icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203001
SSSaurabh SharmaFollow10 Aug 2024, 03:39 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पलवल अनाज मंडी में धान खरीद पर सरकार की सतर्कता, किसानों को उचित दाम

Palwal, Haryana:हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम आज पलवल की अनाज मंडी पहुंचे, जहां उन्होंने मंडी का दौरा कर धान खरीद की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से किसानों और आढ़तियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि आज से धान की खरीद शुरू हो गई है और किसानों को उनकी फसल का अच्छा भाव मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों और आढ़तियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए खरीद से लेकर अन्य व्यवस्थाओं तक सरकार पूरी तरह गंभीर है। किसानों के लिए मंडी में खाने-पीने सहित जरूरी सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। गौरव गौतम ने कहा कि जब किसान का बेटा मुख्यमंत्री बनता है तो वह किसान के दर्द को समझता है। उन्होंने कहा कि आज पलवल अनाज मंडी में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद हैं और किसानों व आढ़तियों की समस्याओं के समाधान के लिए समन्वय के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार किसान खुश हैं और डिजिटल कांटे के माध्यम से फसल की खरीद की जा रही है। सरकार का प्रयास है कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिले और खरीद प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न आए। विपक्ष पर निशाना साधते हुए खेल मंत्री ने कहा कि विपक्ष को अपने शासनकाल को नहीं भूलना चाहिए, जब किसानों को दो और पांच रुपये के चेक दिए जाने की बातें सामने आती थीं। उन्होंने कहा कि आज नायब सिंह सैनी सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता दे रही है और जरूरत पड़ने पर किसानों को मुआवजा देने का काम भी कर रही है। सेवा संकल्प अभियान को लेकर गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का माध्यम है। इसका उद्देश्य समाज और राष्ट्र के लिए सेवा के कार्य करना है। वहीं एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी हमेशा देश और प्रदेश का नाम रोशन करते रहे हैं और आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते रहें। उन्होंने कहा कि जब खिलाड़ी पदक जीतकर हरियाणा लौटेंगे तो उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। खिलाड़ियों की नौकरी और प्रोत्साहन राशि सहित अन्य सुविधाओं की चिंता नायब सिंह सैनी सरकार करेगी।
0
0
Report

बूंदी में ज्ञानेश कुमार हटाने को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Jaipur, Rajasthan:ज्ञानेश कुमार हटाओ आंदोलन को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस, गणेश कुमार का जिला कलेक्टर के बाहर फूंका पुतला बूंदी बूंदी में कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर आज मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अहिंसा सर्किल से जिला कलेक्टर तक मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और उनके खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के साथ ही गिरफ्तारी और निर्वाचन संबंधित निर्णयों की समीक्षा की मांग उठाई। प्रदर्शन में जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह सिद्धू, सहप्रभारी विजेंद्र सिंह झाला, विधायक हरिमोहन शर्मा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष महावीर मीणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement

मझौलिया के लाल सरैया में बोलेरो से भारी मात्रा में गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार

NEYAZ ALAM SHAINEYAZ ALAM SHAIFollow7m ago
Majhaulia, Bihar:मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बखरिया-करमवा सड़क पर लाल दलित बस्ती के समीप एक बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, वाहन की तलाशी के दौरान चार पैकेट में रखा कुल 67 किलो 930 ग्राम गांजा बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बोलेरो को जब्त करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जब्त बोलेरो का रजिस्ट्रेशन नंबर BR-3PA-2412 बताया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद करीमुल्ला, पिता नबी हसन, निवासी पंचमेवा, थाना शिकारपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने बरामद गांजा और वाहन को जब्त कर मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
0
0
Report

बूंदी तालोड़ा में कार में युवक की मौत, गोलीकांड की खबर से हड़कंप

Jaipur, Rajasthan:बूंदी के तालेड़ा क्षेत्र में वेदांत कॉलेज के आसपास कार में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के गोली लगी होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही तालेड़ा थाना अधिकारी मुकेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक कोटा के अनंतपुरा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

अलवर में ट्रक पर तिरपाल बिछाते समय संतुलन बिगड़ने से चालक की मौत

Alwar, Rajasthan: ट्रक पर तिरपाल बिछाते समय संतुलन बिगड़ा, 27 वर्षीय ड्राइवर की मौत अलवर में वैशाली नगर थाना क्षेत्र के दिवाकरी मुल्तान नगर में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक कुलवंत सिंह अपने घर के पास खड़े ट्रक पर तिरपाल बिछा रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रक से नीचे जमीन पर गिर गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी। परिजन और आसपास के लोग उसे गंभीर हालत में अलवर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय रेफर कर दिया। सामान्य चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद कुलवंत सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर वैशाली नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार कुलवंत सिंह परिवार में इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
0
0
Report

एपी तटबंध टूटने से 35 गांव डूबे, राहत अभियान तेज

Kushinagar, Uttar Pradesh:Slug - एपी तटबंध टूटा, 35 गांवों में बाढ़ का पानी एंकर - कुशीनगर में नारायणी नदी ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाया है..तमकुहीराज तहसील में देर रात नारायणी नदी के दबाव से एपी तटबंध टूट गया। तटबंध टूटते ही नदी का पानी तेजी से गांवों की तरफ बढ़ने लगा और देखते ही देखते करीब 35 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए。 वीओ - जवहीं दयाल एहतमाली, चैनपट्टी, घघवा जगदीश, जगलीपट्टी समेत कई गांवों में पानी घुसने के बाद ग्रामीणों के सामने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की मजबूरी खड़ी हो गई।कई परिवार रातभर खुले आसमान के नीचे रहे। कोई सिर पर सामान रखकर निकला तो कोई गृहस्थी का जरूरी सामान लेकर तटबंध और ऊंचे स्थानों पर पहुंचा। प्रशासन, पुलिस, SDRF और PAC की टीमें लगातार रेस्क्यू में जुटी हैं。 वीओ - वहीं हालात का जायजा लेने के लिए बाढ़ खंड के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। कटान को रोकने के लिए बोल्डर की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन करीब 11 घंटे बाद भी बहाव को पूरी तरह नियंत्रित नहीं किया जा सका है。 वीओ - इधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी देर रात घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से पल-पल की जानकारी ली है। अब मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। वीओ - देर रात का वक्त...नारायणी नदी का तेज बहाव... और अचानक एपी तटबंध पर बढ़ता दबाव,तमकुहीराज तहसील के ततवा टोला क्षेत्र में चैनपट्टी और जवहीं माली एहतमाली के पास तटबंध टूट गया।तटबंध टूटते ही नदी का पानी तेजी से रिहायशी इलाकों की तरफ बढ़ने लगा।बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे नदी का डिस्चार्ज घटकर करीब 2 लाख 54 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया था। जलस्तर कम होने के बाद कटान तेज हुआ और तटबंध में बने रेट होल तथा लगातार हो रहे सीपेज के बीच एपी तटबंध टूट गया।हालांकि राहत की बात यह रही कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है。 वीओ- लेकिन तटबंध टूटने के बाद हालात तेजी से बिगड़ते चले गए।करीब 35 गांवों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया।जवहीं दयाल एहतमाली, चैनपट्टी, घघवा जगदीश, जगलीपट्टी समेत कई गांवों में घरों के आसपास पानी जमा हो गया।कहीं सड़कें डूब गईं तो कहीं घरों में पानी घुसने लगा।हालात ऐसे बने कि ग्रामीणों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की तरफ पलायन करना पड़ा。 वीओ- बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।SDRF और PAC की टीमें प्रभावित इलाकों में पहुंचीं और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया।प्रशासन की प्राथमिकता फिलहाल किसी भी कीमत पर जनहानि रोकना और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना है। ग्रामीणों को निचले इलाकों से निकलकर ऊंचे एवं सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है。 वीओ- बोल्डर की कमी और तटबंध बचाने की जद्दोजहद,उधर तटबंध को बचाने के लिए बाढ़ खंड की टीमें भी मौके पर डटी हैं।कटान को रोकने के लिए बोल्डर डालने की कवायद चल रही है।बाढ़ खंड गोरखपुर मंडल के AC जेपी सिंह मौके पर मौजूद रहे और बोल्डर की सप्लाई को लेकर फोन पर लगातार अधिकारियों और संबंधित लोगों से बातचीत करते दिखाई दिए..हालांकि संवाददाताओं के सवालों पर जेपी सिंह जवाब देने से बचते नजर आए..कटान के करीब 11 घंटे बाद भी बहाव को नियंत्रित करने की कोशिश जारी है और अधिकारियों की ओर से इसे जल्द नियंत्रित करने का दावा किया जा रहा है...वहीं अधिशासी अभियंता महेश सिंह के लंबे समय से इसी जनपद में तैनात रहने को लेकर पूछे गए सवाल पर भी AC जेपी सिंह जवाब देने से बचते नजर आए। बाइट — जेपी सिंह,AC, बाढ़ खंड, गोरखपुर वीओ- कुशीनगर में एपी तटबंध टूटने की घटना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गंभीरता से लिया है।मुख्यमंत्री ने देर रात गोरखपुर मंडलायुक्त, एडीजी और कुशीनगर के जिलाधिकारी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित ग्रामीणों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राहत-बचाव कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।इसके बाद प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमे मौके पर सक्रिय हो गईं。 वीओ- अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ तेज हो गई हैं।बendelपार इंटर कॉलेज में युद्धस्तर पर हैलीपैड तैयार किया जा रहा है।अधिकारियों की मौजूदगी में हैलीपैड निर्माण का काम तेजी से कराया जा रहा है।वहीं मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर NSG कमांडो भी बendelपार इंटर कॉलेज पहुंच चुके हैं。 वीओ- एक तरफ नारायणी का तेज बहाव...दूसरी तरफ अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित ठिकाने की तलाश में ग्रामीण...किसी के हाथ में जरूरी सामान है तो किसी के साथ छोटे बच्चे,कई परिवारों की रात तटबंध और ऊंचे स्थानों पर गुजरी,ग्रामीणों की सबसे बड़ी चिंता अब यही है कि आखिर कब पानी कम होगा और कब वे अपने घर वापस लौट पाएंगे,फिलहाल प्रशासन और बचाव टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। बाइट - संजय चौहान,डीएम,कुशीनगर
0
0
Report

कोटा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भव्य स्वागत, कार्यालय का अवलोकन

Kota, Rajasthan:कोटा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कोटा दौरे पर कोटा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचेगे कोटा एयरपोर्ट पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, विधायक संदीप शर्मा, विधायक कल्पना देवी, कोटा नगर निगम महापौर अनुसुइया गोस्वामी, कोटा नगर निगम उपमहापौर विवेक राजवंशी,भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम गोचर, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन कोटा एयरपोर्ट पर करेंगे मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत कोटा शहर में बोरखेड़ा स्थित 80फीट पर बन रहे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का किया जाएगा अवलोकन कोटा बूंदी संसदीय क्षेत्र कार्यकर्ता सम्मेलन को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे सम्बोधित
0
0
Report
Advertisement

ओवैसी के बयान के समर्थन में मौलाना बरेली: मुस्लिम बच्चों की शिक्षा संकट

Bareilly, Uttar Pradesh:असदुद्दीन ओवैसी के बयान ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन बरेली ने समर्थन करते हुए कहा कि इन दोनों मुस्लिम बच्चों की शिक्षा का स्तर और ग्राफ तेजी से गिरा है। असदुद्दीन ओवैसी के बयान का समर्थन करते हुए मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि मौलाना आजाद फाउंडेशन मुस्लिम बच्चों को सहायता प्रदान करता था और साथ ही स्कॉलरशिप भी देता था; लेकिन उसके बंद होने के बाद मुस्लिम बच्चों पर पढ़ाई का संकट आ गया है। साथी उन्होंने मुस्लिम आवाम से अपील की है कि वह सरकारी सहायता का इंतजार ना करें बल्कि अपने बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा प्रदान करें।
0
0
Report

अलवर में शालीमार आवासीय सोसायटी का ताला तोड़कर चोरी, गैंग के एक आरोपी गिरफ्तार

Alwar, Rajasthan:अपना घर शालीमार में फ्लैट चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय गैंग का एक आरोपी गिरफ्तार अलवर। सदर थाना पुलिस और साइक्रोन सेल की संयुक्त टीम ने अपना घर शालीमार आवासीय सोसायटी में फ्लैट का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरमान पुत्र स्वर्गीय इस्लामुद्दीन (30) निवासी रसूलपुर औरंगाबाद, थाना भावनपुर, जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी अजीत बिहार, गली नंबर 13, बंगाली गली, भुराड़ी, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 28 अगस्त 2026 को दिनदहाड़े चोर अपना घर शालीमार स्थित एक फ्लैट में घुसे थे। चोरों ने फ्लैट का ताला तोड़कर वहां से नकदी के अलावा सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। वारदात के संबंध में सदर थाने में मुकदमा नंबर 396/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने वारदात स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी जुटाने के लिए स्थानीय स्तर पर पूछताछ, तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र से मिले इनपुट का विश्लेषण किया गया। इन सुरागों के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध आरोपी की पहचान कर उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फरमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही गिरोह द्वारा की गई अन्य वारदातों और चोरी किए गए माल की बरामदगी को लेकर अनुसंधान जारी है。
0
0
Report
Advertisement

राष्ट्रपति के भाई तारानिसेन ने सालासर बालाजी दर्शन कर आशीर्वाद लिया

Churu, Rajasthan:चूरू। सुजानगढ़। सुजानगढ़। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाई तारानिसेन पंहुचे सालासर परिवार सहित किए सालासर बालाजी के दर्शन देश व परिवार की खुशहाली की कामना श्री हनुमान सेवा समिति एवं पुजारी परिवार ने किया स्वागत सुजानगढ़। विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री सालासर बालाजी धाम में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के छोटे भाई तारानिसेन ने सपरिवार पहुंचकर श्री बालाजी महाराज के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर पहुंचने पर मांगीलाल पुजारी, मनोज पुजारी सहित श्री हनुमान सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं पुजारी परिवार द्वारा उनका स्वागत किया गया। तारानिसेन ने परिवार सहित बालाजी महाराज की चौखट पर मत्था टेका और देश की सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की मंगलकामना की। दर्शन के उपरांत मंदिर ट्रस्ट की ओर से उन्हें बालाजी महाराज का प्रसाद, दुपट्टा एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के सालासर आगमन पर मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा एवं व्यवस्था की दृष्टि से स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रबंधन मुस्तैद नजर आया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top