203001
Bulandshahr - लापता युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बीती शाम लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक विनोद चाय की दुकानों पर मट्ठी सप्लाई किया करता था,इलना गांव का विनोद अपनी पत्नी के साथ सप्लाई का काम बराल में रहकर चलाता था,मृतक की बाइक उसके पास से ही मिली। बात करने पर पता चला की मृतक की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। फोरेंसिक जांच टीम ने साक्ष्य इकट्ठा कर जांच के लिए भेज दिया है।शव सिटी कोतवाली क्षेत्र की डिप्टीगंज चौकी के दक्ष गार्डन के पास मिला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीएम ग्रेड सड़क में घटिया सामग्री पर AB इंफ्राटेक को 80 लाख जुर्माना
Aligarh, Uttar Pradesh:सीएम ग्रेड की सड़क निमार्ण कार्य में लापरवाही और घटिया सामग्री लगाने पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने लगाया 80 लख रुपए का जुर्माना, संस्था़ AB इंफ्राटेक पर तीन बार में लगाया गया 80 लाख रुपए का जुर्माना, सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने पर की गई जुर्माने की कार्यवाही, नगर आयुक्त ने बड़ी कार्यवाही करते हुए संस्था से घटिया सड़क के लगभग 11 सो मीटर सड़क को तोड़कर दोबारा बनाने के दिए निर्देश, दौदपुर रोड पर ख्वाजा गार्डन से केला नगर चौराहे तक कराया गया था सीएम ग्रेड की सड़क का निर्माण, कार्य में सुधार न लाने पर संस्था के खिलाफ कार्यवाही करने की कही गई बात0
0
Report
राप्ती नदी खतरे के निशान से 20 सेमी ऊपर, दर्जनों गांव बाढ़ के खतरे में
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर राप्ती ने पार किया खतरे का निशान: 20 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, करीब एक दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा बलरामपुर जिले में लगातार हो रही बारिश और नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश का असर अब राप्ती नदी के जलस्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। राप्ती नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है और जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह 9 बजे नदी का जलस्तर 104.820 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 104.620 मीटर से 20 सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर में करीब 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। कई स्थानों पर मार्गों पर जलभराव की स्थिति बनने लगी है, जबकि करीब एक दर्जन गांव बाढ़ के खतरे की जद में बताए जा रहे हैं। दुर्गापुर समेत कई गांवों पर मंडरा रहा खतरा राप्ती के बढ़ते जलस्तर से दुर्गापुर, गैंजहवा, रेहर सोनार, झउहना समेत आसपास के कई गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नदी का पानी लगातार बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कई ग्रामीण अब अपने जरूरी सामान और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी में जुट गए हैं। इसी रफ्तार से बढ़ा पानी तो शाम तक बढ़ सकती है परेशानी राप्ती के जलस्तर में यदि इसी तरह लगातार बढ़ोतरी जारी रही तो शाम तक तटवर्ती क्षेत्रों के कई और गांवों में बाढ़ का पानी पहुंचने की आशंका है। निचले इलाकों में जलभराव पहले से ही लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। कुछ दिन पहले तक जिस राप्ती नदी का जलस्तर सामान्य स्थिति में था, अब वही नदी खतरे के निशान को पार कर तेज रफ्तार से बढ़ रही है। नदी का बढ़ता जलस्तर और तेज बहाव तटवर्ती गांवों के लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। फिलहाल प्रशासन की ओर से नदी के जलस्तर और तटवर्ती इलाकों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।0
0
Report
मेरठ सौरभ हत्याकांड: फैसले की घड़ी आज, केस का रुख क्या होगा?
मेरठ \n\nसौरभ हत्याकांड में अब फैसले की घड़ी \n\n30 सितंबर को जिला जज मेरठ सुना सकते हैं सौरभ हत्याकांड प्रकरण में अपना फैसला \n\nसौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने की थी निर्मम तरीके से हत्या \n\n19 मार्च से मेरठ जेल में बंद है मुस्कान और साहिल \n\nहत्याकांड में अब तक हो चुकी है 22 लोगों की गवाही0
0
Report
Advertisement
झाड़ियों में नवजात बच्ची: ग्रामीणों ने बचाई जान
Baran, Rajasthan:झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, ग्रामीणों ने बचाई जान बारां जिलें के कस्बाथाना क्षेत्र के कुजाए गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। गांव के बाहर झाड़ियों में एक नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक नवजात बच्ची झाड़ियों में पड़ी हुई है। आगर सरपंच प्रतिनिधि पर्वत सिंह मेहता को ग्रामीणों ने सूचना दी। सूचना मिलते ही सरपंच प्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बच्ची के रोने की आवाज झाड़ियों से आ रही थी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को झाड़ियों से बाहर निकाला और इसकी सूचना कस्बा थाना पुलिस को दी。 सूचना पर थानाधिकारी योगेश शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम को मौके पर भेजा और बच्ची को तत्काल शाहबाद के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची का जन्म संभवतः बीती रात हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को बेहतर उपचार के लिए बारां जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस द्वारा बच्ची को बाल कल्याण समिति को सौंपने की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों में अज्ञात परिजनों के खिलाफ आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
किसान का चोरी हुआ ट्रोला केलामोड से बरामद, आरोपी का चालान
Bugrasi, Uttar Pradesh:बुगरासी (बुलंदशहर)। एक सितंबर को थाना नरसैना क्षेत्र के गांव घुंघरावली में किसान के घेर से ट्रोला चुराने वाले अज्ञात चोर को पुलिस ने पकड़ लिया है। ट्रोला भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी चोर ट्रोला को अपने ट्रैक्टर में चला रहा था। चौकी इंचार्ज नीटू मलिक ने बताया कि एक सितंबर को गांव घुंघरावली निवासी किसान नवनीत के घेर से अज्ञात चोर ट्रैक्टर का ट्रोला चुरा ले गए थे। पीड़ित किसान ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अज्ञात चोर को केलामोड से गिरफ्तार किया है। थाना खानपुर थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर नगला निवासी सौरभ ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर बुगरासी-स्याना रोड पर था। केलामोड के पास ट्रैक्टर की जांच की तो उसमें लगा ट्रोला पीड़ित किसान नवनीत का था। पुलिस ने ट्रोला जब्त कर आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।0
0
Report
बेरमो-जारंगडीह मार्ग पर भीषण हादसा: खड़ी हाईवा से टकराकर दो किशोर गंभीर घायल
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के जारंगडीह-कथारा मुख्य मार्ग पर देर रात भीषण सड़क हादसा। खड़ी हाईवा से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो किशोर गंभीर रूप से घायल, बोकारो के बड़े अस्पताल में रेफर। बोकारो के बेरमो में देर रात जारंगडीह से कथारा जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गायत्री कॉलोनी के समीप सड़क किनारे खड़े हाईवा में पीछे से तेज रफ्तार स्कूटी के टकरा जाने से स्कूटी पर सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद खड़ा हाईवा चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। घटना देर रात करीब की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए समाजसेवी जीतू वर्णवाल को फोन कर एम्बुलेंस मंगवाया। एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तुरंत बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए बोकारो के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान कथारा गायत्री कॉलोनी निवासी प्रीत सिंह उर्फ धर्मप्रीत सिंह (17 वर्ष), और जारंगडीह निवासी विशाल रजवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रीत अपने दोस्त विशाल को घर छोड़ने कथारा जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
Advertisement
नेपाल की बारिश से मोतिहारी में बाढ़, नावों के सहारे स्कूल पहुंचते बच्चे
Motihari, Bihar:नेपाल में हुई लगातार बारिश और बाल्मीकि नगर गंडक बैराज से छोड़े गए लगभग साढ़े नौ लाख क्यूसेक पानी के कारण मोतिहारी में संग्रामपुर प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। निचले इलाके के कई घरों में बाढ़ का पानी पूरी तरह प्रवेश कर गया है तो वहीं दूसरी तरफ अरेराज खजुरिया स्टेट हाईवे 74 पर दो से तीन फीट पानी बह रहा है। हाईवे पर पानी चढ़ने के कारण वाहनों का परिचालन लगभग थम सा गया है। भारी गाड़ियां धीरे-धीरे आ जा रही है जबकि छोटी गाड़ियों का परिचालन लगभग बंद हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है वहीं जिनके घरों में पानी प्रवेश किया है वे लोग अपने घरों के छत पर या चंपारण तटबंध पर शरण लिए हुए हैं। नाव के सहारे स्कूली बच्चे स्कूल जा रहे हैं। प्रशासन के द्वारा 18 नाव का पंजीकरण कर किनारे लगाया गया है ताकि बाढ़ पीड़ितों को लाने और ले जाने में कोई परेशानी ना हो। एक तरफ जहां पानी के बढ़ने से लोगों में परेशानी का माहौल कायम है तो वहीं दूसरी तरफ लोग वहां पहुंचकर सेल्फी लेने में भी लगे हुए हैं। बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह कमर कसे हुए हैं.0
0
Report
योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की पुण्यतिथि समारोह में संबोधित किया
Noida, Uttar Pradesh:युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 57वीं एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्री गोरखनाथ मंदिर में आयोजित 'सप्त दिवसीय पुण्यतिथि समारोह' के अंतर्गत 'युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की पावन पुण्यतिथि' विषयक व्याख्यान में सम्मिलित होते गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज।0
0
Report
संजय राऊत शरद पवार के रुख पर हमला, इंडिया एलायंस बैठक और एमवीए विरोध
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): SANJAY RAUT (MP / SHIV SENA (UBT)) ON SHARAD PAWAR'S POLITICAL STAND/ INDIA ALLIANCE MEETING/ JOINT PRESS CONFERENCE WITH MNS/ OCTOBER 4 PROTEST AGAINST ELECTION COMMISSION/ UDDHAV THACKERAY'S ONLINE PARTICIPATION IN INDIA ALLIANCE MEETING/ MVA MEETING ON LOCAL BODY ELECTIONS/ ALLEGATIONS AGAINST MAHARASHTRA GOVERNMENT0
0
Report
Advertisement
बेतिया, बिहार: बैरिया ब्लॉक बांध टूटने से पटखौली गांव में बाढ़ प्रवेश, निवासी रवाना
Noida, Uttar Pradesh:BETTIAH (BIHAR): CHAMPARAN EMBANKMENT BREACHES IN BAIRIA BLOCK, FLOODWATER ENTERS PATKHAULI VILLAGE RESIDENTS MOVE TO SAFER LOCATIONS VISUALS LOCAL RESIDENTS0
0
Report
झालावाड़ के सरोला थाना इलाके में ट्यूबवेल केबल चोरी के आरोपित गिरफ्तार
Jhalawar, Rajasthan:सारोला (झालावाड़) झालावाड़ जिले के सरोला थाना पुलिस ने बीते दिनों थाना क्षेत्र के उमरिया गांव के एक खेत से ट्यूबवेल में लगी तांबे की केबल चोरी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से खेत से चुराई तांबे की केबल भी बरामद कर ली गई है। सारोला थाना पुलिस ने बताया कि उमरिया गांव के एक खेत मालिक ने रिपोर्ट दी थी, कि रात के समय अज्ञात व्यक्ति उसके खेत में लगे ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शन की तांबे की केबल काट कर ले गया। इस दौरान आसपास के दो-तीन अन्य खेतों में भी केबल चोरी की शिकायत सामने आई थी। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई और अनुसंधान के बाद आरोपी राजेंद्र सिंह निवासी असनावर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से करीब ढाई सौ फीट लंबी तांबे की केबल भी बरामद कर ली गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खानपुर, पनवाड़ और असनावर थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर तांबे की केबल और पानी की मोटर चोरी करना भी कबूला है।0
0
Report
मौसम बदला, गुलमर्ग में पर्यटन फिर से उछला—कश्मीर घाटी में भीड़ बढ़ी
Gulmarg, Tourism in Gulmarg improves with changing weather. As the weather changes in the Kashmir Valley, once again the tourists are starting to visit various tourist places. The popular tourist destination of Gulmarg is also seeing an improvement in tourism. The joy and smiles on the faces of the tourists arriving at Gulmarg were clearly visible. Talking to Zee Media, the tourists appreciated the pleasant weather and natural beauty here. A tourist said that he had seen such beautiful weather for the first time in his life. Another tourist, who described himself as a heart patient, said that he felt the weather and environment very good after coming to Gulmarg and the beauty of the place impressed him. With the change in weather, the tourist arrivals at the tourist spots of the Kashmir Valley are increasing, which has also given hope to the people associated with the tourism sector.0
0
Report
Advertisement
बीजेपी विधायक आर.एस. Pathania ने राज्यhood प्रस्ताव पर NC सरकार पर निशाना साधा
Srinagar, Uttarakhand:BJP MLA R.S. Pathania Hits Out at NC Government Over Statehood Resolution Srinagar: BJP MLA R.S. Pathania hit out at the National Conference-led government over the resolution seeking restoration of full statehood to Jammu and Kashmir. Pathania accused the NC government of misleading the people of Jammu and Kashmir and criticised the statehood resolution, describing it as “nothing but dust” and saying it should be “thrown into the dustbin.” The BJP has opposed references to the Assembly’s earlier autonomy resolution in the statehood resolution, while stating its position on the restoration of statehood.0
0
Report
जलभराव में बच्चों की स्कूल जुगाड़: लकड़ी के टुकड़ों से बना नाव वायरल
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर- जिले में कई दिनों तक हुई लगातार बारिश से हुआ जलभराव, जलभराव कारण जनजीवन हुआ प्रभावित, जल भराव से परेशान लोगों ने आवागमन के लिए बनाई जुगाड़ू नाव, लकड़ी के टुकड़ों के सहारे नाव बनाकर बच्चों को स्कूल पहुंचाने का बनाया अनोखा जुगाड़, जलनिकासी का कोई विकल्प न होने पर डगमगाती जुगाड़ नाव के सहारे स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, स्कूली बच्चे को जुगाड़ू नाव में बैठाकर ले जाते हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मुस्करा कोतवाली कस्बे के जीआईसी स्कूल बस्ती का बताया जा रहा है वायरल वीडियो।0
0
Report
FDA ने Kayani दुकान सील कर दिया; भारी खाद्य सुरक्षा कमियाँ सामने आईं
Noida, Uttar Pradesh:FDA ने Kayani नाम की एक दुकान पर छापा मरकर उसे सील कर दिया हैl FDA के मुताबिक खाना बनाने और स्टोर करने की जगह पर बिल्लियाँ, चूहों की गंदगी, ज़िंदा मक्खियाँ और मरे हुए कॉकरोच पाए गए; रेफ्रिजरेटर में काफी मात्रा में खून जमा हो गया था, और प्रोसेसिंग सेक्शन में सीवेज का एक खुला मैनहोल मिला। गंभीर कमियाँ भी पाई गईं, जैसे कि ज़मीन पर खाना रखा होना, कच्चे आटे को छपे हुए अख़बार से ढका होना, स्टाफ़ का साफ़-सफ़ाई या PPE का इस्तेमाल न करना, और कच्चे व खाने के लिए तैयार खाने को ठीक से अलग न रखना. लाइसेंस सस्पेंड करना और दुकान बंद करना: यह देखते हुए कि खाने की सुरक्षा और साफ़-सफ़ाई से जुड़ी ये गंभीर कमियाँ ग्राहकों की सेहत के लिए तुरंत खतरा पैदा कर रही थीं, FSSAI लाइसेंस नंबर 11517001000318 को 'फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006' की धारा 32(3) के प्रावधान के तहत तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. संस्थान को खाने-पीने की चीज़ों की खरीद, निर्माण, प्रोसेसिंग, स्टोरेज, बिक्री और वितरण तुरंत रोकने का निर्देश भी दिया गया है. आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए संस्थान पर नजर रखी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
