icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203001
SSSaurabh SharmaFollow27 Apr 2025, 05:48 pm

BULANDSHAHAR-रामघाट में पुलिसकर्मियों ने युवक को बेरहमी से पीटा, देखें वायरल वीडियो!

Bulandshahr, Uttar Pradesh:

*रामघाट* में पुलिसकर्मियों द्वारा एक युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, वायरल वीडियो में रामघाट थाने में तैनात कुछ पुलिसकर्मी एक युवक को जमीन पर गिरा गिरा कर पीटते दिख रहे, SSP ने कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह को किया लाइन हाजिर, होमगार्ड स्वर्ण प्रताप के खिलाफ कमांडेंट को कार्रवाई हेतु भेजा पत्र। पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में बबलू शर्मा पर भी की जा रही FIR दर्ज, CO शोभित कुमार बोले... पत्नी को पीट रहे शराबी बबलू शर्मा से उसकी पत्नी को बचाने गई थी पुलिस, शराबी ने की थी पुलिसकर्मियों से अभद्रता

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रायबरेली ट्रैक पर ई-रिक्शा-डीसीएम भिड़ंत: एक मृत, छह घायल

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में दर्शनार्थियों से भरा ई रिक्शा डीसीएम से आमने सामने टकरा गया। टक्कर के बाद ई रिक्शा बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया और उस पर सवार दर्शनार्थी चीख पुकार करने लगे। घटना ऊँचाहार थाना इलाजे में प्लाई फैक्ट्री के सामने की है। बताया जा रहा है कि सभी लोग मनगढ़ धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। तभी श्रद्धालुओं का ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़े डीसीएम से टकरा गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए हैं। दो घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर खड़े डीसीएम से भिड़ गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां राजू नाम के एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर डीसीएम कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report
Advertisement

अमृतसर में टक्कर के बाद गोलीबारी: दुकानदार के बेटे घायल, आरोपी फरार

Amritsar, Punjab:अमृतसर में गाड़ी की मामूली टक्कर के बाद फायरिंग:दुकानदार के 19 वर्षीय बेटे को लगी गोली, आरोपी फरार अमृतसर के जंडियाला गुरु के नजदीक गांव गहरी मंडी में फायरिंग का मामला सामने आया है। यहां एक छोटी सी बहस के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने गोलियां चला दीं। जानकारी के मुताबिक, मौके पर चार फायर किए गए। इस घटना में एक दुकानदार के 19 वर्षीय बेटे के पैर में गोली लगी, जो आर-पार हो गई। घायल युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल मानावाला में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है。 कार सवार के साथ हुआ था विवाद जानकारी के मुताबिक, गहरी मंडी में एक दुकानदार, जो पैर से दिव्यांग है, का किसी कार सवार के साथ विवाद हो गया। शुरुआत में दोनों के बीच मामूली बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते यह झड़प में बदल गई। इसी दौरान फायरिंग की गई। घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई। दुकानदार के बेटे को लगी गोली फायरिंग के दौरान दुकानदार सरबजीत सिंह का बेटा जोबन सिंह (19) घायल हो गया। घटना के बाद फायरिंग करने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया। जंडियाला गुरु के थाना प्रभारी हरपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की बारीकी से जांच शुरू की। पुलिस विवाद के कारणों और फायरिंग से जुड़े घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पीड़ित के बयान के अनुसार, कुल चार फायर किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि, पीड़ित की पकौड़ों की दुकान है। सड़क पार करते समय आरोपी की गाड़ी की मामूली टक्कर के बाद विवाद हुआ था। इसके करीब एक घंटे बाद देहवीदासपुरा के रहने वाले राहुल नाम के युवक ने वहां पहुंचकर फायरिंग की। इस दौरान एक गोली युवक को लगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

Imjhira के जय मां कंकाली मठ में नवरात्रि की आस्था बोली बुलंद

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा तहसील ग्राम इमझिरा स्थित प्रसिद्ध 'जय मां कंकाली देवी मठ' सदियों से श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रतीक बना हुआ है. मान्यता है कि सच्चे मन से जो भी भक्त यहाँ शीश नवाता है, माता रानी उसकी झोली खुशियों से भर देती हैं. ग्राम इमझिरा का कंकाली देवी मठ. यह पावन तीर्थ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि लाखों भक्तों के अटूट विश्वास का केंद्र है. कई दशकों और पीढ़ियों पुराना यह सिद्ध पीठ अपने चमत्कारी स्वरूप और शांत प्राकृतिक परिवेश के लिए पूरे अंचल में प्रसिद्ध है. इस मंदिर की एक बड़ी विशेषता यहाँ की पुश्तैनी सेवा परंपरा है. यहाँ के पुजारी परिवार पीढ़ी-दर-पीढ़ी कई वर्षों से मां कंकाली की अनवरत सेवा करते आ रहे हैं. विधि-विधान से होने वाली दैनिक पूजा और प्राचीन तांत्रिक व वैदिक परंपराओं का निर्वहन आज भी उसी निष्ठा के साथ जारी है. खासकर नवरात्रि के पावन पर्व पर यहाँ का नजारा देखते ही बनता है. न केवल नरसिंहपुर, बल्कि आसपास के कई जिलों और दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु यहाँ खिंचे चले आते हैं. कठिन डगर पार कर जब भक्त मां की चौखट पर माथा टेकते हैं, तो उनकी सारी थकान आस्था के आनंद में बदल जाती है. मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत को मां कंकाली अवश्य पूर्ण करती हैं.
0
0
Report
Advertisement

किरण सिंह देव ढाई महीने बाद लौटे, जगदलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

Jagdalpur, Chhattisgarh:मध्यप्रदेश में सड़क हादसे के बाद करीब ढाई महीने तक इलाज और स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपूर विधायक किरण सिंह देव अपने क्षेत्र लौटे, जगदलपुर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, किरण सिंह देव ने बताया कि नवरात्रि के दौरान मां दंतेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद लेने के बाद राजनीतिक गतिविधियां शुरू कर दी है, कठिन समय में शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों के प्रतिउन्होंने आभार व्यक्त किया। बाइट किरण सिंह देव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
0
0
Report

रतलाम में खराब मिठाई से 3 साल के बच्चे की मौत, दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र में खराब मिठाई खाने के बाद 3 साल के बच्चे की मौत के मामले में अब मिठाई दुकान संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। मामला खाद्य वस्तु अधिनियम के तहत दर्ज हुआ है और पुलिस ने आगे की विवेचना शुरू कर दी है। दरअसल, कुछ दिन पहले बिनोली गांव निवासी एक परिवार ने जावरा के कमानी गेट स्थित देवश्री मिठाई दुकान से मिठाई खरीदी थी। मिठाई खाने के बाद परिवार के तीन सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान 3 साल के आर्यन की मौत हो गई। घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। वहीं अब पुलिस ने दुकान संचालक सत्यनारायण अग्रवाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जांच में सामने आया है कि खराब मिठाई की शिकायत करने पहुंचे मृतक बच्चे के पिता से दुकानदार ने मिठाई लेकर उसे कचरे में फेंक दिया था। वहीं डॉक्टरों ने आर्यन की मौत का कारण फूड पॉइजनिंग बताया है। मामले में जांच जारी है।
0
0
Report

धौलपुर में ड्रीम दिवास गरबा-डांडिया नाइट: महिलाओं ने मचाई धूम

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में ड्रीम दिवास की गरबा-डांडिया नाइट, महिलाओं ने मचाई धूम धौलपुर। स्थानीय गौरव पथ रोड स्थित श्याम कॉम्प्लेक्स में डांडिया-गरबा नाइट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साह, उमंग और नारी शक्ति के रंगों से सराबोर रहा। सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने रंग-बिरंगी पारंपरिक पोशाकों में सजकर गरबा-डांडिया का जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश के स्मरण और मां दुर्गा की आरती के साथ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक शोभारानी कुशवाह रहीं। उन्होंने महिलाओं के बीच पहुंचकर आयोजन की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने स्वयं भी महिलाओं के साथ डांडिया किया। कार्यक्रम की तैयारी के लिए 2 अक्टूबर से श्याम कॉम्प्लेक्स में अभ्यास चल रहा था। आयोजन में सपना गर्ग, इंदिरा जिंदल, रजनी गोयल, अंशु बंसल और रजनी बंसल की प्रमुख भूमिका रही। टीम ने श्याम कॉम्प्लेक्स सहित सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने पर गौरव गर्ग का विशेष आभार व्यक्त किया
0
0
Report
Advertisement

जयपुर जिला न्यायालय ने पद्मनाभ सिंह उत्तराधिकार प्रमाण पत्र मामले में याचिका खारिज की

Jaipur, Rajasthan:जयपुर। जिला न्यायालय, महानगर प्रथम ने पूर्व राजपरिवार के सदस्य पद्मनाभ सिंह के पक्ष में साल 2019 में उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश के खिलाफ दायर दावे को चुनौती देने वाले प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया है। पीठासीन अधिकारी दिनेश त्यागी ने पद्मनाभ सिंह की ओर से दायर इस प्रार्थना पत्र को खारिज करते हुए कहा कि दावाकर्ता उर्वशी देवी का यह दावा परिसीमा अवधि से बाधित नहीं है। उर्वशी देवी की ओर से अधिवक्ता रामजी लाल गुप्ता ने बताया की साल 2011 में पद्मनाभ सिंह ने अदालत में दावा पेश कर अपने पक्ष में उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी करने की गुहार की थी। जिसका उर्वशी देवी ने यह कहते हुए विरोध किया था कि इसमें उससे जुडे एचयूएफ के शेयर भी शामिल कर लिए गए हैं। इस पर पद्मनाभ सिंह की ओर से इन शेयरों को हटाने पर अदालत ने शेष शेयर का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी कर दिया। वहीं बाद में उर्वशी देवी को पक्षकार बनाए बिना पद्मनाभ सिंह ने एक अन्य दावा पेश किया और साल 2019 में उर्वशी देवी से जुडे शेयर का भी उत्तराधिकार प्रमाण पत्र हासिल कर लिया। इसके चुनौती देते हुए उर्वशी देवी ने यह प्रमाण पत्र वापस लेने के लिए दावा पेश कर कहा कि उसे पक्षकार बनाए बिना जारी इस उत्तराधिकार प्रमाण पत्र को वापस लिया जाए। इस दावे को चुनौती देते हुए पद्मनाभ सिंह की ओर से कहा गया कि उत्तराधिकार प्रमाण पत्र मई, 2019 में जारी किया था और यह दावा साल 2024 में पेश हुआ है। जिन मामलों में कानूनन मियाद तय नहीं की है, वहां तीन साल की अवधि मानी जाती है। ऐसे में यह दावा दो साल की देरी से पेश हुआ है। इसलिए इस पर सुनवाई नहीं की जाए। इस पर उर्वशी देवी ने जवाब देते हुए कहा कि प्रमाण पत्र जारी होने के बाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इस याचिका को बाद में निचली अदालत में दावा पेश करने की छूट मांगते हुए वापस ली गई थी। इसलिए इस दावे को तय अवधि के बाद पेश हुआ नहीं माना जा सकता। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने पद्मनाभ सिंह के प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया है।
0
0
Report

कोटा ग्रामीण पुलिस ने तार चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 1200 किलो तार बरामद

Kota, Rajasthan:KOTA कोटा ग्रामीण पुलिस की संगठित अपराध पर कार्रवाई, ग्रामीण क्षेत्र में सक्रिय तार चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, 77 तार चोरी वारदात का खुलासा, खेतों के 33/11KV खम्भों से तार चुराने वाले आरोपी एवं कबाड़ी सहित 5 आरोपी को किया गिरफ्तार, 1200 किलो विद्युत तार एवं घटना में प्रयुक्त कार की बरामद, आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी, गिरोह के दर्जनभर आरोपी रडार पर, ग्रामीण SP सुजीत शंकर के सुपरविजन में चोरी निरोधक सेल की कारवाई, ASP रामकल्याण मीणा के नेतृत्व में साइबर सेल, कैथून, सिमलिया थाने की संयुक्त विशेष टीम की कारवाई
0
0
Report

मुस्कान ने स्कूटी चलाई, दतिया कलेक्टर पीछे बैठकर चले, सफलता चर्चा बना

Datia, Madhya Pradesh:मुस्कान ने चलाई स्कूटी, कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने पीछे बैठकर किया सफर, सफलता की कहानी बनी चर्चा का विषय दतिया। मेहनत और दृढ़ संकल्प से सफलता हासिल करने वाली ग्राम मरसेनी बुजुर्ग की छात्रा मुस्कान यादव के लिए वह पल बेहद खास बन गया, जब उन्होंने अपनी स्कूटी चलाई और दतिया कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेड़े कुछ देर उनकी स्कूटी पर पीछे बैठकर चले। यह अनूठा अनुभव मुस्कान के लिए यादगार बन गया और उनकी उपलब्धि को एक खास पहचान मिली। साधारण किसान परिवार से आने वाली मुस्कान ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत से सरकारी स्कूल में अपनी कक्षा की छात्राओं में प्रथम स्थान हासिल किया। वह प्रतिदिन अपने गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित स्कूल पढ़ने जाती थीं। उनकी इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश सरकार की योजना के तहत स्कूटी खरीदने के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये और लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। मुस्कान ने इस सहयोग के लिए मध्यप्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। मुस्कान का सपना भविष्य में जीएसटी इंस्पेक्टर बनकर अपने माता-पिता और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करना है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि मजबूत इरादों और निरंतर मेहनत से कठिन परिस्थितियों में भी मंजिल हासिल की जा सकती है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगुवापुरा में कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेड़े की अध्यक्षता में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। इस दौरान आयोजित उद्यम संवाद में युवाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए प्रोत्साहित किया गया। मुस्कान यादव की सफलता और उन्हें मिला प्रोत्साहन इस बात का उदाहरण है कि शिक्षा, मेहनत और अवसर मिलकर युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे सकते हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top