icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली बैठक पर भाजपा-आरोपित विपक्षी बयान

Noida, Uttar Pradesh:सर, सर. तीस सितंबर को इंडिया गणबंधन की बड़ी बैठक दिल्ली में होने जा रही है लेकिन अखिलेश यादव कह रहे हैं हम उस बैठक में नहीं जाएंगे हमारे नेता जाएंगे सर इसको कैसे देख रहे हैं लगातार कांग्रेस और सपा में. हम एक ही बात देख रहे हैं, सपा भी हमारी विरोधी है, इंडि गठबंधन भी हमारा विरोधी है। ये जाएं तो भी ठीक, ना जाएं तो भी ठीक। भाजपा का विजय रथ. या एक साथ आ करके लड़ेंगे तब भी नहीं रुकेगा। अलग रह कर अलग अलग लड़ेंगे तब भी नहीं रुकेगा। दो हजार सत्ताईस में तीसरी बार भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनना तय है। जनता ने मन बना लिया. अखिलेश यादव सर पीडीए रथ को भगवान कृष्ण की रथ से जोड़ रहे हैं. देखिए श्री अखिलेश यादव का पीडीए और उनका पीडीए रथ फर्जी है। असली पीडीए और पीडीए के नाम पर जो काम है वो भाजपा की डबल इंजन सरकार कर रही है. सर, आज भी एसआईआर को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है देश भर में. कांग्रेस को पहले 2004 और 2009 में जो देश में बहुमत मिला था, वो किस आधार पर मिला था? वोट चोरी करके उनको मिला था? क्या? यह जवाब उनको देना होगा जहां उनकी राज्य में जीत हो जाती है वहां ईवीएम आयोग सब सही है और जहां हार हो गई तो वहां सब कुछ खराब है तो यह तो मतलब मीठा मीठा गप तीखा तीखा थू. धन्यवाद. हेलो क्या?
0
0
Report

लखनऊ जिला मुख्यालय में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारे

Noida, Uttar Pradesh:ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लखनऊ जिला मुख्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमिटी ने किया प्रदर्शन लखनऊ जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ पैदल मार्च कर प्रदर्शन गलत ढंग से SIR करवाने और मतदाता सूची में फेरबदल का आरोप लालबाग से जनपथ स्थित चुनाव आयोग तक पैदल मार्च पैदल मार्च को देखते हुए पुलिस ने लगाई बैरिकेटिंग नगर निगम कार्यालय के पास बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को रोका गया कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
0
0
Report
Advertisement

टोंक छिलरी स्कूल स्काउट गाइड प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाने के बाद विजेताओं का सम्मान

Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव का नाम—टोंक छिलरी, जिला—झुंझुनूं — टोंक छिलरी स्कूल स्काउट गाइड प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर — प्रधानाचार्य संजू नेहरा सहित अमन कुमार और जीवनराम सम्मानित हुए — नवलगढ़ में स्काउट गाइड प्रतियोगिता रैली का समापन हुआ — एसडीएम प्रांजल कंवर ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत — टोंक छिलरी स्कूल की टीम प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही — विजेताओं को शील्ड देकर अतिथियों ने सम्मानित किया — एसडीएम प्रांजल कंवर ने स्काउट गाइड की कारीगरी सराही
0
0
Report

डूंडलोद डीपीएस निशानेबाज ने दस मीटर AIR पिस्टल गोल्ड जीता, राज्य के लिए चुना

Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव का नाम—डूंडलोद, जिला—झुंझुनूं — डीपीएस के निशानेबाजों ने जिला प्रतियोगिता में लहराया परचम — डीपीएस डूंडलोद के निशानेबाजों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया — अभिकर्ष चौधरी ने दस मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता — अभिकर्ष अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झुंझुनूं जिले का प्रतिनिधित्व करेगा — रितुल, आराध्या लाल और मनस्वी ढाका ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया — विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई — डीपीएस खिलाड़ियों की सफलता से विद्यालय और गांव का नाम रोशन हुआ
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं में अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026: चार दिन के कार्यक्रमों की धूम

Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव का नाम—झुंझुनूं, जिला—झुंझुनूं — अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 का चार दिवसीय आयोजन — अग्रवाल समाज समिति झुंझुनूं आयोजित करेगी अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 अग्र उड़ान — अध्यक्ष गणेश हलवाई ने महोत्सव की तैयारियों की जानकारी दी — महोत्सव आठ से ग्यारह अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे — अग्रसेन भवन में आठ अक्टूबर को ध्वजारोहण से शुरुआत होगी — खेलकूद, प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह होंगे आयोजित — मेधावी विद्यार्थियों सहित आयोजकों, प्रायोजकों और दानदाताओं का सम्मान होगा
0
0
Report

झारखंड में कांग्रेस का SIR मुद्दे पर बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा मांग

Ranchi, Jharkhand:एसआईआर और इससे संबंधित मुद्दों को लेकर कांग्रेस आज पूरे झारखंड में प्रदर्शन कर रही है। राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। रांची में पुराने विधानसभा परिसर से मार्च निकालकर कांग्रेस कार्यकर्ता निर्वाचन आयोग के कार्यालय पहुंचे और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा。 कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि SIR समेत चुनावी प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर सवाल हैं, जिन पर चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए। रांची में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने देश के साथ धोखा किया है और उन्हें पद से हटाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए。 बाइट....राधाकृष्ण किशोर,वित्त मंत्री बाइट...शिल्पी तिर्की,कृषि मंत्री बाइट....केशव कमलेश,प्रदेश अध्यक्ष बाइट....प्रदीप यादव,नेता विधायक दल बाइट....धीरज प्रसाद साहू,पूर्व सांसद बाइट...बंधु तिर्की,पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बाइट...राजेश ठाकुर,पूर्व अध्यक्ष बाइट..इंद्रजीत सिंह,महानगर कांग्रेस
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद के पार्क में खुला बोरवेल: नगर निगम पर बढ़े सवाल

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद: मासूम की मौत के बाद भी नहीं जागा नगर निगम, सेक्टर-8 के पार्क में खुला पड़ा बोरवेल फरीदाबाद में सीही गांव के बोरवेल में मासूम बच्ची के गिरने और करीब 10 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे बाहर निकालने के बावजूद नगर निगम की लापरवाही सामने आ रही है। सेक्टर-8 स्थित संत सूरदास पार्क में एक बोरवेल खुले में पड़ा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि इस बोरवेल पर कोई ढक्कन तक नहीं लगाया गया है। संत सूरदास पार्क में सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। पार्क में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी घूमने आते हैं। ऐसे में खुले पड़े बोरवेल को लेकर यहां आने वाले लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही में सीही गांव में बोरवेल में गिरी मासूम बच्ची को निकालने के लिए प्रशासन और राहत-बचाव टीमों को करीब 10 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। बच्ची को बाहर निकालने के बाद उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बावजूद अगर शहर के सार्वजनिक पार्क में बोरवेल खुले पड़े हैं, तो यह नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस बोरवेल को बंद नहीं किया गया तो यहां भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। सवाल यह है कि नगर निगम अधिकारियों की नजर इस खुले बोरवेल पर कब पड़ेगी क्या अधिकारी किसी हादसे का इंतजार कर रहे हैं या फिर हादसे से पहले ही इसे सुरक्षित तरीके से बंद किया जाएगा
0
0
Report

हरियाणा पुलिस में अगले साल 20 हजार से अधिक भर्ती: बजट बढ़ोतरी से योजना

Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - डीजीपी अजय सिंघल ने सेक्टर -17/18 थाने कि नई ईमारत का किया उद्धघाटन अगले एक साल में हरियाणा पुलिस में होंगी 20 हजार से ज्यादा नई भर्ती -अजय सिंघल हरियाणा में नए थाने और पुलिस लाइन बनाने के लिए हरियाणा सरकार से मिले 600 करोड़ रुपए से ज्यादा अगले दो साल में ये बजट 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा बढ़ जायेगा अपराधियों को बख्शा नही जाएगा, हरियाणा में अपराध सहन नही किया जायेगा जों पुलिस के खिलाफ गन उठाएगा तो उसे गन से ही जवाब दिया जायेगा गैंगस्टर को मीडिया ज्यादा तवजों नहीं दे, पुलिस गैंगस्टर के खिलाफ बड़ी मुहिम चला रही हैं पिछले दो साल में 25 से ज्यादा गैंगस्टर्स को विदेश डिपोट किया हैं नशा एक बड़ी चुनौती, पंजाब से बड़ी मात्र में नशा तस्करी होती हैं, लेकिन हरियाणा पुलिस बड़े स्तर पर काम कर रही हैं बाइट, अजय सिंघल, डीजीपी हरियाणा
0
0
Report
Advertisement

चिरमिरी में बार-बार जमीन धंसना: महापौर ने सुरक्षा कदम उठाने की बात कही

Muju, Jeonbuk State:चिरमिरी ब्रेक : नगर निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 12 में एक बार फिर जमीन धंसने का मामला सामने आया है। हल्दीबाड़ी क्षेत्र में शासकीय शराब दुकान के सामने अचानक जमीन धंसने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से अंग्रेजी और देसी शराब दुकान को बंद कर दिया गया और दुकान में रखी शराब को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 4 साल पहले भी इसी क्षेत्र में जमीन धंसने की घटना सामने आ चुकी है। बताया जा रहा है कि यहां SECL चिरमिरी क्षेत्र की अंडरग्राउंड माइंस संचालित थी, जहां आग लगने के बाद खदान को बंद कर दिया गया था। घटना की जानकारी मिलने पर चिरमिरी महापौर रामनरेश राय मौके पर पहुंचे और SECL अधिकारियों से फोन पर चर्चा की। महापौर ने तत्काल सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।
0
0
Report

आगरा में ज्ञानेश कुमार के घर के बाहर कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन

Agra, Uttar Pradesh:आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर के गेट और दीवार पर कालिख पोतकर विरोध जताया है। गेट पर ‘वोट चोर ज्ञानेश कुमार’ जैसे नारे लिखे गए हैं। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया। विजय नगर स्थित ज्ञानेश कुमार के घर के बाहर काफी देर तक हंगामा और नारेबाजी होती रही। ये तस्वीरें आगरा के विजय नगर की हैं, जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव और वोट से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के घर के गेट और दीवार पर कालिख पोत दी। गेट पर ‘वोट चोर ज्ञानेश कुमार’ लिखकर विरोध जताया गया। कांग्रेस की ओर से लगाए गए ये आरोप और नारे राजनीतिक विरोध के तौर पर सामने आए हैं। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को घर की तरफ आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक की स्थिति भी बनी। दरअसल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अपने आरोपों को लेकर उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। आगरा में भी इसी विरोध की तस्वीरें सामने आईं हैं। विजय नगर स्थित ज्ञानेश कुमार का ये पैतृक आवास पहले भी चर्चा में रहा है। ज्ञानेश कुमार आगरा में जन्मे हैं और उनका पैतृक घर विजय नगर कॉलोनी में है। अब इसी घर के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन ने स्थानीय स्तर पर भी राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से रोक दिया है। वहीं घर के गेट और दीवार पर लिखे गए नारों और कालिख के बाद इस प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आईं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top