203001
Bulandshahr - प्रभारी मंत्री डॉ अरुण कुमार ने सर्व मंगला बेला भवानी माता मंदिर के किए दर्शन
Bulandshahr, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश प्रभारी मंत्री जनपद बुलंदशहर डॉ अरुण कुमार को वेद मंत्रों के साथ पूजा अर्चना कर माता रानी की चुनरी पहनाकर स्वागत किया गया।मंदिर के मुख्य पुजारी नरेश कुमार वशिष्ठ व एसडीएम कमलेश कुमार गोयल सीओ शोभित कुमार डिबाई चौकी इंचार्ज बेलोन सुखपाल सिंह मय पुलिस बल के साथ मंदिर पर मौजूद रहे ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चुनाव से पहले सीमाओं पर सुरक्षा तेज, राज्यों की पुलिस बैठक से निर्देश जारी
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़: आगामी निकाय चुनावों को लेकर संगरिया में अंतरराज्यीय पुलिस बैठक आयोजित। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन किया। चुनाव के दौरान सीमावर्ती मार्गों पर नाकाबंदी, चेकिंग और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। अवैध शराब, मादक पदार्थ, हथियार और अपराधी तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। सोशल मीडिया की अफवाहों पर पुलिस की पैनी नजर होगी; सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी।0
0
Report
दिया कुमारी ने मातृशक्ति फेस्ट-2026 में दिखाया नया अंदाज़, महिला शक्ति को मिली नई प्रेरणा
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में मातृशक्ति मानसून फेस्ट-2026 के आयोजन में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिरकत की. विधायक Anita Bhadel के आतिथ्य में आयोजित फेस्ट में दिया कुमारी का अलग अंदाज दिखा. उन्होंने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया, फिर झूले पर बैठकर आनंद लिया और म्यूजिकल चेयर में हिस्सा लिया. उन्होंने मेले में गोलगप्पे का स्वाद भी चखा. दिया कुमारी ने कहा कि महिलाओं की हाथों से बनी स्टॉल्स आकर्षण का केंद्र हैं और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना चाहिए. इस मौके पर डिप्टी सीएम दिया कुमारी में अनेकं महिलाओ के साथ बड़े ही शज भाव से सेल्फी दी. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में मातृ शक्ति ने भाग लिया. कार्यक्रम में विधायक कल्पना देवी, दीप्ति माहेश्वरी, सांसद मंजू शर्मा, राखी राठौड़ सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं. पत्रकारों से मुखातिब हुई डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से महिला शक्ति का स्वाभिमान बढ़ने के साथ स्वरोजगार की इच्छा जागृत होती है.0
0
Report
राजस्थान-पंजाब-हरियाणा के सीमावर्ती इलाकों में चुनाव सुरक्षा के लिए अंतरराज्यीय बैठक
Hanumangarh, Rajasthan:आगामी निकाय चुनावों के मध्यनजर INTERSTATE मीटिंग आयोजित,पंजाब और हरियाणा सहित राजस्थान के अधिकारी रहे मौजूद हनुमानगढ़ । आगामी निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज ओमप्रकाश, महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, बीकानेर की अध्यक्षता में INTERSTATE मीटिंग आयोजित की गई। बैठक सीओ कार्यालय, संगरिया में संपन्न हुई। बैठक में राजस्थान के हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर जिलों के साथ-साथ पंजाब एवं हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों से संबंधित पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में आगामी निकाय चुनावों के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून व्यवस्था, सुरक्षा एवं पुलिसिंग को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा आपसी समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़, हरि शंकर, जिला पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर, अरविंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़, जगदीश बिश्नोई, एसपी मुख्यालय बठिंडा (पंजाब), शंकर लाल छाबा, सीओ संगरिया सहित पुलिस थाना संगरिया, टिब्बी, तलवाड़ा के थानाधिकारी एवं चौटाला चौकी इंचार्ज उपस्थित रहे। सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि की रोकथाम के लिए पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। सीमावर्ती मार्गों, प्रमुख संपर्क मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी नाका, चेकिंग एवं गश्त व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर कड़ी निगरानी रखने के संबंध में निर्देशित किया गया। सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब, मादक पदार्थ, हथियार एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए राजस्थान, पंजाब एवं हरियाणा पुलिस के बीच सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान करने तथा सूचना प्राप्त होते ही संबंधित जिले की पुलिस से समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वांछित एवं आपराधिक तत्वों पर निगरानी निकाय चुनावों के दौरान चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले असामाजिक एवं आपराधिक तत्वوں पर विशेष निगरानी रखने तथा ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों की जानकारी संबंधित राज्यों की पुलिस के साथ साझा करने के निर्देश दिए गए। वांछित अपराधियों, आदतन अपराधियों एवं पूर्व में कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के संबंध में उपलब्ध सूचनाओं का आदान-प्रदान कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। सीमावर्ती गांवों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने, नियमित पेट्रोलिंग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सीमावर्ती थाना क्षेत्रों के अधिकारियों के बीच निरंतर संपर्क एवं बेहतर समन्वय बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। सोशल मीडिया एवं अफवाहों पर भी रहेगी निगरानी बैठक में सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रसारित होने वाली भ्रामक, अफवाहजनक अथवा आपत्तिजनक सूचनाओं पर भी सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना से कानून व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देशित किया गया। प्रभावी अंतरराज्यीय समन्वय पर विशेष ध्यान बैठक के दौरान आगामी निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न करवाने के लिए राजस्थान, पंजाब एवं हरियाणा पुलिस के मध्य प्रभावी अंतरराज्यीय समन्वय बनाए रखने, सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान करने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में सतत निगरानी एवं पुलिस गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चुनाव के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून व्यवस्था से संबंधित किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आपसी संपर्क एवं समन्वय को निरंतर बनाए रखें तथा किसी भी सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें。0
0
Report
Advertisement
सुदामा चरित्र के साथ श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी, बरेली। नगर के संस्कार वेंकट हाल में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को भक्तिमय वातावरण में समापन हो गया। अंतिम दिन कथा व्यास परम पूज्य पंडित मधुर गोपाल दास शास्त्री जी ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जी की मित्रता का वर्णन करते हुए ज्ञान, धर्म और अध्यात्म के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज में आध्यात्मिक शिक्षा का अभाव दिखाई दे रहा है। व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में अनेक धार्मिक कार्य करता है, लेकिन ज्ञान के अभाव में धर्म के वास्तविक स्वरूप को समझ नहीं पाता। उन्होंने सनातन के अर्थ को समझाते हुए कहा कि जिसका न आदि है, न मध्य और न अंत, वही सनातन है। कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सुदामा चरित्र के माध्यम से यह संदेश दिया कि वास्तविक धन संपत्ति नहीं, बल्कि भगवान के प्रति प्रेम, समर्पण और निष्काम भक्ति है। इसी कारण द्वारकाधीश भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं अपने परम भक्त सुदामा का सम्मान किया। सुदामा चरित्र ने श्रद्धालुओं को मित्रता, भक्ति और निःस्वार्थ प्रेम का संदेश दिया। कथा के मुख्य यजमान सुमन रस्तोगी एवं सुनील रस्तोगी रहे। गंगा वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने कथा की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से संभालते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राहुल साहू, स्वाति कुमार, कुंवर सेन मौर्य, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, रमेश सिंह, गोपाल, सोमपाल, मिथिलेश श्रीवास्तव, अजय सिंह, अवधेश कुमार सक्सेना, लल्लन तिवारी, प्रदीप सिंह, महाकाल सेवा समिति के अमित अग्रवाल डब्बू भैया, गौरव मित्तल, अनमोल गर्ग, सचिन अग्रवाल, अरुण कुमार, सुरेंद्र तोमर, परमानंद, आरके सिंह, हसनाथ, पत्रकार आरके सक्सेना, सुरेश सिंह, ओमपाल सिंह, संजय गुप्ता, अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।0
0
Report
गाजीपुर में बाढ़ की चपेट में छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर में बाढ़ का कहर! चरी काटने गए 11वीं के छात्र की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम मुहम्मदाबाद क्षेत्र के शाहबाजकुली गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से 11वीं के छात्र विशाल यादव की मौत पशुओं के लिए हरा चारा काटने बाढ़ के पानी से भरे खेत में गया था विशाल चारा काटते समय अचानक गहरे पानी में जाने से डूबने लगा युवक जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पानी में उतरकर करीब एक घंटे तक तलाश की ग्रामीणों ने विशाल को बाहर निकालकर तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद विशाल को मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, प्रशासन ने घटना की पुष्टि की इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम, मां सुशीला देवी और बहन काजल का रो-रोकर बुरा हाल गाजीपुर के मुहम्मदाबाद इलाके के शाहबाजकुली गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से 11वीं कक्षा के छात्र विशाल यादव की मौत हो गई। विशाल पशुओं के लिए चरी काटने बाढ़ के पानी से भरे खेत में गया था, इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि गंगा में बढ़े जलस्तर के चलते शाहबाजकुली गांव के आसपास के खेतों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। रविवार को विशाल यादव अपने पशुओं के लिए हरा चारा काटने के लिए पानी से भरे खेत में गया था। चरी काटने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों को जानकारी हुई तो ग्रामीणों ने तत्काल तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद विशाल को पानी से बाहर निकाला और आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मोहम्मदाबाद एसडीएम ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक बाढ़ के पानी में हरा चारा काटने गया था और डूबने से उसकी मौत हुई है। विशाल यादव के परिवार पर इस हादसे से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया गया कि उसके पिता का करीब 11 वर्ष पहले निधन हो चुका था। परिवार में अब उसकी मां सुशीला देवी और छोटी बहन काजल हैं। विशाल की मौत के बाद दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विशाल गांव के ही एक निजी विद्यालय में कक्षा 11 में पढ़ रहा था और परिवार का इकलौता पुत्र था। बाढ़ के पानी में चारा काटने गए एक छात्र की जान चले जाने की इस घटना ने ग्रामीणों को भी झकझोर दिया है। प्रशासन की ओर से लोगों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने और गहरे पानी की ओर नहीं जाने की अपील की जा रही है। बाइट- आशीष- ग्रामीण0
0
Report
पीलीभीत दौलतपुर पट्टी में पड़ोसियों के विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट, वीडियो वायरल
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत के थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर पट्टी में पुरानी कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्राम निवासी गुड्डी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे पड़ोसी गंगासरन एक दिन पहले हुई कहासुनी को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर गंगासरन ने अपने पुत्र अमित, सुमित और पत्नी अनीता के साथ मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट की। मौके पर पहुंचे पति रामौतार के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। दूसरी ओर ओमवती ने भी रामौतार, गुड्डी देवी और पंकज पर मारपीट व धमकी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है।पुलिस ने गुड्डी देवी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष की शिकायत की भी जांच चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
अजमेर के जवाहर रंग मंच पर समाज की प्रतिभाओं का खास सम्मान
Ajmer, Rajasthan:एंकर - अजमेर में जवाहर रंग मंच पर जात समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया.. केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा विधायक किशनगढ़ विकास चौधरी के आतिथ्य में आयोजित इस समारोह में आईएएस डॉक्टर आरुषि मलिक आरपीएस एडिशनल एसपी प्रीति चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सामाजिक एकता और समरसता के तहत स्टेज पर समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया... प्रशासनिक स्तर, खेल, शिक्षा सामाजिक सरोकार सहित अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के परचम फहराने वाले समाज बंधुओं का सम्मान किया गया.. समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने उपस्थित लोगों को समाज की सेवा के क्षेत्र में राजनीतिक पृष्ठभूमि से उठकर सेवा का आव्हान किया.. समारोह को संबोधित करते हुए पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ईमानदारी और सेवा की भावना से अपने कर्तव्य को पूर्ण करने की बात कही तो वही विधायक विकास चौधरी ने सामाजिक एकता के लिए आव्हान किया.. इस मौके पर वक्ता के रूप में भरतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी डॉक्टर आरुषि मलिक ने सामाजिक क्षेत्र में एकता के साथ समाज के दबे तबके को मदद का आव्हान किया... समारोह के दौरान मिस इंडिया के रूप में पहचान बनाने वाली समाज की बेटी का भी सम्मान किया गया...समारोह के बाद मीडिया से रूबरू हुए पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश की भाजपा सरकार की कार्यशैली के खिलाफ नाराजगी जताई.. निकाय चुनाव में कांग्रेस का परचम फहराने का दावा किया..0
0
Report
पांच लाख की रंगदारी के मामले में आरोपी दबोचा, महिला के आत्महत्या प्रयास से जुड़ा मामला
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। थाना बहेड़ी पुलिस ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पांच हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, ग्राम उल्हैतापुर निवासी अजयपाल ने शिकायत देकर आरोप लगाया था कि युसुफ उर्फ फरीर खान ने उससे पांच लाख रुपये की मांग की थी। रुपये नहीं देने पर परिवार को झूठे और गंभीर मुकदमों में फंसाने तथा बेटे को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मामले की जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि 14 जुलाई को एक महिला ने बरेली स्थित एसएसपी कार्यालय के बाहर अपने ऊपर डीजल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को बचा लिया था। पुलिस ने घटना को रंगदारी प्रकरण से जोड़ते हुए जांच आगे बढ़ाई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने युसुफ पुत्र फकीरा खान उर्फ फरीर खान निवासी मुंशीनगर, थाना इज्जतनगर, बरेली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पत्रकार के रूप में काम करता है और इसी सिलसिले में बहेड़ी आता-जाता था। इसी दौरान उसकी मीना से मुलाकात हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक शिवम कुमार, हेड कांस्टेबल विशेष और हेड कांस्टेबल देवेश शामिल रहे।0
0
Report
करौली में अंडर-16 ट्रायल: 60 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जयपुर के लिए चयन शुरू
Karauli, Rajasthan:अंडर-16 क्रिकेट टीम के लिए करौली में ट्रायल, 60 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जिला करौली एंकर इंट्रो - राजस्थान क्रिकेट संघ की ओर से 5 सितंबर से जयपुर में होने वाली अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए करौली जिले की टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार को राजीव गांधी खेल संकुल के क्रिकेट मैदान पर ट्रायल आयोजित किया गया, जिसमें जिलेभर से पहुंचे 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्रिकेट कौशल का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने की कोशिश की। जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेश सारस्वत ने बताया कि राजस्थान क्रिकेट संघ की अंडर-16 प्रतियोगिता में करौली जिले की टीम भी हिस्सा लेगी। टीम के चयन के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया, जिसमें उनकी फिटनेस, खेल कौशल और मैदान पर प्रदर्शन को देखा गया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए पूरा जोर लगाया। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बारीकी से देखा और बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ट्रायल में मुख्य चयनकर्ता सुरेंद्र राठौर, राजेश कुमावत, अतर सिंह, सहायक चयनकर्ता रविंद्र सिंह सहित ब्रह्म सिंह, दिनेश शुक्ला, सरवन शर्मा और जुगल मौजूद रहे। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद करौली जिले की अंडर-16 टीम तैयार की जाएगी, जो सितंबर में जयपुर में होने वाली प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।0
0
Report
Advertisement
महासमुंद में ओबीसी मोर्चा की अहम बैठक; योजनाओं और संगठन विस्तार पर मंथन
Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन - महासमुंद एंकर - महासमुंद के जिला भाजपा कार्यालय में आज ओबीसी मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्य योजनाओं और जमीनी स्तर पर मोर्चा को मजबूत करने को लेकर गहन मंथन हुआ। बैठक में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा, संभाग सह प्रभारी तरोत्तम साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन पटेल समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने बताया कि, प्रदेश के सभी संभागों में प्रबुद्धजन और कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पिछड़ा वर्ग के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में 52% और 92 जाति के ओबीसी वर्ग के लोग निवास करते हैं। जो भाजपा संगठन से नहीं जुड़ पाए हैं, उन्हें जोड़कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। आरक्षण और जातिगत जनगणना को लेकर कहा कि, भाजपा पहले से ही विचार कर रही है, जबकि कांग्रेस तो सिर्फ दिखावा कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पहली बार ओबीसी वर्ग को संवैधानिक दर्जा दिलाया है, जिसका लाभ आज हमारे वर्ग को मिल रहा है। बाइट - अशोक साहू(प्रदेश अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा भाजपा)0
0
Report
दुद्धी में टक्कर: तेज पिकअप ने बाइक सवार युवकों को मारी, एक की मौत
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के दुद्धी में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. वहीं बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक भी घायल हुआ है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक ससुराल घूमने आए थे और वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए. पुलिस ने हादसे के बाद भाग रही पिकअप को पकड़ लिया है और पूरे मामले में कार्रवाई की जा रही है. तस्वीरें सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र की हैं, जहां जपला धनौरा गांव में सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं. रविवार की शाम बाइक सवार दो युवक अपनी ससुराल से वापस लौट रहे थे. जैसे ही दोनों जपला तिराहे के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार बाबूलाल बैगा और उनके रिश्तेदार हंसलाल बैगा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. दोनों घायलों को आनन-फानन में निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बाबूलाल बैगा ने दम तोड़ दिया. वहीं हादसे में घायल हंसलाल बैगा का अस्पताल में उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है कि बाबूलाल बैगा बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव के रहने वाले थे और कुछ माह पहले ही उनकी शादी हुई थी. दोनों युवक ससुराल घूमने आए थे और वापस लौटते वक्त यह दर्दनाक हादसा हो गया. उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की. शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया गया है. हादसे के बाद भाग रही पिकअप को पुलिस ने रानू तिराहे के पास पकड़कर कब्जे में ले लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है.0
0
Report
हरदोई में संजय सिंह ने सरकार पर हमला, चीनी महंगाई और SIR पर निशाना
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में संजय सिंह का सरकार पर हमला,चीनी, SIR और स्कूल की FIR पर बरसे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह रविवार को हरदोई पहुंचे और चीनी की महंगाई, इथेनॉल नीति, SIR, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रों के मुद्दे पर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री के यूपी में चीनी की कमी नहीं होने के बयान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कमी किसी चीज की नहीं है, चारों तरफ दूध की नदियां बह रही हैं, लेकिन गांवों में रास्ते नहीं हैं और बच्चों को मिड-डे मील तक नहीं मिल रहा। संजय सिंह ने कहा कि जनता को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। उनका दावा है कि 25 लाख टन चीनी बनाने लायक गन्ना इथेनॉल के लिए इस्तेमाल किया गया, जिससे चीनी के दाम बढ़े। उन्होंने कहा कि चीनी करीब 65 रुपये किलो तक पहुंच गई, जबकि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से वाहनों के इंजन सीज होने और माइलेज कम होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत कभी चीनी निर्यात करता था, लेकिन अब आयात की स्थिति में पहुंच गया है। इसे उन्होंने सरकार की नीतियों का नतीजा बताया। SIR पर संजय सिंह ने इसे ‘बहुत बड़ा फ्रॉड’ बताते हुए दावा किया कि दिल्ली में करीब 47 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी-बिहार और पूर्वांचल के लोगों के वोट प्रभावित किए गए। चुनाव से पहले 44 नेताओं के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट की तैयारी पर उन्होंने कहा कि इसकी जरूरत नेताओं से ज्यादा छात्रों को पड़ रही है। छात्रों पर गोली, पैलेट गन और लाठी चलाए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। हरदोई में सरकारी विद्यालय का वीडियो वायरल करने पर फिरोज सिद्दीकी के खिलाफ दर्ज FIR पर भी संजय सिंह ने प्रशासन को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल जनता के टैक्स के पैसे से बने हैं, किसी अधिकारी की निजी संपत्ति नहीं। उन्होंने FIR में धारा 353, 356, 336 और 66 लगाए जाने का उल्लेख किया। दावा किया कि स्कूल में 27 बच्चे और एक शिक्षक हैं और पहले पांचवीं तक पढ़ाई होती थी, जिसे अब बाल वाटिका में बदल दिया गया है। संजय सिंह ने कहा कि स्कूल की बदहाली दिखाने वालों पर नहीं, बल्कि मिड-डे मील और सरकारी संसाधनों में गड़बड़ी करने वालों पर FIR होनी चाहिए। उन्होंने हरदोई के खराब स्कूलों के वीडियो मंगाकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने और जरूरत पड़ने पर धारा 156(3) के तहत अदालत जाने की बात कही। उन्होंने वही वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करने की बात कहते हुए प्रशासन को चुनौती दी कि अगर वीडियो बनाना अपराध है तो उनके खिलाफ भी FIR दर्ज कराई जाए।0
0
Report
Advertisement
UP STF ने स्नातक परीक्षा में नकल करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ UP STF को मिली बड़ी कामयाबी: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित अवर सधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा में SIM बेस्ड ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से नकल करने वाले परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया। STF द्वारा पकड़ा गया अभियुक्त बृजेश कुमार यादव प्रयासगराज का रहने वाला बताया जा रहा है। नकल करने वाले परीक्षार्थी बृजेश कुमार यादव के पास से ब्लूटूथ डिवाइस, मोबाइल फोन, आधार कार्ड व कई मूल प्रश्न पत्र STF ने बरामद किया। STF ने अभियुक्त को दयानंद कन्या इंटर कॉलेज सेक्टर सी महानगर लखनऊ से गिरफ्तार किया।0
0
Report
बनासकांठा के चंडीसर में किसान संघ ने 10 हजार किसानों के साथ चेतावनी दी
Palanpur, Gujarat:બનાસકાંઠા... પાલનપુરના ચંડીસર ખાતે ખેડૂતોના પ્રશ્નો મુદ્દે કિસાન સંઘની યોજાઇ બેઠક 10 હજાર ખેડૂતો સાથે રાખી ઉગ્ર આંદોલન કરવાની ઉચ્ચારાઈ ચીમકી બટાકાના પાકમાં સબસિડીનો અભાવ અને મગફળીના બિયારણની ફાળવણીમાં બનાસસાઠાને બાકાત રખાતા આક્રોશ. આગામી એક મહિનામાં 10 હજાર જેટલા ખેડૂતોને સાથે રાખી સરકારને આવેદનપત્ર અપાશે ખેડૂતોના विविध પ્રશ્નોનો વહેલી તકે ઉકેલ નહીં આવે તો આંદોલન વધુ ઉગ્ર બનાવવાની કિસાન સંઘની ચીમકી. બાઈટ-માવજીભાઈ લોહ-આગેવાન કિસાન સંઘ0
0
Report
जमुई: चावल लूटकांड में तीन गिरफ्तार, 10 टन अभिनंदन गोल्ड चावल बरामद
Jamui, Bihar:जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के सरौन गांव के पास चावल लदे ट्रक लूटकांड का जमुई पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद मुजफ्फरपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर करीब 10 टन अभिनंदन गोल्ड चावल बरामद किया है। हालांकि, लूटा गया ट्रक और शेष चावल अब तक बरामद नहीं हो सका है।0
0
Report
Advertisement
