203001
बुलंदशहरः अवैध कॉलोनियों पर गरजा बुलंदशहर विकास प्राधिकरण का बुलडोजर
Bulandshahr, Uttar Pradesh:खुर्जा वाजिदपुर रोड पर 62 बीघा क्षेत्रफल में काटी गई 4 अवैध कालोनियों पर बुलंदशहर विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला। यह कार्रवाई बीडीए उपाध्यक्ष के आदेश पर की गई। इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनी बनाने वालों में हड़कंप मच गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जैसलमेर में NSUI का प्रदर्शन: छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग तेज
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का विरोध प्रदर्शन जैसलमेर जैसलमेर में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर एनएसयूआई के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मानाराम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र एवं युवा हनुमान चौराहे से जिला कलेक्टर कार्यालय तक जुलूस के रूप में पहुंचे. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों को अपनी समस्याएं लोकतांत्रिक तरीके से उठाने और अपने प्रतिनिधि चुनने का अवसर प्रदान करते हैं. उन्होंने सरकार से छात्रसंघ चुनाव जल्द से जल्द बहाल करने की मांग की. प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए. मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात रहा और जुलूस के दौरान पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था संभालते हुए प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखी. एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किए गए तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा.0
0
Report
उदयपुर के गोगुन्दा में बकरियाँ चरा रही युवती पर पैंथर हमला, हालत गंभीर
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के गोगुन्दा से खबर, बकरियां चरा रही युवती पर पैंथर ने किया हमला, हमले में कमी गमेती हुई गंभीर रूप से घायल, खेदर का भीलवाड़ा फला की है घटना, पैंथर के हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल, परिजनों ने घायल युवती को पहुंचाया हॉस्पिटल, वन विभाग से पिंजरा लगा पैंथर को पकड़ने की उठाई माँग0
0
Report
जांजगीर-चांपा क्रेशर हादसे में 55 वर्षीय मजदूर की मौत; सुरक्षा मानक पर उठे सवाल
Taga, Chhattisgarh:जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग क्रेशर खदान में दर्दनाक हादसा, 55 वर्षीय मजदूर की मौत,, ग्राम बिरगहनी स्थित प्रकाश राठौर क्रेशर में हुआ दर्दनाक हादसा,, काम के दौरान पट्टे में फंसने से 55 वर्षीय मजदूर की गई जान,, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस,, पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,, घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश, मुआवजे की मांग,, क्रेशर में सुरक्षा इंतजामों को लेकर उठे गंभीर सवाल,, सेफ्टी और सुरक्षा मानकों पर फिर बड़ा सवाल, हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस,,0
0
Report
Advertisement
पटना में पप्पू यादव ने Zee बिहार-झारखंड के साथ राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पहुंचे ZEE बिहार-झारखंड के ऑफिस。 एडिटोरियल टीम से की मुलाकात。 ZEE बिहार-झारखंड के स्थानीय संपादक स्वपनिल सोनल ने सांसद पप्पू यादव का स्वागत किया。 इस दौरान पप्पू यादव ने बिहार-झारखंड की टीम के साथ बिहार की मौजूदा राजनीति और प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की。 बातचीत के दौरान बिहार की राजनीतिक परिस्थितियों के साथ-साथ आम लोगों से जुड़ी समस्याओं और प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई。 सांसद पप्पू यादव ने चैनल के तमाम लोगों से बातचीत की और बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर अपने विचार साझा किए。0
0
Report
बुलंदशहर राशन डीलर पर कम राशन और अभद्रता का आरोप, जांच शुरू
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर राशन डीलर पर कम मात्रा में राशन देने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच करने पहुंची आपूर्ति अधिकारी प्रीति सिंह के साथ राशन डीलर पति और समर्थकों ने गाड़ी रोक कर की अभद्रता। राशन डीलर पति और उसके समर्थकों ने गांव में जांच कर रही आपूर्ति अधिकारी के कार्य में डाली बाधा। किसी तरह अपना बचाव करते हुए गांव से बाहर निकली आपूर्ति अधिकारी। ग्रामीणों ने राशन डीलर पर एक यूनिट पर 3 किलो राशन देने का लगाया आरोप। ग्रामीणों का आरोप राशन डीलर पति ग्राहकों के साथ करता है अभद्रता। दबंग किस्म का है राशन डीलर पति। पूर्व में भी कई बार की जा चुकी है राशन डीलर की शिकायत। खुर्जा तहसील क्षेत्र के गांव बहानपुर का मामला।0
0
Report
बलरामपुर मेडिकल अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर 18 हजार की वसूली का वीडियो वायरल; जांच शुरू
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिला मेमोरियल अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर कथित रूप से 18 हजार रुपये की वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। 2 मिनट 46 सेकंड के वायरल वीडियो में एक युवक मरीज के परिजनों से रुपये लेते और नोट गिनते नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो में₹8000 युवक लेट नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश कुशवाहा के यहां एक मरीज भर्ती था, जिसका ऑपरेशन होना था। आरोप है कि ऑपरेशन के नाम पर 18 हजार रुपये की demanding की गई। इसमें 8 हजार रुपये पहले और बाद में 8 हजार रुपये दिए जाने की बात सामने आ रही है। वीडियो में₹8000 गिनता युवक नजर आ रहा है। हालांकि पूरे मामले में रकम और भुगतान को लेकर आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी。 वायरल वीडियो में एक युवक रुपये गिनते हुए यह कहते सुनाई देता है कि डॉक्टर साहब ने जितना कहा है, उतना पैसा देना पड़ेगा, तभी काम होगा। 18000 कहे हैं तो पूरा देना पड़ेगा। वीडियो में पांच-पांच सौ रुपये के नोट गिनते हुए युवक दिखाई देता है। पैसे लेने वाले युवक का नाम मिथिलेश यादव बताया जा रहा है। वीडियो के कुछ समय बाद डॉ. उमेश कुशवाहा भी वहां दिखाई देते हैं और फिर वहां से चले जाते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामला अधिकारियों तक पहुंचा। बलरामपुर पहुंचे डिप्टी सीएम से जब मीडिया ने इस संबंध में सवाल किया तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी。 अब सवाल यह है कि जिला मेमोरियल अस्पताल जैसे सरकारी अस्पताल में मरीज से ऑपरेशन के नाम पर कथित वसूली किसके इशारे पर हुई और इसमें अस्पताल के कर्मचारियों या अन्य लोगों की क्या भूमिका है। वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की भूमिका जांच के बाद ही साफ होगी।0
0
Report
Advertisement
हाथरस में पति-पत्नी के विवाद ने मचाई हलचल, ससुराल में मारपीट
Hathras, Uttar Pradesh:रिश्तों की तकरार... ससुराल में बवाल देखते ही देखते मारपीट तक पहुंचा मामला विधवा सास के साथ मारपीट का आरोप mouke पर हंगामा, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस कोर्ट में चल रहा है पति पत्नी का विवाद हाथरस में पति-पत्नी के विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि विवाहिता अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ ससुराल पहुंच गई... इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे इलाके में हंगामा खड़ा कर दिया... मामला थाना हाथरस गेट क्षेत्र के विष्णु पूरी इलाके का है... बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला पहले से ही कोर्ट में विचाराधीन है... इसी विवाद के बीच विवाहिता अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ ससुराल पहुंची और वहां मौजूद विधवा सास के साथ मारपीट की गई... इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है... घटना के बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया और मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची... पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है... फिलहाल मारपीट के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है... मामले में दोनों पक्षों की भूमिका और घटना की पूरी सच्चाई जांच के बाद सामने आएगी...0
0
Report
झांसी में इलेक्ट्रिक स्कूटी में भीषण आग, चालक बचा, वीडियो वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के पारीछा में झांसी-कानपुर हाईवे की सर्विस रोड पर आज एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों को देखकर मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोग और चालक कुछ समझ पाते तब तक लपटों ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें ज्यादा तेज होने की वजह से काबू नहीं पाया जा सका। कुछ ही मिनट में देखते ही देखते इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर पूरी तरह राख हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक सुरक्षित है। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。0
0
Report
बहराइच: बिजली तार चोरी गिरोह के साथ मुठभेड़, एक घायल, चार अन्य गिरफ्तार
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई...इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस ने चार बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है... अब पुलिस की जांच इस बात पर टिकी है कि बिजली तार चोरी करने वाला ये गिरोह कितनी वारदातों में शामिल रहा है और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं?0
0
Report
Advertisement
मण्डला में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई मण्डला में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई की है। कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे एवं जिला आबकारी अधिकारी शैली सैयाम के मार्गदर्शन में आबकारी टीम ने ग्राम गौंझी में नर्मदा नदी के किनारे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान करीब 450 किलो महुआ लाहन और 10 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद की गई। महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 46 हजार 500 रुपये बताई गई है। आबकारी अधिनियम के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।0
0
Report
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अभाव निवारण समिति के सदस्यों से संवाद कर सेवा प्रतिबद्धता दोहराई
Noida, Uttar Pradesh:0808ZRJ_JPR_CM_CMR_R मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न जिलों से आए जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के सदस्यों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि जिलों में समिति सदस्य जिला प्रशासन के साथ टीम के रूप में काम करें तथा सेवा के भाव के साथ जन अभावों के निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस अवसर विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सांसद मदन राठौड़ सहित विभिन्न जिलों में गठित समिति के सदस्य उपस्थित रहे तथा उपखण्ड समिति के सदस्य सभी जिला मुख्यालयों से वीसी के जरिए इस संवाद कार्यक्रम में जुड़े।0
0
Report
पप्पू यादव पूर्णिया सांसद लाइव जुड़ गए, क्या बोले?
Noida, Uttar Pradesh:पूर्णया सांसद पप्पू यादव जुड़े लाइव0
0
Report
Advertisement
HYDRA भर्ती: Saroornagar स्टेडियम में DRF असिस्टेंट और ड्राइवर पदों के लिए भारी भीड़
Hyderabad, Telangana:Hyderabad: A large number of job aspirants turned up for the recruitment process conducted by HYDRA for 100 DRF Assistant posts and 50 Driver posts at Saroornagar Stadium on Saturday. With over 3,000 candidates arriving at the venue, officials faced difficulties in receiving applications and issuing tokens for the physical tests. At one point, an official lost his temper while trying to control the crowd but later clarified the situation. HYDRA had already announced through the media that the selection process would be held on August 8 and 9 at Saroornagar Stadium. Police and officials managed the crowd effectively, preventing any stampede like situation. Repeated announcements over loudspeakers assuring candidates that all applications would be accepted and everyone would be given an opportunity to undergo the physical test helped calm the situation, and the recruitment process continued smoothly with the cooperation of the youth.0
0
Report
उमरिया के वायरल वीडियो में शिक्षण गतिविधि या खेत मजदूरी—खुलकर बहस
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया। जिले के करकेली विकासखंड अंतर्गत ग्राम देवरी मजरा स्थित सरस्वती स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने कई छात्र खेत में धान की रोपाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि आखिर बच्चे पढ़ाई के समय खेत में क्या कर रहे थे। मामले ने शिक्षा व्यवस्था और बच्चों से कराए जा रहे कार्यों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस पहने हुए पानी से भरे खेत में उतरकर धान की पौध लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर साझा होने के बाद लोगों ने इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने इसे बच्चों से खेत में काम कराने का मामला बताया, जबकि कुछ ने इसे व्यावहारिक शिक्षा से जोड़कर देखा। मामले को लेकर जब विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों से इनकार किया। उनका कहना है कि बच्चों से खेत में मजदूरी या कृषि कार्य नहीं कराया गया। उनके अनुसार यह केवल शैक्षणिक गतिविधि का हिस्सा था। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय के समीप स्थित खेत को छात्रों को कृषि संबंधी जानकारी देने के उद्देश्य से दिखाया गया था। उन्होंने कहा कि यह एक प्रोजेक्ट आधारित गतिविधि थी, जिसके तहत बच्चों को धान की रोपाई की प्रक्रिया समझाई जा रही थी। उनका यह भी कहना है कि संबंधित खेत विद्यालय परिसर से सटा हुआ है और शैक्षणिक गतिविधि के तहत ही छात्र वहां गए थे। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद यह सवाल भी उठ रहे हैं कि यदि यह केवल शैक्षणिक प्रदर्शन था तो बच्चों का खेत में उतरकर धान लगाना कितना आवश्यक था। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि प्रायोगिक शिक्षा महत्वपूर्ण है, लेकिन ऐसी गतिविधियों में छात्रों की सुरक्षा, अभिभावकों की सहमति और स्पष्ट शैक्षणिक उद्देश्य का ध्यान रखा जाना चाहिए। फिलहाल इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि विभाग इस वायरल वीडियो की जांच करता है तो यह स्पष्ट हो सकेगा कि गतिविधि पूरी तरह शैक्षणिक थी या फिर बच्चों से वास्तविक कृषि कार्य कराया गया। वायरल वीडियो ने एक बार फिर स्कूलों में कराई जाने वाली प्रायोगिक गतिविधियों की सीमाओं और उनकी निगरानी पर बहस छेड़ दी है। अब सभी की निगाहें शिक्षा विभाग की संभावित जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं。0
0
Report
बेगोसराय के बछवाड़ा में जर्जर छत का बड़ा हादसा टला, रसोइया बाल-बाल बची
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय के बछवाड़ा उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारेपुर दियारा अनुसूचित, बछवाड़ा में उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब रसोइया खाना बनाने के दौरान अचानक छत का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर पड़ा। गनीमत रही कि रसोइया बाल-बाल बच गई और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि स्कूल भवन का यह कमरा पहले से ही जर्जर और छतिग्रस्त था। ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में भी छत का हिस्सा टूटकर गिर चुका था और विद्यालय प्रबंधन को इसकी शिकायत की गई थी। इसके बावजूद उसी जर्जर कमरे में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार कराया जाता रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतों के बावजूद गंभीरता नहीं दिखाई गई। उनका कहना है कि जर्जर भवन में बच्चों और रसोइयों की सुरक्षा को लेकर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने विद्यालय प्रबंधन पर मनमाने तरीके से स्कूल संचालन करने का आरोप लगाया है। कुछ अभिभावकों का यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर उन्हें कार्रवाई या केस करने की धमकी दी जाती है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सवाल यह है कि जब भवन पहले से जर्जर था और इसकी जानकारी शिक्षा विभाग तक पहुंच चुकी थी, तो आखिर उसी कमरे में खाना बनवाने की अनुमति क्यों दी गई? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा था। इधर, इस मामले में प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार यादव ने बताया कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा पूर्व में भी जर्जर भवन को लेकर लिखित सूचना दी गई थी। घटना की भी जांच कराई जाएगी और भवन की मरम्मत को लेकर जिला स्तर पर पत्र लिखा जाएगा, ताकि विद्यालय में सुरक्षित वातावरण में पठन-पाठन संचालित हो सके। अब देखने वाली बात होगी कि जांच के बाद जिम्मेदारी तय होती है या फिर यह मामला भी सरकारी फाइलों में दबकर रह जाता है। जर्जर छत के नीचे पढ़ते बच्चे और उसी कमरे में बनता भोजन। यह सिर्फ एक स्कूल की कहानी नहीं, बल्कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था की सुरक्षा पर बड़ा सवाल है।0
0
Report
Advertisement
