icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203408
Pawan SharmaPawan SharmaFollow23 Nov 2024, 01:59 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धनतेरस से पहले रतलाम के बाजारों में रौनक, ट्रैफिक बदला गया

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम में धनतेरस से पहले ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। शहर के प्रमुख बाजार रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सज चुके हैं। धनतेरस से लेकर दीपावली तक खरीदारी के लिए दुकानदारों ने भी पूरी तैयारियां कर ली हैं। पूजन सामग्री से लेकर घर की सजावट, कपड़े और अन्य जरूरतों का सामान ग्राहकों को लुभाने के लिए नए कलेवर में सजा हुआ है। दिन के समय बाजारों में इतनी भीड़ उमड़ रही है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। त्योहारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। शहर के सबसे पुराने और व्यस्त मानकचौक बाजार में अब चार पहिया और तीन पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। कुल मिलाकर धनतेरस से पहले ही रतलाम का बाजार पूरी तरह गुलजार हो चुका है और अब दुकानदारों को ग्राहकों की खरीदारी का इंतजार है。
0
0
Report

दमोह पुलिस ने दिवाली से पहले 151 मोबाइल लौटाकर लोगों की खुशी बढ़ाई

Damoh, Madhya Pradesh:दीवाली से पहले पुलिस ने लोगों को दिया गिफ्ट, 30 लाख के 151 मोबाइल फोन दिए वापिस... एंकर/ दीवाली से पहले दमोह पुलिस ने लोगों के लिए बड़ा उपहार दिया है और महीनों पहले गुम हुए लोगों के मोबाइल फोन रिकवर कर उन्हें वापस लौटाए है। दरअसल जिले भर में अलग अलग क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फोन या तो गुम हुए या चोरी गए ऐसे मोबाइल फोन्स की शिकायतें पुलिस थानों और सायबर सेल में की गई थी। दमोह की पुलिस सायबर टीम ने लगातार प्रयास करते हुए कुछ महीनों में लापता हुए 151 मोबाइल फोन को जब्त किया जिनकी कीमत 30 लाख से ज्यादा है। दमोह के पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी आनंद कलादगी ने इन फोन्स के वास्तविक मालिकों को आमंत्रित कर उन्हें एक एक कर मोबाइल फोन सौंपे है। दीपावली से पहले लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल फोन मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है और लोग पुलिस को धन्यवाद दे रहे है। इस मौके पर एसपी ने लोगों से अपील भी की है कि यदि आपके मोबाइल फोन गुम होते है या चोरी जाते है तो वो नजदीकी पुलिस थाने या एसपी ऑफिस ने स्थित सायबर सेल के दफ्तर में आकर शिकायत दर्ज कराए ताकि उनकी टीम उन मोबाइल फोन को तलाश कर सकें। बाइट/ अरविंद विश्वकर्मा ( मोबाइल मालिक दमोह) बाइट/ पदम सिंह ( मोबाइल मालिक दमोह) बाइट/ गोलू यादव ( मोबाइल मालिक बलारपुर दमोह) बाइट/ देव कुमार ( मोबाइल मालिक दतला दमोह) बाइट/ आनंद कलादगी ( एसपी दमोह)
0
0
Report

दीपावली पर हांसी पुलिस अलर्ट: 7 स्थायी, 10 अस्थायी नाके

Hansi, Haryana:हांसी दीपावली पर हांसी पुलिस अलर्ट, बाजारों में सिविल ड्रेस में तैनात होंगे पुलिसकर्मी 7 स्थायी और 10 अस्थायी नाके लगाकर संदिग्ध वाहनों पर रखी जाएगी नजर, महिला पुलिस की भी बढ़ेगी मौजूदगी पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री करने वालों पर होगी कार्रवाई, डीएसपी विनोद शंकर ने आमजन और कारोबारियों से की नियमों का पालन करने की अपील दरसंवाद न्यूज एजेंसी। हांसी। दीपावली के त्योहार को लेकर हांसी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बाजारों में बढ़ती भीड़ और त्योहार पर खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। हांसी के डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि त्योहार के दौरान शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी भी बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही राइडर, पीसीआर और पैदल गश्त के माध्यम से शहर में लगातार निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत हांसी में 7 स्थायी नाके और 10 अस्थायी नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर पुलिसकर्मियों द्वारा संदिग्ध वाहनों की जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी विनोद शंकर ने दीपावली पर पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री को लेकर भी आमजन तथा पटाखा कारोबारियों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि पटाखों की खरीद-बिक्री और भंडारण करते समय निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करें। अवैध रूप से पटाखों का भंडारण या बिक्री करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि दीपावली खुशियों और आपसी भाईचारे का त्योहार है। सभी नागरिक जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाएं और ऐसी किसी भी गतिविधि से बचें, जिससे स्वयं या दूसरों की जान-माल की सुरक्षा को खतरा हो। बाजारों में खरीदारी करते समय अपने सामान और वाहनों का ध्यान रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। हांसी पुलिस ने आमजन को भरोसा दिलाया है कि दीपावली के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की विशेष निगरानी लगातार जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

भरौसा में छठ महापर्व: झांकियों से लोक आस्था और परंपरा की जीवंत प्रस्तुति

Nawada, Bihar:भरौसा मध्य विद्यालय में छठ महापर्व की मनमोहक झांकी, लोक आस्था और संस्कृति की दिखी झलक. पारंपरिक वेशभूषा में बच्चों ने सूर्योपासना और छठी मईया की आराधना का किया जीवंत प्रदर्शन. प्रधानाचार्य सुजीत कुमार के नेतृत्व में आयोजन, विद्यार्थियों ने दिया लोक परंपराओं के संरक्षण का संदेश. नवादा सदर प्रखंड के ओरैना पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भरौसा में छठ महापर्व के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने आकर्षक झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक आस्था और बिहार की समृद्ध संस्कृति की सुंदर झलक दिखाई. बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में सूप, दउरा, ठेकुआ और फलों के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य देने तथा छठी मईया की आराधना के दृश्य प्रस्तुत किए. पारंपरिक गीतों से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा. प्रधानाचार्य सुजीत कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है। शिक्षा के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी जरूरी है। कार्यक्रम में निशा कुमारी, आराध्या, नेहा, संजना, स्वीटी, प्रीति सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रेम कुमार शर्मा की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।
0
0
Report

ओवैसी की सीट-शेयरिंग योजना: अब्दुल नेता बनना चाहते, अखिलेश नहीं लड़ेंगे?

Noida, Uttar Pradesh:Hyderabad (Telangana): Asaduddin Owaisi (AIMIM Chief) On Kadimi Masjid Removal Proposal In Delhi / Abdul’s Role In US Elections / Akhilesh Yadav Not Contesting Elections / Azam Khan’s Fresh Arrest And SP’s Support / AIMIM’s Seat-Sharing Strategy And Contested Seats Hyderabad Asaduddin Owaisi (Part 2) समाजवादी पार्टी वाले बोलते हैं कि अब्दुल दरी बिछाएगा। हम ये बता रहे हैं कि भाई जमुरियत में अब्दुल सेनेटर बना है। तो अब यूपी में इंशाल्लाह अब्दुल जो है ना किसी के सामने सर झुकाएगा बल्कि विधायक बनेगा, नेता बनेगा, दरी नहीं बिछाएगा। हम यह बताना चाह रहे थे। यह आपका शुक्रिया कि आपने उसको मुद्दा बना दिया। यह बीजेपी वालों का शुक्रिया जो समझते कि पंक्चर बनाएगा। अब अब्दुल पंक्चर इतनी कर चुका है कि अब कोई पंक्चर वह बना नहीं पाएगा। अब अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा, अब्दुल नेता बनेगा, उत्तर प्रदेश में विधायक बनेगा, लीडरशिप बनाएगा अपनी। डेरोगेटरी वे में बीजेपी अब्दुल अब्दुल करती थी। पंक्चर बनाते हैं। तो हम यह बता रहे हैं कि भैया अब अब्दुल ना पंक्चर यह जो बोल रहे हैं अब्दुल अब नेता बनेगा।अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा, ना अब्दुल आरएसएस से डरेगा, ना किसी सामने सर झुकाएगा, अब्दुल अपना काम करेगा, नेता बनेगा। उत्तर प्रदेश में दौरे कर रहे हैं, चुनावी प्रचार कर रहे हैं, उसमें अखिलेश जी को खूब निशाना साध रहे हैं। ये खबर आई है कि अखिलेश जी चुनाव नहीं लड़ेंगे। तो उन्होंने कहा कि जब मैं चुनाव नहीं लड़ता हूं तब मैं मुख्यमंत्री बनता हूं के सवाल पर कहा अब वो उनकी पार्टी का फैसला है, वो लड़े ना लड़े, वो उनका मामला है, हम उसपे कुछ नहीं बोल सकते। हम तो लड़े हैं, लड़ रहे हैं और हम लड़ेंगे। इंशाल्लाह हु ताला, हम अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को मुझे यकीन है कि वो विधायक बनेंगे। एक अल्पसंख्यक समाज की और कमजोर तबकात की दलित की बोलिए पसमांदा लोगों की एक लीडरशिप बनेगी इंशाल्लाह। AIMIM’s Seat-Sharing Strategy And Contested Seats हमारा जब गठबंधन इस सवाल का जवाब ये कि हमारा जब किसी से गठबंधन हो जाएगा इंशाल्लाह अनखरीब में आपको पता लग जाएगा। इंडिया अलायंस और सीजेपी की तरफ से जो प्रोटेस्ट हो रहा है संविधान को बचाने के लिए और गणेश कुमार को हटाने के लिए, क्या आगे चल के आप उसमें हिस्सा ले सकते हैं या एमआईएन पार्टी?
0
0
Report

बेरमो के कथारा कोयला खदान ढहने से 7 दबे, 3 महिलाएं मर गईं

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में बड़ा हादसा, तीन महिलाओं की मौत! कथारा कोलियरी में कोयले का ढेर धंसा, 7 लोग दबे, तीन महिलाओं की मौत की सूचना! बेरमो अनुमंडल के कथारा ओपी क्षेत्र स्थित कथारा कोलियरी के नंबर-5 स्टॉकयार्ड में गुरुवार सुबह करीब 4:45 बजे बड़ा हादसा हुआ हादसा । जानकारी के अनुसार, अवैध माइनिंग से जुड़ा हुआ है मामला । स्थानीय ग्रामीण जलावन के लिए रिजेक्ट कोयला निकाल रहे थे। इसी दौरान अचानक ऊपर से कोयले का ढेर धंस गया, जिसकी चपेट में 6 महिलाएं और एक पुरुष आ गए। सभी को इलाज के लिए सीसीएल अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन महिलाओं की मौत की सूचना है। मृतकों में कौशल्या देवी और पुष्पा देवी की पहचान हुई है, जबकि तीसरी महिला का नाम स्पष्ट नहीं हो पाया है। तीनों बांध बस्ती की रहने वाली बताई जा रही हैं। बेरमो एसडीपीओ रवींद्र सिंह ने घटना की जानकारी दी है। स्थानीय पुलिस और सीसीएल प्रबंधन मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। घायलों की स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
0
0
Report
Advertisement

नगर निगम आयुक्त ने गोपाल मंदिर कॉम्प्लेक्स निर्माण तेज करने के निर्देश दिए

Ujjain, Madhya Pradesh:गोपाल मंदिर के निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण, काम में तेजी लाने के निर्देश लोअर बेसमेंट की स्लैब का काम जल्द पूरा कर ग्राउंड फ्लोर का निर्माण शुरू करने को कहा。 उज्जैन। गोपाल मंदिर स्थित निर्माणाधीन सर्वसुविधायुक्त कॉम्प्लेक्स का बुधवार को नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति देखी और अधिकारियों से अब तक हुए काम की जानकारी ली। निगम आयुक्त ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और सभी काम तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने लोअर बेसमेंट की स्लैब का काम जल्द पूरा कर ग्राउंड फ्लोर का निर्माण शुरू करने को कहा。 निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश भी दिए। इस दौरान अधीक्षण यंत्री प्रमोद मालवीय, कार्यपालन यंत्री हिमांशु तिवारी और सब इंजीनियर आकाश रघुवंशी मौजूद रहे。
0
0
Report

उज्जैन स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरते यात्री को RPF जवान ने बचाया

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरते यात्री को RPF जवान ने बचाया, CCTV आया सामने ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच घिसटने लगा, कांस्टेबल ने दौड़कर खींचा बाहर। उज्जैन। रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश एक यात्री के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी, लेकिन मौके पर मौजूद RPF के जवान की सतर्कता से उसकी जान बच गई। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर को उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से काचीगुड़ा एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 17606) रवाना हो रही थी। इसी दौरान एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर घिसटने लगा। प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे RPF कांस्टेबल रामचन्द्र यादव की नजर जैसे ही यात्री पर पड़ी, उन्होंने तुरंत दौड़कर उसे पकड़ा और पूरी ताकत से ट्रेन से दूर खींच लिया। उनकी तत्परता से यात्री ट्रेन के नीचे जाने से बच गया। यात्री की पहचान संदीप (40), निवासी इटारसी के रूप में हुई है। जान बचने के बाद उसने RPF जवान का आभार जताया। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें जवान की तत्परता से यात्री की जान बचती दिखाई दे रही है। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश न करें। थोड़ी सी जल्दबाजी जानलेवा हो सकती है।
0
0
Report
Advertisement

आबकारी व पुलिस बल ने संयुक्त चेकिंग कर अवैध शराब पर निगरानी बढ़ाई

Panna, Madhya Pradesh:आबकारी और पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से वाहन चैकिंग की गई । अवैध शराब की जांच को लेकर हुई जांच बीती रात आबकारी और पुलिस बल के द्वारा बृजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नागोद - कालिंजर मार्ग पर बीती रात में वाहन चेकिंग की गई । गौरतलब है कि देवास जिले में अवैध शराब परिवहन के दौरान एक ट्रक द्वारा टीआई दिलीप पुरी के साथ घटना कारित करने के बाद पूरे प्रदेश में अवैध शराब के नियंत्रण को लेकर कार्रवाई तेज की गई है। इस जांच दल में आबकारी उपनिरीक्षक निरीक्षक मुकेश पाण्डेय और पुलिस चौकी प्रभारी पूर्णानंद मिश्रा अपने बल के साथ शामिल रहे।
0
0
Report
Advertisement

सीवान मंडल कारा में सुबह अचानक छापेमारी, 3.5 घंटे तलाशी

Siwan, Bihar:सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अहले सुबह करीब 4 बजे मंडल कारा में जिला प्रशासन की टीम ने अचानक छापेमारी की। जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा के निर्देश पर शुरू हुई इस कार्रवाई का नेतृत्व एसडीओ आशुतोष गुप्ता और एसडीपीओ प्रांजल कुमार कर रहे थे। करीब साढ़े तीन घंटे तक जेल के अंदर सघन तलाशी अभियान चला। बाद में जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और एसपी भारत सोनी भी खुद मंडल कारा पहुंचे और छापेमारी में शामिल हुए। इस दौरान जेल के अलग-अलग वार्डों में जाकर जांच की गई। तलाशी के दौरान मोबाइल की बैटरी और घड़ी की स्ट्रिप बरामद होने की बात सामने आई है। हालांकि, जिलाधिकारी ने किसी आपत्तिजनक सामान की बरामदगी की पुष्टि नहीं की है। दरअसल, सीवान मंडल कारा में अहले सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक जिला प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ जेल परिसर में पहुंच गई। सुबह करीब 4 बजे शुरू हुई इस छापेमारी में एसडीओ आशुतोष गुप्ता और एसडीपीओ प्रांजल कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने जेल के अलग-अलग वार्डों की तलाशी ली। करीब साढ़े तीन घंटे तक चले इस अभियान के दौरान जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और एसपी भारत सोनी भी मंडल कारा के अंदर पहुंचे और खुद जांच-पड़ताल की। अधिकारियों ने वार्डों के अंदर जाकर सघन तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी के बाद जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि यह रूटीन चेकिंग के तहत अचानक किया गया सरप्राइज विजिट था। इस दौरान हर वार्ड में जाकर जांच की गई। वहीं तलाशी के दौरान मोबाइल की बैटरी और घड़ी की स्ट्रिप मिलने की बात भी सामने आई।
0
0
Report

सड़क न होने पर डंडी-कंडी से अस्पताल पहुँचे नकोड़ा कपोला के ग्रामीण

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जिले के यमुनाघाटी के नौगांव ब्लॉक के नकोड़ा कपोला गाँव में सड़क न होने के कारण ग्रामीणों ने महिला डंडी कंडी के सहारे अस्पताल पहुंचाया। रात को लगभग 10 बजे मीना देवी की अचानक तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाने के लिए ROAD तक पहुंचाने के लिए गांव में सड़क नहीं होने के कारण प्लास्टिक की कुर्सी की डण्डी की व्यवस्था करके सड़क तक पहुँचाया गया। नकोड़ा कपोला में यह सिर्फ कल रात की बात नहीं है। जब भी ग्रामीणों की तबीयत खराब होती है, तो वे इसी प्रकार डंडी कंडी का सहारा लेते हैं। ग्रामीण लंबे समय से प्रतिनिधि और सरकार से गांव में सड़क की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। कपोला–नकोडा गाँव वालों की समस्या अनसुना कर दी जाती है; कई बार चुनाव का बहिष्कार भी किया गया है, पर सरकार पर इसका असर नहीं पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर 2027 से पहले गांव की सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं होता है, तो सभी ग्रामीण मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे और 2027 विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top