203001
बुलंदशहर में गांधी जयंती पर तहसील खुर्जा में विशेष सफाई अभियान चलाया गया
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के खुर्जा तहसील में गांधी जयंती के अवसर पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व SDM दुर्गेश सिंह ने किया जिसमें तहसील के अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया। सभी ने मिलकर तहसील परिसर की सफाई कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जन सुराज ने तिरहुत शिक्षक सीट पर श्याम नंदन यादव को उम्मीदवार घोषित किया
Patna, Bihar:तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने श्याम नंदन यादव को उम्मीदवार बनाए जाने का ऐलान किया। उम्मीदवार की घोषणा करते हुए मनोज भारती ने कहा कि शिक्षकों का अपमान जन सुराज को स्वीकार नहीं है। उन्होंने शिक्षकों के सम्मान, उनके मुद्दों और अधिकारों को लेकर पार्टी की प्राथमिकता पर जोर दिया। जन सुराज की ओर से श्याम नंदन यादव को तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारने की घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की राजनीति में विभिन्न दल और संगठन अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं। अब देखना होगा कि श्याम नंदन यादव की उम्मीदवारी के बाद तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चुनावी तस्वीर किस तरह बदलती है और शिक्षकों के बीच जन सुराज को कितना समर्थन मिलता है।0
0
Report
अमेठी हत्या मामले में दो आरोपी दोषी, उम्रकैद और 1 लाख 54 हजार रुपये जुर्माना
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी:- Operation Conviction अभियान के तहत अमेठी पुलिस की प्रभावी पैरवी का असर आया सामने। वर्ष 2010 के हत्या के मामले में सुलतानपुर जिला एवं सत्र न्यायालय ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए सुनाई आजीवन कारावास की सजा। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के मामले में गिरीश कुमार पांडेय और सतीश कुमार पांडेय को धारा 302/34 के तहत उम्रकैद और 75-75 हजार रुपये अर्थदंड से किया गया दंडित। इसके अलावा धारा 323/34 और 504 के तहत भी सजा सुनाई गई। कुल 1 लाख 54 हजार रुपये अर्थदंड लगाया गया है। अर्थदंड न देने पर अतिरिक्त कारावास का है प्रावधान。0
0
Report
महोबा में 40 घंटे की बारिश से दीवार गिरने पर किसान की मौत
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर-महोबा में बीते 40 घंटो से हो रही बारिस से मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर जाने से जानवरो को भूसा निकाल रहे किसान की मलबे में दबकर मौत हो गई । किसान की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया । फिलहाल सूचना मिलने पर मौके में पहुँची राजस्व और पुलिस टीम ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी । दरअसल पनवाडी थाना क्षेत्र के नकरा गांव के रहने बाले 52 वर्षीय किसान जयपाल राजपूत अपने जानवरो को भूसा निकालने गए हुए थे तभी अचानक बारिस की बजह से दीवार भर भराकर गिर गई जिसमे भूसा निकाल रहे जयपाल दब गए जब काफी देर घर नही पहुँचे तो उनके बेटे देखने के लिए दूसरे मकान में पहुँचे । वहाँ पिता को दीवार में दबा देखकर ग्रामीणों और परिजनों को सूचना दी जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाडी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया । घटना की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचे । और पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है । हादसे की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया है ।0
0
Report
Advertisement
सरकारी अस्पताल में दवा के लिए मरीज को बाहर भेजने का आरोप
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा के सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज को दवा के लिए बाहर Apollo Medical से लेने की सलाह दिए जाने के आरोप हैं। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. एसके चौधरी ने अस्पताल में उपलब्ध दवा के बजाय मरीज को बाहर दवा लेने को कहा। मरीज ने इस व्यवहार पर सवाल उठाते हुए शिकायत दर्ज कराई, और डीएस डॉ. मनीष लाल ने चौधरी से स्पष्टीकरण मांगा है। खबर के अनुसार यदि अस्पताल में उपलब्ध दवाएं मरीज के लिए पर्याप्त हैं, तो उसे बाहर की दवा खरीदने के लिए भेजना संसाधन और नीति के अनुरूप नहीं माना जा रहा। मामला शोचनीय बन गया है क्योंकि गरीब और जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल-सहायता से वंचित होने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। जांच के निष्कर्ष के आधार पर ही स्थिति स्पष्ट होगी कि ऐसा करने के पीछे वास्तविक वजह क्या थी।0
0
Report
झींझींपहाड़ी तालाब में डूबकर 12 वर्षीय शीतल कुमारी की मौत; शव बरामद
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के रामकनाली ओपी क्षेत्र के झींझींपहाड़ी बस्ती में बूढ़ा बाबा मंदिर के समीप तालाब में नहाने के दौरान शुक्रवार को 12 वर्षीय बच्ची शीतल कुमारी डूब गई थी। शनिवार दूसरे दिन किशोरी का शव तालाब से गोताखोरों ने निकाला। शीतल झींझींपहाड़ी निवासी लालमोहन कर्मकार की पुत्री थी। शुक्रवार को किशोरी के तालाब में डूबने की जानकारी पाकर परिजन व स्थानीय मौके पर पहुँचे थे। बच्ची की तलाश शुरू की। रामकनाली ओपी पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। तेतुलमारी से पहुंचे अनुभवी गोताखोरों ने देर शाम तक तालाब में खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका। अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान रोकना पड़ा। शनिवार को बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो की पहल पर डीसी के निर्देश से भटिंडा फॉल की रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने तालाब में रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद बच्ची का शव पानी से बाहर निकाला गया। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।_ramकनाली ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि गणेश महतो ने बताया कि मृत बच्ची के परिवार को आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली सहायता राशि दिलाने की प्रक्रिया में सहयोग किया जाएगा।0
0
Report
रांची के अशोक नगर में शव के साथ प्रदर्शन, आरोपी की गिरफ्तारी जारी
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के पॉश इलाके में एक अशोक नगर रोड नम्बर 2 के बाहर उस वक्त जाम लग गया जब एक बुजुर्ग की मौत के बाद शव लेकर स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। दरअसल कल रात करीब 10, 10:30 बजे एक कार ने बुजुर्ग को धक्का मारा था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार वालों का यह भी आरोप है कि मौके पर मौजूद पीसीआर वैन के पुलिसकर्मियों ने घायल को कोई मदद नहीं पहुंचाई। सड़क पर शव के साथ प्रदर्शन कर रहे लोगों का यह हुजूम रांची के अशोक नगर रोड नंबर 2 के बाहर का है। दरअसल आरोपी की गिरफ्तारी और मृतक को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर मृतक की बेटियों सहित स्थानीय लोगों के द्वारा प्रदर्शन किया गया। मृतक के परिजनों में दुर्घटना की पूरी जानकारी देते हुए यह भी आरोप लगाए की अगर पीसीआर तो उनके पिता की जान बचाई जा सकती थी। उनका यह आरोप है कि जब एक क्रेटा कार ने उनके पिता के ठेले को धक्का मारा जिसके बाद वह जब मुआवजा मांग रहे थे तो उन पर कार चढ़ा दी। मृतक के परिजनों का यह भी आरोप है कि जब उसके पिता खून से लहूलुहान सड़क पर छटपटा रहे थे तो पीसीआर 5 से उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए मदद मांगी गई लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने मदद करने से इनकार कर दिया। प्रशासन ने 1 घंटे से ज्यादा सड़क पर शव के साथ प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा बुझाकर हटा लिया। अरगोड़ा अंचल अधिकारी सुदीप्त राज ने बताया कि जो भी मुआवज़े का प्रावधान है उस संबंध में कार्रवाई की जा रही है वहीं मामले की जानकारी देते हुए हटिया डीएसपी ने कहा कि मृतक को टक्कर मारने वाली गाड़ी की पहचान कर ली गई है और कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
स singरौली में तेज गरज-चमक के साथ भारी बारिश, जलभराव से जनजीवन प्रभावित
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग... सिंगरौली में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू... बीते 24 घंटे से सिंगरौली में रुक-रुककर हो रही झमाझम बारिश.... देवसर, सरई, चितरंगी समेत जिले की सभी तहसीलों में बारिश का दौर जारी... लगातार बारिश से कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव, आवागमन् प्रभावित.... गरज-चमक के साथ तेज बारिश .... मौसम विभाग का अलर्ट, अगले 48 घंटे तक रुक-रुककर बारिश होने की संभावना तेज बारिश और जलभराव से लोगों की बढ़ी परेशानी, निचले इलाकों में सतर्कता जरूरी... "जिला प्रशासन की अपील, तेज गरज-चमक और हवाओं के दौरान बिना जरूरी काम घर से बाहर न निकलें..."0
0
Report
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर फॉर्च्यूनर हादसे में चालक की मौत
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर सवार की मौत महाराजपुर के महोली मोड़ पर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंची फॉर्च्यूनर गैस टैंकर से हुई जोरदार टक्कर, हादसे में 60 वर्षीय पवन कुमार अग्रवाल की मौत कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार भीषण सड़क हादसा हो गया। महोली मोड़ स्थित चंद्रिका ढाबे के सामने तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रहे इंडेन गैस टैंकर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फॉर्च्यूनर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक अंदर फंस गया। पुलिस और एनएचएआई टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और सरसौल सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान स्वरूप नगर निवासी 60 वर्षीय पवन कुमार अग्रवाल के रूप में हुई है। वह चौडगरा स्थित अपनी कत्था फैक्ट्री जा रहे थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हादसे की वजह की जांच कर रही है।0
0
Report
ग्वालियर में VVIP मूमेंट के बीच गोलीबारी, CCTV से जांच
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ब्रेकिंग VVIP मूमेंट के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय से महज चंद कदम की दूरी पर हुई घटना दो पक्ष में झगड़े पर बीच बचाव करने में युवक पर की फायरिंग युवक संदीप गुर्जर ने आधा दर्जन के करीब लोगों पर लगाया फायरिंग का आरोप मौके पर दो खाली राउंड पुलिस ने किए जब्त फायरिंग की घटना से इलाके में फैली दहशत पुलिस मौके पर पहुँची पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरे के फुटेज चेक कर जांच पड़ताल की शुरू विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर स्थित नगर निगम स्मार्ट पार्किंग के सामने की घटना0
0
Report
Advertisement
उमरिया में अज्ञात वाहन से नीलेश यादव की मौत, परिजन ने हाईवे जाम किया
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम लोढ़ा में बीती रात अज्ञात वाहन की ठोकर से नीलेश पिता रामनाथ यादव उम्र 25 की मौत हो गई थी जिसके बाद जिला अस्पताल में पीएम कराने के बाद परिजन शव ले गए थे लेकिन शनिवार की दोपहर परिजनों को शंका हुई की जिस वाहन से मृतक की दुर्घटना हुई है वह ग्राम लोढ़ा का ही है, जिस पर परिजनों एवं ग्राम वासियों ने मिलकर हाईवे में जाम लगा दिया दोनों ओर से वाहनों की लम्बी लम्बी लाइन लग गई और सैकड़ों यात्री इस जाम में फंसे हैं, मौके पर कोतवाली थाना पुलिस मौजूद है और नाराज परिजनों को समझाइश दी जा रही है0
0
Report
जुगैल थाना क्षेत्र से नाबालिग के दुष्कर्म मामले में आरोपी राजकुमार उर्फ कुंवरलाल गिरफ्तार
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र से नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग के गर्भवती होने और गर्भपात की दवा खिलाए जाने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी, जिसे अब भरहरी तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। जुगैल थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी राजकुमार उर्फ कुंवरलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 13 वर्षीय नाबालिग के साथ अप्रैल माह में मधुपुर में गेहूं कटाई के दौरान आरोपी की नीयत खराब हुई थी। आरोप है कि इसके बाद घर पर परिजनों की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद नाबालिग गर्भवती हो गई थी। आरोप है कि आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा भी खिलाई, जिसके बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर जुगैल थाने में गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में वांछित आरोपी राजकुमार उर्फ कुंवरलाल को पुलिस टीम ने भरहरी तिराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।0
0
Report
तीव्र बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, किसान राहत पैकेज की मांग तेज
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:बीते दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है गांव से लेकर शहरों तक तेज हवाओं और बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तेज हवाओं के चलते सड़कों पर पेड़ गिर गए हैं जिसके चलते दर्जनों बिजली के पोल टूट कर गिर गए हैं। लगातार हो रही बारिश के जलते बीते 12 घंटे से शहर से लेकर गांव तक ब्लैक आउट पसर गया है। जो लोग घर में हैं घर में पानी भर जाने से परेशान है और जो लोग घर से बाहर भी निकल रहे हैं उनको भी कई फीट पानी से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में धान, गन्ना सहित खरीफ की फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के चलते फसलें खेत में ही गिर गई है। किसान नेता किसानों के लिए मुख्यमंत्री थे राहत पैकेज की मांग कर रहे हैं। वहीं पूरे घटनाक्रम के बीच डीएम सड़कों पर उतरकर जल भराव और लोगों की परेशानियां जानने का परेशानी prób कर रहे हैं। अब तक जिले में भारी बारिश के चलते दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं0
0
Report
Advertisement
बरसाना मेले से गायब कृष्णा का शव तालाब किनारे मिला; पुलिस जांच शुरू
Mathura, Uttar Pradesh:बरसाना में मेले से गायब 9 वर्षीय कृष्णा का शव मंदिर पीछे बने तालाब के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम आजनोख निवासी 9 वर्षीय कृष्णा पुत्र 23 सितंबर 2026 की शाम गांव में आयोजित मेले में गया था, जहां से वह अचानक गुम हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कृष्णा का कोई पता नहीं चला। 24 सितंबर को परिजनों ने थाना बरसाना में घटना की सूचना दी, जिस पर पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार सुबह परिजनों ने गांव में स्थित मंदिर के पीछे तालाब के पास पड़े कपड़ों से कृष्णा की पहचान की। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बरसाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए फील्ड यूनिट (फोरेंसिक टीम) को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने बताया, 23 सितंबर को ग्राम आजनोख के मेले से गायब 9 वर्षीय कृष्णा का शव गांव में मंदिर के पीछे तालाब किनारे मिला है। परिजनों द्वारा कपड़ों से पहचान किए जाने के बाद पुलिस व फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना का जल्द ही अनावरण किया जाएगा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।0
0
Report
अररिया के फारबिसगंज में पीएम आवास सूची पर हंगामा, जांच की मांग तेज
Forbesganj, Bihar:अररिया के फारबिसगंज प्रखण्ड के बथनाहा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची को लेकर आमसभा में जमकर हंगामा हुआ और लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने बहिष्कार किया। लोगो का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में जमकर धांधली हुई है और जिन लोगों के पास पहले से पक्का मकान है उनका नाम सूची में है जबकि जिनके पास रहने को ढंग का घर नहीं है उनका नाम सूची से गायब है। लोगो ने अधिकारियों से आवास सूची की जांच करने की मांग की है जिससे सही लाभुकों को आवास योजना का लाभ मिल सके0
0
Report
गंडक नदी जलस्तर बढ़ने से सारण बांध पर 24 घंटे अलर्ट, लोगों से ऊँचे स्थानों में शरण
Gopalganj, Bihar:नेपाल के तराई क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है जिसके कारण जिला प्रशासन अलर्ट पर है सारण बांध पर 24 घण्टे निगरानी की जा रही है बाल्मीकि बराज से लगभग 3 लाख 50 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है सारण बांध के अंदर निचले इलाकों में बसे लोगो को सीओ माइकिन्ग कर ऊँचे स्थलों पर शरण लेने की अपील की जा रही है साथ ही नदी में नाव या मछली पकड़ने नहीं जाने की अपील की जा रही है जिले के सदर प्रखंड में सारण बांध पर सीओ माइकिन्ग कर लोगो को जागरूक कर रहे हैं सीओ ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से चक्रवात आने के बाद अत्यधिक वर्षा हो रही है जिसके कारण गंडक बराज से 3,50,000 का डिस्चार्ज हो रहा है कल दोपहर तक पानी पहुँचेगा जिसको लेकर माइकिंग की जा रही है लोगों को ऊँचे स्थलों पर शरण लेने की अपील की जा रही है किसानों से अपील है नदी में न जाये मवेशी नहीं लव जाए नदी का जलस्तर कभी बढ़ सकता है एसडीएम के द्वारा धारा 163 की करवाई की गयी है नाविकों से नदी में नहीं उतरने की अपील की गयी है नदी के जलस्तर बढ़ने से अप्रिय घटना की संभावना रहती है0
0
Report
Advertisement
