icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203001
SSSaurabh SharmaFollow29 Dec 2024, 07:49 am

बुलंदशहर - फिल्मी अंदाज में गुंडागर्दी कर परिवार को किया बेघर, वीडियो वायरल

Bulandshahr, Uttar Pradesh:

बुलंदशहर ,फिल्मी अंदाज में गुंडागर्दी . लठैतों ने महिलाओं को खींचकर पीटा, मकान गिराया, घर के बर्तन फेंके। मारपीट में 7 लोग बताए जा रहे हैं घायल, दबंगों ने गुंडई की वीडियो बनाने वालों को भी धमकाया। गुंडों की गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। फिल्मी अंदाज में चारा काटने की मशीन उखाड़ी, गैस सिलेंडर फेंका और गरीब परिवार को किया बेघर। 80 साल से मकान में रह रहा था गरीब ब्राह्मण परिवार, दबंगों ने मकान का कर दिया बैनामा। बैनामा के बाद दबंगों ने परिवार को किया बेघर, पुलिस पर मिलीभगत का आरोप .बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर का मामला।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी के खिलाफ कड़ा एक्शन, ग्रामीण क्षेत्रों में मॉनिटरिंग कमी

Kota, Rajasthan:Kota त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र में सक्रिय हुए मिलावट खोरी गिरोह, अशुद्ध एवं मिलावटी खाद्य पदार्थ की हो रही बाजार में सप्लाई, "शुद्ध आधार मिलावट पर वार" अभियान के तहत खाद्य विभाग टीम की कारवाई जारी,लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में मॉनिटरिंग एवं कार्रवाई का दिखी कमी, CMHO नरेंद्र नागर ने मानी संसाधनों की कमी, सीमित टीम सदस्यों के चलते कार्रवाई की धीमी रफ्तार, मिल्क केक एवं मिठाई के नाम ग्रामीण क्षेत्र में बिक रहा मानको के विपरीत खाद्य पदार्थ, सप्लाई नेटवर्क एवं उत्पादन फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की कही CMHO ने बात, त्योहारी सीजन में मिलावट खोरी पर अभियान को लेकर ज़ी मीडिया संवाददाता राहुल जोशी ने की खास बातचीत,
0
0
Report

कोटपूतली में तीसरे चरण के मतदान के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की

AYAmit YadavJust now
Jaipur, Rajasthan:खबर...TV व हाइपर खबर....... जिला-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा -KOTPUTLI इंट्रो:--कोटपूतली: पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के तहत तीसरे चरण के मतदान को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के उद्देश्य से पोलिंग पार्टियों को आवश्यक परीक्षण (ट्रेनिंग) देने के बाद उनके गंतव्य बूथों के लिए रवाना कर दिया गया है। कल यानी मंगलवार को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक जिला पार्षद और पंचायत समिति सदस्यों (डेलिगेट) के पदों के लिए मतदान होगा। पोलिंग पार्टियों का हौसला बढ़ाते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी सोहन सिंह नरुका ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर से मतदान दलों के लिए ठहरने, खान-पान और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी सभी माकूल व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, जिला निर्वाचन कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी अपर्णा गुप्ता ने बड़ा एक्शन लिया है। चुनाव कार्यों में अनुपस्थित रहने और लापरवाही बरतने वाले 164 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि एक कार्मिक को सस्पेंड कर दिया गया है। तीसरे चरण के तहत कल बहरोड़, नीमराना और विराटनगर पंचायत समिति क्षेत्रों में चुनाव संपन्न होंगे। इसे लेकर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं ताकि मतदाता बिना किसी डर या बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
0
0
Report

दुमका के नवपहाड़ के पास महिला का शव मिला, पहचान नहीं हो पाई

Dumka, Jharkhand:दुमका शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के नवपहाड़ जंगल के पास सड़क से लगभग 100 मीटर दूर आज ग्रामीणों ने एक महिला का सड़ा गला शव देखा। शव की पहचान नहीं हो पाई है, पर जिस तरह से उसका चेहरा और शरीर के बाकी हिस्से पूरी तरह से गल गए हैं, उसे देखकर यह अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि इसकी मौत 10 से 15 दिन पूर्व हुई है। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आसपास के गांव के लोग काफी संख्या में मौके पर जुट चुके थे। पुलिस ने मृतका के संबंध में जानकारी मांगी लेकिन किसी से कुछ भी पता नहीं चल पाया। फिलहाल पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया है, साथ ही महिला की तस्वीर को अगल-बगल के थानों और अन्य लोगों के पास पहचान के लिए भेजा गया है। मृतिका के पहचान के बाद ही घटना का खुलासा सामने आएगा।
0
0
Report
Advertisement

आगरा में तीसरी गोमती पुरम टाउनशिप लॉन्च, 744 प्लॉट्स के साथ

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत ग्रेटर आगरा योजना दो टाउनशिप लॉचिंग के बाद आज तीसरी गोमती पुरम टाउनशिप की हुई लॉन्चिंग इस टाउनशिप में 744 प्लॉट्स,जिसमें आय के हिसाब से रखे गए है प्लॉट्स ग्रेटर आगरा की तर्ज पर विकसित हो रही ग्रेटर आगरा टाउनशिप टाउनशिप में हरियाली,खुला वातावरण और बिजली के अंदर ग्राउंड होंगे तार टाउनशिप में 45 मीटर चौड़ा होगा भव्य एंट्री गेट अन्दर भी 9 मीटर का होगा रास्ता शहर के बीचों बीच होने से लोगों की बढ़ी दिलचस्पी पूर्व में लॉन्च हुई गंगा पुरम और कावेरी पुरम में लोगों ने दिखाई थी रुचि सभी प्लॉट्स बिकने के बाद आज तीसरी टाउनशिप की मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप ने की आधिकारिक लॉन्चिंग आगरा नोएडा,आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के मध्य रहनकाला में बन रही 10 टाउनशिप देश के प्रख्यात 10 नदियों के नाम पर रखा गया है टाउनशिप का नाम पार्क,दीवारों और गेट पर दिखेगी भारतीय संस्कृति की पहचान
0
0
Report

PNB घोटाले पर किसानों की पंचायत, पैसा वापस की मांग तेज

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई वन स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में करोड़ों रुपए के गबन के मामले में सोमवार को किसानों ने पंचायत की। यह पंचायत बैंक के सामने ही आयोजित की गई, किसान नेता बृजेश भाटी ने इस पंचायत की अगुवाई की। इस पंचायत में पंजाब नेशनल बैंक के पीड़ित खाता धारक और समाज सेवी भी शामिल हुए। किसानों ने 1:00 बजे पंजाब नेशनल बैंक पर नारेबाजी करते हुए ताला लगाने की कोशिश की, हालांकि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाते हुए ताला बैंक का स्टर खुलवा दिया किसान नेता बृजेश भाटी ने बताया कि 2 नवंबर सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक, ऐच्छर पीआई-1 पर बैंक घोटाले एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने के संबंध में एक विशाल पंचायत का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मियों के द्वारा अभी कुछ ही लोगों के पैसे वापस दिए गए हैं लेकिन बाकी खाताधारक परेशान घूम रहे हैं, त्योहारों का समय आ रहा है और बिना पैसों के लोग कैसे अपना त्यौहार मनाएंगे जबकि बैंक ने कहा था कि धीरे-धीरे करके सबके पैसे वापस आ जाएंगे, उन्होंने कहा कि जो भी बैंक कर्मी इस घोटाले में शामिल है उन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए केवल छोटे कर्मचारियों को मोहरा नहीं बनना चाहिए। अगर इस मामले में सही से सुनवाई नहीं होती है तो हम दिल्ली के लिए कुच करेंगे और पंजाब नेशनल बैंक के हेड ऑफिस पर जाकर धरना देंगे। धरने पर बैठे हुए लोग बैंक के अंदर भी चले गए और उनके द्वारा वहां जाकर भी नारेबाजी की गई हालांकि इस पूरे प्रकरण को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। वह इस मामले में पुलिस का कहना है कि 16 लोगों के अब तक पैसे वापस आ चुके हैं,अब पूरे मामले की इन्वेस्टिगेशन सीबीआई कर रही है। वही,बैंक प्रबंधन भी सभी लोगों को पूरा भरोसा दे चुका है कि आप सभी के पैसे ब्याज सहित वापस आएंगे किसी भी खाताधारक को घबराने की जरूरत नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

तिमारपुर बाजार में दीपावली: मिट्टी के दीये गायब, क्या बच पाएगी परंपरा?

New Delhi, Delhi:दिल्ली के तिमारपुर में दीपावली की तैयारी के मौके पर मिट्टी के दीयों और बर्तनों की बिक्री घट रही है. LED बल्ब और चाइनीज लाइटों की चमक पारंपरिक मिट्टी के दीयों की जगह ले गई है. प्रजापत समाज (कुंहार) के कारीगर कहते हैं कि आधुनिक दौर में लोग विदेशी और सस्ते सामान को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे कारीगरों की पारंपरिक परंपरा पीछे छूट रही है. दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाने से वातावरण सकारात्मक माना जाता है, लेकिन बढ़ते चलन के कारण पारंपरिक दीयों की चमक फीकी पड़ रही है. प्रजापत समाज की मांग है कि लोग दीपावली पर कम से कम कुछ मिट्टी के दीये खरीदें ताकि त्योहार की परंपरा और स्थानीय कारीगरों की जिंदगी बनी रहे.
0
0
Report

अमरोहा के गंगा तिगरी मेले की सड़कों पर स्टंट, पुलिस से सवाल

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के तिगरी गंगा धाम पर लगने वाले ऐतिहासिक मेला स्थल की सड़कें बनीं युवाओं के स्टंट का मैदान! स्टंट बाज कार के टायरों से कर रहे गुणवत्ता की जांच, वीडियो वायरल अमरोहा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा तिगरी मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मेला स्थल पर सड़क निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसी बीच कुछ युवा अपनी कार और बाइकों के साथ मेला स्थल पर पहुंचकर सड़क पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। युवाओं का दावा तो सड़क की गुणवत्ता परखने का है, लेकिन उनका यह अनोखा अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है। कोई गाड़ी तो कोई बाइक के टायरों से सड़क की मजबूती जांचता दिखाई दे रहा है। अब सवाल यह है कि सड़क की गुणवत्ता जांचने का यह कौन सा तरीका है? मजाकिया अंदाज में कहें तो ऐसे टेस्टिंग करने वाले युवाओं को यातायात पुलिस सम्मानित जरूर करे, लेकिन सड़क पर स्टंट करने वालों को यातायात नियमों का भी ध्यान रखना चाहिए.
0
0
Report
Advertisement

रुद्रप्रयाग के रतूड़ा गांव में गुलदार बाथरूम में फंसे, वन विभाग ने रेस्क्यू किया

Routhiya, Uttarakhand:स्लग : बाथरूम में कैद दो गुलदार.. स्थान : रुद्रप्रयाग रुद्रप्रयाग के रतूड़ा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो गुलदार एक घर के बाथरूम में फंस गए। गुलदारों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों गुलदारों को सुरक्षित पिंजरे में कैद कर लिया। तस्वीरें रुद्रप्रयाग के रतूड़ा गांव की हैं, जहां एक घर का बाथरूम दो गुलदारों के लिए कैदखाना बन गया। बाथरूम में गुलदारों के फंसे होने की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद दोनों टीमें मौके पर पहुंचीं और सावधानी पूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों गुलदारों को पिंजरे में कैद कर लिया। गुलदारों के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि, गांव में गुलदारों की लगातार आवाजाही से लोगों में चिंता बनी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष की चुनौती को उजागर कर दिया है।
0
0
Report

जमशेदपुर कोवाली में टेंपो पलटा: चार बालक घायल, ओवरलोडिंग के कारण हादसा संभव

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर कोवाली में छात्रों से भरा टेंपो पलटा, चार बच्चे घायल; ओवरलोडिंग बनी हादसे की वजह जमशेदपुर। कोवाली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हल्दीपोखर मुस्लिम बस्ती से विद्यार्थियों को विद्या भारती इंग्लिश स्कूल, हाता ले जा रहा छात्रों से भरा टेंपो मुबारक बस्ती के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार छात्र घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पलटे हुए टेंपो से घायल छात्रों को बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टेंपो में क्षमता से अधिक छात्रों को बैठाया गया था। ओवरलोडिंग के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद स्कूली बच्चों की सुरक्षा और वाहनों में क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को बैठाने को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।
0
0
Report
Advertisement

पटवारियों ने मारपीट के विरोध में काली पट्टी बांधी, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Hanumangarh, Rajasthan:खबर हनुमानगढ़ से हैं, हनुमानगढ़ जिले के पटवारियों ने पीलीबंगा तहसील के माणकथेड़ी गांव के पटवारी देवीलाल मेघवाल के साथ कथित मारपीट के विरोध में सोमवार को काली पट्टी बांधकर काम किया। उन्होंने दोषी अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए सोमवार को जंक्शन स्थित डीएवी कॉन्वेंट स्कूल के खेल मैदान से मतदान दल अपने केंद्रों के लिए रवाना हुए। इस दौरान पटवारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। राजस्थान पटवार संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण दहिया ने बताया कि जिले के पटवारी इस घटना के विरोध में लगातार आंदोलन कर रहे हैं। उन्हें ज्ञापन और संबंधित दस्तावेज भी दिए गए हैं। दहिया के मुताबिक, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पटवारियों ने सरकार और प्रशासन से देवीलाल के साथ मारपीट के मामले में दोषी अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है。
0
0
Report

कराकुम रेगिस्तान के दारवाजा गैस क्रेटर में 54 साल से जलती आग

Noida, Uttar Pradesh:तुर्कमेनिस्तान का 'नरक का दरवाजा' एक जगह है. जहां 50 साल से ज्यादा समय से आग धधक रही है. इसकी शुरुआत एक वैज्ञानिक अभियान के दौरान हुए हादसे से हुई थी. तुर्कमेनिस्तान के कराकुम रेगिस्तान में मौजूद है. इसे दुनिया गेट टू हेल यानी नरक का दरवाजा कहती है. यहां जमीन के बीचोंबीच एक विशाल गड्ढा है. जिसमें लगातार आग की लपटें उठती रहती हैं. रात के अंधेरे में इसका नजारा किसी दूसरी दुनिया जैसा दिखाई देता है. इस रहस्यमयी जगह का असली नाम दारवाजा गैस क्रेटर है. यह तुर्कमेनिस्तान के दारवाजा गांव के पास स्थित है. स्थानीय स्तर पर इसे 'शाइनिंग ऑफ कराकुम' के नाम से भी जाना जाता है.यह कोई ज्वालामुखी नहीं है. बल्कि प्राकृतिक गैस के कारण जलता हुआ एक विशाल गड्ढा है. इसकी आग और रहस्यमयी रूप ने इसे दुनियाभर में मशहूर बना दिया है. इस अनोखी जगह की कहानी साल 1971 से शुरू होती है. उस समय सोवियत संघ के भूवैज्ञानिक कराकुम रेगिस्तान में प्राकृतिक गैस की तलाश कर रहे थे. इसी दौरान जमीन के नीचे मौजूद गैस का भंडार अचानक धंस गया. देखते ही देखते वहां एक बड़ा गड्ढा बन गया. इस हादसे ने वैज्ञानिकों और आसपास के लोगों को हैरान कर दिया. पहले सवाल 54 साल से ये आग जल रही है.... क्या ये कभी बुझ पाएगी दूसरा सवाल क्या ये गैस जो नीचे से निकल रही है हमारे वातावरण के लिए कितनी खतरनाक
0
0
Report

भाजपा ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना, 2027 यूपी चुनाव का दावा

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भाजपा प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, "... कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी जी अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। अभी तो चुनाव दूर है, जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा, वैसे-वैसे इनकी बीमारी बढ़ती जाएगी और इनकी बीमारियों का इलाज डॉक्टर के पास नहीं है, इनके जैसे नेताओं की बीमारियों का इलाज जनता के पास है। 2017 से लगातार जनता इनका इलाज कर रही है और 2027 में एकदम से इलाज कर देगी।" लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भाजपा प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 'स्त्री सम्मान समृद्धि योजना' का वीडियो जारी करने पर कहा, "उत्तर प्रदेश की जनता को चुनावी वादों का मुहावरा परोसने में समाजवादी पार्टी को महारत हासिल है। जब-जब चुनाव नजदीक आता है, तब-तब समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी के नेता इस तरह से शगूफे वाले नारे लेकर आते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता इनके नारों पर और इनके वादों पर विश्वास नहीं करती है। आज समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव भूल गए हैं कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में बहन-बेटियों की क्या स्थिति थी। बहन-बेटियां सुरक्षित स्कूल तक नहीं जा पाती थीं, अपने कार्यस्थल तक नहीं जा पाती थीं। जहां एक तरफ बहन-बेटियां चिंतित रहती थीं, वहीं घर बैठे हुए उनके मां-बाप भी चिंतित रहते थे कि किस तरह से उत्तर प्रदेश को माफिया राज और जंगल राज बना दिया था, आज वह स्त्री सम्मान की बात कर रहे हैं, उनके निधि देने की बात कर रहे हैं... लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भाजपा प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित और कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी 365 दिन 24 x 7 काम करने वाली पार्टी है। इस तरह से बैठकें, कार्यक्रम और अभियान भारतीय जनता पार्टी के नियमित कार्यक्रमों में शामिल हैं। निश्चित तौर पर 2027 का वर्ष चुनावी वर्ष है तो भारतीय जनता पार्टी की सक्रियता और नेताओं का प्रवास लगना सुनिश्चित है। अभी दो दिन पहले ही दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में से एक अमित शाह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आए थे और उनका मार्गदर्शन उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं को मिला था... इसी तरह से भारतीय जनता पार्टी के जो भी वरिष्ठ नेता हैं चाहे वो प्रधानमंत्री मोदी हों, चाहे वो राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन हों, चाहे गृह मंत्री अमित शाह हों, चाहे रक्षा मंत्री राजनाथ हों, जितने भी हमारे वरिष्ठ नेता हैं, सबका प्रवास उत्तर प्रदेश में लगेगा... मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में पुनः भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top