icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली के 17 स्टेशनों पर विरोध, DMRC इंटरचेंज सुविधाएं जारी रखने के संकेत

Noida, Uttar Pradesh:2 WT किए हैं, एक दिल्ली के जंतर मंतर से wt और बंद मेट्रो को दिखाते हुए दूसरा WT मंडी हाउस से. आज एक बार फिर देशव्यापी विरोध का ऐलान सीजेपी द्वारा किया गया हैं, 12:30 बजे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेन्द्र सिंह भी आज अभिजीत दीपके से मिलेंगे 17 बंद रहने वाले स्टेशन-lok कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंबा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालन. DMRC ने कहा कि इंटरचेंज सुविधाएं राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर उपलब्ध रहेंगी.
0
0
Report

जंतर मंतर से WT दिखाकर 17 स्टेशन बंद; विरोध का आह्वान, नड्डा से मुलाकात तय

Noida, Uttar Pradesh:2 WT किए हैं, एक दिल्ली के जंतर मंतर से wt और बंद मेट्रो को दिखाते हुए दूसरा WT मंडी हाउस से. आज एक बार फिर देशव्यापी विरोध का ऐलान सीजेपी द्वारा किया गया हैं, 12:30 बजे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेन्द्र सिंह भी आज अभिजीत दीपके से मिलेंगे 17 बंद रहने वाले स्टेशन- लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंबा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालन। DMRC ने कहा कि इंटरचेंज सुविधाएं राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर उपलब्ध रहेंगी।
0
0
Report

झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित द मैड किचन रेस्ट्रोरेंट में गोली, संजय सिंह की मौत

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित द मैड किचन रेस्ट्रोरेंट में खाना खाते समय संजय सिंह नाम के युवक को एक अज्ञात बदमाश ने सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी। इलाज के दौरान देर रात संजय की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई, संजय सिंह अपने 4 दोस्तों के साथ रात के समय रेस्ट्रोरेंट में खाना खाने गया था। तभी बदमाश वारदात को अंजाम देकर बाइक लेकर खड़े साथी के साथ फरार हो गया। संजय एलएलबी का छात्र था। वह कचहरी में एक अधिवक्ता के यहां मुंशी का काम भी करता था। पुलिस की 3 टीमें आरोपियों की पहचान कर उनको तलाशने में जुटी हैं।
0
0
Report
Advertisement

मुजुरी में कल पूर्व सांसद एवं वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस मनाया जाएगा

Subhas ChandraSubhas ChandraFollow6m ago
Rajaura Kala, Uttar Pradesh:पनियरा (महराजगंज)। समाजवादी पार्टी द्वारा 25 जुलाई को पूर्व सांसद एवं वीरांगना फूलन देवी की शहादत दिवस के अवसर पर कृष्ण लान मुजुरी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों शामिल होगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. राजपाल कश्यप होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद राम भुवाल निषाद मौजूद रहेंगे। आयोजन में पार्टी की नीतियों, सामाजिक न्याय, पिछड़े, दलित एवं वंचित वर्गों के अधिकारों सहित विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की जायेगी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजनकर्ता राजेश निषाद ने बताया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी के संघर्ष, साहस और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
0
0
Report

मंदसौर में बारिश से उफान: नाले के बीच से मोटरसाइकिल निकालने का VIDEO वायरल

Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, बारिश के चलते नदी नाले भी उफान पर है, नालछा माता मंदिर के पास स्थित श्रवण नाले में से बहते नाले के बीच से मोटरसाइकिल निकालने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि तेज बहाव के बीच एक मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल निकालने का प्रयास कर रहा है, मोटरसाइकिल का बैलेंस भी बिगड़ता है लेकिन पीछे चल रहा शख्स उस मोटरसाइकिल को पकड़ता है। प्रशासन ने अपील की है कि बहते हुए पानी के बीच से नदी नालों, पुल को पार ना करें, लेकिन इसके बावजूद लापरवाही की तस्वीर सामने आ रही है, ऐसी लापरवाही जानलेवा भी साबित हो सकती है。
0
0
Report
Advertisement

झारखण्ड के गढ़वा में तेज रफ्तार हादसा, बाइक भिड़ीं, तीन युवकों की मौत

Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले मे रफ़्तार का कहर,भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत। भवनाथपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा शिवपूजन फ्यूल्स पेट्रोल पंप के सामने उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार से आ रही दो मोटरसाइकiklों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान सिंधिताली निवासी आर्यन चौबे , धनगरडीहा मकरी निवासी प्रभात सिंह उर्फ पप्पू सिंह तथा टंडवा निवासी रोहित सिंह 24 वर्ष पिता इंद्रदेव सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों बाइक तेज गति से विपरीत दिशा से आ रही थीं। शिवपूजन फ्यूल्स पेट्रोल पंप के सामने पहुंचते ही दोनों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन तथा एएसआई आशुतोष सिन्हा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।
0
0
Report

RTI मामलों के निपटान की समीक्षा के साथ झारखंड के विश्वविद्यालयों में सूचना अधिकारी सशक्त

Ranchi, Jharkhand:रांची विश्वविद्यालय में पहली बार सूचना आयुक्त और विश्वविद्यालय कॉलेज के सूचना अधिकारीयों के साथ बैठक आयोजित की गई। झारखंड के सूचना आयुक्त डॉक्टर तनुज खत्री की अध्यक्षता में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में विश्वविद्यालय के सूचना अधिकारी और सभी कॉलेजों के सूचना पदाधिकारी के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सबसे पहले सभी कॉलेज के अधिकारियों से यह जानकारी ली गई की राइट टू इनफार्मेशन के तहत कितने मामले लंबित है और कितने मामलों का निपटारा किया गया है। इस बैठक में रांची विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉक्टर राजकुमार शर्मा सहित कई अधिकारी भी शामिल रहे। झारखंड के सूचना आयुक्त डॉक्टर तनुज खत्री ने कहा कि यह पहली बैठक है सभी इनफॉरमेशन लिए गए हैं राज्य के सूचना आयुक्त डॉक्टर तनुज खत्री ने कहा है कि सभी कॉलेजों में सूचना अधिकारी का नाम प्लेट बड़े-बड़े अक्षरों में होना चाहिए। अब राज्य के सभी विश्वविद्यालयों का दौरा करेंगे। मकसद है विद्यार्थियों को सही समय पर उन्हें इनफॉरमेशन मिले और कोई भी मामले पेंडिंग नहीं रहे। सूचना आयुक्त बनने के बाद डॉक्टर तनुज खत्री ने विश्वविद्यालय के मामलों को लेकर पहली बैठक रांची विश्वविद्यालय में की है अब राज्य के सभी सरकारी विश्वविद्यालय में बैठक करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

पटना समेत बिहार के जिलों में हल्की बारिश की उम्मीद, मानसून सक्रिय हो सकता

Noida, Uttar Pradesh:पटना में सुबह हुई हल्की बारिश ने लोगों को कुछ देर के लिए राहत जरूर दी, लेकिन पूरे बिहार में मानसून की चाल अब भी सुस्त बनी हुई है। यही वजह है कि राज्य में अब तक सामान्य से 37 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद है。 मौसम विभाग ने आज उत्तर बिहार के 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है。 वहीं दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में फिलहाल भारी बारिश के आसार नहीं हैं। पटना समेत कई इलाकों में केवल छिटपुट बारिश या हल्की फुहारें पड़ सकती हैं, जबकि उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। आज राज्य का अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम 27 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। राहत की बात यह है कि 25 से 28 जुलाई के बीच मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। वहीं 28 जुलाई को पटना समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
0
0
Report

महोबा: दो रात चोरी, एक लाख नकद के साथ नकली 50 हजार नोट बरामद

Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में छतरपुर रोड लवकुट नगर तिराहा स्थित मां चंद्रिका पाइप सैनिटरी एंड हार्डवेयर की दुकान में चोरों ने दो बार चोरी की घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में चोर गुल्लक से रुपयों को निकालते और नोट गिनते दिख रहे हैं। दुकानदार के मुताबिक पहली बार 20 जुलाई की मध्यरात्रि और फिर 21 जुलाई की रात चोरी हुई। दुकानदार ने दावा किया कि चोर ने दुकान से लगभग एक लाख रूपये नगद और पेंट के डिब्बे पार कर दिए। मामला तब नया मोड़ ले आया जब व्यापारी ने संदिग्ध चोर को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ कर निशानदेही पर रुपयों बरामद कर लिए, लेकिन वहां से 50 हजार रूपये चिल्ड्रेन बैंक के नकली नोट बरामद हुए।
0
0
Report
Advertisement

नौगांव सादात के बंद क्रेशर से लाखों के सामान की चोरी, CCTV में संदिग्ध

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के नौगांव सादात थाना क्षेत्र के ग्राम गजस्थल में बंद क्रेशर को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना, बाइक समेत लाखों का सामान चोरी, संदिग्ध बाइक सवार सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद अमरोहा जनपद के नौगांव सादात थाना क्षेत्र के ग्राम गजस्थल में अज्ञात चोरों ने एक बंद क्रेशर का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित राजीव कुमार यादव के अनुसार 21 जुलाई की रात चोर फ्रेशर में घुस गए और वहां खड़ी होंडा सीडी 110 ड्रीम मोटरसाइकिल (UP-23 AF 1060) के अलावा 20 केवीए किरलोस्कर का विद्युत अल्टरनेटर, 15 केवीए थ्री-फेज स्टेबलाइजर, 170 एंपियर ट्रैक्टर बैटरी तथा तांबे की दो केबल चोरी कर ले गए। घटना का पता अगले दिन चलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने नौगांव सादात थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों की तलाश में जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top