203001
Bulandshahr - एनडीआरएफ सर्च ऑपरेशन में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर ब्रेकिंग बुलंदशहर एनडीआरएफ द्वारा सर्च ऑपरेशन के दौरान नहर में मिला अज्ञात पुरुष का शव। एनडीआरएफ की टीम ने अज्ञात पुरुष के शव को निकाला नहर से बाहर। पुलिस ने अज्ञात शव को भेजा जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी। मौके पर एसपी सिटी मौजूद। बुलंदशहर के देहात कोतवाली क्षेत्र के बलीपुरा नहर का मामला।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मंडावा अन्नपूर्णा रसोई निरीक्षण: ईओ वर्षा चौधरी ने साफ-सफाई और गुणवत्ता सुधार के निर्देश दिए
Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझुनूं मंडावा की अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण मंडावा ईओ वर्षा चौधरी ने किया निरीक्षण मुकंदगढ़ रोड स्थित रसोई में व्यवस्थाओं का लिया जायजा ईओ ने साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश झुंझुनूं जिले की मंडावा नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी वर्षा चौधरी ने मंडावा कस्बे की मुकंदगढ़ रोड स्थित अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी ने रसोई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रसोई में भोजन तैयार करने से लेकर साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान रसोई की व्यवस्थाएं कुछ हद तक सही मिलीं और भोजन की गुणवत्ता भी संतोषजनक पाई गई। हालांकि अधिशासी अधिकारी वर्षा चौधरी ने व्यवस्थाओं में और सुधार की जरूरत बताते हुए संबंधित कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से रसोई में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त करने तथा भोजन की गुणवत्ता को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि रसोई में आने वाले लोगों को गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले और स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे, इसको लेकर लगातार निगरानी और सुधार जरूरी है। बाइट : वर्षा चौधरी, ईओ, मंडावा0
0
Report
जोधपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर रेलवे जीएम पंकज शर्मा ने जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के साथ आज जोधपुर रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए रेलवे जीएम पंकज शर्मा ने कहा कि जोधपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की योजना काफी बड़ी है। रेलवे का प्रयास है कि इस स्टेशन को भारतीय रेल के सबसे सुंदर स्टेशनों में से एक बनाया जाए। स्टेशन का निर्माण पारंपरिक राजस्थानी शैली में किया जा रहा है, जिसमें सुंदरता के साथ यात्रियों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। जीएम पंकज शर्मा ने बताया कि स्टेशन विकास कार्यों का निरीक्षण अभी शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में कार्य कर रही एजेंसी निर्धारित समय में काम पूरा नहीं कर पाई, जिसके चलते उसका अनुबंध समाप्त करना पड़ा। अब नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रेलवे का प्रयास है कि इसे जल्द अंतिम रूप देकर जहां काम अधूरा छूटा है, वहीं से दोबारा शुरुआत की जाए और निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि पुनर्विकास परियोजना में यात्रियों के स्टेशन पर आने-जाने, ठहरने और ट्रेन पकड़ने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन तैयार किया गया है। रेलवे का लक्ष्य स्टेशन को सुंदर बनाने के साथ इसे अधिक सुविधाजनक और यात्रियों के अनुकूल बनाना है। जीएम ने बताया कि जोधपुर रेल मंडल में कई महत्वपूर्ण रेलवे प्रतिष्ठान हैं, जिनका निरीक्षण करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। भगत की कोठी में वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव के लिए नया मेंटेनेंस शेड बनाया जा रहा है। इसके साथ ही यहां स्थित बड़े लोको शेड का आधुनिकीकरण भी किया जा रहा है। इन कार्यों की प्रगति का जायजा लेने की योजना है। उन्होंने कहा कि लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर के लिए उपलब्ध क्रू लॉबी और रनिंग रूम की सुविधाओं का भी निरीक्षण किया जाएगा, ताकि रेलकर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और आवश्यक सुधार करने की संभावनाओं का आकलन किया जा सके। पंकज शर्मा ने कहा कि जोधपुर रेल मंडल कार्यालय और मंडल चिकित्सालय भी महत्वपूर्ण हैं। मंडल चिकित्सालय में रेलकर्मियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। इसके लिए अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। इसके अलावा मंडल कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने जाएंगे। उन्होंने कहा कि रेलवे की प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं से कर्मचारियों को अवगत कराने के साथ ही सभी के सहयोग से मंडल को विकास के मार्ग पर आगे ले जाने के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। रेलवे सेवाओं में सामने आने वाली कमियों को लेकर जीएम ने कहा कि किसी भी व्यवस्था में कुछ त्रुटियां रह सकती हैं, लेकिन रेलवे का प्रयास होना चाहिए कि इनकी संख्या लगातार कम हो और व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। यात्रियों से मिलने वाले फीडबैक को सकारात्मक रूप में लेकर आवश्यक सुधार किए जाएंगे। स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में गंदगी की समस्या को लेकर पूछे गए सवाल पर जीएम पंकज शर्मा ने कहा कि स्वच्छता बनाए रखना रेलवे और आमजन, दोनों की साझा जिम्मेदारी है। रेलवे की ओर से नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यात्री स्टेशन को साफ रखने में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि स्टेशन परिसर के भीतर साफ-सफाई की जिम्मेदारी रेलवे की है, जबकि परिसर के बाहर के क्षेत्रों में सफाई के लिए संबंधित एजेंसियों, विशेषकर नगर निगम के साथ समन्वय करना पड़ता है। रेलवे की ओर से लोगों को जागरूक करने और गंदगी नहीं फैलाने के लिए प्रेरित करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। जीएम ने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी प्रभावी होगा, जब रेलवे के साथ यात्री और आमजन भी अपनी जिम्मेदारी समझेंगे। सभी के सामूहिक प्रयासों से ही स्टेशन और उसके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखा जा सकता है। ब Bite-पंकज शर्मा जीएम रेलवे0
0
Report
जैसलमेर में इको वैन से 33 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, अवैध उपयोग का पर्दाफाश
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - जैसलमेर जैसलमेर में रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, इको वैन से 33 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कैटरिंग में व्यावसायिक सिलेंडरों की जगह घरेलू गैस के इस्तेमाल का मामला, वाहन भी निरुद्ध जैसलमेर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग और परिवहन के खिलाफ जिला रसद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय टीम ने शहर के गफूर भट्ठा क्षेत्र में दबिश देकर एक इको वैन से 33 घरेलू एलपीजी सिलेंडर बरामद किए। कार्रवाई के दौरान सिलेंडरों को जब्त करने के साथ ही परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी पुलिस के सुपुर्द कर निरुद्ध करवाया गया。 जिला रसद अधिकारी सवाई राम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गफूर भट्ठा क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर जिला रसद अधिकारी के नेतृत्व में प्रवर्तन निरीक्षक गोकुलचंद मीणा और विभागीय टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सरकारी स्कूल के सामने पार्क के पास खड़ी RJ 55 CA 0630 नंबर की इको वैन को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 33 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए。 पूछताछ में वाहन चालक गोविंद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि वह कैटरिंग का काम करता है। आरोप है कि कैटरिंग कार्य में व्यावसायिक सिलेंडरों के स्थान पर घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा था। सिलेंडरों के परिवहन और उपयोग से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर विभाग ने सभी सिलेंडर जब्त कर लिए। गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में रखवाए सिलेंडर विभागीय टीम ने बरामद सिलेंडरों का तौल करवाने के बाद उन्हें महेंद्र गैस सर्विस, जैसलमेर की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखवा दिया। वहीं, अवैध परिवहन में प्रयुक्त इको वैन को कोतवाली थाना पुलिस के सुपुर्द कर निरुद्ध करवाया गया। मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 6A के تحت जब्ती की कार्रवाई करते हुए प्रकरण कलेक्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया。 गैस की किल्लत के बीच विभाग की निगरानी जिला रसद अधिकारी सवाई राम ने बताया कि गैस की किल्लत को देखते हुए विभाग की ओर से लगातार निरीक्षण और निगरानी की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि कहीं भी घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग, भंडारण या दुरुपयोग नजर आए तो इसकी सूचना तत्काल रसद विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की सके। बाइट- सवाई राम, जिला रसद अधिकारी, जैसलमेर0
0
Report
Advertisement
हांसी में कार से 1.56 करोड़ रुपये की नकदी बरामद; मामला आयकर विभाग के हवाले
Hansi, Haryana:हांसी में कार से 1.56 करोड़ की नकदी बरामद दो बैगों में मिले डेढ़ करोड़ से ज्यादा रुपये नकदी पर जवाब नहीं दे सके ,तीन कार सवार हांसी में पुलिस ने जींद रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 1 करोड़ 56 लाख 49 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद की है। कार में सवार तीन व्यक्ति नकदी के स्रोत से संबंधित संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और न ही आवश्यक दस्तावेज पेश कर पाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आयकर अन्वेषण निदेशालय, रोहतक को जांच के लिए पत्र भेजा है। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि बीती मध्यरात्रि जींद रोड पर विशेष नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान जींद बायपास की तरफ से आ रही सफेद रंग की किया कार को रोककर तलाशी ली गई। इंस्पेक्टर सुनीता के नेतृत्व में की गई तलाशी के दौरान कार में रखे दो बैगों से 1 करोड़ 56 लाख 49 हजार 500 रुपये बरामद हुए। कार में सवार व्यक्तियों की पहचान सिरसा निवासी मोहित, फतेहाबाद निवासी साहब सिंह और सिरसा निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फरीदाबाद से नकदी लेकर सिरसा जा रहे थे। शुरुआत में उन्होंने रकम प्लॉट खरीदने के लिए होने की बात कही, जबकि बाद में स्क्रैप कारोबार से जुड़े होने की बात बताई। नकदी के संबंध में आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखा पाए जाने के कारण पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। डीएसपी दिनेश कुमार के अनुसार, नकदी के स्रोत और लेन-देन की जानकारी जुटाने के लिए आयकर अन्वेषण निदेशालय, रोहतक को पत्र भेजा गया है। मामले में आगामी कार्रवाई अनाज मंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार कर रहे हैं। अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई, इसका वास्तविक उद्देश्य क्या था और इसे सिरसा क्यों ले जाया रहा था। पुलिस और आयकर विभाग की जांच के बाद ही मामले से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा。0
0
Report
गीता भुक्कल के बयान पर धनखड़ के समर्थन से ज्ञानेश कुमार इस्तीफे की मांग तेज
Jhajjar, Haryana:हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री एवं कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में भाजपा नेता ओपी धनखड़ के बयान पर सवाल उठाए हैं। झज्जर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए भुक्कल ने पूछा कि धनखड़ बताएं कि क्या ज्ञानेश कुमार उनके रिश्तेदार हैं, जो भाजपा उनके समर्थन में इस तरह बयान दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आखिर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रवक्ता क्यों बन रही है। भुक्कल ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि हरियाणा में कांग्रेस बड़े अंतर से जीत की ओर बढ़ रही थी, लेकिन उनके अनुसार चुनाव आयोग ने ऐन मौके पर खेल पलट दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले से ही वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे थे और अब उनकी ओर से उठाए गए सवाल सच साबित हो रहे हैं। 10 अक्टूबर के दिल्ली प्रदर्शन को उन्होंने बड़ा आंदोलन बताया। गीता भुक्कल ने कहा कि चुनाव आयोग के खिलाफ देशभर में विरोध हो रहा है और केंद्र सरकार ने दिल्ली में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। उनके अनुसार इंडिया गठबंधन की एक ही मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें और इससे कम कुछ भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए उनके पास बचने का एक ही रास्ता है कि वह सरकारी गवाह बनें। भुक्कल ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना आयोग की जिम्मेदारी है और इस पर उत्तर दिया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को लेकर भी टिप्पणी की गई और आरोप लगाया गया कि इन कार्यक्रमों के बहाने देश के सरकारी अधिकारियों को भाजपा की विचारधारा के अनुरूप ढालने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस विधायक ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन इस मामले में इस्तीफे की मांग पर कायम है।0
0
Report
20 वर्षीय लखन उर्फ सोनू ट्रेन से कटकर मौत, नरसिंहपुर कोतवाली के पास
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत पाठक वार्ड, नरसिंहपुर का निवासी 20 वर्षिय लखन उर्फ सोनू की अज्ञात कारणों के चलते रामनगर फाटक वार्ड के पास ट्रेन से कटने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। हादसे के वक्त लखन अपनी मां और बहन को बिना कुछ बताए घर से निकला था घटना के बाद परिजनों ने पुलिस (112/108) को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को जिला अस्पताल भेज दिया। बाइट-मोनू (मृतक का भाई)0
0
Report
Advertisement
बेमेतरा के स्मार्ट मीटर से बिजली बिल भारी, कुछ को 40–64 हजार तक
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा में स्मार्ट मीटर से बिजली बिल का बड़ा झटका! किसी को 40 हजार, तो किसी को थमाया गया 64 हजार रुपये तक का बिल! भारी-भरकम बिजली बिलों से परेशान ग्रामीणों ने अब स्मार्ट मीटर हटाने की मांग उठाई है. ग्रामीणों का आरोप है कि घरेलू बिजली का बिल हजारों में पहुंचने से उनका बजट बिगड़ गया है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बिलों की जांच और सुधार की मांग की है.0
0
Report
CPM नेता के घायल होने पर विधायक पहुंचे घर, साथी के स्वास्थ्य की जानकारी ली
Barrackpore, West Bengal:আক্রান্ত সিপিএম নেতাাকে দেখতে তাঁর বাড়িতে সটান হাজির বীজপুরের বিধায়ক একাধিক ইস্যুতে বৃহস্পতিবার বিকালে সিপিএমের কাঁচরাপাড়া এরিয়া কমিটির পক্ষে স্মারকলিপি প্রদান কর্মসূচির আয়োজন করা হয়েছিল। কাঁচরাপাড়ার দ্বারভাঙ্গা কলোনিতে সিপিএমের কর্মী-সমর্থকরা জমায়েত হয়_CONFIGURATION_েছিলেন। অভিযোগ, স্থানীয় অটো এবং টোটো চালকরা বিক্ষোভকারীদের পথ আটকায়। দু'পক্ষের মধ্যে গন্ডগোলের জেরে আক্রান্ত হন সিপিএমের কাঁচরাপাড়া এরিয়া কমিটির সম্পাদক দেবাশীষ রক্ষিত ওরফে ববি। শুক্রবার সকালে আক্রান্ত সিপিএম নেতাকে দেখতে তাঁর বাড়িতে পৌঁছন বীজপুরের জনদরদী বিধায়ক সুদীপ্ত দাস। সংবাদ মাধ্যমে মুখোমুখি হয়ে বিধায়ক সুদীপ্ত দাস বলেন, ববি দার সঙ্গে তাঁর বহুদিনের পুরানো সম্পর্ক। তবে শুক্রবার একটা ঘটনা ঘটেছে। উনি রাজনীতির মানুষ। একজন ভাই কিংবা সহ-নাগরিক হিসেবে তাঁর শারীরিক অবস্থার খোঁজ নিতে এসেছি।0
0
Report
पोकरण में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य अभियान के तहत जागरूकता रैली आयोजित
Jaisalmer, Rajasthan:राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली निकाली पोकरण, जैसलमेर पोकरण में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली निकालकर आमजन को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने बैनर के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और मानसिक बीमारियों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को बताया गया कि स्वस्थ जीवन के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। मानसिक परेशानियों को नजरअंदाज करने के बजाय समय पर उचित परामर्श और उपचार लेना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
सीधी में पति ने पेट्रोल डालकर आग लगाई, मायके से लौटी पत्नी गंभीर घायल
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी ब्रेकिंग:-मायके से लौटकर आई पत्नी तो नाराज पति ने पेट्रोल डालकर लगाई आग,चेहरा छोड़ शरीर के नीचे का अंग झुलसा, गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, ज्यादा जलने के कारण रीवा मेडिकल कालेज किया गया रेफर,पति का भी जला हाँथ, परिजनों ने हस्तक्षेप कर बुझाई आग,घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला,सीधी जिले के मड़वास थाना अंतर्गत महखोर की घटना0
0
Report
खैरागढ़ में बिना वैध दस्तावेज क्लिनिक-पैथोलॉजी लैब पर विभाग का सख्त अभियान
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले में बिना वैध दस्तावेज संचालित क्लिनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। नवपदस्थ सीएमएचओ डॉ. अनिल शुक्ला के निर्देश के बाद विभागीय टीम लगातार ऐसे संस्थानों की जांच कर रही है। अभियान से अवैध रूप से क्लिनिक और पैथोलॉजी संचालित करने वालों में हड़कंप है। इसी कड़ी में नोडल अधिकारी नर्सिंग होम एक्ट के नेतृत्व में गठित जांच दल ने विकासखंड खैरागढ़ के बाजार अतरिया क्षेत्र में संचालित क्लिनिकों और पैथोलॉजी लैब का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान संबंधित संस्थानों के संचालन से जुड़े वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए। इसके बाद विभाग ने संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए। जांच में जितेंद्र वर्मा की दिशा पैथोलॉजी और हिमलेश वर्मा के श्रेया क्लिनिक सहित तीन क्लिनिक-पैथोलॉजी संचालकों को नोटिस दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि तय अवधि में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तो नर्सिंग होम एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई होगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा.0
0
Report
अमरोहा में अचानक बदला मौसम, तेज बारिश-ओलों से किसान चिंतित
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा में मौसम का अचानक बदला मिजाज, आसमान में छाया अंधेरा; तेज बारिश के साथ जमकर हुई ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता अमरोहा में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली। देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए और दिन में ही अंधेरा जैसा नजारा दिखाई देने लगा। कुछ ही देर बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ हुई तेज ओलावृष्टि ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोगों को चौंका दिया। अचानक बदले मौसम के चलते जनजीवन और आवागमन प्रभावित हुआ है। इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी फसलों पर ओलों की मार पड़ने से नुकसान की आशंका जताई जा रही है। खासकर जिन खेतों में धान, सब्जियां और अन्य मौसमी फसलें तैयार हो रही हैं, वहां फसल की स्थिति का आकलन करना जरूरी होगा।0
0
Report
Advertisement
अमरपुर के अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद, जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद जांच जारी
Banka, Bihar:अमरपुर में जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को अमरपुर शहर में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच के लिए वरिष्ठ उपसमाहर्ता परमानंद शाह और प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन पहुंचे. जांच के दौरान शहर के सभी अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद पाए गए. ऐसे में अधिकारियों की मौके पर पड़ताल नहीं हो सकी. स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले तक कुछ अल्ट्रासाउंड सेंटर खुले हुए थे, लेकिन अधिकारियों के पहुँचने की भनक लगते ही सेंटर बंद कर दिए जाने की बात सामने आई है. सेंटर संचालकों को पहले से जांच की जानकारी मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसके बाद अधिकारी बंगाली टोला स्थित राधा रानी हॉस्पिटल भी पहुंचे. अस्पताल परिसर में हलचल देखी गई. बताया जा रहा है कि इस अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के तरीके को लेकर भी शिकायत मिली थी, हालांकि अस्पताल में कथित अनियमितता या फर्जी तरीके से मरीजों को भर्ती किए जाने के आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई इस जांच के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि यदि शहर में अल्ट्रासाउंड सेंटरों का नियमित संचालन हो रहा है, तो जांच के समय सभी सेंटर बंद क्यों मिले? वहीं, राधा रानी हॉस्पिटल में मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया को लेकर सामने आई शिकायतों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है और अल्ट्रासाउंड सेंटरों के बंद मिलने के पीछे की वास्तविक वजह क्या सामने आती है.0
0
Report
खेतड़ी में बलेश गुर्जर यूथ कांग्रेस राजस्थान के प्रदेश महासचिव निर्वाचित
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—खेतड़ी, जिला—झुंझुनूं - खेतड़ी के बलेश गुर्जर यूथ कांग्रेस राजस्थान के प्रदेश महासचिव निर्वाचित हुए - प्रदेश सचिव से पदोन्नत होकर बलेश को संगठन में नई जिम्मेदारी मिली - बलेश गुर्जर ने पार्टी हाईकमान और कार्यकर्ताओं का आभार जताया - शेखावाटी सहित प्रदेशभर के 150 से अधिक कॉलेजों में युवा संवाद किए - सदस्यता और बूथ सशक्तिकरण अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं0
0
Report
झुंझुनूं में सड़क सुरक्षा अभियान: हेलमेट वितरित, जागरूकता अभियान
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं डॉ. डीएन तुलस्यान के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा अभियान, वाहन चालकों को हेलमेट वितरित लॉयंस क्लब और श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था ने कार्यक्रम आयोजित किया हवाई पट्टी सर्किल पर दुपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट दिए नवीन गाडिया सिंगापुर के सौजन्य से वाहन चालकों को जागरूक किया ट्रैफिक इंचार्ज कस्तूरचंद सहित यातायात विभाग के कर्मचारी कार्यक्रम में मौजूद रहे0
0
Report
Advertisement
