203001
बुलंदशहरः ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की गला रेतकर हत्या
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव खुसरूपुर में एक किसान का धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। किसान रात में अपने ट्यूबवेल पर सोया था जब वह सुबह घर पर नहीं गया, तो परिजन ट्यूबवेल पर गए। परिजनों ने देखा कि वह ट्यूबवेल के अंदर जमीन पर पड़े थे। सूचना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम और थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड- बिहार पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन गिरोह भंडाफोड़ कर ट्रैक्टर और तीन मोटरसाइकिलें बरामद
Narayanpur, Jharkhand:ANCHOR-चोरी के ट्रैक्टर को बरामद करने के लिए झारखंड और बिहार पुलिस हुई एकजुट। गढ़वा पुलिस की सूचना पर रोहतास एसपी ने चोरों को पकड़ने के लिए बिछाया जाल। कार्रवाई के दौरान अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़। गढ़वा पुलिस ने एक चोरी का ट्रैक्टर और तीन चोरी की मोटरसाइकायलें बरामद की हैं। मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। गढ़वा सदर थाना और मेराल थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से वाहन चोर गिरोह सक्रिय था, जिससे पुलिस के सामने लगातार चुनौती बनी हुई थी। इसी बीच दो दिन पहले सदर थाना क्षेत्र के बेलचंपा से अज्ञात चोरों ने एक ट्रैक्टर चोरी कर लिया। ट्रैक्टर चोरी की घटना के बाद गढ़वा पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान चोरी किया गया ट्रैक्टर बिहार के सासाराम स्थित ताराचंडी में लोकेट हुआ। इसके बाद गढ़वा पुलिस ने रोहतास एसपी से संपर्क किया। गढ़वा पुलिस से मिली सूचना के आधार पर रोहतास एसपी ने तत्काल एक टीम का गठन किया और ताराचंडी में चोरों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस और गढ़वा पुलिस की टीम ने चोरी के ट्रैक्टर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आरोपी की निशानदेही पर मेराल थाना क्षेत्र से एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। गढ़वा सदर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि चोरी की घटनाओं के उद्भेदन और वाहनों की बरामदगी के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। गढ़वा पुलिस ने बिहार पुलिस के सहयोग से अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक चोरी का ट्रैक्टर और तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं。0
0
Report
मड़ीखेड़ा बांध के 4 गेट खुले, 1100 क्यूमेक पानी सिंध नदी में छोड़ गया; प्रशासन अलर्ट
Shivpuri, Madhya Pradesh:इस साल पहली बार खुले मड़ीखेड़ा बांध 4 गेट सिंध नदी में छोड़ा गया 1100 क्यूमेक पानी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट शिवपुरी: अटल सागर (मड़ीखेड़ा) बांध के जलस्तर को नियंत्रित रखने के लिए और बांध के बढ़ते जलस्तर को स्थिर बनाए रखने के लिए आज मड़ीखेड़ा बांध के जलद्वारों (गेट्स) में 4गेटो को खोलकर 1100 क्यूमेक पानी की निकासी सिंध नदी में की गई। प्रशासन द्वारा मडीखेडा के पानी को छोडने से प्रभावित होने वाले इलाको को सतर्कता बरतने और नदी के आसपास न जाने के लिए अलर्ट जारी किया है साथ ही मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।0
0
Report
प्रेमी युगल की मंदिर में शादी: गांव के प्रेम-संयोग से सुखद समापन
Jamui, Bihar:जमुई चकाई प्रखंड क्षेत्र के रामचंद्रडीह गांव में गुरुवार की देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद रात के ड्रामे का सुखद अंत शुक्रवार को मंदिर में शहनाई और वरमाला के साथ हुआ। दोनों परिवारों और ग्रामीणों की सहमति से प्रेमी युगल की शादी गोला स्थित दुखिया महादेव मंदिर में धूमधाम से संपन्न कराई गई।जानकारी के अनुसार फरियताडीह पंचायत के कोल्हाडीह निवासी सुरेश पंडित के पुत्र छोटू कुमार और रामचंद्रडीह निवासी कारू पंडित की पुत्री प्रियांजलि कुमारी के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बीते गुरुवार की देर रात छोटू अपने एक दोस्त के साथ प्रियांजलि से मिलने उसके घर पहुंचा था। कमरे में आहट होने पर परिजनों की नींद खुल गई और उन्होंने दोनों को पकड़कर चकाई थाना पुलिस के हवाले कर दिया।थाना परिसर में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। फरियेताडीह पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, रामचंद्रडीह पंचायत के सरपंच नरसिंह पासवान और जयनंदन प्रसाद सहित दोनों गांवों के प्रबुद्ध लोगों ने समझा-बुझाकर परिजनों को विवाह के लिए राजी कर लिया। इसके बाद दुखिया महादेव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शादी कराई गई, जहां छोटू ने प्रियांजलि की मांग में सिंदूर भरा।शादी के बाद नवदंपति ने कहा हम दोनों पिछले दो वर्षों से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। यह विवाह किसी दबाव में नहीं, बल्कि हमारी अपनी मर्जी और दोनों परिवारों की पूरी सहमति से हुआ है। हम अपने नए जीवन से बेहद खुश हैं। मौके पर उपस्थित दर्जनों ग्रामीणों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देकर विदा किया।0
0
Report
Advertisement
मोदी के 25 साल पूरे: BJP का सेवा संकल्प अभियान बस्तर-जिलों तक
Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर - देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बड़े स्तर पर सेवा संकल्प अभियान चलाने जा रही है, इस अभियान को लेकर बस्तर में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भी शामिल एवं वन मंत्री केदार कश्यप शामिल हुए, अभियान की रूपरेखा जिला से लेकर मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक तैयार की जा रही है, BJP नेताओं के मुताबिक, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में करीब 25 से 26 अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, इसमें युवा, महिलाएं, किसान और समाज के अलग-अलग वर्गों को जोड़ने की तैयारी है, कार्यशाला के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को अभियान को गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई। बाइट - केदार कश्यप , वन मंत्री।0
0
Report
सेमरिया चौक पर महिलाओं की मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस शिकायत से इनकार
Satna, Madhya Pradesh:सतना। शहर के व्यस्त सेमरिया चौक पर दो महिलाओं के बीच हुई हाई-प्रोफाइल मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना कोलगवां थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, एक महिला हरी साड़ी पहनकर पुरुष के साथ बाइक पर जा रही थी। तभी सड़क किनारे पीली साड़ी में खड़ी एक अन्य महिला ने पहले मोबाइल से उनका वीडियो बनाया। इसके बाद वह अचानक दौड़कर आई और बाइक सवार महिला पर टूट पड़ी। उसने महिला को बाल पकड़कर बाइक से नीचे खींच लिया, जिसके बाद दोनों में जमकर लात-घूंसे चले। हंगामे को देख स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। विवाद की असली वजह अभी सामने नहीं आई है, न ही वीडियो कब का इसकी जानकारी लगी है। और पुलिस के मुताबिक अब तक किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। लेकिन अब इनकी फाइट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है0
0
Report
ED की कार्रवाई पर दर्शन सिंह चौधरी का सख्त बयान: कानून सबके लिए बराबर
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर में ED की कार्यवाही को लेकर नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी का बयान, जो जैसा करेगा वो वैसा भरेगा, ये स्पष्ट संदेश है, मोदी जी के शासन में कोई भी गलत काम करने वाला बख्शा नहीं जाएगा, ये कोई एक दिन की प्रक्रिया नहीं होती है, ये लगातार काम होते हैं जो गलत करेगा वो दंड भोगेगा, गौरतलब है कि एक दिन पहले कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक संजय शर्मा के साथी रामलाल झरिया के ठिकानों पर हुई थी ED की कार्यवाही, रामलाल झरिया ने कार्यवाही को राजनीति से प्रेरित बताया था..0
0
Report
Advertisement
PHED मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने जन्मदिन पर आमजन को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं
Kota, Rajasthan:टोंक, टोडारायसिंह PHED मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने आमजन के साथ मनाया अपना जन्मदिन अग्रवाल धर्मशाला में हुआ जन्मदिन को लेकर भव्य समारोह, मंत्री चौधरी ने केक काटकर आम जन को दी कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, जन्मदिन की बधाई देने के लिए उमड़ी शुभचिंतकों की भारी भीड़, विक्रम संवत तिथि अनुसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी को जन्मे मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, इससे भी बढ़कर अनोखा संयोग कि राधा चौधरी के रूप में मिली जीवन संगिनी,0
0
Report
अजमेर में नबी पाक की मुए मुबारک की जियारत, दुआ और लंगर का आयोजन
Ajmer, Rajasthan:रियासत राजस्थान के अजमेर शहर में नबी पाक हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के मुए मुबारक की जियारत कराई गई...अजमेर के लोहा खान जामा मस्जिद और बस स्टैंड के पास कचहरी जुम्मा मस्जिद में नबी पाक के मुए मुबारक की जियारत के लिए लोगों की भीड़ लग गई... बाद नमाज जुम्मा दोनों ही माकामात पर बड़े ही अदब एहतराम से मुए मुबारक का दीदार कराया गया... मुए मुबारक की जियारत करते वक्त तमाम लोगों ने सलातो सलाम और अपने नबी पाक की शाने अकदस म नात शरीफ के नगमे पेश किए... पीली खान सुन्नी जामा मस्जिद के पेश इमाम और खतीब मौलाना अंसारुल कादरी के मुताबिक हर साल की तरह इस साल भी तमाम लोगों को नबी पाक के मुए मुबारक की जियारत करवाई गई... इस मौके पर नमाजियों ने खुसूसी दुआ भी मांगी और लंगर का ऐहतमाम भी किया.. उन्होंने बताया कि मुए मुबारक जहां होता है वहां अल्लाह की बेशुमार रहमत नाजिल होती है और अल्लाह अपने नबी के सदके में दुआएं कुबूल फरमाता है ... वही मुफ्ती मौलाना बशीरुल कादरी और सैयद गयासुद्दीन चिश्ती के मुताबिक उम्मतें रसूल अल्लाह के पास दुनिया की सबसे बड़ी नेमत मुए मुबारक है. जिसकी जियारत से तमाम लोग फेज हासिल कर रहे हैं.. इस खास मौके पर मुल्क हिंदुस्तान की सलामती और तमाम मुसलमान में अपने आका रहमतुल्लिल आलामिन हजरत आका नाबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम से सच्ची और पक्की मोहब्बत की दुआ की गई है... बाइट... मौलाना अंसारुल कादरी, इमाम खतीब सुन्नी जामा मस्जिद पीली खान अजमेर ( संदली कलर का इमाम पहने हुए. काली दाढ़ी ) बाइट... सैयद ख्वाजा गयासुद्दीन चिश्ती.. सज्जादा नशीन दरगाह दीवान सैयद सौलत हुसैन, दरगाह ..अजमेर शरीफ ( सफेद दाढ़ी ) बाइट... मुफ्ती मौलाना बशीरुल कादरी.. मुफ्ती अजमेर शरीफ ( लाल दाढ़ी )0
0
Report
डही के जुआ-सट्टे मामले पर सियासत गरमा गई; डीजीपी से शिकायत के बाद जांच की मांग
Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले के डही में कथित जुआ-सट्टे के कारोबार को लेकर सियासत गरमा गई है। कुक्षी विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल ने डही थाना क्षेत्र में चल रहे कथित जुआ-सट्टे के कारोबार को लेकर सीधे पुलिस महानिदेशक से शिकायत की है। बघेल ने शिकायत के साथ कुछ वीडियो भी सार्वजनिक किए हैं। उन्होंने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली और डही थाना प्रभारी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। डही के बकरा बाजार से लेकर आसपास के ग्रामीण इलाकों तक कथित जुआ-सट्टे के कारोबार का मामला अब राजनीतिक मुद्दा बन गया है। कुक्षी विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल ने डीजीपी को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि क्षेत्र में खुलेआम जुआ और सट्टा संचालित हो रहा है। पूर्व मंत्री का कहना है कि अवैध जुआ-सट्टे का सबसे ज्यादा असर गरीब, मजदूर और आदिवासी परिवारों पर पड़ रहा है। मेहनत की कमाई जुए-सट्टे में गंवाने से कई परिवार आर्थिक संकट में पहुंच रहे हैं। बघेल ने शिकायत के साथ कथित जुआ-सट्टे के वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। मामले में सबसे बड़ा सवाल स्थानीय पुलिस की कार्रवाई को लेकर उठाया गया है। विधायक ने पूछा है कि अगर अवैध गतिविधियों के साक्ष्य सामने आ रहे हैं और फिर भी कार्रवाई नहीं हो रही, तो इसकी वजह पुलिस की लापरवाही है या किसी तरह का कथित संरक्षण—इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। पूर्व मंत्री ने पूरे मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित करने की मांग की है। साथ ही डही थाना क्षेत्र में पिछले 15 दिनों में जुआ-सट्टे के खिलाफ हुई कार्रवाई का पूरा विवरण मांगा है। अब देखना होगा कि डीजीपी को मिली शिकायत के बाद पुलिस विभाग क्या कार्रवाई करता है। डही में जुआ-सट्टे को लेकर लगाए गए आरोपों ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक जांच और पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले से अभी तक मीडिया से दूरी बनाई है।0
0
Report
Advertisement
झांसी जिला अस्पताल के बच्चे वार्ड में जी मीडिया की Reality चेक; इलाज ठीक, मरीज आराम
Noida, Uttar Pradesh:झांसी जिला अस्पताल के बच्चा वॉर्ड में जी मीडिया की टीम ने रियलिटी चेक कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा तो मरीजों के तीमारदार और माता-पिता ने बताया कि डॉक्टर सुबह और शाम मरीजों को देखने आते हैं और उन्होंने कहा इलाज भी ठीक चल रहा है जिससे उनके बच्चों को आराम मिल रहा है।0
0
Report
गुवाहाटी में भारी बारिश से जलभराव, आर्टिफिशियल बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ा
Guwahati, Assam:लगातार बारिश के कारण गुवाहाटी में जल भराव के कारण बाढ़ जैसी हालत हो चुकी है लोग हैरानों परेशान है. खास तौर से देखा गया कि गुवाहाटी के इस्लामपुर, गांधीबस्ती इलाका ज्यादा लोग artificial बाढ़ से परेशान है. यह जलभराव आर्टिफिशियल बाढ़ की स्थिति कर देती है लोग इसी कारण घर से निकल नहीं पा रहे हैं. स्कूल के बच्चे स्कूल नहीं जा सकते हैं artificial बाढ़ के कारण खासतौर से इस्लामपुर गांधी बस्ती इलाके में ज्यादा आर्टिफिशियल बाद हो रहा है लगातार अभी भी बारिश हो रही है गुवाहाटी के लोगों को सिर्फ आर्टिफिशियल बाढ़ से ही परेशानी नहीं हो रही है इसके इलबा लैंडस्लाइड का भी लगातार खतरा बढ़ रहा है. इस बार गुवाहाटी में landslide के कारण एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है देखा जाए तो लगातार बारिश हो रही है और गुवाहाटी समय पूरे असम में खतरा बढ़ रहा है बाढ़ का और उसके साथ-साथ देखा गया कि अरुणाचल प्रदेश का भी जो पानी है वह भी असम की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहा है वह भी एक खतरनाक रुप ले सकता है. देखा जाए तो पूरी परेशानी को के स्थानीय लोगों के साथ-साथ असम के जिलों मैं भी बारिश का खतरा बढ़ रहा है । बारिश तो लगातार हो रही है इसी के कारण असम के हर एक जिले में बाढ़ का खतरा और भी बढ़ रहा है.0
0
Report
Budgam के Ashdar Gali में संयुक्त ऑपरेशन में आतंकी मारा गया, AK राइफल बरामद
Badgam, A terrorist was killed and an AK rifle along with war-like stores were recovered during a joint search operation by the Indian Army, J&K Police and CRPF in the Ashdar Gali area of Budgam district, Army officials said.In a post on social media platform X, the Army said the operation was launched following an encounter in the area, adding that the search operation is currently underway. “OP ASHDAR, Budgam: Based on specific intelligence input, a Joint Search Operation was launched by IndianArmy, JmuKmrPolice and crpf_srinagar in general area Ashdar Gali, Budgam,” the post reads.It reads: Vigilant troops observed suspicious activity and, upon being challenged, terrorists opened fire, prompting a fierce exchange of gunfire, during which one terrorist was neutralised and one AK rifle along with other war-like stores were recovered. Search operation is in progress,0
0
Report
Advertisement
छत्रपति संभाजी नगर के निजी अस्पताल में आग, नौ बच्चों को नर्सों ने बचाया
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजी नगर मध्ये एका खाजगी हॉस्पिटल ला लागलेल्या आगीत नऊ बालकांचा कोळसा झाला असता मात्र नशीब बल्वत्तर आणि उपस्थित असलेल्या नर्सेसचे प्रसंगावधान यामुळे सगळी बालक सुखरूप आहे आणि कुणाचे कुठलंही नुकसान झालं नाही मात्र जर हे देवदूत धावले नसते तर आज चित्र काही वेगळं असतं.. ही दृश्य अंगाचा थरकाप पडवणारी आहे.. हे दृश्य आहे लहान मुलांच्या एन आय सी यू ची जिथे अत्यंत गंभीर आजारी चिमुकले ठेवले जातात ... या रूम मध्ये मध्यरात्री अडीच वाजता एसीच्या शॉर्टसर्किटमुळे आग लागली. एक नर्स आली तिने हे दृश्य पाहिलं आणि लागलीच धावली इतर स्टाफला बोलवून आणलं पाहता पाहता आग भडकायला लागली इतरही नर्सेस धावत आल्या मुलं ज्या वार्मर वर ठेवली होती ती वॉर्मर ओढायचा प्रयत्न या नर्सेस करत होत्या मात्र वॉर्मर जड होते ती ओढता येत नव्हती अखेर या नर्सेसने या चीमुकल्यांना उचललं आणि धावत सुटल्या, या रूम मध्ये नऊ चिमुकल्य वर उपचार सुरू होते या नर्सेसनी जीवाची परवा न करता यां चिमुकल्यांना तिथून लागलीच बाहेर काढलं आणि मोठा अनर्थ टळला, सीसीटीव्हीचे हे दृश्य तिथं काय घडलं असतं हे सांगण्यासाठी पुरेसी आहे आणि या देवदूतांची या चिमुकल्यांना वाचवण्याची धडपड सुद्धा याच सीसीटीव्ही मध्ये कैद झाली आहे.. बाईट्स नर्सेस बाईट्स आहे, 5 वाजता assignment नंबर वर पाठवले आहे, या चिमुकल्यांचे पालक सुद्धा या दवाखान्यातील नर्सेसचे आभार मानतात कारण त्या वेळेत धावल्या नसत्या त्यांनी धावपळ केली नसती तर दुर्दैवाने चित्र काही वेगळंच असते असे तेही सांगतात.. विशाल करोळे, छत्रपती संभाजी नगर...0
0
Report
रामगढ़ गोला में गौतस्करों का दुस्साहस: XUV दुर्घटना, बजरंग दल ने तीन गायें बचाईं
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ गोला थाना क्षेत्र के हेसापोड़ा पंचायत अंतर्गत टुंगरीडीह में शुक्रवार तड़के सुबह गौ तस्करों के दुस्साहस का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गौ तस्करी कर अत्यधिक तेज रफ्तार से भाग रही एक महिंद्रा XUV गाड़ी (संख्या: JH05AU5222) अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर को तोड़ती हुई सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा घुसी। हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, अंधेरे में भागे तस्कर अहले सुबह जोरदार आवाज सुनकर जब स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े, तो गाड़ी से निकलकर तीन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार होने में सफल रहे। ग्रामीणों ने जब दुर्घटनागरस्त XUV के अंदर झांका, तो दृश्य देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए। वाहन के भीतर तीन गायों को बेहद बेरहमी से हाथ-पैर बांधकर ठूंस-ठूंस कर रखा गया था। मानवता की मिसाल, तीनों गायों का बजरंग दल ने कराया इलाज घटना की भनक मिलते ही बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्ता रंजीत प्रजापति ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। सभी ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों गायों को गाड़ी से बाहर निकाला, चारा-पानी दिया और पशु चिकित्सक को बुलाकर चोटिल बेजुबानों का इलाज कराया। सूचना मिलने पर गोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर अपने कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है。 पुलिस-प्रशासन पर बरसे बजरंग दल गौरक्षा प्रमुख आशीष शर्मा इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए बजरंग दल गोला प्रखंड गौरक्षा प्रमुख आशीष शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में गौ तस्करी का काला कारोबार धड़ल्ले से जारी है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह मौन साधे हुए है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कई बार तस्करी की गाड़ियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। यदि प्रशासन ने तस्करों के खिलाफ पूर्व में ही कठोर कानूनी कार्रवाई की होती, तो आज तस्करों का यह दुस्साहस न दिखता। आशीष शर्मा ने मांग की है कि पुलिस इस घटना में शामिल और संलिप्त सभी तस्करों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई करे और सलाखों के पीछे भेजे।0
0
Report
सिकरावदा नदी में तेज बहाव से 19 वर्षीय युवक लापता, खोज जारी
Shivpuri, Madhya Pradesh:स सिकरावदा नदी में तेज बहाव की चपेट में आया 19 वर्षीय युवक, तलाश जारी शिवपुरी। जिले के ग्राम सिकरावदा में बारिश के बाद नदी में अचानक तेज बहाव आ गया। इसी दौरान 19 वर्षीय राम रावत उर्फ छोटू नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल नदी में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। ग्रामीण लगातार नदी और आसपास के क्षेत्र में युवक की तलाश कर रहे हैं। घटना की सूचना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोग भी युवक की सुरक्षित तलाश के लिए प्रयास कर रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
