203001
बुलंदशहर: 1.50 लाख का इनामी बदमाश राजेश मुठभेड़ में ढेर
Bulandshahr, Uttar Pradesh:यूपी के बुलंदशहर में 1.50 लाख के इनामी बदमाश राजेश मुठभेड़ में मारा गया। राजेश पर यूपी के विभिन्न जनपदों में 50 से अधिक संगीन मामले दर्ज थे। इस मुठभेड़ में आहार थाना के SHO और एक सिपाही घायल हो गए। सीओ और एसओजी प्रभारी की जैकेट में गोली लगी, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। मुठभेड़ कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कृषि मंत्री राणा ने कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाया
Jhanj Kalan, Haryana:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने साधा कांग्रेस पर निशाना भाजपा संगठन से चलती है, कांग्रेस परिवारवाद से दीपेंद्र हुड्डा की वायरल वीडियो पर दी कृषि मंत्री ने प्रतिक्रिया बोले- नेता जनता बनाती है, किसी नेता के साथ फोटो खिंचवाने से कोई नेता नहीं बन जाता एंकर गुरूवार को उचाना में पीआर धान की खरीद, उठान की जानकारी लेने के लिए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा कपास मंडी में स्थित किसान सेवा केंद्र में पहुंचे। एसडीएम सुमन यादव (आईएएस), मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा ने कृषि मंत्री का स्वागत किया। मंडी प्रधान सत्यवान पेगां, दलबीर श्योकंद ने मंडी में उठान नहीं होने की समस्या को रखा दीपेंद्र हुड्डा की वायरल हो रही वीडियो को लेकर अब हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने भी प्रतिक्रिया दी है वीओ उचाना मंडी पहुंचे कृषि मंत्री ने कांग्रेस पर परिवारवाद को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि बैरिकेड्स को दीपेंद्र हुड्डा कंट्रोल कर लें, यह अच्छी बात है, लेकिन असली मुद्दा परिवारवाद का है। पंडित जवाहरलाल नेहरू की पार्टी कांग्रेस में परिवारवाद हावी है। भाजपा में संगठन फैसला लेता है, जबकि कांग्रेस में परिवार फैसला करता है। कृषि मंत्री ने कहा कि किसी नेता के साथ फोटो खिंचवाने से कोई नेता नहीं बन जाता। नेता जनता बनाती है। जनता के बीच जाकर काम करने वाला ही नेता बनता है। कोई नेता किसी को नेता नहीं बनाता। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन के आधार पर चलती है, जबकि कांग्रेस परिवारवाद के आधार पर। यदि पूरे संगठन के फैसले एक परिवार करेगा तो यह गलत होगा, लेकिन जब फैसला पूरा संगठन लेगा तो उसके सही होने की संभावना अधिक होगी। वीओ पत्रकार वार्ता के दौरान कृषि मंत्री ने धान खरीद व्यवस्था पर कहा कि मंडियों में ट्रांसपोर्ट, खरीद एजेंसियों और बारदाने की व्यवस्था को लेकर सरकार गंभीर है। सरकार के मंत्री, विधायक और अधिकारी मंडियों में पहुंचकर किसानों और आढ़तियों की समस्याएं सुन रहे हैं तथा मौके पर समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं। खाद की उपलब्धता पर उन्होंने कहा कि यूरिया, डीएपी, एनपीके और एसएसपी सहित विभिन्न प्रकार के उर्वरक विदेशों से मंगवाने पड़ते हैं। इनकी खरीद के लिए सरकार को पहले से व्यवस्था करनी होती है। उन्होंने दावा किया कि विदेशों में यूरिया की कीमत करीब तीन हजार रुपये तक होने के बावजूद किसानों को यह 266 रुपये में उपलब्ध करवाया जाता है। इसी प्रकार अन्य उर्वरक भी किसानों को सस्ती दरों पर दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास रहता है कि किसानों को खाद के लिए परेशानी न उठानी पड़े। वीओ कांग्रेस द्वारा वोट चोरी के लगाए जा रहे आरोपों पर कृषि मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को अपने इतिहास और चुनावी हार के कारणों पर आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने वर्ष 1946 में कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए दावा किया कि सरदार वल्लभभाई पटेल को 12 और जेबी कृपलानी को तीन वोट मिले थे, जबकि जवाहरलाल नेहरू को एक भी वोट नहीं मिला था। इसके बावजूद नेहरू प्रधानमंत्री बने। उन्होंने इसे कांग्रेस के इतिहास से जोड़ते हुए कहा कि पार्टी को पहले अपने अतीत पर नजर डालनी चाहिए। श्याम सिंह राणा ने कहा कि वर्ष 2024 से पहले भी कांग्रेस कई चुनाव हार चुकी है। ऐसे में हर हार के लिए वोट चोरी को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची में सही मतदाताओं के नाम सुनिश्चित करना है। कांग्रेस को आरोप लगाने के बजाय अपनी कमियों को पहचानकर उनमें सुधार करना चाहिए। कृषि मंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वयं आठ चुनाव लड़े हैं और दो चुनावों में जीत हासिल की है। उन्होंने कभी अपनी हार के लिए किसी दूसरे को जिम्मेदार नहीं ठहराया, बल्कि इसे अपनी तपस्या और प्रयासों में कमी के रूप में देखा। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी या नेता को आगे बढऩे के लिए आत्ममंथन और सुधार करना जरूरी है。0
0
Report
नौसर बोरवेल: SDRF-NDRF की रेस्क्यू टीम बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में
Jodhpur, Rajasthan:एसडीआरएफ, एनडीएफ व पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी नौसर गांव में बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी नौसर ग्राम पंचायत (पुणियों की ढाणी) में बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी हैं। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक आदित्य काकड़े की मौजूदगी में एसडीआरएफ, एनडीआरफ व पुलिस का रेस्क्यू OPERATION जारी हैं। रेस्क्यू टीम द्वारा कैमरे के माध्यम से निगरानी रखी जा रही हैं। साथ ही बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रियंका तलानिया ने बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालना हैं। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह चारण, उपखंड अधिकारी निधि उड़सरिया सहित प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी प्रभावी है. सीएमएचओ डॉ प्रताप सिंह की उपस्थिति में मेडिकल स्टाफ व एम्बुलेंस मौजूद हैं。0
0
Report
मूक-बधिर बच्चों का गरबा: जोधपुर में माँ दुर्गा की भक्ति में नई मिसाल
Jodhpur, Rajasthan:न सुनाई देता है मां का जयकारा, न बोल पाते हैं अपनी बात… फिर भी गरबे की हर ताल पर थिरकते हैं ये बच्चे जोधपुर में मूक-बधिर बच्चों का अनूठा गरबा आयोजन, मां दुर्गा की भक्ति में डांडिया खेलकर दे रहे जिंदगी का संदेश जोधपुर। नवरात्र में मां दुर्गा की भक्ति, शक्ति और आराधना के लिए शहरभर में गरबे के पांडाल सजे हैं। कहीं ढोल की थाप है तो कहीं डांडिया की खनक। लेकिन सूर्यनगरी जोधपुर में एक ऐसा गरबा पांडाल भी है, जहां न तो बच्चों को संगीत की आवाज सुनाई देती है और न ही वे अपनी खुशी को शब्दों में बयां कर सकते हैं। इसके बावजूद मां दुर्गा की भक्ति में इन बच्चों का उत्साह देखते ही बनता है। इनकी मुस्कान, कदमों की लय और डांडिया की ताल हर किसी का दिल जीत रही है। साउंड सुनाई नहीं देता, फिर भी ताल पर थिरकते हैं बच्चे जी मीडिया की टीम जब पोलो पावटा क्षेत्र में आयोजित इस अनूठे गरबा उत्सव में पहुंची तो नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया। यहां करीब 100 से 150 मूक-बधिर बच्चे गरबा करते नजर आए। ये बच्चे संगीत को सुन नहीं सकते, लेकिन उसकी लय और कंपन को महसूस करते हुए एक-दूसरे के साथ कदम मिलाकर नृत्य कर रहे हैं। कोई गरबा की गोलाकार लय में घूम रहा है तो कोई साथी के साथ डांडिया खेलकर अपनी खुशी जाहिर कर रहा है। इन बच्चों के चेहरों पर खिलती मुस्कान और गरबे के प्रति उत्साह इस बात का अहसास कराता है कि खुशियां महसूस करने के लिए आवाज सुनना या शब्दों में अपनी बात कहना जरूरी नहीं है। जरूरत है तो बस जज्बे, आत्मविश्वास और अपनों के साथ की। बच्चों ने खुद संभाली आयोजन की जिम्मेदारी इस आयोजन की खास बात यह भी है कि गरबे का पूरा कार्यक्रम बच्चों ने आपसी सहयोग से आयोजित किया। अपनी सीमाओं को पीछे छोड़कर इन बच्चों ने साबित किया कि इच्छाशक्ति हो तो हर चुनौती का सामना किया जा सकता है। गरबे के दौरान बच्चे एक-दूसरे के इशारों को समझते हुए तालमेल बनाते हैं और पूरे उत्साह के साथ उत्सव का आनंद लेते हैं। परिजनों और समाज का मिल रहा साथ इस आयोजन में धीरज सुथार, रेखा शर्मा और नवनीत कुमार महेश गहलोत रवि शर्मा सहित अन्य सहयोगी बच्चों का हौसला बढ़ा रहे हैं। उनके बच्चे भी इस आयोजन में शामिल हैं। परिजनों और आसपास के लोगों के सहयोग से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और समाज के साथ उत्सव मनाने का अवसर मिल रहा है। भक्ति में शब्द नहीं, भावना जरूरी नवरात्र के इस माहौल में इन बच्चों का गरबा समाज को एक खास संदेश दे रहा है। मां दुर्गा की आराधना के लिए न आवाज जरूरी है, न शब्दों की अभिव्यक्ति। सच्ची भक्ति दिल से महसूस की जाती है। पोलो पावटा का यह गरबा पांडाल सिर्फ नृत्य और डांडिया का आयोजन नहीं, बल्कि हौसले, समानता और खुशियों का उत्सव बन गया है। इन बच्चों के थिरकते कदम बता रहे हैं कि जिंदगी का संगीत कानों से नहीं, दिल से महसूस किया जाता है।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर के महामंदिर क्षेत्र में वायरल वीडियो के बाद दोनों पक्षों में मुकदमे का मामला
Jodhpur, Rajasthan:जो धपुर। पावटा क्षेत्र की लोहार गली में 13 अक्टूबर को हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। महामंदिर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर दोनों पक्षों ने पुलिस को परिवाद दिया है। हालांकि, एक पक्ष ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज नहीं करने की शिकायत की है। आरोप लगाने वाले पक्ष का कहना है कि वायरल वीडियो में डंडों से मारपीट होती दिखाई दे रही है। इसके बावजूद उनकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराए जाने की बात सामने आई है। यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि मुकदमा दर्ज कराने वाले पक्ष के परिवार का एक सदस्य पुलिस में उच्च पद पर कार्यरत है। पीड़ित पक्ष ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। बाईट युवक पीड़ित0
0
Report
उदयपुर-चित्तोड़गढ़ हाईवे पर ट्रक में आग, विस्फोटक से मचा हड़कंप
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से खबर, चलते ट्रक में अचानक लगी आग, ट्रक में भरा हुआ था विस्फोटक से आग ने लिया विकराल रूप, उदयपुर-चित्तौडगढ़ नेशनल हाइवे स्थित वाना गांव के बस स्टैंड की घटना, सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर, हाइवे के दोनों ओर लगा लम्बा जाम,0
0
Report
पुलिस ने पंचायत चुनाव के लिए फ्लैग मार्च निकाला, शांतिपूर्ण मतदान की अपील
Pali, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव के मध्य नजर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की क्षेत्रवासियों से की अपील। पंचायती राज के प्रथम चरण के चुनाव को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देश से अतिरिक्त पुलिस अधिकारी सुनील के पवार एवं मारवाड़ जंक्शन थाना अधिकारी सहदेव चौधरी के नेतृत्व में क्षेत्र के आउवा, देवली, धनला जोजावर सहित अनेक गांवों में फ्लैग मार्च निकालकर क्षेत्र वासियों को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की, एवं सोहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस द्वारा संवेदनशील बूथों का निरीक्षण भी किया गया तथा फ्लैग मार्च निकालकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की मदद करने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
शेखपुरा में दशहरा मेले के दौरान यातायात चेकिंग तेज, कई चालान
Sheikhpura, Bihar:दशहरा की मस्ती के दौरान बढ़ते सड़क दुर्घटना को रोकने को लेकर शेखपुरा जिला प्रशासन ने कई स्तरों तैयारी शुरू कर दिया है ताकि ट्रैफिक मुक्त यात्रा कर लोगो को अपने गंतव्य और मेला का लुफ्त उठा सके। इसी को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी के अगुआई में एमवीआई और पुलिस निरीक्षण द्वारा सड़क पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर के तीन मुहानी मोड कॉलेज मोड, मेहूस मोड सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बाईक, कार, ऑटो से लेकर बड़े वाहन जैसे बस तक की कागजात और सीट बेल्ट, हेलमेट सहित ज़रूर कागजात जाँच की गई। इस दौरान कई लोगों पर जुर्माना लगाया गया। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि दशहरा मेला के दौरान सड़क दुर्घटना को कम करने के साथ इस दौरान लहरिया वाईक सवार और अन्य गतिविधि बढ़ जाती है; ऐसे में प्रशासन और जिला परिवहन विभाग लोगो को यातायात नियमों के पालन करने की अपील करता है। जबकि इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले दर्जनों गाड़ियों का चालान काटा गया। उन्होंने कहा कि नियमित चेकिंग तो किया जाता है लेकिन अभी पूरे दशहरा मेला के दौरान एक अभियान के तहत चेकिंग निरंतर जारी रहेगा। इसके लिए उन्होंने आम गाड़ी चालकों से अपील किया कि गाड़ी चलाने के दौरान यातायात नियमों के पालन के कर यात्रा करें।0
0
Report
बेतिया: चोरी हुआ लाइसेंसी रिवॉल्वर पकड़ा गया, तीन युवकों समेत एक नाबालिग गिरफ्तार
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां पुलिस ने चोरी हुआ लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर लिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप से पुलिस ने रिवॉल्वर चोरों को हवालात पहुंचा दिया। बैरिया थाना अंतर्गत लौकरिया गांव के दिग्विजय सिंह का लाइसेंसी रिवाल्वर 29 सितंबर को चोरी हो गया था जिसकी प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस आधुनिक अनुसंधान कर रही थी तभी सोशल मीडिया पर पुलिस को एक वीडियो क्लिप मिला जिससे पुलिस रिवॉल्वर चोरों तक पहुंच गई। मामले तीन युवकों सहित एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। तीनों चोरों ने रिवॉल्वर के साथ आभूषण की भी चोरी की थी, आभूषण को एक दुकानदार से बेचा था उसको भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक नाबालिग के साथ तीन को गिरफ्तार किया है。0
0
Report
नवानगर में निर्माणाधीन मकान गिरना: ठेकेदार व मालिक पर सुरक्षा नियमों की लापरवाही का आरोप
Singrauli, Madhya Pradesh:एंकर सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के नवानगर मार्केट में एक निर्माणाधीन मकान में बड़ा हादसा हो गया। जहां करौटी निवासी 32 वर्षीय श्रमिक लाले केवट तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल का दोनों हाथ पैर टूट गया है एवं शरीर पर गंभीर चोटे आई है। जानकारी के अनुसार तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान के सामने से बिजली का हाईटेंशन तार गुजर रहा था मजदूर बिना किसी सेफ्टी बेल्ट और सुरक्षा उपकरण के काम कर रहा था तभी उसे करंट का झटका लगा और वह सीधे तीसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ा हादसे में उसके दोनों हाथ और दोनों पैर टूट गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार सीताराम और मकान मालिक की घोर लापरवाही से यह हादसा हुआ बिना सेफ्टी सेट और सुरक्षा इंतजाम के मजदूरों से काम कराया जा रहा था घटना की सूचना पर नवानगर थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल मजदूर को तुरंत जिला अस्पताल बैढ़न इलाज के लिए भेजा उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ठेकेदार व मकान मालिक से पूछताछ की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
तेजस्वी यादव ने राघोपुर नाव हादसे के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, कार्रवाई की मांग
Patna, Bihar:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने सरकार की उदासीनता, नीतिगत विफलता एवं प्रशासनिक कुव्यवस्था के कारण राघोपुर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण नाव हादसे में 13 मासूम बच्चों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री, बिहार को पत्र लिखकर यथाशीघ्र प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया0
0
Report
वासिंद-आसनगांव तेल मालगाड़ी तीन घंटे रुकी, हजारों प्रवासी पटरियों पर चले
Thane, Maharashtra:वासिंद-आसनगावात तेलाची मालगाडी 3 तास बंद, मध्य रेल्वे ठप्प - हजारो प्रवासी रुळावरून पायी चालले. भिवंडी ग्रामीण भागात मध्य रेल्वेच्या भोंगळ कारभाराचा फटका आज हजारो चाकरमान्यांना बसला. वासिंद आणि आसनगाव दरम्यान तेल घेऊन जाणारी मालगाडी तब्बल तीन तास बंद पडल्याने डाऊन मार्गावरील लोकल सेवा पूर्णपणे ठप्प झाली होती, त्यामुळे संतप्त प्रवाशांना थेट रेल्वे रुळावरून जीव धोक्यात घालून पायी चालत जावे लागले. घटना दुपारी ३ वाजताची होती. वासिंद आणि आसनगाव दरम्यान गेट नंबर ८४ जवळ तेलाची टँकर मालगाडीच्या इंजिनमध्ये तांत्रिक बिघाड झाला. या बिघाडामुळे डाऊन दिशेची वाहतूक पूर्णपणे ठप्प झाली. सीएसएमटी वरून कसारा-कर्जतकडे येणाऱ्या सर्व लोकल गाड्या वासिंद स्थानकातच रोखण्यात आल्या. लोकल पुढे जात नसल्याने वैतागलेल्या हजारो प्रवाशांनी थेट रेल्वे रुळावरून पायी चालत वासिंद आणि आसनगाव गाठले. ही मालगाडी 3 तासापर्यंत ट्रॅकवरच उभी होती. दुसरीकडे स्थानकावर लोकलमध्ये चढण्यासाठी प्रवाशांची एकच झुंबड उडाली होती. विशेषतः महिला डब्यात महिला प्रवाशांची तुफान गर्दी झाली होती, एकमेकींना ढकलत त्या लोकलमध्ये चढत होत्या. अखेर रेल्वे प्रशासनाने बंद पडलेली मालगाडी टोचन करून आसनगाव स्थानकात आणली. सायंकाळी 6 वाजण्याच्या सुमारास हा मार्ग मोकळा करण्यात आला आणि खोळंबलेली लोकल सेवा हळूहळू सुरू झाली. या शेवटच्या व्हिडिओमध्ये सायंकाळी 5 वाजून 52 मिनिटांनी स्थानकावर अजूनही प्रवासी लोकलची वाट पाहत खोळंबलेले दिसत आहेत. तीन तास हजारो प्रवाशांचे झालेले हाल आणि मध्य रेल्वेचे नियोजन यावर प्रवाशांनी तीव्र संताप व्यक्त केला आहे. ग्रामीण भागातील प्रवाशांच्या या रोजच्या समस्यांना लोकप्रतिनिधी केव्हा गांभीर्याने घेणार असा सवाल आता उपस्थित होत आहे.0
0
Report
फर्रुखाबाद में गंगा में डूबकर कक्षा 8 की गुलशन लापता, भाई बचा
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में गंगा में डूबने से कक्षा 8 की छात्रा गुलशन लापता हो गई। घटना के दौरान बड़े भाई रोहित ने छोटे भाई अनुराग को बचा लिया, लेकिन अपनी बहन को नहीं बचा सका। बहन को याद कर रोहित फफक-फफक कर रो पड़ा। घटना कमालगंज थाना क्षेत्र के भोजपुर की है। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम गंगा में किशोरी की तलाश कर रही है। देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका था। फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र के भोजपुर निवासी विनोद के दो बेटे रोहित और अनुराग तथा बेटी गुलशन गंगा की तरफ गए थे। बताया गया कि तीनों गंगा के पानी में चले गए। इसी दौरान अनुराग और गुलशन डूबने लगे। बड़े भाई रोहित ने किसी तरह छोटे भाई अनुराग को बचाकर बाहर निकाल लिया, लेकिन इस बीच गुलशन गहरे पानी में चली गई। छोटे भाई को बचाने के बाद रोहित ने बहन को आवाज लगाई, लेकिन वह दिखाई नहीं दी। इसके बाद उसे बहन के गंगा में डूबने का एहसास हुआ। रोहित ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से गुलशन की तलाश शुरू की, लेकिन काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चल सका। बहन के लापता होने से रोहित का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बारे में पूछे जाने पर वह फफक-फफक कर रोने लगा। उसने बताया कि वह छोटे भाई को बचा रहा था, उसी दौरान उसकी बहन पानी में डूब गई। इतना कहते ही रोहित फिर से रोने लगा। गुलशन दो भाइयों के बीच इकलौती बहन थी और कक्षा आठ में पढ़ती थी। उसके पिता विनोद खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। किशोरी के काफी देर तक नहीं मिलने पर थानाध्यक्ष ने एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और गंगा में उसकी तलाश शुरू की। देर शाम तक गुलशन का कोई पता नहीं चल सका था। परिजन अनहोनी की आशंका से बेहाल हैं और बेटी के मिलने की आस लगाए हुए हैं.0
0
Report
Advertisement
भिवंडी के शिक्षण महकमे में नियुक्तियों पर उठे सवाल; मंत्री ने जांच का आश्वासन
Thane, Maharashtra:भिवंडीच्या शिक्षण व्यवस्थेवर प्रश्नचिन्ह; शिक्षणमंत्री दादासाहेब भुसे यांचे चौकशीचे आश्वासन.. एकीकडे राज्याचे शिक्षणमंत्री दादासाहेब भुसे पंतप्रधान नरेंद्र मोदी आणि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या शैक्षणिक दर्जा उंचावण्याच्या उद्दिष्टाबद्दल बोलत असताना, दुसरीकडे प्रत्यक्षात भिवंडीतील शिक्षण व्यवस्थेवरच गंभीर प्रश्न उपस्थित होत आहेत. भिवंडी निजामपूर शहर महानगरपालिका क्षेत्रातील महापालिका शाळा क्रमांक २२ आणि ६२, गैबी नगर येथील शाळेच्या पाहणी दौऱ्यावर आलेल्या शिक्षणमंत्री दादासाहेब भुसे यांच्यासमोर एका पत्रकाराने शिक्षण व्यवस्थेतील अनियमिततेचा मुद्दा उपस्थित केला. पत्रकाराचा नेमका आक्षेप काय?.. पत्रकाराने प्रशासन अधिकारी सौदागर शिखरे यांच्या नियुक्तीची पात्रता आणि पदोन्नतीवर प्रश्नचिन्ह उपस्थित केले. ज्या शिक्षकाच्या वैयक्तिक मान्यता आणि शालार्थ आयडीबाबत तक्रारी आहेत, त्यांना वर्ग-२ अधिकारी बनवून भिवंडीतील तब्बल ३१५ शाळांची जबाबदारी सोपवण्यात आल्याचे निदर्शनास आणून दिले. भिवंडी मनपाच्या शिक्षण विभागाचा कारभार एकाच व्यक्तीच्या हातात असताना, अशा वादग्रस्त नियुक्तीमुळे संपूर्ण शिक्षण व्यवस्थेच्या गुणवत्तेवरच प्रश्न निर्माण होत असल्याचे पत्रकाराने सांगितले. शिक्षणमंत्र्यांचे उत्तर - या गंभीर आरोपानंतर शिक्षणमंत्री दादासाहेब भुसे यांनी या प्रकरणाची सखोल चौकशी करून योग्य तो तोडगा काढण्याचे आश्वासन दिले. आता खरी परीक्षा ही आहे की, सरकार जेव्हा शिक्षणाचा दर्जा सुधारण्याची भाषा करत आहे, तेव्हा भिवंडीच्या शिक्षण व्यवस्थेतील या गंभीर प्रश्नांची निष्पक्ष चौकशी कधी होणार? कारण हा मुद्दा केवळ एका अधिकाऱ्यापुरता मर्यादित नसून, हजारो विद्यार्थ्यांचे भविष्य आणि भिवंडीतील शिक्षण व्यवस्थेच्या विश्वासार्हतेशी संबंधित आहे.0
0
Report
टीकमगढ़ में जमीन विवाद के कारण दो पक्षों की भिड़ंत, वीडियो वायरल
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़- जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे चलीं, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के साथ जमकर लात-घूंसों से मारपीट की, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, खरगापुर थाना क्षेत्र के ठाकुर पेट्रोल पंप के सामने की घटना।0
0
Report
अभिजीत दिपके के चारों ओर सादे कपड़ों में पुलिस, स्थिति तनावपूर्ण
Noida, Uttar Pradesh:अभिजीत दिपके मैं जहाँ ठहरा हूँ, वह जगह चारों तरफ से सादे कपड़ों में पुलिस वालों से घिरी हुई है。 ये लोग लगातार मुझ पर नज़र रखे हुए हैं।0
0
Report
Advertisement
