203001
बुलंदशहरः ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने निकाली किडनी, कार्रवाई की मांग
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर की महिला की किडनी निकालने के मामले में अब विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। आज समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश महासचिव सम्राट मलिक ने पीड़ित महिला और उनके वकील से मुलाकात की। मेरठ के 6 डॉक्टरों पर एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला सामने आया। बीते कल भी मेरठ के सीएमओ का घेराव कर मामले में कार्रवाई का दबाव बनाया गया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वृन्दावन में किराएदार के कमरे से जेवरात चोरी, मकान मालिक गिरफ्तार
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा । थाना वृन्दावन पुलिस ने किराएदार के कमरे से सोने-चांदी के जेवरात और पूजा का सामान चोरी करने के मामले में वांछित मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के सामान को बेचकर मिली नकदी, सोने की चेन, लहंगा और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से दिल्ली निवासी और वर्तमान में वृन्दावन के चैतन्य विहार फेज-1 निवासी हेमंत शर्मा ने 24 अगस्त 2026 को थाना वृन्दावन में तहरीर दी थी। उन्होंने अपने मकान मालिक वैभव जोशी उर्फ चारमी जोशी पर कमरे से सोने की चेन मय लॉकेट, चांदी का दर्पण, करवा/झारी, पानदान, घंटी और सिंहासन की प्रभातली चोरी करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देश पर चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना वृन्दावन पुलिस और सर्विलांस टीम को आरोपी की तलाश थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 27 अगस्त की रात करीब 8:05 बजे चामुण्डा कट के पास से वैभव जोशी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 53,905 रुपये नकद, चोरी की एक सोने की चेन मय लॉकेट, हरे-लाल रंग का एक लहंगा और सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी (DL8SC8216) बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि बरामद नकदी चोरी का सामान बेचने से प्राप्त रकम की शेष राशि है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार, उपनिरीक्षक रोहित सिंह तेवतिया, सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक विकास शर्मा समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।0
0
Report
सतना के केंद्रीय जेल में राखी बांधकर बहनों ने भाइयों को खुशहाली की कामना
Satna, Madhya Pradesh:सतना के केंद्रीय जेल में आज रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। और पूरे विधि विधान के साथ बहनों ने अपने भाइयों के कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर उनके जीवन में खुशहाली की कामना की। केंद्रीय जेल में करीब 2 हजार से अधिक बहने अपने भाई को राखी बांधने पहुंची। इस दौरान बहनों के आंखों से आंसू छलक उठें। जेल में दिखी मार्मिक तस्वीर। पूरे देश भर में रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े उत्साह पूर्वक मनाया जाता है। और रक्षाबंधन भाई बहन का एक पवित्र रिश्ता माना जाता है। आज अपने गुनाहों की सजा काट रहे केंद्रीय जेल के अंदर मौजूद बंदियों को उनके बहनों ने राखी बांधी और उनके लिए खुशहाली की कामना भी की। आपको बता दे कि केंद्रीय जेल में वर्तमान समय में 1600 से अधिक महिला एवं पुरुष बंदी मौजूद है। जो की अलग-अलग मामलों पर सजा काट रहे हैं। जेल के अंदर आज रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया है। क्योंकि केंद्रीय जेल में बहन अपने भाइयों के लिए फल फूल मिठाइयां एवं रक्षा सूत्र लेकर जेल पहुंची थी।और पूरी सामग्री की जांच एवं रजिस्ट्रेशन के बाद बहने जेल के अंदर प्रवेश की। केंद्रीय जेल में आज कुछ मार्मिक तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें बहनों के आंखे भर आई। जेल के बाहर से लेकर अंदर तक बहनों की भीड़ नजर आई। इस बारे मे जेल अधीक्षक लीना कोष्टा ने बताया कि आज केंद्रीय जेल में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। इसमें प्रॉपर सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। अभी तक करीब 1200 से अधिक बहने जेल के अंदर प्रवेश कर अपने भाइयों को राखी बांध चुकी है। जेल में 1610 बंदी है। जिसमें जेल कैंटीन से खाद्य सामग्री, फल फूल, मिठाइयां उपलब्ध कराई गई। चेकिंग के बाद बहने जेल के अंदर परिसर में अपने भाइयों के राखी बांधी。0
0
Report
अयोध्या के रौनाही टोल प्लाजा गोलीबारी: पुलिस ने दो को गिरफ्तार, तीन फरार
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों आदर्श सिंह और दीपesh tivaari को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि 25-26 अगस्त की रात बिना नंबर की काली थार गाड़ी से पांच लोग लखनऊ की तरफ से बस्ती जा रहे थे। रौनाही टोल प्लाजा पहुंचने पर आरोपियों ने बैरियर तोड़ दिया। टोल कर्मचारियों ने जब गाड़ी को रोककर टोल टैक्स मांगा तो विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान आरोपियों में से एक व्यक्ति ने तमंचे से गोली चला दी। गोली टोल प्लाजा पर मौजूद सुफियान नाम के व्यक्ति को लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की काली थार भी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक घटना में शामिल चार आरोपी बस्ती जनपद और एक आरोपी सिद्धार्थनगर का रहने वाला है। फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं。0
0
Report
Advertisement
ललितपुर में अवैध शराब रोकथाम: 90 लीटर कच्ची शराब बरामद, 3 गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पुलिस टीम ने त्यौहार को देखते हुये अवैध शराब ठिकानो पर छापेमार कार्यवाही करते हुए मौके से करीब 90 लीटर कच्ची शराब सहित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। वहीं मौके पर 1500 किलो लहन को भी नष्ट किया गया , सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चीराग्राम के कबूतरा डेरा और कैलागुआ तिराहे के पास से कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार अवैध शराब और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाते हुये आज सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चीरा ग्राम ,कैलागुआ तिराहे और नदीपुरा में अवैध कच्ची शराब ठिकानो पर छापेमार कार्यवाही करते हुए 90 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुये तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । मौके पर 2 भट्ठियों को भी नष्ट किया गया ,साथ ही 1500 किलो लहन भी नष्ट किया गया ।0
0
Report
महाराजगंज पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर पर धारा 84 का नोटिस चस्पा किया
Maharajganj, Uttar Pradesh:एम महाराजगंज पुलिस ने फरार चल रहे एक अभियुक्त विशाल यादव के खिलाफ न्यायालय के आदेशानुसार धारा 84 BNSS के तहत मुनादी करते हुए नोटिस चस्पा किया गया. पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ीला की एक महिला की तहरीर पर 22 अप्रैल 2026 को अभियुक्त विशाल यादव के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मु0अ0सं0 104/2026, धारा 64(1) और 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था. घटना के बाद से ही अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था जिसके बाद आज न्यायालय के आदेश पर पुलिस टीम अभियुक्त के गांव सिंहपुर थरौली पहुंची. पुलिस ने अभियुक्त के मकान के मुख्य दरवाजे पर नोटिस चस्पा की और ढोल-मुनादी कराकर ग्रामीणों को सूचित किया कि अभियुक्त तय समय सीमा के भीतर न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करे।0
0
Report
रुद्रपुर के मुफ्ती के धमकी बयान पर सीएम धामी का सख्त तेवर, कार्रवाई संकेत
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक मुफ्ती के धमकी वाले बयान के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बेहद सख्त तेवर सामने आये हैं। उन्होंने भड़काऊ बयान देने वाले इस मुफ्ती पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है और दूसरे मौलानाओं को भी कानून के दायरे में रहने की सीधी चेतावनी दे दी है। मुख्यमंत्री धामी के सख्त तेवर के बीच मुफ्ती समेत दूसरे कट्टरपंथी मौलानाओं को अब प्रशासन की रडार पर माना गया है।0
0
Report
Advertisement
निकाय चुनावों के लिए बीजेपी में महामंथन जारी, टिकट-पैनलों पर चर्चा तेज
Jaipur, Rajasthan:निकाय चुनावों को लेकर बीजेपी में महामंथन प्रदेश में होने वाले निकाय चुनावों को लेकर बीजेपी में संभागवार महामंथन का दौर जारी है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में चल रही बैठक में एक-एक निकाय और एक-एक वार्ड को लेकर मंथन किया जा रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद हैं। वहीं प्रत्याशियों के नामों के पैनल को लेकर भी चर्चा जारी है। माना जा रहा है कि बैठक का दौर देर रात तक चल सकता है। प्रदेश में होने वाले निकाय चुनावों को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में संभागवार बैठकें आयोजित कर टिकट के दावेदारों और संभावित प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया जा रहा है।निकाय चुनाव की संभागवार मंथन बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मौजूद हैं। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री एवं निकाय चुनाव प्रभारी हरीश द्विवेदी, चुनाव सह प्रभारी चंद्रशेखर बावनकुले, बीजेपी प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित बीजेपी के कई नेता मौजूद हैं। बीकानेर, कोटा और जोधपुर संभाग की टिकटों को लेकर मंथन किया जा रहा है। बीजेपी की ओर से जल्द ही प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किए जाने की बात कही जा रही है। निकाय चुनावों को लेकर लोगों में उत्साह- अविनाश गहलोत निकाय चुनावों के बाद पंचायत भी जीतेंगे- अविनाश गहलोत हर निकाय पर बारीकी से मंथन किया जा रहा- अविनाश गहलोत विपक्ष मैदान में है ही नहीं- अविनाश गहलोत लोग बीजेपी को मतदान करने के लिए आतुर- राधा मोहन दास अग्रवाल हमारे संगठन की पहुंच गांव-गांव तक है- अग्रवाल कांग्रेस की फूट उनका राजनीतिक चरित्र- अग्रवाल वहीं मंत्री अविनाश गहलोत ने निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि वन स्टेट वन इलेक्शन से लंबे समय तक चलने वाले चुनावों में समय और पैसे की बर्बादी से बचा सकेगा।गहलोत ने कहा कि निकाय चुनावों को लेकर लोगों में उत्साह है और निकाय चुनाव के बाद पंचायत चुनाव में भी बीजेपी जीत हासिल करेगी। हर निकाय पर बारीकी से मंथन किया जा रहा है। विपक्ष मैदान में है ही नहीं। आधे से ज्यादा निकायों में कांग्रेस के पास प्रत्याशी नहीं हैं। मंत्री अविनाश गहलोत ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास जनाधार नहीं है और मतदाता बीजेपी के साथ है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के कामकाज और विकास के मुद्दे पर चुनाव मैदान में उतरेगी।गहलोत ने बीजेपी में टिकटों को लेकर टकराव से इनकार करते हुए कहा कि बीजेपी के पास बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जिताऊ उम्मीदवार हैं, ऐसे में एक उम्मीदवार का चयन करना चुनौतीपूर्ण है। बिजेड- बीजेपी प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल कहा कि टिकट के पैनल के नामों पर चर्चा की जा रही है। निकाय चुनावों को लेकर 50 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। उन्होंने बीजेपी के संगठन की पहुंच गांव-गांव तक होने का दावा करते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा।राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि बीजेपी आज गांव-गांव तक पहुंच चुकी है और लोग बीजेपी को मतदान करने के लिए आतुर हैं। उन्होंने कांग्रेस की अंदरूनी फूट को उसका राजनीतिक चरित्र बताया。0
0
Report
धौलपुर पुलिस ने राखी बंधवाकर दिया सुरक्षा का नया संकल्प
Dholpur, Rajasthan:रक्षाबंधन पर धौलपुर पुलिस ने निभाया “रक्षा का वचन”, थानों में बंधवाई राखी धौलपुर। रक्षाबंधन पर्व पर धौलपुर पुलिस ने भाईचारे और सुरक्षा का अनूठा उदाहरण पेश किया। पुलिस और आमजन के बीच समन्वय, विश्वास और आत्मीयता बढ़ाने के लिए जिलेभर में “रक्षा का वचन” कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में सभी थाना क्षेत्रों में कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम के तहत थानों में क्षेत्र की महिलाओं और बहनों को आमंत्रित किया गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने बहनों से राखी बंधवाकर उनकी सुरक्षा का वचन दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कहा कि परिस्थिति चाहे कैसी भी हो, धौलपुर पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। पुलिस ने महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सुरक्षा सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया। महिला हेल्पलाइन, गरिमा हेल्प डेस्क और अन्य सहायता तंत्र की जानकारी दी गई, ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाएं बिना झिझक पुलिस से मदद ले सकें। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं में पुलिस के प्रति भरोसा और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना था। थानों में राखी बंधवाने के दौरान भावुक माहौल देखने को मिला। कई जगहों पर बहनों ने पुलिस भाइयों की लंबी उम्र और सुरक्षा की कामना की, तो पुलिस ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से पुलिस और समाज के बीच की दूरी कम होती है और लोग खुलकर अपनी बात कह पाते हैं। कार्यक्रम ने “पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव आपके साथ है” के संदेश को और मजबूत किया। जिले के सभी थानों में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।0
0
Report
मुआवजे की मांग पर प्रतापगढ़ में अस्पताल के बाहर NH-56 पर जाम
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धमोतर थाना क्षेत्र में एनएच-56 पर बावड़ी खेड़ा के पास रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत के बाद शुक्रवार को मामला गरमा गया। मृतक के परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चिकित्सालय के बाहर एनएच-56 पर जाम लगा दिया। जाम के कारण मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तक समझाइश का प्रयास किया। पुलिस की समझाइश और आपसी सहमति के बाद ग्रामीण शांत हुए, जिसके बाद जाम खुलवाया गया और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को राजस्थान रोडवेज के अजमेर डिपो की बस चित्तौड़गढ़ से प्रतापगढ़ की ओर आ रही थी। इसी दौरान बावड़ी खेड़ा के पास सामने से बाइक पर आ रहे कारूलाल (32) पुत्र मंगला मीणा निवासी टीला की बाइक को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में कारूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर धमोतर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया था। शुक्रवार सुबह मृतक के परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल के बाहर एकत्र हो गए और एनएच-56 पर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। जाम की सूचना पर धमोतर थाना प्रभारी घीसूलाल तेली सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक चली समझाइश के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी और ग्रामीणों ने जाम हटा लिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव ले जाया गया, जहां परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने हादसे को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली से बिलासपुर जा रही एलायंस एयर फ्लाइट के टायर पंचर, सभी सुरक्षित बाहर
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली से बिलासपुर जाने वाली एलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 के साथ 28 अगस्त को लैंडिंग के दौरान एक घटना हुई, जिसमें विमान के बाईं ओर का टायर पंचर हो गया। विमान में 37 यात्री और चार क्रू सदस्य सवार थे। सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकालकर टर्मिनल तक पहुँचाया गया। इसके बाद एयरलाइन ने बिलासपुर से आगे की निर्धारित फ़्लाइट रद्द कर दी: एयरपोर्ट PRO0
0
Report
रक्षाबंधन पर दिल्ली-नोएडा की सड़कों पर भीषण जाम, यात्राओं में बढ़ी परेशानी
New Delhi, Delhi:आज रक्षाबंधन का त्यौहार है और रक्षाबंधन के त्योहार पर सड़कों पर जाम की स्थिति देखी जा रही है. तस्वीर दिल्ली के कालिंदी कुंज की है, जहाँ दिल्ली से कालिंदी कुंज के रास्ते नोएडा जाने वाले मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क जाम से यात्री जूझते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं नोएडा से दिल्ली आने वाले मार्ग पर भी जाम की भीषण समस्या देखी जा रही है. दरअसल आज रक्षाबंधन के अवसर पर बहन अपने भाइयों के घर राखी बांधने के लिए जाती है और कई भाई भी राखी बांधने के लिए उनके घर जाते हैं. इस क्रम में सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ जाता है और ऐसी स्थिति में सड़क पर भीषण जाम की समस्या जगह-जगह से सामने आ रही है.0
0
Report
नागपुर में ठेकेदारों ने बकाया भुगतान के लिए मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले के बंगले के सामने श्रद्धांजलि सभा
Nagpur, Maharashtra:आत्महत्या केलेल्या कंत्राटदाराला थेट शिवेंद्रराजे भोसले यांच्या सरकारी बंगल्या समोर वाहिली श्रद्धांजली... सार्वजनिक बांधकाम विभागाकडील थकीत पैशांसाठी कंत्राटदारांचा आंदोलन... विदर्भ दौऱ्यावर असतानाही शिवेंद्रराजेंनी भेट न दिल्यामुळे नाराज आहे कंत्राटदार... कंत्राटदारांचे थकीत पैसे द्या, अन्यथा नागपुरात हिवाळी अधिवेशनच घेऊ नका, अशा पद्धतीचा इशारा कंत्राटदार असोसिएशन दिला आहे... आज नागपूरात रवी भवन (राज्य सरकारच्या मंत्र्यांचे बंगले असलेला परिसर) मधील सार्वजनिक बांधकाम विभागाचे मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले यांच्या बंगल्यासमोर आत्महत्य करणाऱ्या कंत्राटदारासंदर्भात श्रद्धांजली सभा पार पडली.. "गजूभाऊ देवकाते" या तरुण कंत्राटदाराने काही दिवसांपूर्वी नांदेड जिल्ह्यातील मुखेड येथे आत्महत्या केली होती... केलेल्या कामांचे पैसे सरकारकडून मिळत नसल्यामुळे आर्थिक विवंचनेतून त्यांनी आत्महत्या केल्याचा कंत्राटदार असोसिएशनचा आरोप आहे... सार्वजनिक बांधकाम विभागाचे मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले गेले तीन दिवस विदर्भ दौऱ्यावर असताना सुद्धा त्यांनी कंत्राटदार असोसिएशनची थकीत देयकांसंदर्भात भेट घेतली नाही... त्यामुळेच नाराज झालेल्या कंत्राटदारांनी आज थेट मंत्र्यांच्या बंगल्याच्या दारासमोरच गजूभाऊ देवकाते यांच्या आत्महत्याप्रकरणी श्रद्धांजली सभा घेऊन त्यांना श्रद्धांजली वाहिली... सरकारकडे मोठमोठ्या प्रोजेक्टसाठी पैसे आहे.. मात्र भूमिपुत्र असलेल्या कंत्राटदारांसाठी पैसे नाही असा आरोप यावेळी करण्यात आला... राज्यभरातील कंत्राटदारांचे जवळपास 86 हजार कोटी तर नागपुरातील कंत्राटदारांचे 1 हजार 890 कोटी रुपये सरकारकडे थकीत असल्याचा दावाही या श्रद्धांजली सभेचे माध्यमातून करण्यात आला...0
0
Report
Advertisement
श्रावण पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री निवास में महादेव पूजा-उपासना, राजस्थान में सुख-समृद्धि की प्रार्थना
Noida, Uttar Pradesh:श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास स्थित माँ राजराजेश्वरी मंदिर में देवाधिदेव महादेव का पूजन-अभिषेक एवं हवन किया। भोलेनाथ से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद राजस्थान के हमारे सभी परिवारजनों पर सदैव बना रहे और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की निरंतर वर्षा होती रहे।0
0
Report
जमुई में पिंक स्कूटी के साथ पुलिस दीदी, महिलाओं की सुरक्षा का नया चरण
Jamui, Bihar:जमुई:बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार की एक और पहल अब जमुई में भी जमीन पर उतर गई है। जिले में ‘पुलिस दीदी’ की तैनाती की गई है, जो पिंक स्कूटी के साथ महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहेंगी। खासकर स्कूल-कॉलिज, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस दीदी की विशेष नजर रहेगी। रक्षाबंधन के अवसर पर श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से इस नई व्यवस्था की शुरुआत की गई। जिला प्रशासन ने हरिहर झंडी दिखाकर पुलिस दीदियों को पिंक स्कूटी के साथ रवाना किया। इस दौरान डीएम और एसपी भी बाइक पर सवार होकर पुलिस दीदियों के साथ शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए महिसौड़ी चौक पहुंचे और फिर समाहरणालय लौटे। छेड़खानी की शिकायत मिलते ही पहुंचेगी पुलिस दीदी पुलिस दीद का काम सिर्फ गश्त करना नहीं होगा। महिलाओं और छात्राओं से जुड़ी किसी भी शिकायत, छेड़खानी, पीछा करने या अभद्र व्यवहार की सूचना मिलने पर पुलिस दीदी तत्काल मौके पर पहुंचेंगी। जरूरत पड़ने पर डायल-112 की भी मदद ली जाएगी। इसके अलावा पुलिस दीदियां स्कूल-कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में जाकर छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी करेंगी। लिहाजा, बेटियों को परेशान करने वाले मनचलों पर अब पुलिस की नजर पहले से ज्यादा सख्त होगी। 9 पिंक स्कूटी और 10 अवेंजर बाइक एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि फिलहाल जमुई जिले में 9 पिंक स्कूटी पुलिस दीदियों को उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं पुलिस दीदियों के सहयोग के लिए 10 अवेंजर बाइक भी उपलब्ध कराई गई हैं। जल्द ही जिले के सभी संबंधित थानों में पुलिस दीदियों को पिंक स्कूटी उपलब्ध करा दी जाएगी। बेटियों को मिलेगा सुरक्षा का भरोसा डीएम नवीन कुमार ने कहा कि महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता है। पुलिस दीदी की मौजूदगी से छात्राओं और महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा और वे बिना किसी डर के स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और काम पर आ-जा सकेंगी। मनचले हो जाएं सावधान... अब बेटियों को छेड़ना पड़ेगा महंगा। पिंक स्कूटी के साथ पुलिस दीदी रहेंगी तैयार और शिकायत मिलते ही पहुंचेंगी मौके पर。0
0
Report
नक्सल प्रभावित क्षेत्र की महिलाएं प्रशासन को राखी बांधकर भरोसा जताने लगीं
Jamui, Bihar:jamuu : कभी नक्सलवाद के आतंक से प्रभावित रहे बरहट प्रखंड के सुदूरवर्ती गुरमाहा, चौरमाहा और मुहसरीटांड़ की महिलाओं ने इस बार रक्षाबंधन का पर्व एक अलग अंदाज में मनाया। काफी भावुक माहौल में दर्जनों की संख्या में महिलाएं आपस में चंदा जुटाकर करीब 50-60 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए जमुई पहुंचीं और जिला पदाधिकारी नवीन कुमार तथा पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल की कलाइयों पर राखी बांधी। समाहरणालय के संवाद कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने अधिकारियों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ-साथ प्रशासन के प्रति अपने भरोसे का भी संदेश दिया। वहीं डीएम और एसपी ने महिलाओं को मिठाई और उपहार देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान कई महिलाएं भावुक नजर आईं और समाहरणालय में काफी देर तक खुशी का माहौल बना रहा। लेकिन अब प्रशासन और पुलिस की पहल से इलाके में बदलाव देखने को मिल रहा है। महिलाओं ने बताया कि कई वर्षों के बाद उनके क्षेत्र में मतदान की व्यवस्था कराई गई। साथ ही शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, सड़क निर्माण और बिजली पहुंचाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। महिलाओं ने कहा- अब डर नहीं, विकास की उम्मीद। महिलाओं ने जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का आभार जताते हुए कहा कि वे पहली बार इतनी संख्या में जमुई पहुंची हैं। इसके लिए गांव की महिलाओं ने आपस में चंदा जुटाया और वाहन रिजर्व कर यहां पहुंचीं। महिलाओं ने कहा कि पहले जहां इलाके में भय का माहौल था, वहीं अब प्रशासन और पुलिस के प्रयासों से लोगों में सुरक्षा और विकास को लेकर उम्मीद जगी है। इसी विश्वास के चलते उन्होंने रक्षाबंधन के दिन डीएम और एसपी को राखी बांधकर अपना भाई माना और उनके प्रति आभार जताया। महिलाओं का विश्वास प्रशासन की बड़ी जीत : डीएम. जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि गुरमाहा, चौरमाहा और मुहसरीटांड़ की महिलाएं इतनी दूर से आकर प्रशासन के अधिकारियों को राखी बांधने पहुंचे़ी, यह उनके लिए बेहद खुशी और भावुक करने वाला क्षण है। उन्होंने महिलाओं के इस स्नेह और विश्वास के लिए उनका आभार जताया। डीएम ने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जो भी मूलभूत सुविधाएं अभी उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। चुनाव के समय से ही इन क्षेत्रों के लोगों के साथ लगातार संवाद स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कभी नक्सल प्रभावित रहे इलाके की महिलाएं आज बेझिझक जिला प्रशासन के बीच आकर राखी बांध रही हैं, यह केवल रक्षाबंधन का पर्व नहीं बल्कि प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बढ़ते विश्वास और बदलते माहौल की भावुक तस्वीर है। रक्षाबंधन के मौके पर गुरमाहा, चौरमाहा और मुहसरीटांड़ की महिलाओं द्वारा डीएम और एसपी को राखी बांधने का यह दृश्य जमुई में सुरक्षा, विश्वास और विकास की बदलती तस्वीर का संदेश देता नजर आया।0
0
Report
Advertisement
