203001
बुलन्दशहर में BJP नेता रामवीर कश्यप की गोली चलाकर ली गई जान
Uttar Pradesh:बुलन्दशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में भाजपा नेता और पूर्व प्रधान रामवीर कश्यप की सरेआम गोली चला कर जान ले ली गई। वे बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे जब आरोपी ने उन्हें निशाना बनाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पुरानी रंजिश को जान लेने की वजह माना जा रहा है। जांच जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धर्मान्तरण की कोशिश को सकलडीहा पुलिस ने किया नाकाम
Bbrasi, Uttar Pradesh:*➡️सकलडीहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 06 अभियुक्त गिरफ्तार* *➡️ बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश नाकाम, सकलडीहा पुलिस ने 06 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, धार्मिक प्रचार सामग्री, मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद।* उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में दिनांक 09.07.2026 को थानाध्यक्ष सकलडीहा भूपेन्द्र कुमार निषाद मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम इटवा स्थित एक मकान में कुछ व्यक्तियों द्वारा आसपास के लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा धर्म परिवर्तन कराने की गतिविधि संचालित की जा रही है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई, जहां एक बड़े कमरे में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष एकत्रित मिले। मौके पर कुछ व्यक्ति माइक के माध्यम से ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार कर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे, जबकि अन्य व्यक्तियों द्वारा धार्मिक पुस्तकें एवं प्रचार सामग्री वितरित की जा रही थी। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना सकलडीहा पर मु0अ0सं0 145/2026 धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम यथा संशोधित 2024 बनाम धीरज सिंह आदि 06 नफर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सामूहिक रूप से प्रार्थना सभा आयोजित कर लोगों को ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करते हुए उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करते थे। इस दौरान धार्मिक पुस्तकें एवं प्रचार सामग्री वितरित कर लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन एवं धार्मिक विश्वासों के आधार पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता था। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 1.धीरज सिंह पुत्र सुभाष सिंह निवासी गौरहट, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर। 2.राजेश मौर्य पुत्र स्व. साचू मौर्य निवासी ग्राम इटवा, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली। 3.कमलेश कुमार पुत्र स्व. भगेलू राम निवासी ग्राम इटवा, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली। 4.गुड्डू पुत्र गिरजा उर्फ करिया निवासी नेवादा, थाना चितईपुर, जनपद वाराणसी। 5.दिनेश कुमार पटेल पुत्र मोतीलाल पटेल निवासी पहड़िया गनपत नगर, थाना सारनाथ, जनपद वाराणसी। 6.अजीत कुमार पुत्र राजेन्द्र राम निवासी नेगुरा, थाना धानापुर, जनपद चन्दौली। पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 145/2026 धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम यथा संशोधित 2024 थाना सकलडीहा पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है0
0
Report
हाईकोर्ट ने आदर्श नगर श्मशान भूमि के अतिक्रमण पर नगर निगम को सख्त निर्देश दिए
Jaipur, Rajasthan:हाई कोर्ट के शॉट और याचिकाकर्ता के वकील अखिल सिमलोट की बाईट इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने शहर के आदर्श नगर स्थित श्मशान की भूमि पर अतिक्रमण के मामले में कहा है कि वन क्षेत्र में भी यदि कोई अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे हटाने का कर्तव्य नगर निगम का है। इसके साथ ही अदालत ने जयपुर नगर निगम के आयुक्त को 23 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होकर शपथ पत्र पेश करने को कहा है कि संबंधित एरिया में कौन सा वन और कौन सा आवासीय इलाका है। एक्टिंग सीजे संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस मनीष शर्मा की खंडपीठ ने यह आदेश हुकुम सिंह की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। बॉडी- सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि अदालती आदेश की पालना में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार भूमि वन भूमि के रूप में चिन्हित है। ऐसे में जब तक इसे डी-नोटिफाई नहीं किया जाता, तब तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई संभव नहीं है। जिसका विरोध करते हुए याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अखिल सिमलोट ने कहा कि मामला आदर्श श्मशान की भूमि से जुड़ा है और यह घनी आबादी वाला आवासीय क्षेत्र है। ऐसे में वन भूमि होने के आधार पर अतिक्रमण जारी रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत में क्षेत्र के आवासीय और वन क्षेत्र को दर्शाते हुए संपूर्ण एरिया का नक्शा पेश करने को कहा है। इसके साथ ही अदालत ने नगर निगम आयुक्त को भी हाजिर होने को कहा है। गौरतलब है कि पूर्व में हाईकोर्ट ने इस संबंध में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए संबंधित भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन उसकी पालना नहीं की गई। इस पर याचिकााकर्ता की ओर से अवमानना याचिका दायर की गई है। महेश पारीक, ज़ी मीडिया जयपुर।0
0
Report
61 IAS-IPS के तबादले: केंद्र ने आदेश जारी, 3 IPS चंडीगढ़ UT से
Chandigarh, Chandigarh:केंद्र सरकार ने 61 IAS & IPS अधिकारियों का किया तबादला आदेश जारी 21 IAS और 40 IPS अधिकारियों के हुए तबादले चंडीगढ़ यूटी से भी 3 IPS का हुआ तबादला0
0
Report
Advertisement
दतिया उपचुनाव में रावत समाज भाजपा को भारी समर्थन के साथ सदस्यता ग्रहण
Datia, Madhya Pradesh:दतिया उपचुनाव: रावत समाज का भाजपा को समर्थन, 500 से अधिक लोगों ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को रावत समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रणवीर सिंह रावत सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे。 बैठक के दौरान रावत समाज के करीब 500 सदस्यों ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए पार्टी की विचारधारा और संगठन की कार्यप्रणाली से उन्हें अवगत कराया。 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की सेवा और विकास के संकल्प के साथ कार्य करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा उपचुनाव में पूरी ताकत के साथ पार्टी को विजय दिलाने का आह्वан किया। बैठक में बड़ी संख्या में रावत समाज के लोग, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह आयोजन दतिया विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र भाजपा के जनसंपर्क और सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.0
0
Report
पंचकूला पुलिस ने करोड़ों रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ नष्ट कर दिए
Panchkula, Haryana:हरियाणा सरकार के नशा मुक्त अभियान को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारते हुए पंचकूला पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी एवं निर्णायक कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन की निगरानी एवं अध्यक्षता में गठित नशीले पदार्थों के निपटान समिति के निर्देशानुसार करीब 6 करोड़ 3 लाख 36 हजार 930 रुपये की अनुमानित बाजार कीमत वाले विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों को सभी कानूनी औपचारिकताओं का पालन करते हुए वैज्ञानिक एवं सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया। जब्त किए गए नशीले पदार्थों को पुलिस कमिश्नर पंकज नैन की निगरानी में, सभी कानूनी शर्तों का पूर्ण पालन करते हुए बागवाला स्थित हाईजीन फैक्ट्री में उच्च तापमान वाली विशेष भट्टी में नष्ट किया गया, ताकि मादक पदार्थ पूरी तरह समाप्त हो जाएं और उनके दोबारा किसी भी प्रकार के दुरुपयोग या पुनः उपयोग की कोई संभावना न रहे। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता, एसीपी अजीत सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी, कर्मचारी तथा संबंधित तकनीकी स्टाफ मौके पर मौजूद रहा और नष्टकरण की प्रत्येक प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी की। पुलिस कमिश्नर की अध्यक्षता वाली नशीले पदार्थों के निपटान समिति ने केवल उन्हीं केस प्रॉपर्टीज को नष्ट करने की अनुमति प्रदान की, जिनके संबंध में संबंधित न्यायालयों से विधिवत स्वीकृति प्राप्त हो चुकी थी। इससे पूरी प्रक्रिया न केवल कानूनी रूप से मजबूत रही बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित हुई। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 60 मामलों की 2 किलोग्राम 296 ग्राम 947 मिलीग्राम हेरोइन, 11 मामलों की 24 किलोग्राम 97 ग्राम 19 मिलीग्राम चरस, 12 मामलों की 31 किलोग्राम 752 ग्राम गांजा, 1 मामले के 5 किलोग्राम 352 ग्राम अफीम के पौधे, 19 मामलों की 6 किलोग्राम 989 ग्राम 350 मिलीग्राम अफीम, 1 मामले की 6 किलोग्राम 422 ग्राम चूरा पोस्त (पॉपी हस्क) तथा 1 मामले की 750 नशीली गोलियां (टैबलेट) शामिल थीं। यह सभी मादक पदार्थ पंचकूला पुलिस द्वारा 105 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए थे। इनकी कुल अनुमानित बाजार कीमत करीब 6 करोड़ 3 लाख 36 हजार 930 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि नशीले पदार्थों का वैज्ञानिक तरीके से नष्टकरण केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस समाज को नशे के खतरे से सुरक्षित रखने के लिए आगे भी सख्त, पारदर्शी और लगातार कार्रवाई करती रहेगी तथा नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर पूरी दृढ़ता से काम करेगी। वहीं डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी नशा तस्करी, अवैध बिक्री, पेडलर नेटवर्क अथवा किसी व्यक्ति द्वारा मादक पदार्थों के दुरुपयोग की सूचना मिले तो तुरंत मानस हेल्पलाइन 1933 अथवा पंचकूला पुलिस के ड्रग इंफो हेल्पलाइन नंबर 7087081100 एवं 7087081047 पर सूचना दें। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि उनके परिवार या आसपास का कोई व्यक्ति नशे की लत से जूझ रहा है तो शर्म या भय के कारण समस्या को छिपाने के बजाय आगे आकर सहायता लें। पंचकूला पुलिस नशа मुक्ति अभियान के तहत उपचार, परामर्श, पुनर्वास तथा सामाजिक सहयोग की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि नशे की गिरफ्त में आए लोगों को एक नई और बेहतर जिंदगी की ओर लौटने का अवसर मिल सके।0
0
Report
नोएडा पुलिस: ADCP सुधीर कुमार ने घायल बैंक कर्मी की जान बचाई
Greater Noida, Uttar Pradesh:*मानवता की मिसाल बनी नोएडा पुलिस* 노एडा पुलिस के एडीसीपी सुधीर कुमार की तत्परता से घायल बैंक कर्मचारी की बची जान,노एडा पुलिस ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए सड़क किनारे पड़े घायल को अस्पताल में भर्ती कराया,सूरजपुर के पास बैंक कर्मचारी घायल अवस्था में बेसुध सड़क पर पड़ा था। उसी दौरान वहां से गुजर रहे एडीसीपी की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए घायल को अपनी सरकारी गाड़ी में बैठाकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया।0
0
Report
Advertisement
बीमा और पेंशन योजनाओं की जानकारी से जागरूक हुए किसान, शिविर में उमड़ी भीड़
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड परिसर में गुरुवार को आयोजित चार दिवसीय जागरूकता शिविर के दूसरे दिन किसानों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न बीमा एवं पेंशन योजनाओं की जानकारी देकर किसानों को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने किसानों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के लाभ, पात्रता, प्रीमियम तथा आवेदन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही किसानों से इन योजनाओं से जुड़कर स्वयं और अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करने का आह्वान किया। शिविर में पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक और जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधकों एवं कर्मचारियों ने किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। वहीं इफ्को टोकियो के प्रतिनिधि ने उर्वरक खरीदने पर मिलने वाली बीमा सुविधाओं और उनसे होने वाले लाभों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर बहेड़ी, मीरगंज, पीलीभीत और निगोही चीनी मिलों के गन्ना प्रबंधक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सहकारी गन्ना विकास समिति बहेड़ी के सचिव प्रभारी ने किसानों, बैंक अधिकारियों, चीनी मिल प्रतिनिधियों और समिति के कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर में बड़ी संख्या में किसानों की सहभागिता रही। किसानों ने बीमा और पेंशन योजनाओं के प्रति गहरी रुचि दिखाई तथा योजनाओं का लाभ उठाने की इच्छा भी व्यक्त की।0
0
Report
भोपाल के घोड़ा नक्कास में मूर्तियाँ हटाने पर विरोध, महिलाएं लौटाईं मूर्तियाँ
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी भोपाल के घोड़ा नक्कास इलाके में प्राचीन मंदिर से हटाई गई मूर्तियों को लेकर विवाद मंदिर की जमीन पर बना रहा है शॉपिंग कंपलेक्स स्थानीय लोग विरोध में उतरे रातों-रात हटाई माताजी हनुमान जी सहित कई देवी देवताओं की मूर्तियां सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तब हुआ घटना का खुलासा स्थानीय लोगों ने जताया विरोध हटाई गई मूर्तियों वापस लेकर लौटे बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल विरोध जताते हुए हाथ ठेले पर हटाई गई मूर्तियों वापस लेकर आई स्थानीय लोग कर रहे हैं मूर्तियों को वापस मंदिर में स्थापित करने की मांग मौके पर पुलिस भी पहुंची0
0
Report
इंदौर ड्रग नेटवर्क केस: जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी हिरासत में
Indore, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई, जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण पटवारी उर्फ नाना पटवारी का नाम इंदौर के कथित ड्रग्स नेटवर्क की जांच में सामने आने की बात सामने आई है। पुलिस ने दो कथित ड्रग्स तस्करों से पूछताछ के बाद कुलभूषण पटवारी उर्फ नाना पटवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। दावा था कि नाना पटवारी लापता हैं, उनका मोबाइल बंद है और गुमशुदगी की सूचना भी पुलिस को दी गई थी। दोपहर से चल रहे इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस ने नाना पटवारी को हिरासत में लेने की पुष्टि की है। इंदौर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। अब पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इस मामले में पुष्टि की है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नाना पटवारी का संबंध केवल परिचय तक सीमित था या कथित ड्रग्स नेटवर्क से किसी अन्य रूप में भी जुड़ा था। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद बिजलपुर स्थित जीतू पटवारी के निवास पर कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा लग गया, कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई और प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। नरेंद्र सिंह रावत डीसीपी के बयानों का जिक्र भी किया गया है।0
0
Report
Advertisement
दिन में रेकी कर सूने मकानों में चोरी: उज्जैन पंवासा में तीन गिरफ्तार
Ujjain, Madhya Pradesh:दिन में करते थे रेकी, ताला लगे घरों में घुसकर देते थे वारदात को अंजाम; दो बड़ी चोरियों का खुलासा, एक आरोपी अब भी फरार उज्जैन। पंवासा थाना पुलिस ने सूने मकानों में चोरी की दो सनसनीखेज वारदातों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है。 पुलिस के अनुसार, पहली चोरी 1 मई 2026 को हुई थी। परिवार के इंदौर जाने के दौरान चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये नकद, चांदी के जेवर, करीब 500 ग्राम चांदी के आवले और सोने की नथ चोरी कर ली थी。 दूसरी वारदात 28 जून 2026 को अमृत नगर क्षेत्र में हुई। मकान मालकिन मजदूरी करने गई थीं। करीब एक घंटे बाद लौटीं तो घर का ताला टूटा मिला और दो पेटियां गायब थीं। इनमें रखे करीब साढ़े चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे। दोनों मामलों में थाना पंवासा में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी。 जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय रखा और संदिग्धों पर नजर बनाए रखी। इसी बीच सूचना मिली कि चोरी की वारदातों में शामिल तीन युवक श्री सिंथेटिक क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने दोनों चोरियों की वारदात कबूल कर ली。 पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिन में पहले बंद और सूने मकानों की रेकी करते थे। जिन घरों पर ताला लगा मिलता और कोई मौजूद नहीं होता, उन्हें निशाने पर लेते थे। इसके बाद दिन में ही ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रुपये नकद, करीब डेढ़ किलो चांदी के आभूषण, सोने के मोती, नाक के कांटे, कमरबंद, पायल, बिछिया सहित कुल करीब 6 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है。 पुलिस ने एक वयस्क आरोपी मोनिया उर्फ मोनू पंवार को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है। मामले में कार्तिक बैडवाल नामक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है。 पंवासा थाना पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह भी पता लगा रही है कि उन्होंने शहर के अन्य क्षेत्रों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं。0
0
Report
मोहर्रम जुलूस के कथित मॉक ब्लास्ट की जांच NIA-CBI से कराने मांग, हाईकोर्ट पहुंची याचिका
Indore, Madhya Pradesh:उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान हुए कथित मॉक ब्लास्ट प्रकरण अब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट पहुंच गया है। मामले को लेकर इंदौर खंडपीठ में जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें घटना की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA या फिर CBI से कराने की मांग की गई है। इसके साथ ही भविष्य में धार्मिक जुलूसों के दौरान ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया यानी SOP तैयार करने की भी मांग उठाई गई है। सामाजिक कार्यकर्ता सुमित हार्डिया की ओर से दायर जनहित याचिका में अधिवक्ता जयेश गुरनानी ने हाईकोर्ट के समक्ष पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान दलील दी गई कि यदि इस मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 के तहत अपराध बनता है, तो यह राष्ट्रीय जांच एजेंसी अधिनियम, 2008 के तहत अनुसूचित अपराध की श्रेणी में आ सकता है। ऐसी स्थिति में मामले की जांच NIA द्वारा कराई जानी चाहिए। याचिका में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और धार्मिक जुलूसों के लिए स्पष्ट सुरक्षा दिशानिर्देश बनाने की भी मांग की गई है।0
0
Report
चेहल्लुम-कांवड़ यात्रा पर प्रशासन अलर्ट, डीजे ऊंचाई 12 फीट तय
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी में आगामी चेहल्लुम और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को कोतवाली परिसर में शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम इशिता किशोर ने की, जबकि क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरुण कुमार भी मौजूद रहे। बैठक में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने दोनों समुदायों के लोगों से आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी संस्कृति की परंपरा को बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ताजिया जुलूस और कांवड़ यात्रा केवल पूर्व निर्धारित एवं पारंपरिक मार्गों से ही निकाली जाएगी। किसी भी नए मार्ग या नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कई अहम निर्देश भी जारी किए। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और विशेष निगरानी की जाएगी। ताजियों और डीजे की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही बिजली विभाग और नगर पालिका को निर्बाध विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों को लेकर भी लोगों को सतर्क किया गया। अधिकारियों ने कहा कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम इशिता किशोर ने कहा कि बहेड़ी की गंगा-जमुनी तहजीब पूरे प्रदेश में मिसाल है। उन्होंने सभी नागरिकों से शांति, सौहार्द और आपसी सहयोग के साथ त्योहार मनाने तथा किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की। सीओ अरुण कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ समाज की भी जिम्मेदारी है। त्योहारों के दौरान पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी और शांति भंग करने या अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में तहसीलदार भानु प्रताप सिंह, कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार, एसडीओ विद्युत विभाग, नगर पालिका के सैनिटरी इंस्पेक्टर अहमद हसन, सभासद ओमप्रकाश, सीताराम दुबे, हसन, दिनकर गुप्ता, तस्कील मियां सहित पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं और दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों ने हार्डवेयर दुकानदार पर गोली चलाई, जमीन विवाद सामने
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों ने पानापुर करियात थाना क्षेत्र के शेरूकाही में एक हार्डवेयर दुकानदार को उसके दुकान में घुसकर गोली मार दी और घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गये. गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और घायल दुकानदार subhash kumar thakur को ईलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ वेस्ट सुचित्रा कुमारी और स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर अपराधियों के भागने की दिशा में पीछा कर रही है. घटना पानापुर करियात थाना क्षेत्र के शेरूकाही चौक की है, जहाँ subhash kumar thakur अपनी हार्डवेयर दुकान पर ग्राहकों को सामान दे रहे थे तभी अचानक बाइक से आए दो बदमाशों ने दुकान पर चढ़कर उनपर फायरिंग कर दी, जिसके में दुकानदार के कंधे में गोली लगी है, वहीं गोली की शोर सुनकर लोग दौड़े तो बदमाश फरार हो गये, फिलहाल उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल दुकानदार subhash kumar thakur शेरूकाही गाँव के ही रहने वाले हैं. घायल दुकानदार ने बताया उनका निजी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, संभवतः इसी को लेकर गोली उनपर चलाई गई होगी, हालांकि उन्होंने घटना के पीछे के कारणों को स्पष्ट नहीं किया है. परिवार के अनुसार अभी उन्हें नहीं पता है कि गोली किसने और क्यों चलाई है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना को लेकर मौके पर पश्चिमी एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी भी जांच करने पहुंची और उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जमीन विवाद को लेकर गोली चलने की बात आ रही है, पुलिस इसकी जांच कर रही है, फिलहाल कई लोगों को चिन्हित किया गया है और अपराधियों के गिरफ़्तारी के लिए उनके भगाने की दिशा में छापेमारी की जा रही है. इनपुट - मणितोष कुमार0
0
Report
शामली के गोहरनी स्कूल में बारिश से जलभराव, पढ़ाई बाधित
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव गोहरनी स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 में बारिश के बाद जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई है। विद्यालय परिसर और कक्षाओं में पानी भर जाने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो गई है। मौके की तस्वीरों में बच्चे स्कूल परिसर में भरे पानी के बीच खेलते और आवागमन करते दिखाई दे रहे हैं। जलभराव के कारण शिक्षण कार्य भी प्रभावित हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लगातार बारिश में ऐसी स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्यालय परिसर से जलभराव हटाने और पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।0
0
Report
BKTC दान घोटाला: प्रमोद नौटियाल के PA पर FIR, सस्पेंड
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड: श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने मंदिर के दान में कथित हेराफेरी के आरोप में चेयरमैन के PA प्रमोद नौटियाल को सस्पेंड कर दिया है और उनके खिलाफ FIR दर्ज की है। BKTC के फाइनेंस कंट्रोलर हेम कांडपाल कहते हैं, "7 जुलाई की शाम को शुरू हुई इंटरनल जांच के बारे में: CCTV फुटेज की समीक्षा के आधार पर शुरुआती जानकारी इंटरनल तौर पर रिपोर्ट की गई, जिसके बाद TO (मंदिर अधिकारी) ने उस व्यक्ति को सस्पेंड कर दिया और FIR दर्ज कराई।" "चूंकि रिपोर्टिंग की प्रक्रिया अभी चल रही है, इसलिए मैं अभी उन खास जानकारियों पर बात नहीं कर सकता। चेयरमैन के PA के बारे में—कृपया इसे सिर्फ़ उनके खास पद के नज़रिए से न देखें; हर किसी की ड्यूटी का रोस्टर तय होता है। हो सकता है कि वह चेयरमैन के PA के तौर पर काम कर रहे हों, लेकिन उस दिन उनकी ड्यूटी गिनती की प्रक्रिया में मदद करने की थी।" VVIPs के दर्शन की प्रक्रिया के बारे में वे कहते हैं, "वे आते रहे हैं और अपना खर्च खुद उठाते हैं। प्रोटोकॉल के मामले में, हम बस मुख्यमंत्री कार्यालय से मिले निर्देशों का पालन करते हैं। हमें मिले निर्देशों के आधार पर हम प्राथमिकता के साथ चेक-इन जैसी प्रोटोकॉल सेवाएँ देते हैं। हालाँकि, हम भुगतान नहीं करते हैं।" उत्तराखंड: श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के फाइनेंस कंट्रोलर हेम कांडपाल कहते हैं, "हम यहाँ उनके (प्रमोद नौटियाल) साथियों से पूछताछ कर रहे हैं, और किसी ने भी कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं देखी। यहाँ तक कि गिनती की ड्यूटी जैसे पिछले कामों के दौरान भी, किसी ने उनके व्यवहार में कुछ असामान्य नहीं देखा। यह एक अलग-थलग घटना लगती है। यह दुर्भागपूर्ण है कि ऐसा हुआ है, और अभी किसी को शक नहीं है कि वह ऐसा कुछ करेगा; हालांकि, चूँकि सबूत उनकी ओर इशारा करते हैं, इसलिए हम उस तथ्य के आधार पर यह कह रहे हैं।" उत्तराखंड: मंदिर के दान में कथित हेराफेरी के मामले पर श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के फाइनेंस कंट्रोलर हेम कांडपाल कहते हैं, "यह एक व्यक्ति से जुड़ा मामला था। इसे BKTC की सामान्य कार्यप्रणाली से जोड़ना गलत होगा, क्योंकि BKTC बहुत लंबे समय से काम कर रही है। यह 1939 के एक्ट के तहत काम करती है और उन स्थापित प्रक्रियाओं का पालन करती है जो बरसों से चली आ रही हैं। किसी एक व्यक्ति की गलती या चूक के लिए पूरी BKTC को जिम्मेदार ठहराना अनुचित होगा।"0
0
Report
Advertisement
