203001
बुलंदशहर में भाकियू के जाम में फांसी एम्बुलेंस और स्कूली बच्चों की वैन
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में भाकियू के तीन सूत्रीय मांगों के प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट गेट पर जाम लग गया, जिसमें एम्बुलेंस और स्कूली बच्चों की वैन फंस गई। ट्रैफिक पुलिस ने एम्बुलेंस को दूसरे रास्ते से निकालने का प्रयास किया। प्रदर्शन में सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पानीमाको जंगल से अपहरण मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के टाटीझरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पानीमाको जंगल से दो लोगो के अपहरण किए जाने के संबंध में पुलिस ने कार्रवाई की है जिसमें दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है बीते 10 सितंबर को पंचम महतो के द्वारा थाने में एक अंकित आवेदन दिया गया था कि मजदूर लाने के लिए पहाड़पुर जाने के क्रम में पानीमाको जंगल में अज्ञात अपराधियों के द्वारा हथियार के बल पर वादी पंचम महतो एवं इनका साथ काम करने वाले फिटर रामलाल हांसदा को अपहरण कर पैसे की मांग किया 10 सितंबर को सुबह में ₹200000 लेकर पंचम महतो और रामलाल हादसा को छोड़ा गया l कार्रवाई करते हुए छापेमारी दल का गठन किया गया जिसमें दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है मामले का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है कि आखिर क्यों दोनों की अपहरण की गई पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है0
0
Report
कोटा के कलेक्ट्रेट में SIR और मतदाता सूची पर कांग्रेस प्रदर्शन; आयोग पर सवाल
Kota, Rajasthan:कोटा.. मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं और SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने आज कोटा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त की भूमिका और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि SIR और मतदाता सूची से जुड़े फैसलों से वास्तविक मतदाताओं के अधिकार प्रभावित होने की आशंका है। प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज और सहप्रभारी धर्मराज मेहरा की मौजूदगी में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने निष्पक्ष चुनाव, पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। SIR को लेकर देशभर में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की ओर से निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि निर्वाचन आयोग अपने कदमों को प्रक्रिया और कानून के अनुरूप बताता है。0
0
Report
जालौन में ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की दर्दनाक मौत, रेलवे हड़कंप
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ हुई दर्दनाक मौत, एट जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक हादसा, कोंच के उर्स में शामिल होने जा रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर हुई मौत, प्लेटफार्म नंबर 2 पर बोतल में पानी भरने के लिए दूसरे प्लेटफार्म की ओर जा रहा था शख्स, झांसी से लखनऊ जा रही 12107 सीतापुर एक्सप्रेस की चपेट में आया अधेड़, मृतक की पहचान 48 वर्षीय मोहम्मद मकसूद पुत्र स्व. अहमद खान के रूप में हुई, मृतक मध्य प्रदेश के दतिया जिले के उनाव बालाजी थाना क्षेत्र का बताया गया निवासी, पत्नी के साथ कोंच में आयोजित उर्स में शामिल होने जा रहा था अधेड़, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में मचा कोहराम, सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र के एट रेलवे स्टेशन की घटना।0
0
Report
Advertisement
हरीश रावत: छात्रसंघ चुनाव में कांग्रेस को उत्साहजनक खबरें सामने आ रही हैं
Noida, Uttar Pradesh:हरीश रावत छात्रसंघों के चुनाव में कांग्रेस के लिए बड़ी उत्साहजनक खबरें सामने आ रही हैं। विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। छात्र शक्ति की यह सफलता लोकतांत्रिक मूल्यों और नई ऊर्जा का संदेश है।0
0
Report
रीवा कॉलेज चौराहे पर मजदूर की मौत: आक्रोश बढ़ा, प्रशासन से बातचीत जारी
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा शहर के मुख्य चौराहे कॉलेज चौराहे पर श्रमिक की मौत के मामले को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। मृतक के परिजन और अन्य लोग अभी भी आक्रोशित हैं और BSNL ऑफिस के ठीक सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं SDM, तहसीलदार समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर परिजनों से लगातार बातचीत कर रहे हैं और धरना समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल सहमति नहीं बन पाई है। पूरे मामले को लेकर SDM जितेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रशासन लगातार परिजनों से बातचीत कर रहा है। परिजनों की प्रमुख मांगों में परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति, 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के भरण-पोषण के लिए अतिरिक्त आर्थिक मदद शामिल है। प्रशासन और परिजनों के बीच बातचीत का दौर लगातार जारी है…0
0
Report
बैतूल के छिंदी गांव में टिड्डी हमला, किसानों की मेहनत पानी फिर गई
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के मुलताई ब्लॉक के छिंदी गांव में टिड्डी दल ने दर्जनों किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। हजारों टिड्डियों ने अचानक मक्का के खेतों पर हमला कर दिया और कुछ ही मिनटों में फसल की पत्तियां चट कर दीं। टिड्डियों को भगाने के लिए किसानों ने थाली बजाई,शोर मचाया और धुआं किया,लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। खेतों में अब सिर्फ मक्का के डंठल नजर आ रहे हैं। दर्जनों किसानों की फसल प्रभावित होने की बात सामने आई है। किसानों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद राजस्व विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। अब किसान फसल का सर्वे कराकर उचित राहत की मांग कर रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
युवा उड़ान 2026 से छत्तीसगढ़ में युवाओं की भूमिका तेज होगी
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका एवं सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का आयोजन वनधन केंद्र, मोहला में किया गया। कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी, उनकी क्षमता, नवाचार तथा राष्ट्र एवं प्रदेश के विकास में उनकी भूमिका को लेकर परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को सुझाव पत्र वितरित किए गए। युवाओं से शिक्षा, रोजगार, खेल, कौशल विकास, नवाचार सहित स्थानीय स्तर की आवश्यकताओं और समस्याओं से जुड़े अपने सुझाव पत्र के माध्यम से देने का आग्रह किया गया। प्राप्त सुझावों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का उद्देश्य रखा गया, ताकि युवाओं की अपेक्षाओं एवं विचारों को विकास की योजनाओं में शामिल किया जा सके।0
0
Report
ग्वालियर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: आरोपी की तलाश जारी
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए बाद में युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने युवती को दुसरी कास्ट का बताकर शादी करने से इंकार कर दिया ऐसे में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और SC/ST एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के अशोक कॉलोनी में राघवगढ जिला कटनी की 27 वर्षीय युवती निवासरत है। ग्वालियर में 4 साल पहले उसकी दोस्ती श्रीकांत शर्मा से हुई थी बाद में आरोपी द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शरीरिक संबंध बनाएं। लेकिन जब युवती ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी शादी करने से मुकर गया। आरोपी ने पीड़िता को दूसरी कास्ट का बताकर उससे सम्पर्क भी तोड़ लिए। जिस पर पीड़िता थाटीपुर थाने पहुंची जहां पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
ग्वालियर सड़क हादसे में ITM यूनिवर्सिटी के BBA छात्र अमित राजपूत की मौत
Morena, Madhya Pradesh:संदिग्ध परिस्थितियों में हुए सड़क हादसे में BBA छात्र की हुई मौत。 मृतक छात्र अमित राजपूत ग्राम महाराजपुर जिला मुरैना का था रहने वाला。 अमित राजपूत ग्वालियर शहर के ITM यूनिवर्सिटी से कर रहा था BBA की पढ़ाई。 मृतक अमित के दोस्तों ने दी घटना की अमित के परिजनों को सूचना。 मृतक अमित के परिजनों को उसके दोस्तों ने बताया यूनिव URI कैंपस से बाहर निकलते ही एक कंटेनर ने मारी थी जोरदार टक्कर。 हादसे में गंभीर रूप से घायल अमित को उसके दोस्तों ने ITM परिसर में ही बने अस्पताल में कराया था भर्ती。 मृतक अमित के परिजनों का कहना जब भी अस्पताल पहुंचे अमित की हो चुकी थी मौत。 थाना झांसी रोड क्षेत्र का मामला पुलिस मृतक अमित का करा रही है पोस्टमार्टम。 पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज भी खंगालने में जुटी, जिससे घटना की असल वजह पता चल सके।0
0
Report
Advertisement
सिटी कोतवाली में सांप घुसा, राजेश महादेव ने एक घंटे में पकड़ा
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ رہی है जहां सिटी कोतवाली में उस वक्त अफरा आफरी मच गई जब सिटी कोतवाली थाने के अंदर सांप घुस गया जिसकी सूचना फौरन स्नेक रेस्क्यू करने वाले राजेश महादेव को दी गई राजेश महादेव तत्काल सिटी कोतवाली थाने पहुंचे और करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जहरीले सांप को पकड़ा गया इसके बाद रेस्क्यू करने वाले राजेश महादेव ने सांप को शिवनाथ नदी के किनारे जंगल में छोड़ दिया गनीमत यह रही की जहरीले सांप ने किसी भी पुलिसकर्मी या थाने में उपस्थित व्यक्ति को डसा नहीं वरना किसी की जान भी जा सकती थी बहरहाल राजेश महादेव की तत्परता से सिटी कोतवाली थाने में लोगों की जान बच गई.0
0
Report
रतलाम में सपना ठाकुर के धोखाधड़ी मामले सामने, गिरफ्तारी के साथ शुरू हुई कई शिकायतें
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में पुलिस गिरफ्त में आई लेडी नटवर लाल का मामाला काफ़ी चर्चा मे आ गया है आरोपी महिला सपना ठाकुर को लेकर अब धोखाधड़ी के मामलों की परतें खुलती जा रही हैं। आरोप है कि सपना ठाकुर अलग-अलग लोगों के सामने अलग-अलग पहचान बताकर उन्हें झांसे में लेती थी। कभी खुद को नारकोटिक्स अधिकारी, कभी नवोदय विद्यालय की प्राचार्य तो कभी नौकरी लगवाने वाली बताकर, वह लोगों को बड़े प्रलोभन देती और फिर नकदी, ज्वेलरी और यहां तक कि मकान तक अपने नाम करवा लेती। मानकचौक थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी ब्रोकर रुपेश चरपोटा की शिकायत पर सपना ठाकुर को गिरफ्तार किया । आरोप है कि सपना ने खुद को मंदसौर की नारकोटिक्स अधिकारी बताकर रुपेश को पूर्व में हुई धोखाधड़ी की रकम वापस दिलाने का भरोसा दिया और इसी बहाने लाखों की नकदी, ज्वेलरी और उसका मकान तक अपने नाम करवा लिया। मामले में पुलिस ने फर्जी अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तारी की है। गिरफ्तारी के बाद अब अन्य शिकायतें भी सामने आ रही हैं। जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र में रोहित से मेडिकल कॉलेज में नौकरी लगवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये लेने का आरोप है। आरोपी महिला पर दूसरा प्रकरण जावरा मे दर्ज़ हुआ है व सही धार के कोद गांव से दयाराम परमार का परिवार भी रतलाम पहुंचा। आरोप है कि दिव्यांग दयाराम और उनके दिव्यांग बेटे को सरकार से बड़ी आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा देकर सपना ने मजदूर परिवार से साढ़े चार लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस अब सपना ठाकुर से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है। माना जा रहा है कि जांच में और शिकायतें सामने आ सकती हैं।0
0
Report
गंडक नदी के कारण अररज क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में
Noida, Uttar Pradesh:Motihari, Bihar: Floodwaters from the Gandak River have inundated several villages in the Areraj subdivision of East Champaran after a ring embankment at Misroulia Dah breached. The rising water level, following the release of water from the Valmiki Nagar Barrage, has affected multiple panchayats, leaving many villages waterlogged and residents stranded0
0
Report
Advertisement
OM ग्रुप ने रामचंद्र महाविद्यालय चुनाव में अध्यक्ष समेत चार पद जीते
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-रामचंद्र महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषित,अध्यक्ष पद पर ॐ ग्रुप का कब्जा उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय रामचंद्र महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस बार चुनाव में ॐ ग्रुप ने अपना दबदबा दिखाया है। अध्यक्ष पद सहित तीन प्रमुख पदों पर ॐ ग्रुप के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। छात्रसंघ पर पद अध्यक्ष पर ॐ ग्रुप के अमित शाह ने शानदार जीत हासिल की है। कड़े मुकाबले में अमित शाह ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हारकर जीत हासिल की महासचिव पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की प्रत्याशी सरगम रावत ने जीत दर्ज की है। वहीं सह-सचिव पद पर ॐ ग्रुप की श्रुति पंवार विजयी रही हैं। उपाध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सुदीप नौटियाल ने जीत हासिल की है। कोषाध्यक्ष पद पर वर्षा पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थीं।जबकि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR) पद पर ॐ ग्रुप के आयुष पंवार ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को महाविद्यालय के प्राचार्य ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।चुनाव परिणाम घोषित होते ही महाविद्यालय परिसर में जश्न का माहौल रहा। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कॉलेज प्रशासन ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर सभी को बधाई दी है।0
0
Report
राम शरण नौटियाल ने बीजेपी छोड़ी; चकराता सीट पर नया राजनीतिक मोड़
Dehradun, Uttarakhand:ब्रेकिंग देहरादून इस वक़्त की बड़ी खबर राम शरण नौटियाल ने छोड़ी बीजेपी मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता हैँ राम शरण नौटियाल बीजेपी संगठन के भीतर नहीं बैठ पा रहे थे फिट 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चकराता सीट से आजमाई थी किस्मत0
0
Report
NIA ने मणिपुर CM काफिले पर हमले के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:मणिपुर CM के काफिले पर घात लगाकर हमले के मामले में NIA ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया... NIA ने मणिपुर के मुख्यमंत्री के काफिले पर हुए सशस्त्र हमले के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जांगमिनलुन सिंगसन उर्फ फ्रैंकी (44) और थांगजोएल हाओकिप उर्फ थांगबोई (21) के तौर पर हुई है। जांगमिनलुन सिंगसन चुराचांदपुर के बेथेल का रहने वाला है, जबकि थांगजोएल हाओकिप चुराचांदपुर के गमफाजांग तुइबोंग का निवासी है। दोनों को मणिपुर के थौबल स्थित NIA मामलों की विशेष अदालत में पेश किया गया। इस मामले में दोनों क्रमशः तीसरे और चौथे गिरफ्तार आरोपी हैं。 10 जून 2024 को हुआ था हमला... 10 जून 2024 को अज्ञात हथियारबंद लोगों ने मणिपुर के मुख्यमंत्री के काफिले को NH-37 पर कांगपोकपी जिले के K. सिनाम गांव के पास घात लगाकर निशाना बनाया था। हमले में काफिले में तैनात दो सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए थे, जबकि सरकारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचा था। मामले में शुरुआत में न्यू कीथेलमैनबी पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 133(6)2024 दर्ज की गई थी। बाद में NIA ने 11 जुलाई 2024 को केस को अपने हाथ में लेते हुए इसे RC-11/2024/NIA/IMP के रूप में दोबारा दर्ज किया। हमले की साजिश में भूमिका का आरोप... NIA की जांच के मुताबिक, दोनों आरोपियों की भूमिका अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में मदद करने में सामने आई है। जांच एजेंसी ने दोनों के संबंध इस साजिश में शामिल अन्य लोगों से भी बताए हैं। NIA के अनुसार, दोनों आरोपी पहले से ही एक अन्य मामले RC-24/2023/NIA/DLI में गिरफ्तार किए जा चुके थे। अब उन्हें मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले के इस मामले में भी गिरफ्तार किया गया है。 दोनों आरोपियों को अदालत ने 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। NIA अब आरोपियों की सटीक भूमिका, साजिश में शामिल अन्य लोगों के साथ उनके संबंध और हमले के पीछे मौजूद पूरी साजिश का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
