icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203001
SSSaurabh SharmaFollow8 May 2025, 04:36 am

Bulandshahr - भारत ने लिया बदला, 26 विधवा बहनों की माँग का हुआ प्रतिशोध

Bulandshahr, Uttar Pradesh:

बुलंदशहर, जम्मू- कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या का बदला लेने पर आज बुलंदशहर के नरोरा गंगा बैराज पर हरियाणा से चलकर गंगा स्नान करने आए युवकों ने कहा कि आज हमें बहुत खुशी है जो भारत ने ऐसा बदला लिया है और उन 26 विधवा बहनों की माँग के सिंदूर का बदला लिया है. भारतीय सशस्त्र बल ने यह दिखा दिया है कि हम घर में घुसकर मारेंगे और चुन-चुन कर मारेंगे। युवकों का कहना है कि हमको रात में पता चला कि भारत ने बदला ले लिया है इसलिए हम हरियाणा से चलकर नरोरा गंगा स्नान करके उनकी आत्माओं को शांति देने के लिए पहुंचे हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोटपूतली पहुंची मोदी सेवा यात्रा, भव्य स्वागत के साथ विकास योजनाओं पर चर्चा

AYAmit YadavJust now
Jaipur, Rajasthan:जिला-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा -KOTPUTLI लोकेशन.......KOTPUTLI.... इंट्रो: --कोटपूतली.....जिला कोटपूतली बहरोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन सेवा में 25 साल पूरे होने के उपलक्ष में वडनगर से वाराणसी तक सेवा संकल्प अभियान यात्रा का कोटपूतली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। लोकसभा सांसद धवल भाई पटेल की अगुवाई में रूट नंबर 7 गोमती मोटरसाइकिल सेवा दल सदस्यों की टीम का नारेहडा स्थित गोगाजी मंदिर में भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत माता की सेवा का सफर गुजरात से प्रारंभ होकर भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों तक निरंतर जारी है। आज भारत वर्ष 2047 के विकसित भारत की ओर अग्रसर है जहां सबसे बड़ी युवा शक्ति भारत को निरंतर विकास की राह पर ली जा रही है। कार्यक्रम के अंतर्गत गौशाला में गौ सेवा एवं विभिन्न स्थानों पर विकास कार्यों के लिए ग्रामीणों से संवाद किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण और युवा उपस्थित रहे। बाइट: धवल भाई पटेल लोकसभा सांसद.... बाइट: सुरेंद्र चौधरी जिला महामंत्री भाजपा जिला कोटपूतली बहरोड.....
0
0
Report

हिमालय विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा-2026, हजारों छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा; 1 अक्टूबर से काउंसलिंग

Patna, Bihar:पटना। सनी हिमालय विश्वविद्यालय, पालीगंज में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा-2026 का आयोजन आज 27 सितंबर 2026 को किया गया। परीक्षा में हजारों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रवेश परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला और परीक्षा केंद्र पर दिनभर विद्यार्थियों व अभिभावकों की चहल-पहल बनी रही। सफल विद्यार्थियों की काउंसलिंग एवं नामांकन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति उमा शंकर ने कहा कि हिमालय विश्वविद्यालय का सदैव यह प्रयास रहा है कि क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक शिक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा-2026 में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का यह उत्साह हमारे इसी संकल्प और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति उनके अटूट विश्वास को दर्शाता है। प्रति कुलाधिपति डॉ. रामचंद्र साव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विभिन्न व्यावसायिक, तकनीकी एवं पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए हजारों छात्रों का यह उत्साहजनक रुझान हमारे लिए गर्व का विषय है और हम परिसर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आधुनिक संसाधनों तथा बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। कुलपति प्रो. (डॉ.) के. एच. राघवेंद्र ने परीक्षा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस प्रवेश परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विभिन्न अनुशासनों में मेधावी एवं योग्य विद्यार्थियों का चयन करना है, ताकि उन्हें उच्च स्तरीय व्यावहारिक और सैद्धांतिक शिक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि सफल अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के माध्यम से उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए तैयार करना ही विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं कुलसचिव डॉ. रामजी सिंह ने प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रवेश परीक्षा का आयोजन पूरी तरह से शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि परीक्षा में सफल रहे सभी अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग तथा नामांकन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ की जाएगी, जिसके लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्नातक स्तर पर बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, बी.फार्मा, बीबीए, बीसीए, एलएलबी, बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, बीपीटी, बी.ऑक्यूपेशनल थेरेपी, बीओटीटी, बीओटी, बीआरआईटी, बीएमएलटी एवं बीएससी एग्रीकल्चर सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर दिया गया है। स्नातकोत्तर स्तर पर एमएससी नर्सिंग, एम.फार्मा, एमबीए, एमसीए, एलएलएम, एमपीटी, एमओटीटी, एमओटी, एमआरआईटी, एमएमएलटी, एमओसीटी तथा मेडिकल एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी एवं फार्माकोलॉजी में एमएससी जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा एएनएम, जीएनएम, डी.फार्मा, ड्रेसर, डीएमएलटी, डीओटीए एवं डीओसीटी सहित विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में भी नामांकन का अवसर उपलब्ध है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश परीक्षा का उद्देश्य विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए योग्य विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है। वर्तमान में विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य शिक्षा, नर्सिंग, फार्मेसी, प्रबंधन, कंप्यूटर एवं अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े उत्कृष्ट पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
0
0
Report

निर्दलीय संगीता व्यास ने खाटूश्यामजी नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद जीता

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी नगरपालिका उपाध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को सम्पन्न हुआ। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से वार्ड 14 के पार्षद निरंजन शर्मा तथा निर्दलीय वार्ड 16 की पार्षद संगीता व्यास ने नामांकन दाखिल किया। दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक हुए मतदान में नगरपालिका के सभी 20 निर्वाचित पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं वार्ड 10 की कांग्रेस पार्षद लक्ष्मी देवी ने भी मतदान में हिस्सा लिया। मतदान के दौरान कांग्रेस पालिकाध्यक्ष विनीता पूनिया सहित कांग्रेस पार्षदों ने एक साथ मतदान किया। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की गई। निर्दलीय प्रत्याशी संगीता व्यास को 11 मत, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी निरंजन शर्मा को 9 मत मिले। इस तरह संगीता व्यास ने निरंजन शर्मा को दो मतों से हराकर उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। निर्वाचन अधिकारी कपिल उपाध्याय ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। उपाध्यक्ष पद का चुनाव सम्पन्न होने के साथ ही खाटूश्यामजी नगरपालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई। इससे पहले अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की विनीता पूनिया ने भाजपा की प्रेम देवी को एक मत से हराकर जीत दर्ज की थी। उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने निर्दलीय प्रत्याशी संगीता व्यास को समर्थन दिया।
0
0
Report
Advertisement

आबू नगरपालिका ने नक्की झील में सीवेज साफ करने के लिए उठाए कदम

Sirohi, Rajasthan:एंकर पर्यटन नगरी आबूराज की पहचान नक्की झील में पहुंच रहे सीवरेज के गंदे पानी की समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य ने पदभार संभालने के दूसरे दिन ही इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए रुडिप विभाग के अधिकारियों को तीन दिन में सीवरेज चैंबर्स की सफाई कराने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने समस्या का समाधान नहीं होने पर धरने पर बैठने की चेतावनी भी दी थी। अल्टीमेटम के बाद प्रशासन हरकत में आया और जोधपुर नगर निगम से तीन मशीनें तथा टीम माउंट आबू पहुंची। सुबह से ही शहर के विभिन्न सीवरेज चैंबर्स की सफाई का कार्य शुरू किया गया। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य, आयुक्त त्रिकम दान चारण सहित पालिका प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे और कार्य की निगरानी की। पिछले कुछ दिनों से अध्यक्ष शहर की सफाई, सड़क व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर मौके पर निरीक्षण करते नजर आ रहे हैं। नक्की झील व प्रमुख मार्गों से कई अवरोध भी हटाए गए हैं। अध्यक्ष ने कहा कि नक्की झील को स्वच्छ रखना पूरे आबू की प्राथमिकता है। सीवरेज का पानी झील में पहुंचने से रोकने के लिए चैंबर्स की सफाई और व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम जारी रहेगा। बाइट - सुनील आचार्य, अध्यक्ष, नगर पालिका
0
0
Report

नवलगढ़ में अचानक बारिश से फसलों को नुकसान की चिंता बढ़ी

Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं नवलगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू बारिश और हवाओं से मौसम हुआ सुहावना, लोगों को गर्मी से राहत अचानक बारिश से खेतों में कटी फसल को नुकसान की आशंका फसल कटाई के बीच बारिश ने किसानों की बढ़ाईं चिंता किसानों को कटी फसल भीगने और खराब होने का सता रहा डर झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाने के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश और हवाओं के चलते मौसम सुहावना हो गया, वहीं खेतों में खड़ी और कटी हुई फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई। अचानक बदले मौसम के साथ शुरू हुई बारिश से तापमान में गिरावट महसूस की गई। तेज हवाओं के बीच हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम में आए बदलाव के बाद क्षेत्र में ठंडी हवाएं चलने लगीं और वातावरण में ठंडक घुल गई। वहीं बारिश को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में कई जगह फसल कटाई के बाद पड़ी हुई है। ऐसे में बारिश होने से कटी हुई फसल के भीगने और खराब होने का अंदेशा है। किसानों का कहना है कि इस समय खेतों में फसल कटाई और निकालने का काम चल रहा है। ऐसे में अचानक बारिश होने से फसल में नुकसान की आशंका है। मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद किसान आसमान की ओर नजरें लगाए हुए हैं। बारिश रुकने और मौसम साफ होने की उम्मीद के बीच किसान अपनी कटी हुई फसल को सुरक्षित करने में जुट गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ दुर्ग में विश्व पर्यटन दिवस पर पारंपरिक स्वागत और QR कोड से इतिहास जानकारी

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ दुर्ग में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग और गाइड एसोसिएशन की ओर से पर्यटकों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे पर्यटकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। दुर्ग के ऐतिहासिक स्मारकों पर लोक कलाकारों ने भवई, राजस्थानी नृत्य, शहनाई वादन, बहुरूपिया, चकरी और कच्छी घोड़ी नृत्य की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। वहीं डिजिटल तकनीक के जरिए पर्यटकों को दुर्ग के इतिहास से रूबरू कराने के लिए पर्यटन मोबाइल ऐप के QR कोड का शुभारंभ किया गया। पर्यटक QR कोड स्कैन कर दुर्ग के विभिन्न स्मारकों और उनके इतिहास की जानकारी मोबाइल पर प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. मंजू सहित अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

बैंक हड़ताल से पहले रविवार खुले, अगले हफ्ते सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। बैंक हड़ताल से पहले रविवार को बैंक खुले रहे, तो जरूरी बैंकिंग काम निपटाने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। दरअसल, विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है। हड़ताल के चलते सोमवार से बुधवार तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है। इसके बाद शुक्रवार को गांधी जयंती और शनिवार-रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने से बैंकिंग व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। हड़ताल को देखते हुए रविवार को खुले बैंकों में बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचे। लोगों ने कैश निकासी, जमा, लेन-देन समेत अपने जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटाने की कोशिश की। बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करना समेत अन्य मांगें शामिल हैं। लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की असंका के चलते ग्राहकों ने रविवार का दिन काम पूरा करने के लिए चुना।
0
0
Report
Advertisement

दिगौड़ा में महिला की आत्महत्या मामला: वायरल वीडियो से पुलिस हत्या-आत्महत्या की जांच तेज

Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बछोड़ा गांव में 24 सिंतबर को एक महिला का शव खेत पर फांसी के फंदे पर झुलता मिला था, तो वही नजदीकी कुएं में दो मासूमों के शव उतराते मिले थे, घटना की सूचना के बाद से पुलिस आत्महत्या व हत्या के सभी संभावनाओं पर जांच कर रही है, वही अब मृतक महिला रश्मि कुशवाहा का मरने से पहले का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जिसमें मृतक महिला रश्मि अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बता रही है और अपने माता पिता और परिजनों से कह रही है की उसके पति को किसी भी झूठे मामले में ना फसाया जाए, वह अपनी मौत की जिम्मेदार स्वयं है, हालांकि महिला के मरने के पहले के इस वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं की यह वीडियो मौत से पहले का है या पुराना है, यह पुलिस जांच में ही स्पष्ट हो सकेगा की वायरल वीडियो कब का है।
0
0
Report

जमीन घोटाले में फरार खबर: पप्पू खान की जमानत मिलने की उम्मीद

Nalanda, Bihar:पूर्व विधायक पप्पू खान और उनकी पत्नी आफरीन सुल्ताना के जमीन फर्जीवाड़े मामले में फरार होने की खबरों के बीच आफरीन सुल्ताना ने प्रेस वार्ता कर सफाई दी है। उन्होंने मीडिया में चल रही खबरों को गलत और बेबुनियाद बताया है।आफरीन सुल्ताना ने कहा कि वह और उनके पति फरार नहीं हैं और लगातार जनता के बीच हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधियों द्वारा उन्हें और उनके पति को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। आफरीन सुल्ताना ने बताया कि उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की थी, जहां से उन्हें जमानत मिल चुकी है।उन्होंने कहा कि जमीन विवाद से जुड़े सभी दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं और मामले की पूरी जानकारी कोर्ट के सामने रखी गई है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके पति पप्पू खान को भी जल्द जमानत मिल जाएगी। मीडिया में फरारी और पुलिस द्वारा 25 हजार का इनाम को लेकर चल रही खबरों को भी उन्होंने गलत बताया। आपको बता दे कि पूर्व विधायक पप्पू खान राजद से विधायक रह चुके है और पत्नी राजद से प्रत्याशी रह चुकी है हालांकि वर्तमान में दोनों का संबंध राजद पार्टी से नहीं है।
0
0
Report

गोपेश्वर में निःशुल्क विधिक सहायता जागरूकता शिविर सफल, छात्रों और नागरिक लाभान्वित

Karnaprayag, Uttarakhand:राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोपेश्वर के सभागार में आज उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में बहुउद्देश्यीय विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा माननीय न्यायमूर्ति श्री आलोक महरा ने प्रतिभाग कर विद्यार्थियों एवं आमजन को संविधान, विधिक अधिकारों, निःशुल्क कानूनी सहायता तथा न्याय तक सुगम पहुंच के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। बीओ 1 / जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में माननीय न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, माननीय न्यायमूर्ति श्री आलोक महरो, सदस्य सचिव सालसा श्री प्रदीप कुमार मणि, जिला एवं सत्र न्यायाधीश/डीएलएसए अध्यक्ष श्री बिंध्याचल सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सचिन कुमार पाठक, न्यायिक मजिस्ट्रीट सुश्री हिना कौशर एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री गुंजन सिसोदिया ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर लोगों को न्याय तक पहुंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक कठिनाई के कारण न्याय से वंचित न रहे, इसके लिए निःशुल्क विधिक सहायता की व्यवस्था की गई है। उन्होंने आमजन से अपने विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता लेने का आह्वान किया। सदस्य सचिव सालसा श्री प्रदीप कुमार मणि ने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता एवं अन्य विधिक सेवाओं की जानकारी दी। अतिथियों का स्वागत पीजी कॉलेज गोपेश्वर एवं जीआईसी गोपेश्वर के एनसीसी कैडेट्स द्वारा किया गया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को लाभावान्वित किया गया, जिनमे कान की मशीन, अटल आवास, व्हीलचेयर, श्रम किट एवं महालक्ष्मी किट सहित अन्य शामिल रही। कार्यक्रम के उपरांत न्यायमूर्ति एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और वहां आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सरल एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
0
0
Report
Advertisement

एटा में मां-बेटी हत्या: ससुर समेत 4 गिरफ्तार, पति फरार

Etah, Uttar Pradesh:एटा बिग ब्रेकिंग... एटा पुलिस ने 5 दिन पूर्व हुई मां बेटी की हत्याकांड का किया खुलासा, पुलिस ने ससुर सहित दो अन्य आरोपियों को किया गिरफ्तार, पति फरार, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथौड़ा किया बरामद, पुलिस ने हत्या के मामले में 25000 हजार रूपये के इनामी ससुर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 21 सितंबर 2026 की रात्रि घर के आंगन में सो रही मां बेटी की हत्या कर आरोपियों ने वारदात को दिया था अंजाम, पति ने अवैध संबंधों के चलते रची थी हत्या की साजिश, आरोपी पति रुकमपाल और ससुर सियाराम ने अन्य दो अपने साथियों के साथ मिलकर हथौड़े से वार कर की थी हत्या, वहीं पुलिस फरार चल रहे आरोपी पति रुकमपाल की तलाश में जुटी, थाना अवागढ़ क्षेत्र के यादव नगर का मामला।
0
0
Report

अयोध्या के यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध मौत, पुलिस कर रही जांच

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में यश पेपर मिल के कैंपस में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक इंजीनियर की पहचान आशीष शिवहरे के रूप में हुई है, जो बांदा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आशीष का शव यश पेपर मिल में पानी साफ करने वाले केमिकल टैंक में मिला, जिसके बाद मिल परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों ने कंपनी के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इंजीनियर की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह केमिकल टैंक तक कैसे पहुंचे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। मामला अयोध्या कोतवाली क्षेत्र की दर्शननगर चौकी अंतर्गत यश पेपर मिल का है, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है。
0
0
Report

धनबाद की ज्वेलरी दुकान पर बदमाशों का हमला, 20-25 लोग पहुंचे CCTV में कैद

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के सदर थाना क्षेत्र के बिनोद बिहारी चौक स्थित एक ज्वेलरी दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। दुकान संचालक सूरज कुमार वर्मा के अनुसार, स्कूटी पर सवार होकर तीन लोग दुकान के पास पहुंचे और हॉलमार्किंग के लिए जा रहे एक कर्मचारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान कर्मचारी के पास मौजूद हॉलमार्किंग का सामान भी छीन लिया गया। इसी बीच तीनों अपनी स्कूटी छोड़कर मौके से भाग निकले। आरोप है कि कुछ देर बाद करीब 20 से 25 लोग दुकान पर पहुंचे और तोड़फोड़ करने लगे। इस दौरान दुकान के कर्मचारी के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकान में लगे CCTV फुटेज में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है और CCTV फुटेज के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top