलजार हो गया है. छठ महापर्व की शुरुआत के साथ मैदान में पूजा से जुड़ी विविध सामग्रियाँ दुकानें सज गई हैं. सुबह से देर शाम तक खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां एक ही स्थान पर पूजा से जुड़ी लगभग सभी आवश्यक सामग्रियाँ उपलब्ध हैं. केआरके मैदान में बांस से बने सूप, दउरा, डलिया, मिट्टी के बर्तन, नारियल, गन्ना, केला सहित विभिन्न प्रकार के फल-फूल की दुकानें लगाई गई हैं. इसके अलावा पान के पत्ते, केसली, पूजन सामग्री और छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली अन्य पारंपरिक वस्तुओं की भी बिक्री हो रही है. बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को एक ही जगह पर पूजा की अधिकांश सामग्री उपलब्ध हो रही है. इससे छठ व्रतियों और उनके परिजनों को अलग-अलग बाजारों में भटकने की जरूरत नहीं पड़ रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top