203408
बुलंदशहरः सांसद चौधरी सुरेंद्र सिंह नागर के बेटे की सगाई में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
Gulaothi, Uttar Pradesh:गुलावठी में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और राज्यसभा सांसद चौधरी सुरेंद्र सिंह नागर के पुत्र वैभव नागर के सगाई समारोह कार्यक्रम में पहुंचे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करौली, सपोटरा और मंडरायल नगरपालिका चुनाव की पहली चरण की तैयारी पूरी
Karauli, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव: मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण के बाद राजकीय महाविद्यालय से रवानगी, जिला करौली एंकर इंट्रो - नगर निकाय चुनाव 2026 के प्रथम चरण में करौली नगर परिषद, सपोटरा और मंडरायल नगर पालिका के लिए होने वाले मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मतदान से एक दिन पहले मंगलवार को करौली के राजकीय महाविद्यालय में मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण आयोजित किया। प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को मतदान सामग्री के साथ संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। तीनों निकायों के 95 वार्डों में कुल 106 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 78,423 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए करीब 1,200 पुलिसकर्मी की तैनाती के साथ संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा तथा वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। देर रात बारिश और तेज हवा के चलते पोलिंग पार्टियों के प्रशिक्षण के लिए लगाया टेंट गिर गया। जिसके चलते व्यवस्था में व्यवधान पहुंचा बाद में राजकीय महाविद्यालय के हॉल में प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई। करौली में 30, मंडरायल में 6 तथा सपोटरा में 4 क्रिटिकल पोलिंग बूथ बनाए हैं। 95 वार्डों में 493 प्रत्याशी मैदान में है । प्रथम चरण में करौली नगर परिषद के 55 वार्ड तथा सपोटरा और मंडरायल नगरपालिका के 20-20 वार्डों में चुनाव होगा। तीनों निकायों के 95 वार्डों में कुल 493 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें करौली नगर परिषद के 325, मंडरायल नगरपालिका के 86 और सपोटरा नगरपालिका के 82 प्रत्याशी शामिल हैं। करौली नगर परिषद के 55 वार्डों के लिए 66 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं सपोटरा के 20 वार्डों के लिए 20 और मंडरायल के 20 वार्डों के लिए भी 20 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। तीनों निकायों में कुल 78,423 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें करौली के 60,614, सपोटरा के 11,595 और मंडरायल के 6,214 मतदाता शामिल हैं। राजकीय महाविद्यालय में मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय गोदारा, एसपी लोकेश सोनवाल, एएसपी रामकुमार कस्बा और एडीएम जगदीश प्रसाद ने प्रशिक्षण स्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने मतदान कार्मिकों को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने तथा निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश दिए। करौली नगर परिषद के 55 वार्डों के लिए 66 मतदान दलों की रवानगी हो गई। सपोटरा और मंडरायल के 20-20 वार्डों के लिए भी मतदान दलों को संबंधित मतदान केंद्रों पर भेजा। चुनाव के दौरान संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी के साथ अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा। करौली, सपोटरा और मंडरायल क्षेत्र में करीब 1,200 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इसके अलावा 13 मोबाइल पुलिस पार्टियां लगातार क्षेत्र में निगरानी करेंगी। अधिकारियों ने मतदान दलों को मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और आयोग के निर्देशों के अनुसार पूरी प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए।0
0
Report
उनियारा में निर्भय मतदान के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च, 9,749 मतदाता करेंगे मतदान
Tonk, Rajasthan:उनियारा टोंक उनियारा में निर्भय मतदान को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च। 20 वार्डों के 20 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा, 9,749 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नगर निकाय चुनाव को लेकर उनियारा में सुरक्षा, शांति व्यवस्था एवं निर्भय मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। उनके नेतृत्व में पुलिस जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने आमजन को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करने का संदेश दिया। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगरपालिका उनियारा के 20 वार्डों के लिए 20 मतदान केंद्र स्थापित हैं। मतदान केंद्रों के साथ-साथ शहर के संवेदनशील इलाकों पर पुलिस की नजर रहेगी। उनियारा नगरपालिका क्षेत्र में कुल 9,749 मतदाता मतदान करेंगे। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक मतदाता भय, दबाव या परेशानी के बिना अपने मत का प्रयोग करे। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया कि शांति और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है。0
0
Report
चौमूं नगर निकाय चुनाव: 24 अति संवेदनशील बूथ, 300 सुरक्षा कर्मी तैनात
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर नगर निकाय चुनाव का पहला चरण कल चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर चौमूं नगर परिषद के 45 वार्डो में होगा चुनाव चौमूं में बनाये गए हैं 53 मतदान बूथ जिनमे 24 बूथ को माना गया अति संवेदनशील करीब 300 से ज्यादा पुलिस का जाब्ता रहेगा तैनात मतदान की तैयारियां को दिया जा रहा अंतिम रूप चौमूं ACP कृष्णराज जांगिड़ ,तहसीलदार विजयपाल ने भी किया निरीक्षण अधिकारियों ने चौमूं के मतदान बूथों का लिया जायजा वहीं मतगणना स्थल पर भी व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण कल सुबह 7 बजे शाम 6 बजे तक कर सकते हैं मतदान0
0
Report
Advertisement
नवादा में ऑनलाइन लोन ठगी: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, बजाज-रिलायंस फाइनेंस नाम पर शिकार
Nawada, Bihar:नवादा में ऑनलाइन लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 साइबर ठग गिरफ्तार, बजाज और रिलायंस फाइनेंस के नाम पर फंसाते थे भोले-भाले लोगों को, प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ऐंठते थे पैसे नवादा के वारिसलीगंज में पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक, नवादा के निर्देश पर वारिसलीगंज थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम मीरक चमरटोली में छापेमारी कर 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है。 गिरफ्तार अपराधियों के पास से 08 एंड्रॉएड मोबाइल और 02 फर्जी सिम बरामद किए गए हैं。 थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि ये सभी अपराधी बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस और अन्य कंपनियों के नाम पर ऑनलाइन लोन देने का झांसा देकर लोगों को ठगते थे। ये फेसबुक और कस्टमर डेटा से लोगों के मोबाइल नंबर निकालते थे और खुद को कंपनी का मैनेजर या स्टाफ बताकर फोन करते थे。 जाल में फंसे लोगों से लोन पास कराने के नाम पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो और ई-मेल ऑथेंटिकेशन की मांग की जाती थी और फिर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे वसूले जाते थे। पूछताछ में आरोपियों ने कई लोगों से ठगी करने की बात स्वीकार की है。 इस संबंध में वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 641/26 दर्ज कर बीएनएस और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है。 सभी गिरफ्तार आरोपी मीरक चमरटोली के निवासी हैं, जिनकी पहचान योगेन्द्र दास , गौतम कुमार, दुनमुन रविदास , प्रकाश दास , और धर्मेन्द्र रविदास के रूप में हुई है。0
0
Report
भोपाल: IAS अफसर नेहा मार्व्या के 4 ट्रांसफर से गरमाई सियासत
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल एक साल में 4 बार ट्रांसफर,भोपाल की IAS अफसर नेहा मारव्या के मामले में गरमाई सियासत कांग्रेस से पूर्व मंत्री पीपी शर्मा ने कहा एक महिला आईएएस अधिकारी का अगर 1 साल में चार बार ट्रांसफर हो जाता है तो यह दुखद है क्योंकि जो महिला काम करना चाहती है उनको काम करने नहीं दिया जा रहा उनके साथ वाले अधिकारी, कर्मचारी ही टेबल ठोक कर कह रहे थे कि वह ट्रांसफर करवा देंगे और इसमें वह सफल भी हुए तो ऐसे मामले में ias एसोसिएशन और मुख्यमंत्री को संज्ञान लेना चाहिए.... बाइट- पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री वही मामले पर मध्यप्रदेश बीजेपी सह मीडिया प्रभारी पवन दुबे ने कहा यह मामला प्रशासनिक है और प्रशासन के व्यक्ति ही इस पर निर्णय ले सकते हैं... उनको प्रशासनिक अधिकारियों के सामने अपनी बात रखनी चाहिए जो भी निर्णय होगा वह लेंगे... पार्टी से इसका कोई लेना देना नहीं है.... बाइट- पवन दुबे,सह मीडिया प्रभारी भाजपा मध्यप्रदेश0
0
Report
पिंडरा से चुनाव लड़ेंगे अजय राय, वाराणसी की पुरानी गढ़ पर कांग्रेस का दांव
Varanasi, Uttar Pradesh:• यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी की पिंडरा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। • वाराणसी के पिंडरा सीट अजय राय का पुराना राजनीतिक गढ़ और उनकी पहचान से जुड़ी सीट है। • अजय राय पिंडरा पूर्व में कोलअसला सीट से कुल 5 बार विधायक रह चुके हैं। • अजय राय ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। • अजय राय ने 1996, 2002 और 2007 में BJP के टिकट पर कोलअसला से जीत दर्ज की थी। • 2009 में BJP से अलग होकर निर्दलीय उपचुनाव जीता, फिर 2012 में कांग्रेस के सिंबल पर विधानसभा पहुंचे। • 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में अजय राय को BJP के डॉ. अवधेश सिंह से शिकस्त मिली। • पिंडरा विधानसभा सीट पर कुल लगभग 3.73 लाख मतदाता हैं (2 लाख पुरुष, 1.73 लाख महिला)। • इस सीट पर 80,000 से अधिक कुर्मी/पटेल मतदाता हैं, जो चुनाव का रुख मोड़ने में सक्षम हैं। • सीट पर 65-70 हजार दलित, 60 हजार ब्राह्मण-भूमिहार और 35-40 हजार यादव मतदाता हैं। • क्षेत्र में लगभग 25,000 मुस्लिम और मौर्य/कुशवाहा मतदाता भी अहम भूमिका निभाते हैं। • 1952 में वाराणसी पश्चिम, 1957 में 'कोलअसला' और 2008 के परिसीमन के बाद यह 'पिंडरा' (सीट सं. 384) बनी। • लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (बाबतपुर) इसी पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। • दिग्गज CPI नेता उदल (9 बार विधायक) को 1996 में अजय राय ने हराकर वामपंथ का किला ध्वस्त किया था। • 2017 और 2022 में बीजेपी की लहर, मोदी-योगी फैक्टर और वोटों के बिखराव के कारण अजय राय को हार का सामना करना पड़ा।0
0
Report
Advertisement
अजय राय वाराणसी पिंडरा से चुनाव लड़ेंगे, कांग्रेस की बड़ी राजनीतिक चाल
Varanasi, Uttar Pradesh:यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी की पिंडरा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। वाराणसी के पिंडरा सीट अजय राय का पुराना राजनीतिक गढ़ और उनकी पहचान से जुड़ी सीट है। अजय राय पिंडरा पूर्व में कोलअसला सीट से कुल 5 बार विधायक रह चुके हैं। अजय राय ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। अजय राय ने 1996, 2002 और 2007 में BJP के टिकट पर कोलअसला से जीत दर्ज की थी। 2009 में BJP से अलग होकर निर्दलीय उपचुनाव जीता, फिर 2012 में कांग्रेस के सिंबल पर विधानसभा पहुंचे। 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में अजय राय को BJP के डॉ. अवधेश सिंह से शिकस्त मिली। पिंडरा विधानसभा सीट पर कुल लगभग 3.73 लाख मतदाता हैं (2 लाख पुरुष, 1.73 लाख महिला)। इस सीट पर 80,000 से अधिक कुर्मी/पटेल मतदाता हैं, जो चुनाव का रुख मोड़ने में सक्षम हैं। सीट पर 65-70 हजार दलित, 60 हजार ब्राह्मण-भूमिहार और 35-40 हजार यादव मतदाता हैं। क्षेत्र में लगभग 25,000 मुस्लिम और मौर्य/कुशवाहा मतदाता भी अहम भूमिका निभाते हैं। 1952 में वाराणसी पश्चिम, 1957 में कोलअसला और 2008 के परिसीमन के बाद यह पिंडरा (सीट सं. 384) बनी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (बाबतपुर) इसी पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। दिग्गज CPI नेता उदल (9 बार विधायक) को 1996 में अजय राय ने हराकर वामपंथ का किला ध्वस्त किया था। 2017 और 2022 में बीजेपी की लहर, मोदी-योगी फैक्टर और वोटों के बिखराव के कारण अजय राय को हार का सामना करना पड़ा。0
0
Report
दिल्ली में नई PG नीति को लेकर काम तेज, 1–2 महीनों में जारी हो सकती है
New Delhi, Delhi:दिल्ली में नई PG पॉलिसी पर काम चल रहा है, अगले 1 से 2 महीने के बीच नई PG पॉलिसी लाई जाएगी0
0
Report
पटना में विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस पर धर्मांतरण रोकने की चेतावनी
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना दिवस का आयोजन चैम्बर ऑफ कॉमर्स में किया गया। मुख्य अतिथि आर एन सिंह पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और मिलिंद परांडे संगठन महामंत्री थे। वही मिलिंद परांडे संगठन महामंत्री ने बताया कि कई कार्यक्रम हो रहे हैं। 1964 में स्थापना की। विश्व भर के हिन्दू को एक मंच पर लाने की कोशिश की गई। पूज्य संत एक साथ आये। विहिप जो भी कुछ करते आया है उसमें पूज्य संतों का आशीर्वाद है, विहिप हिन्दू संगठन है जो देश भर में सात हजार के सेवा केंद्र चल रहे हैं जहाँ शिक्षा, रोजगार शिक्षा को लेकर काम करती है। 15 लाख लाभार्थी देश भर में है, अगले दो वर्ष में भारत के सभी जिलों में जाकर अपने सामाजिक कार्य करेंगे। ईसाई संगठन के द्वारा जो काम हो रहा है हिंदुओं को धर्म से विमुख कर रहे हैं धर्मांतरण किया जा रहा है। हिन्दू धर्म में कुछ लोग हैं जिनको पहचानने की जरूरत है। आज हिन्दू समाज को सतर्क रहने की जरूरत है। हमारा अस्तित्व संकट में आ गया है ऐसे संगठनों को रोकने के लिए हिन्दू संगठन कार्य करती है। किसी को धर्मांतरण करना असंवैधानिक है। भारत में ढाई लाख महिलाएं लव जेहाद की शिकार हैं माता बहिनों का अपहरण हो रहा है। मुसलमान समाज का एक वर्ग हिन्दू समाज को टारगेट कर रहा है। हिन्दू समाज को सतर्क रहने की आवश्यकता है।0
0
Report
Advertisement
22 सितंबर से छत्तीसगढ़ में बस सेवाएं बंद हो सकती हैं, 9 सूत्रीय मांगें
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में बसों के पहिए थमने का खतरा मंडरा रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर के बस संचालकों ने 22 सितंबर से अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर शासन को ज्ञापन सौंपा है। बस संचालकों ने सरकार को 21 सितंबर तक मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम दिया है। मांगें पूरी नहीं होने पर 22 सितंबर से पूरे प्रदेश में बसों का संचालन बंद करने की चेतावनी दी गई है। 22 सितंबर से थम सकते हैं बसों के पहिए रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में बस सेवा बंद करने की चेतावनी यातायात महासंघ ने शासन को सौंपा 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन 21 सितंबर तक मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम。 यात्रियों किराया बढ़ाने की प्रमुख मांग, सिंगल स्लीपर पर सिंगल टैक्स की मांग, ई-बसों को शहर सीमा में चलाने की मांग, टूरिस्ट परमिट बसों के संचालन पर रोक की मांग, VLTD रिन्यूवल शुल्क कम करने की मांग, मैनुअल फिटनेस और ऑनलाइन परमिट की सुविधा की मांग, मांगें पूरी नहीं हुईं तो 22 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़تال0
0
Report
रीवा में दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला से स्वास्थ्य मंत्री के पद से इस्तीफे की मांग को लेकर इन दिनों प्रदेश कांग्रेस ने रीवा में बड़ा मोर्चा खोल रखा है। एक-एक कर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के रीवा पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में रीवा आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला पर जमकर निशाना साधा। इसके बाद सोमवार को पत्रकार वार्ता आयोजित करते हुए उन्होंने देश के तमाम मुद्दों पर चर्चा की। दिग्विजय सिंह ने देश के विभाजन को लेकर कहा कि 1930 में जिन्ना साहब और सावरकर ने भारत के बंटवारे की नींव रखी थी. सामाजिक समरसता को लेकर अमेरिका में दिए गए RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का दिग्विजय सिंह ने समर्थन किया और उनके विचारधारा की सराहना की। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं सन 1972 में विचारधारा के एक मूल स्वरूप को देखते हुए जनसंघ में शामिल होने के बजाय कांग्रेस में शामिल हुआ. 22 साल की उम्र में मैं सर्व सहमति से नगर पालिका अध्यक्ष चुना गया था तब प्रदेश में समृद्ध सरकार थी. गोविंद सिंह नारायण तब प्रदेश के मुख्यमंत्री बन चुके थे. राजमाता सिंधिया ने सपोर्ट किया था और वह जनसंघ में शामिल हो गई थी. वह गुना लोकसभा से सांसद थी. जनसंघ और आरएसएस के लोग मुझे जनसंघ में शामिल करना चाहते थे. इस दौरान मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह शिकार के लिए गुना आए थे तब उन्होंने कहा था कि तुम्हे जनसंघ में शामिल करना चाहते हैं लेकिन तुम मेरी बात मानो और कांग्रेस में शामिल हो जाओ. दिग्विजय सिंह ने बताया कि मोहन भागवत ने कहा था कि यदि कोई हिंदू यह सोचता है कि भारत में कोई मुसलमान नहीं होने चाहिए तो वह हिंदू नहीं रह जाता, उन्होंने कहा था कि अलग-अलग धर्म उपासना पद्धतियां हो सकती हैं लेकिन मानवता मूल रूप से एक है. यही तो हम लोग कहते आए हैं; जब दिग्विजय सिंह कहता है तो गालियां पड़ती हैं. लेकिन जब मोहन भागवत मेरी भाषा बोल रहे हैं, तो मैं उन्हें आईना दिखाना चाहता हूँ जो लोग दिग्विजय सिंह को गाली देते हैं लेकिन मंत्री गिरिराज सिंह कहते हैं कि अगर हम हार जाएंगे तो पाकिस्तान में पटाखे फूटेंगे. दिग्विजय सिंह मुसलमान हैं इन्हे पाकिस्तान भेज दो लेकिन अब तो मोहन भागवत ही कह रहे हैं.0
0
Report
रीवा में प्रसूता कल्पना मिश्रा मौत: एफआईआर नहीं तो थाने का घेराव, परिजनों का ऐलान
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में 26 अगस्त को हुई प्रसूता कल्पना मिश्रा की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद से ही कल्पना मिश्रा के परिजन और समर्थक रीवा के सिरमौर चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को धरने में पहुंचे कल्पना मिश्रा के पिता की तबीयत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों में चिंता बढ़ गई। वहीं, धरने पर बैठे परिजनों से जी मीडिया ने खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। परिजनों ने साफ कहा कि यदि आज शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं होती है, तो शाम 6 बजे संबंधित थाने का घेराव किया जाएगा। परिजनों का कहना है कि वे कल्पना मिश्रा की मौत के मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और न्याय की मांग को लेकर लगातार आंदोलन जारी रखेंगे। अब देखना होगा कि परिजनों के इस ऐलान के बाद पुलिस और प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाया जाता है। देखिए जी मीडिया से खास बातचीत में कल्पना मिश्रा के परिजनों ने क्या कहा।0
0
Report
Advertisement
पिकअप पलटने से भैंस तस्करी का भंडाफोड़
Dhamtari, Chhattisgarh:भैंस तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप पलटने से हुआ खुलासा धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र में भैंसों से भरी एक पिकअप के पलटने से तस्करी का खुलासा हुआ है.... बताया जा रहा है 5 भैंसों को पिकअप में भूखे प्यासे हालत में तस्करी कर ले जाया जा रहा था..... तभी कर्राघाटी चमेदा मार्ग पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई.... वही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो तस्करी का पूरा खेल सामने आ गया....... दरअसल नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्राघाटी चमेदा मार्ग पर ये हादसा हुआ..... आरोपी पाइप भाटा निवासी ओंकार कुर्रे और उसका एक साथी इन 5 भैंसों को पिकअप में भरकर नवरंगपुर के कत्लखाने ले जा रहे थे...... पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों के पास भैंसों के परिवहन से जुड़ा कोई भी वैध दस्तावेज नहीं था.... भैंसों को अमानवीय तरीके से एक छोटी सी पिकअप में ठूंसा गया था..... वही तस्करी में पकड़ी गई 5 भैंसों की कीमत लगभग 1 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है...... मामले में नगरी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है0
0
Report
झारखंड भाजपा का चार दिवसीय आंदोलन: पेपर लीक और छात्र एफआईआर पर अभियान
Hazaribagh, Jharkhand:JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर झारखंड भाजपा ने चार दिवसीय राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया है. आंदोलन के पहले दिन 8 अगस्त को हजारीबाग में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास की अगवाई में पद यात्रा निकालते हुए सभा को संबोधित किया गया .इन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों के हित के लिए पार्टी हमेशा खड़ा रहेगी. रघुवर दास ने सरकार से पूछा कि आरोपियों की गिरफ्तारी हो रही है यह दूसरी बात है.सरकार को यह जवाब देना चाहिए कि अभय तिवारी जैसे कैसे लोग करोड़पति और लक्ष्मी पुत्र बन गए .बिना सरकारी अधिकारी के साथ गांठ के यह संभव नहीं है. अब आंदोलन कर रहे छात्रों को धमकी मिल रही है और उन एफआईआर हो रहा है, इसका भाजपा विरोध करती है. हजारीबाग में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा . कहा कि उनके ही इशारे पर हजारीबाग समेत झारखंड के कई जिलों में छात्रों के ऊपर लाठी चार्ज किया गया और झूठा मुकदमा दायर किया गया है. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लाठी चार्ज और झूठे मुकदमे पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं की. एक वक्त ऐसा था वे आंदोलन का समर्थन कर रहे थे. भाजपा इस घटना का भर्त्सना करते हैं. भाजपा की ओर से दो सूत्री मांगों को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा गया. मांगों के समर्थन में कार्यकर्ता डीसी कार्यालय के बाहर धरने पर भी बैठे.भाजपा की पहली मांग है कि छात्र आंदोलन के दौरान 300 से अधिक छात्रों पर दर्ज एफआइआर वापस लिये जाएं. दूसरी मांग JSSC-CGL परीक्षा में पेपर लीक की जांच सीआइडी के बजाय सीबीआइ से कराने की है. इस दौरान छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल भी रघुवर दास से मुलाकात किया. मुलाकात करने के बाद छात्रों ने कहा कि सकारात्मक बातें हुई है.0
0
Report
गाजियाबाद के मंदाकिनी फ्लैट्स 20 साल में जर्जर, जीडीए नोटिस जारी
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मंदाकिनी फ्लैट्स की स्थिति काफी जर्जर है इसको भी जीडीए ने नोटिस जारी कर रखा है लेकिन लोग अभी भी यहां पर रह रहे हैं इन फ्लैट्स में सरिया साफ दिखाई दे रहा है सीढ़ियाँ जर्जर हो चुकी हैं इस फ्लैट का निर्माण भी तकरीबन 20 साल पहले हुआ था लेकिन घटिया क्वालिटी के निर्माण की वजह से यह 20 साल के अंदर में ही जर्जर स्थिति हो गई है जीडीए की तरफ से इस पर बार-बार नोटिस जारी किया जा रहा है0
0
Report
Advertisement
