icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

छठ महापर्व की छटा: भागलपुर में जय छठी मैया शो ने बुने उत्साह का जादू

Naya Chak, Bihar:लोक आस्था का महापर्व छठ जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बिहार के लोगों में उत्साह और उमंग बढ़ती जा रही है। छठ की इसी आस्था, परंपरा और संस्कृति को जीवंत करने के लिए भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान स्थित ओपन थिएटर में 'जय छठी मैया' शो का भव्य आयोजन किया गया। जहां पूरा माहौल छठमय नजर आया और श्रद्धा के साथ बिहार की लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिली। इस खास आयोजन में शहर के युवक-युवतियां पारंपरिक परिधान में नजर आए। मंच पर छठ महापर्व की परंपराओं को बिल्कुल वास्तविक अंदाज में प्रस्तुत किया गया। कहीं खरना पूजा की झलक दिखाई गई, तो कहीं महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से खीर, ठेकुआ और फल से सजे पूजा के सूप के जरिए छठ की महिमा को दर्शाया। वहीं, गंगा आरती ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। छठी मैया के भजनों पर दर्शक भी झूमते नजर आए। दरअसल, स्थानीय युवा इंफ्लुएंसर बिपुल दुबे और उनके साथियों की ओर से पिछले चार वर्षों से लगातार इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि छठ की परंपरा और संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ना भी है। आयोजकों की कोशिश है कि रोजगार या दूसरे कारणों से बिहार से बाहर रहने वाले लोग भी छठ की इस खूबसूरत झलक को देखकर अपने घर लौटने के लिए प्रेरित हों। क्योंकि छठ सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि बिहार की पहचान, मिट्टी से जुड़ाव और अपनों के बीच लौटने का एक भावनात्मक रिश्ता है। यही वजह है कि 'जय छठी मैया' शो के जरिए लोगों को एक संदेश देने की कोशिश की गई कि चाहे दुनिया के किसी भी कोने में रहें, छठ की आस्था और अपने घर की याद हमेशा दिल में बसी रहती है।
0
0
Report

भागलपुर में नितिन नवीन का आगमन, एनडीए पदयात्रा से शुरू होगी तैयारी

Naya Chak, Bihar:भागलपुर में कल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आगमन होने जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार भागलपुर पहुंचेंगे। उनके स्वागत और कार्यक्रम को लेकर बीजेपी और एनडीए की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ एनडीए के घटक दलों के कई वरिष्ठ नेता भी लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत लाजपत पार्क में आयोजित सभा से होगी। इसके बाद वहां से पदयात्रा निकाली जाएगी, जो भामाशाह चौक होते हुए सेवा चौक और घंटाघर पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। इस पदयात्रा में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, मंत्री दीपक प्रकाश, संतोष कुमार सुमन, बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की जानकारी दी गई है। वहीं, भागलपुर के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि लगातार कुछ तत्वों की ओर से षड्यंत्र रचकर संवैधानिक संस्थाओं के प्रति लोगों को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत अफवाहों के जरिए सत्ता हासिल करने की कोशिश की जा रही है। इसी के विरोध में एनडीए देशभर में पदयात्रा आयोजित कर रहा है। उन्होंने आम लोगों से बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर पंचायत चुनाव के लिए 2026 सुरक्षा तैयारी: 2020 जवान सुरक्षा में तैनात

Dholpur, Rajasthan:पंचायत चुनाव में 2020 जवान संभालेंगे सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर धौलपुर। राजस्थान पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण और धौलपुर जिले के प्रथम चरण के मतदान को पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस ने इस बार अभूतपूर्व और व्यापक सुरक्षा रणनीति तैयार की है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में जिलेभर में सुरक्षा के पुख्ता और चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। इस बार चुनाव में कुल 2020 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात सुरक्षा की कमान संभालेंगे। मतदान केंद्रों से लेकर संवेदनशील गांवों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, ढाणियों और ग्रामीण इलाकों तक पुलिस की चप्पे-चप्पे पर निगरानी रहेगी, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व चुनाव प्रक्रिया में खलल न डाल सके और हर मतदाता बिना किसी भय, दबाव, लालच और प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। एसपी ने स्पष्ट किया है कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। जिला पुलिस के साथ आरएएसी, अमृता देवी बटालियन, होमगार्ड, कोटा पुलिस और दूरसंचार के जवान भी मोर्चे पर एसपी सांगवान ने बताया कि इस व्यापक और विशाल व्यवस्था में केवल जिला पुलिस ही नहीं, बल्कि राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी आरएएसी धौलपुर, अमृता देवी बटालियन, कोटा पुलिस के जवान, धौलपुर, कोटा और अजमेर के होमगार्ड तथा पुलिस दूरसंचार राजस्थान के जवान भी मोर्चा संभालेंगे। इन सभी बलों के समन्वय और आपसी तालमेल से सुरक्षा व्यवस्था संचालित होगी। इस व्यापक पुलिस व्यवस्था का एकमात्र उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। संपूर्ण चुनावी व्यवस्था की निगरानी और प्रभावी संचालन के लिए 4 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 7 उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को तैनात किया गया है। धौलपुर, बाड़ी और सैंपऊ पंचायत समिति की संपूर्ण चुनावी पुलिस व्यवस्थाओं के प्रभारी अधिकारी एएसपी वैभव शर्मा को नियुक्त किया गया है, जिनके निर्देशन में बल की तैनाती, मतदान दलों के साथ जाप्ते की रवानगी, संवेदनशील बूथों की निगरानी और मोबाइल पार्टियों की गश्त का संचालन होगा। पुलिस लाइन में एसपी ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए सख्त निर्देश एसपी विकास सांगवान ने शनिवार को पुलिस लाइन धौलपुर में पंचायत चुनाव के दौरान तैनात किए गए सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूर्ण निष्पक्षता, सतर्कता, ईमानदारी और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्र में सतत निगरानी रखेंगे और किसी भी संभावित विवाद या कानून-व्यवस्था की स्थिति पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करेंगे। इस बैठक में एएसपी वैभव शर्मा और एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ सहित जिले के सभी पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। 426 मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी, हर बूथ पर पुलिस-होमगार्ड तैनात जिले में तृतीय चरण के चुनाव के तहत धौलपुर, बाड़ी और सैंपऊ पंचायत समिति क्षेत्रों में कुल 17 जिला परिषद वार्ड, 79 पंचायत समिति वार्ड, 126 ग्राम पंचायतें और 426 मतदान केंद्र निर्धारित हैं। इनमें धौलपुर पंचायत समिति क्षेत्र में 132, बाड़ी में 155 और सैंपऊ में 139 मतदान केंद्र शामिल हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड जवान तैनात रहेगा। वहीं संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों और मतदान भवनों पर 1-4 का अतिरिक्त सशस्त्र पुलिस बल लगाया गया है। इन केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए असामाजिक और अवांछनीय गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाएगा। 49 मोबाइल पार्टियां करेंगी निरंतर गश्त, 12 सुपरवाइजरी अधिकारी रखेंगे निगरानी जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए कुल 49 मोबाइल पुलिस पार्टियों का गठन किया गया है। प्रत्येक मोबाइल पार्टी में 1-4 का पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा। वायरलेस सेट से लैस ये पार्टियां अपने निर्धारित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगी और अप्रिय स्थिति की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचेंगी। तीनों पंचायत समिति क्षेत्रों में कुल 12 पुलिस सुपरवाइजरी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिनके साथ चार-चार पुलिसकर्मियों का जाप्ता रहेगा। ये अधिकारी सभी मतदान केंद्रों, विशेषकर संवेदनशील बूथों का नियमित निरीक्षण करेंगे। रिजर्व बल, संचार व्यवस्था और यातायात प्लान भी तैयार किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए पंचायत समिति स्तर और जिला मुख्यालय पर रिजर्व पुलिस बल उपलब्ध रहेगा। पूरे जिले में वायरless संचार व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के विशेष प्रबंध किए गए हैं। गुलाब बाग स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष से मोबाइल पार्टियों और अधिकारियों के बीच निरंतर संपर्क रहेगा। 2 नवंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बाड़ी रोड से मतदान दलों और पुलिस जाप्ते की रवानगी होगी, जिसके लिए गुलाब बाग चौराहा और जगदीश टॉकीज तिराहा सहित प्रमुख मार्गों पर विशेष यातायात प्रबंधन किया जाएगा। आचार संहिता की पालना और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर, पुलिस की अपील मतदान केंद्रों और आसपास किसी भी अनधिकृत चुनावी गतिविधि, मतदाताओं को डराने-धमकाने, प्रलोभन देने या प्रक्रिया प्रभावित करने के प्रयासों पर तत्काल कार्रवाई होगी। अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री पर भी निगरानी रहेगी। धौलपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और अपुष्ट सूचनाओं को सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
0
0
Report

समस्तीपुर में SK मंडल मेडिकल कॉलेज का भव्य उद्घाटन, मरीजों को आधुनिक सुविधाएं

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में एस. के. मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं से मरीजों को मिलेगा लाभ एंकर : समस्तीपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में समस्तीपुर में एक नई पहल की गई है। एस. के. मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का रविवार, 1 नवंबर 2026 को भव्य उद्घाटन किया गया। एस. के. मंडल फाउंडेशन के अध्यक्ष एस. के. मंडल एवं सचिव मोनी रानी ने संयुक्त रूप से Hospital का उद्घाटन किया। अस्पताल के शुरू होने से समस्तीपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण इलाज की सुविधा मिलने की उम्मीद है。 अस्पताल में अनुभवी चिकित्सकों की टीम, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ और अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों के माध्यम से मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। संस्थान का उद्देश्य मरीजों को उचित दर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और आर्थिक स्थिति के कारण किसी को इलाज से वंचित नहीं होने देना है। इस अवसर पर एस. के. मंडल फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं एमडी एस. के. मंडल ने कहा कि चिकित्सा को केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का माध्यम बनाना संस्थान का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन की प्राथमिकता मरीजों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना है। आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा। फाउंडेशन की सचिव मोनी रानी ने कहा कि स्वास्थ्य प्रत्येक व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकता है। अस्पताल में मरीजों को एक ही परिसर में जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह और आधुनिक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। संस्थान मरीजों और उनके परिजनों के लिए विश्वास का केंद्र बने, यही उनकी कामना है。 अस्पताल में जनरल मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, हड्डी रोग, लैप्रोस्कोपी, हृदय रोग, यूरोलॉजी और एनेस्थीसिया सहित विभिन्न चिकित्सा विभागों की सुविधा उपलब्ध है। महिलाओं, नवजात शिशुओं और बच्चों की देखभाल के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अस्पताल में एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी जांच की सुविधाएं उपलब्ध हैं। आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, स्वच्छ वातावरण और 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवा भी अस्पताल की प्रमुख विशेषताओं में शामिल हैं।मरीजों की सुविधा के लिए 24×7 एंबुलेंस सेवा के साथ विभिन्न मार्गों से अस्पताल आने-जाने के लिए बस सेवा भी संचालित की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ चिकित्सकों और सेवाभाव के साथ संस्थान समस्तीपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
0
0
Report

मुजफ्फरपुर में शराब छापेमारी के दौरान ग्रामीणों ने टीम को बंधक बना लिया

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा. घर में घुसकर छापेमारी करने से नाराज ग्रामीणों ने उत्पाद टीम को घेर कर बंधक बना लिया, हंगामा किया. सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस ने बंधक बने उत्पाद टीम को मुक्त कराया. घटना के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम को इलाके में शराब होने की सूचना मिली थी, जिस आधार पर टीम ने एक घर में छापेमारी की. तलाशी के दौरान टीम को मौके पर शराब नहीं मिली. गाड़ी की चाबी निकाल लेने का आरोप भी लगाया गया. पुलिस स्थिति को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. अब पुलिस बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.
0
0
Report
Advertisement

मतगणना में पारदर्शिता पर सवाल: सहरावदा पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों ने आरोप लगाए

Kota, Rajasthan:सहरावदा पंचायत में मतगणना प्रक्रिया पर उठे सवाल, प्रत्याशियों ने लगाया वोटों की गिनती में पारदर्शिता नहीं रखने का आरोप रामगंजमंडी (कोटा) पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर सहरावदा पंचायत में विवाद खड़ा हो गया। प्रत्याशियों ने पोलिंग बूथ पर मतगणना प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। प्रत्याशियों का आरोप है कि उनके सामने वोटों की गिनती नहीं की गई और न ही किसी प्रत्याशी को वार्डवार मिले मतों की जानकारी दी गई। प्रत्याशियों के अनुसार, पोलिंग बूथ कर्मियों ने खुद ही मतों की गिनती कर एक कागज पर परिणाम लिखकर लाया और जीत की घोषणा कर दी। जब प्रत्याशियों ने अपने सामने दोबारा पूरी मतगणना करवाने की मांग की तो उनकी मांग को यह कहते हुए मना कर दिया गया कि ऐसी प्रक्रिया नहीं होती। आरोप है कि ईवीएम/मतपेटियों से संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन और पोलिंग बूथ कर्मियों ने सभी प्रत्याशियों को बाहर कर दिया और विजेता घोषित कर दिया। प्रत्याशियों का कहना है कि उन्हें अब तक यह भी जानकारी नहीं है कि किस वार्ड से कितने वोट किस प्रत्याशी को मिले। प्रत्याशियों ने मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और वार्डवार मतों का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की है।
0
0
Report

धौलपुर में नक्शे के विपरीत अवैध सेट बैक पर नगर परिषद ने किया ध्वस्त

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर शहर में सेट बैक छोड़कर निर्माण नहीं करने वालों के खिलाफ नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में धूलकोट इलाके में बड़ी कार्रवाई की गई। नगर परिषद की टीम ने अदालत के आदेश की पालना में एक भवन के अवैध सेट बैक को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि भवन स्वामी ने स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्धारित सेट बैक सीमा से कुछ फीट आगे बढ़कर पक्का निर्माण कर लिया था। जिसकी शिकायत नगर परिषद को की गई थी जिसपर नगरपरिषद द्वारा बताया गया कि नोटिस चस्पा किया जिसके बाद नगर परिषद ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। शुरुआत में घर के सदस्यों और मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया, जिससे पुलिस को उन्हें समझाकर बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार्रवाई के दौरान एसडीएम सुरेश राव और नगर परिषद आयुक्त विष्णु परमार खुद मौके पर मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ सिटी प्रदीप नेहरा के नेतृत्व में निहालगंज, सदर और कोतवाली थाना पुलिस के साथ डीएसटी टीम का भारी जाब्ता तैनात किया गया था। नगर परिषद अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी बिना सेट बैक छोड़े या नक्शे के विपरीत निर्माण करने वालों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी
0
0
Report
Advertisement

संडे मेले से सुधरी सेहत: 35 स्वास्थ्य केंद्रों पर 666 पुरुष, 602 महिलाएं और 248 बच्चे पहुंचे

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow22m ago
Orajhar, Uttar Pradesh:बलरामपुर। ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में घर के नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने की कड़ी में जिलेभर के 35 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित इन मेलों में कुल 1516 मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया गया। मेले में पहुंचे मरीजों में 666 पुरुष, 602 महिलाएं और 248 बच्चे शामिल रहे। आयोजन के दौरान प्राथमिक और सामुदायिक स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह से ही मरीजों का आना शुरू हो गया था। केंद्रों पर तैनात डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने सामान्य मौसमी बीमारियों से लेकर अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया। जांच के बाद मरीजों को मौके पर ही निशुल्क दवाएं और चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का मुख्य मकसद ग्रामीण आबादी को सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए जिला मुख्यालय या बड़े अस्पतालों के चक्कर काटने से बचाना है। एक ही छत के नीचे प्राथमिक स्तर की जांच, दवा वितरण और आवश्यक परामर्श की व्यवस्था होने से महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक सहूलियत मिल रही है। अधिकारियों का कहना है कि दूरदराज के केंद्रों पर ऐसे नियमित आयोजनों से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सीधे तौर पर गांव और कस्बों तक मजबूत हुई है।
0
0
Report

ग्राम पंचायत सिसवा में इंटरलॉकिंग निर्माण में मानकों की अनदेखी, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow23m ago
Payagpur, Uttar Pradesh:पचपेड़वा (बलरामपुर)। विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग और निर्माण की गुणवत्ता से खिलवाड़ का मामला विकासखंड पचपेड़वा की ग्राम पंचायत सिसवा में सामने आया है। गांव में कराए जा रहे इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य में तय मानकों को दरकिनार करते हुए मोरंग की जगह सीधे बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे सड़क की मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन और बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए शासन से लाखों रुपये का बजट जारी किया जाता है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सिसवा में चल रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता से खुला समझौता किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि घटिया सामग्री लगने की वजह से भारी भरकम सरकारी बजट खर्च होने के बावजूद यह मार्ग जल्द ही उखड़ जाएगा। नाराज ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की मौके पर निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। मामले में ग्राम प्रधान आमिर ने निर्माण कार्य में बालू के इस्तेमाल की बात को स्वीकार किया है। आमिर का कहना है कि किसी भी निर्माण कार्य को कराने के लिए उन्हें कमीशन देना पड़ता है। हालांकि यह कमीशन किसे और किस मद में दिया जाता है, इस पर स्थिति साफ नहीं हो सकी है। वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत सचिव से इस संबंध में संपर्क साधने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिल सका। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की स्थलीय जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report

सोहेलवा के जंगल से सटे गांव में निकला विशाल अजगर, सेल्फी लेने की मची होड़

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow24m ago
Payagpur, Uttar Pradesh:हर्रैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बरहवा रेंज अंतर्गत लौकी बीट के भंगहा गांव में शनिवार शाम करीब 12 फीट लंबा विशाल अजगर निकलने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। आबादी के पास इतने बड़े अजगर को देखकर पहले तो लोग दहशत में आ गए, लेकिन कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों का भारी हुजूम जुट गया और लोगों के बीच अजगर के साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर बरहवा रेंज के रेंजर बृजेश सिंह परमार वन्यजीव रक्षक अमर कुमार मिश्रा और बृजमोहन सहित रेस्क्यू टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। अजगर का आकार अत्यधिक बड़ा और भारी होने के कारण उसे संभालना वन कर्मियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। बचाव अभियान के दौरान करीब पांच लोगों ने कड़ी मशक्कत कर अजगर को सुरक्षित काबू में लिया। इसके बाद टीम ने उसे सुरक्षित ले जाकर जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस दौरान मौके पर विकास, रमेश कुमार, विजय, कृष्ण कुमार और सहजराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। रेंजर बृजेश सिंह परमार ने कहा कि अजगर या कोई भी अन्य वन्यजीव दिखने पर लोग उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखें। कौतूहल में वन्यजीवों के नजदीक जाना, उन्हें छूना या फोटो खिंचवाने की कोशिश करना जानलेवा हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जंगली जीवों को देखकर घबराएं नहीं और न ही खुद उन्हें पकड़ने का जोखिम उठाएं, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें ताकि प्रशिक्षित टीम उन्हें सुरक्षित निकाल सके।
0
0
Report
Advertisement

सराय खास-मुबारकपुर मार्ग बदहाल: गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, दर्जनों गांवों की राह मुश्किल

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow26m ago
Payagpur, Uttar Pradesh:रेहरा बाजार (बलरामपुर)। रेहरा बाजार क्षेत्र के सराय खास गांव से सादुल्लानगर-मनकापुर मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली पक्की सड़क देखरेख के अभाव में बदहाली के आंसू रो रही है। पूरी सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे उभर आए हैं और डामर उखड़ने से गिट्टियां बिखर चुकी हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों का इस मार्ग से गुजरना जोखिम भरा साबित हो रहा है। लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण यह संपर्क मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। यह मार्ग क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों के आवागमन की मुख्य जीवन रेखा है। इसी रास्ते से सराय खास के अलावा सहजौरा, नथईपुर कुंवर, मुबारकपुर, विशुनपुर खरहना और मनुवागढ़ समेत दर्जनों गांवों के ग्रामीण मुख्य मार्ग तक पहुंचते हैं। सड़क खराब होने का सीधा असर यहां की बड़ी आबादी पर पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क के गहरे गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन आए दिन अनियंत्रित होते हैं। खासकर रात के अंधेरे में गड्ढों का सही अंदाजा न लग पाने से गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती है, वहीं बारिश के दिनों में यह रास्ता कीचड़ और जलभराव के चलते दलदल में बदल जाता है। स्थानीय राहगीर राकेश, पंकज, राजकुमार और संतोष का कहना है कि इसी रास्ते से रोजाना हजारों लोग बाजार, स्कूल, कॉलेज और अस्पताल जाने के लिए निकलते हैं। मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला अहम संपर्क सूत्र होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि इसकी बदहाली से आंखें मूंदे बैठे हैं। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि सड़क का शीघ्र नवनिर्माण या मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया तो आवागमन पूरी तरह ठप हो जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।
0
0
Report

तुलसीपुर मार्ग पर शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक बस में घुसा

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow28m ago
Payagpur, Uttar Pradesh:महराजगंज तराई (बलरामपुर)। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ओवरटेकिंग के चक्कर में शनिवार देर रात तुलसीपुर-बलरामपुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम लौकहवा के पास आगे चल रही बस को ओवरटेक करने की कोशिश में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में ट्रक केबिन में फंसे खलासी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बस में सवार चालक और परिचालक समेत छह लोग घायल हो गए। घटना शनिवार रात करीब सवा ग्यारह बजे की है, जब ट्रक तुलसीपुर की तरफ से बलरामपुर की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आगे चल रही बस को पार करने की होड़ में ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे बस के पिछले हिस्से में जा घुसा। टक्कर की आवाज सुनते ही बस यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में बस सवार अवधेश (60) निवासी फुलवरिया बाईपास, अफरोज (19), अल्फिया (9), फुरकान (7) निवासी लौकहवा, बस चालक जलालुद्दीन (32) और परिचालक गुड्डू (35) चोटिल हो गए। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर भेजा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और खलासी मनोज निवासी फुलवरिया बाईपास केबिन के भीतर ही फंस गया। पुलिस व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन का दरवाजा काटकर उसे बाहर निकाला और संयुक्त जिला अस्पताल बलरामपुर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मार्ग पर यातायात बहाल कर मामले की आवश्यक छानबीन की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top