icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

EWS के सरलीकरण और आयोग गठन की मांग को लेकर करणी सेना ने PM के नाम ज्ञापन दिया

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में राजपूत करणी सेना ने प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में UGC इक्विटी रेगुलेशन को लागू करने, राष्ट्रीय सवर्ण आयोग के गठन और EWS आरक्षण के सरलीकरण की प्रमुख मांग उठाई गई है। स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित सवर्ण अधिकार क्रांति के बाद करणी सेना के पदाधिकारी रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और PM के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि EWS गरीब सवर्णों के लिए स्व. लोकेंद्र सिंह कालवी के 10-12 साल के संघर्ष के बाद मिला था, लेकिन कई पेचीदगियों के कारण इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। संगठन ने मांग की है कि EWS का सरलीकरण किया जाए। करी सेना ने बताया कि इस मुहिम की चिंगारी दो साल पहले उज्जैन महाकाल की नगरी से शुरू हुई थी। अब युवा विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने भी इस मुद्दे पर समर्थन दिया है। संगठन का कहना है कि यह लड़ाई किसी वर्ग के खिलाफ नहीं है, इसमें ST, SC, OBC सहित सर्व समाज के लोग साथ हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर व्यवस्था परिवर्तन नहीं हुआ तो सत्ता परिवर्तन किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

मोहन नगर ढाबे में सब्जी में कॉकरोच, परिवार ने खाद्य विभाग से कराई शिकायत

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मोहन नगर स्थित मशहूर गरम धरम ढाबे में खाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायत खाद्य विभाग से की गई। बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए पहुंचे एक परिवार की थाली में परोसी गई सब्जी में मरा हुआ कॉकरोच मिलने का आरोप लगाया गया। घटना के बाद परिवार ने ढाबा प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन आरोप है कि उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पीड़िता दिव्या परिहार ने बताया कि वह अपने भाई गोपाल समेत छह लोगों के साथ बर्थडे मनाने ढाबे पर पहुंची थीं। खाना खाने के दौरान सब्जी में मरा हुआ कॉकरोच दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी स्टाफ और मैनेजर को दी। करीब आधे घंटे तक बातचीत और बहस होती रही, लेकिन स्टाफ ने सिर्फ माफी मांगकर मामला खत्म करने की कोशिश की। उन्हें शेफ से भी नहीं मिलवाया गया और न ही यह भरोसा दिया गया कि संबंधित सब्जी को सर्व नहीं किया जाएगा। वीडियो बनाने से पहले ही स्टाफ ने टेबल से खाना हटा दिया। हालांकि, उनके पास कॉकरोच की तस्वीर मौजूद है। छह लोगों का बिल करीब 1500 रुपये था, जिसे परिवार ने देने से इनकार कर दिया। शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report

पृथ्वीपुर में दुकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों की मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू

Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर कस्बे में दुकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, बीच बाजार हुई इस घटना में दोनों पक्षों के एक-एक लोग घायल बताए जा रहे हैं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पृथ्वीपुर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है, वही पुलिस का कहना है की यह पूरा विवाद दुकान खाली कराने को लेकर हुआ था, दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष ललिता बैरवा ने पदभार संभाला; कस्बे के विकास को तेज करने का भरोसा

Karauli, Rajasthan:नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष ललिता बैरवा ने संभाला पदभार, विकास कार्यों को गति देने का भरोसा, जिला करौली टोडाभीम नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललिता बैरवा ने बुधवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका कर्मचारियों ने उनका माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके बाद अध्यक्ष ने नगरपालिका के उपाध्यक्ष और कर्मचारियों का स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने टोडाभीम कस्बे के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। ललिता बैरवा ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र में सफाई, बिजली, पानी और सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने के साथ ही कस्बे में विकास कार्यों को गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने नगरपालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने तथा शहर की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। पदभार ग्रहण के दौरान नगरपालिका के कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

बिल्हा दिव्यांग युवक का साल भर लापता, परिवार IG से मदद का आग्रह

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। बिल्हा क्षेत्र से एक दिव्यांग युवक के करीब एक साल से लापता होने का मामला सामने आया है। बोलने और सुनने में असमर्थ 27 वर्षीय शिवप्रसाद राजपूत के परिजन लंबे समय से उसकी तलाश कर रहे हैं। पिता ने अब आईजी से मुलाकात कर बेटे की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई है।मामला बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया का है, जहां रहने वाले बहोरिक राजपूत का 27 वर्षीय बेटा शिवप्रसाद राजपूत दिव्यांग है और बोल व सुन नहीं सकता। परिजनों के मुताबिक, 14 सितंबर 2025 की सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच ग्राम खटई निवासी रूपेश नाम का व्यक्ति शिवप्रसाद को अपने साथ लेकर गया था। गांव के ही एक व्यक्ति ने दोनों को साथ जाते हुए देखा था। शाम तक शिवप्रसाद के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो अगले दिन बिल्हा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। परिवार का कहना है कि शिवप्रसाद के बोलने और सुनने में असमर्थ होने के कारण उसकी तलाश को लेकर परिजन लगातार चिंतित हैं। शिकायत के बाद पूछताछ के दौरान रूपेश द्वारा शिवप्रसाद को पुणे ले जाने की बात सामने आने का परिजनों ने दावा किया, लेकिन इसके बाद भी युवक की बरामदगी नहीं हो सकी।करीब एक साल बीत जाने के बाद भी बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने से पिता बहोरिक राजपूत अब बिलासपुर आईजी के पास पहुंचे और मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। पिता ने पुलिस से शिवप्रसाद की जल्द तलाश कर उसे सुरक्षित घर वापस लाने की गुहार लगाई है। साथ ही उन्होंने मामले में यदि किसी व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है।
0
0
Report

खंडवा में लोकायुक्त ने उपयंत्री अशोक गौतम को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में लोकायुक्त ने उपयंत्री अशोक गौतम को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। पुनासा में नर्मदा विकास संभाग क्रमांक-28 के उपयंत्री अशोक गौतम ने ठेकेदार से बिल के भुगतान और सिक्योरिटी डिपॉजिट वापस करने के एवज में 55 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। लोकयुक्त से पुष्टि होने के बाद आज 14 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। VO शिकायतकर्ता ठेकेदार ने शिकायत की थी कि उसने पुनासा में चौकीदार कक्ष एवं जनरेटर कक्ष बनाने का ठेका वर्ष 2024 में लिया था। आवेदक द्वारा उक्त कार्य लगभग एक वर्ष में पूर्ण कर लिए। कार्य के भुगतान हेतु बिल एनव्हीडीए कार्यालय पुनासा में जमा किये गये। आवेदक को लगभग 13 लाख का भुगतान प्राप्त हो चुका है। शेष राशि का भुगतान एवं आवेदक द्वारा जमा की गई सिक्योरिटी डिपोजिट की राशि आवेदक को वापस करने के एवज में अनावेदक इंजीनियर अशोक गौतम द्वारा 55,000/- रु. रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत का सत्यापन होने के बाद आज निरीक्षक सचिन पटेरिया के नेतृत्व में टीम गठित कर ट्रेप कार्यवाही की गई जिसमें आरोपी श्री अशोक गौतम को शिकायतकर्ता से 14,000/- रू. रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रेप किया गया। लोकयुक्त टीम ने आरोपी के विरूद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
0
0
Report

नमो सेवा गाथा: पीएम मोदी के 25 साल के कार्यकाल का प्रचार नुक्कड़-नाटक से

Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट :--- मो मुजम्मिल ( विकासनगर ) स्लग :--- रंग मंच पर...नमो सेवा गाथा...! एंकर :--- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के कार्यकाल को लेकर पार्टी सेवा संकल्प अभियान के तहत...नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के जरिए जगह जगह नुक्कड़ नाटक और अन्य माध्यमों से प्रोग्राम करने जा रही है... विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जानकारी देते हुए बताया की महीने भर मे सहसपुर, विकासनगर और चकराता विधानसभा में स्कूल,कॉलेज,पंचायत भवन और अन्य सार्वजनिक जगह पर 11 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे...इन कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की असाधारण उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का काम पार्टी करेगी... इस दौरान विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश को मिलने वाली बड़ी उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया की पार्टी कई माध्यमों से प्रोग्राम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में मिली देश की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगी... प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा जिला देहरादून ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष और नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के संयोजक ऋषभ अग्रवाल भी मौजूद रहे... बाईट :-- मुन्ना सिंह चौहान (विधायक विकासनगर )
0
0
Report
Advertisement

गहलोत का चुनाव आयोग- मोदी सरकार पर जोरदार हमला, परिसीमन पर सवाल

Noida, Uttar Pradesh:पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार को उनके ही सदस्यों ने एक्सपोज कर दिया है. गहलोत का दावा है कि बीजेपी और RSS के पुराने नेता भी पार्टी के रवैये से परेशान होकर प्राइवेटली उनसे दर्द बयां कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान परिसीमन पर सवाल उठाए और युवा पीढ़ी को देश व लोकतंत्र के भविष्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी. गहलोत ने कहा कि ज्ञानेश कुमार की हरकतों को देखते हुए उन्हें बर्खास्त करके जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए, लेकिन उन्हें जेल कौन भेजेगा. ज्ञानेश कुमार प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खास हैं. इस खेल में नरेंद्र मोदी और अमित शाह दोनों गुनहगार हैं. यह लोग आपस में मिले हुए हैं. अशोक गहलोत ने बुधवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर संदेह पहले से ही था. जिस प्रकार से वो हरकतें कर रहे थे, किसी से छुपा हुआ नहीं है. जिस तरह उन्होंने बंगाल और बिहार में तमाशा किया, दिल्ली में तानाशाही की. अब खुद आयोग के दो सदस्यों ने उन्हें एक्सपोज कर दिया है. यह एनडीए सरकार, प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के लिए शर्म की बात है कि उन्होंने ऐसे व्यक्ति का सेलेक्शन किया है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के सेलेक्शन वाली कमेटी में देश के चीफ जस्टिस को शामिल नहीं किया और ऐसा कानून बना दिया कि वो सेलेक्शन कमेटी में नहीं बैठेंगे. उसी से अंदाजा हो गया था कि मोदी सरकार की मंशा क्या है. वक्त आ गया, देश को उठ खड़ा होना चाहिए : पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग की हरकतों की वजह से देश बर्बाद हो रहा है. निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद समाप्त हो गई है. लोगों का चुनाव से विश्वास उठ गया, इसलिए लोग अब बैलेट पेपर से चुनाव की बात करते हैं, लेकिन यह लोग सुनना पसंद नहीं करते हैं. अब समय आ गया कि देश को उठ खड़ा होना चाहिए. युवाओं को सामने आना चाहिए, क्योंकि जिस तरह से न्यायपालिका, ईडी, सीबीआई,
0
0
Report

बीजापुर में छात्राओं ने प्राचार्य पर आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग

Vijayapura, Karnataka:एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बीजापुर की छात्राओं ने प्राचार्य अनिल मिश्र पर लगाये गंभीर आरोप, कलेक्टर से मिल कार्रवाई की मांग बीजापुर। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने प्राचार्य अनिल मिश्रा पर मानसिक प्रताड़ना, जबरन टीसी कटवाने की धमकी और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए है छात्राओं ने बीजापुर कलेक्टर के नाम शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। छात्राओं का आरोप है कि स्कूल में खाना और पानी की गुणवत्ता भी खराब है। छात्राओं ने दावा किया कि गर्ल्स हॉस्टल का खाना बॉयस हॉस्टल में बनाया जाता है। वहीं, कई छात्रों को स्कूल से बाहर किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। अपनी समस्याओं को लेकर छात्राओं ने बीजापुर कलेक्टर विश्वदीप से कलेक्टर कार्यालय में मुलाकात की और प्राचार्य अनिल मिश्र के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से हटाने की मांग की। छात्राओं ने कहा—प्राचार्य के व्यवहार से परेशान हैं, प्रशासन तत्काल मामले में हस्तक्षेप करे।
0
0
Report
Advertisement

मोगा-जालन्धर हाईवे पर LPG टैंकर गैस लीकेज, एक तरफा ट्रैफिक रोक

Moga, Punjab:ਮੋਗਾ-ਜਲੰਧਰ ਹਾਈਵੇਅ ’ਤੇ LPG ਗੈਸ ਟੈਂਕਰ ਵਿੱਚੋਂ ਲੀਕੇਜ, ਇਕ ਪਾਸੇ ਦਾ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਰੋਕਿਆ ਮੋਗਾ-ਜਲੰਧਰ ਹਾਈਵੇਅ ’ਤੇ ਸਤਿਥ ਪਿੰਡ ਦੋਸਾਂਝ ਕੋਲ ਐਲਪੀਜੀ ਗੈਸ ਨਾਲ ਭਰੇ ਟੈਂਕਰ ਵਿੱਚੋਂ ਗੈਸ ਲੀਕ ਹੋਣ ਦੀ ਘਟਨਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਡਰਾਈਵਰ ਦੀ ਸੂਝਬੂਝ ਨਾਲ ਗੈਸ ਦੀ ਲੀਕੇਜ ਨੂੰ ਫਿਲਹਾਲ ਅਸਥਾਈ ਤੌਰ ’ਤੇ ਬੰਦ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਡਰਾਈਵਰ ਦੇ ਦੱਸਣ ਮੁਤਾਬਕ ਟੈਂਕਰ ਵਿੱਚ ਕਰੀਬ 20 ਟਨ ਐਲਪੀਜੀ ਗੈਸ ਮੌਜੂਦ ਹੈ। ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਅਨੁਸਾਰ ਹਾਲੇ ਵੀ ਥੋੜ੍ਹੀ-ਬਹੁਤ ਗੈਸ ਲੀਕ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਕਿਸੇ ਵੀ ਅਣਸੁਖਾਵੀਂ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਮੁਕੰਮਲ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕਰ ਲਏ ਗਏ ਹਨ। ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਹਾਈਵੇਅ ’ਤੇ ਇਕ ਪਾਸੇ ਦਾ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਵੀ ਰੋਕ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਮੌਜੂਦ ਹਨ ਅਤੇ ਸਥਿਤੀ ’ਤੇ ਲਗਾਤਾਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ。
0
0
Report

इटावा में खाद्य विभाग का मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ा अभियान; टॉप 3 की होर्डिंग

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में आगामी त्यौहार को लेकर खाद्य विभाग द्वारा अभियान चलाया जाएगा, वहीं टॉप 3 मिलावटखोर की फोटो चौराहों पर होर्डिंग में लगाई जाएगी, मई माह खाद्य विभाग की चेकिंग के दौरान अभद्रता मामले में लिए गए तेल के सैंपल असुरक्षित पाए गए, आगे की कार्यवाही में विभाग जुटा हुआ है। इटावा जनपद में बीते मई माह में खाद्य विभाग की टीम के द्वारा शहर के रामलीला रोड स्थित एक गोदाम पर शासन के दिशा निर्देश पर action लेने के लिए पहुंची थी; इस दौरान वहां मौजूद गोदाम मालिक और कर्मियों के द्वारा अधिकारियों के साथ अभद्रता की गई थी। राइस ब्रांड ऑयल करीब 2500 लीटर सीज करते हुए सैंपल को टेस्ट के लिए भेजा गया था; जांच रिपोर्ट में ऑयल असुरक्षित घोषित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार राइस ब्रांड तेल की एसिड वैल्यू निर्धारित मानक से 6 गुना से अधिक पाई गई, नमूने में रेजिडेंसी भी पॉजिटिव पाया गया। inspect के दौरान स्टॉक रिकॉर्ड नहीं मिले थे; मौके पर लाइसेंस के बावजूद पैकिंग मशीन या लैब नहीं पाई गई, वहीं खाली टीन मिले थे। कर्मियों के आधार पर लाइसेंस पहले ही निलंबित किया गया था; जुलाई में निलंबन की पूर्णता के प्रावधान के बावजूद विभाग ने आगे कार्रवाई जारी रखी। उच्च न्यायालय ने रिट याचिका पर हस्तक्षेप से मना किया और खाद्य विभाग के पोर्टल पर असत्य घोषणा के साथ नया केंद्रीय लाइसेंस लिया गया। जनपद में मिलावटी कार्य जारी रहा। विभाग के खाद्य सहायक आयुक्त द्वितीय राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए शुद्ध रहने का अभियान जनपद में चलाया जाएगा और टॉप 3 मिलावटखोर चिन्हित कर उनकी फोटो होल्डिंग के जरिए जनता के सामने लाई जाएगी। मिलावट रोकने के लिए सख्त चेतावनी है, समय रहते मिलावट बंद कर दें अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top