icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सांचौर में बोर्ड हटाने के विवाद के बाद युवक पर लोहे से हमला, हालत गंभीर

Jaipur, Rajasthan:सांचौर(जालोर)-बोर्ड हटाने को लेकर विवाद,युवक पर लोहे के दंतालिये से हमला,गंभीर हालत में गुजरात रेफर,पिता-पुत्र पर मामला दर्ज एंकर__चितलवाना थाना क्षेत्र के सिवाड़ा में दुकान के बोर्ड को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने थाने में रिपोर्ट देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है。 रिपोर्ट के अनुसार, रणोदर निवासी केसरीमल विश्नोई ने रेपोर्ट में बताया कि 4 जुलाई 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे उनके पुत्र मनोज को जानकारी मिली कि 3 जुलाई की रात आई आंधी में उनकी दुकान का बोर्ड टूटकर पास की दुकान के सामने गिर गया था। बोर्ड हटाने की बात को लेकर पड़ोसी दुकानदार अर्जुन और उसके पिता किशनाराम से कहासुनी हो गई。 आरोप है कि विवाद के दौरान अर्जुन ने मनोज के साथ मारपीट की और शोर मचाने पर उसका पिता किशनाराम लोहे का दंतालिया लेकर आया तथा मनोज के सिर पर वार कर दिया। हमले में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को सांचौर अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे गुजरात रेफर कर दिया।जहां उनका आइसीईयू में इलाज चल रहा है और बेहोश है पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है。 सांचौर से भजनलाल गोदारा की रिपोर्ट विजुअल डिटेल- (1)-युवक पर दंतालिया से हमला करते आरोपी (2)-हमले के बाद जमीन पर गिरा युवक
0
0
Report

हजारीबाग: गिद्दी थाना क्षेत्र में राहुल दुबे गिरोह के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग: गिद्दी थाना क्षेत्र में हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गिरोह के दो सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक स्कॉर्पियो, एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो मैगजीन और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव के नेतृत्व में कनकी मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने पर उसमें सवार अपराधी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित सिंह उर्फ कुणाल और भोला उर्फ ओम प्रकाश पाल के रूप में हुई है, पूछताछ में दोनों ने राहुल दुबे गिरोह से जुड़े होने की बात स्वीकार की है, पुलिस के अनुसार गिरोह लूट, रंगदारी, फिरौती वसूली और फायरिंग जैसी घटनाओं में सक्रिय रहा है।
0
0
Report
Advertisement

प्रतिमा बागरी भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात; प्रमाण पत्र विवाद और सीएम से मिलने तैयारी

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से मिलीं राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से की मुलाकात क्षेत्र में मंत्री की जाति के लिए डुगडुगी बजाकर पूछे जाने के मामले पर हुई चर्चा मंत्री के जाति-प्रमाण पत्र को लेकर छानबीन समिति का था आदेश मुनादी पिटवाई गई थी इसको लेकर प्रतिमा बागरी ने जताई थी नाराजगी अब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भी करेंगी मुलाकात मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद होगी मुलाकात प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के बाद बोली मंत्री ढुगढुगी पिटने से मुझे ही फायदा हुआ है क्षेत्र के लोगों ने भी माना है कि मैं एससी समाज से ही हूं इससे मेरा प्रचार ही हुआ है मैंने छानबीन समिति के सामने अपने कागजात रख दिए हैं 100 साल पुराने कागजात दिए हैं,लेकिन मेरे खिलाफ की गई शिकायत झूठी निकली है
0
0
Report

रेवाड़ी में मूसलाधार बारिश से जलजमाव, प्रशासन की तैयारी फेल

Rewari, Haryana:रेवाड़ी में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही: दावों की खुली पोल.... 'स्मार्ट' इलाके भी बने समंदर..... हर जगह सिर्फ पानी ही पानी... महज कुछ घंटों की मूसलाधार बारिश के बाद पूरा शहर जलमग्न हो गया और चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आने लगा। शहर का कोई भी कोना इस जलभराव से अछूता नहीं रहा। सड़कों से लेकर तंग गलियों तक और रिहायशी बस्तियों से लेकर मुख्य बाजारों तक, पानी का साम्राज्य देखने को मिला। ताज्जुब की बात तो यह रही कि शहर के सबसे वीआईपी और पॉश इलाके भी इस डूब से खुद को बचा नहीं पाए। गौरतलब है कि मानसून से पहले जिला उपायुक्त द्वारा सीवरेज और बड़े नालों की सफाई के लिए विशेष तौर पर स्पेषल नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए थे। दावों में कहा गया था कि इस बार शहर को जलभराव से मुक्त रखा जाएगा। लेकिन मंगलवार को जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही थी। अधिकारियों की तमाम बैठकें और कागजी मुस्तैदी धरी की धरी रह गई और ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह ब्लॉक मिला।
0
0
Report
Advertisement

पेट्रोल मिलावट के आरोप पर युवक बोतल लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचा

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- सिवनीमालवा में एक युवक हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल लेकर सीधे एसडीएम कार्यालय पहुंच गया। युवक का आरोप है कि पेट्रोल में एथेनॉल या किसी दूसरे पदार्थ की अधिक मिलावट थी, जिससे उसकी बाइक बीच रास्ते में बंद हो गई। शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। युवक ने प्रशासन के सामने बोतल में रखा पेट्रोल दिखाकर कार्रवाई की मांग की। फोकट कॉलोनी निवासी मोहम्मद आदिल का आरोप है कि बानापुरा के एक पेट्रोल पंप से भरवाया गया पेट्रोल सामान्य नहीं था। उनका दावा है कि पेट्रोल में एथेनॉल या किसी अन्य पदार्थ की मात्रा अधिक होने के कारण उसका रंग अलग दिखाई दे रहा था। यही पेट्रोल बाइक में डालते ही वाहन बंद हो गया और अब गैरेज में खड़ा है। मोहम्मद आदिल ( पीड़ित )
0
0
Report

धनबाद के गोविंदपुर में आवारा कुत्ते के हमले से पांच घायल, ग्रामीणों ने मार डाला

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र की गौड़तूपा पंचायत में अवारा कुत्ते ने आतंक मचा दिया। कुत्ते ने डेढ़ वर्ष के मासूम समेत पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। सभी घायलों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा गया, जहां उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन दी जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि कुत्ता लगातार लोगों पर हमला कर रहा था। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए ग्रामीणों ने उसे घेरकर मार डाला। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में आवारा और संदिग्ध कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र की गौड़तूपा पंचायत में मंगलवार को एक पागल कुत्ते ने कई लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में डेढ़ वर्ष के बच्चे सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों में 9 वर्षीय रिशव महतो, 1 वर्ष 7 माह की इनाया हसन, 6 वर्षीय महताब अंसारी, 13 वर्षीय अरसद अंसारी और 34 वर्षीय शरियम बीबी शामिल हैं। सभी घायलों को परिजन इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच ले गए, जहां डॉक्टरों की निगरानी में एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया जा रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि कुत्ता लगातार लोगों पर हमला कर रहा था। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए ग्रामीणों ने उसे घेरकर मार डाला। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में आवारा और संदिग्ध कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
0
0
Report
Advertisement

दौसा डिपो में अधिकारी अनुपस्थिति मामला: GMO ने अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए

Jaipur, Rajasthan:काशीरामजयपुर。 RSBCL के दौसा डिपो में हाजिरी को लेकर खेल! अधिकारी आते ही नहीं, एक साथ लगा देते हैं उपस्थिति। जयपुर से अधिकारी पहुंचे तो खुल गई पोल। दौसा डिपो का RSBCL के GMO सियाराम मीणा ने किया निरीक्षण。 सोमवार को निरीक्षण किया तो डिपो मैनेजर ही मिले गायब。 डिपो मैनेजर दीपक कुमार सोनी अनुपस्थित पाए गए。 वहीं सुपरवाइजर नरेन्द्र उपाध्याय भी नहीं मिले कार्यालय में。 पुराने रजिस्टर की जांच के दौरान सामने आए तथ्य。 आरोप यह कि कई-कई दिन तक ऑफिस नहीं आते अधिकारी。 फिर एक साथ कई दिन के साइन कर देते हैं रजिस्टर में。 सीएल लिखे स्थानों पर भी पाए गए अधिकारियों के हस्ताक्षर。 पूर्व में इनके खिलाफ अनुपस्थिति से जुड़ी आई थी शिकायतें。 अब GMO ने सम्बंधितों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के दिए निर्देश。
0
0
Report

फर्रुखाबाद में विकास ही चुनावी मुद्दा: मतदाताओं की खास राय

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद जनता का मूड... सत्ता का भविष्य।"यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ज़ी मीडिया की खास चुनावी पड़ताल जारी है। इस बार हमारी टीम पहुंची फर्रुखाबाद की सदर विधानसभा सीट के ऐतिहासिक पांचाल घाट, जहां गंगा किनारे मतदाताओं से जाना कि आखिर उनके लिए सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा क्या है? जनता ने साफ कहा—अब वोट जाति या वादों पर नहीं, बल्कि विकास पर पड़ेगा। पांचाल घाट पर ज़ी मीडिया-Se बातचीत में लोगों ने कहा कि फर्रुखाबाद विकास की दौड़ में दूसरे जिलों से पीछे रह गया है। प्रदेश के कई जिलों में मेडिकल कॉलेज बन गए, लेकिन फर्रुखाबाद आज भी इस सुविधा से वंचित है। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है। मतदाताओं ने कहा कि फर्रुखाबाद आलू उत्पादन के लिए जाना जाता है, लेकिन आलू किसानों को आज भी उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। जिले में आलू आधारित उद्योगों का अभाव है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठानी पड़ता है। किसानों का कहना है कि सरकार की योजनाओं का लाभ भी उन्हें पूरी तरह नहीं मिल पा रहा। जनता का कहना है कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी लोगों को कानपुर, लखनऊ और अन्य शहरों पर निर्भर रहना पड़ता है। वहीं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रशासनिक लापरवाही भी एक बड़ा मुद्दा बनकर सामने आई। मतदाताओं ने ट्रैफिक जाम को भी बड़ी समस्या बताया। उनका कहना है कि हाईवे तो बने, लेकिन उनकी गुणवत्ता और ट्रैफिक प्रबंधन पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। पांचाल घाट पुल पर लगने वाला लंबा जाम इसकी सबसे बड़ी मिसाल है, जिससे रोज़ हजारों लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। गंगा में नाव चलाने वाले नाविकों ने भी اپنی पीड़ा साझा की। उनका कहना है कि वे अब तक गंगा में डूब रहे 20 हजार से अधिक लोगों की जान बचा चुके हैं, लेकिन उनके लिए न कोई विशेष योजना है और न ही सरकार की ओर से पर्याप्त सहयोग मिलता है। कुल मिलाकर गंगा किनारे मतदाताओं की राय साफ है—इस बार चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की आय और मूलभूत सुविधाएं हैं। अब देखना होगा कि चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी जनता की इन उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाते हैं।
0
0
Report

16वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर पंचायतों की आय बढ़ाने को लेकर बहस तेज

Patna, Bihar:16वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर पिछले दिनों दिल्ली में एक राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित किया गया था. इसमें पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा था, बिहार जैसे राज्य के लिए 1200 रुपये टैक्स वसूलने की शर्त नहीं रखनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा था कि 16वें वित्त आयोग की अनुशंसा से मिली राशि का पारदर्शी तरीके से ग्रामीणों के हित के लिए खर्च किया जाएगा. इस राशि से पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों और जिला परिषदों को पहले से और भी ज्यादा सक्षम बनाया जाएगा इस वजह से लिया जा सकता है टैक्स गांव से टैक्स वसूलने को लेकर सरकार का कहना है कि गांवों में भी शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पंचायतों के पास पर्याप्त आय होना जरूरी है. 16वें केंद्रीय वित्त आयोग ने भी पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की सिफारिश की है. सरकार का मानना है कि अगर पंचायतों की अपनी आमदनी बढ़ेगी तो वे विकास कार्यों पर अधिक खर्च कर सकेंगी. इससे भविष्य में केंद्रीय अनुदान पर निर्भरता भी कम होगी
0
0
Report
Advertisement

अनूपपुर में बिजली तार चोरी की कोशिश के दौरान युवक मौत

Anuppur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में बिजली के तार चोरी के कथित प्रयास के कारण एक युवक की मौत हो गई। हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय संत राम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। यह तस्वीर अनूपपुर जिले के कोतमाथाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-04 की है, जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के पीछे बिजली के पोल के नीचे एक युवका शव मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया। सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय संत राम सिंह, पिता इन्द्रपाल सिंह के रूप में हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक संत राम सिंह देर रात बिजली के पोल से तार काटकर चोरी करने की कथित कोशिश कर रहा था, इसी दौरान वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। मौत इतनी तेज थी कि मौके पर ही हो गई। घटनास्थल पर पोल से कटे हुए तार भी मिले, जिससे तार चोरी की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही कोतमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मौत के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top