बुलंदशहर में केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा जिला कार्यकारिणी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में भाजपा जिला कार्यकारिणी ने केंद्रीय बजट को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। जिला प्रभारी और प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी ने इस सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि यह बजट कृषि, रोजगार, ऊर्जा और स्वास्थ्य योजनाओं पर केंद्रित है। किसानों को 1 करोड़ रुपये तक का प्राकर्तिक खेती के लिए लोन मिलेगा, 10 हजार नए अनुसंधान केंद्र खोले जाएंगे, 210 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा, 20 लाख युवाओं के कौशल विकास के लिए 1000 नए कौशल विकास केंद्र खोले जाएंगे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
