203408
बुलन्दशहरः खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी दूध और पनीर बनाने की फैक्ट्री पकड़ी
Gulaothi, Uttar Pradesh:खुर्जा के गांव अमीरपुर अगौरा में मिलावटी दूध और पनीर बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई। इस मिलावटी दूध और पनीर की सप्लाई शादी में होती थी। मौके से स्किम्ड मिल्क पाउडर, 20 टीन रिफाइंड आयल, सेक्रीन, व्हाइट पेस्ट और मिल्क फ्लेवर भारी मात्रा में बरामद किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके से तीन मिलावटखोर को भी पकड़े। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पकड़े गए आरोपियों से मिलावटी दूध बनाने का लाइव डेमो भी देखा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली: राहुल गांधी संसद पहुंचते ہیں — visuals
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: CONGRESS LEADER & LOP RAHUL GANDHI ARRIVES AT PARLIAMENT/VISUALS0
0
Report
प्रतापगढ़ में पूजा के बहाने ठगी, 60 हजार के आभूषण लूटकर फरार तीन ठग
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के दलोट कस्बे में अंधविश्वास और विश्वास का फायदा उठाकर ठगी की एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। तीन शातिर युवक पहले परिवार का भरोसा जीतते हैं, फिर घर पर संकट और बेटे की जान पर खतरा बताकर पूजा-पाठ का डर दिखाते हैं। पूजा के नाम पर महिला और उसकी बहू से सोने के आभूषण उतरवाकर लाल कपड़े में बांधते हैं और कुछ ही मिनटों में लौटने का कहकर फरार हो जाते हैं। अब इस वारदात का कुछ सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी कार से उतरकर घर में जाते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में पूरे मामले में अब पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं कि आखिर कब इन शातिर ठगों तक पुलिस पहुंचती है। गौरतलब है कि प्रतापगढ़ जिले के सालमगढ़ थाना क्षेत्र के दलोट कस्बे में पूजा-पाठ के बहाने ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता कौशल्या बाई चौधरी की ओर से सालमगढ़ थाने में दी गई रिपोर्ट के अनुसार, 26 जुलाई को लाल रंग की कार में सवार तीन युवक उनके घर पहुंचे। उन्होंने खुद को उनके बेटे पवन का दोस्त बताया और कहा कि वे जेल में उसके साथ रह चुके हैं। आरोपियों ने परिवार का विश्वास जीतने के लिए बेटी संगीता को फोन भी कराया और पुराने परिचय का दावा किया। अगले दिन 27 जुलाई को तीनों युवक फिर उसी कार से महिला के घर पहुंचे। इस बार उन्होंने परिवार पर बड़ा संकट आने, बेटे पवन पर खतरा मंडराने और अनिष्ट होने जैसी बातें कहकर महिला और उसकी बहू को डरा दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि संकट दूर करने के लिए घर में विशेष पूजा करनी पड़ेगी। आरोपी घर के पूजा स्थल तक पहुंचे और पूजा की तैयारी का दिखावा करते हुए महिला और उसकी बहू से कानों में पहनी सोने की झुमकियां और टॉप्स उतरवाने को कहा। परिवार को सुरक्षित रखने का भरोसा देकर उन्होंने सभी आभूषण तांबे के एक पात्र में रखे और उसे लाल कपड़े से बांध दिया। इसके बाद कहा कि वे दस मिनट में विशेष पूजा करके लौटते हैं। महिला और उसका परिवार काफी देर तक आरोपियों का इंतजार करता रहा, लेकिन तीनों वापस नहीं लौटे। करीब एक घंटे बाद परिवार को एहसास हुआ कि वे ठगी का शिकार हो चुके हैं। पीड़िता के अनुसार ठगे गए सोने के आभूषणों की कीमत लगभग 60 हजार रुपये है। घटना की सूचना मिलते ही सालमगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस बीच घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तीनों संदिग्ध कार से उतरकर घर की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस को यही फुटेज जांच में अहम सुराग दे सकता है। सालमगढ़ थाना अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि परिवाद के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पूजा-पाठ और संकट दूर करने के नाम पर लोगों को निशाना बनाने वाले ऐसे गिरोह पहले भी कई क्षेत्रों में सक्रिय रहे हैं। ऐसे में यह वारदात एक बार फिर लोगों को सतर्क रहने का संदेश देती है। अब पूरे क्षेत्र की नजर पुलिस प्रशासन पर है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर इन शातिर ठगों को कब तक गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज ठगी का खुलासा किया जाता है।0
0
Report
मुख्य सचिव का तीन विभागों में अचानक निरीक्षण: फाइल निस्तारण पर कड़ा एक्शन
Jaipur, Rajasthan:एंकर-सचिवालय में बुधवार को उस समय अफसरों और कर्मचारियों में हलचल मच गई, जब मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास अचानक तीन प्रमुख विभागों के निरीक्षण पर निकल पड़े। उन्होंने राजस्व विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) और कार्मिक विभाग के अलग-अलग अनुभागों में पहुंचकर अधिकारियों से सीधे कामकाज का फीडबैक लिया। मुख्य सचिव ने सिर्फ अधिकारियों के कक्षों तक निरीक्षण सीमित नहीं रखा, बल्कि AS, DS और अनुभाग अधिकारियों से सीधे बातचीत कर लंबित फाइलों, फाइल निस्तारण और संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान श्रीनिवास ने प्रत्येक अनुभाग में स्वीकृत पद, कार्यरत कर्मचारी, रिक्त पद और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। अधिकारियों से यह भी पूछा गया कि मौजूदा स्टाफ के हिसाब से कामकाज सुचारू रूप से चल रहा है या अतिरिक्त मानव संसाधन की जरूरत है। उन्होंने सभी अनुभाग अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि स्वीकृत पदों से लेकर रिक्तियों और उपलब्ध संसाधनों तक का तथ्यात्मक विवरण तैयार कर रिपोर्ट दें। औचक निरीक्षण का एक अहम फोकस राजकाज पोर्टल रहा। मुख्य सचिव ने फाइलों के औसत निस्तारण समय, समयबद्ध डिस्पोजल और लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को साफ तौर पर लंबित मामलों को कम करने और फाइलों के समयबद्ध निस्तारण पर फोकस करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कार्यालयों में पड़ी अनुपयोगी और कबाड़ सामग्री के समयबद्ध निस्तारण पर भी जोर दिया। उन्होंने कार्यस्थलों को व्यवस्थित रखने और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव टी. रविकांत, नवीन जैन, कार्मिक सचिव अर्चना सिंह, रजिस्ट्रार मुकेश सिंघल और डिप्टी रजिस्ट्रार पवन गोस्वामी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने कहा की सिर्फ स्टाफ और संसाधनों की कमी गिनाने से काम नहीं चलेगा, उपलब्ध संसाधनों में काम की रफ्तार और फाइल निस्तारण भी दिखना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
टोंक में बरसात के पानी में करंट से युवक की मौत, CCTV में कैद घटना
Tonk, Rajasthan:टोंक जिले के मालपुरा कस्बे में भारी बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने बारिश के मौसम में जलभराव और बिजली सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं。 जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण सड़क पर पानी भर गया था और लोग उसी पानी से होकर आवाजाही कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे के पास से गुजर रहा था। जैसे ही वह खंभे के समीप पहुंचा, पानी में फैले करंट की चपेट में आ गया और महज दो-तीन सेकेंड के भीतर सड़क पर गिर पड़ा。 आसपास मौजूद लोग पहले तो कुछ समझ ही नहीं पाए, लेकिन जब तक उसे बचाने का प्रयास किया जाता, तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना का पूरा दृश्य सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए बारिश के दौरान बिजली के खंभों और खुले तारों की नियमित जांच की मांग की है। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका है कि बिजली के खंभे में करंट उतरने से यह हादसा हुआ।0
0
Report
गुरु पूर्णिमा पर साबला हरि मंदिर में भक्तों की भीड़, महंत अच्युतानंद ने आशीर्वाद दिया
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में गुरु पूर्णिमा पर्व पर संतो के आश्रम और मंदिरों में भक्तो की भीड़ उमड़ रही है। इसी के तहत साबला के हरि मंदिर में हजारो की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे रहे है। इस दौरान गुरु दर्शन के लिए श्री हरिमंदिर पर गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित देश विभिन्न हिस्सों से पहुचे भक्तो धाम पर स्थित मंदिरों में दर्शन किये। वही महंत अच्युतानंद महाराज ने गुरु गादी विराजित होकर भक्तो को आशीर्वाद दिया। साबला कस्बे ओर बेणेश्वर धाम पर दिन भर संत मावजी महाराज की लीलाओं व भविष्य वाणियों के भजन कीर्तन का गायन कर भक्त उल्लास, श्रद्धा में झूमते रहे। इस मौके पर महंत अच्युतानंद महाराज ने भक्तो को धर्म के मार्ग पर चलते हुए मानव जीवन के कल्याण का संदेश दिया। इस मौके पर महंत अच्युतानंद महाराज ने कहा कि जीवन की पहली गुरु 'माँ' होती है। माँ को पूर्ण गुरु बताते हुए उन्होंने कहा कि माँ में लक्ष्मी, सरस्वती और महाकाली—तीनों देवियों के स्वरूप का समावेश होता है। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा अपने गुरुजनों को याद करने और उनके बताए सत्य के मार्ग पर चलने का पावन अवसर है।0
0
Report
नंदा देवी राजजात 2027: वाण गाँव ने यात्रा के लिए सहमति जताई
Karnaprayag, Uttarakhand:श्री नंदादेवी राजजात यात्रा को लेकर वाण गांव के लोगो ने 2027 में आयोजित होने वाली यात्रा में ही अपनी सहमति जताई है । इसको लेकर वाण गांव के लोगो ने जिला प्रशाषन से मिलكر सहमति पत्र दिया । कर्णप्रयाग में आयोजित पत्रकार वार्ता में वाण गांव के लोगो ने यह बात बताई । श्री नंदा देवी राजजात यात्रा को लेकर चमोली जिले में दो अलग अलग मान्यताओं के अनुसार यात्रा का आयोजन किया जा रहा है । वर्षो से नौटी गांव से शुरू होने वाली श्री नंदादेवी राजजात यात्रा आयोजन समिति जहां 2027 में यात्रा का आयोजन कर रही है तो वही कुरुड़ गांव के लोग इस वर्ष ही नंदा की बड़ी जात करने का एलान कर चुके , इस पृरी यात्रा में मां नंदा के धरम भाई लाटू देवता की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका होती है । ऐसे में अब वाण के लोगो ने 2027 में होने वाली नंदादेवी राजजात यात्रा को लेकर ही अपनी सहमति जताई है। वाण के लोगो का कहना है कि सदियों पुरानी परम्परा के अनुसार ही वाण गांव के लोग श्री नंदादेवी राजजात यात्रा 2027 में ही शामिल होंगे。 बाइट / डॉ0 राकेश कुंवर , अध्यक्ष श्री नंददेवी राजजात समिति नौटी बाइट / हीरा सिंह गढ़वाली, राजजात पहाड़ अध्यक्ष वाण गांव0
0
Report
Advertisement
उत्तर प्रदेश के 3D कंट्रोल रूम में कांवड़ सुरक्षा के लिए 24x7 निगरानी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े इंटिग्रेटेड कंट्रोल रूम से एक्सक्लूसिव तस्वीरें और वॉक थ्रू कांवड़ के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश ने पुलिस ने अपने सभी तैयारियाँ लगभग पूरी कर ली है इसी के मद्देनज़र आज 1 ड्रिल किया गया ड्रिल के दौरान मेरठ रेंज के सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे कावड़ के नोडल अफ़सर ने और अन्य अधिकारियों ने पुलिसवालों को पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ब्रीफ़ किया है उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े इंटिग्रेटेड 3D आयी सी कंट्रोल रूम में लगभग 5 सौ कैमरों के ज़रिये निगरानी रखी जा रही है यहाँ पर AI FACE डिटेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है इसके अलावा इस कंट्रोल रूम से मैट्रिक्स केंद्रीय सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफ़ॉर्म पर नज़र रखी जा रही है साथ ही सभी चैनलों की भी मॉनिटरिंग की जा रही है। अब यह इस कंट्रोल रूम मैं चौबीसों घंटे सातों धन पुलिसवालों की ड्यूटी लगायी गई है यह सिर्फ़ डूबे यहाँ काम करेंगे सबसे बड़ी बात यह है कि इस कंट्रोल रूम में ज़िला प्रशासन और शासन के लोग भी मौजूद रहेंगे इसके अलावा कांवड़ियों को होने वाली किसी भी असुविधा को 3-4 के अंदर हल करने की कोशिश होगी इसमें जाए सड़क की व्यवस्था हो पानी की व्यवस्था हो खाने पीने की व्यवस्था हो या मेडिकल चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था हो इसके अलावा संदिग्ध लोगों के बारे में मेरठ रेंज के दूसरे ज़िलों को बताने के लिए भी यहाँ पर सिस्टम लगाए गए हैं।0
0
Report
कांकेर में 12 घंटे से मूसलाधार बारिश, पेड़ गिरने से यातायात बाधित, दुकानों में पानी
Kurustikur, Chhattisgarh:बीते 12 घंटे से अधिक समय से हो रही है कांकेर जिले में लगातार मूसलाधार बारिश। कई जगह धराशाई हुए पेड़। सरोना-नरहरपुर मार्ग पर एक विशालकाय पेड़ गिरा। आवागमन हुआ बाधित पुलिस और वन विभाग के लोग मौके पर पहुंच कर पेड़ काटकर हटाने का प्रयास कर रहे हैं तो वही चारामा नगर में सड़क लबालब हुआ। दुकानों में घुसा पानी। आवागमन हुआ बाधित। इसके पहले भी बारिश से दुकानों में घुसा था पानी पर प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली। आवागमन ठप्प है गाड़ियों की लगी लंबी कतार लग गई है। नालियों से नहीं हो पा रही है पानी की निकासी लिहाजा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है。0
0
Report
दमोह में तेज बारिश के बीच डंफर टकराए, दो ड्राइवर घायल, जाम के कारण भारी वाहनों की कतार
Damoh, Madhya Pradesh:तेज बारिश और रफ्तार भरे दो डंफर टकराये लगा जाम.. एंकर/ दमोह जिले के बटियागढ़ में तेज बारिश के बीच रफ्तार से आ रहे दो डंफर आपस में टकरा गए और दोनों के सामने के हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इन डंफरों के ड्राइवर भी अंदर बुरी तरह से फंस गए जिन्हें स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया है। हादसा बटियागढ़ हटा रोड पर बेलखेडी के पास हुआ। यहां तेज बारिश का दौर चल रहा था और बिजीबिल्टी भी कम थी लेकिन दोनों तरफ से डम्फर तेज गति से आ रहे थे और दोनों ड्राइवर जब तक कुछ समझ पाते आपस में टकरा गए।इस भिड़ंत की वजह से रास्ता भी जाम हो गया और करीब घंटे भर तक दोनों तरफ भारी वाहनों की कतार लगी रही。 इनसे बाहर निकाले ड्राइवर्स को बटियागढ़ सिविल अस्पताल में भेजा जहां एक का इलाज वहीं चल रहा है जबकि दूसरे को पैर में गंभीर चोट आने की वजह से दमोह रेफर किया गया है।0
0
Report
Advertisement
सिवनी में अवैध गांजा बेचने वाली महिला गिरफ्तार; 308 ग्राम गांजा बरामद
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बेच रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से 308 ग्राम गांजा और नकदी बरामद की गई है। वीओ-1: सिवनी पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा और एसडीओपी श्री चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने गंज वार्ड में मुखबיר की सूचना पर दबिश दी। पुलिस ने एक महिला को घर के सामने कथित रूप से गांजा बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया。 वीओ-2: पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला ने अपनी पहचान मयूरी खताबिया, उम्र 35 वर्ष, निवासी कुचबुंदिया मोहल्ला, गंज वार्ड सिवनी के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके पास रखे नीले रंग के थैले से अखबार की पुड़ियों में रखा 308 ग्राम अवैध गांजा और 460 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3100 रुपये बताई गई है。 वीओ-3: पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस Act की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी सहित कोतवाली पुलिस की टीम की अहम भूमिका रही।0
0
Report
सावन माह में खाद्य विभाग के तरफ़ से चलाया जा र्ष अभियान किसी तरह की मांस की विक्री पर रोक
Mau, Uttar Pradesh:सावन माह में खाद्य विभाग के तरफ़ से चलाया जा र्ष अभियान किसी तरह की मांस की विक्री पर रोक लापरवाही बरतने पर होगी कार्यवाही0
0
Report
नीरज कुमार के FIR से प्रशांत किशोर पर कानूनी कार्रवाई, AI-फर्जी वीडियो मामला
Patna, Bihar:जेडीयू प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर के खिलाफ दर्ज कराई FIRनीतीश कुमार के वीडियो संदेश को AI निर्मित एवं फर्जी बताने को लेकर कराया FIR जेडीयू ने झूठी, भ्रामक एवं भड़काऊ सूचना प्रसारित किए जाने को लेकर प्रशांत किशोर पर कन्नोनी कारवाई की जेडीयू नेता नीरज कुमार ने शास्त्री नगर पुलिस स्टेशन, पटना में लिखित शिकायत दर्ज कराई0
0
Report
Advertisement
खेत में चारा काटते समय जहरीले सांप ने कांता बाई नौरिया की मौत की खबर
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर के पलोहा थाना अंतर्गत पिठहेरा निवासी कांता बाई नौरिया पति मुन्ना लाल नौरिया उम्र 58 वर्ष को खेत पर चारा काटने के दौरान जहरीले सांप ने काट दिया था। परिजनों को सूचना मिलने पर वह उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल से जिला अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों की मौजूदगी में अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही कर मर्ग प्रकरण कायम कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया हैं।0
0
Report
गमछा गैंग के पीछे बिलासपुर रेल मंडल पर बड़ी कार्रवाई, छह गिरफ्तार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर रेल मंडल में ट्रेनों के भीतर यात्रियों को अपना निशाना बनाने वाले कुख्यात गमछा गैंग के खिलाफ जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यह गिरोह चोरी करने के अपने पुराने तरीकों को बदलकर अब गमछे और टॉवेल की आड़ में यात्रियों का सामान पार करता था। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 जुलाई को हुई ₹2.74 लाख की जेवर चोरी की वारदात को सुलझा लिया है।पकड़े गए सभी छह आरोपी बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले हैं। हालांकि, इस गिरोह का सरगना जीत मंडल और दीपक कुमार अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं और फरार चल रहे हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे ट्रेनों में हुई अन्य चोरी की वारदातों के भी बड़े खुलासे होने की पूरी उम्मीद है।0
0
Report
2 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए महाकाल मंदिर में विशेष दर्शन व्यवस्था शुरू
Ujjain, Madhya Pradesh:श्रावण-भादौ में महाकाल मंदिर तैयार: 2 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए बदलेगी दर्शन व्यवस्था, कांवड़ यात्रियों को मिलेगी विशेष सुविधा 30 जुलाई से 7 सितंबर तक लागू रहेगी विशेष व्यवस्था, सोमवार को सुबह 2:30 बजे खुलेंगे मंदिर के पट 30 जुलाई से 7 سبتمبر तक विशेष समय पर होगी भस्म आरती, सोमवार को रहेगा अलग समय त्रिवेणी संग्रहालय से होगा मुख्य प्रवेश, शीघ्र दर्शन के लिए द्वार क्रमांक-1 और 5 किए गए निर्धारित कांवड़ यात्रियों के लिए अलग दर्शन मार्ग, जल अर्पण, भोजन प्रसादी और विशेष सुविधाओं का इंतजाम कर्कराज मुख्य पार्किंग, चारधाम और कार्तिक मेला ग्राउंड भी रहेंगे उपलब्ध, पूरे शहर में लगाए गए संकेतक 3 अगस्त से शुरू होंगी बाबा महाकाल की सवारियां, 7 सितंबर को निकलेगी पारंपरिक राजसी सवारी उज्जैन। भगवान महाकालेश्वर के श्रावण-भादौ पर्व की शुरुआत से पहले मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष पूरे पर्व के दौरान करीब 2 करोड़ श्रद्धालुओं के बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचने का अनुमान है। इसी को ध्यान में रखते हुए दर्शन व्यवस्था, प्रवेश और निकास मार्ग, पार्किंग, कांवड़ यात्रियों की सुविधा, जल अर्पण, पेयजल, जूता स्टैंड और भस्म आरती की समय-सारिणी सहित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है, ताकि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के सुरक्षित और सुगम दर्शन मिल सकें। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि इस बार त्रिवेणी संग्रहालय की ओर से आने वाला मार्ग श्रद्धालुओं के लिए मुख्य प्रवेश मार्ग रहेगा। यहां से श्रद्धालु नंदी द्वार, श्री महाकाल महालोक, मानसरोवर भवन, फेसिलिटी सेंटर-1, टनल, कार्तिक मंडपम और गणेश मंडपम होते हुए भगवान महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। वहीं नीलकंठ प्रवेश द्वार से आने वाले श्रद्धालु भी मानसरोवर भवन के रास्ते इसी मार्ग से प्रवेश करेंगे और दर्शन के बाद निर्माल्य द्वार अथवा नवीन आपातकालीन निर्गम द्वार से बाहर निकलेंगे। शीघ्र दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए द्वार क्रमांक-1 और द्वार क्रमांक-5 निर्धारित किए गए हैं। हरसिद्धि चौराहा से आने वाले श्रद्धालुओं को बैरिकेड मार्ग से द्वार क्रमांक-5 होते हुए विश्रामधाम, सभा मंडपम और गणेश मंडपम से दर्शन करेंगे। वहीं द्वार क्रमांक-1 से प्रवेश करने वालों के लिए भी अलग से व्यवस्थित मार्ग बनाया गया है, जिससे भीड़ का दबाव कम रहे और दर्शन सुचारु रूप से हो सकें। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए त्रिवेणी संग्रहालय, श्री महाकाल महालनक प्लाजा, विक्रम टीला, हरसिद्धि चौराहा, द्वार क्रमांक-1, मानसरोवर भवन और नीलकंठ प्रवेश द्वार पर जूता स्टैंड बनाए गए हैं। इसके साथ ही दर्शन मार्ग पर पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। श्रावण-भादौ में बड़ी संख्या में आने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए इस बार विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को उन्हें अलग दर्शन व्यवस्था का लाभ मिलेगा। कांवड़ यात्री हरसिद्धि चौराहा और द्वार क्रमांक-1 से निर्धारित विशेष मार्ग से प्रवेश करेंगे। सभा मंडप और कार्तिकेय मंडपम में रखे गए विशेष जलपात्रों के माध्यम से वे भगवान महाकाल को जल अर्पित कर सकेंगे। इसके अलावा इंदौर रोड, देवास रोड और बड़नगर रोड पर उनके लिए भोजन प्रसादी के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। वाहनों की पार्किंग के लिए कर्कराज पार्किंग को मुख्य पार्किंग बनाया गया है। इसके अलावा चारधाम पार्किंग, कार्तिक मेला ग्राउंड, नीलकंठ और महाकाल अन्नक्षेत्र के समीप स्थित पार्किंग स्थलों का भी उपयोग किया जाएगा। श्रद्धालुओं को पार्किंग, प्रवेश द्वार, टिकट काउंटर और अन्य सुविधाओं तक आसानी से पहुंचाने के लिए पूरे शहर और मंदिर क्षेत्र में बड़ी संख्या में संकेतक (साइन बोर्ड) लगाए गए हैं। श्रावण-भादौ पर्व के दौरान 30 जुलाई से 7 सितंबर तक मंदिर के पट प्रतिदिन सुबह 3 बजे खुलेंगे, जबकि प्रत्येक सोमवार को मंदिर के पट सुबह 2:30 बजे खोले जाएंगे। प्रतिदिन सुबह 3 से 5 बजे तक भस्म आरती होगी, जबकि सोमवार को यह सुबह 2:30 से 4:30 बजे तक संपन्न होगी। 8 सितंबर से मंदिर की समय-सारिणी फिर सामान्य हो जाएगी। श्रावण-भादौ में बाबा महाकाल की सवारियों का शुभारंभ 3 अगस्त से होगा। इसके बाद 10, 17 और 24 अगस्त को श्रावण मास की सवारियाँ निकलेंगी। वहीं 31 अगस्त को पंचम सवारी और 7 सितंबर को भगवान महाकाल की पारंपरिक राजसी सवारी पूरे वैभव के साथ नगर भ्रमण पर निकलेगी। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने कहा कि मंदिर समिति का प्रयास है कि श्रावण-भादौ में आने वाला हर श्रद्धालु बाबा महाकाल के सहज, सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन कर सके। इसी उद्देश्य से इस बार व्यवस्थाओं को पहले से अधिक सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-केंद्रित बनाया गया है।0
0
Report
Advertisement
