Bulandshahr - एसएसपी दफ्तर पहुंचे किसानों ने की फर्जी मुकदमे को खारिज करने की मांग
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर SSP कार्यालय पहुंचे भारतीय हलधर किसान यूनियन के कार्यकर्ता और ग्रामीण। 21 दिसंबर को अहमदगढ़ थाने पर चार लोगों के खिलाफ लिखा गया था झूठा मुकदमा। झूठा मुकदमा लिखा जाने के बाद किस कार्यकर्ता और ग्रामीणों में आक्रोश। किसान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने SSP से पूरे मामले की गहनताते जांच कराने की अपील की। SSP ने किसान कार्यकर्ता और ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन। एक युवक ने पानी की टंकी पर से कूद कर खुद की थी आत्महत्या । निर्दोष लोगों को फसाने के लिए लिखवाया गया था अहमदगढ़ थाने में झूठा मुकदमा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
औरैया महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर के आंगन में खून से लथपथ पड़ा मिला शव
Auraiya, Uttar Pradesh:यूपी के औरैया जनपद के बिधूना कोतवाली क्षेत्र में एक महिला का शव घर के आंगन में खून से लथपथ मिलने से मचा हड़कंप , सलेमपुर गांव में शुक्रवार सुबह करीब 40 वर्षीय महिला का शव उसके ही घर के आंगन में मिलने से हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। महिला का शव घर के बाहर भैंस के पास पड़ा मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पूरा मामला बिधूना कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर बंथरा गांव का है ,यहां रहने वाले हरि सिंह उर्फ हरिशंकर शंखवार की दूसरी पत्नी पूनम उर्फ पुनीत, जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है, शुक्रवार सुबह घर के आंगन में मृत अवस्था में मिली। गुरुवार रात पूनम अपने पति और बच्चों के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। सुबह जब परिवार के लोग जागे और बाहर की तरफ पहुंचे तो महिला का शव आंगन में भैंस के पास पड़ा दिखाई दिया। शव के आसपास खून फैला हुआ था। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई। बताया गया है कि मृतका के परिवार में तीन बेटे विवेक, दुर्गेश और आशिक तथा एक बेटी विभा है। बड़ा बेटा विवेक बाहर रहकर निजी नौकरी करता है। उसकी शादी वर्ष 2025 में कल्पना से हुई थी। बताया जा रहा है कि वह दीपावली के अवसर पर घर आया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा और कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य थानों की पुलिस फोर्स भी घटनास्थल पर बुलाई गई। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और जांच के लिए जरूरी नमूने एकत्र किए। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर परिजनों से भी जानकारी जुटाई। क्षेत्राधिकारी बिधूना ने जानकारी देते हुए बताया कि बिधूना कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर बंथरा गांव से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला का खून से लथपथ शव घर के आंगन में पड़ा हुआ है , सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है , शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है , अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलन में है , तहरीर के आधार पर मुकद्दमा पंजीकृत किया जाएगा । बाइट - पुनीत मिश्रा क्षेत्राधिकारी बिधूनागरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
