203001
बुलंदशहर: मजदूर की संदिग्ध मौत का मामला, परिवार लगा रहे हत्या का आरोप
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में मजदूर की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है, जिसमें परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार न करने की बात कही है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। परिवार का कहना है कि गिरफ्तारी न होने तक वे मृतक का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस का दावा है कि मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला। यह मामला कोतवाली सिकंदराबाद के गेंदपुर और शेखपुर गांव का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शिवपुर में ट्रांसफॉर्मर तार की चपेट से महिला की मौत, गांव में मातम
Khajuria Khurd, Bihar:रतवार पंचायत अंतर्गत शिवपुर गांव के बाहर ट्रांसफार्मर के पास घास काटते समय बिजली करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान शिवपुर गांव निवासी मोहन राम की पत्नी किरण देवी (लगभग 40 वर्ष) के रूप में की गई है। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है और पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकरी के अनुसार किरण देवी रोजमर्रा की तरह गांव के बाहर घास काटने गई थीं। उसी स्थान पर पास में लगा हुआ ट्रांसफार्मर था। घास काटते समय ट्रांसफार्मर के तार की चपेट में आ जाने से करंट इतना तेज था कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और वे मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ीं। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर रतवार पंचायत के मुखिया मोतीलाल पाल अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल दिखा। मुखिया ने बताया कि किरण देवी शिवपुर गांव की निवासी थीं और ट्रांसफार्मर के नीचे तार से करंट लगने से हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी फोन के माध्यम से स्थानीय प्रशासन को दी गई है। प्रशासनिक अधिकारी पहुंचने के बाद कागजी कार्रवाई व पोस्टमॉर्टम की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इधर अस्पताल परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा रही। स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और पीड़ित परिवार को उचित सरकारी मुआवजा दिलाने की मांग प्रशासन से की है।0
0
Report
रांची में दोस्ती के विवाद में युवक की गोली हत्या, इलाके में दहशत
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में देर रात गोलीबारी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित गढ़ाटोली में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान तनवीर नामक युवक के रूप में हुई है। इस हत्याकांड का आरोप मृतक के ही दोस्त पर लगा है. जानकारी के अनुसार, तनवीर अपने दोस्तों के साथ एक होटल में खाना खाने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसके और उसके दोस्त के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर दोस्त ने तनवीर पर गोली चला दी। गोली लगने से तनवीर की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। फिलहाल विवाद की असली वजह और हत्या के पीछे की पूरी कहानी का पता लगाया जा रहा है। राजधानी में दोस्त द्वारा ही दोस्त की हत्या किए जाने की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.0
0
Report
वन अधिकार से आदिवासी परिवारों को जमीन का अधिकार, जीवन बदला
Pakhanjur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों में जंगल सिर्फ आजीविका का साधन नहीं, बल्कि उनकी पहचान और संस्कृति का हिस्सा है। पीढ़ियों से वनभूमि पर खेती करने वाले परिवारों को अब वन अधिकार अधिनियम के तहत कानूनी अधिकार मिल रहा है। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 12 हजार 828 वन अधिकार पत्र वितरित किए गए हैं। 27 हजार हेक्टेयर से अधिक वनभूमि पर अधिकार की मान्यता दी गई है। उत्तर बस्तर कांकेर के पखांजूर और कोयलीबेड़ा जैसे वनांचलों में इस योजना का असर क्या है? वन अधिकार मिलने से आदिवासी परिवारों की जिंदगी में कितना बदलाव आया है? देखिए रिपोर्ट... जंगल की गोद में बसे इन गांवों में रहने वाले आदिवासी परिवारों का जीवन पीढ़ियों से वनभूमि और प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर रहा है। यही जमीन पर खेती, इसी जंगल से आजीविका और इसी मिट्टी से जुड़ी है इनकी पहचान। लेकिन जिस जमीन पर परिवार पीढ़ियों से खेती करते आ रहे थे, उस पर कानूनी अधिकार का दस्तावेज नहीं होना एक बड़ी चुनौती थी। वन अधिकार अधिनयम के तहत अब ऐसे पात्र परिवारों को व्यक्तिगत वन अधिकार पट्टा देकर जमीन पर उनका अधिकार मान्य किया जा रहा है। स्थानीय निवासी... सरकारी आंकड़े वन अधिकार मान्यता की दिशा में बड़ी उपलब्धि की तस्वीर पेश करते हैं। छत्तीसगढ़ में अब तक 4 लाख 88 हजार 79 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र वितरित किए जा चुके हैं। वहीं 46 हजार 868 सामुदायिक वन अधिकार और 4 हजार 412 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र जारी किए गए हैं। पिछले तीन वर्षों में ही 12 हजार 531 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा 192 सामुदायिक वन अधिकार और 105 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र जारी हुए। इन तीनों श्रेणियों में कुल 12 हजार 828 अधिकार पत्र जारी किए गए। 27 हजार हेक्टेयर से अधिक वनभूमि पर अधिकार की मान्यता इस बात का संकेत है कि वन अधिकार का दायरा लगातार बढ़ रहा है। वन अधिकार की मान्यता सिर्फ व्यक्तिगत जमीन तक सीमित नहीं है। इसके तहत गांवों की ग्रामसभाओं को भी सामुदायिक वन अधिकार और सामुदायिक वन संसाधन अधिकार दिए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को अपने पारंपरिक वन संसाधनों के संरक्षण, प्रबंधन और उपयोग में भागीदारी देना है… जंगल से मिलने वाला महुआ, तेंदूपत्ता और दूसरे लघु वनोपज ग्रामीणों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार हैं। ऐसे में सामुदायिक वन अधिकार आदिवासी समाज के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में अहम कदम है。 स्थानीय निवासी... वन अधिकार पट्टा मिलने के बाद हितग्राहियों के सामने अब खेती को बेहतर बनाने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की उम्मीद है। किसान चाहते हैं कि उन्हें सिंचाई, कृषि उपकरण, खाद-बीज और शासन की दूसरी योजनाओं का लाभ भी मिले। वहीं वन अधिकार से जुड़े नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और त्रुटि सुधार जैसे मामलों के निराकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। सरकारी दस्तावेज के अनुसार इन प्रक्रियाओं से जुड़े 16 हजार 105 आवेदनों का निराकरण किया गया है。0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा में पंचायती राज के चौथे चरण में मतदान जारी
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले में पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण में आज मतदान सुबह से जारी है। जिले की 8 पंचायत समितियों में यह मतदान हो रहा है, जिला परिषद की 22 और पंचायत समिति की 140 सीटों पर मतदाता आज अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। करीब 6 लाख 40 हजार से अधिक मतदाता सुबह से अपना मतदान कर रहे हैं, करीब 4000 से अधिक कर्मचारी आज ड्यूटी पर तैनात हैं और जिले में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। गढ़ी विधायक कैलाश मीणा, कुशलगढ़ विधायक रमिला खड़िया, बांसवाड़ा विधायक अर्जुन सिंह बामनिया ने भी गांव की सरकार चुनने में अपना मतदान किया, वही जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर इंद्रजीत यादव और एसपी सुधीर जोशी लगातार मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे हैं और जरूरी दिशा निर्देश कर्मचारी और अधिकारियों को दे रहे हैं।0
0
Report
भागलपुर में नंदू यादव की गोली मारकर हत्या; पुलिस जांच तेज
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला है, जहाँ सुबह-सुबह टहलने निकले नंदू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बबरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर काली स्थान के पास की है। बताया जा रहा है कि पहले से घात लगाए अपराधियों ने नंदू यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें उन्हें तीन गोलियां लगीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी अयूब खान, डीएसपी 2 राकेश कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों तक पहुंचा जा सके। इधर, मृतक की पत्नी झुना देवी ने अपने देवर शंभू यादव पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है कि करीब 15 दिन पहले जमीन के बंटवारे और सात लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि शंभू यादव पहले भी उनके पति को जान से मारने की धमकी दे चुका था। इस संबंध में थाने में शिकायत भी दी गई थी। पत्नी का दावा है कि घटना के बाद उन्होंने शंभू यादव को भागते हुए देखा। वहीं, पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी ने अपने भाई पर आरोप लगाया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। गौरतलब है कि मृतक नंदू यादव पर भी पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सुबह-सुबह हुई इस हत्या के पीछे असली वजह क्या है और इस वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी कब तक पुलिस की गिरफ्त में आते है.0
0
Report
जबलपुर में मोहन यादव ने Birsa Munda प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वच्छता में दूसरा स्थान
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जबलपुर पहुंचे बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण जनजातीय गौरव कार्यक्रम में होंगे शामिल जबलपुर सांसद आशीष दुबे,जबलपुर महापौर जगत बहादुर अन्नू भी पहुंचे सफाई मित्रों का किया सम्मान पुष्पवर्षा कर किया सम्मान जबलपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में मिला है देश में दूसरा स्थान सफाई मित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम में हुए शामिल0
0
Report
Advertisement
छात्र छात्राओं ने छठ महापर्व की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोहा।
Khandwari, Uttar Pradesh:बृजनंदनी ग्रुप आफ स्कूल्स में छठ महापर्व का भव्य आयोजन चहनियां कस्बा स्थित बृजनंदनी ग्रुप आफ स्कूल्स में बच्चों के मनमोहक प्रस्तुति से विद्यालय परिसर में छठ उत्सव का माहौल ही बना दिया। छठ गीतों से बने भक्तिमय माहौल में परिसर में उपस्थित सभी लोगों माता छठ की गीत संगीत सुन भक्तिमय के साथ भाव विभोर हो गये।इस अवसर पर विद्यालय के चैयरमेन बिरजू अग्रहरि ने छठ महापर्व की बधाई देते हुए बच्चों को छठ और प्रकृति का माहात्म्य बताते हुए कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति का उज्जवल प्रतिक जो सूर्य उपासना के माध्यम से प्रकृति और मानव के मधुर संबंध का संदेश देता है।छठ महापर्व सिर्फ पूर्वी भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व में प्रचलित हो रहा है। यह महापर्व प्रकृति और अध्यात्म के बीच की एक सुंदर सामंजस्य को भी दिखलाता है। यह महापर्व हमें धरती पर विद्यमान प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण को बल देने की बात करता है। यह महापर्व बताता है कि कभी भी किसी विपरीत परिस्थिति में घबराना नहीं चाहिए। जिसका अवसान हो रहा है, उसके उदय होने की भी प्रबल संभावना है। बस हम अपने कर्म करते रहें ।वही विद्यालय के छात्राओं ने लोकगीत, नृत्य, पारंपरिक झांकी प्रस्तुत व सांस्कृतिक छठ गीतों से कांच ही बांस के बहंगिया बहगी लचकत जाय, भोरवे में नदियां नहाइला आदि के मानाईला हो,रथवा चढ़ी आवे ले सूरजमल, उगा हे सूरज देव अरख के बेरवा पुजन के बेरवा,शीतली बयारिया शीतल दूजे पानिया आदि छठ गीत संगीत प्रस्तुत कर भक्तिमय वातावरण करते हुए सभी को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर चैयरमेन बिरजू अग्रहरि,विद्यालय निदेशक डा, अखिलेश अग्रहरि, सचिव नंदनी अग्रहरि,सह सचिव अमृताजंली अग्रहरि,प्राचार्या दीपानिता चक्रवती, डा, आशुतोष त्रिपाठी,अरुण राय, संध्या रानी, अल्पना जायसवाल, विना अग्रहरि, अर्पिता तिवारी, अर्चना गुप्ता,आदि लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
चौथे चरण के मतदान में बूथ 37 की बैलेट यूनिट खराब, मतदान रुका
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा बांसवाड़ा पंचायतीराज चुनाव 2026 आज चौथे चरण का मतदान जारी भापौर पंचायत के बूथ नंबर 37 बैलेट यूनिट हुई खराब करीब 10 मिनिट तक बंद रहा मतदान अधिकारीयों ने SDM को दी जानकारी0
0
Report
रामगोपाल यादव का बड़ा सियासी बयान—जीरो प्लस जीरो,जीरो ही होगा’
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन को लेकर बड़ा सियासी हमला बोला है। अखिलेश यादव द्वारा बनवाए जा रहे केदारेश्वर मंदिर पहुंचकर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने भगवान केदारेश्वर महादेव के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में जब उनसे ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने सपा पर टिप्पणी करने वालों को निशाने पर लेते हुए कहा—‘जीरो प्लस जीरो बराबर जीरो ही मिलेगा।’ वहीं राहुल गांधी के फोन टैपिंग के दावे पर भी रामगोपाल यादव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ राहुल गांधी का फोन नहीं, बल्कि सभी के फोन टैप किए जा रहे हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि जब आप बड़े पत्रकार बन जाएंगे, तो आपका फोन भी टैप होने लगेगा। आखिर में रामगोपाल यादव ने कहा कि केदारेश्वर महादेव की कृपा से विरोधियों की सारी तिकड़में खत्म हो जाएंगी।0
0
Report
Advertisement
जिला अस्पताल के डॉक्टर आवास में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, मामले की जांच जारी
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी के मंझनपुर कोतवाली अंतर्गत जिला अस्पताल परिसर स्थित डॉक्टर आवास में चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। डॉक्टर रमेश चंद्र यादव की गैरमौजूदगी में चोरों ने आवास का ताला तोड़कर करीब 25 से 30 लाख रुपये के जेवरात और छह लाख रुपये नकद पार कर दिए। घटना की सूचना पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा। घटनास्थल से एक बैग भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
धौलपुर में पहली बार वोट देने वाली सिमरन-दीपाली ने लोकतंत्र का संदेश दिया
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: उंगली पर लगी स्याही बनी सेल्फी की शान, सिमरन-दीपाली ने दिया लोकतंत्र का पैगाम धौलपुर。 जिले में पंचायत चुनाव के चतुर्थ चरण का मतदान जारी है। जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए हो रहे इस चुनाव में फर्स्ट टाइम वोटर्स में खासा उत्साह देखा जा रहा है।मतदान करने पहुंची दो बहनों सिमरन और दीपाली ने विकास के नाम पर वोट दिया ऐसी ही दो फर्स्ट टाइम वोटर हैं सिमरन और दीपाली। दोनों बहनों शनिवार सुबह अपने मतदान केंद्र पर पहुंची। सिमरन और दीपाली कतार में लगी और बारी आने पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद दोनों के चेहरے पर खुशी साफ झलक रही थी। दोनों ने बाहर निकलकर स्याही लगी उंगली दिखाई। फर्स्ट टाइम वोटर दीपाली ने बताया कि यह उसका पहला वोट है, बहुत गर्व महसूस हो रहा है वहीं सिमरन ने कहा कि पहली बार वोट देकर ऐसा लगा जैसे देश के निर्माण में अपनी भूमिका निभाई हो। दोनों ने सभी युवाओं से अपील की कि वे घरों से निकलकर मतदान जरूर करें। युवती सिमरन ने कहा हमने ऐसा जनप्रतिनिधि चुनने के लिए वोट दिया है जो हमारे गांव में सड़क, पानी, बिजली और शिक्षा की बेहतर व्यवस्था कर सके। हम चाहते हैं कि गांव की बेटियों को पढ़ने के लिए बाहर न जाना पड़े और गांव में ही रोजगार मिले। वहीं दीपाली ने बताया मेरा वोट विकास के लिए है। गांव में साफ-सफाई, शौचालय और युवाओं के लिए खेल मैदान जरूरी है। हमने उसी सोच के साथ मतदान किया है। पहली बार वोट डालकर लगा कि हम भी गांव के विकास में भागीदार बन गए हैं। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया चल रही है बाइट 1 दीपाली0
0
Report
बीकानेर में पहली बार राज्य स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का धमाकेदार आगाज
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर में पहली बार सजी राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में प्रदेशभर के मुक्केबाजों का शक्ति प्रदर्शन 26 जिलों के 200 से अधिक खिलाड़ी दिखा रहे दमखम स्वर्ण पदक विजेताओं को मिलेगा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मुक्कों की ताकत, तकनीक और जीत के जुनून का रोमांच इन दिनों बीकानेर में देखने को मिल रहा है डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में 42वीं राजस्थान राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप चल रही है प्रदेश के 26 जिलों से पहुंचे 200 से अधिक मुक्केबाज रिंग में अपना दमखम दिखा रहे हैं खास बात यह है कि बीकानेर में पहली बार इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में सजी बॉक्सिंग रिंग इन दिनों प्रदेशभर के मुक्केबाजों के हुनर और हौसले की गवाह बनी हुई है 12 नवंबर से शुरू हुई 42वीं राजस्थान राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अलग-अलग भारवर्गों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं 47 से 50 किलोग्राम से लेकर 90 किलोग्राम से अधिक तक के दस भारवर्गों में खिलाड़ी एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दे रहे हैं रिंग में तेज पंच, शानदार फुटवर्क और सटीक तकनीक के जरिए खिलाड़ी जीत के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और खेलो इंडिया के पदक विजेताओं के साथ अंतरराष्ट्रीय अनुभव रखने वाले मुक्केबाज भी हिस्सा ले रहे हैं राजस्थान बॉक्सिंग संघ के सचिव डॉ. नरेंद्र कुमार निर्वाण के अनुसार, इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर उनकी राह तय करेगा अलग-अलग भारवर्गों के स्वर्ण पदक विजेताओं को आगामी 10वीं एलीट पुरुष राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के ठहरने की व्यवस्था भी की गई है तीन दिन तक चले इस आयोजन ने बीकानेर को प्रदेश की बॉक्सिंग प्रतिभाओं के बड़े मंच के रूप में स्थापित करने का अवसर दिया है0
0
Report
Advertisement
चारणवास के परिसीमन के विरोध में ग्रामीण मतदान बहिष्कार जारी
Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले के मौलासर क्षेत्र के चारणवास गांव में परिसीमन के विरोध में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों ने पहले ही ऐलान किया था कि जब तक परिसीमन को सही नहीं किया जाता, तब तक वे मतदान नहीं करेंगे। आज मतदान के दिन ग्रामीण अपने फैसले पर कायम रहे और मतदान नहीं किया। ग्रामीणों का कहना है कि परिसीमन के दौरान चारणवास रेवेन्यू विलेज को दो हिस्सों में बांट दिया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक एक ही राजस्व गांव को दो भागों में बांटने से गांव की एकता और विकास प्रभावित होगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि चारणवास के परिसीमन की समीक्षा कर पूरे रेवेन्यू विलेज को एक ही ग्राम के रूप में रखा जाए। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग का समाधान नहीं होता, तब तक वे आगामी चुनावों में भी मतदान का बहिष्कार जारी रखेंगे। अब ग्रामीणों के चुनाव बहिष्कार के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।0
0
Report
रतलाम के मिनाखेड़ी में माँ और बच्चों के शव कुएँ से मिले; आत्महत्या पर संशय
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के मिनाखेड़ी में माँ और बच्चों के शव कुएँ से मिले; सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने निकली थी महिला. फिलहाल यही घटना दुर्घटना या आत्महत्या, इस पर बना संशय. थाना जावरा औद्योगिक का मामला. 3 साल का बेटा, 5 साल की बेटी. शवों को पीएम के लिए भेजा गया. थाना जावरा औद्योगिक का मामला.0
0
Report
बूंदी के चौथे चरण में मतदान से जिले में उत्साह, बूथों पर रिकॉर्ड भीड़
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी में मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह, बूथों पर लगी लंबी कतारें पंचायती राज चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत बूंदी जिले की 7 पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान जारी है। जिले के 653 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। कुल 5 लाख 93 हजार 700 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 3 लाख 4 हजार 415 पुरुष, 2 लाख 89 हजार 284 महिला और एक थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। चतुर्थ चरण में 22 जिला परिषद एवं 117 पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। मतदाता लंबी कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। तालाब गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित बूथ संख्या 86 पर भी मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव और एसपी अवनीश कुमार शर्मा मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
