बुलंदशहर,: पश्चिम बंगाल में हार्ट अटैक से हुई मौत।
Gulaothi, Uttar Pradesh:पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में तैनात सेना के जवान चिराग चौधरी की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई ,चिराग जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर रौरा गांव के निवासी थे।उनकी उम्र 30 वर्ष थी चाचा प्रताप चौधरी ने बताया कि चिराग ने 5 वर्ष पहले इंडियन आर्मी ज्वाइन की थी वह वर्तमान में दुर्गापुर में तैनात थे घटना उसे समय हुई जब वह अपने साथी सैनिकों के साथ स्विमिंग कर रहे थे। अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया साथी सैनिक तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
