203412
अमेरिका से आए युवक ने हरिद्वार से लेने गए कावड़
Siyana, Uttar Pradesh:स्याना के गांव थलइनायतपुर निवासी पंकज त्यागी अमेरिका से आकर हरिद्वार से कांवड़ लेने गए हैं। शिव भक्त पंकज का नगर में फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि वे हरिद्वार से डाक कांवड़ लाकर गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। पंकज की यह आस्था क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणादायक बनी है। इस अवसर पर कपीश त्यागी, अंकुर, अंकित, विनित और विवेक त्यागी भी मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बड़ौत में मुठभेड़ के बाद हत्यारोपी इरफान गिरफ्तार
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत की बड़ौत थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हत्यारोपी इरफान को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल इमरान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इरफान की निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा बरामद किया है। वहीं मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। पड़ोसियों के साथ हुए विवाद में इरफान ने अपने साथियों के साथ मिलकर शोएब नाम के युवक की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, और उसके परिवार के चार लोगों को भी घायल किया था। और मौके से फरार हो गया था। इसी घटना में पुलिस को इरफान की तलाश थी। 24 घंटे के अंदर बड़ौत कोतवाली पुलिस ने इरफान को गिरफ्तार करते हुए मुठभेड़ के बाद जेल भेज दिया है। वहीं मुठभेड़ के दौरान वीरेंद्र नाम के सिपाही भी घायल हुआ जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। एडिशनल एसपी बागपत प्रवीण कुमार चौहान ने मुठभेड़ और इमरान की गिरफ्तारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इरफान फरार होने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर इरफान को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसने फायर झोंक दिया। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायर किया, जिसमें इरफान के पैर में गोली लगी। फिलहाल पुलिस ने इरफान को गिरफ्तार करते हुए मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मुठभेड़ के दौरान वीरेंद्र नाम के सिपाही भी घायल हुआ जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।0
0
Report
झांसी के हंसारी रेलवे क्रॉसिंग के पास इलेक्ट्रिक ऑटो पलटा; 12 सवारियाँ घायल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के हंसारी रेलवे क्रॉसिंग के पास सवारियों से भरा एक इलेक्ट्रिक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। उसके नीचे सवारियां दब गईं। उनमें बीच चीख पुकार मच गई। यह नजारा देख आनन फानन में राहगीरों ने मिलकर ऑटो को उठाया और उसमें फंसी सवारियों को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज भेजा जहां उनका उपचार चल रहा है, जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेकर जाना शुरू कर दी है। इस घटना में को बताया जा रहा है को हंसारी से झांसी की ओर ऑटो आ रहा था। उसमें 12 सवारियां बैठी हुई थीं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी सवार थे। रेलवे क्रॉसिंग के पास ही अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। इसके बाद सवारी में चीख पुकार मच गई आवाज सुनकर राहगीर मौके पर दौड़े और सवारियों से भरे पलटे ऑटो को उठाकर सीधा किया गया, इसके बाद एक-एक करके ऑटो में फंसी सवारियों को बाहर निकाल कर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।0
0
Report
गंगटोक में पीएम मोदी ने युवाओं के साथ फुटबॉल खेला, फिटनेस का संदेश
Noida, Uttar Pradesh:Early morning in Gangtok, PM Modi joined a group of youngsters for a game of football.0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा के आंबापुरा में भीषण आग, चार गरीब परिवार के घर राख
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर -बांसवाड़ा जिले के आंबापुरा थाना क्षेत्र के निचलीनाल गणवाफला में अचानक लगी भीषण आग ने चार गरीब परिवारों की खुशियां और जीवनभर की पूंजी राख कर दी। आग इतनी भयावह थी कि उसने भेरिया, रमेश, कालू और उनके पिता भारमा के कवेलुपोश मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची नगर परिषद की दो दमकलों ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग में करीब 25 से 28 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घर में रखा 40 क्विंटल अनाज, 9 तेालों सोना, 4 किलो से अधिक चांदी के जेवर और 34 हजार की नकदी जल गई। इसके अलावा बैंक डायरी, आधार कार्ड और जमीन के कागजात जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी स्वाहा हो गए। आशंका है कि चूल्हे की चिंगारी से यह हादसा हुआ। अब इन परिवारों के पास केवल पहने हुए कपड़े बचे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तत्काल उचित मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग की है。0
0
Report
आजमगढ़ निजामाबाद थाने में दरवाजा तोड़ने वाले थानेदार का वीडियो वायरल, सवाल उठे
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना के वीडियो में दरवाजा तोड़ते हुए थानेदार हिरेंद्र प्रताप सिंह के पैर के जूते से दरवाजा मारते दिख रहे हैं. घटना सीसीटीवी में कैद होकर वायरल हो रही है. पुलिस के अनुसार निजामाबाद गो-तस्करी प्रकरण में 4 अभियुक्त जेल में हैं, एक मोहम्मद अहमद फरार है जिसके विरुद्ध 8 मुकदमे दर्ज हैं. गिरफ्तारी वारंट जारी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. मोहम्मद अहमद के भाई मोहम्मद फहद, जो भोपाल के भाभा यूनिवर्सिटी में एमटेक कर रहा है, 10 अप्रैल 2026 को परीक्षा देकर निजामाबाद के फरिहा में घर आया था; 20 अप्रैल को सुबह थाना प्रभारी टीम के साथ उसके घर पहुंचे और दरवाजा को जूते और डंडे से पीटने लगे. मोहम्मद फहद को 16 घंटे तक थाने में रखा गया और फिर उसे छोड़ दिया गया. सवाल उठ रहे हैं कि थाने की पुलिस ने फरार आरोप पर दबाव डालने के लिए भाई को थाने लाया था या नहीं और किसके दबाव में रिहा किया गया. आस-पास के लोग रिहाई के पीछे पैसे के लेन-देन की बात कर रहे हैं. सीओ सदर ने बताया कि मोहम्मद अहमद के घर पर छापेमारी की गई थी; आरोपी के विरुद्ध 8 मुकदमे दर्ज हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो भ्रामक प्रसारित की जा रही है.0
0
Report
गंगा एक्सप्रेसवे: सुरक्षा और तकनीक का बेजोड़ संगम
Hardoi, Uttar Pradesh:आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा गंगा एक्सप्रेसवे: सुरक्षा और तकनीक का बेजोड़ संगम उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाई देने वाला गंगा एक्सप्रेसवे अब अपनी आधुनिक सुविधाओं के लिए चर्चा में है। मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाला यह एक्सप्रेसवे न केवल 12 जनपदों के बीच की दूरी कम करेगा, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक तकनीक से भी लैस होगा। इस मार्ग पर सफर को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने कई ऐसे नवाचार किए हैं जो इसे देश के अन्य एक्सप्रेसवे से अलग बनाते हैं। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक्सप्रेसवे के दोनों ओर विशेष 'ऑडिबल स्ट्रिप' लगाई गई हैं। यह तकनीक विशेष रूप से रात के समय वाहन चलाने वालों के लिए जीवन रक्षक साबित होगी। यदि किसी चालक को नींद आ जाती है और वाहन सड़क से थोड़ा भी भटकता है, तो इन स्ट्रिप्स के संपर्क में आते ही टायर तेज कंपन और आवाज करेंगे, जिससे चालक तुरंत सतर्क हो जाएगा। इसके अलावा, एक्सप्रेसवे के हर एक किलोमीटर पर हाई-डेफिनिशन कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे पूरी सड़क की 24 घंटे निगरानी संभव होगी। यात्रियों की आपातकालीन मदद के लिए सुरक्षा व्यवस्था को बेहद चाक-चौबंद किया गया है। हर टोल प्लाजा पर सुरक्षा वाहन और एम्बुलेंस की तैनाती की गई है, जो हाईवे पर निरंतर गतिमान रहेंगे। किसी भी अप्रिय घटना या तकनीकी खराबी की स्थिति में, टोल-फ्री नंबर पर कॉल करते ही मात्र 5 से 10 मिनट के भीतर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। तकनीक और सुरक्षा का यह समन्वय गंगा एक्सप्रेसवे को न केवल यात्रा के लिए सुगम बनाएगा, बल्कि हादसों में भी भारी कमी लाएगा।0
0
Report
Advertisement
वन विभाग ने अवैध खनन कारोबार पर शिकंजा, दो ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त
Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर में अवैध खनन का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा... यमुना नदी में लगातार अवैध खनन की गतिविधियां सामने आ रहे हैं... गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने ढकरानी क्षेत्र में अवैध खनन से भर दो ट्रैक्टर ट्रॉली को आरक्षित वन क्षेत्र से निकलते हुए पकड़ा है... खनन से संबंधित कागजात मांगे जाने पर दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली के ड्राइवर के पास कोई कागजात नहीं मिले ... वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त करते हुए रेंज कार्यालय पर खड़ा कर दिया... विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अगर आरक्षित वन क्षेत्र से अवैध खनन की गतिविधि सामने आई तो सख्त कार्यवाही की जाएगी...0
0
Report
कुशीनगर जमीन विवाद में भारी मारपीट, लाठी डंडों के वीडियो वायरल, पुलिस जांच
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - जमीनी विवाद में जमकर हुई मारपीट - मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया वायरल - दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे - घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप - वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस - कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बभनौली गांव की घटना。0
0
Report
विशेष सत्र में कड़ी सुरक्षा: पुलिस निगरानी और यातायात व्यवस्था पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हो चुका है विधानसभा के बाहर लगातार पुलिस जवान मॉनिटरिंग कर रहे हैं आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है यातायात व्यवस्था पर भी पुलिस ने फोकस करने की बात कही है विधानसभा का जायजा लिए जी मीडिया की टीम ने0
0
Report
Advertisement
NH 148 पर रफ्तार का कहर: दो की मौत, तीन गंभीर घायल
Jaipur, Rajasthan:जमवारामगढ़ (जयपुर) दौसा-मनोहरपुर NH 148 पर फिर रफ्तार ने बरपाया कहर. हादसे में दो की मौत व छात्रा सहित तीन गंभीर घायल. कार सवार यूपी निवासी मृतक खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे वापस घर. ट्रेलर व कार में हुई आमने-सामने जोरदार भिड़ंत. हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत, जबकि कार सवार अन्य दो लोग व एक छात्रा हुई गंभीर घायल. रायसर थाना क्षेत्र बहلول गाँव के पास देव लाइब्रेरी के सामने हुआ हादसा. हादसे के बाद मौके पर सैंकड़ों लोग हुए एकत्रित. हादसे के कारण NH 148 पर यातायात बाधित, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा, ओवरटेक करते समय कार के सामने आ गए स्कूली बच्चे, स्कूली बच्चों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित कार सामने से ट्रक से भिड़ी0
0
Report
गोपालगंज कोर्ट परिसर हनुमान मंदिर में प्रेमी युगल की शादी, गर्भवती रहने के बाद सहमति
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में कोर्ट परिसर स्थित हनुमान मंदिर में शादी कराई गई। प्रेम प्रसंग कानूनी रूप ले लिया था जिसे दोनों पक्षों की सहमति से विवाह में बदला गया। सोमवार शाम व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में शादी कराई गई। जानकारी के अनुसार, जादोपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी विनोद राम की 19 वर्षीय पुत्री राधा कुमारी का प्रेम संबंध माझां थाना क्षेत्र के युवक भोला कुमार यादव (22), पिता नरेश यादव, से पिछले तीन वर्षों से चल रहा था। गर्भवती होने की बात सामने आई, जिसके बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया। मामला तूल पकड़ने पर सामाजिक दबाव और आपसी विवाद के बाद दोनों पक्ष न्यायालय पहुंचे। सोमवार को कोर्ट परिसर स्थित मंदिर में दोनों की आपसी सहमति से विधिवत विवाह संपन्न कराया गया। शादी के दौरान न्यायालय परिसर में भारी भीड़ जुट गई और यह मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। राधा कुमारी ने बताया कि उसका 3 बर्षो से प्रेम प्रसंग व रिश्ता था, दोनों के घरवाले शादी के खिलाफ थे आपस में भी विवाद हो गया था लेकिन आज कोर्ट में मंदिर में शादी कर लिया। बाइट-राधा कुमारी,प्रेमिका0
0
Report
पटना में नमामि गंगे परियोजना के तहत सड़क काटने पर पाटलिपुत्र कॉलोनी में नाराजगी
Patna, Bihar:राजधानी पटना में जलापूर्ति सीवरेज या नमामि गंगे परियोजना के तहत पाइपलाइन डालने के लिए जर्जर सड़क को ठीक होने का इंतजार किया जाता है. बात हम कर रहे हैं पाटलिपुत्र कॉलोनी की जहाँ हाल ही में सड़क का निर्माण किया गया है. पूर्व आईएएस अफजल अमानुल्लाह के घर से डॉन बॉस्को अकैडमी जाने वाले मोड़ के बीच 400 मीटर की आरसी से सड़क को रातों-रात काट दिया गया या सड़क करीब एक महीने पूर्व बना था जिसे लेकर लोगों में काफी नाराज़गी है.0
0
Report
Advertisement
गन्ने से भरा ट्रक टोल प्लाजा बैरियर से टकराकर बाल-बाल बचा
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा गन्ने से भरा ट्रक टोल प्लाजा के बैरियर से टकराया रामगंजमंडी के सुकेत क्षेत्र में बीड़ मंडी टोल प्लाजा पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ गन्ने से भरा एक ट्रक अचानक टोल प्लाजा के बैरियर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गन्ना सड़क पर बिखर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक बाल-बाल बच गया। टोल प्लाजा कर्मचारियों के अनुसार ट्रक महाराष्ट्र से कोटा की ओर गन्ना लेकर जा रहा था। इसी दौरान देर रात करीब 12:15 बजे टोल प्लाजा के बैरियर से टकरा गया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि चालक को अचानक नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। ट्रक चालक कालाकोट निवासी गोरधन बताया जा रहा है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए टोल प्लाजा पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया।0
0
Report
चित्रकूट नगर इलाके में नकाबपोश चोरों ने घरों से मीटर चोरी; CCTV में कैद
Udaipur, Rajasthan:चित्रकूट नगर इलाके में चोरों का आतंक, पावर हाउस के पीछे पत्रकार कॉलोनी में नकाबपोश बदमाशों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम, घरों से पानी के मीटर और अन्य सामान चोरी कर हुए फरार, अल सुबह 4 से अधिज बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, कॉलोनी के तीन से चार घरों में चोरी का किया प्रयास, चोरी की वारदात के बाद कॉलोनीवासियों में है भय का माहौल, सीसीटीवी कैमरो में कैद हुए बदमाश, सुखेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास किए शुरू0
0
Report
छपोरा में अवैध खनन पर पोकलेन जप्त, बेलटिकरी क्षेत्र में संयुक्त निरीक्षण
Saiki, Bihar:छपोरा में खनिज के अवैध उत्खनन करने पर पोकलेन मशीन की हुई जप्ति। संयुक्त दल ने किया बेलटिकरी एवं छपोरा क्षेत्र का निरीक्षण। एंकर/सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर बिलाईगढ़ तहसील के ग्राम बेलटिकरी एवं छपोरा क्षेत्र में राजस्व विभाग एवं खनिज अमला द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम छपोरा में गौण खनिज पत्थर के अवैध उत्खनन में संलिप्त पोकलेन मशीन पर नियमानुसार जप्ति एवं सुपुर्दी की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनन विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। अवैध रेत्खनन परिवहन एवं भण्डारण की कार्यवाही आगे भी निरंतर कलेक्टर के निर्देश पर की जायेगी।0
0
Report
Advertisement
