203001
Bulandshahr: चौधरी चरण सिंह की जयंती पर बुलंदशहर में धूमधाम
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में पूर्व प्रधानमंत्री और किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया ने चौधरी साहब की प्रतिमा को दूध से नहलाया। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं और अंतुल तेवतिया ने चौधरी साहब की प्रतिमा के सामने हवन भी किया। अंतुल ने कहा कि युवा वर्ग को चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर चलकर राष्ट्र का निर्माण करना चाहिए। समाजवादी पार्टी और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी किसान मसीहा की जयंती मनाई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सहारनपुर में नकली सिक्का गिरोह का पर्दाफाश; 6,400 सिक्के, 70 करोड़ से अधिक
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में थाना कोतवाली नगर पुलिस, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने नकली सिक्के बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में नकली सिक्के, सिक्के बनाने की मशीनें, डाई और अन्य उपकरण बरामद किए हैं।पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उपकार लूथरा उर्फ अभय प्रताप सिंह निवासी मोहाली, पंजाब, हिमांशु उर्फ गुल्लू निवासी सहारनुपर, कुलदीप निवासी मुजफ्फरनगर, संतोष चौरसिया उर्फ जनार्दन निवासी मधुबनी, बिहार और अनुराग पाल उर्फ लंकेश निवासी भदोही के रूप में हुई है।आरोपियों के कब्जे से 20 रुपये के 6,400 नकली सिक्के, यानी कुल 1 लाख 28 हजार रुपये के नकली सिक्के, 10 हजार रुपये नकद, आठ मोबाइल फोन, सिक्के बनाने की पांच लोहे की डाई, छह मशीनें, डाई पॉलिश करने की मशीन, घिसाई के पत्थर, हथौड़े, रेती, रिंच, पेचकश, प्लास, वर्नियर कैलिपर्स, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, ओवन, अधबने सिक्के, सात हिसाब-किताब रजिस्टर/पैड और चेकबुक बरामद की गई है।इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्विफ्ट डिजायर और ईको स्पोर्ट कार भी बरामद की हैं।पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मशीनों और डाई की मदद से 20 रुपये के नकली सिक्के तैयार कर them बाजार, सरकारी शराब के ठेकों, टोल टैक्स और छोटी दुकानों पर चलाते थे। आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि अब तक करीब 70 करोड़ रुपये से अधिक के नकली सिक्के बाजार में चलाए जा चुके हैं। यह दावा पुलिस पूछताछ में सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है। एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि इस गिरोह की एक लंबी चेन थी। गिरोह के सदस्य अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालते थे। कुछ लोग नकली सिक्कों की मैन्युफैक्चरिंग करते थे, कुछ प्लांट लगाने में मदद करते थे, कुछ फाइनेंस और लॉजिस्टिक सपोर्ट देते थे, जबकि आगे छोटे कस्टमर्स, शराब के ठेकों और दुकानों के माध्यम से नकली सिक्कों को बाजार में चलाते थाें। एसएसपी के मुताबिक, इस गिरोह का मुख्य सरगना उपकार लूथरा है, जो मोहाली, पंजाब का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, वह करीब वर्ष 2001 से नकली सिक्के बनाने के धंधे में सक्रिय रहा है। बताया गया कि वह पहले सुनार का काम करता था और बाद में कुछ लोगों के संपर्क में आने के बाद नकली सिक्के बनाकर मुनाफा कमाने के काम में शामिल हो गया।एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि गिरोह के सदस्य बेहद आधुनिक और व्यवस्थित तरीके से अपना सेटअप चलाते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी औसतन प्रतिदिन 10 से 12 हजार नकली सिक्के तैयार करने की क्षमता रखते थे। उनके पास से सिक्के बनाने के लिए प्रेस, रोलर्स और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के कुछ सदस्य पहले दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। एसएसपी के अनुसार, गिरोह के कुछ सदस्यों की आपस में मुलाकात जेल में हुई थी और इसके बाद उनका नेटवर्क धीरे-धीरे बढ़ता गया।एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का नेटवर्क पंजाब, सहारनपुर, बदायूं, भदोही और बिहार के मधुबनी तक फैला होने की जानकारी मिली है। पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों का विश्लेषण कर रही है, ताकि गिरोह से जुड़े दूसरे लोगों की पहचान की जा सके।पुलिस के मुताबिक, गिरोह की योजना सहारनपुर में भी नकली सिक्कों का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू करने की थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि मुख्य सरगना के खिलाफ पहले से लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है। दिल्ली पुलिस की ओर से उसके ऊपर इनाम घोषित होने की जानकारी भी मिली है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।उन्होंने कहा कि गिरोह से जुड़े सभी लोगों तक पहुंचने के लिए लिंक विकसित किए जा रहे हैं। यदि जांच में अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति का पता चलता है तो उस पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगीफिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरोह का नेटवर्क केवल नकली सिक्कों तक सीमित था या नकली नोटों से भी इनका कोई संबंध रहा है। एसएसपी के मुताबिक, अभी तक की जांच में नकली नोट चलाने से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है और गिरोह का मुख्य फोकस नकली सिक्कों के निर्माण और कारोबार पर ही पाया गया है। बाईट:-एसएसपी अभिनंदन0
0
Report
राजसमंद में मोहन भागवत के दर्शन, चारभुजानाथ मंदिर में स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुँचे राजसमंद जिले के चारभुजा भागवत ने किए चारभुजानाथ के दर्शन दर्शन बाद डॉ. भागवत का मंदिर परंपरा अनुसार किया स्वागत, भगवान चारभुजानाथ जी की छवि भेंट कर मंदिर पुजारी और विधायक सुरेंद्र सिंह ने किया स्वागत दर्शन बाद मोहन भागवत धनायका गांव के लिए हुए रवाना, यहां संघ से जुड़े कार्यकर्ता के यहां करेंगे भोजन रात्रि विश्राम राजसमंद के RSS भवन में करेंगे0
0
Report
पीलीबंगा में चलती कार आग का गोला, दमकल ने पाया काबू
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: पीलीबंगा में चलती कार आग का गोला बनी। रावतसर रोड स्थित रेलवे फाटक के पास चलती कार में अचानक आग लग गई; आग लगने के साथ ही भीषण रूप ले लिया, समय रहते कार सवार बाहर निकल गए। टला बड़ा हादसा; शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका। नगरपालिका की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू; सूचना पर पीलीबंगा पुलिस भी मौके पर पहुँच गई।0
0
Report
Advertisement
सरमथुरा में फ्लैग मार्च से अपराधियों में भय, शांति बनाए रखने की माँग
Dholpur, Rajasthan:शांति व्यवस्था को लेकर सरमथुरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, अपराधियों में भय का संदेश सरमथुरा (धौलपुर) न्यूज कस्बे में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों एवं मुख्य बाजारों से होकर गुजरा। फ्लैग March का नेतृत्व सरमथुरा थानाधिकारी कैलाश सामरी ने किया। इस दौरान पुलिस ने आमजन में विश्वास एवं अपराधियों में भय का संदेश दिया। फ्लैग मार्च में डीएसटी टीम, आरएसी जाब्ता सहित कई थानों की पुलिस के जवान मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी से कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन को भरोसा मिला। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून का पालन सुनिश्चित करने का संदेश दिया。0
0
Report
घर के आंगन में खेल रहे 9 वर्षीय बालक पर तेंदुए का हमला मेडिकल कॉलेज किया गया रिफर
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र में तेंदुए के हमले लगातार जारी है ताजा मामला ककरहा रेंज के नौबना गांव का है जहां गांव निवासी सूर्यदेव पुत्र भरत लाल उम्र लगभग 9 वर्ष रविवार शाम लगभग 7:00 बजे घर के आंगन में खेल रहा था तभी अचानक घात लगाए तेंदुए ने बालक को दबोच लिया आसपास खेल रहे बच्चों के चिल्लाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए तभी तेंदुआ बच्चे को छोड़ खेतों की तरफ भाग गया परिजन उसे निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर लेकर आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने की वजह से बच्चे को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया जा रहा है वही ग्रामीणों का आरोप है की वन विभाग को सूचना देने के बाद भी वन विभाग का कोई भी कर्मचारी सीएचसी बालक को देखने नहीं पहुंचा है जिसको लेकर ग्रामीण में भारी नाराजगी है वही सीएचसी पर तैनात डॉक्टर आरपी सिंह के ऊपर भी ग्रामीणों ने इलाज पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की है।0
0
Report
इटावा में दो रोडवेज बसें बीच सड़क पर खड़ी, यात्री बैठाने को लेकर भारी बवाल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद के रोडवेज दो बसों के कंडक्टरों में यात्री बैठने को लेकर जमकर हुआ विवाद दोनों बसें बीच पर खड़ी कर दी जिससे लग रहा जाम भी सड़क पर दोनों पक्षों में हुई विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल शहर के चौधरी पेट्रोल पंप के पास का पूरा मामला बताया जा रहा है इटावा जनपद में शहर के चौधरी पेट्रोल पंप के पास में रोडवेज की दो बसों के कंडक्टरों में यात्री बैठाने को लेकर जमकर बवाल हो गया दोनों बसों को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया गया जिसकी वजह से जाम लगा हुआ नजर आया है बीच सड़क पर हुए ड्रामे के बाद लोगों की भीड़ नजर आई, इसके बाद मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाया है बताया जा रहा है कि यह इटावा भरथना बिधूना रोड की दोनों बसें थी जिसमें यात्री बैठने को लेकर दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई थी जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
देवरिया रेलवे स्टेशन पर 30 लाख नकद के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
Deoria, Uttar Pradesh:जीआरपी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक के पास से 30 लाख 23 हजार 200 रुपये की नकदी बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, जीआरपी पुलिस टीम देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वैशाली एक्सप्रेस से गोरखपुर जाने के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके बैग से 30 लाख 23 हजार 200 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए युवक की पहचान करीब 21 वर्षीय मुकेश शर्मा, निवासी बीनादेसर थाना राजनेदसर, जिला चूरू, राजस्थान के रूप में हुई है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई गोविंद के कहने पर किसी अन्य पार्टी को पैसा पहुंचाने जा रहा था।0
0
Report
पीलीभीत रेलवे फाटक पर पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत में रेलवे फाटक पर पुलिस कांस्टेबल संदिग्ध हालत में मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सिपाही को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्रीन सिटी कॉलोनी के पास की है। मृतक की पहचान 49 वर्षीय कांस्टेबल सत्यपाल सिंह के रूप में हुई है। वह पुलिस लाइन में तैनात थे। उनका परिवार बरेली में रहता है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कांस्टेबल सत्यपाल सिंह 22 अगस्त से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे थे। पुलिस का कहना है कि वह शराब पीने के आदी थे। मृतक के शव पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का सही कारण पोस्टमार्म रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।0
0
Report
जमुई में पीडीएस पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, 10 घायल
Jamui, Bihar:जमुई जिले के चिहरा थाना क्षेत्र के हरनी मोड़ के समीप रविवार शाम जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) का सरकारी खाद्यान्न खाली कर लौट रही तेज रफ्तार पिकअप ने यात्रियों से भरे ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा सड़क किनारे गहरी खाई में जा पलटा। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत 10 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार सभी लोग चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के कर्माटांड़ गांव में पारिवारिक पूजा-अर्चना में शामिल होने गए थे। पूजा संपन्न होने के बाद सभी ई-रिक्शा पर सवार होकर चिहरा थाना क्षेत्र के तेलंगा गांव लौट रहे थे। इसी दौरान हरनी मोड़ के पास बरमोरिया से पीडीएस का सरकारी खाद्यान्न खाली कर लौट रही पिकअप ने ई-रिक्शा में सीधी टक्कर मार दी। लिहाजा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। घायल ई-रिक्शा चालक किशोर साव ने बताया कि सामने से तेज रफ्तार पिकअप को देखकर उसने हॉर्न बजाया और वाहन को बचाने के लिए सड़क किनारे कच्ची जमीन पर उतारने का प्रयास किया। हालांकि, पिकअप चालक ने कट मारते हुए ई-रिक्शा के बीच में टक्कर मार दी। खून से लथपथ घायलों को उतारने नहीं पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी हादसे के बाद अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था की लचर स्थिति भी सामने आई। 102 एंबुलेंस जब खून से लथपथ और कराहते घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची, तो उन्हें एंबुलेंस से उतारने के लिए कोई वार्ड ब्वॉय या स्वास्थ्यकर्मी बाहर नहीं आया। दरअसल, बेबस परिजनों और एंबुलेंस चालक को ही घायलों को स्ट्रेचर पर लादकर वार्ड के बेड तक पहुंचाना पड़ा। इसके बाद घायलों का इलाज शुरू किया गया。 घायलों की पहचान जुगू सोरेन, मंझली हेंब्रम, सोनेधी सोरेन, मुन्नी मुर्मू, मीणा हांसदा, बड़की हेंब्रम, लिलमणि हेंब्रम, संजय हांसदा, अनिता सोरेन और ई-रिक्शा चालक किशोर साव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रिंकू रजक ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। खाई में पलटे दोनों दुर्घर्जनाग्रस्त वाहनों को बाहर निकलवाकर जब्त कर लिया गया है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। बाइट.....किशोर साव,घायल ई-रिक्शा चालक बाइट.....सुनोदी सोरेन,घायल0
0
Report
Advertisement
पूर्णिया में 246 किलो गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
Purnia, Bihar:पूर्णिया में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग मंडी गेट नंबर-2 के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो वाहनों से 246 किलो गांजा बरामद किया। गांजे की बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 22 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 अभिनव पराशर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गुलाबबाग मंडी गेट नंबर-2 के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। फारबिसगंज से कुर्सेला पहुंचानी थी खेप। पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि गांजे की यह खेप अररिया जिले के फारबिसगंज से कटिहार के कुर्सेला ले जाई जा रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कुर्सेला में किसे सौंपा जाना था। तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में पुलिस ने सोनू कुमार, अनंत कुमार, मोहम्मद खुर्शीद और अवधेश मंडल के नाम बताए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और गांजा तस्करी के रूट की भी जांच कर रही है।0
0
Report
एसडीओ ने असरगंज अस्पताल निरीक्षण में सफाई-ड्यूटी चार्ट-आईकार्ड पर दिया सख्त निर्देश
Munger, Bihar:मुंगेर: तारापुर अनुमंडल पदाधिकारी महेश कुमार ने असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। एसडीओ के अचानक अस्पताल पहुंचते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में जगह-जगह कचरा फैला देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। एसडीओ ने सबसे पहले अस्पताल में लगे डॉक्टरों के ड्यूटी चार्ट का जायजा लिया। ड्यूटी चार्ट में गड़बड़ी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सही एवं अद्यतन ड्यूटी चार्ट लगाने का निर्देश दिया, ताकि मरीजों को चिकित्सकों की ड्यूटी की सही जानकारी मिल सके। निरीक्षण के दौरान कई स्वास्थ्यकर्मियों के पास पहचान पत्र (आईकार्ड) नहीं देखकर एसडीओ ने सख्त निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी के दौरान अपना आईकार्ड अनिवार्य रूप से लगाकर रखें। उन्होंने कहा कि इससे अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को स्वास्थ्यकर्मियों की पहचान करने में सहूलियत होगी। एसडीओ ने स्वास्थ्य केंद्र में पूछताछ केंद्र नहीं होने की भी जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की व्यवस्था में आवश्यक सुधार करने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया।0
0
Report
कांग्रेस का दावा: हरियाणा में 70 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य
Panipat, Haryana:गरीब-मजदूरों की आवाज बनकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, चुनाव में 70 से अधिक सीटों का लक्ष्य :ल राव नरेंद्र सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले योग्य और लोकप्रिय नेताओं को मिलेगा टिकट भाजपा पर गरीबों के मकान तोड़ने का लगाया आरोप हरियाणा पानीपत। राकेश भयाना हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव तक गरीब, मजदूर, किसान, छोटे व्यापारी और आम जनता के मुद्दों को लेकर लगातार सड़क पर संघर्ष करेगी। कांग्रेस का लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव में 70 से अधिक सीटें जीतकर हरियाणा में सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस बार टिकट वितरण में पिछली गलतियों से सीख लेते हुए योग्य, लोकप्रिय और जीतने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता देगी। राव नरेंद्र सिंह रविवार को कमालिया भवन, मॉडल टाउन, पानीपत में हरियाणा कांग्रेस सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल की मौजूदगी में आयोजित मॉडल टाउन ब्लॉक कांग्रेस अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस पानीपत शहरी जिलाधिकारी वरिंदर शाह और सरदार बलजीत सिंह ने की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की जिम्मेदारी मिलने के बाद पिछले करीब 11 महीनों से वह लगातार पूरे हरियाणा का दौरा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं। विधानसभा और जिला स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता पिछले कुछ समय से निराश होकर घर बैठ गए थे, उन्हें दोबारा संगठन से जोड़ा जा रहा है। हर जनसमस्या पर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी हाईकमान का स्पष्ट निर्देश है कि चुनाव होने तक कांग्रेस जनता के बीच रहकर उसके मुद्दे उठाए। गरीब, मजदूर, किसान, छोटे व्यापारी और आम लोगों से जुड़ी समस्याओं को लेकर कांग्रेस सड़क से विधानसभा और लोकसभा तक संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि पानीपत में महंगाई के खिलाफ हुए प्रदर्शन की पूरे हरियाणा में चर्चा हुई है। कांग्रेस आने वाले दिनों में प्रदेश के प्रत्येक जिले में इसी तरह जनता से जुड़े मुद्दों को उठाएगी और विपक्ष की मजबूत भूमिका निभाएगी। योग्य और जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट देने की तैयारी टिकट वितरण के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की कोशिश रहेगी कि जिस व्यक्ति की जनता के बीच स्वीकार्यता है, जो योग्य है और चुनाव जीतने की क्षमता रखता है, उसी को उम्मीदवार बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी पिछली गलतियों से सीख रही है और टिकट वितरण में पूरी सावधानी बरती जाएगी। भाजपा पर गरीबों के मकान तोड़ने का आरोप राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में गरीबों के मकान तोड़े जा रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ बड़े नेताओं पर अवैध कॉलोनियां काटने के आरोप लगते रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुलडोजर की कार्रवाई गरीबों के खिलाफ नहीं होनी चाहिए। सरकार को मकान तोड़ने से पहले प्रभावित गरीब परिवारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। परिसीमन निष्पक्ष तरीके से हो परिसीमन के सवाल पर राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि उनके विचार से परिसीमन होना है। उन्होंने कहा कि परिसीमन इस प्रकार होना चाहिए कि देश के सभी हिस्सों, राज्यों, जातियों और धर्मों को समान अधिकार मिले। इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने इसे अपनी व्यक्तिगत राय बताया। 70 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाने का दावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि आने والے विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 70 से अधिक सीटें जीतकर हरियाणा में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि देश में भी राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता लगातार मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आने वाले दिनों में हर जिले में जनता से जुड़े मुद्दों पर कार्यक्रम आयोजित करेगी और गरीबों तथा आम लोगों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से सड़क पर लड़ेगी。0
0
Report
Advertisement
गणेश चतुर्थी से पहले लालबागचा राजा पण्डाल के गेट रोशन, आकर्षक रोशनी और वास्तुकला
Noida, Uttar Pradesh:Mumbai : The main gates of the iconic Lalbaugcha Raja pandal have been illuminated with vibrant lights and intricate architecture ahead of Ganesh Chaturthi.0
0
Report
आगरा के ट्विन टॉवर्स में दो पक्षों के बीच जबरदस्त मारपीट, वीडियो वायरल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा की हाई प्रोफाइल सोसाइटी में जबरदस्त बवाल थाना एकता क्षेत्र स्थित ट्विन टॉवर में दो पक्ष में हुई ज़बरदस्त मारपीट Society के मेंटेनेंस देने को लेकर हुआ था विवाद नॉएडा में तैनात इंस्पेक्टर और फर्रुखाबाद के मूल निवासी दीपक चंद्र दीक्षित और पवन वर्मा के परिवाऱी जनों में जमकर मारपीट 2.50 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल0
0
Report
हित में कार्रवाई: चितरंगी में घर की बाउंड्री से गांजे के 11 पौधे जब्त, 8.2 किग्रा सहित गिरफ्तार
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली के चितरंगी में घर की बाउंड्री के अंदर गांजा की खेती का खुलासा 11 हरे गांजा के पौधे पुलिस ने किए जब्त, कुल वजन 8 किलो 200 ग्राम जब्त गांजा पौधों की कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये बताई गई मुखबिर की सूचना पर नौगई सेकण्ड में पुलिस की दबिश, आरोपी गिरफ्तार रज्जू उर्फ राजेश्वर केवट के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज चितरंगी पुलिस ने आरोपी को विशेष न्यायालय NDPS के समक्ष किया पेश चितरंगी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलााशी ली, जहां 11 हरे गांजा के पौधे बरामद हुए पुलिस ने आरोपी रज्जू उर्फ राजेश्वर केवट, उम्र 37 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया उसके खिलाफ थाना चितरंगी में अपराध क्रमांक 441/2026 के तहत धारा 8/20(ए) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया आरोपी को विशेष न्यायालय एनडीपीएस के समक्ष पेश किया गया यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, एसडीओपी चितरंगी ललित बैरागी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी के नेतृत्व में की गई पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी0
0
Report
Advertisement
