203393
डिबाई में भाईचारा एकता कमेटी ने जलपान कराके कावड़ियों का किया स्वागत
Dibai, Uttar Pradesh:डिबाई नगर में भाईचारा एकता कमेटी ने कैलाश ज्ञान मंदिर पर कावड़ियों का भव्य स्वागत किया। इस कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी दीपक कुमार पाल, क्षेत्राधिकारी रामकरन, कोतवाली प्रभारी रन सिंह, और अनूपशहर चीनी मिल के जनरल मैनेजर राहुल यादव मौजूद रहे। कावड़ियों का स्वागत फूल माला, शीतल जल, और फलों के साथ किया गया। इस अवसर पर कमेटी के सभी सदस्य और शहर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा सरकार के दो साल: कांग्रेस सैलजा बोली- रिपोर्ट कार्ड बेहद खराब
Chandigarh, Chandigarh:*चंडीगढ़ ब्रेकिंग* हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे होने के विरोध में में कांग्रेस के नेताओ की अलग-अलग जगह हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस *चंडीगड़ में कांग्रेस महासचिव एवं सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा की पीसी* हरियाणा की भाजपा सरकार से कुमारी सैलजा ने मांगा दो साल का हिसाब हमे ऐसा कुछ नही दिख रहा की 2 साल में कुछ ऐसा इस सरकार ने किया हो जिसके लिए इन्हें शाबाशी दें - कुमारी सैलजा बेरोजगारी आज प्रदेश में चरम पर है - - कुमारी सैलजा नशा अपराध प्रदेश में आज बढ़ रहा है - - कुमारी सैलजा पेपरलीक ,शिक्षा सबका हाल बुरा आज हर क्षेत्र का रिपोर्ट कार्ड बेहद बुरा कुमारी सैलजा ने कहा भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल का श्वेतपत्र जारी करे 20 प्रमुख चुनावी वादों की वर्तमान स्थिति सार्वजनिक करने की मांग महिलाओं को 2100 रुपये देने के वादे पर सरकार से जवाब मांगा, कितनी महिलाओं को मिल रहा लाभ दो लाख सरकारी नौकरियों और पांच लाख रोजगार अवसरों पर सवाल सरकार जारी करें आंकड़े कितना रोजगार दिया, कितनी वैकेंसी खाली 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की घोषणा का हिसाब मांगा कुमारी सैलजा ने 24 फसलों की MSP पर खरीद के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग कितने किसानों को मिल रहा इसका लाभ ,कितनी फसल असल मे एमएसपी पर खरीद रही सरकार पांच लाख आवास के वादे पर पूछा— कितने मकान बने, कितने सौंपे? 500 रुपये में गैस सिलेंडर योजना के लाभार्थियों का विवरण मांगा मुफ्त डायलिसिस, छात्रवृत्ति और सामाजिक पेंशन पर भी जवाब तलब कितने लोगों को मिल रहा सुविधाओं का लाभ रेल कॉरिडोर, रैपिड रेल और अरावली जंगल सफारी पार्क की प्रगति बताने की मांग जनता को घोषणाएं नहीं, ठोस परिणाम और जवाब चाहिए- कुमारी सैलजा0
0
Report
अयोध्या में महेश शर्मा-भराला का जोरदार स्वागत, राम मंदिर पर राजनीतिक बात नहीं
Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या में आज भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा और पूर्व मंत्री सुनील भराला पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि International एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों का भव्य स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता सड़क मार्ग से भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरिश द्विवेदी के बस्ती स्थित आवास के लिए रवाना हुए, जहां वे उनकी दिवंगत मां को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. महेश शर्मा ने राम मंदिर को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि अयोध्या आकर हर बार मन आह्लादित हो जाता है। 500 वर्षों के संघर्ष के बाद संतों और महापुरुषों ने जिस भव्य और दिव्य राम मंदिर की कल्पना की थी, उसका निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का त्योहार मनाने के बाद पावन धरती अयोध्या के दर्शन करना सौभाग्य की बात है। भगवान राम सनातन प्रेमियों और भारतवासियों की आत्मा के कण-कण में बसे हैं। राम मंदिर श्रद्धा और आस्था का केंद्र है, इसलिए इन विषयों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सभी को श्रद्धा और भावना के साथ भगवान राम के दर्शन करने चाहिए। वहीं, आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सुनील भराला ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता एक चुनाव का परिणाम आने के 24 घंटे बाद से ही अगले चुनाव की तैयारी में जुट जाते हैं। कांग्रेस अपने प्रत्याशियों और सीटों का चयन करने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन उन्होंने दावा किया कि भाजपा कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने देगी。0
0
Report
बीजापुर में शहीद स्मृति दिवस: वीर जवानों को श्रद्धांजलि, देशभर में श्रद्धा
Vijayapura, Karnataka:बीजापुर न्यू पुलिस लाइन स्थित रक्षित केंद्र की अशोक वाटिका में 21 अक्टूबर को शहीद स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान देशभर में शहीद हुए जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में देशभर के 154, छत्तीसगढ़ के 6 और बीजापुर जिले के 2 शहीद जवानों को याद किया गया। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, जवानों और शहीद परिवारों ने पुष्पांजलि अर्पित कर वीर सपूतों को नमन किया। इस अवसर पर शहीद परिवारों को श्रीफल और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। एसपी उमेश गुप्ता ने ऑपरेशन काचीलवार का उल्लेख करते हुए बताया कि किस तरह बीजापुर के दो जवानों ने नक्सलियों का डटकर मुकाबला किया, उन्हें खदेड़ा और मार गिराने के बाद वीरगति प्राप्त की। शहीद स्मृति दिवस पर जवानों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।0
0
Report
Advertisement
युवती ने छेड़छाड़ के आरोपी को जमकर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने छेड़छाड़ करने वाले मनचले को सबक सिखा दिया। रेलवे माल गोदाम के पास युवक राह चलती युवती से छेड़छाड़ कर रहा था, विरोध करने पर थप्पड़ मार दिया। गुस्साई युवती ने दौड़कर उसे स्कूटी से गिरा दिया और जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान अन्य महिलाओं ने भी उसकी धुनाई की। माफी मांगते हुए मनचले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वी/ओ.1- बताया जा रहा है कि जब युवती माल गोदाम रेलवे कॉलोनी के पास पहुंची तो स्कूटर सवार एक युवक छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने गाली दी और थप्पड़ मार दिया। इसके बाद लोगों ने घेरकर आरोपी को पकड़ लिया और धुनाई कर दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ स्कूटी पर बैठकर भागने लगा। यह देख युवती पीछे दौड़ी और युवक की कॉलर पकड़ कर उसे स्कूटी से नीचे गिरा दिया। इस दौरान एक महिला पहुंच गई और उसने भी युवक को कई थप्पड़ मारे। पिटाई के बाद मनचला युवक हाथ जोड़कर और पैर पकड़कर माफी मांगने लगा। लोगों ने फोन करके पुलिस को बुलाया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।0
0
Report
सातारा बैंक चुनाव: महायुती में सीट बंटवारे से तनाव, 21 में 10 सीटों का फार्मूला तय
Satara, Maharashtra:सातारा जिल्हा मध्यवर्ती बँकेच्या निवडणुकीत महायुतीचा जागावाटपाचा तिढा सुटल्याची माहिती समोर येत आहे. २१ संचालक पदांपैकी १० जागांवर महायुतीत फॉर्म्युला ठरला असून पाच जागा भाजप आणि राष्ट्रवादी शिवसेनेसाठी पाच जागा देण्यात आल्याची सूत्रांची माहिती आहे.. उर्वरित ११ जागांवर निवडणूक पार पडणार आहे. त्याचा अनुषंगाने भाजप प्रमुख पदाधिकारी नेतेमंडळी यांची स्वतंत्र बैठक एका हॉटेलमध्ये सुरू आहे तर दुसरीकडे दुसऱ्या हॉटेलमध्ये राष्ट्रवादी आणि शिवसेनेच्या प्रमुख नेत्यांची बैठक पार पडत आहे.. सातारा जिल्हा मध्यवर्ती बँकेच्या निवडणुकीमध्ये दहा वर्षांच्या कामकाजाच्या निकषामुळे मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले, खासदार उदयनराजे भोसले आणि खासदार नितीन पाटील यांच्यासह अनेक दिग्गज नेते अर्ज माघारी घेण्याची शक्यता वर्तवली जात आहे. दिग्गजांच्या माघारीमुळे कार्यकर्त्यांना संधी मिळणार आहे .अर्ज माघारीच्या अंतिम टप्प्यात साताऱ्याच्या राजकारणात मोठ्या घडामोडी घडू लागले आहेत या घडामोडींकडे संपूर्ण जिल्ह्याचं लक्ष आता लागलं आहे याचाच आढावा घेतला आहे.0
0
Report
बिजली कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधि बैठक में नहीं पहुँचे; समय कमी बनी बड़ी चुनौती
Chandigarh, Chandigarh:मंत्री अनिल बी के साथ बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे बिजली कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधि लेटर जारी का कर कहा कि इतने कम समय में मीटिंग में शामिल होना संभव नहीं लेटर में आग्रह किया गया कि बिजली कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मकरूप अपनाया0
0
Report
Advertisement
गुढ़ाकला में पेड़ पर शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच शुरू
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के गुढ़ाकला गांव में एक व्यक्ति का शव पेड़ पर बैठी हुई अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गुढ़ाकला निवासी शोभा लाल कुशवाहा के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि मृतक पेड़ के ऊपर बैठा हुआ है। प्राथमिक तौर पर वहां पर एक हंसिया भी मिला है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर और अन्य सभी बिंदुओं को, उनकी मानसिक स्थिति, इन सभी चीजों को समीक्षा में लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार मौके से एक हंसिया बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस का कहना है कि चोट लगने के बाद व्यक्ति पेड़ पर कैसे चढ़ा, ये जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
आगरा MLC चुनाव में भाजपा-सपा की टक्कर चमकी: त्रिकोणीय मुकाबला की आशंका
Agra, Uttar Pradesh:21 oct आगरा स्लग MLC 11 सीटो पर MLC चुनावों को लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारी पूरी हो चुकी है,जिसमें आगरा सीट भी शामिल है,आगरा में स्नातक खण्ड पर एक लाख 90 हजार से ज्यादा मतदाता है जिसमें अकेले आगरा में 24426 मतदाता है जो 262 बूथ पर मतदान करेंगे तो वही शिक्षक खंड पर 150 मतदान केंद्र बनाए गए है,जिसमें 50 हजार से ज्यादा मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे,जिसमें आगरा में 15788 मतदाता है इस बार आगरा सीट पर खंड स्नातक में कुल 13 और खंड शिक्षक में 12 उम्मीदवार मैदान में है भाजपा से खंड स्नातक से मानवेंद्र प्रताप सिंह और खंड शिक्षक से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी मैदान में,जबकि सपा से शशांक यादव उर्फ सीटू और खंड शिक्षक में आकाश अग्रवाल मैदान में है आगरा सीट की बात करें तो पिछली बार स्नातक खण्ड पर भाजपा के मानवेंद्र प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की थी तो वही खंड शिक्षक पर निर्दलीय प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने जीत का परचम लहराया था इस बार ये दोनों ही फिर मैदान में है,भाजपा से मानवेंद्र प्रताप सिंह खंड स्नातक से और खंड शिक्षक से आकाश अग्रवाल इस बार सपा से चुनाव मैदान में है इस बार भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है,क्योंकि आकाश अग्रवाल पिछली बार निर्दलीय जीत चुके है और अपने वोटो बैंक के साथ सपा का वोटर भी जुड़ेगा जबकि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा जता रही है और दोनों सीटों पर जीत का दावा कर रही है हालांकि़ इस बार खण्ड स्नातक पर आगरा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है क्योंकि निर्दलीय प्रत्याशी अम्बरीश पाल भी मैदान में है और दोनों प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दे सकते है जबकि खंड शिक्षक पर भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी और सपा से आकाश अग्रवाल दोनों मजबूत स्थिति में नजर आ रहे है0
0
Report
जिला अस्पताल बौराड़ी में एक्स-रे टेक्नीशियन की कमी से मरीजों को परेशानियाँ
New Tehri, Uttarakhand:जिला अस्पताल बौराड़ी में एक ही एक्स-रे टेक्नीशियन होने से परेशानी। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने का प्रयास तो किया जा रहा है लेकिन स्टाफ की कमी के चलते ये प्रयास सफल होता नहीं दिख रहा है, एक्स-रे की बात करें तो जिला अस्पताल में एक ही एक्स-रे टेक्नीशियन होने से वर्क लोड बढ़ जाता है और दूर दराज से आने वाले मरीजों को परेशानी होती है; जबकि वो भी छुट्टी चले जाएं तो एक्स-रे के लिए लोग को भटकना पड़ता है और ऋषिकेश देहरादून जाना पड़ता है। मामले में सीएमओ डॉ रामप्रकाश का कहना है कि एनएचएम से स्वीकृति मिल गई है और TNM के जरिए एक और एक्स-रे टेक्नीशियन की नियुक्ति कर दी गई है जिससे मरीजों को परेशानी नहीं होगी; वही CT स्कैन के लिए भी स्टाफ की जल्द नियुक्ति की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में गौशालाओं के भूसा चारे के भुगतान की मांग पर जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- गौशालाओं के भूसा चारा के भुगतान की मांग को लेकर प्रधान संगठन (प्रशासकों) ने सौंपा ज्ञापन, प्रधान संगठन ने मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा, सुमेरपुर क्षेत्र के प्रधानों (प्रशासकों) ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर बताई अपनी समस्या, करीब 4 माह से भूसा चारा का भुगतान न होने पर गौशाला संचालन में आ रही समस्या, प्रधानों ने जिला अधिकारी से मुलाकात कर भुगतान कराने की लगाई गुहार, मामले को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी अशोक कुमार ने जल्दी ही भुगतान कराने का दिया आश्वासन, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला।0
0
Report
हरिद्वार से गंगनहर की वार्षिक बंदी: यूपी के कई जिलों में पानी और खेती पर प्रभाव
Haridwar, Uttarakhand:#हरिद्वार/उत्तराखंड स्लग - वार्षिक गंगनहर बंदी हर वर्ष की तरह हरिद्वार से निकलने वाली गंगनहर का पानी आज मंगलवार रात से बंद हो जाएगा। गंगनहर की वार्षिक बंदी का असर नोएडा, एनसीआर, गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पड़ सकता है, जहां पेयजल और सिंचाई के लिए नहर के पानी पर निर्भरता है। गंगनहर बंदी के दौरान हरिद्वार से लेकर कानपुर तक साफ सफाई और मेंटिनेंस का कार्य किया जाएगा। वहीं, हरिद्वार में आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के लिहाज से भी यह बंदी महत्वपूर्ण है। पानी का बहाव रुकने से गंगनहर किनारे करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में प्रस्तावित घाटों के निर्माण कार्यों में भी तेजी आएगी। यूपी सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने बताया कि हर वर्ष की तरह दशहरे से लेकर दिवाली तक गंग नहर का पानी इस वर्ष भी बंद किया जाएगा। साफ सफाई और मेंटेनेंस का कार्य पूर्ण होने के बाद दीपावली की रात को फिर से गंग नहर में जलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।0
0
Report
पंजाब विधानसभा सत्र में CM भगवंत मान के इस्तीफे की मांग, प्रताप सिंह बाजवा मोर्चा
Bathinda, Punjab:ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਸੈਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਮੰਗਾਂ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਅਸਤੀਫਾ.. ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਹੋਮ ਮਨਿਸਟਰ ਨੇ ਵੀ ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਸਵਾਲ ਉਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੀ ਖੜੇ ਹਨ ਕਿ ਸਾਰਾ ਬਾਰਡਰ ਇਹਨਾਂ ਕੋਲ ਹੈ ਫਿਰ ਵੀ ਨਸ਼ਾ ਕਿਉਂ ਨਹੀਂ ਰੁਕ ਰਿਹਾ। ਸੈਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਡਰੱਗ ਕਿਸਾਨਾਂ ਅਤੇ ਲਾਅ ਐਂਡ ਆਡਰ ਦਾ ਮੁੱਦਾ ਰਹੇਗਾ ਅਹਿਮ ਅੱਜ ਬਠਿੰਡਾ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਅਪੋਜੀਸ਼ਨ ਲੀਡਰ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਪਹੁੰਚੇ ਜਿੱਥੇ ਉਨਾਂ ਨੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਉੱਥੇ ਹੀ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਵੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ। ਜੀ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦਾ ਸੈਸ਼ਨ ਚੱਲਣਾ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦਾ ਅਸਤੀਫਾ ਮੰਗਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ, ਡਰੱਗਜ਼ ਅਤੇ ਲਾਇਨ ਆਰਡਰ ਦਾ ਮੁੱਦਾ ਅਹਿਮ ਰਹੇਗਾ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਡਰਗਸ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜੀ ਖਤਮ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਲਾਅ ਐਂਡ ਆਰਡਰ ਖਤਮ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ ਜਿਸ ਦਾ ਜੀ ਕਰਦਾ ਹੈ ਉਹ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੰਦਾ ਹੈ ਗੈਂਗਸਟਰਵਾਦ ਵੱਡੇ ਲੈਵਲ ਤੇ ਫੈਲ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜਾਨ ਮੈਂ ਫੂਸ ਨਹੀਂ ਹੈ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਲੁੱਟ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ 200 ਰੁਪਆ ਹਰ ਕਿਸਾਨ ਤੋਂ ਲੁੱਟ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਇਹ ਅਹਿਮ ਮੁੱਦਾ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਸੈਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਕੇਂਦਰ ਦੇ ਹੋਮ ਮਨਿਸਟਰ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਸਿਰਫ ਅਫਸੋਸ ਕਰ ਨਹੀਂ ਆਏ ਹੋਲਜਣਦੇ ਕੀ ਨੂੰ ਲੋੜ ਨਹੀਂ ਆਏ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਹੋਮ ਮਿਨਿਸਟਰੀ ਹੈ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਨਸ਼ੇ ਨਾਲ ਅਤੇ ਗੈਂਗਸਟਰਵਾਦ ਨਾਲ ਜੂਝ ਰਿਹਾ ਹੈ ਉਸ ਬਾਰੇ ਕੋਈ ਗੱਲ ਨਹੀਂ ਸਿਰਫ ਇਹ ਕਹਿ ਦੇਣਾ ਕਿ 31 ਦਸੰਬਰ 20੨9 ਤੱਕ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰ ਦੇਵਾਂਗੇ ਜੇ ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਆਉਂਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਇਹ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕਦਾ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਹੋਮ ਮਿਨਿਸਟਰ ਦੇ ਕੋਲ ਸੀਬੀਆਈ ਐਨਆਈਏ ਅਤੇ ਈਡੀ ਵਰਗੀਆਂ ਏਜੰਸੀਆਂ ਹਨ ਫਿਰ ਨਸ਼ਾ ਕਿਵੇਂ ਬਾਡਰ ਪਾਰ ਤੋਂ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ ਮੈਂ ਮਾਨਸਾ ਜਾਵਾਂਗਾ ਅਤੇ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟੇ ਦੇ ਪਿਤਾ ਨਾਲ ਅਫਸੋਸ ਕਰਨਾ ਹੈ। ਕਿ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਜੋ ਨਸ਼ਿਆਂ ਲਈ ਲੜਦਾ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋਇਆ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਇਸ ਬਾਰੇ ਪਹਿਲਾਂ ਸਿੱਧੂ ਮੂਸੇ ਵਾਲੇ ਦੇ ਪਿਤਾ ਨੇ ਵੀ ਇਹ ਗੱਲ ਕਹੀ ਹੈ ਕਿ ਕਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜੀ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਖਤਮ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸਿਰਫ ਮੈਂ ਤਾਂ ਉਸਦਾ ਸਬੂਤ ਹਾਂ ਕਿ ਮੇਰੇ ਬੇਟੇ ਨੂੰ ਸ਼ਰੇਆਮ ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰਨੀਆਂ ਲਾਅ ਐਂਡ ਆਡਰ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਬਹੁਤ ਮਾੜੀ ਹੈ। ਇਹ ਵੀ ਸਵਾਲ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਚੁੱਕਣੇ ਹਨ。 ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਅਪੋਜ਼ੀਸ਼ਨ ਲੀਡਰ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ। ਬਠਿੰਡਾ ਤੋਂ ਕੁਲਬੀਰ ਬੀਰਾ。0
0
Report
Advertisement
चित्रकूट के ऐंचवारा मे 151 वर्षों से रामलीला का मंचन का रही समिति द्वारा भव्य दशहरा कार्यक्रम आयोजित
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:ऐंचवारा की 151 वर्षों से चली आ रही गौरवशाली धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा के अंतर्गत ग्राम समाज रामलीला समिति, ऐंचवारा द्वारा भव्य दशहरा समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर कानपुर एवं राठ, हमीरपुर से आए कलाकारों द्वारा शानदार रामलीला मंचन एवं रावण वध की लीला प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।0
0
Report
संभल । हाइवे पर डग्गामार बस ने बाइक सवार ग्रामीण को रौंदा .ग्रामीण की मौत..भीड़ की पुलिस से नोक झोंक
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । बहजोई थाना क्षेत्र के मुरादाबाद आगरा हाइवे पर डग्गामार बस ने वाईक सवार ग्रामीण को रौंदा । बाइक सवार ग्रामीण की मौके पर मौत , बस चालक बस छोड़कर भागा। सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस । हादसे को लेकर मृतक के परिजनों की पुलिस से नोक झोंक ... पुलिस ने मृतक ग्रामीण का शव पोस्ट मार्टम जांच को भेजा , बस को कब्जे में लेकर हादसे की जांच में जुटी । सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत से हाइवे पर डग्गामार बसों के संचालन से प्रशासन पर उठे सवाल । बहजोई थाना क्षेत्र के लहरावन गाँव के समीप मुरादाबाद- आगरा हाइवे का हादसा ।0
0
Report
फोर्टिस हेल्थकेयर के अडायु ने रेवाड़ी में मनोरोग ओपीडी क्लिनिक की शुरुआत की
Noida, Uttar Pradesh:रेवाड़ी : फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्ण रूप से एकीकृत मनोचिकित्सा एवं नशा मुक्ति अस्पताल अडायु ने रेवाड़ी में अपनी ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) सेवा शुरू की है। अडायु ओपीडी क्लिनिक हर गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सिटी हार्ट क्लिनिक एंड मेडिकल सेंटर में संचालित होगा। यहां बच्चों, वयस्कों और बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों को विशेषज्ञ मनोचिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। अडायु ओपीडी क्लिनिक का उद्देश्य लोगों और परिवारों के लिए मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना है, ताकि वे समय पर विशेषज्ञ सहायता प्राप्त कर सकें और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर खुलकर बात करने के लिए प्रोत्साहित हों। क्लिनिक में चिंता, घबराहट के दौरे, परीक्षा संबंधी तनाव, अत्यधिक काम के कारण मानसिक थकान, उदासी, अवसाद, जरूरत से ज्यादा सोचना, ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी), डर और फोबिया, नींद से जुड़ी समस्याओं, गुस्से, चिड़चिड़ेपन, भावनात्मक परेशानियों और मानसिक आघात जैसी समस्याओं के लिए परामर्श दिया जाएगा। इसके अलावा बाइपोलर डिसऑर्डर, सिजोफ्रेनिया और अन्य मानसिक विकारों, गंभीर अवसाद एवं ओसीडी, व्यक्तित्व संबंधी विकारों तथा नशे से जुड़ी समस्याओं के लिए विशेष देखभाल उपलब्ध होगी। शराब, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों पर निर्भरता से जूझ रहे लोगों को नशा मुक्ति संबंधी सहायता भी प्रदान की जाएगी। इस पहल पर फोर्टिस नेशनल मेंटल हेल्थ प्रोग्राम एवं अडायु के चेयरपर्सन डॉ. समीर पारीख, ने कहा, “मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती हैं। इनका असर रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों, कामकाज और शिक्षा पर भी पड़ सकता है। ऐसी समस्याओं से निपटने के लिए समय पर उचित विशेषज्ञ देखभाल मिलना बेहद महत्वपूर्ण है। रेवाड़ी में अडायु ओपीडी क्लिनिक शुरू करने का हमारा उद्देश्य विशेषज्ञ मनोचिकित्सकीय सेवाओं को लोगों के और करीब लाना है, ताकि जरूरत पड़ने पर व्यक्ति और उनके परिवार आसानी से प्रोफ़ेशनल सहायता प्राप्त कर सकें।” अडायु में कंसल्टेंट साइकियाट्रिस्ट डॉ. कनिष्का मील सिंह, ने कहा, “कई बार लोग यह समझ नहीं पाते कि वे जिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उनके लिए विशेषज्ञ की मदद लेना जरूरी है या नहीं। सामाजिक झिझक, खर्च और सेवाओं तक पहुंच से जुड़ी चिंताएं भी उन्हें परामर्श लेने से रोक सकती हैं। रेवाड़ी में विशेषज्ञ मनोचिकित्सा ओपीडी की उपलब्धता से लोगों को अपने घर के नजदीक ही परामर्श लेने का अवसर मिलेगा। हम विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को चिंता, तनाव और नींद की समस्याओं से लेकर जटिल मानसिक विकारों तथा नशे से संबंधित समस्याओं तक, कई तरह की परेशानियों में सहायता प्रदान कर सकेंगे।” सिटी हार्ट क्लिनिक एंड मेडिकल सेंटर के कंसल्टेंट फिजिशियन एवं डायरेक्टर डॉ. पवन गोयल, ने कहा, “विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, मानसिक स्वास्थ्य समग्र स्वास्थ्य का अभिन्न हिस्सा है और यह शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। तेजी से बदलते सामाजिक परिवेश और आधुनिक जीवन के बढ़ते दबाव के कारण मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। इसका अंदाजा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के उपचार के लिए आने वाले मरीजों की बढ़ती संख्या से लगाया जा सकता है। हम यह भी देखते हैं कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग जैसी पुरानी बीमारियों के प्रबंधन को और चुनौतीपूर्ण बना सकती हैं। इसलिए विशेषज्ञ मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बेहतर हो सके।0
0
Report
Advertisement
