सड़क हादसे में युवती और बुजुर्ग की गई जान,आयशर में काफी देर तक अटकी रही दुर्घनाग्रस्त बाइक
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में तेज़ रफ़्तार बेकाबू आइसर 709 ने बाइक सवारों को रौंदा। बाइक सवार युवती और बुज़ुर्ग की मौके पर ही जान चले गई। दूर तक आइसर के नीचे फंसी रही, हादसे का शिकार बाइक हुई। हादसे के बाद आइसर चालक लोडेड वाहन छोड़कर मौके से फरार हुआ। बुलंदशहर के सिकंदराबाद में NH34 पर भटपुरा कट के पास हादसा हुआ था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
