icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

पन्ना जिला अस्पताल में जलभराव: ड्रेनेज चोक से बार-बार बने हालात

Panna, Madhya Pradesh:पन्ना जिला अस्पताल में जल भराव से हर साल हो रही परेशानी सिविल सर्जन ने कहा ड्रेनेज पाइप चोक होने से हर साल हो रही दिक्कत पन्ना जिला अस्पताल में जल भराव की स्थिति के बाद यह बात सामने निकाल करके आई कि बीते 5 सालों से हर साल यह है स्थिति बनती है , और यहां का जो ड्रेनेज सिस्टम है वह पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है ।सिविल सर्जन डॉक्टर आलोक गुप्ता ने कई बार इसकी शिकायत भी की है। लेकिन नई बिल्डिंग निर्माण होने के कारण पुरानी बिल्डिंग के पानी के सभी पाइप चोक हो गए हैं । जिसके कारण हर वर्ष मेल सर्जिकल वार्ड , ऑपरेशन थिएटर के सामने जल भराव की स्थिति निर्मित हो जाती है और वैसा ही आज हुआ। डॉ आलोक गुप्ता सिविल सर्जन जिला अस्पताल पन्ना वहीं इस पूरे मामले में पन्ना कलेक्टर उषा परमार ने संज्ञान लिया है और तहसीलदार पन्ना अखिलेश प्रजापति को मौके पर निरीक्षण के लिए भेजा जहां तहसीलदार ने निरीक्षण किया और जल भराव की स्थिति के बारे में जानकारी भी ली उनका कहना है कि एक कलेक्टर भी इस मामले में जाकर जल अस्पताल का निरीक्षण करेंगी।
0
0
Report

बड़वानी में युवक पर जंगली जानवर हमला, चेहरा घायल

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी- युवक पर जंगली जानवर का हमला, अज्ञात जनावर ने युवक के चेहरे पर काटा, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर। सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के मोहरतमाल जंगल में बकरी चराने गए एक युवक पर अज्ञात जंगली जानवर ने हमला कर दिया. हमले में युवक के चेहरे पर गंभीर चोट आई. जानकारी के अनुसार कुणाल पिता निम्बा बकरी चराने के लिए मोहरतमाल जंगल गया था. इसी दौरान अज्ञात जंगली जानवर ने उसके चेहरे पर काट लिया. घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए सेंधवा के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ युवक का प्राथमिक उपचार हुआ. युवक की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आगे के उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल जंगली जानवर की पहचान नहीं हो सकी है.
0
0
Report
Advertisement

नूंह में कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक, एसआईआर मुद्दे पर चर्चा

Nuh, Haryana:नूंह जिला कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और एसआईआर मुद्दे पर हुई चर्चा。 मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय नूंह में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शाहिदा खान ने की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की。 बैठक में नूंह जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के मुद्दे पर भी विस्तृत चर्चा हुई। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को इस विषय पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और आम जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को उठाने का आह्वान किया。 बैठक के दौरान हाल ही में नियुक्त किए गए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों का जिला अध्यक्ष शाहिदा खान एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं。 कांग्रेस नेता महताब अहमद ने कहा कि मासिक समीक्षा बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करना और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा एसआईआर के संबंध में भी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि वे लोगों के बीच जाकर इस मुद्दे पर पार्टी का पक्ष प्रभावी ढंग से रख सकें。 बैठक में उपस्थित नेताओं ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने पर जोर दिया।
0
0
Report

इंदौर शिवानी हत्याकांड: आरोपी पति को उम्रकैद, कोबरा से साजिश का पर्दाफाश

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के चर्चित 2019 शिवानी हत्याकांड में जिला कोर्ट ने आरोपी पति अमितेष उर्फ शालू पटेरिया को उम्रकैद की सजा सुनाई। पत्नी की हत्या के लिए बैंक अफसर अमितेष ने सुनियोजित साजिश रची थी। वह इंदौर से 620 किलोमीटर दूर राजस्थान के अलवर से ब्लैक डेजर्ट प्रजाति का कोबरा 30 हजार रुपए में खरीदकर लाया था। उसे 11 दिन घर में छिपाकर रखा। फिर मौका पाकर तकिए से पत्नी का गला घोंट दिया। इसके बाद कोबरा को मारकर उसके दांत पत्नी के हाथ में गड़ा दिए, ताकि मौत को सर्पदंश से हुई साबित किया जा सके। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने उसकी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। फोरेंसिक साक्ष्यों और डॉक्टर के बयान ने पूरी कहानी उजागर कर दी। करीब साढ़े छह साल की सुनवाई के बाद कोर्ट ने अमितेष को हत्या में उम्रकैद सुनाई। कोबरा की हत्या में तीन साल के कारावास और 25 हजार रुपए के अर्थदंड तथा साक्ष्य मिटाने के मामले में दो साल की सजा मिली। डॉक्टरों को बताया कि सर्पदंश से मौत हुई इंदौर के संचार नगर में 1 दिसंबर 2019 को घटना हुई थी। शिवानी पटेरिया (35) को उसका पति अमितेष और किरायेदार निखिल एमवायएच लेकर पहुंचे थे। परिजन ने डॉक्टरों को सर्पदंश से मौत की सूचना दी। लेकिन शिवानी के मायके पक्ष ने घटना को संदेहास्पद बताया। कनाडिया टीआई मौके पर पहुंचे तो घर में मरा हुआ कोबरा पड़ा था। तब शिवानी के चाचा प्रभात दीक्षित ने आरोप लगाया था कि उनकी भतीजी की हत्या की गई है। वह घर में पलंग पर मृत मिली थी। पलंग पर सांप भी मृत मिला था। उनका आरोप था कि कुछ दिन पहले अमितेष ने तलाक की कोशिश की थी। वह दिल्ली की एक युवती के संपर्क में था और शिवानी को तलाक देना चाहता था। आरोप था कि पति ने पहले से हत्या की योजना बनाई थी। एक बार गला दबाया था। फिर दो दिन पहले जहर देने की कोशिश की थी। घटना वाली सुबह पार्लर में सांप के डसने से अस्पताल ले जाने की बात कही। बात कराने को कहा तो जवाब मिला कि वह बात नहीं कर सकती। शाम पांच बजे मौत की सूचना दी गई। घर में ससुर ओमप्रकाश और ननद ऋचा भी थे। शिवानी के पिता ने कहा था- बेटी की हत्या हुई शिवानी के पिता आनंद दीक्षित का कहना था कि दामाद ने अपनी बहन के साथ मिलकर उनकी बेटी की हत्या की है। योजना के तहत घटना वाले दिन दोनों बच्चों को लेकर उसकी बहन मॉल चली गई थी। शाम को बच्चे लौटे तो वह अस्पताल में थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत 10 से 12 घंटे पहले हो चुकी थी। पिता ने कहा कि बेटी का शरीर काला पड़ने की बजाय पीला था। कौन सा जहर दिया गया, यह कहना मुश्किल है, लेकिन सांप के डसने से मौत नहीं हुई थी। उन्होंने बताया था कि 9 साल पहले बेटी की शादी की थी। दामाद दिल्ली में दूसरी महिला के साथ पति-पत्नी की तरह रहता था। जानकारी मिलने पर वे दिल्ली पहुंचे, जहां वह महिला के साथ मिला। इसके बाद उसे वापस लेकर आए। उन्होंने कहा कि वह दहेज के नाम पर उसे प्रताड़ित करता था। एक-एक कर करीब 25 लाख रुपए दे चुके थे। उन्होंने मांग की कि जिस सांप के डसने से मौत का दावा किया जा रहा है, उसका वेटरनरी डॉक्टर से पोस्टमार्म्टम कराया जाए। …और गहराता गया पुलिस का शक बयानों और परिस्थितिजनianik साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को भी शक हुआ। पुलिस ने अमितेष पटेरिया को हिरासत में लेकर दो दिन पूछताछ की। पहले वह गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में टूट गया। उसने बताया कि शिवानी से आए दिन विवाद होता था। इसी के चलते उसने तकिए से उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी। इससे पहले वह राजस्थान के अलवर से कोबरा खरीदकर लाया था। उसे मारने के बाद पत्नी के पास रख दिया, ताकि पुलिस को लगे कि मौत सांप के डसने से हुई। जांच के बाद कनाड़िया पुलिस ने अमितेष, उसके पिता ओमप्रकाश पटेरिया और बहन ऋचा चतुर्वेदी के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। 24 जून 2026 को कोर्ट ने माना कि अमितेष ने पत्नी का तकिए से मुंह दबाकर हत्या की और उसे सांप के काटने से हुई प्राकृतिक मौत साबित करने के लिए सुनियोजित साजिश रची थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने बदली पूरी कहानी मामला में सबसे बड़ा मोड़ पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक जांच से आया। मेडिकल बोर्ड ने स्पष्ट किया कि शिवानी की मौत सांप के जहर से नहीं, बल्कि तकिए या किसी वस्तु से मुंह दबाकर दम घुटने से हुई थी। शव पर चोटों के निशान, बिस्तर की स्थिति और घटनास्थल से मिले भौतिक साक्ष्यों ने भी हत्या की पुष्टि की। जांच में पुलिस को बिस्तर, तकिए का कवर, मृत कोबरा और अन्य सामग्री से महत्वपूर्ण फोरेंसिक साक्ष्य मिले। घटनास्थल पर चादर अस्त-व्यस्त थी और तकिए के कवर पर लार जैसे धब्बे मिले, जिससे संदेह और गहरा गया। मोबाइल रिकॉर्डिंग और परिस्थितिजन्य साक्ष्य बने अहम जांच में आरोपी अमितेष और उसकी बहन के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सामने आई। अभियोजन ने दावा किया कि बातचीत में घटना को अंजाम देने और छिपाने की साजिश के संकेत मिले। कॉल रिकॉर्ड, वॉइस सैंपल, फोरेंसिक रिपोर्ट और गवाहों के बयानों को कोर्ट ने अहम सबूत माना। पड़ोसियों और अन्य गवाहों ने अदालत को बताया कि घटना के समय घर में शिवानी और उसका पति ही मौजूद थे। बाद में पति ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया और कोबरा के डंसने की कहानी सुनाई। कोबरा की हत्या ने बढ़ाई कानूनी मुश्किलें इस मामले का एक अहम पहलू यह रहा कि हत्या की साजिश में संरक्षित वन्य जीव कोबरा का उपयोग किया गया। जांच में सामने आया कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने और मौत को सर्पदंश बताने के लिए कोबरा का उपयोग किया गया। बाद में उसे भी मार दिया गया। इसी कारण आरोपी अमितेष पर भादंवि की धाराओं के साथ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 51 के तहत भी केस दर्ज किया गया। कोर्ट ने माना कि संरक्षित वन्यजीव की अवैध हत्या और उसका आपराधिक षड्यंत्र में उपयोग गंभीर अपराध है। डॉ. उत्तम यादव (वेटरनरी, कमला नेहरू वन्य प्राणी संग्रहालय) ने अपनी रिपोर्ट और बयान में बताया कि सांप कोबरा प्रजाति का विषैला था। उसका एक दांत और विषैली ग्रंथि थी। इसके डंसने से जान जा सकती है और व्यक्ति लकवाग्रस्त हो सकता है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सांप के डसने के sाक्ष्य नहीं मिले और मौत गला दबाने से दम घुटने के कारण हुई साबित हुई। भले ही कोबरा के डसने से मौत साबित नहीं हुई, लेकिन अमितेष द्वारा कोबरा की हत्या साबित हुई और उसे तीन साल की सश्रम सजा मिली। एक्सपर्ट के मुताबिक जीवित और मृत व्यक्ति को सांप के डसने के वैज्ञानिक साक्ष्यों में काफी अंतर होता है। इस केस में ऐसे साक्ष्य नहीं मिले। इन साक्ष्यों से हुई आरोपी पति को सजा - पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि। इसमें पीएम करने वाले डॉक्टर के बयान खास रहेछ - सर्पदंश से मृत्यु के दावे का वैज्ञानिक परीक्षण में खंडन हुआ - घटनास्थल से मिले भौतिक और फोरेंसिक साक्ष्य। - आरोपी अमितेष के कथन और वैज्ञानिक साक्ष्यों में विरोधाभास। - अमितेष की बहन ऋचा के बीच हुई मोबाइल रिकॉर्डिंग, कॉल डिटेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य। - 28 गवाहों के बयान जिसने अभियोजन पक्ष को मजबूती थी। - हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की कोशिश के सबूत। धाराओं के भंवर में ऐसा फंसा पति - कोर्ट ने आरोपी अमितेष को हत्या (धारा 302) में सश्रम उम्र कैद और 10 हजार रु. का अर्थदंड - साक्ष्य मिटाना (धारा 201) में 2 वर्ष का सश्रम कारावास और 10 हजार रु. का अर्थदंड - वन्य जीवन संरक्षण अधिनियम की धारा 51 के तहत कोबरा (नाजा) की हत्या में 3 वर्ष का सश्रम कारावास और 25 हजार रु. अर्थदंड।
0
0
Report

सासाराम में मायके में रहने वाली पूनम देवी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली

Sasaram, Bihar:খবর সাসारাম স থেকে ہے। जहां करگهر थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में मायके में रह रही एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बता दे कि उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इसके बावजूद 24 साल की पूनम देवी ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर खुशी कर ली है। महिला का ससुराल कैमूर जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पररी था। लेकिन वह पिछले कई वर्षों से अपने मायके में ही रह रही थी। वह रामुन पासवान की पत्नी थी। बताया जाता है कि पारिवारिक कलह के कारण पूनम देवी ने खुदकुशी कर ली है। उसका तीन साल का एक बेटा तथा पांच महीने की एक बेटी भी है। पूनम देवी खुद को एक कमरे में बंद कर ली तथा फांसी लगा ली। लोगों ने बाद में दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला तथा पुलिस को सूचना दी। उसे अस्पताल भी लाया गया, लेकिन इससे पहले उसकी मौत हो चुकी थी। अब पूनम देवी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं। बाइट -- रामुन पासवान (मृतक के पति) बाइट -- संजीव कुमार (एसडीपीओ-2)
0
0
Report
Advertisement

एनसीआरटी किताबें बच्चों तक नहीं पहुंच रहीं, ऑनलाइन क्लास और स्क्रीन टाइम पर बहस

Noida, Uttar Pradesh:Reax of Parents Bite-Bhawna Khanna Principal, JM INTERNATIONAL SCHOOL, Noida (बहुत मुश्किल हो रही है, पेपर waste हो रहा है, स्क्रीन टाइम बढ़ रहा है, बुक्स नहीं मिलने से) NCRRT की किताबों के लोगों तक नहीं पहुंचने को लेकर भी तमाम शिक्षाविदों,बच्चों की माँ बाप अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं International इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल भावना खन्ना के मुताबिक़ इसकी वजह से बच्चों को ऑनलाईन क्लास की ट्रेनिंग देनी पड़ रही है। इसके अलावा जो स्टडी मटीरियल है उसका प्रिंटआउट निकालना पड़ रहा है जिससे की पेपर की बर्बादी हो रही है उनका ये भी कहना है कि ऑनलाइन क्लासेस की वजह से स्क्रीन टाइम बढ़ गया है जो कि बच्चों के सेहत पर भी असर डाल रहा है वहीं तमाम पेरेंट्स का कहना है कि बुक्स से कोई फ़र्क नहीं पड़ता अमेजॉन पर बहुत सारी किताबें पढ़ी हुई है वहाँ से जाके ख़रीद सकता उनका ये भी कहना है कि बच्चे रेफरेंस बॉक्स पढ़ते हैं ऐसे में एन सी ई आर T की बुक्स की कोई ज़रूरत नहीं है वहीं कुछ अभिभावक मानते हैं कि बुक्स होने की वजह से बहुत सारी दिक्कतें हो रही है
0
0
Report

गोखुलपुर में करंट से 31 वर्षीय उमाशंकर राम की मौत

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां करगहर थाना क्षेत्र के गोखुलपुर में करंट लगने से 31 वर्षीय युवक उमाशंकर राम की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह अपने घर के अंदर बिजली के अर्थिंग का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। वह घर के अंदर था और घर का दरवाजा बंद था। इसलिए उस पर किसी की नजर नहीं पड़ी। काफी देर के बाद जब लोगों को कुछ अंदेशा हुआ तो लोगों ने सीढ़ी लगाकर घर के अंदर प्रवेश किया तथा उसे मूर्छित अवस्था में पाया। बाद में उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई। लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना पर करगहर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा मृतक उमाशंकर राम के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया। वह सूरज राम का पुत्र था।
0
0
Report
Advertisement

रानीखेत में 7.86 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार: NDPS कानून के तहत मामला दर्ज

Almora, Uttarakhand:पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने रानीखेत के द्वारसों रोड पर चेकिंग के दौरान एक युवक को 7.86 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 2.35 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ NDPS अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्यूना (ज्योली) निवासी 30 वर्षीय रविन्द्र बिष्ट पुत्र नारायण सिंह के रूप में हुई है। उसके पास से 7.86 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इस संबंध में कोतवाली रानीखेत में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2025 में भी NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है। बरामद स्मैक के सप्लाई नेटवर्क तथा इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जांच की जा रही है।
0
0
Report

हरियाणा में अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना, सभी जिलों में झमाझम बरसात

Hisar, Haryana:एंकर : हरियाणा में मानसून की आँख मिचौली लगातार जारी है। लेकिन बड़ी खबर यह है कि अगले तीन दिनों में हरियाणा के तमाम जिलों में बारिश की प्रबल संभावना है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने ज़ी मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि अगले तीन दिनों में हरियाणा के लगभग सभी जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट है। प्रदेश के जिलों में औसतन तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। डॉ. खीचड़ ने कहा कि हरियाणा के उत्तरी जिलों में तो अभी तक ठीक बारिश हुई है, लेकिन कुछ जिलों जैसे हिसार, सिरसा, फतेहबाद और भिवानी में अभी तक बारिश का आंकड़ा काफी कम रहा है। डॉ मदन खीचड़ मौसम वैज्ञानिक हिसार
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top