203001
बुलंदशहर प्रशासन ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क है। मण्डलायुक्त सेल्वा कुमारी जे और पुलिस महानिरीक्षक नचिकेता झा ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। अधिकारियों को सौम्य व्यवहार रखने, शांति व्यवस्था बनाए रखने और वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुरुक्षेत्र के दुखभंजन महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार की भव्य सजावट
Kurukshetra, Haryana:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में शिव मंदिरों को फूलों व लड़ियों सजाया गया है आज सावन का दूसरा सोमवार है सुबह से शिव मंदिरों में शिव भक्तों की लंबी-लंबी लेने लगी हुई है और शिवलिंग पर जल, दूध, धतूरा, फूल चढ़ा रहे हैं और शिव भक्त कावड़िया भी हरिद्वार से गंगाजल लेकर चल रहे हैं जो यह तस्वीर देख रहे हैं कुरुक्षेत्र के श्री दुख भंजन मंदिर बड़े ही सुंदर तरीके से सजाया गया है महादेव के नाम का करें नशा, कांवड़ यात्रा में किसी भी प्रकार के नशे से रहें दूर स्नेहित सरोवर पर स्थित श्री दुखभंजन महादेव भगवान शिव के नाम का करें, ॐ नमः शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। शिविर में कांवड़ियों के लिए तीनों समय निशुल्क भोजन, ठहरने, विश्राम, पेयजल, चिकित्सा सहायता, पैरों में मेहंदी लगाने तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा पुलिस प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। श्रद्धालुओं से अपील की कि वे नशामुक्त होकर कांवड़ यात्रा करें, प्रसाद ग्रहण करें और भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर समाज को सकारात्मक संदेश दें0
0
Report
बांसवाड़ा कोतवाली: अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार आरोपी, पुलिस ने दिखाई बड़ी कार्रवाई
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा कोतवाली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध पिस्टल के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार शहर के कंधारवाड़ी निवासी फरदिन को किया गिरफ्तार कोतवाली थाना अधिकारी नागेंद्र सिंह के निर्देशानुसार ASI महिपाल सिंह राठौड़ की टीम ने कार्रवाई0
0
Report
भगवान शिव पर टिप्पणी के विरोध में अरुण पन्नालाल का पुतला फूंका, गिरफ्तारी
Raipur, Chhattisgarh:भगवान शिव पर अश्लील और अभद्र टिप्पणी का मामला. हिंदू संगठनों ने फूंका अरुण पन्नालाल का पुतला, जमकर की नारेबाजी. लाखेनगर चौक पर जलाया पुतला. अरुण पन्नालाल ने फेसबुक पर की थी टिप्पणी. भारी विरोध के बाद अरुण पन्नालाल की हुई थी गिरफ्तारी, कोर्ट ने न्यायिक रिमांड पर भेजा है जेल.....0
0
Report
Advertisement
लखनऊ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की तिरंगा यात्रा, तिरंगा अभियान तेज
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ लखनऊ एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा उत्तर प्रदेश में 8 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जा रहे तिरंगा अभियान लखनऊ के चौधरी चरण से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने आज सुबह कानपुर रोड शहीद पथ होते हुए एयरपोर्ट तक तिरंगा यात्रा निकाली0
0
Report
अंतरराज्यीय अफीम तस्करों के खिलाफ कार्रवाई: 3 किलो अफीम सहित गिरफ्तार आरोपी
Mandsaur, Madhya Pradesh:भाव गड़ में पुलिस ने अंतरराज्यीय अफीम तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकाइल की पेट्रोल टंकी के भीतर बनी गुप्त चैंबर से 03 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 06 लाख रुपये आंकी गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. 08.08.2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक काले रंग और लाल पट्टी वाली हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल (TN 37 BJ 0448) चालक पेट्रोल टंकी के अंदर गुप्त चैंबर बनाकर पिपलियामंडी से मंदसौर नयाखेड़ा, ग्राम नन्दावता होते हुए राजस्थान के रास्ते गुजरात जाने वाला है। सूचना पर ग्राम करजु व करनाखेड़ी के बीच शिव मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी: श्यामlal/pita hajari जाति बंजारा (उम्र 42 वर्ष), निवासी गुन्दा रेल, थाना कनेरा, तहसील निम्बाहेड़ा, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)। जप्त मशरुका: 03 किलो अवैध अफीम (कीमत 06 लाख रुपये), मोटरसाइकिल क्रमांक TN 37 BJ 0448 (कीमत 50,000 रुपये), एक ओप्पो कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल (कीमत 10,000 रुपये)। आरोपी के विरुद्ध थाना भावगढ़ पर अपराध क्रमांक 150/26 धारा 8/18 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि यह अवैध अफीम वह कहां से लेकर आया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था.0
0
Report
मानगांव में इको कार सीधे दुकान में घुसी, CCTV में कैद भयावह घटना
Chendhare, Maharashtra:अँकर - माणगावमध्ये इको कार थेट दुकानात घुसल्याचा धक्कादायक प्रकार समोर आला आहे. कचेरी रोडवरील वंदन सोसायटी परिसरात रिव्हर्स गिअरमध्ये असलेली इको कार अचानक सुरू झाली आणि थेट एका दुकानात घुसली. १५ ते १६ वर्षांच्या मुलाकडून चुकून कार सुरू झाल्याची प्राथमिक माहिती आहे. सुदैवाने या घटनेत जीवितहानी टळली; मात्र दुकानाचे मोठे नुकसान झाले आहे. या थरारक घटनेचा संपूर्ण प्रकार सीसीटीव्हीत कैद झाला आहे.0
0
Report
Advertisement
पटना के शिव मंदिर में सावन की दूसरी सोमवारी पर भारी भीड़ और जलाभिषेक
Noida, Uttar Pradesh:आज सावन महीने की दूसरी सोमवारी है, और संयोग से आज प्रदोष व्रत भी है। ऐसे में शिव भक्तों के लिए यह दिन बेहद खास माना जा रहा है। इसी महा-संयोग के चलते सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस महा-संयोग के अवसर पर पटना के बेली रोड स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा और जल अर्पित कर अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए थे। मंदिर परिसर में महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी तरह की अव्यवस्था न हो। मंदिर से जुड़ी मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना भगवान शिव अवश्य पूरी करते हैं। श्रद्धालुओं का भी कहना रहा कि भोलेनाथ अपने भक्तों पर शीघ्र प्रसन्न होने वाले देव हैं। उनका मानना है कि सच्ची श्रद्धा से अर्पित किया गया एक लोटा जल भी भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पर्याप्त है。0
0
Report
सावन सोमवार पर रतलाम के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़, शाही सवारी आकर्षण
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम सावन के सोमवार को लेकर रतलाम में शिव भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही शहर के शिवालयों में जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और आरती का दौर शुरू हो गया है। मंदिरों में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। आज रतलाम में अलग-अलग शिव मंदिरों से शाही सवारियां भी निकाली जाएंगी। इनमें प्राचीन मोजी शंकर महादेव की शाही सवारी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस शाही सवारी में प्रदेश के दो मंत्रि विजय शाह औऱ नागर सिंह चौहाँन सहित युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विपलव जैन के शामिल होंगे वहीं अमृत सागर तालाब किनारे स्थित प्राचीन गढ़ कैलाश मंदिर भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर में एक ही पत्थर पर विराजमान पूरे शिव परिवार के दुर्लभ दर्शन होते हैं। सावन सोमवार के अवसर पर भगवान शिव और शिव परिवार का आकर्षक एवं मनमोहक श्रृंगार किया गया है। सुबह से ही यहाँ भक्त दर्शन और पूजा के लिए पहुंच रहे हैं।0
0
Report
चंद्रमणि महादेव एंक्लेव में देर रात भारी बारिश, घरों में पानी घुसा; नुकसान
Noida, Uttar Pradesh:चंद्रमणि महादेव एंक्लेव देर रात हुई भारी बारिश से घरों में घुसा पानी , पानी से भारी नुक्सान।0
0
Report
Advertisement
स्कूल मिड-डे मील राशन की गुणवत्ता पर सरकार सख्त; औचक निरीक्षण शुरू
Chandigarh, Chandigarh:मिड-डे मील के राशन की गुणवत्ता पर सरकार सख्त खराब गुणवत्ता का सामान किसी भी कीमत पर नहीं होगा स्वीकार स्कूलों में पहुंचने वाले राशन की पहले होगी गुणवत्ता जांच हरियाणा एग्रो की सप्लाई डिलीवरी से पहले अधिकारी करेंगे औचक निरीक्षण दाल, मसाले, गुड़ और अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी खराब सामान मिलने पर स्कूल उसे स्वीकार नहीं करेंगे, सप्लायर को लौटाया जाएगा स्कूलों के मुख्य अध्यापकों और प्राचार्यों को गुणवत्ता जांच के निर्देश चावल, राजमा, बेसन, रागी आटा, गुड़, दाल, तेल, मूंगफली और मसालों की होगी जांच मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा कदम एलीमेंट्री एजुकेशन निदेशालय ने अधिकारियों को गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के दिए निर्देश0
0
Report
करौली के आबादी क्षेत्र में जरख का मूवमेंट, CCTV में कैद, घबराहट फैल गई
Karauli, Rajasthan:करौली। जिला मुख्यालय पर आबादी क्षेत्र में जरख का मूवमेंट, करौली के अरावली क्षेत्र में रात 2 बजे दिखा जरख का मूवमेंट। सीसीटीवी में कैद हुआ जरख का मूवमेंट। जरख के मूवमेंट से लोगों में डर का माहौल, क्षेत्र के लोग एक दूसरे से रात में बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की कर रहे अपील।0
0
Report
खंडेला में भाजपा बैठ कर नगर पालिका चुनाव के लिए बोर्ड बनाने पर मंथन
Sikar, Rajasthan:खंडेला, सीकर जिले के खंडेला में भाजपा शहर मंडल की बैठक विधायक सुभाष मील के सानिध्य में भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। भाजपा कार्यालय में हुई इस बैठक में आगामी नगर पालिका चुनावों में पार्टी का बोर्ड बनाने पर मंथन किया गया, जिसके लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में विधायक सुभाष मील ने पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। मील ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने वार्डों में चुनाव की तैयारियों में सक्रियता से जुटने और संगठन को मजबूत करते हुए भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने का आह्वान किया। मील ने जोर दिया कि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें ताकि आगामी नगरपालिका चुनावों में भाजपा का बोर्ड बनाया जा सके। इस दौरान कार्यकर्ताओं को उनके वार्डों में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और चुनाव संबंधी विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक में विधायक सुभाष मील, मंडल अध्यक्ष धीरज कौशिक, व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन, अग्रवाल समाज पूर्व अध्यक्ष बद्रीप्रसाद अलिया, अग्रवाल समाज अध्यक्ष किशोरीलाल नारनौली, सैनी जागृति संस्था अध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, सत्तार मलकान, हाफिज इकबाल, ओपी यादव, रामोतार करबाका, पवन अग्रवाल पिपराली वाले, नारायण मोदी, Abdul Salaam सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
यूपी चुनाव: भाजपा चार मंडलों पर कड़ी रणनीति, 2027 के लिए तैनाती तेज
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में भाजपा का चार मंडलो का विशेष प्लान तैयार एंकर---बीजेपी ने मिशन-2027 के लिए नई रणनीति शुरू की है. 2022 में 18 जिलों में मिली हार और 2024 लोकसभा नतीजों के बाद पार्टी ने सहारनपुर, मुरादाबाद, अयोध्या और आजमगढ़ मंडलों पर फोकस है. वीओ---उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने नई चुनावी रणनीति बनानी शुरू कर दी है. 2022 के विधानसभा चुनाव में 18 जिलों में मिली हार और 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद पार्टी ने कमजोर क्षेत्रों पर विशेष फोकस बढ़ा दिया है. बीजेपी अब सहारनपुर, मुरादाबाद, अयोध्या और आजमगढ़ मंडलों पर खास तौर पर ध्यान दे रही है. इन क्षेत्रों में केंद्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं का प्रवास बढ़ाया जाएगा. हारे हुए क्षेत्रों में मंत्रियों और संगठनात्मक नेताओं को तैनात करने की तैयारी चल रही है.कमजोर जिलों में संगठन को मजबूत करने, स्थानीय मुद्दों पर काम करने और विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति बनाई जा रही है. बाइट---अवनीश त्यागी प्रवक्ता भाजपा वीओ---बीजेपी हारे हुए क्षेत्रों में वोटरों के मनोविज्ञान समझने और कमल खिलाने का विस्तृत रोडमैप तैयार कर रही है. प्रशिक्षण शिविरों में तेज तर्रार वक्ताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. 2017 में 312 सीटों के बाद 2022 में झटका लगने के बाद पार्टी अब 2027 को प्रतिष्ठा का सवाल बना रही है.0
0
Report
सावन के दूसरे सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों लंबी कतार, सुरक्षा कड़ी
Varanasi, Uttar Pradesh:काशी विश्वनाथ धाम में सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए मध्यरात्रि से ही लगी श्रद्धालुओं की किलोमीटर लंबी कतारें। बाबा के धाम पहुंचे शिवभक्तों और कांवड़ियों पर मंदिर प्रशासन की ओर से की गई भव्य पुष्पवर्षा। मंदिर परिसर से लेकर गंगा घाटों तक चाक-चौबंद सुरक्षा, पैरामिलिट्री और यूपी पुलिस के जवान मुस्तैद। भीड़ नियंत्रण के लिए पूरे धाम क्षेत्र में ड्रोन कैमरों और एआई-आधारित सीसीटीवी से निगहबानी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए झांकी दर्शन और जल चढ़ाने के लिए बनाए गए विशेष जिगजैग बैरिकेड्स। गर्मी और भीड़ से बचाव के लिए जगह-जगह वाटर मिस्ट फैन, पेयजल और मेडिकल टीमों की व्यवस्था। गोदौलिया से मैदागिन मार्ग को पूरी तरह नो-व्हीकल ज़ोन में तब्दील कर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया।0
0
Report
जौनपुर में दबंगों ने दुकानों में हंगामा, तोड़फोड़ और नकदी लूटकर फरार— VIDEO वायरल
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में दबंगों का तांडव दुकानों में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, कैश लेकर फरार; VIDEO वायरल\n\nजौनपुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मछलीशहर पड़ाव पर दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक युवकों ने अचानक डेयरी और मेडिकल स्टोर की दुकानों में घुसकर जमकर हंगामा किया और दुकानदारों के साथ मारपीट की।\nप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए सामान को नुकसान पहुंचाया। आरोप यह भी है कि दुकान के गल्ले में रखी नकदी लेकर आरोपी मौके से फरार हो गए।\nघटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद होने की बात सामने आ रही है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग दुकानों में मारपीट और तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं।\nवीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी लोगों की नजर है। पीड़ित दुकानदारों की ओर से मामले में शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।\nफिलहाल घटना के पीछे की वजह क्या थी और कितनी नकदी ले जाने का आरोप है, इसकी पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
