203001
Bulandshahr - नहीं रुक रहा अवैध मिट्टी का खनन,वीडियो हुआ वायरल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के थाना पहासू इलाके में चल रहा है अवैध खनन का खुला खेल, पहासू खुर्जा रोड थाने के पास बड़ी तादात में चल रहे अवैध खनन (मिट्टी)के डंप्पर , थाने के बराबर में ही चल रहे है,आखिर पहासू पुलिस क्यों नहीं कर रही है खनन माफिया को खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई,थाना पहासू पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवालिया निशान।पहासू थाने के पास अवैध मिट्टी के खनन के डंपर चलते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाबानिपुर सीट से ममता बनर्जी ने पदयात्रा शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): WEST BENGAL LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTIONS 2026 / WEST BENGAL CM & TMC CANDIDATE FROM BHABANIPUR ASSEMBLY CONSTITUENCY MAMATA BANERJEE HOLDS PADYATRA VISUALS0
0
Report
हिमांशी शर्मा ने जिला टॉप कर यूपी बोर्ड में इतिहास रचा
Greater Noida, Uttar Pradesh:किसान की बेटी बनना चाहती है प्रोफेसर उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं का आज रिजल्ट घोषित किया गया। इंटरमीडिएट और हाई स्कूल में प्रदेश में बेटियों ने बाजी मारी है, वहीं गौतम बुद्ध नगर में भी एक बेटी ने ही इंटरमीडिएट में जिला टॉप किया है, सूरजपुर स्थित केसीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज की हिमांशी शर्मा ने जिला टॉप किया है। हिमांशी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। हिमांशी सूरजपुर के लखनावली की रहने वाली है।उनके पिता एक किसान है ,घर में वह चार भाई बहन है, उनके दो बड़ी बहने और एक बड़ा भाई है।वो घर में सबसे छोटी है। अंशिका ने बताया कि उन्होंने बहुत ज्यादा तैयारी की थी, वह पूरा-पूरा दिन पढ़ाई करती थीं। घर वालों का भी पूरा सपोर्ट मिला, वह भी कभी किसी काम के लिए नहीं कहते थे ।वह कहते थे कि तुम सिर्फ पढ़ाई करो। इसके अलावा स्कूल के हर टीचर का बहुत ज्यादा सपोर्ट मिला, हिमांशी ने इस सब का श्रेय अपनी मेहनत अपने माता-पिता और अपने अध्यापकों को दिया। टीटी --हिमांशी शर्मा हिमांशी ने बताया कि वह बड़े होकर प्रोफेसर बनना चाहती है। उन्होंने कहा कि मैंने शुरुआत से ही सोचा था कि मुझे टॉप करना है और इसको लेकर ही मैं तैयारी कर रही थी, मैंने किसी तरह की ट्यूशन नहीं पढ़ी है, स्कूल में ही एक्स्ट्रा क्लास चलवाई जाती थी और उसमें काफी मेहनत कराई जाती थी। राजेश शर्मा प्रधानाचार्य केसीएस पब्लिक इंटर कॉलेज yash शर्मा हिमांशी शर्मा का भाई वही स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने बच्चों की मेहनत को पूरा श्रेय दिया, उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चे बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं तभी वह टॉप करते हैं और हमारे अध्यापक भी उनका पूरा सपोर्ट करते हैं इस बार हिमांशी शर्मा ने टॉप किया है स्कूल का नाम रोशन किया है और जिले का भी नाम रोशन किया है। वही हिमांशी के भाई ने भी हिमांशी की जमकर तारीफ की और कहा कि उसकी मेहनत का फल है कि आज उसने जिला टॉप किया है हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है।0
0
Report
अलीगढ़ में मंदबुद्धि युवक गहरे पानी के गड्ढे में डूबने की आशंका, रेस्क्यू जारी
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग मंदबुद्धि युवक के गहरे पानी के गड्ढे में डूबने की आशंका गड्ढे में डूबने की आशंका पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीम 2 दिन से लापता होने पर मंदबुद्धि युवक की मां ने जताई गड्ढे में डूबने की आशंका नगर निगम दमकल सहित अन्य कई टीम युवक को तलाशने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी करीब 3 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में युवक का नहीं लगा सुराग सुराग न लगे तक लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रही टीम थाना रोरावर क्षेत्र की घटना。0
0
Report
Advertisement
सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर
Azamgarh, Uttar Pradesh:ये वीडियो सलेमपुर रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है आरोपियों ने युवक की पिटाई की और उसके बाद वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया।0
0
Report
चाकसू ट्रैवलर में आग लगी: नौ लोग सुरक्षित, परिवार की जान bachti
Noida, Uttar Pradesh:चाकसू (जयपुर) चलती टेंपो ट्रैवल्स में अचानक लगी आग, ट्रैवल्स में एक ही परिवार के नौ जने थे सवार। टेंपो ट्रैवलर में सवार सभी महिला पुरुषों ने उतरकर बचाई जान। गाड़ी के बोनट से अचानक धुआं निकलने पर चालक ने रोकी गाड़ी। गाड़ी रोकते ही अचानक भभकी आग, सूचना पर चाकसू पुलिस और नगरपालिका की दमकल पहुंची मौके पर, पुलिस ,दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का किया प्रयास, लेकिन तब तक ट्रैवलर कबाड़ में हो चुकी थी तब्दील, 21 अप्रैल को हुई शादी के बाद दुल्हन सहित परिवार जयपुर से जैन मंदिर में ढोक लगाने जा रहा था परिवार गनीमत रही कि नहीं हुई कोई जन हानि, संभावतया शॉर्ट सर्किट माना जा रहे आग का कारण, पुलिस जुटी जांच में, NH 52 बालाजी होटल के पास की घटना।0
0
Report
बी.टेक डिग्रीधारी शातिर वाहन चोर राहुल वर्मा गिरफ्तार, 13 दोपहिया चोरी
Begun, Rajasthan:रायपुर बी.टेक डिग्रीधारी शातिर वाहन चोर राहुल वर्मा गिरफ्तार आरोपी ने शहर के अलग-अलग इलाकों से की थी चोरी आरोपी के कब्जे से 13 दोपहिया वाहन बरामद जब्त वाहनों की कीमत करीब 5 लाख 50 हजार रुपये पहले भी 40 वाहन चोरी के मामलों में जा चुका है जेल एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की विशेष टीम की कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
अमेठी यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित: छात्राओं ने मारी बाजी, जिले में टॉपर्स चमके
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- यूपी बोर्ड का रिजल्ट हुआ घोषित, प्रदेश में अमेठी रहा दूसरे स्थान पर, इस बार फिर छात्राओं ने मारी बाजी, प्रदेश के साथ साथ जिले में प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया जिले का मान, हाईस्कूल में जिले की टॉपर निधि ने प्रदेश में भी लाई आठवीं स्थान, सर्वोदय साइंस कालेज जामों की इंटर मीडिएट के छात्रा रूकसार बनी जिले की टॉपर, रूकसार ने जिले में प्रथम स्थान हासिल कर कालेज व परिवार का नाम किया रोशन, रूकसार व दिव्यांशी ने कहा धैर्य और लगन से करें पढ़ाई तो हासिल हो सकता है हर मुकाम0
0
Report
फर्रुखाबाद में भीषण आग: 12 झोपड़ियां जलकर राख, लाखों का नुकसान
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद। जिले के शमशाबाद विकासखंड की ग्राम पंचायत समयेचीपुर चितर में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लगने से करीब एक दर्जन झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। लाखों रुपये का नुकसान! ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की झोपड़ियां धू-धू से जल रही थीं। ज्यादातर लोग गेहूं की कटाई और मजदूरी पर थे। अज्ञात कारणों से लगी आग ने सबकुछ लील लिया। ग्रामीणों ने 200 मीटर लंबा पाइप गंगा नदी तक डालकर डीजल इंजन से कड़ी मशक्कत की, फिर आग पर काबू पाया। सबसे ज्यादा नुकसान खुश मोहम्मद का—तरबूज बेचकर रखे 80 हज़ार रुपये, 40 क्विंटल गेहूं, आटा चक्की और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख। घर पर कोई नहीं था। नौशाद, शमशाद, रुखसार, मैसाद, ईदुल, हसीन, शाहरुख समेत 12 झोपड़ियां तबाह। राशन, रजाई-गद्दे, नगदी—5 से 10 हज़ार रुपये तक सब उड़ गया। एक भैंस और बछिया भी मारी गई।0
0
Report
सासाराम में जीटी रोड पर वाहन दुर्घटना से 43 वर्षीय सुरेंद्र पासवान की मौत
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा के पास पुरानी जीटी रोड पर एक वाहन की चपेट में आने से 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम सुरेंद्र पासवान था; जो शिवसागर थाना क्षेत्र के कुमहऊं के रहने वाले पुनर्वासी पासवान का पुत्र था। इस हादसे के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लेकर आई।0
0
Report
Advertisement
बेतिया के मंगुराहा में सैलानियों ने बाघ देखा, जंगल सफारी बना रोमांच
Bettiah, Bihar:बेतिया के मंगुराहा वन क्षेत्र में सैलानियों ने बाघ का दीदार किया। दिल्ली से आए सैलानियों ने वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मंगुराहा वन क्षेत्र में बाघ का दीदार किया। जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों ने जंगल में बाघ देख रोमांचित हो उठे। दिल्ली से आए टूरिस्ट के गाइड आनंद पांडे ने बताया कि मंगुराहा वन क्षेत्र में सैलानियों ने बाघ देखा है जिसे कैमरे में कैद किया। सभी सैलानी काफी खुश हैं।0
0
Report
सीढ़ियों पर प्रसव: सदर अस्पताल में लापरवाही उजागर, व्यवस्था सवालों के घेरे में
Chapra, Bihar:सदर अस्पताल एक बार फिर अपनी लापरवाही और अव्यवस्था को लेकर सुर्खियों में है। करोड़ों रुपये की लागत से बना यह अस्पताल अब खुद सिस्टम की नाकामी की कहानी बयां कर रहा है। बुधवार की शाम घटी एक घटना ने न सिर्फ अस्पताल प्रबंधन पर सवाल खड़े किए, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत को भी उजागर कर दिया। सीढ़ियों पर ही हो गया प्रसव MUFFSIL थाना क्षेत्र के करिंगा मुसहरी गांव निवासी खुशी कुमारी प्रसव पीड़ा के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचीं। उन्हें दूसरे तल पर स्थित मातृ-शिशु वार्ड ले जाया जाना था, लेकिन अस्पताल की लिफ्ट पिछले करीब एक महीने से खराब पड़ी है। परिजनों के मुताबिक, दर्द से कराह रही महिला को सीढ़ियों के सहारे ऊपर ले जाया जा रहा था। तभी पहले तल की सीढ़ियों पर ही अचानक प्रसव हो गया। मजबूरी में वहीं बच्चे का जन्म कराना पड़ा। इस दौरान नवजात के सिर में चोट लगने की आशंका भी जताई जा रही है, जिससे परिजन बेहद चिंतित हैं। प्रत्यक्षदर्शी योगेश कुमार ने बताया कि लिफ्ट खराब होने की शिकायत कई बार अस्पताल प्रबंधन से की गई थी। यहाँ तक कि स्थानीय विधायक छोटी कुमारी को भी व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना दी गई थी, लेकिन समस्या जस की तस बनी रही। निरीक्षण के बावजूद कोई सुधार नहीं होना गंभीर सवाल खड़ा करता है। परिजनों पर दबाव घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने हंगामा किया, तब जाकर स्टाफ हरकत में आया और जच्चा-बच्चा को वार्ड में भर्ती कराया गया। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि सीढ़ियों पर फैले खून की सफाई करने में सफाईकर्मियों ने आनाकानी की। उल्टा परिजनों पर ही सफाई करने का दबाव बनाया गया। इसको लेकर अस्पताल स्टाफ और परिजनों के बीच करीब आधे घंटे तक तीखी नोकझोंक होती रही यह घटना सिर्फ एक लापरवाही नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की विफलता को उजागर करती है— शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं, आपात स्थिति में बुनियादी सुविधा का अभाव, संवेदनहीन व्यवहार अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कोई ठोस कदम उठाएंगे, या फिर यह घटना भी बाकी घटनाओं की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगी?0
0
Report
गोंडा के छात्रों ने यूपी में टॉप टेन में जगह बनाकर इतिहास रचा
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहाँ यूपी बोर्ड द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में आज घोषित कर दिए गए है। जहाँ हाई स्कूल में 50379 बच्चों में से 43038 बच्चों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है हाई स्कूल का 90.95 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 45626 परीक्षार्थियों में से 38338 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है 88.82 प्रतिशत गोंडा का परीक्षा परिणाम रहा है। हाई स्कूल की परीक्षा में 6 बच्चों ने प्रदेश के टॉप टेन में अपनी जगह बनाई है हरि कृष्ण ओझा इंटर कॉलेज परसा गोण्डरी में पढ़ने वाली रुचि दुबे ने प्रदेश में पांचवा स्थान हासिल करके पूरे गोंडा का नाम रोशन किया है इन्हें 600 में से 582 नंबर प्राप्त हुआ है और इन्होंने 97 प्रतिशत अंक हासिल किया है। मां जगदंबा ब्रह्मदेव इंटर कॉलेज हिलालपुर दुर्जनपुर घाट तरबगंज में पढ़ने वाले विमलेंद्र तिवारी ने प्रदेश में छठवां स्थान हासिल करके पूरे जिले का नाम रोशन किया है 600 में से 581 नंबर प्राप्त करके 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। श्री कुंज बिहारी स्मारक इंटर कॉलेज सुभागपुर पंडरी कृपाल गोंडा की पढ़ने वाली महिमा ने प्रदेश में सातवां स्थान हासिल करके पूरे गोंडा का नाम रोशन किया है इन्हें 600 में से 580 अंक मिला है और इन्होंने 96.47 फीसदी अंक प्राप्त किया है। श्री कुंज बिहारी स्मारक इंटर कॉलेज सुभागपुर पंडरी कृपाल गोंडा की पढ़ने वाली शुभी तिवारी ने प्रदेश में 9वां स्थान हासिल करके पूरे गोंडा का नाम रोशन किया है इनको हाई स्कूल की परीक्षा में 600 में से 578 नंबर और 96.33 प्रतिशत अंक मिला है। वही रोज गुड इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले प्रखर गोस्वामी ने प्रदेश में दसवां स्थान हासिल करके अपने गोंडा का नाम रोशन किया इनको हाई स्कूल की परीक्षा में 600 में से 577 अंक मिला है और 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इटियाथोक की पढ़ने वाली रैना शुक्ला ने प्रदेश में दसवां स्थान हासिल करके अपने पूरे परिवार का नाम रोशन किया इनको हाई स्कूल की परीक्षा में 600 में से 577 नंबर मिला है इन्होंने 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।0
0
Report
Advertisement
चंदौली: आनंद यादव यूपी बोर्ड हाईस्कूल टॉपर, 96.17% अंक
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - आनंद यादव बने जिला टॉपर... - यूपी बोर्ड हाईस्कूल में बने टॉपर... - आरएन इंटर कालेज बैरी चकिया के छात्र आनंद ने हासिल किए 96.17% अंक... - स्कूल और परिजनों में खुशी की लहर, जश्न का माहौल... - आनंद यादव मूलरूप से मिर्जापुर के हैं निवासी... - पिता रामानंद यादव और रुक्मिणी देवी ने जताया हर्ष...0
0
Report
अंशिका ने अमरोहा में इंटरमीडिएट में टॉप किया
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जिले में एक बार फिर बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इंटरमीडिएट परीक्षा में अंशिका ने 94.40 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे जिले में टॉप किया है। अमरोहा जनपद के ग्राम रजोहा स्थित रामफल सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा अंशिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। अंशिका की इस सफलता से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। अंशिका ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन में उसने यह मुकाम हासिल किया। रिजल्ट घोषित होते ही स्कूल में जश्न का माहौल बन गया, वहीं ग्रामीणों ने भी मिठाई बांटकर खुशी जताई। अंशिका की इस कामयाबी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बेटियाँ हर क्षेत्र में आगे बढ़कर जिले और परिवार का नाम रोशन कर रही हैं।0
0
Report
बागपत में महिला आरक्षण बिल पर तेज बहस, अध्यक्ष का बड़ा बयान
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में महिला आयोग की अध्यक्ष विजय राहटकर ने महिला आरक्षण बिल को लेकर बड़ा बयान दिया है। विकास भवन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल का पास न होना बेहद दुखद है और इसे जरूर लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है, ऐसे में उन्हें उनका अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए। विजय राहटकर ने समाज की उस मानसिकता पर भी सवाल उठाए, जिसमें महिला और पुरुष के साथ चलने की बात तो होती है, लेकिन महिलाओं को आरक्षण देने में पीछे हटा जाता है। उन्होंने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई से लेकर सावित्रीबाई फुले तक, महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह समय महिला और पुरुष के बीच जेंडर गैप को कम करने का है। फिलहाल, उनके इस बयान के बाद महिला आरक्षण को लेकर चर्चा तेज हो गई है।0
0
Report
Advertisement
