203131
बुलंदशहर के एक रजवाहे में मिले महिला और युवक के शव
Khurja, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र में पंचवटी के निकट एक रजवाहे में दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक महिला और एक युवक के शव कई दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं। खुर्जा पुलिस ने शवों का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोग प्रेमी युगल की हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
SDRF-नगर सेना ने 115 ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला; बाढ़ के बाद राहत अभियान
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग के कुम्हारी स्थित ग्राम परसदा के जगदीश बाड़ी में जब 25 सितंबर की रात बाढ़ का कहर टूटा और बस्तियां जलमग्न हो गईं, तब नगर सेना और SDRF की टीम देवदूत बनकर पहुंची घने अंधेरे, उफनते पानी और तेज बहाव के बीच जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए OBM मोटर बोट, ड्रैगन लाइट्स और लाइफ जैकेट्स के सहारे रात 12 बजे से सुबह 7:30 बजे तक चले इस मैराथन अभियान में बुजुर्गों, महिलाओं और मासूम बच्चों समेत कुल 115 ग्रामीणों को सकुशल बाहर निकाला गया SDRF की त्वरित मुस्तैदी से कोई जनहानि नहीं हुई और स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है.0
0
Report
रानीगंज में आज श्रीराम कथा का होगा भव्य समापन
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ रानीगंज में आज श्रीराम कथा का होगा भव्य समापन प्रतापगढ़ के रानीगंज क्षेत्र के पंडातारा चंदेलेपुर स्थित रामलीला मैदान में 20 सितंबर से चल रहे सात दिवसीय ‘युवा आध्यात्मिक संवाद’ एवं श्रीराम कथा का आज 26 सितंबर को समापन होगा। दोपहर 1 बजे से विशेष श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा व्यास श्री हरि ओम तिवारी ‘रघुवरचरनानुरागी’ अयोध्या धाम श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। समापन अवसर पर हवन-पूजन का आयोजन भी होगा। इसके बाद शाम 4 बजे से विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। आयोजक शैलेन्द्र ओझा (बब्लू ओझा) ने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित पहुंचकर कथा, हवन-पूजन और भंडारे में शामिल होने की अपील की है। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।0
0
Report
खबर की स्पष्ट सामग्री उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में नया ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन शुरू, प्रदूषण कम करने को अहम कदम
New Delhi, Delhi:दिल्ली में आज ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का शुभारंभ बुराड़ी में हुआ। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता परिवहन मंत्री पंकज सिंह सांसद मनोज तिवारी उपस्थित थे और स्टेशन का उद्घाटन किया गया। गाड़ी भारी वाहन जो दिल्ली के हैं और बाहर से भी आते हैं, उनके फिटनेस चेक यहाँ संभव है। पूरा ऑटोमेटेड सिस्टम और इक्विपमेंट उपलब्ध है—स्पीडोमीटर, गैस स्मोक टेस्ट आदि चेक होते हैं और खराबी हो तो सुधार या बदला जा सकता है। प्रदूषण की समस्या के मद्देनजर टेस्टिंग सेशंस होंगे ताकि कम प्रदूषण हो और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने पर भी जोर दिया जाएगा।0
0
Report
पोकरण में गणपति विसर्जन की धूम, जगह-जगह हुआ स्वागत
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - पोकरण पोकरण में धूमधाम से हुआ गणपति विसर्जन, जगह-जगह हुआ स्वागत पोकरण, जैसलमेर पोकरण शहर में गणेशोत्सव के समापन पर धूमधाम से गणपति विसर्जन किया गया। शहर में गांधी चौक से गणपति विसर्जन यात्रा शुरू हुई जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सालम सागर तालाब पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर गणपति बप्पा का स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और "गणपति बप्पा मोरया"के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। गणपति गप्पा के विसर्जन को लेकर बच्चों मे खासा उत्साह देखा गया डीजे की धुनो पर नाचते गाते बप्पा के जयकारों लगाते हुए विसर्जन शामिल हुए। शहर के कई पाडालो से विसर्जन की यात्राए निकाली गई शांतिपूर्ण विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता व्यवस्था की गई थी।0
0
Report
भूपालसागर में विकसित भारत अभियान: शिविर से पेंशन और लाडो चेक तक चमकते लाभ
Begun, Rajasthan:#भूपालसागर, चित्तौड़गढ़ - एंकर - विकसित भारत जन सेवा अभियान-2026 के तहत सेवा सेतु सप्ताह में भूपालसागर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शिविर आयोजित हुआ। जिला कलक्टर डॉ. मंजू और सीईओ विनय पाठक ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर में पात्र लाभार्थियों को पेंशन पीपीओ, आवास योजना की तृतीय किस्त और आवासीय भूमि के पट्टे वितरित किए गए। लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र लाभार्थी को 2500 रुपये का चेक भी दिया गया। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बच्चों के जन्मदिवस पर केक काटकर खुशियां साझा की गईं। इसके बाद जिला कलक्टर ने भूपालसागर उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आमजन से जुड़े लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
निम्बाहेड़ा के सैलून में विधायक के साथ सियासी चर्चाएं और स्टाइलिंग मास्टरक्लास
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में इन दिनों ‘सैलून पॉलिटिक्स’ की एक तस्वीर खास चर्चा में है. स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी सैलून की कुर्सी पर बैठे नजर आए, जबकि उनके बाल संवारने की जिम्मेदारी हाल ही में निर्वाचित भाजपा पार्षद कैलाशचंद्र सेन ने संभाली. कैलाश सेन नगर परिषद के वार्ड 36 से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर पार्षद बने हैं और लंबे समय से हेयर स्टाइलिंग के पेशे से जुड़े हुए हैं. खास बात यह है कि पार्षद बनने के बाद भी उन्होंने अपना पारंपरिक काम नहीं छोड़ा. सैलून में विधायक कृपलानी की हेयर स्टाइलिंग के दौरान नवनिर्वाचित उपसभापति निलेश मेहता, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पार्षद महिपाल सिंह राणावत और देवकरण सामदानी सहित कई नेता मौजूद रहे. कैंची और कंघी के बीच शहर की सियासत और नगर परिषद से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होती रही. जनप्रतिनिधि बनने के बाद अपने हुनर से जुड़े रहने का कैलाश सेन का यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. तस्वीर में विधायक और पार्षद के बीच सहजता भी नजर आई. कुल मिलाकर, निम्बाहेड़ा के इस सैलून में बाल भी संवरे और सियासी चर्चाएं भी चलती रहीं.0
0
Report
सांभरलेक में आंगन मिलन कार्यक्रम: गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और सम्मान समारोह
Dudu, Rajasthan:लोकेशन - सांभरलेक जेली - जयपुर रिपोटर - दिलीप चौधरी इनफॉर्मर - सुनील कुमावत मौबाइल - 9785555523@SUNILKUMAWATSBR@Jprdilip सांभरलेक(जयपुर)- सांभरलेक में ‘आंगन मिलन’ समारोह कार्यक्रम का आयोजन, विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत हुआ आयोजन, उपखंड अधिकारी ऋषिराज कपिल ने कार्यक्रम में शिरकत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आशा का किया सम्मान, कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की गई, पंचायत समिति के सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम, कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि सहित आंगनबाड़ी एलएस रही मौजूद, एंकर - विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत पंचायत समिति सांभरलेक के सभागार में ‘आंगन मिलन’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी ऋषिराज कपिल ने शिरकत की। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा सहयोगिन्यों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी निभाई गई और उन्हें पोषण संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी महिला पर्यवेक्षक और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
पोकरण में एसपी अभिषेक शिवहरे ने जनसुनवाई कर कानून व्यवस्था पर फीडबैक लिया
Jaisalmer, Rajasthan:जिलों जैसलमेर, विधानसभा पोकरण, खबर की लोकेशन पोकरण. जैसलमेर के एसपी अभिषेक शिवहरे ने पोकरण पुलिस थाने में जनसुनवाई की और शहरवासियों से कानून व्यवस्था का फीडबैक लिया. पोकरण पहुंचे एसपी ने जनसुनवाई के दौरान शहर के विभिन्न मुद्दों पर लोगों से बात की. मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीवाईएसपी और पोकरण थानाधिकारी समेत पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. उन्होंने कानून व्यवस्था के लिए पुलिस के प्रयासों की जानकारी दी और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये. बाबा रामदेव के मेले के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर दलित अधिकार अभियान कमेटी के अध्यक्ष सुरेश नागौरा ने एसपी का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और पुलिस प्रशासन का आभार जताया. नागौरा ने मेले के दौरान बेहतर पुलिस व्यवस्था के लिए पुलिस को धन्यवाद दिया. इस अवसर पर शहर के कई लोग मौजूद रहे. एसपी ने शहरवासियों और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया.0
0
Report
Advertisement
EPFO ने वेतन सीमा बढ़ाकर 25,000 कर दी, लाखों कर्मचारियों को लाभ
Jaipur, Rajasthan:कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने लाखों कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. ईपीएफओ ने कर्मचारियों के अनिवार्य कवरेज की वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25,000 रूपये कर दी है. इससे राजस्थान के भी कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर है. संशोधित वेतन सीमा सितंबर 17 से लागू हो गई है. इससे देश के 51 लाख से ज्यादा कर्मचारी लाभान्वित होंगे. पात्र कर्मचारियों को ईपीएफ बचत, ईपीएस के तहत पेंशन और बीमा सुरक्षा का भी लाभ मिलेगा.0
0
Report
गिरीश महाजन ने दुष्काळ घोषित किया; 265 तालुकों में दुष्काळ घोषित
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव मंत्री गिरीश महाजन ऑन दुष्काळ जाहीर 355 पैकी 265 तालुक्यांमध्ये दुष्काळ जाहीर करण्यात आला या ठिकाणी 75% पेक्षा कमी पाऊस झाला किंवा ज्या ठिकाणी वीस ते तीस दिवस पावसामध्ये खंड पडला अशा तालুকांचा यामध्ये समावेश आहे पंचनामे दहा दिवसाच्या आत पूर्ण करण्याचे आदेश सरकारने दिले आहेत पंचनामे केल्यानंतर नियमाप्रमाणे व निकषाप्रमाणे सर्व शेतकऱ्यांना मदत केली जाईल गेल्या वर्षी अतिवृष्टीमुळे जमिनी वाहून गेल्या मात्र यावर्षी अल निनो च्या प्रभावामुळे कुरडा दुष्काळ पडला पावसाचा मध्ये खंड पडल्यामुळे पिकांचे मोठे नुकसान झाले आहे शेतकरी अडचणीत आहे याची आम्हाला सर्वांना कल्पना आहे सरकार संवेदनशील आहे याबाबत तात्काळ कारवाईला सुरुवात झालेली आहे कोणत्याही शेतकऱ्याची दिवाळी अंधारात जाणार नाही आम्ही तात्काळ शेतकऱ्यांना मदत करणार आहोत गेल्यावेळी एनडीआरएफ चे निकष सोडून सुद्धा शेतकऱ्यांना वाढीव मदत केली होती याही वेळा मुख्यमंत्री व आमचे सरकार शेतकऱ्यांच्या पाठीशी खंबीरपणे उभे आहे शेतकऱ्यांना आणि कुठेही वाऱ्यावर सोडणार नाही ते वारंवार मुख्यमंत्र्यांनी उपमुख्यमंत्र्यांनी आमच्या सरकारने सांगितले आहे आम्ही नुकसानग्रस्त भागाच्या पाहणीचे दौरे हे करणारा होतच पण त्यासोबत आता कारवाईला देखील सुरुवात झालेली आहे ऑक्टोबर महिन्यात एनडीआरएफच्या निकषाप्रमाणे दुष्काळ जाहीर करण्याची जी वेळ होती ती वेळ न बघता परिस्थिती गंभीर असल्याने मुख्यमंत्र्यांनी दुष्काळा जाहीर करण्याचे आदेश दिलेले आहेत निकषांमध्ये जी तारीख असेल ती असेल मात्र आम्ही दुष्काळा जाहीर केला आहे शेतकऱ्यांची दिवाळी अंधारात जाणार नाही दिवाळीच्या अगोदर आम्ही शेतकऱ्यांना मदत करू बाईट _मंत्री गिरीश महाजन0
0
Report
मोदी जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प कार्यक्रम की तैयारी तेज
Jaipur, Rajasthan:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। भाजयुमो प्रदेश मंत्री धीरज गौतम मौजूद रहे। जिले के प्रभारी भाजयुमो प्रदेश मंत्री दिव्यांशु भारद्वाज और युवा नेता ओम धगाल ने भी सहभागिता की। बैठक में योगेंद्र श्रृंगी, मनफूल किराड़, दिवेश नायक, कौशल तेजी, गीता राम मीणा, अंकुर धगाल, शिवम सालूजा, मनीष जैन, प्रभात जैन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने और तैयारियों को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई।0
0
Report
Advertisement
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण जीतकर देश का गौरव बढ़ाया
Noida, Uttar Pradesh:एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपने अद्भुत कौशल, अटूट आत्मविश्वास और दमदार प्रदर्शन से स्वर्ण पदक अर्जित कर राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है। भारतीय महिला कबड्डी टीम की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर समस्त खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैदान पर खिलाड़ियों के शानदार तालमेल, संघर्ष और विजय के संकल्प ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है。 #AsianGames2026 #Cheer4Bharat0
0
Report
कोडरमा के पंचखेरो डैम में जलस्तर बढ़ा; बच्चों की सुरक्षा खतरे में
Koderma, Jharkhand:पिछले तीन-चार दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद कोडरमा जिले की नदियों, तालाबों और जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। मरकच्चो प्रखंड स्थित पंचखेरो जलाशय में भी पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। जलाशय में ओवरफ्लो के कारण एक तरफ से दूसरी तरफ तेज धार में पानी बह रहा है। ऐसे खतरनाक हालात के बीच बच्चे यहां पहुंचकर बहते पानी और ढलान पर स्टंट कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है। पंचखेरो डैम को पिकनिक और पर्यटन स्थल के रूप में भी जाना जाता है। बारिश के मौसम में यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। लेकिन वर्तमान स्थिति में तेज बहाव और फिसलन के कारण यहां जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है। ढलान पर पैर फिसलने से कोई बच्चा सीधे जलाशय में गिर सकता है। ऐसे में सवाल है कि हादसा होने के बाद जिम्मेदारी कौन लेगा? पंचखेरो जलाशय का दर्दनाक इतिहास भी लोगों को सावधान करने के लिए काफी है। जुलाई 2022 में नाव पलटने की घटना में इसी डैम में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई थी। इसके बावजूद वर्तमान में बढ़े जलस्तर और तेज बहाव के बीच सुरक्षा को लेकर पर्याप्त सतर्कता नजर नहीं आ रहीं है। खासकर ऐसे समय में जब किसी दुर्घटना की स्थिति में तत्काल बचाव के लिए गोताखोरों की व्यवस्था भी नहीं है। बारिश के इस मौसम में जलाशय, नदी और तालाबों का आकर्षण लोगों को अपनी ओर खींचता है, लेकिन यही आकर्षण थोड़ी सी लापरवाही में मातम में बदल सकता है। प्रशासन को भी ऐसे संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की जरूरत है।0
0
Report
वाराणसी ठगी मामले में अवधेश पाठक के भाइयों ने Zee से एक्सक्लूसिव बातचीत
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में 5 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी सपा नेता अवधेश पाठक के घर पहुँची Zee मीडिया की टीम। सपा नेता अवधेश पाठक के दोनों आरोपी भाई अपने वाराणसी स्थित आवास पर ही मौजूद मिले। दोनों ভাইयों सुरेश पाठक और रमेश पाठक ने Zee मीडिया से की एक्सक्लूसिव बातचीत। दोनों भाइयों ने माना कि कानपुर पुलिस ने उन्हें इस मामले में नोटिस जारी किया है। सुरेश और रमेश पाठक ने ठगी के सभी आरोपों को पूरी तरह फर्जी और निराधार बताया। पूछने पर बताया कि बड़े भाई अवधेश पाठक नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी के निधन पर लखनऊ गए हैं। दोनों भाइयों ने कहा कि यदि पुलिस आती है तो वे जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं। सपा नेता के भाइयों ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के इशारे पर उन्हें फंसाने की साजिश रची गई है। आरोपी अवधेश पाठक को शिवपुर विधानसभा से सपा का प्रबल दावेदार बताते हुए परिवार की छवि खराब करने का आरोप लगाया। दोनों आरोपी भाइयों ने झूठे मुकदमों और आरोपों के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराने की बात कही।0
0
Report
Advertisement
