203001
Bulandshahr - शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
Bulandshahr, Uttar Pradesh:पहासू थाना क्षेत्र के कस्बा पहासू में शॉर्ट सर्किट से परचूनी की दुकान में आग लग गई. आग की चपेट में आने से दुकान मालिक भी झुलस गया साथ ही आग लगने से दुकान में रखा परचून का सामान भी जलकर राख हो गया. आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है. आग लगने से आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया. दुकान के ऊपर घर की तीसरी मंजिल पर सो रहे परिवार के लोगों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई. यह घटना पहासू थाने के कस्बा पहासू के पठान टोला मोहल्ले की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरों को गोली लगी, चार गिरफ्तार, सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना का खुलासा
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के हरदोई रोड स्थित बजरी प्लांट के निकट शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे सर्राफा व्यवसायी से पांच किलो चांदी की लूट की घटना में पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार की रात मुठभेड़ में दो बदमाशों को घायल कर चार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लुटेरों के पास से पुलिस ने लूटी हुई सवा दो किलो चांदी, घटना में प्रयुक्त कार, दो तमंचे और कारतूस बरामद किये हैं। 27 सितंबर को सर्राफा व्यापारी हृदयराम सोनी पुत्र श्रीराम निवासी अहमदगंज परम विहार कालोनी थाना ठाकुरगंज लखनऊ शाहजहांपुर से लखनऊ अपनी वैगनार कार से अपने ड्राइवर के साथ जा रहे थे। शाहाबाद क्षेत्रान्तर्गत ककरघटा स्थिति बजरी प्लांट के पास एक स्विफ्ट कार सवार चार युवकों द्वारा ओवरटेक कर उनकी कार को रोक कर पांच किलो चांदी की लूट ली गई थी।पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने घटना स्थल का निरीक्षण कर तीन टीमों को गठित कर घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए थे। गुरुवार शुक्रवार की मध्यरात्रि की रात्रि में दो बजे मुखबिर की सूचना पर सर्विलांस एसओजी, स्वाट और थाना शाहाबाद पुलिस टीम द्वारा शाहजहांपुर से हरदोई की तरफ जा रही कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में सुशील पुत्र चेतराम निवासी मो० सिधौली थाना रामनगर जिला बाराबंकी हाल निवासी मकान नं. 145 राधा ग्राम डूडा कालोनी थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ व विमल पुत्र शिवनन्दन निवासी ग्राम लीलाखेड़ा थाना दुबग्गा जनपद लखनऊ पैर में गोली लगने से घायल हो गये। पुलिस ने घायल बदमाशों और उनके साथी अमन पुत्र रामनरेश निवासी बनियाखेड़ा थाना दुबग्गा जनपद लखनऊ व करन पुत्र भीकालाल निवासी गऊघाट अहमदगंज थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ को घेराबन्दी कर मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार डिजायर, लूटी गई चांदी, 2 तमंचे 315 बोर, 4 जिंदा कारतूस एवं 2 खोखा कारतूस बरामद किये गए। यह जानकारी पुलिस द्वारा शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे प्रेस को उपलब्ध कराई गई। पुलिस टीम द्वारा घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया है। गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया करन सर्राफा व्यवसाई का चालक था। उसके साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी।घटना के दिन सर्राफा व्यवसाई करन के साथ 17.5 किलो चांदी लेकर शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे थे। तभी उनके चालक करन द्वारा इंटरनेट कॉलिंग से अपने मित्रों को इसकी जानकारी दी गयी। उक्त जानकारी पर ही घटना को अंजाम दिया गया। गाडी में दो बैग थे, जिसमें एक बैग में 12.5 किलों चांदी व दूसरे बैग में 5 किलों चादी थी।05 किलो चांदी लुटने के बाद शेष चांदी को सर्राफा व्यवसाई ने हरदोई निबासी मित्र को दे दी।0
0
Report
सुखेता नदी में उतराता हुआ दिखा अज्ञात शव, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Shahabad, Uttar Pradesh:बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के हूसेपुर करमाया गांव से गुजरी सुखेता नदी में शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे एक अज्ञात शव उतराता हुआ देखा गया। जिसका ग्रामीणों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शाम 5:00 से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हूसेपुर करमाया के लोग सुखेता नदी के किनारे अपने खेतों में काम कर रहे थे। अचानक उनकी नजर नदी में उतारते हुए शव पर पड़ी । पेट के बल शव उतराता हुआ नदी की तेज धार में जा रहा था। जिन ग्रामीणों के पास मोबाइल थे उन्होंने अपने मोबाइल से वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । शुक्रवार को शाम 5:00 बजे से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
महाराजगंज की निचलौल पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज पुलिस अधीक्षक महाराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, थाना निचलौल पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।थाना निचलौल पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 263/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त महफूज अंसारी पुत्र कुर्बान अंसारी, निवासी छितौना, थाना निचलौल, जनपद महाराजगंज, उम्र करीब 19 वर्ष को दिनांक 02.10.2026 को उसके घर ग्राम छितौना से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* महफूज अंसारी पुत्र कुर्बान अंसारी निवासी—छितौना, थाना निचलौल, जनपद महाराजगंज उम्र—करीब 19 वर्ष *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*- 1.उ0नि0 बृजेश सिंह, थाना निचलौल 2.का0 कन्हैया भारद्वाज, थाना निचलौल0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में लापता पुजारी का शव गोमती नदी में मिला, हत्या की आशंका
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। गोमती नदी में मिला लापता पुजारी का शव। पुजारी के हाथ पांव बंधे होने से हत्या की आशंका। चार दिन पहले लापता हुआ था पुजारी धनीराम। लापता होने पर कई दिनों से पुलिस चला रही सर्च ऑपरेशन। पिपरी बाबा मंदिर में रहकर करता था पूजा पाठ काम। ग्रामीण जता रहे पुजारी की हत्या की आशंका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संदना थाना क्षेत्र के कुर्सी लोहरा घाट का मामला।0
0
Report
दिल्ली रोड के निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में भवन नियमपालना पर उठे सवाल
Jaipur, Rajasthan:दिल्ली रोड के निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स को लेकर भवन निर्माण नियमों की पालना पर सवाल खड़े हो रहे हैं. आरोप है कि दिल्ली रोड पर निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स पर सवाल, आदर्श नगर जोन की निगरानी पर उठी उंगली. निर्माण में निर्धारित सेटबैक नियमों की अनदेखी की जा रही है और बेसमेंट के निर्माण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. सवाल है कि मौके पर हो रहा निर्माण नगर निगम से स्वीकृत भवन मानचित्र के अनुरूप है या नहीं. आदर्श नगर जोन के निगरानी अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं या नहीं, इसका रिकॉर्ड साफ होना जरूरी. बेसमेंट और सेटबैक की जांच होगी? साइट निरीक्षण से पता चलेगा कि निर्माण नक्शे के अनुरूप है या नहीं. आदर्श नगर जोन नगर निगम की टीम मौके पर जांच कब करेगी और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई कितनी जल्दी होती है. सवाल साफ है: क्या दिल्ली रोड पर बन रहा कॉम्प्लेक्स सभी भवन नियमों की पालना कर रहा है, या अनदेखी के बावजूद निर्माण जारी है?0
0
Report
नई मंडी घड़साना में किसानों का धरना स्थायी व्यवस्थाओं तक जारी
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना में सिंचाई पानी सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। आंदोलन के दौरान किसानों ने धरना स्थल पर व्यवस्थाओं को अब स्थायी रूप देने की तैयारी शुरू कर दी है। किसानों की ओर से अपने पंखे मंगवाए गए हैं, जो धरना स्थल में पहुंच चुके हैं। वहीं गद्दे भी किसानों के पास पहुंचे हैं और टेंट का सामान भी जल्द मंगवाने की बात कही गई है। किसानों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा और इसके लिए स्थायी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहीं एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग की गई है। कार्यालय के गेट के बाहर किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी हैं, जिससे प्रशासनिक कामकाज पूरी तरह प्रभावित है। किसान नेताओं का कहना है कि मांगों पर ठोस निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
फलोदी नेशनल हाइवे 11 पर डंपर चपेट में आकर युवक की मौत
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी डंपर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत फलोदी के नेशनल हाइवे 11 जांबा चौराहे के निकट डंपर की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत मृतक की पहचान लिखमाराम निवासी लूणकरणसर बीकानेर बताया जा रहा सूचना पर फलोदी पुलिस पहुंची मौके पर मृतक के शव को को रखवाया गया मोर्चरी में。 फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी.0
0
Report
रसिक दुलारी शरण मौत: गुरुशरण महाराज ने निष्पक्ष जांच की मांग
Datia, Madhya Pradesh:रसिक दुलारी शरण की मौत पर गुरुशरण महाराज ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग दतिया। वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े साधक रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार चर्चा में है। मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इसी मामले को लेकर पण्डोखर धाम के संत श्री गुरुशरण महाराज ने बैठक में सवाल उठाते हुए घटना की निष्पक्ष और गहरी जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि मौत से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम और प्रारंभिक जांच में शरीर पर चोटों की जानकारी सामने आई है। पुलिस फिलहाल मौत के कारणों और घटना से पहले की परिस्थितियों की विभिन्न कोणों से पड़ताल कर रही है। गुरुशरण महाराज ने कहा कि जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए, ताकि रसिक दुलारी शरण की मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके।0
0
Report
संयुक्त शिक्षक संघ गांधी प्रतिमा के सामने उपवास, तीन मांगों पर प्रदर्शन
Vidisha, Madhya Pradesh:संयुक्त शिक्षक संघ द्वारा तीन मांगों को लेकर गांधी प्रतिमा के सामने सुंदरकांड रखा उपवास. शाम तक चलने वाले इस धरना प्रदर्शन प्रशासनिक अधिकारियों को सौपा जाएगा ज्ञापन. संयुक्त शिक्षक संघ के तीन प्रमुख मांगों में जिम टेट परीक्षा को रद्द करना, वरिष्ठता सूची नियुक्ति दिनांक से लागू करना और अटेंडेंस की प्रक्रिया को बंद करना शामिल है. इन्हें लेकर शिक्षकों ने आज गांधी प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन करते हुए एक दिवसीय उपवास रखा. धरना स्थल पर सुंदरकांड का पाठ भी किया गया. संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रघुवंशी और धरना प्रभारी विजय श्रीवास्तव ने बताया कि कई शिक्षक जिन्हें 20 साल से अधिक सेवा दी है, उन्हें अचानक नए सिरे से नियुक्त किया गया और 20 साल की सेवाओं को शून्य कर दिया गया; इसी प्रकार इतने सालों के बाद परीक्षाएं भी ली जा रही हैं जिन्हें रद्द करने की मांग की गई।0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर राशन पात्रता जांच: 69,562 हितग्राही संदिग्ध पाए गए
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले में गरीबों के लिए मिलने वाले सरकारी राशन की पात्रता को लेकर बड़ी जांच सामने आई है। सरकारी मापदंडों के आधार पर जिले में 69 हजार 562 हितग्राही संदिग्ध पाए गए हैं। इनमें लंबे समय से राशन नहीं लेने वाले हितग्राही, आधार वेरिफिकेशन में दिक्कत वाले, डुप्लीकेट हितग्राही और आय समेत अलग-अलग सरकारी रिकॉर्ड में संदिग्ध पाए गए लोग शामिल हैं। हालांकि सूची में नाम आने का मतलब यह नहीं है कि हितग्राही अपात्र साबित हो चुका है। अब स्थानीय स्तर पर दस्तावेज और पात्रता का सत्यापन किया जाएगा। आंकड़ों के मुताबिक 17 हजार 375 हितग्राहियों ने छह महीने या उससे ज्यादा समय से राशन नहीं लिया है। वहीं 11 हजार 440 हितग्राहियों के आधार वेरिफिकेशन में दिक्कत सामने आई है। 7 हजार 919 डुप्लीकेट हितग्राही भी चिन्हित किए गए हैं। इसके अलावा 6 लाख रुपये से ज्यादा आय वाले 11 हजार 415 हितग्राहियों, ईपीएफओ में 1 लाख 80 हजार रुपये से ज्यादा वेतन वाले 1 हजार 686 हितग्राही, लखपति दीदी श्रेणी के 358 और एमसीए निदेशक श्रेणी के 224 हितग्राही भी जांच के दायरे में हैं। अब इन सभी मामलों में स्थानीय स्तर पर दस्तावेजों और पात्रता की जांच की जाएगी। सत्यापन के दौरान जो हितग्राही निर्धारित मापदंडों के अनुसार अपात्र पाए जाएंगे, उनके राशन कार्ड निरस्त किए जा सकते हैं। करीब साढ़े पांच लाख राशन कार्डों से जुड़ी इस जांच का उद्देश्य पीडीएस व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने और सरकारी राशन का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचाना बताया जा रहा है।0
0
Report
शबाना आज़मी: वोट हमारा अधिकार, विरोध में लोकतंत्र की जीत
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई, महाराष्ट्र: सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में अभिनेत्री शबाना आज़मी ने कहा, "आप सभी का हार्दिक स्वागत है। चूंकि मैं मुंबई से हूं, इसलिए आप सभी को इतनी बड़ी संख्या में यहां देखकर मुझे अपार खुशी हो रही है। हमारा वोट हमारा अधिकार है, हमारी आवाज़ है, यह हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। लेकिन जब हमारा अधिकार हमसे छीन लिया जाए, जब मतदाता सूची से हमारे नाम हटा दिए जाएं, तो हम क्या करेंगे? हम विरोध करेंगे। यही हमारा अधिकार है। आज चारों ओर देखिए और देखिए कि आपकी दृष्टि कितनी दूर तक जा सकती है, यही लोकतंत्र की जीत है। क्योंकि हमने अपनी ताकत को पहचान लिया है, और हमने महसूस किया है कि हमें कुछ भी गलत बर्दाश्त नहीं करना है, क्योंकि यह हमारा देश है…"0
0
Report
कुठला थाने में खुद को आग लगाने दलपत पटेल की हालत और पुलिस-परिजनों का तनाव
Katni, Madhya Pradesh:कुठला थाना परिसर में आग से झुलसा व्यक्ति परिवार वालो ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप एंकर कटनी जिले के कुठला थाने में आज शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जहां एक शख्स ने अपने ऊपर खुद को आग लगा लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने शख्स को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर डॉक्टरों ने उपचार कर उसे जबलपुर रेफर कर दिया है. गंभीर रूप से घायल दलपत पटेल का पुत्र मोहीत पटेल एक चोरी मामले में पुलिस हिरासत में है और उसकी पत्नी से चोरी का सामान बरामद करने के लिए पुलिस ने उसकी पत्नी को थाने बुलाया था.जिसपर दलपत पटेल ने थाने में जाकर खुद को आग के हवाले कर दिया. जिसके बाद सनसनी फैल गई झुलसे व्यक्ति को परिवार वाले जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे...उसके पीछे पीछे कुठला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई उसके तब हुलसे हुए दलपत को जबलपुर रेफर कर दिया गया उसी बीच परिजनों ओर पुलिस के बीच नोकझोक होने लगी ओर परिजनों ने पुलिस पर ही आरोप लगाया है घायल दलपत ने भी जबलपुर मेडिकल कॉलेज जाने का मना कर दिया ओर पुलिस अधीक्षक को यहां बुलाने के लिए जिद्द करने लगा समझाने के बाद जबलपुर रेफर किया गया वी ओ 1 आग में झुलसा दलपत पटेल का पुत्र महेंद्र पटेल ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी मां को पुलिस थाने ले गई थी उसके पिता दलपत पटेल भी थाने पहुंचे, उनके पीछे वह थाने पहुंचा जहां वह आग में जलते हुए बाहर निकल रहे थे. हालांकि अस्पताल में भर्ती करते समय उसने पुलिस पर आग लगाने का आरोप लगाया है. बाइट महेंद्र पटेल डीएसपी वी ओ 2 मामले पर डीएसपी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि कुठला थाना क्षेत्र में दिनांक 12.9.26 को चोरी की शिकायत दर्ज की गई थी जिसपर मोहित पटेल और एक अन्य को गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ में मोहित ने बताया कि चोरी का सामान उसने अपनी मां को दिया था जिसपर पुलिस ने मोहित की मां को पुलिस थाने बुलाया था. आज शाम आरोपी मोहित के पिता दलपत पटेल ऑटो से थाने में पहुंचा जिसने अपने ऊपर 9पहले से पेट्रोल डाला था और अपने ऊपर आग लगा लिया, आग लगते ही पुलिसकर्मियों ने आग बुझाया और उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए है कहां प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जबलपुर रेफर कर दिए है. परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार है उनके पर सीसीटीवी फुटेज भी है. बाइट:- अनिमेष द्विवेदी, डीएसपी कटनी0
0
Report
Advertisement
सरेराह छेड़छाड़ का CCTV वीडियो वायरल, बुढ़ाना में आरोपी की तलाश
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग स्कूल से लौट रही छात्रा से सरेराह छेड़छाड़ छात्रा से छेड़छाड़ की घटना सीसीटीवी मे कैद छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मनचला छात्रा का हाथ पकड़ता है फिर थप्पड़ रसीद करता है पुलिस ने वायरल वीडियो का लिया संज्ञान आरोपी मनचले की पुलिस ने शुरू की तलाश थाना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के छोटे बाजार की घटना0
0
Report
जालौन में एन्टी रोमियो टीम के बदले लोग, युवकों की धुनाई का वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मजनुओं की धुनाई, जिले में एन्टी रोमियो टीम की खुली पोल, अमृत पार्क के पास लड़की से छींटाकशी करने वाले मजनुओं को सिखाया सबक, लड़की से छींटाकशी कर भाग रहे स्कूटी सवार मजनुओं को लोगों ने जमकर पीटा, स्थानीय लोगों ने स्कूटी से गिराकर मजनुओं की लात-घूंसों से की जमकर पिटाई, मजनुओं की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, अमृत पार्क के आसपास महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के अमृत पार्क के पास का मामला।0
0
Report
आजमगढ़ अस्पताल में स्टेचर न मिलने से मरीज को हाथों में उठाकर ले जाना वायरल वीडियो
Azamgarh, Uttar Pradesh:स्टेचर नहीं मिला तो हाथों पर ही उठा ले गए परिजन, वहीं एक महिला को ग्लूकोस का बोतल लगाकर पैदल ही महिला ले जा रही, वीडियो हो रहा वायरल, खुली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल। स्थानीय घटना: आजमगढ़ जिले के कन्धरापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम किशुनदासपुर में बाइक सवार युवक दीपू का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें दाहिने पैर फ्रेक्चर होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। एक्सीडेंट के समय स्टेचर नहीं मिला, परिजन मजबूर होकर उसे हाथों में उठाकर ले गये और स्टेचर बना लिया। वीडियो में दिख रहा है कि परिजन एक अधेड़ व्यक्ति और दो महिलाएं मरीज को उठाकर ले जा रहे थे, और वह कराह रहा था। उसी दिन 22 सितंबर को दोपहर 1:31 बजे प्लेसमेंट में डॉक्टर द्वारा ब्लड टेस्ट के लिए भेजा गया, और 2:47 बजे एक महिला के हाथ में ग्लूकोज का बोतल लगा हुआ था जिसे दूसरी महिला हाथ में लिए ले जा रही थी। वीडियो वायरल हो रहा है और स्वास्थ्य विभाग की पोल खुल रही है।0
0
Report
Advertisement
