icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203001
SSSaurabh SharmaFollow9 Oct 2024, 04:36 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता और मां शीतला मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां स्कंदमाता की पूजा करने से भक्तों को सुख-समृद्धि, ज्ञान, विवेक और संतान सुख का आशीर्वाद मिलता है। मां का स्वरूप ममता, करुणा और वात्सल्य का प्रतीक माना जाता है। इस दिन मां को केला अर्पित करने की विशेष मान्यता है। इसके बावजूद भक्त दूध, खीर, फल और अन्य सात्विक पकवानों का भोग लगाते हैं। मां की आरती कर श्रद्धालु परिवार की खुशहाली और सुख-शांति की कामना करते हैं। वहीं, नवरात्र के पांचवें दिन पटना के मां शीतला माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्त कतारबद्ध होकर पूरे भक्तिमय माहौल में मां शीतला की पूजा-अर्चना करते नजर आए। हाथों में फूलों की डाली, शृंगार का सामान और मां को अर्पित करने के लिए भोग लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेका और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। मंदिर में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही जारी है वहीं, पुजारी गीत गाकर मां की आराधना करते नजर आए। मां को प्रसन्न करने के लिए पुजारी ने भक्ति गीत भी प्रस्तुत किया, जिससे मंदिर का माहौल और भी भक्तिमय हो गया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि मां शीतला माता मंदिर की मान्यता काफी प्राचीन है। मां शीतला को कष्टों को दूर करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। पुजारी के अनुसार, मंदिर परिसर में स्थित कुएं से भी श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। मान्यता है कि इस कुएं का जल ग्रहण करने से बीमारियों और कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसी आस्था के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। नवरात्र के अवसर पर पटना के मां शीतला माता मंदिर के साथ-साथ शहर के अन्य मंदिरों और पूजा पंडालों में भी भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना कर रहे हैं。
0
0
Report

सुशांत विहार में जलभराव से नवरात्रि श्रद्धालु परेशान

New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के सुशांत विहार में जलभराव और गंदगी से लोग परेशान हैं। नत्थूपुरा जाने वाली मुख्य सड़क पर गंदा पानी जमा है। नवरात्रि के बीच रामलीला स्थल के बाहर जलभराव से श्रद्धालुओं को भी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाई के बावजूद पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं है. तस्वीरें उत्तरी दिल्ली के सुशांत विहार की हैं... जहां नत्थूपुरा जाने वाली मुख्य सड़क पर जमा गंदा पानी स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। सड़क पर जलभराव के साथ-साथ जगह-जह गंदगी भी नजर आ रही है। राहगीरों और वाहन चालकों को इसी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा परेशानी इन दिनों नवरात्रि के चलते रामलीला देखने आने वाले श्रद्धालुओं को हो रही है। रामलीला मंचन स्थल के बाहर ही गंदा पानी जमा होने से श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक आयोजन के दौरान भी प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक इलाके की नालियों की सफाई कभी-कभी जरूर की जाती है, लेकिन नालियों से पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। यही वजह है कि बारिश होने या नालियों का पानी भरने के बाद सड़क पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान के बजाय सिर्फ अस्थायी तौर पर सफाई कर जिम्मेदारी पूरी कर दी जाती है. स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सुशांत विहार में जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और मुख्य सड़क समेत रामलीला स्थल के आसपास जमा गंदे पानी को तत्काल हटाया जाए, ताकि स्थानीय लोगों के साथ-साथ नवरात्रि में आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी से राहत मिल सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

खंडवा में दूध से भरा टैंकर पलटा, लोगों में दूध लूटने की होड़

खंडवा (MP) दूध से भरा टेंकर पलटा, लोगों में मिल्क लूटने की मची होड़ खंडवा के मोकलगांव में बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटा दूध का टैंकर, दूध लूटने की मची होड़, हाईवे पर लगा वाहनों का जाम, छेगांव माखन पुलिस ने मौके पर পৌঁंचकर संभाला मोर्चा खंडवा जिले के मोकलगांव में बुधवार शाम को बार फिर बड़ा हादसा हो गया। दूध से भरा एक टैंकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टैंकर के पलटते ही ग्रामीणों में दूध लूटने की होड़ लग गई। लोग अपने-अपने घरों से डिब्बे, बाल्टियां और अन्य बर्तन लेकर मौके पर पहुंचे और टैंकर से निकल रहे दूध को भरने लगे। देखते ही देखते हाईवे पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके चलते सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई और यातायात बाधित हो गया। हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही छेगांव माखन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोगों को घटनास्थल से हटाया, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जा सके। इसके बाद क्रेन बुलवाकर पलटे हुए टैंकर को सड़क पर सीधा खड़ा करवाया गया। घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है。 (वीडियो)
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा के मानसिक स्वास्थ्य नियम कड़े, पंजीकरण और मानक अनिवार्य

Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा में मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों के सख्त नियम मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों के स्थायी पंजीकरण के लिए 25 हजार रुपये शुल्क तय नशा मुक्ति केंद्रों में हर मरीज का पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य, निगरानी व्यवस्था होगी सख्त हरियाणा सरकार ने मानसिक अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों के मनोरोग वार्डों और पुनर्वास केंद्रों के लिए बनाया नया नियामक ढांचा 9 अक्टूबर को अधिसूचित मानसिक स्वास्थ्य देखभाल विनियम, 2026 के तहत पंजीकरण और न्यूनतम मानकों का पालन अनिवार्य मरीजों को फर्श पर सुलाने पर रोक, स्वच्छता, पेयजल, अलग शौचालय और अग्नि सुरक्षा के मानक तय मरीजों को शारीरिक रूप से बांधने या रोकने पर सख्त प्रावधान, केवल विशेष परिस्थितियों में चिकित्सा अधिकारी की अनुमति से होगी कार्रवाई शारीरिक रूप से रोकने की घटनाओं की मासिक रिपोर्ट जिला मानसिक स्वास्थ्य समीक्षा बोर्ड को देनी होगी निजता, गरिमा और मरीजों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए संस्थानों की जवाबदेही तय नशा मुक्ति केंद्रों में मरीजों का रिकॉर्ड हरियाणा नशा मुक्ति निगरानी प्रणाली पोर्टल पर अपलोड करना होगा बिना पंजीकरण चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों और एकीकृत पुनर्वास केंद्रों का पंजीकरण जल्द पूरा कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने दी नए नियमों की जानकारी सरकार का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य उपचार, पुनर्वास और नशा मुक्ति सेवाओं की गुणवत्ता सुधारना और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना
0
0
Report

रूस के सहयोग से हरियाणा में उन्नत हेलीकॉप्टर ड्रोन बनेंगे, GPS के बिना उड़ान

Chandigarh, Chandigarh:रूस के सहयोग हरियाणा में बनेगा से उन्नत हेलीकॉप्टर ड्रोन, GPS के बिना भी उड़ेंगे ड्रोन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से रूसी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, हरियाणा में दो भारत-रूस संयुक्त उद्यमों पर चर्चा हिसार के सिसाय स्थित ड्रोन सिटी में उन्नत ड्रोन निर्माण इकाई स्थापित करने की योजना 250 किलोमीटर तक उड़ान और 200 किलोग्राम तक भार उठाने में सक्षम होंगे प्रस्तावित हेलीकॉप्टर ड्रोन GPS/GNSS सिग्नल के बिना भी काम करने वाली ड्रोन नेविगेशन तकनीक विकसित करने की तैयारी भारतीय सेमीकंडक्टर चिप्स के इस्तेमाल और स्वदेशी तकनीक के विकास पर रहेगा जोर ड्रोन निर्माण, एयरोस्पेस और उन्नत तकनीक के क्षेत्र में हरियाणा को वैश्विक केंद्र बनाने की पहल रूस की ओम्नीटेक एलएलसी और AVPL इंटरनेशनल के बीच प्रस्तावित सहयोग से ड्रोन निर्माण को मिलेगा बढ़ावा दूसरे संयुक्त उद्यम में 4GNSS एलएलसी/ओरिएंट सिस्टम्स ग्रुप के साथ उन्नत नेविगेशन तकनीक विकसित करने की योजना औद्योगिक लॉजिस्टिक्स, आपदा प्रबंधन और दुर्गम क्षेत्रों में सामान पहुंचाने में इस्तेमाल हो सकेंगे हेलीकॉप्टर ड्रोन हिसार में ड्रोन और कलपुर्जों के निर्माण के लिए औद्योगिक हब विकसित करने को पहले ही मिल चुकी है 58.51 करोड़ रुपये के विशेष प्रोत्साहन पैकेज की मंजूरी
0
0
Report

गोड्डा में घटिया सड़क निर्माण पर विवाद, ठेकेदार के रवैये पर स्थानीय आक्रोश

Godda, Jharkhand:गोड्डा समाहरणालय से सटे कालीपीठ से नगरपालिका वेस्ट मैनेमेंट प्लांट तक बन रहे करोड़ों की लागत से घटिया सड़क निर्माण को लेकर विवाद गरमा गया है। पोड़ैयाहाट प्रखंड के नौडीहा पंचायत के मुखिया और गोड्डा के जिला परिषद सदस्य आदि ने ठेकेदार के मनमाने रवैए और कथित विभागीय अनदेखी को लेकर आक्रोश जताया है। कार्य स्थल पर निर्माण कंपनी द्वारा न ही सूचना बोर्ड लगाया गया है और न ही कार्य में गुणवत्ता का पालन किया जा रहा है। ग्रामीणों के माने तो निर्माण कंपनी अपनी मनमानी तरीके से कार्य कर रही है; पीसीसी सड़क ढलाई के पहले बॉक्स कटिंग कर 06 इंच का मेटल बिछाकर रोलर चलाए बिना ही ढलाई कर दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेहद खराब मेटल और स्थानीय नदी के बालू का प्रयोग किया जा रहा है और पानी का छिड़काव जैसी मूलभूत प्राथमिकताओं का भी ध्यान नहीं रखा गया है। कार्यस्थल पर JE भी नहीं आते हैं। कंपनी के मुंशी ने बताया कि काम गोड्डा जिले के महगामा के अब्दुल शकूर कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है। अगर जिला मुख्यालय के नाक के नीचे ही निर्माण कार्य लेकर आपत्तियां आने लगें तो दूर दराज का क्या हाल होगा, यह समझा जा सकता है।
0
0
Report
Advertisement

सहरसा में अवैध नशे के कारोबार पर पुलिस बड़ी कार्रवाई, कोडीन सिरप बरामद

Saharsa, Bihar:सहरसा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, दरअशल अवैध मादक पदार्थों और शराब के निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने तकरीबन 4 लाख मूल्य की 1280 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया है. वहीं पुलिस की टीम ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. दरअसल, सदर थाना क्षेत्र के टीओपी-2 प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि नया बाजार बायपास रोड स्थित पासवान टोला में तपस्वी कुमार उर्फ बाबुल झा और नंद कुमार के घर में अवैध मादक पदार्थ का भंडारण किया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित ठिकाने पर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही दो लोग भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया. इसके बाद घर की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान पलंग के नीचे रखे आठ कार्टन से कुल 1280 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया. बरामद कफ सिरप की कुल मात्रा 128 लीटर बताई गई है। जिसकी कीमत तकरीबन 4 लाख है. इस मामले में दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस उनसे पूछताछ सहित मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है. साथ ही, अवैध नशे के कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.
0
0
Report

लातेहार पुलिस का थाना दिवस: आम शिकायतों का ऑन स्पॉट समाधान

Latehar, Jharkhand:लातेहार आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके त्वरित एवं उचित समाधान की दिशा में लातेहार पुलिस अभीक्षक कुमार गौरव की सक्रियता थाना दिवस के दौरान देखने को मिली। 14 अक्टूबर को लातेहार थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस में एसपी कुमार गौरव स्वयं उपस्थित हुए और फरियादियों की शिकायतें सुनी। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को प्राप्त मामलों की गंभीरता से जांच करते हुए निगमानुसार त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। थाना दिवस के दौरान भूमि विवाद, वित्तीय लेनदेन, धोखाधड़ी और महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। एसपी ने इन मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शिकायतों के उचित निष्पादन पर जोर दिया। एसपी कुमार गौरव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से कहा कि पुलिस 24 घंटे आम लोगों की सहायता के लिए तत्पर मिलेगी। थाना दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से जमीन विवाद तथा आपसी विवाद से संबंधित मामले ही अधिकांश आए। जिसमें कुछ समस्याओं का समाधान ऑन स्पॉट किया गया, जबकि कुछ मामलों की जांच की प्रक्रिया आरंभकर दी गई। शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया के दौरान एसपी ने पिछले तीन महीनों में पुलिस को प्राप्त आवेदनों के संबंध में शिकायतकर्ताओं को फोन कर पुलिस की कार्रवाई पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी गयी। इस प्रक्रिया के माध्यम से यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आवेदकों की समस्याओं पर क्या कार्रवाई हुई और वे उससे संतुष्ट हैं वा नहीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को साफ कहा कि यदि कोई भी ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस के पास पहुंचते हैं तो उन्हें सम्मान पूर्वक बैठक उनकी चातों को सुने और यथासंभव उनकी मदद करें।
0
0
Report

बरौनी रिफाइनरी में शेड लगाते हुए मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय के बरौनी रिफाइनरी के अंदर काम करने के दौरान एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत हो गई। इस मजदूर की मौत के बाद सभी मजदूर ने बरौनी रिफाइनरी गेट पर शव को रखकर मुआवजे को मांग को लेकर जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। काफी संख्या में मजदूर हड़ताल पर बैठ गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार शेड लगाने के दौरान करीब 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद रिफाइनरी परिसर में काम कर रहे अन्य मजदूरों के बीच अफरा-तफरी मच गई। वहीं, मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित मजदूर शव को लेकर दोबारा रिफाइनरी गेट पर पहुंच गए और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। दरअसल, पूरी घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र स्थित बरौनी रिफाइनरी के अंदर की है। मृतक मजदूर की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के किल्ली मोहनपुर, वार्ड नंबर-7 निवासी स्वर्गीय अशोक चौधरी के पुत्र मुरारी चौधरी के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि मुरारी चौधरी पिछले कई महीनों से बरौनी रिफाइनरी में मजदूर के तौर पर काम कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, वह निजी कंपनी एसकेपीएल में कार्यरत थे। बुधवार को वह चार-पांच अन्य मजदूरों के साथ करीब 40 फीट की ऊंचाई पर शेड लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया, जिसके साथ मुरारी चौधरी भी ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। इस दर्दनाक हादसे में मुरारी चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में साथी मजदूर उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, हादसे से आक्रोशित साथी मजदूर शव को लेकर वापस बरौनी रिफाइनरी पहुंच गए। इसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर रिफाइनरी गेट पर हंगामा और प्रदर्शन शुरू कर दिया। फिलहाल अभी भी लगातार मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं।फिलहाल मजदूर मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं। इस घटना के बाद रिफाइनरी परिसर में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।अब देखना होगा कि प्रबंधन की ओर से पीड़ित परिवार को क्या सहायता दी जाती है और मजदूरों की मांग पर क्या कदम उठाए जाते हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top