203392
दानपुर में भारत बंद में नीला जन सैलाब, विरोध प्रदर्शन के दौरान ज्ञापन सौंपा
Danpur, Uttar Pradesh:दानपुर में भारत बंद के दौरान सड़कों पर बसपा, असपा और समाजवादी पार्टी के समर्थकों का उमड़ा नीला जन सैलाब देखा गया। डिबाई तहसील में विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने संविधान में छेड़छाड़ के खिलाफ नारे लगाए और डिबाई एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने 'अंबेडकर जिंदाबाद' के नारे भी लगाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NEET पुनर्परीक्षा में लखीसराय: 30 गिरफ्तार, BHU छात्रा समेत सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश
Lakhisarai, Bihar:NEET (UG) पुनर्परीक्षा 2026 के दौरान लखीसराय में बड़े स्तर पर चल रहे सॉल्वर स्कॉलर गैंग का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में तीन परीक्षा केंद्रों से दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा दे रहे 9 सॉल्वर स्कॉलरों समेत कुल 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में 09 स्कॉलर, दो सेटर, एक परीक्षार्थी सहित 18 बायोमेट्रिक कर्मी को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों के खिलाफ तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में डॉक्टर, मेडिकल छात्र और बायोमेट्रिक प्रक्रिया से जुड़े कर्मी भी शामिल हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार एवं एसपी प्रेरणा कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग दूसरे अभ्यथियों के स्थान पर परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त जांच शुरू की। जांच के दौरान दो संदिग्ध अभ्यर्थियों की जानकारी मिली, जिसके बाद प्लस टू हसनपुर परीक्षा केंद्र पर जांच की गई। जांच के दौरान एक संदिग्ध परीक्षार्थी का बायोमेटिक सत्यापन नहीं हो सका। कड़ी पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने आया था। इसके बाद मूल अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की तह तक पहुंचने पर बायोमेट्रिक प्रक्रिया में लगे कर्मियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई। इसके बाद एसडीएम प्रभाकर कुमार और एसडीपीओ शिवम कुमार केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्र पहुंचे, जहां एक संदिग्ध छात्रा को हिरासत में लिया गया। वहीं परीक्षा केंद्र के बाहर से मूल अभ्यर्थी मधु प्रिया को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मधु प्रिया ने खुलासा किया कि उसकी जगह परीक्षा देने के लिए बीएचयू मेडिकल की छात्रा पूनम कुमारी को बुलाया गया था। झारखंड के गिरिडीह निवासी पूनम कुमारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जांच आगे बढ़ी तो एक-एक कर पूरे नेटवर्क की परतें खुलती चली गईं। केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्र से कुल सात सॉल्वर स्कॉलर गिरफ्तार किए गए, जबकि हसनपुर हाई स्कूल से पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर एक अन्य परीक्षा केंद्र से भी एक सॉल्वर को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार तीन परीक्षा केंद्रों से कुल 9 सॉल्वर स्कॉलरों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने परीक्षा केंद्र के बाहर से डॉक्टर अर्पित राज को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा मामले से जुड़े अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। जांच के दौरान बायोमेट्रिक प्रक्रिया में शामिल सभी कर्मियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अर्पित राज, पूनम कुमारी, मधु प्रिया, संजीत कुमार, मयंक कश्यप, सौरभ झा और अमन अग्रवाल समेत अन्य लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मयंक कश्यप मेडिकल क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जबकि अर्पित राज से वर्ष 2024 के चर्चित नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई पहले भी पूछताछ कर चुकी है। एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि अब तक इस मामले में 30 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जांच के दौरान प्लस टू हसनपुर परीक्षा केंद्र से भी फर्जीवाड़े की अहम कड़ियां सामने आईं। यहां से मंतोष कुमार, संजीत कुमार और रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं परीक्षा में बायोमेट्रिक सत्यापन की जिम्मेदारी संभाल रहे कर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बायोमेट्रिक टीम से जुड़े कृष्णा कुमार, अंकित कुमार, मुकुंद कुमार, उदय कुमार, बदल कुमार और अखिलेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। NEET पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा मामले में केआरके प्लस टू परीक्षा केंद्र से भी बड़ी कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान पुलिस ने यहां से विवेक कुमार, अर्पित सिंह, रमेश कुमार, अंकित कुमार, विशाल कुमार, मोहित कुमार, सुदर्शन कुमार और प्रभात अमन को गिरफ्तार किया है। NEET पुनर्परीक्षा में सामने आए सॉल्वर स्कॉलर गैंग मामले की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह पूरा नेटवर्क लाखों रुपये के सौदे पर काम करता था। अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने वाले सॉल्वर स्कॉलरों को पहले से तय रकम का एक हिस्सा एडवांस के तौर पर दिया जाता था, जबकि शेष भुगतान परीक्षा परिणाम आने और अभ्यर्थी के सफल होने के बाद किया जाता था। मेडिकल कॉलेजों में पढ़ रहे छात्र और अन्य योग्य अभ्यर्थी इस नेटवर्क से जुड़े हुए थे। इन सॉल्वरों को दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा में बैठाने के लिए मोटी रकम का लालच दिया जाता था। सौदा तय होने के बाद उन्हें अग्रिम भुगतान कर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था की जाती थी पर हर बात समाचार के अनुसार आगे बढ़ी है।0
0
Report
सोशल मीडिया ट्रोलिंग से जुड़ा मामला अफीम तस्करी तक पहुंचा, इन्फ्लुएंसर अनीता बिश्नोई चर्चा में
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में सोशल मीडिया ट्रोलिंग से जुड़ा मामला अब एक नए और चौंकाने वाले मोड़ पर पहुंच गया है। सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई को लंबे समय से कथित रूप से परेशान और ट्रोल करने वाला युवक अब करोड़ों रुपए की अफीम तस्करी के मामले में गिरफ्तार हुआ है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद यह मामला सोशल मीडिया से निकलकर अपराध जगत तक पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) नीमच की टीम ने 20 जून को दौसा जिले में आगरा-जयपुर हाईवे स्थित सिकंदरा टोल प्लाजा के पास कार्रवाई करते हुए मालाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से झारखंड नंबर की क्रेटा कार में छिपाकर ले जाई जा रही 115 किलो 160 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 5 करोड़ रुपए आंकी गई है। बताया जा रहा है कि तस्करी को छिपाने के लिए आरोपी ने अफीम के बोरों पर इत्र और परफ्यूम का छिड़काव किया था ताकि गंध बाहर न निकल सके। जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर भी सक्रिय था और ‘लॉजिक बाबा’ नाम से उसका फेसबुक पेज संचालित होता था, जिस पर हजारों फॉलोअर्स हैं। गिरफ्तारी के बाद इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा— “जहां उसकी जगह थी, वहां चला गया… और तीन बाकी हैं।” इस पोस्ट के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया। बनाड़ थाना पुलिस के अनुसार मालाराम के खिलाफ पहले से आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। अनीता के पति दीनाराम ने आरोप लगाया था कि आरोपी सोशल मीडिया पर लगातार अभद्र टिप्पणियां करता था, निजी जिंदगी को लेकर गलत बातें फैलाता था और वीडियो बनाकर बदनाम करने की कोशिश करता था। परिजनों के मुताबिक, अनीता सोशल मीडिया पर राजस्थानी संस्कृति और सामाजिक विषयों से जुड़े वीडियो बनाती हैं। कुछ समय पहले अपलोड किए गए एक वीडियो के बाद ट्रोलिंग बढ़ गई। आरोप है कि लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियों और मानसिक दबाव के चलते अनीता गहरे तनाव में चली गईं। 3 जून को उन्होंने कथित रूप से जहर पी लिया था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब 17 दिन इलाज के बाद 20 जून को उन्हें छुट्टी मिली। अब पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर जोधपुर लाने की तैयारी कर रही है। इस पूरे घटनाक्रम ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग, मानसिक प्रताड़ना और अपराध के बीच संबंधों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
रीको के 11वें चरण में 440 ऑनलाइन आवेदन, लॉटरी 22 जून तय
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप रीको लगातार राजस्थान को आत्मनिर्भर, समृद्ध और औद्योगिक दृष्टि से अग्रणी राज्य बनाने के प्रयास कर रहा है. रीको ने बताया कि राजस्थान में औद्योगिक निवेश में निवेशकों का विश्वास बढ़ रहा है. प्रत्यक्ष आवंटन योजना के 11वें चरण में 400 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए और आवेदनों की लॉटरी का आयोजन 22 जून को किया जाएगा. योजना-2025 को निवेशकों का समर्थन मिल रहा है. 11वें चरण में 5,000+ औद्योगिक और लॉजिस्टिक भूखण्ड उपलब्ध कराए गए थे, कुल क्षेत्रफल 260 एकड़, मूल्य लगभग 300 करोड़ रुपये. अजमेर, अलवर, बालोतरा, बोरानाडा, झुंझुनूं, जयपुर के क्षेत्रों के लिए क्रमशः 21, 82, 12, 27, 12, 13 आवेदन.0
0
Report
Advertisement
जयपुर बैंक घोटाला: 59 आरोपी, 3 इनामी गिरफ्तार, मदन लाल कट्टा भी गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर पुलिस की माणकचौक थाना पुलिस की कार्रवाई 10-10 हजार रुपए के तीन ईनामी अपराधी गिरफ्तार। 8 वर्ष से फरार अपराधी गिरफ्तार। दी राजलक्ष्मी बैंक का तत्कालीन मैनेजर मदन लाल कट्टा भी गिरफ्तार। साल 2018 में पुलिस थाना माणकचौक में राजलक्ष्मी बैंक घोटाले से संबंधित एक केस दर्ज किया गया था। इस मामले में बैंक की पूर्व अध्यक्षा डॉ. फिरोजा बानो, तत्कालीन पदाधिकारियों, कर्मचारियों, ऋणियों और गारंटरों ने एक सोची-समझी आपराधिक साजिश के तहत प्रोपर्टी के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विवादित व फर्जी संपत्तियों पर मोर्गेज लोन स्वीकृत करवाकर करोड़ों रुपये की राशि हडपने के आरोप थे।पूरे मामले में ज़ब थानाधिकारी माणकचौक राकेश ख्यालिया ने ज़ब जांच की तो 10-10 हजार के तीन इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पूरे मामले में कुल 59 नामजद आरोपीयों ने आपस में मिलकर आपराधिक साजिश रची। इन आरोपियों ने फर्जी सोसायटियों के पट्टे और विवादित/फर्जी संपत्तियों के कागजात बैंक में गिरवी रखकर नियमों के विरुद्ध कुल 13 ऋण खाते स्वीकृत करवाए और करोड़ों रुपये की लोन राशि हड़प कर बैंक को भारी आर्थिक हानि पहुंचाई।पूरे मामले में मदन लाल कट्टा, तत्कालीन मैनेजर राजलक्ष्मी बैंक त्रिपोलिया बाजार जयपुर, अजय शर्मा, सपना शर्मा पत्नी अजय शर्मा क़ो गिरफ़्तार किया गया है।0
0
Report
राजस्थान ने 3200 MW कोयला टेंडर रद्द, सौर-बैटरी से बिजली का नया रास्ता
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान ने राज्य में प्रस्तावित 3,200 मेगावॉट क्षमता के कोयला आधारित बिजली संयंत्र से बिजली खरीद का टेंडर रद्द कर दिया है। राजस्थान ऊर्जा विकास एवं आईटी सर्विसेज लिमिटेड (RUVITL) ने 11 जून को जारी आदेश में डिज़ाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ओन एंड ऑपरेट (DBFOO) मॉडल के तहत जारी दीर्घकालिक बिजली खरीद टेंडर को निरस्त कर दिया। इस फैसले को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा नीतिगत बदलाव माना जा रहा है। टेंडर रद्द करने के पीछे की वजह -- सरकार का यह फैसला केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) की रिसोर्स एडिक्वेसी प्लान के बाद आया है। CEA की रिपोर्ट में साफ संकेत था कि राजस्थान की भविष्य की अनुमानित बिजली मांग बिना अतिरिक्त 3,200 मेगावॉट कोयला आधारित प्लांट के भी पूरी की जा सकती है। विशेषज्ञों और उपभोक्ता समूहों ने पहले ही इस अतिरिक्त क्षमता वृद्धि पर सवाल उठाए थे। उनका तर्क था कि अगर बिना जरूरत के नया थर्मल प्लांट लगा तो अधिशेष उत्पादन क्षमता की फिक्स्ड कॉस्ट उपभोक्ताओं के बिजली बिल में जुड़ जाएगी। RERC ने भी मांगा था जवाब- टेंडर रद्द होने से कुछ सप्ताह पहले ही राजस्थान विद्युत नियामक आयोग (RERC) ने राज्य की स्वामित्व वाली राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) को नोटिस भेजकर अतिरिक्त क्षमता की जरूरत को उचित ठहराने के लिए कहा था। आयोग ने पूछा था कि जब सोलर और विंड से रिकॉर्ड उत्पादन हो रहा है तो 3,200 MW का नया कोयला प्लांट क्यों जरूरी है। RUVITL का ताजा आदेश RERC की इसी आपत्ति के बाद आया है। *नवीकरणीय ऊर्जा बनी गेमचेंजर* ऊर्जा क्षेत्र के विश्लेषकों के मुताबिक टेंडर वापसी इस बात को दर्शाती है कि राजस्थानअब महंगे कोयला आधारित उत्पादन के बजाय सस्ते विकल्पों पर फोकस कर रहा है। राज्य में सौर ऊर्जा क्षमता अच्छी स्थिति में पहुंच चुकी है। पवन ऊर्जा भी तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ ही उभरती बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणालियाँ BESS और अंतर-राज्यीय ग्रिड से बिजली उपलब्धता ने थर्मल की निर्भरता कम कर दी है। पीक आवर में भी अब सोलर + बैटरी कॉम्बिनेशन से मांग पूरी की जा सकती है। *उपभोक्ताओं को क्या फायदा* अगर 3,200 MW का नया कोयला प्लांट लगता तो अगले 25 साल तक उसकी फिक्स्ड कॉस्ट उपभोक्ताओं को देनी पड़ती, चाहे बिजली लें या न लें। CEA के आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में पहले से ही कई घंटे अधिशेष क्षमता रहती है। ऐसे में नया प्लांट लगाने से बिजली महंगी होने का खतरा था। टेंडर रद्द होने से उपभोक्ताओं पर संभावित वित्तीय बोझ टल गया है। *DBFOO मॉडल क्या था* रद्द किए गए टेंडर में निजी कंपनी को अपने पैसे से थर्मल प्लांट डिज़ाइन, बिल्ड, फाइनेंस और ऑपरेट करना था। RUVITL 25 साल तक उससे बिजली खरीदती। लेकिन मांग विश्लेषण में यह प्रोजेक्ट व्यावहारिक नहीं पाया गया। *आगे की रणनीति* ऊर्जा विभाग के सूत्रों के मुताबिक अब राज्य सरकार का फोकस 2030 तक बेह्तरीन नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य पर है। साथ ही बैटरी स्टोरेज लगाने की योजना है। इससे रात में भी सोलर पावर का इस्तेमाल हो सकेगा। अंतर-राज्यीय ट्रांसमिशन लाइनें मजबूत होते रहने से जरूरत पड़ने पर दूसरे राज्यों से भी बिजली ली जा सकेगी.0
0
Report
सीकर में तेज धूप-उमस के बाद देर शाम बारिश से मौसम सुहाना
Sikar, Rajasthan:सीकर \n\nमौसम का बदला मिजाज \n\n\n2 दिन से पढ़ रही तेज धूप और उमस के बाद आज देर शाम हुआ बारिश का दौर शुरू \n\n\ntez हवाओं के साथ हुई बारिश शुरू \n\n\nदेर शाम बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट \n\n\nअचानक कोई बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना\n\n सीकर में पिछले दो दिन से लगातार तेज धूप और उमस से परेशान रहने के बाद आज देर शाम शहर वासियों को राहत मिली पश्चिमी हवाओं के साथ अचानक गरज के बाद तेज बारिश का दौर शुरू हुआ जिसे कुछ ही पलों में गर्मी ओर गर्म हवाओं का असर कम कर दिया तेज बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट आई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली तेज बारिश के बाद हवा में नमी कम हुई और आसपास का वातावरण सुहाना हुआ वह बाजारों में काम करने वाले लोग भी राहत की सांस लेते दिखे वहीं स्थानीय प्रशासन द्वारा मानसून सीजन को देखते हुए जल निकासी के कार्य पर भी लगातार जोर दिया जा रहा है0
0
Report
Advertisement
सरकारी सड़क पर प्राइवेट बिल्डर का कब्जा आर पार की लड़ाई के मूड में ग्रामीण
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में प्राइवेट बिल्डर द्वारा सरकारी रोड पर कब्जा करके प्लॉट काट दिए गए। कई दिनों तक अधिकारियों के चक्कर काट कर थक चुके ग्रामीण अभी हल्ला बोल की तैयारी में है।0
0
Report
लखनऊ आग हादसे पर आनंदीबेन पटेल का शोक, घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना
Noida, Uttar Pradesh:प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में आग लगने की दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।0
0
Report
लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर में आग, घायलों के लिए मदद की अपील
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है। मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ है, जिन्होंने इस घटना में अपने प्रियजनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में आग त्रासदी के बाद पालतू जानवरों को बचाते देखें
Noida, Uttar Pradesh:PETS BEING RESCUED AFTER FIRE TRAGEDY IN LUCKNOW0
0
Report
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग: कई मौतें, कई घायल, प्रशासन हाईअलर्ट
Noida, Uttar Pradesh:यूपी की राजधानी लखनऊ के एक कोचिंग सेन्टर में आज दोपहर बाद हुई अग्निकाण्ड में अनेक लोगों की मौत तथा और भी कई लोगों के घायल हो जाने की घटना अति-दुखद। इस प्रकार की जानलेवा घटनायें दिल को दहलाने वाली होती हैं तथा कितने ही परिवार की उम्मीदों को बिखेर देती हैं। ऐसी दुखद घटनाओं की रोकथाम के लिये सबको मिलकर सही से काम करने की ज़रूरत है। सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप से काम नहीं चलेगा。0
0
Report
कानपुर जेल में बंदी की मौत, पोस्टमार्टम से कारण स्पष्ट होंगे
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर जिला जेल में बंद एक बंदी की रविवार शाम इलाज के दौरान उर्सला अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सेक्स रैकेट के आरोप में रावतपुर थाना पुलिस ने आरोपी को करीब एक महीना पहले 16 मई को गिरफ्तार किया था। मृतक की पहचान हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के खाड़ेपुर कर्रही निवासी 52 वर्षीय अंबिका सिंह के रूप में हुई है। रविवार शाम जेल परिसर के भीतर अचानक तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने बंदी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद देर शाम इलाज के दौरान बंदी ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक बंदी अत्यधिक शराब पीने का आदी था और लंबे समय से लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित था। मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत के कुर्रा गांव में अवैध मजार हटाने के बाद माहौल सामान्य
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत शहर से सटे कुर्रा गांव में बनी मजार पर अवैध निर्माण का ज़ब विरोध उठा तो मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुद ही मजार पर हुए निर्माण को हटाने का निर्णय ले लिया। मुस्लिम लोगों ने हेमर मशीनों की मदद से मजार के लिंटर और चहारदीवारी को तोड़ दिया। जिसका वीडियो भी वायरल है। दरअसल बीते 16 जून को इसी गांव की 9 साल की हिंदू बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। बच्ची को घर में दो दिन तक बंधक बनाकर 68 साल के आरोपी मोहम्मद उमर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी उमर को गिरफ्तार क़र जेल भेज दिया था। अब शिकायत की गई थी कि पीड़िता के मकान के पास एक मजार अवैध रूप से बना है। प्रशासन के नोटिस के बाद लोगो ने निर्माण को हटा लिया। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि गांव में स्थित सैयद बाबा की मजार काफी पुरानी है। वर्ष 2020 में बारिश और अन्य समस्याओं से बचाव के लिए इसकी चहारदीवारी बनवाकर लिंटर का निर्माण कराया गया था। अब यह निर्माण स्वयं हटा लिया। फिलहाल गांव में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।0
0
Report
श्रीगंगानगर-जवाहर नगर थाना क्षेत्र में हाई वोल्टेज करंट से दो मजदूरों की मौत
श्रीगंगानगर-जवाहर नगर थाना इलाके में हुआ बड़ा हादसा हाई वोल्टेज विधुत लाईन का करंट लगने से दो व्यक्तियों की मौत निर्माण कार्यं करते समय मजदूर और मिस्त्री आए करंट की चपेट में हादसे में दोंनो की हुई मौके पर मौत छत पर लौहे का सरिया डालते समय हाई वोल्टेज लाईन से टकराया सरिया सरिया टकराने से हुआ हादसा जवाहर नगर थाना पुलिस पहुंची मौके पर मृतकों के शवों को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया0
0
Report
लखनऊ के कोचिंग 센टर में आग: 14 बच्चों की मौत, उच्चस्तरीय जांच की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा, "इस घटना में 14 बच्चों की मौत हो गई है और चार घायल बच्चों को KGMC ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री अलीगढ़ में अपने सभी तय कार्यक्रम रद्द करके घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। हमारी प्राथमिकता घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराना है। घटना कैसे और क्यों हुई, इसका पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। अधिकारियों ने घटनास्थल पर तलाशी अभियान पूरा कर लिया है और पुष्टि की है कि अब कोई बच्चा वहां फंसा नहीं है। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ बिना किसी नरमी के सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने पीड़ित परिवारों को पूरा समर्थन देने की बात दोहराई है और कहा है कि उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी।"0
0
Report
Advertisement
