203001
बुलंदशहर के बीएसए ने स्कूल में किया अनोखा निरीक्षण
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत पांडेय ने सिकंदराबाद के कंपोजिट विद्यालय सांवली का निरीक्षण किया। सूचना के अनुसार व्यवस्थाएं देख प्रभावित होकर उन्होंने छात्रों को पढ़ाया, रसोई में रोटियां सेंकी और बच्चों के साथ भोजन किया। वहीं इससे छात्रों में उत्साह दिखा। साथ ही बीएसए ने स्कूल स्टाफ को और सुधार के निर्देश भी दिए गए थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चिड़ावा एसीबी ने 11 केवी लाइन शिफ्टिंग के बदले 15 हजार रिश्वत लेते दीपिका पकड़ी
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं चिड़ावा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई अजमेर डिस्कॉम की ग्रामीण जेईएन दीपिका गोदारा 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ी खेतड़ी रोड स्थित बिजली विभाग के दफ्तर में एसीबी ने किया ट्रैप 11 केवी लाइन शिफ्टिंग के बदले मांगी थी 25 हजार रुपए की रिश्वत परिवादी के निवेदन पर 15 हजार रुपए में तय हुआ था सौदा ट्रेप के बाद आरोपी को चिड़ावा थाने लाया गया, पूछताछ और कार्रवाई जारी एसीबी झुंझुनूं टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड चिड़ावा में कार्यरत ग्रामीण कनिष्ठ अभियंता दीपिका को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र पूनिया की अगुवाई में की गई। एसीबी के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके परिचित के कृषि विद्युत कनेक्शन की 11 केवी की लाइन शिफ्टिंग के बदले कनिष्ठ अभियंता दीपिका द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के दौरान 25 हजार रुपए रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। परिवादी के निवेदन पर 15 हजार रुपए रिश्वत लेना तय हुआ। शिकायत की पुष्टि के बाद सोमवार को एसीबी की झुंझुनूं टीम ने चिड़ावा में खेतड़ी रोड स्थित बिजली विभाग के दफ्तर में ट्रेप कार्रवाई की। टीम ने कनिष्ठ अभियंता दीपिका को परिवादी से 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। ट्रेप के दौरान रिश्वत की राशि आरोपी कनिष्ठ अभियंता की कार्यालय टेबल की दराज से बरामद की गई।ट्रेप कार्रवाई पूरी होने के बाद एसीबी की टीम आरोपी कनिष्ठ अभियंता को चिड़ावा थाने लेकर पहुंची। चिड़ावा थाने में एसीबी टीम ने मामले से जुड़ी आगे की कार्रवाई पूरी की। टीम ने आरोपी से पूछताछ की जा रही है।एसीबी अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे अनुसंधान किया जाएगा।0
0
Report
धनतेरस के दिन तीसरे चरण के पंचायत चुनाव तारीख पर आयोग विचार कर रहा
Jaipur, Rajasthan:Anchor-पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में धनतेरस के दिन 6 नवंबर को होने वाली पंच-सरपंच की वोटिंग की तारीख बदली तो इसका फायदा केवल मतदाताओं और बाजारों को ही नहीं, बल्कि चुनाव कराने वाली पोलिंग पार्टियों को भी मिलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने धनतेरस से जुड़ी धार्मिक भावनाओं और लोगों की ओर से आ रही प्रतिक्रियाओं के बाद तीसरे चरण की मतदान तारीख में बदलाव पर विचार शुरू कर दिया है। हालांकि अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है। मौजूदा चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक तीसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 4 नवंबर को मतदान होना है। इसके दो दिन बाद यानी 6 नवंबर को 3605 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए मतदान और उसी दिन मतगणना होगी। इसके अगले दिन उपसरपंच का चुनाव कराया जाना है। तीसरे चरण में 11,566 मतदान केंद्र हैं। 6 नवंबर की तारीख में बदलाव हुआ तो मतदानकर्मियों को धनतेरस के दिन चुनावी ड्यूटी से राहत मिलने की संभावना बनेगी। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आयोग नई तारीख क्या तय करता है और तीसरे चरण की बाकी प्रक्रिया में किस तरह संशोधन करता है।0
0
Report
फर्रुखाबाद होटल के बाहर फायरिंग: CCTV फुटेज सामने, पूर्व विधायक के बेटे पर आरोप
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में होटल के बाहर विवाद और फायरिंग का CCTV फुटेज सामने आया है. पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार के बेटे अभय गंगवार ने थाने में तहरीर देकर जानलेवा हमला का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के बारे में बताया गया कि होटल के सामने विवाद के दौरान हाथ में पिस्टल लेकर दबंगई का आरोप लगा है. होटल के सामने स्थित एक होटल के बाहर कुछ लोग आपस में विवाद कर रहे थे. अभय गंगवार वहां पहुंचे और विवाद करने से मना किया. आरोप है कि युवक ने रिवाल्वर निकालकर फायरिंग कर दी. पहली गोली के बाद युवक आगे बढ़ा और दो और फायर किए. अभय गंगवार का कहना है कि उनके पिता और होटल स्टाफ बाल-बाल बच गए. आरोप है कि घटना के दौरान उनके पिता भी होटल के पास पहुंचे थे. अभय गंगवार ने कादरीगेट थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाली और अब जांच पूरी तरह से की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
सिमडेगा में फरार वारंटियों के बीच मुस्कान देवी गिरफ्तार
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिमडेगा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रही मुस्कान उर्फ मुस्कान देवी (33 वर्ष) को सलडेगा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ खूंटी थाना कांड संख्या 66/2009 में धारा 371 और 372 भादवि के तहत खूंटी न्यायालय से स्थायी वारंट जारी था। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद 05 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।0
0
Report
मुरादाबाद में तेंदुए के दिखने से गांव में दहशत, वन विभाग चुनौती बन गया
Noida, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में तेंदुआ दिखा...तो गांव में दहशत फैल गई...गन्ने के खेत के किनारे खुलेआम घूमता ये तेंदुआ कैमरे में कैद हुआ...रात के अंधेरे में खेत के पास आराम फरमाते इस शिकारी को जिसने भी देखा, सहम गया...अब वन विभाग की चुनौती है कि खेतों और आबादी के आसपास घूम रहे इन विलयाकृत शिकारी नहीं बल्कि इनके आसपास घूम रहे इन शिकारी को जल्द से जल्द पकड़कर लोगों को इस दहशत से निजात दिलाई जाए...0
0
Report
आपसी प्रेम और सौहार्द से मनाएं त्यौहार - सीओ
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली में सोमवार को आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमे नगर पालिका सभासद, प्रधान,रामलीला आयोजन कमेटी के जिम्मेदार और संभ्रान्त नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह ने त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारा बनाए रखने को सीसीटीवी कैमरे को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कार्यक्रमों के दौरान शासन-प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देकर पुलिस को सूचना दी जाए।रामलीला एवं दुर्गा पूजा स्थलों पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, बिजली के तारों की सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राय किसी समस्या पुलिस को तुरंत सूचित करें।यहाँ सभी त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाएंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।0
0
Report
Advertisement
बेमेतरा में गर्भवती महिला के प्रसव के बाद नवजात गायब; पुलिस जांच में जुटी
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां घर में अकेली गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद मदद के लिए पहुंची दो महिलाओं ने कथित तौर पर उसे दवाई पिलाकर बेहोश कर दिया और प्रसव कराया। लेकिन जब महिला को होश आया तो उसके पास नवजात बच्चा मौजूद नहीं था। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है और परिवार में मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बतायाज رأा है कि घटना 3 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच है जिस वक्त गर्भवती महिला घर में बिल्कुल अकेली थी। अचानक प्रसव पीड़ा होने पर महिला की आवाज सुनकर दो महिलाएं उसके घर पहुंचीं। परिजनों के मुताबिक, दोनों महिलाओं ने महिला को कोई दवाई पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसी दौरान उसका प्रसव कराया गया। महिला को जब होश आया तो वह घर में अकेली थी और नवजात बच्चा वहां मौजूद नहीं था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। महिला के पति उस समय बकरी चराने के लिए बाहर गए हुए थे, जबकि सास-ससुर और देवर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने दूसरे गांव गए थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। नवजात आखिर कहां गया, प्रसव कराने पहुंची दोनों महिलाओं की भूमिका क्या है और महिला को कौन सी दवा पिलाई गई—इन तमाम सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है। फिलहाल नवजात के लापता होने की घटना को लेकर गांव में डर और दहशत का माहौल है। वहीं ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।0
0
Report
राजस्थान के गांवों में पंचायत चुनाव की घमासान शुरू, युवा बनाम बुजुर्ग दावेदार चर्चाओं में
Jaipur, Rajasthan:एंकर वीओ राजस्थान के गांवों में पंचायत चुनाव की चौधर नजर आने लगी है गांव में पंचायत चुनाव का माहौल बनने लगा है सरपंच पद के दावेदार गांवों में चुनाव प्रचार में जुटे हैं चाय की चुस्कियों के बीच चौपालों पर जमकर पंचायती हो रही है कहीं बुजुर्ग दावेदार सीट छोड़ने को तैयार नहीं है तो कहीं युवा चेहरे अपनी लोकप्रियता के दम पर मैदान में मोर्चा मारने को तैयार हैं जयपुर नगर निगम की सीमा से सटे निमेड़ा गांव में भी चुनाव की चर्चा जोरों पर दिख रही है इस बार चुनाव चिन्ह मतदान की पूर्व संध्या पर आवंटित होने से कई दावेदार निराश हैं उन्हें लग रहा है कि इससे अनपढ मतदाताओं तक चुनाव चिन्ह के बारे में जानकारी देने में उन्हें मुश्किलें आएंगी जी मीडिया ने चौपाल पर जमा ग्रामीणों से बात कर चुनावी माहौल को जानने की कोशिश की0
0
Report
धौलपुर नगर परिषद के नए बोर्ड की पहली बैठक में 13 प्रस्तावों पर मंथन
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली साधारण सभा सोमवार को मेला ग्राउंड स्थित मीटिंग हॉल में संपन्न हुई। सभापति गिरीश गर्ग की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुईं। सभापति गर्ग ने कलेक्टर का साफा, माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उपसभापति रेखा माहौर, आयुक्त विष्णुन परमार, विष्णु फौजदार सहित सभी 45 वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षद मौजूद रहे। परिषद की ओर से सभी पार्षदों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। बैठक में आयुक्त द्वारा 29 सितंबर को जारी 13 बिंदुओं के एजेंडे पर एक-एक कर चर्चा हुई। सबसे पहले शरद महोत्सव 2026 के भव्य आयोजन को लेकर विचार किया गया। कलेक्टर ने मेले को स्वच्छ और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए। शहर की मूलभूत समस्याओं पर सबसे ज्यादा जोर रहा। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, सीवर लाइन के टूटे हुए चेम्बरों की मरम्मत और बंद पड़ी सीवर लाइनों को तुरंत चालू करने का प्रस्ताव पास किया गया। बरसात में जल भराव और जल निकासी की समस्या पर भी गंभीर मंथन हुआ। इसके अलावा नगर परिषद के खराब पड़े संसाधनों और कचरा पात्रों को ठीक कराने, खराब स्ट्रीट लाइटों को सुधार कर नए पोल और लाइटें लगाने पर सहमति बनी। आवारा पशुओं और बंदरों की समस्या से निजात के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मेला ग्राउंड को किराये पर देने की दरों का पुनर्निर्धारण और फायर ब्रिगेड की गाड़ी के शुल्क तय करने पर भी चर्चा हुई। प्रशासनिक एजेंडे में कार्यालय में मानव सेवा के माध्यम से जॉब बेसिस पर लगभग 1 करोड़ की लागत से कार्मिक लगाने, नगर परिषद की निधि को ब्याज सहित पीडी खाते में संचालित करने और अनावश्यक निजी बैंक खातों को बंद करने तथा स्थानीय निधि अंकेक्षण के लंबित ऑडिट पैराओं की समयबद्ध अनुपालना करने जैसे महत्वपूर्ण वित्तीय प्रस्तावों पर भी मुहर लगी0
0
Report
Advertisement
चूरू: ज्वेलरी शॉप से 7.2 लाख के सोने की चोरी, चार गिरफ्तार
Churu, Rajasthan:ज्वेलरी की दुकान से गोल्ड चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार। चूरू के पंखा सर्किल के पास जगदंबा ज्वेलर्स पर 22 सितंबर को मूर्ति खरीदने के बहाने आये अज्ञात चोरों ने चतुराई से दुकानदार को बातों में उलझाकर 7 लाख 20 हजार की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात का खुलासा सीसीटीवी कैमरे देख कर हुआ, जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने MP निवासी हसन अली, अमजद, उदय चौहान उर्फ राजू और जाफर अली को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाना पुलिस की इस कार्रवाई में FW विकास कुमार और कॉस्टेबल पुष्पेंद्र की अहम भूमिका रही। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर चोरी हुई गोल्ड और नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।0
0
Report
कानपुर: प्लॉट बाउंड्री के विवाद में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग जमीनी विवाद में जमकर हुई मारपीट दोनों तरफ से जमकर चले लाठी डंडे, जूता लात प्लॉट की बाउंड्री तोड़ने पर हुआ विवाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल पुलिस मामले की जाँच में जुटी चौबेपुर थाना क्षेत्र के रहमत नगर का मामला0
0
Report
आगरा: खंडहर से एक्सपायर्ड दवाओं की बड़ी खेप बरामद, जांच शुरू
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग काशीराम आवास के खंडहर में मिलीं एक्सपायरी दवाओं की बड़ी खेप स्थानीय लोगों की सूचना पर पार्षद ने पुलिस को दी जानकारी मौके पर पहुंची पुलिस ने दवाओं کی खेप को किया जब्त बरामد सभी दवाएं एक्सपायरी होने की बताई जा रही हैं औषधि विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर करेगी जांच धनौली में हाल में पकड़ी गई दवाओं से तार जुड़े होने की आशंका टेढ़ी बगिया में खाली मिले गोदाम से भी कनेक्शन की जांच नकली और संदिग्ध दवाओं के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के बीच बरामदगी से मचा हड़कंप ट्रांस यमुना क्षेत्र में हाथरस मार्ग स्थित काशीराम आवास की झाड़ियों में पड़ी मिलीं दवाएं。0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में गाली गलौच के विरोध पर दबंगों ने युवक-परिजनों को किया मारपीट; CCTV वीडियो वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:गाली गलauच का विरोध करना पीड़ित युवक को पड़ा भारी आधा दर्जन दबंग पड़ोसियों ने युवक और उसके परिजनों के साथ की मारपीट मारपीट का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल घटना की शिकायत पीड़ित युवक ने स्थानीय पुलिस से की स्थानीय पुलिस पर राजनितिक दबाब के चलते कार्यवाही ना करने के आरोप पीड़ित युवक ने मुकदमा दर्ज करने के लिए उच्चाधिकारियो से लगाई न्याय की गुहार पूरा मामला थाना देहली गेट इलाके के नगला महताब का बताया जा रहा है0
0
Report
कोटा के राजकीय कला महाविद्यालय में ABVP का प्रदर्शन, सात मांगों पर गेट तालाबंदी
Jaipur, Rajasthan:कोटा के राजकीय कला महाविद्यालय में आज जमकर हंगामा हो गया सात सूत्रीय मांगों को लेकर एबीवीपी छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को गेट से हटाया। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच हंगामे की स्थिति बनी एबीवीपी ने छात्रसंघ चुनाव कराने, अंबेडकर और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाएं लगाने, आईडी कार्ड और फीस रिफंड की समस्या दूर करने की मांग की। इसके अलावा खेल मैदान, परीक्षा परिणाम और आंतरिक मूल्यांकन में सुधार, जर्जर कक्षाओं की मरम्मत और शौचालयों की नियमित सफाई की मांग को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया。0
0
Report
श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर की स्मारिका का विमोचन संपन्न
Shahabad, Uttar Pradesh:श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर चौक द्वारा संचालित श्री बाल रामलीला की स्मारिका का विमोचन सोमवार को शाम 7:00 बजे एसीसी सीमेंट के शोरूम पर संपन्न हुआ। इस मौके पर कमेटी के संरक्षक विनोद प्रकाश गुप्ता, सोनपाल यादव, डॉक्टर मुरारी लाल गुप्त, संजय मिश्रा, शिवकुमार गुप्ता, नलिन गुप्ता, अभय वर्मा सहित संरक्षक मंडल ने विमोचन किया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच हुए स्मारिका विमोचन के बाद पत्रिका को लोगों के सुपुर्द किया गया। इस मौके पर रामलीला मेला कमेटी के अध्यक्ष चौधरी उमेश गुप्ता ने बताया 10 अक्टूबर को शिव बारात शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है। 21 अक्टूबर को अहिरावण वध और 22 अक्टूबर को भरत मिलाप शोभा यात्रा के साथ रामलीला का समापन होगा।0
0
Report
Advertisement
