203001
Bulandshahr: पत्रकार होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम और हास्य कवियों ने बिखेरा रंग
Bulandshahr, Uttar Pradesh:पत्रकार होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और हास्य कवियों की शानदार प्रस्तुति ने समा बांध दिया। इस आयोजन में सांसद डॉ. भोला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, एसपी सिटी शंकर प्रसाद, SP देहात रोहित मिश्रा, एएसपी सिटी ऋजुल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, उद्योगपति, व्यापारी नेता और जिलेभर के पत्रकार शामिल हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
10 लाख रुपये की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भमोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Harirampur, Uttar Pradesh:भमोरा/बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त बरेली’ अभियान के तहत थाना भमोरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 70 ग्राम स्मैक एवं दो मोबाइल फोन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार तोमर को सूचना प्राप्त हुई कि नौगवां ठाकुरान मार्ग पर दो व्यक्ति स्मैक की खेप लेकर बिक्री के उद्देश्य से आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी आँवला नितिन कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की गई। पुलिस ने खेतों की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से साहिल पुत्र मुन्ने शाह तथा अनिकेत उर्फ मनू पुत्र रामदास जायसवाल, निवासीगण कस्बा बल्लिया, थाना भमोरा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 70 ग्राम स्मैक और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना भमोरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में बेचते थे। पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन की कॉल डिटेल एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। पुलिस अभिलेखों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी साहिल के विरुद्ध पूर्व में थाना भमोरा में आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक हीरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, रिजर्व कांस्टेबल दीपक कुमार तथा रिजर्व कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
हुड्डा: स्पीकर नोटिस का जवाब दे दिया; SYL, महंगाई पर विपक्ष की रणनीति
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पीसी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि स्पीकर का जो नोटिस आया था उनको जवाब भेजा है। एसआईआर शुरू होने वाला है। जिसको लेकर हमने विधायकों की ड्यूटी लगाई हैं। एसवाईएल का मुद्दा है। सरकार पानी नहीं ले पा रही है। अगली बैठक 15 जुलाई के बाद बुलाएंगे और अगली रणनीति बनाएंगे। प्रभारी की निर्देशों पर कहा कि विधायक अपने हलके के मुद्दे पर अपनी आवाज उठा सकता है उसे परमिशन नहीं लेनी होगी। राज्य स्तरीय कोई कार्यक्रम होता है तो उसकी परमिशन लेनी होगी । या कोई अन्य नेता कोई कार्यक्रम करता है । एसआईआर में वोट कट सकती है। इसके लिए वोटर को फार्म भरना होगा यह अगर फार्म नहीं भरा गया तो वोट कट सकती है। ऐसे में लोग बीएलए की मदद ले सकता है। अर्चना गुप्ता के घुसपैठिए वाले बयान पर कहा कि 12 साल से उनकी सरकार है आज तक उनमें कितने घुसपैठिए बाहर किए। हमें आशंका है कि गड़बड़ हो सकती है। 37 लाख वोटर ऐसे हैं जिनकी मैचिंग नहीं हुई है। महँगाई के मुद्दे पर भी बैठक में चर्चा की। यह चिंता का विषय है। किसान पर सबसे ज्यादा इसकी मांग पड़ी है। एक रिपोर्ट आई है आरबीआई ने बड़ी मात्रा में सोना बेच दिया है।0
0
Report
NH-31 NH-231 के 144 किमी चार लेन; बिहार के विकास की नई गति
Noida, Uttar Pradesh:बिहार को बड़ी सौगात! खगड़िया से पूर्णिया के बीच करीब 144 किलोमीटर लंबे हाईवे (NH-31 और NH-231) को ₹3,936.05 करोड़ की लागत से अपग्रेड कर फोर लेन में बदला जाएगा। इससे बिहार के सीमावर्ती जिलों के करोड़ों लोगों के लिए आवागमन और सुगम होगा तथा क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी। आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सभी बिहारवासियों की ओर से आभार।0
0
Report
Advertisement
विधायक रामकुमार टोप्पो के समर्थकों ने सीतापुर थाने में सरेंडर; विवाद गहराया
Kusu, Chhattisgarh:विधायक रामकुमार टोप्पो के समर्थकों ने सीतापुर थाने में सरेंडर; विवाद गहराया। पंकज गुप्ता और नाजिम रजा ने थाना में सरेंडर किया। विधायक और समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजस्व अधिकारी कर्मचारी थे हड़ताल पर। कलेक्टर एसपी और विधायक रामकुमार टोप्पो के बीच लंबी बातचीत के बाद दोनों युवकों ने सीतापुर थाना में सरेंडर किया। नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी और एसडीएम फागेश सिन्हा को सीतापुर से हटाने पर बनी बात। विधायक रामकुमार टोप्पो सहित उनके समर्थकों पर हुआ था अपराध दर्ज।0
0
Report
जयपुर में जेडीए की संयुक्त अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर आनंद शर्मा के निर्देश पर जेडीए की बड़ी कार्रवाई। जोन -7 वैशाली नगर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई । सेना कैंप्स के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर संयुक्त कार्रवाई। जेडीए, ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, स्थानीय पुलिस और सेना ने की कार्रवाई। खातीपुरा रोड, झारखंड मोड़ और क्वींस रोड पर कार्रवाई। डीआईजी आंनद शर्मा में बताया। करीब 3 किलोमीटर क्षेत्र में सड़क सीमा से हटाए अतिक्रमण। यातायात में बाधक अस्थायी ढांचे और कब्जे किए ध्वस्त। सेना क्षेत्र की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन की सख्त कार्रवाई। अतिक्रमण हटने से ट्रैफिक व्यवस्था हुई सुगम, सड़कें हुईं अतिक्रमण मुक्त।0
0
Report
शाजापुर में नाली कवर धंसने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल, अधिकारी दुरुस्ती के आश्वासन
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान नाली निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ गए हैं। बुधवार को धोबी चौराहा स्थित महिंद्रा शोरूम के पास नवनिर्मित नाली का कवर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के गुजरते ही धंस गया। इस घटना में नाली के ऊपर डाली गई सीमेंट कंक्रीट की स्लैब टूटकर नाली के भीतर जा गिरी। स्थानीय रहवासियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के गुजरने से ही नाली धंस सकती है, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। सुनील ने संबंधित अधिकारियों से समय-समय पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने और सामग्री व कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। वहीं, पीडब्ल्यूडी अधिकारी हर्षवर्धन ने बताया कि संबंधित स्थान पर एप्रोच निर्माण का कार्य प्रारंभिक चरण में था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह स्थायी रूप से तैयार किया गया कवर नहीं था, बल्कि निर्माण प्रक्रिया का एक हिस्सा था, जहां पाइप डालने और अन्य तकनीकी कार्य किए जाने थे। अधिकारी ने कहा कि कुछ तकनीकी कारणों से यह समस्या उत्पन्न हुई है, जिसे विभाग द्वारा शीघ्र ही दुरुस्त कर दिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
बागपत में अवैध मस्जिद-मदरसे पर बुलडोजर, अनुमति न मिलने पर ध्वस्त
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मस्जिद और मदरसे के निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। प्रशासन का कहना है कि यह निर्माण बिना वैधानिक अनुमति के कराया जा रहा था और संबंधित पक्ष आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मामला बड़ौत तहसील क्षेत्र के बोपुरा गांव का है, जहां शासन स्तर पर प्राप्त शिकायत के बाद राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने जांच की। जांच में पाया गया कि मस्जिद एवं मदरसा इस्लामिया सबीलुल फलाह के नाम से निर्माण कार्य कराया जा रहा था, लेकिन इसके लिए जरूरी अनुमतियां और वैधानिक अभिलेख उपलब्ध नहीं थे। जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देश पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को बुलडोजर से हटाया गया। प्रशासन ने संबंधित लोगों को भविष्य में बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करने की सख्त हिदायत दी है।0
0
Report
सासाराम हत्याकांड: तीन आरोपी गिरफ्तार, सभी भाई हैं
Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहां बीते रात सासाराम के नगर थाना के नवरत्न बाजार में अभिषेक गोस्वामी Hatyakand में पुलिस ने अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों आरोपी अपने सगे भाई हैं। अजय सोनी मुख्य अभियुक्त है। इसके अलावा पंकज सोनी एवं राजू सोनी को भी गिरफ्तार किया गया है। 2020 में भुवर चंद्रवंशी की हत्या के आरोप में अभिषेक गोस्वामी जेल में थे और 2021 में जमानत पर बाहर आए थे। आपसी रंजिश एवं पैसे को लेकर पहले से विवाद था, जिससे यह वारदात अंजाम दिया गया। अभी तक प्रयुक्त हथियार बरामद नहीं हुआ है, लेकिन मौके से तीन जिंदा कारतूस तथा दो खोखा बरामद हुए हैं। सासाराम के एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार के अनुसार पकड़ा गया अपराधी शातिर है और इसका पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है। मृतक अभिषेक गोस्वामी के भाई अमित गोस्वामी ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है जिसमें सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है。0
0
Report
लखनऊ: वन विभाग में तबादलों की अवधि 15 जून तक बढ़ी, राहत जारी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: वन विभाग में तबादलों की अवधि बढ़ी, अब 15 जून तक होंगे ट्रांसफर।GST विभाग के बाद वन विभाग को भी मिली राहत, 15 जून तक जारी रहेंगे स्थानांतरण।0
0
Report
Advertisement
रांची के लोग गुटखा के आदी, महीना खर्च 1000–1500 रुपये
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के लोग गुटखा का सेवन खूब करते हैं लेकिन कैमरे के सामने आकर कुछ कहने से परहेज करते हैं। इनमें से कुछ लोगों ने दलेरी भी दिखाई। उनका कहना है कि लगभग 10 वर्षों से गुटखा खा रहे हैं। वे सादा गुटखा खाते हैं, तंबाकू इस्तेमाल नहीं करते। गुटका एनर्जी नहीं देता, लेकिन मूड को फ्रेश रखता है। खर्च लगभग 1000 से 1500 रुपये महीने होता है और हर तरह का गुटका खाने का शौकीन है.0
0
Report
कोटपूतली मानव कल्याण समिति ने निःशुल्क शव वाहन सेवा शुरू की
Jaipur, Rajasthan:मानव कल्याण सेवा समिति मानव सेवा मे सालो से कर रही है अपनी सेवा, लावारिस शवों निःशुल्क दाह संस्कार सहित हस्तीया विसर्जन करने का काम कर रही है, अब ताज़ा ही नवाचार अपनाया है समिति ने निःशुल्क शव वाहन का भी किया संचालन। कोटपूतली :मानव कल्याण सेवा समिति, कोटपूतली वर्ष 2006-07 से मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत एक अग्रणी संस्था है। अध्यक्ष एवं समाजसेवी ओमप्रकाश स्वामी के नेतृत्व में समिति ने सेवा को अपना ध्येय बनाकर अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं। संस्था द्वारा 200 से अधिक लावारिस शवों का सम्मानपूर्वक दाह संस्कार एवं उनकी अस्थियों का हरिद्वार में विसर्जन कराया जाता है। कोटपूतली जिले में निःशुल्क मोक्ष वाहिनी (शव-रथ) और डीप फ्रीजर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। समिति ने 17 रक्तदान शिविरों के माध्यम से 3000 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित कराया तथा मकर संक्रांति पर 15 हजार से अधिक कंबलों का वितरण किया। इसके अलावा गरीब विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस व बैग, गुजरात भूकंप पीड़ितों को सहायता, कोरोना काल में अंतिम संस्कार सेवा तथा नशा मुक्ति, कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम और पल्स पोलियो जैसे जनजागरण अभियानों का सफल संचालन किया। मानव कल्याण सेवा समिति आज सेवा, संवेदना और सामाजिक समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल है。0
0
Report
वाराणसी की 200 साल पुरानी अवैध मस्जिद ध्वस्त, कब्जामुक्त जमीन पर रेलवे स्टेशन बनेगा
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी में करीब 200 साल पुरानी अवैध मस्जिद पर प्रशासन ने देर रात कार्रवाई की और महज 22 मिनट में मस्जिद को ध्वस्त कर दिया कब्जामुक्त जमीन पर अब तीन मंजिला मॉडल रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा...जिसके निर्माण पर 3 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे0
0
Report
Advertisement
हाथरस के कार में सांप, बुलंदशहर में अजगर—ग्रामीण दहशत
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस और बुलंदशहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हाथरस में एक कार में सांप निकल आया और बुलंदशहर के ढकरोली गांव में अजगर देख ग्रामीण दहशत में आ गए दोनों ही जगह अजगर का रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं
Bareilly, Uttar Pradesh:0
0
Report
सहारनपुर: पुल जोगियान, चौक फव्वारा से अतिक्रमण हटाकर बुलडोजर चला; 7500 रुपये जुर्माना
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर नगर निगम ने पुल जोगियान, चौक फव्वारा, ढमोला पुल और लिंक रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर पुल जोगियान के पास सड़क घेरकर चटाई, सरकंडे और छाज बेचने वालों के अवैध कब्जे को जेसीबी से हटाया गया। निगम ने दो काउंटर, दो खोखे सहित अन्य सामान जब्त किया और आठ अतिक्रमणकारियों से 7,500 रुपये जुर्माना वसूला। चौक फव्वारा पर ट्रांसफॉर्मरों के आसपास किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया। यहाँ सेहरे, पगड़ी और कपड़े बेचने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था तथा दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। इसके अलावा ढमोला पुल और लिंक रोड पर रेहड़ी-ठेली व ई-रिक्शा चालकों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की गई। नगर निगम ने संबंधित थानों को पत्र भेजकर इन स्थानों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
